Home Blog Page 808

*⬛अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

0

*⬛थाना लोरमी द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी आदित्य डनसेना को किया गया गिरफ्तार। कुल 14400/- रूपए का अवैध फटाका जप्त।*
*⬛थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 367/23, विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली:-त्यौहारों के मद्देनजर अवैध रूप से फटाकों के संग्रहण करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना लोरमी को मुखबिरों सूचना प्राप्त हुई कि वाणी जनरल स्टोर मुंगेली रोड लोरमी में आरोपी आदित्य डनसेना द्वारा अवैध रूप से फटाका का संग्रहण किया जा रहा है, कि सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा मौके दबिश देकर आरोपी आदित्य डनसेना के कब्जे से 04 कार्टून फटाका कीमती 14400/- रूपये जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 367/23, विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी प्रशिक्ष उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुम्भकार, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आरक्षक अरूण साहू, पवन गंधर्व एवं महिला आरक्षक नंदिनी रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*बाहरी व्यक्ति और धर्म की राजनीति करने वालों को वोट मत देना:- राजा खड़गराज सिंह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह अपने चुनावी जनसम्पर्क के अवसर पर बोड़ला ब्लाक के आदिवासी -बैगा बहुल गांव लोहारटोला में भारी संख्या में उपस्थित वनाँचल के लोगो के बीच बैठ कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस अवसर पर राजा खड़गराज सिंह ने लोगो से कहा की जो व्यक्ति चुनाव जीतने के बाद आप की सुध नहीं लेता वो आपको आपके ही हाल पर छोड़ देता है वो आपका नेतृत्व करने के लायक नहीं है साथ वो व्यक्ति भी आपके लायक नहीं है जो विकास की बात छोड़कर धर्म के नाम पर आप से वोट मांग रहा है कांग्रेस भाजपा कभी नहीं चाहती की वनाँचल में रहने वाले लोगो का विकास हो आपके बच्चे पढ़े लिखें योग्य बने आपको अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और आप आत्मनिर्भर बने क्योंकि उनके लिए आप केवल एक वोट हो पर मेरे लिए आप मेरा परिवार हो आपकी पीड़ा को मै जानता हूँ आपकी परेशानी को मै समझता हूँ इसीलिए मै इस चुनाव में खड़ा हुआ हूँ ताकि मेरी 27 पीढ़ियों को जो अपने मान, सम्मान अपनापन दिया है उसका कर्ज उतार सकू इस लिए आपके बीच पहुंचकर यह अपील कर रहा हूँ की अपने, अपने बच्चो के भविष्य के लिए और आने वाली पीढ़ी के सम्मान, स्वाभिमान के लिए मुझे झाड़ू छाप में वोट देकर अपना समर्थन प्रदान करे इस अवसर पर वनाँचल के लोगो ने राजा का बहुत की आत्मीय तरीके से स्वागत करते हुए अपनी समस्या और परेशानी बताई आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ता गजेंद्र मरकाम ने कहा की की आज हमारे पास एक सुनहरा विकल्प आया राजा खड़गराज सिंह के रूप में जो आपकी और हमारी आवाज बुलंद करने के लिए चुनाव मैदान में है राजा खड़गराज सिंह पद, पैसा, प्रतिष्ठा, सम्मान के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे है ये तों उन्हें जन्म से ही मिला हुआ है वो अपने लोगो की पीड़ा को देखकर उनकी तकलीफ को देखकर हमारा विकास करने चुनाव लड़ रहे है इसलिए लोगो की झूठे वादों में ना फसते हुए आपके और हमारे परिवार के लाड़ले सदस्य को झाड़ू छाप में वोट डालकर भारी मतो से विजयी बनाये। इस अवसर पर पंडा धुर्वे राजूराम धुर्वे,गवछिया धुर्वे,बुधराम धुर्वे के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————————————-

*जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) परस राम साहू उम्र 57 साल निवासी पडरिया अकलतरा*

*(02) विनोद कुमार सोनझरी उम्र 26 साल निवासी पडरिया अकलतरा*

*(03) रवि शंकर सोनझरी उम्र 30 साल निवासी पडरिया अकलतरा*

*(04) दिलीप चन्द्राकर उम्र 39 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी*

*(05) भीम यादव उम्र 35 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी*

*(06) राजकुमार जगत उम्र 34 साल निवासी धनिया थाना सीपत*

*(07) प्रभाकर पाटले उम्र 27 साल निवासी रसौदा बलौदा*

*(08) अजय कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी डोंगरी बलौदा*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) नगदी रकम 19000 /रूपया एवं 52 पत्ती तास*

*(02)कार सेलेरियों क्र. CG- 10-AP-4777 कीमती 2,50,000 / रू*

*(03) मो.सा प्लेटिना CG- 11-BH-0562 किमती 20000/ रू*

*(04) मो.सा. डीलक्स CG-10 -BE-0576 कि. 20000/ रू*

*जुमला किमती 3,09,000 / रूपया*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दनांक 22.10.23 को मुखीबर सूचना मिला कि *ग्राम पड़रिया दल्हा नर्सरी में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी (01) परस राम साहू उम्र 57 साल निवासी पडरिया थाना अकलतरा (02) विनोद कुमार सोनझरी उम्र 26 साल निवासी पडरिया थाना अकलतरा (03) रवि शंकर सोनझरी उम्र 30 साल निवासी पडरिया थाना अकलतरा (04) दिलीप चन्द्राकर उम्र 39 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (05) भीम यादव उम्र 35 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (06) राजकुमार जगत उम्र 34 साल निवासी धनिया थाना सीपत जिला बिलासपुर (07) प्रभाकर पाटले उम्र 27 साल निवासी रसौदा थाना बलौदा (08) अजय कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी डोंगरी थाना बलौदा को जुआ खेलते पाया गया आरोपियों के कब्जे से जुमला (01) नगदी रकम 19000 / रूपया एवं 52 पत्ती तास एवं *घटना स्थल पर से* कार सेलेरियों क्र.CG-10- AP-4777 कीमती 2,50,000/ रू, मो.सा प्लेटिना CG- 11-BH -0562 किमती 20000/रू, मो. सा. डीलक्स CG-10-BE-0576 किमती 20000/ रू *जुमला किमती 3,09,000/ रूपया को समक्ष गवाहन के बरामद किया* जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 533 / 2023 *धारा 3 (2) जुआ अधिनियम कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी. बाबुलाल कोसरिया एवंथाना अकलतरा पुलिस का सराहनिय योगदान रहा।

*थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 3,50,000/- ( तीन लाख पचास हज़ार )नगदी रक़म जप्त*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक – 22.10.23 को दीपका स्टॉफ ,वाहन चेकिंग हेतु झाबर – दीपका रोड के लिये रवाना हुए थे कि झाबर पेट्रोल पम्प के पास मोबाईल चेक पोस्ट

लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन इनोवा CG-10NB-0157 से आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम * प्रजोत सलूजा पिता सुशील सलूजा उम्र 32 वर्ष ,साकिन – टिकरापारा ,थाना – सिटी कोतवाली ज़िला – बिलासपुर का रहने वाला बताया और उसके इनोवा कार के डिक्की को चेक करने पर 3,50,000 /- रुपये नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया।* जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।

*थाना कुसमुण्डा द्वारा अवैध नशाली दवाई पर की गई कार्यवाही।*

0

▪️ *जप्ती कार्यवाही 50 स्ट्रीप में 500 नग नाईट्रोसन 10 (नशीली दवाई) किमती 6500 रुपये बिक्री रकम 500 रुपये कुल व एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल तथा एक आई फोन 14 प्रो मैक्स मोबाईल।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 22.10.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आदर्शनगर कुसमुण्डा के निवासी हिमांशु पाल से एक सफेद रंग के पॉलिथिन में मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. सीजी 10 ई जे 9850 के सीट के नीचे रखे नशीली मनोउत्तेजक टेबलेट जो प्रतिबंधित है को रखकर आदर्शनगर स्टेडियम में घुम घुमकर बिक्री कर रहा था कि सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी से 50 स्ट्रीप में कुल 500 नग नशीली टेबलेट नाईट्रोसन 10 किमती 6500 रुपये व नशीली टेबलेट बिक्री रकम 500 रुपये तथा मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. सीजी 10 ई जे 9850 को जप्त कर धारा 22 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी हिमांशु पाल पिता छिंदरपाल उम्र 27 वर्ष सा. क्वाटर नंबर एम / 750 आदर्शनगर थाना कुसमुण्डा के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. रफिक खान, प्रधान आरक्षक 144 रंजन देवांगन, प्रधान आरक्षक 419 योगेन्द्र आदिले. आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 486 धीरज पटेल एंव आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।

*फरसा लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0


*नाम आरोपी :-*
01. लक्ष्मीप्रसाद कश्यप पिता देवीप्रसाद कश्यप उम्र 38 वर्ष सकिन साजाबहरी कोदवारीपारा चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा (छ ग)
*जप्त सम्पत्ति:-* (1) एक नग लोहे का फरसा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा*कोरबा:-* इस प्रकार है किआज दिनाक 22/10/023 को Asi चंद्रपाल खंडे हम स्टाफ आर 171भरत यादव आर 512मनोज मारकंडे के टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साजा बाहरी कोदवारी पारा में एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार फरसा लेकर लहराकर आम जगह पर लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर तत्तकाल मुखबिर सूचना को *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला(भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा (रापुसे )* को अवगत कराने पर तत्तकाल श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री पंकज ठाकुर (रापुसे) के पर्यवेक्षण में श्रीमान थाना प्रभारी पाली श्री अभिनव कांत सिंह की अगवाई में चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश जोगी के निर्देशन में हम स्टाफ एव गवाहन के साथ पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम लक्ष्मीप्रसाद कश्यप पिता देवीप्रसाद कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी साजाबहरी का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार हथियार नुमा फरसा समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

 *विधानसभा निर्वाचन के अभ्यर्थी को कोई भी विज्ञापन जारी करने के पूर्व प्रमाणन लेना अनिवार्य*

0

*सार्वजनिक संपत्तियों से 49093 और निजी संपत्तियों से 20903 से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से 49093 और निजी संपत्तियों से 20903 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं।


आचार संहित प्रभावशील होने के साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने नगर पालिक निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान प्रचार सामग्रियों को हटाने के निर्देश मिलते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीम सक्रिय हुई और कार्यवाही को अंजाम दिया गया। एमसीसी के नोडल अधिकारी श्री सेवाराम दीवान ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति अंतर्गत वॉल राइटिंग के 21733, पोस्टर के 14127 बैनर 6268 और अन्य 6965 कुल 49093 प्रकरण हटाए गए। इसी तरह निजी संपति विरूपण अंतर्गत वॉल राइटिंग के 12156 पोस्टर 3748, बैनर 2888 और अन्य 2111 कुल 20903 प्रकरण हटाए गए।

*अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ कर धारा 34 (2), 59 (क) छ.ग. आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*

0

बालोद:-आरोपी के कब्जे से 29 पौव्वा देशी प्लेन शराब, टेस्ट पर्चेस का नगदी रकम 100 रूपये कुल 05.220 बल्क लीटर कीमती करीब 2320/- रूपये, को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- गिरधर बघेल पिता स्वः धिराजी बघेल उम्र 48 वर्ष सा० केवटनवागाँव थाना सुरेगॉव जिला बालोद।

*नशे के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

0

*◾ 24.8 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना लोरमी, मुंगेली, जरहागांव, एवं फास्टरपुर द्वारा की गई है अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी की गई थाना पथरिया द्वारा वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली:-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 08 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा अटल चौक कोतरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी परमेश्वर कश्यप के कब्जे से 03 लीटर अवैध देशी शराब, मेला ग्राउण्ड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाल आरोपी रामगोपाल यादव के कब्जे से 2.5 लीटर अवैध देशी शराब, नहर पुल के पास ग्राम गोड़खाम्ही में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अनिल काठले के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा ग्राम रेहूटा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी भागीरती वर्मा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम हथनीकला में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी जगतारन दास के कब्जे से 3 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना जरहागांव द्वारा सेमरचुआ मोड़ बरेला के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी वसीम खान के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम बिरगहनी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अजीत अंचल के कब्जे से 04 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम लगरा पुल के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी जलहरण चन्द्राकर के कब्जे से 1.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी थाना पथरिया द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे जप्त फ्लाइंग स्कॉट /साइबर सेल की टीम की कार्यवाही*

0

*09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे जप्त फ्लाइंग स्कॉट /साइबर सेल की टीम की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) किशोर कुमार खन्नी उम्र 51 साल निवासी अकलतरा रोड जांजगीर*

*(02) निर्मल गुरुनानी उम्र 38 साल निवासी वार्ड न. 16 जांजगीर थाना जांजगीर*

* आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*87 नग कार्टून एवम 12 बोरी जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा भरा हुआ कीमती 9,90,000/₹*

*आरोपियों के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- अगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए *FST एवम SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों एवम अवैध सामान की चेकिंग की जा रही है*।

दिनांक 22.10.2023 को टीम को मुखबीर सूचना मिला की थाना जांजगीर क्षेत्र के *दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी किशोर कुमार खन्नी निवासी अकलतरा रोड जांजगीर के कब्जे से 29 कार्टून जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 2,40,000/ रुपया बरामद किया* जाकर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 727/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार *आरोपी निर्मल गुरुनानी निवासी वार्ड क्रमांक 16 जांजगीर के कब्जे से 58 कार्टून एवम 12 बोरी जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 7,50,000/₹ को गवाहो के समक्ष बरामद* किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी श्री शिवादेव बर्मन उप अभियंता नगर पालिका जांजगीर, श्री भास्कर राठौर सहायक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जांजगीर एवम सायबर टीम से उप निरीक्षक पारस पटेल, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवं थाना प्रभारी जांजगीर अशोक वैष्णव, उपनिरी भवानी सिंह चौहान, आर उमेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।