Home Blog Page 809

*01 किलो 610 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 5000/रु. के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी गोवर्धन वैष्णव उम्र 38 वर्ष निवासी बोहारडीह थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हा.मु. ग्राम तरौद*

*आरोपी के विरूद्ध 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.10.23 को मुखबीर सूचना मिला की निवासी तरौद द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री कर्ता है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि आरोपी गोवर्धन वैष्णव उम्र 38 वर्ष निवासी बोहारडीह थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हा.मु. तरौद थाना अकलतरा के घर के एक मकान के अंदर से एक *थैला मे मादक पदार्थ गांजा भरा रखा मिला, एवम थैला को खोलकर देखने पर नगदी गांजा की बिक्री रकम 5000/ रू तथा 01 किलो 610 ग्राम गांजा होना पाया गया जिसे बरामद किया जाकर* आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.530/23 धारा 20 (B) NDPS.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान आरोपी गोवर्धन वैष्णव उम्र 38 वर्ष हा.मु. तरौद थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटवी, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, सउनि बी.पी खांडेकर, महिला आरक्षक अंजना लडका, आरक्षक सुकृत जागडे ,अजय भानू शेषनारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*मिशन सिक्योरिटी के अंतर्गत बलौदा के बुडगाहन चौक में जन सहयोग से चार उच्च क्वालिटी के कैमरे स्थापित किए गए हैं*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- *उल्लेखनीय की बुडगहन चौक से कोरबा बिलासपुर और जांजगीर जाने का रास्ता निकलता है इसलिए यह चौक बहुत ही महत्वपूर्ण है*

 

*बाजार दुल्लापुर मंडल में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा का जनता ने किया भव्य स्वागत*

0

0. पंडरिया विधानसभा में 7 स्थानों में खुलेंगे जन सेवा केंद्र।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने आज बाजार दुल्लापुर मंडल में सघन जनसम्पर्क कर ग्रामवासियों से भेंट किया और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की. इस दौरान भावना बोहरा ने ग्राम सैगोनाडीह, किशुनगढ़, नेउरगाव, तोरला, नानापुरी, कोड़ापुरी, नवागांव मुसउ, नरोली, खैरझिति, प्राणकापा, संवातपुर, कापादाह, घुटरघुण्डी, बाघामुड़ा में जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं से अवगत हुई इस दौरान भावना बोहरा ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी की मूलभूत समस्याओं और दुविधाओं का निराकरण करना तथा पंडरिया के समुचित विकास के लिए वो प्रतिबद्ध हैं अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, हेल्थ पैथ लैब बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 7 जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी जहाँ जनता की मूलभूत समास्याओं दुविधाओं एवं शासकीय कार्यों में आ रही बाधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी लगातार जनसंपर्क के दौरान भावना बोहरा के आगमन से ग्रामवासियों में एक नया उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपना पूर्ण समर्थन एवं आशीर्वाद देते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही भावना बोहरा द्वारा अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 और कबीरधाम जिले में कई जनहितकारी एवं जनसेवा के कार्यों को देखते हुए जिले जनता उन्हें एक समाज सेविका और एम्बुलेंस दीदी के नाम से जानती हैं विदित हो की भावना बोहरा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्सहित करने और जो बेटियां आवागमन के आभाव में 12वीं के बाद महाविद्यालय में अध्ययन करने से वंचित रह जाती थीं उनके लिए महाविद्यालय से घर व घर से महाविद्यला आने-जाने हेतु तीन निःशुल्क बस सेवा से उन बेटियों और उनके परिजनों को लाभ मिल रहा है इसके साथ ही आपातकाल की परिस्थति में जरूरतमंद लोगों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लाने-लेजाने हेतु दो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से हजारों परिवार लाभान्वित हुए हैं इसके साथ ही भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र की नारी शक्तियों को सशक्त बनाने के लिए नारी सम्मान अलंकरण,बेटियों को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना,किसानों को उन्नत खेती हेतु हलधर सम्मलेन, दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण व क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर कूलर की स्थापना लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अरोग्यम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कोरोना योद्धाओं का सम्मान जैसे कई सराहनीय कार्य उनके द्वारा किये गए हैं जिन्हें देखकर जनता के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है।

—————————————-

*कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ का लगातार क्षेत्रो में सघन जनसम्पर्क*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है वही आज नीलकंठ अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहें नीलकंठ ग्राम नवागांव हत्था पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की उन्होंने सबसे पहले गुरु घासीदास बाबा का जयकारा लगाते हुए उद्बोधन शुरू किया उन्होंने कहा की गुरु घासीदास की धरती में हमेशा सत्य की जीत हुई है इस बार भी सत्य को जीताना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाना है और भाजपा को एक बार फिर सत्ता से बाहर करना है बता दे नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं किसानों व युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं वही उनसे मुलाकात के लिए क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है नीलकंठ स्वयं एक किसान है व किसानों का दर्द अच्छे से समझ सकते हैं यही कारण है कि भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए वह सीधा-सीधा संपर्क कर रहे हैं जनता भी अपना समर्थन नीलकंठ चंद्रवंशी को दे रही है व इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेता कार्यकर्ता भी नीलकंठ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं इस दौरान ग्राम प्रमुख विजयघृत लहरे धनराज डाहिरे,चंद्रकुमार, लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहे।

—————————————-

*फिल्म ‘पुष्पा’ की राजकीय वृक्ष साल लकड़ी की तस्करी:-*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर की प्रदेश का राजकीय वृक्ष साल लकड़ी की तस्करी, बताया जा रहा है कि एक सफ़ेद माज़दा जिसका वाहन नंबर CG13AT9545 में यह लकड़ी ले जाई जा रही थी। परंतु आरोपी चालक मौले से फरार पाया गया वन विभाग की टीम को पुलिस अफसरो द्वारा इसकी जानकारी प्राप्त हुई l आगे मामले की जांच की जा रही है|

एक वन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 4-5 बजे यह वाहन अंधाधुन रफ्तार से आगे बढ़ रही थी उसका पीछा करते हुए कुछ पुलिस अफसर वाहन के पिछे पिछे आ रहे थे परंतु लकड़ी से भरी वाहन अनियनत्रित होकर ग्राम कर्रापाली अड़भार थाना मे सड़क किनारे जा पलटी और आरोपी चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया l यह घटना ग्राम कर्रापाली के पास सड़क किनारे हुआ जो थाना अड़भार के अंतरगत आता है l तत्काल वन विभाग को सुचित किया गया और मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच कर घटना स्थल का मुयायना किया | बताया जा रहा है कि यह लकड़ी सरई या साल है l जिसका 1 घन फीट सरई लकड़ी का किमत 1700-2500 अनुमान लगाया गया है l
आगे की कार्यवाहियों को आगे बढ़ाने के लिए वाहन को आरटीओ कार्यालय में जाकर खड़ा किया जाएगा तथा बारामद सरई लकड़ी को जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से वन विभाग में जालंच हेतु भेजा गया है l जिससे तस्करी करने वाले अज्ञात आरोपियों का पहचान करके उनके ऊपर उछित कार्यवाही की जाएगीl

*कलेक्टर ने व्यय प्रेक्षकों की मौजूदगी में बैठक लेकर नोडल अफसरों को दिए निर्देश*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने व्यय प्रेक्षकों की मौजूदगी में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनाव व्यय की मॉनीटरिंग के लिए जिले में की गई व्यवस्था एवं अब तक की उपलब्धियों से अवगत कराया। बताया गया कि पुलिस एवं चुनावी सर्विलेस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से अब तक 1 करोड़ 62 लाख रूपये की नगद एवं सामग्री जब्त की गई है। बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री आर.भूपति एवं श्री अजय कुमार अरोरा सहित एसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने प्रेक्षकों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की गई चुनाव संबंधी तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में अनफेयर गतिविधियों को रोकने के लिए 19-19 एसएसटी एवं एफएसटी टीम तैनात की गई है। प्रत्याशी फाइनल होने के बाद इनकी कार्रवाई में और तेजी आयेगी। जिले की कुल 1502 मतदान केन्द्रों के अलावा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की 118 मतदान केन्द्र मुंगेली जिले में और कोटा विधानसभा क्षेत्र की 64 मतदान केन्द्र जीपीएम जिले में शामिल हैं। कलेक्टर ने कहा कि रिटर्निंग अफसर यदि रैली सभा के लिए अनुमति प्रदान करते हैं तो इसकी जानकारी वीएसटी, एफएसटी टीमों को तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि समय पर पहुंचकर साक्ष्य स्वरूप डेटा रिकार्डिग कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी सभा की रिकार्डिंग के दौरान न केवल मंच बल्कि कुर्सी, पण्डाल, वाहन आदि तमाम रिकार्डिंंग किया जाए ताकि प्रत्याशी खर्च को छिपा न सके। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सभा स्थलों की अनुमति प्रदान करने के निर्देश रिटर्निंग अफसरों को दिए। व्यय प्रेक्षक अजय अरोरा ने खर्च निगरानी दलों को इंकम टैक्स अधिकारियों द्वारा एक और प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने इस बार चुनावी खर्चे की अधिकतम सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रूपये कर दिये हैं।

*शहर में स्वीप साइकिल रैली कलेक्टर-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला*

0

*खुशनुमा माहौल में हजारों लोगों ने भाग लेकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश*

*गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्वीप एक्टिविटी दर्ज*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज शहर में विशाल स्वीप साइकिल रैली आयोजित की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया और युवाओं का हौसला बढ़ाया। यह रैली अरपा रिवर व्यू से शुरू होकर सिम्स चौक लखीराम ऑडिअटोरियम में खत्म हुई। सुबह के खुशनुमा माहौल में हजारों लोगों ने साइकिल चलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, डीआईजी श्री एस.के.ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम श्री अमिताभ बाजपेयी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, नगर सेना के जवान, राइडिंग कम्यूनिटी बिलासपुर के सदस्य, पायल सवेरा फाउंडेशन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित एनएसएस, एनसीसी, कैडेटस, विद्यार्थियों, युवा मतदाता, सहित अन्य लोगों नेे भी भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया। मतदाता जागरूकता का संदेश देने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी रिवर व्यू में छोड़े गए।
रैली के बाद लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मतदान करना केवल हमारा अधिकार ही नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें यह अवसर पांच साल में एक बार मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत राज्य के औसत से कम है। इसे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील करते हुए अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने कहा। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में स्वीप की गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकतंत्र की खूबी है कि इसमें सभी को एकसमान अधिकार मिला है। हमें अपने कर्तव्यों को समझते हुए अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए।

*गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में स्वीप एक्टिविटी दर्ज -*
जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के लिए आयोजित एक मेंहदी स्वीप और पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के लिए सबसे बड़े वोटर अभियान के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है। 21 सितंबर को 2 हजार 236 स्कूलों के एक लाख 76 हजार 850 बच्चों ने पोस्ट कार्ड के जरिए अपने माता पिता को मतदान के लिए पत्र लिखा। इसी प्रकार 16 सितम्बर को जिले में विभिन्न स्थानों में 2 लाख 62 हजार 114 महिलाओं ने स्वीप की मेंहदी लगाकर लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए जिला प्रशासन को प्रमाण पत्र सौंपा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने नए वोटर्स का सम्मान किया। उन्होंने स्वीप बैच और मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप शॉर्ट फिल्म को लॉन्च भी किया। शॉर्ट फिल्म के गीत की रचना सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने स्वयं की है। इस अवसर पर एनएनएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा, जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पांडेय, एनआरएलएम के मिशन समन्वयक श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

*निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा*

0

*स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश*

रायपुर, / विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध ना होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में डॉ. खेेमराज सोनवानी, उप संचालक, राज्य नोडल एजेंसी (मो. नंबर 98278-72102, 0771-4026201) के साथ समन्वय कर कार्य संपादित किया जाएगा।

*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन -2023 दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर मान्यता प्राप्त दलों को निःशुल्क प्रसारण के लिए मिलेगा समय*

0

रायपुर, / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय दलों और संबद्ध राज्य के मान्यता प्राप्त राज्यीय राजनीतिक दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के लिए समय उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के माध्यम से मतदाताओं को अपनी नीतियों और कार्यक्रमों, घोषणा पत्रों और प्रमुख मुद्दों के संबंध में अपने विचारों के बारे में जानकारी देने का अवसर प्राप्त होता है। निर्वाचकों के लिए भी विभिन्न दलों के नीति संबंधी मुद्दों को समझने के लिए यह सूचना का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु सभी राष्ट्रीय दलों और छत्तीसगढ़ में मान्यता प्राप्त राज्यीय दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रचार के लिए प्रारंभिक रूप से 45 मिनट की एक समान अवधि उपलब्ध कराए जाने के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं। साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा पिछले विधानसभा निर्वाचनों या लोकसभा के पिछले साधारण निर्वाचनों ,जैसी भी स्थिति हो,में दलों के मतदान निष्पादन के आधार पर अतिरिक्त समय आबंटन का निर्णय आयोग द्वारा लिया जाता है । प्रसारण के लिए एक बार में 15 मिनट से अधिक का समय नहीं दिया जाएगा। राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन के दिन से लेकर प्रत्येक चरण के मतदान दिवस के दो दिन पहले तक दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 में छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों को प्रसारण के लिए दूरदर्शन पर कुल 629 मिनट तथा उसी प्रकार रेडियो पर प्रसारण हेतु कुल 629 मिनट निर्धारित किया गया है। इसमें सभी दलों के लिए अनुपातिक रूप से समय दिया गया है। उक्त दिशा निर्देशों के परिपालन में प्रसारण हेतु दिन एवं समय का निर्धारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दूरदर्शन एवं प्रसार भारती के अधिकारियों द्वारा लॉट निकालकर दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को किया गया। प्रदेश में राजनीतिक दलों को प्रसारण की यह सुविधा दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय प्रसारण केन्द्रों तथा राजधानी रायपुर स्थित प्रसारण केन्द्र से दी जाएगी। इसे छत्तीसगढ़ में स्थित दूरदर्शन और आकाशवाणी के अन्य रिले केन्द्र भी प्रसारित करेंगे।

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को केन्द्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण माध्यमों (दूरदर्शन एवं आकाशवाणी) पर प्रचार के लिए समुचित समय उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ में भी आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त प्रादेशिक दलों को सार्वजनिक (शासकीय) क्षेत्र के प्रसारणकर्ता प्रसार भारती निगम द्वारा प्रचार के लिए निःशुल्क समय उपलब्ध कराया जाएगा। ।

राजनीतिक दलों को आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन करना होगा। प्रसारण के लिए रिकॉर्डिंग एवं उसकी ट्रांसक्रिप्ट (अनुलिपि) पहले ही जमा कराना होगा। आयोग ने प्रसारण की विषयवस्तु के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रसारण में दूसरे देशों की आलोचना, धर्मों एवं समुदायों पर आक्षेपण, कोई अश्लील व अपमानजनक चीज, हिंसा भड़काना, न्यायालय की अवमानना, राष्ट्रपति एवं न्यायालय की सत्यनिष्ठा के प्रति निंदा, राष्ट्र की एकता, संप्रभुता एवं अखण्डता को प्रभावित करने वाली कोई चीज, किसी व्यक्ति का नाम लेकर कोई आलोचना करने की अनुमति नहीं होगी।

*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य*

0

*अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे नाम वापसी*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण में विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ में 14, भानुप्रतापपुर में 15, कांकेेर में 10, केशकाल में 10, कोंडागांव में 10, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 13 और चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 10 तथा कोंटा में 9 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। इसी प्रकार खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 13, राजनांदगांव में 35, डोंगरगांव में 15, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 10, कवर्धा में 21 तथा पंडरिया में 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। प्रथम चरण के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर है।