Home Blog Page 810

*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त*

0

*कानून व्यवस्था बनाए रखने तेजी से हो रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*

रायपुर, / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उक्त जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से 21 अक्टूबर तक की स्थिति में 14 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 4 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 21 अक्टूबर तक 20 हजार 261 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 61 लाख 37 हजार 984 रूपए है। साथ ही 2638 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 7 लाख 83 हजार 537 रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 2 करोड़ 29 लाख 26 हजार रूपए कीमत के 132 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 4 करोड़ 77 लाख 98 हजार 361 रूपए है, भी जब्त की गई हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में 12495 लाइसेंसी हथियारों में 10524 हथियार जमा किये गये हैं, 3 जब्त किये गये हैं और 12 कैंसल किये गये हैं। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1354 प्रकरण बनाये गये हैं और इसके अंतर्गत 1411 हथियार जब्त किये गये हैं। 54 लोगों को जिलाबदर किया गया है। एमवी एक्ट के अंतर्गत 3 लाख 89 हजार 94 प्रकरणों में 19 करोड़ 35 लाख 72 हजार 457 रुपए की कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत 1 लाख 43 हजार 736 प्रकरणों में 1 लाख 91 हजार 57 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है तथा 1 लाख 10 हजार 735 बाउंड ओवर किये गये हैं।

*जुआ खेल रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 9400/- रूपये की गई जप्त।*

0

*◾ थाना लोरमी द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी महावीर यादव एवं 06 अन्य के कब्जे से राशि 5070/- रूपये एवं आरोपी संजय सोनी एवं 05 अन्य के कब्जे से राशि 4330/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा।*

मुंगेली:-जिले में जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खेलने वाले 13 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना लोरमी द्वारा सीएचसी अस्पताल के पीछे दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी 1) महावीर यादव,

2) महेश यादव, 3) गोलू साहू, 4) कोमल साहू, 5) मूलचंद साहू 6) अमित सोनी एवं 7) सित्तु निषाद के कब्जे से राशि 5070/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा सीएचसी अस्पताल के पीछे दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी 1) संजय सोनी, 2) श्याम कार्तिक, 3) मुन्ना उर्फ रोहित, 4) मुकेश दुबे, 5) मुकेश पाठक, 6) रमेश यादव के कब्जे से राशि 4330/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

*आम जगह पर धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार *

0

💥 एक धारदार हथियार (चाकू) के साथ आरोपी पूरन


महासमुंद:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा महोदय श्री युलैण्डन यार्क द्वारा जिलें के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में निगरानी बदमाश ,गुंडा बदमाश एवं आर्म्स एक्ट कार्यवाही करने हेतु निदेर्शित करने पर आज दिनांक 20.10.2023 को जरिये ग्रामीण से सूचना मिला कि ग्राम भदरसी शासकीय मिडिल स्कूल के सामने पुरन यादव पिता भरत यादव उम्र 30 वर्ष साकिन भदरसी के द्वारा अपने हाथ में लोहे के धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप को साथ लेकर तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु मय विवेचना किट के मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे हमराह स्टाफ एवं ग्रामीणो की मदद से घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम पुरन यादव पिता भरत यादव उम्र 30 वर्ष साकिन भदरसी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। जिससे उक्त धारदार चाकू को अपने कब्जे में रखकर घुमने के संबंध में धारा 91 जा०फौ0 का नोटिस देकर वैध कागजात/ लायसेंस की मांग किया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। तब आरोपी पुरन यादव के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच ,फल की लंबाई 07 इंच ,फल की चौडाई 02 इंच ,मुठ की लम्बाई 5 इंच ,मुठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 100 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को मौके पर दिनांक 20.10.2023 के 17:10 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरप्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा के अपराध क्रमांक179/2023 धारा 25 ,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS)के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा श्री युलेण्डन यार्क के निर्देशन में थाना प्रभारी बागबाहरा निरीक्षक महेश साहू, प्रधान आरक्षक गिरीश साहू आरक्षक एकलब्य बैस एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई

*विधानसभा निर्वाचन 2023 सक्ती जिले के तीनों विधानसभा हेतु आज से नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही शुरू*

0

*जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले दिन आज 15 अभ्यार्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 21 अक्टूबर से नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आज पहले दिन 15 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज पहले दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 05, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 4 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 6 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित हैै।

*निर्वाचन संबंधी कार्यशाला का आयोजन

0


बिलासपुर,/विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर आज कुदुदंड स्थित कार्यालय जिला सेनानी नगर सेवा एवं जिला अग्निशमन अधिकारी बिलासपुर के होमगार्ड लाइन में एक दिवसीय निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम द्वारा कार्यशाला में विधानसभा चुनाव 2023 में ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा के संचालक श्री एसके ठाकुर, जिला सेनानी श्री दीपांकर नाथ, तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन एवं होमगार्ड के 272 जवान उपस्थित रहे।

*आयोग द्वारा जिले में तीन व्यय प्रेक्षक नियुक्त*

0


बिलासपुर, /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चालू विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक प्रेक्षक को दो विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री आर.भूपति (आईआरएस 2009) बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री अजय कुमार अरोरा (आईआरएस 2011) तथा कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री हर्षद सदाशिव आराधी व्यय प्रेक्षक होंगे। जिला पंचायत भवन में उनके लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। तीनों प्रेक्षक 21 अक्टूबर को प्रथम चरण के दौरे पर बिलासपुर पहुंच जाएंगे।

*जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी*

0

बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 5 नवम्बर 2023 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।

*शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान*

0

*जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने कॉलेज एवं स्कूलों में स्वीप के विविध कार्यक्रम*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया जा रहा है। गांव गांव से लेकर शहर तक इन कार्यक्रमों से मतदाताओं में जागरूकता आ रही है और बड़ी संख्या में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसी क्रम में कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरपाली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाने, शपथ ग्रहण एवं स्वीप डांडिया का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों द्वारा बनाई गई पोस्टर की प्रदर्शनी शीघ्र जिला पंचायत परिसर में लगाई जाएगी

ताकि मतदाता प्रेरित होकर अधिक से अधिक संख्या मंे मतदान करें। शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा, सीपत स्थित मदनलाल शुक्ला कॉलेज, डीएलएस कॉलेज, नवापारा के डीपी शुक्ला स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय एवं साईंस कॉलेज मंे एक दिया एक वोट और मतदान के लिए एक दीप जैसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित किया गया। डीपी विप्र महाविद्यालय में पतंग सजाओं प्रतियोगिता की गई।

*पर्वाें के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर/जिले में नवरात्रि, दशहरा (रावण दहन) एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी किये है।
जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन की ड्यूटी नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली के साथ थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, रावण दहन स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान एवं विसर्जन स्थल पचरी घाट जूना बिलासपुर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी की ड्यूटी थाना क्षेत्र सिविल लाईन एवं रावण दहन स्थल पुलिस ग्राउण्ड, सकरी तहसीलदार श्री प्रकाश चंद साहू की ड्यूटी थाना क्षेत्र तोरवा एवं रावण दहन स्थल रेलवे फुटबाल ग्राउण्ड, अतिरिक्त तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता की ड्यूटी थाना क्षेत्र सरकण्डा एवं रावण दहन स्थल नूतन चौक, सरकण्डा एवं विसर्जन स्थल सरकण्डा पुल के पास तथा छठघाट, नायब तहसीलदार श्री हितेश कुमार साहू की थाना क्षेत्र तारबाहर एवं नायब तहसीलदार की ड्यूटी श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी की ड्यूटी थाना क्षेत्र कोनी में लगाई गई है।

*स्वीप साइकिल रैली मतदाताओं को जागरूक करने शहर में निकलेगी विशाल साइकिल रैली*

0

*कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /शहर में मतदाता जागरूकता के लिए विशाल स्वीप साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 22 अक्टूबर को सवेरे 7.30 बजे अरपा रिवर व्यू (अरपा रिवर फ्रंट) से शुरू होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण साइकिल रैली का नेतृत्व करेंगे। रैली में तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें, एनएसएस कैडेट्स सहित आम नागरिक शामिल होंगे। साइकिल रैली अरपा रिवर फ्रंट से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी कॉलेज चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, ईदगाह चौक होते हुए सिम्स चौक में लखीराम ऑडिटोरियम में समाप्त होगी। कलेक्टर ने रैली में जिले के लोगों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। यह रैली आईडीबीआई बैंक द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।