Home Blog Page 807

*पेडन्यूज को किया गया चिन्हित, परीक्षण कर नोटिस जारी करने के निर्देश*

0

*आदर्श आचार संहिता के अनुरूप ही जारी हो सकेंगे विज्ञापन*

*मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति की बैठक आयोजित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों के बारे में बताया और उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमसीएमसी के गठन की जरूरत और इसके कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। समिति की बैठक में बताया गया कि एमसीएमसी का कामकाज आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही शुरू हो गया है। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया ईकाई द्वारा प्रतिदिन प्रकाशित और प्रसारित समाचारों के साथ विज्ञापनों पर सत्त निगरानी रखने के साथ अखबारों के कतरन, स्क्रीन शॉट और विजुअल संग्रहित किए जा रहे हैं। टीम द्वारा प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले 9 प्रातःकालीन तथा सांध्य समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित राजनीतिक समाचारों को चिन्हित किया गया है। पार्टियों द्वारा घोषित उम्मीदवारों और राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रकाशित एक जैसे समाचारों को चिन्हित कर पेडन्यूज के रूप में रखने और संबंधित को नोटिस जारी करने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी कतरनों का परीक्षण कर नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने निर्देशित किया कि मीडिया को जारी होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखे। बैठक में बताया गया कि लगभग 50 से अधिकारियों की टीम हर पल की खबर पर निगरानी रख रहे हैं। चुनाव संपन्न होने तक सभी चैनलों के प्रसारण को देखा जा रहा है। प्रमाणन की जरूरत इलेक्ट्रानिक मीडिया सहित केबल, रेडियो, ई पेपर, सिनेमा घर और सार्वजनिक दृश्य श्रव्य माध्यमों के लिए होगा। सभी तरह की मीडिया में जारी होने वाले विज्ञापनों का कन्टेन्ट आदर्श आचरण संहिता के अनुरूप होना चाहिए। अन्यथा इसकी प्रकाशन प्रसारण अनुमति नहीं दी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पेड न्यूज के बारे में बताया कि पेड न्यूज (क्रीत समाचार) से तात्पर्य समाचार पत्रों में प्रकाशित उन समाचारों से है, जो वास्तव में किसी दल अथवा प्रत्याशी द्वारा अपने लाभ के लिए प्रायोजित किए जाते हैं।
कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन संबंधी किसी भी विज्ञापन, पोस्टर, पर्चा अथवा अन्य किसी भी अभिलेख में प्रकाशक एवं प्रिंटर का नाम और पता छपा होना चाहिए। ऐसा नहीं पाये जाने पर सजा अथवा जुर्माना हो सकता है। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 एच के अंतर्गत किसी प्रत्याशी की सहमति के बिना उसके लाभ के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है तो यह अवैध होगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, समिति के सदस्य श्री निलेश कुजूर, श्री हेमंत जायसवाल, श्री कमलज्योति, डॉ. राजेश सक्सेना, नोडल अधिकारी श्री सेवाराम दीवान, श्री विनोद सिंह, डॉ. एम. महतो उपस्थित थे।

*15,82,617/ रूपया का अवैध रूप से फटाखे जप्त फ्लाइंग स्कॉट/ सायबर सेल टीम की कार्यवाही*

0

*आरोपीगण*

*(01) भरत लाल गुप्ता उम्र 65 साल निवासी वार्ड नं. 13 बलौदा थाना बलौदा*

*(02) साहिल खान उम्र 23 साल निवासी धमनी थाना सरगांव जिला मुंगेली*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) जुमला 336 कार्टून जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 1582617/ रुपया*

*(02) उपयोग कियें वाहन माजदा CG-10-AV 4831 किमती 14 लाख*

*जुमला किमती 29,82,617/ रूपया*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ FST एव SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों एवं अवैध समानों की चेकिंग की जा रही है*।

इसी क्रम में सायबर टीम को मिला की *भरत लाल गुप्ता निवासी बलौदा द्वारा अपने दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखें भंडारण कर रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से 42 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 6,50,000/रू* को मुताबिक गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 368 /2023 धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार SST टीम द्वारा नेशनल हाईवे रोड सारागांव में *संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी* चेकिंग दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG-10 -AV-4831 को रोकवाकर चेक किया गया पाया गया कि *294 कार्टुन जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 9,32,617/ रू रखा मिलने से मय वाहन को बरामद किया जाकर आरोपी साहिल खान उम्र 23 साल निवासी धमनी थाना सरगांव जिला मुंगेली* के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 135/2023 धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी, फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी लोचन साहू उप अभियंता जल संसाधन बिर्रा, निरी. संजीव बैरागी थाना प्रभारी सारागांव, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी पारस पटेल सायबर सेल, सउनि प्रतिभा राठौर थाना बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

* लंबे समय से फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान*

0

*अभियान दौरान दिनाक 14.10.23 से 20.10.23 तक 07 दिवस में कुल 43 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

*सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 14.10.23 चालाया गया जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव,बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर, नवागढ़, शिवरीनारायण हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 14.10.23 एवं 20.10.23 तक *07 दिवस में लंबे समय से फरार 16 स्थायी वारंट एवं 27 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*। जिसमें जिले के चाम्पा, सारागांव,बम्हनीडीह, बिर्रा, जांजगीर, नवागढ़, शिवरीनारायण क्षेत्र के *कुल 43 स्थायी / गिरफ्तारी वारंट को तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि लम्बोदर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम यादव, तेरस यादव, महेन्द्र राज, दीपक राठौर, सुनिल रमन, रोहित मस्ताना का सराहनीय योगदान रहा।

*आपकी अमानत आपके पास* अभियान *अर्पण* के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने लौटाए 100 नग गुम मोबाइल*

0

*दशहरा के शुभ अवसर पर मोबाइल मालिकों की खुशियां हुई दोगुनी*

*गुम हुए मोबाइल को खोजने हेतु एसीसीयू टीम द्वारा चलाया गया अभियान*

*मध्यप्रदेश ,उड़ीसा ,महाराष्ट्र,तेलंगाना झारखंड सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाया गया*

*इसी वर्ष माह मई में भी करीब 150 गुम मोबाईल लौटाये गये थे*

*गुम हुए मोबाइल का अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 24 अक्टूबर 2023 दशहरा के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह द्वारा गुम हुए 100 नग मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया गया , दुर्गा पूजा दशहरा के अवसर पर अपना गुम मोबाइल वापस पाकर मोबाइल मालिक जहां बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे,वहीं इसे माता रानी का आशीर्वाद मानकर माता रानी के प्रति भी नतमस्तक थे । अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाने की आस छोड़ चुके मोबाइल मालिकों को जब पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मोबाइल वापस लौटाया गया तब उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी ,मोबाइल मालिकों ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर मोबाइल वापस मिलने से उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई है , वापस लौटाए गए 100 नग मोबाइल में से बहुत से मोबाइल हैंडसेट काफी महंगे थे , सभी मोबाइल का अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है ।
बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल के तलाश करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप पटेल ,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के पर्यवेक्षण में एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू को निर्देशित किया गया है , एसीसीयू टीम द्वारा संबंधित मोबाइल कंपनियों से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर गुम हुए मोबाइल खोजने हेतु अभियान चलाया गया , खोजबीन के दौरान मध्यप्रदेश ,उड़ीसा ,महाराष्ट्र,तेलंगाना झारखंड सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 100 नग मोबाइल रिकवर किया गया है ।
मोबाइल लेने आए हुए मालिकों से उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा व्यक्तिगत रूप से चर्चाकर मोबाइल का सुरक्षित उपयोग करने , वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से), वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, आनलाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप पटेल ,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार , उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा पटेल , श्री उदयन बेहार, श्रीमती मंजू लता प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा सहित एसीसीयू टीम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
मोबाइल खोज अभियान में वरिष्ठ अधिरियों के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू बिलासपुर प्रभारी कृष्णा साहू, साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी, स.उ.नि. सोमनाथ यादव, प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं, आरक्षक तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, राकेश बंजारे, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, सुरेंद्र पोर्ते, बोधूराम , सकुन्तला साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
एसीसीयू टीम द्वारा इसी वर्ष माह मई में करीब 150 गुम मोबाईल रिकवर कर मोबाइल मालिकों को लौटाये गये थे, गुम हुए मोबाइल खोकर वापस करने की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

*बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन और थाना चौकी में किया गया शस्त्रपूजा*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-विजयदशमी के अवसर पर उपलब्ध अस्त्र शस्त्र संसाधनों की पूजा कर दुर्गा माँ की आशीर्वाद प्राप्त किया गया पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल आईपीएस, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमारी आईपीएस, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय उड्डयन बेहार, डीएसपी कृष्णा पटेल, एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल सभी थाना चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन, एस पी ऑफिस और थाना स्टाफ के साथ साथ सीएएफ और होम गार्ड के डिप्टी कमाडेंट दीपांकुर नाथ और स्टाफ शस्त्र पूजा में सम्मिलित हुए और विधिवत पूजा कर ज़िला में शांति व्यवस्था बने रहने की कामना किए ।पुलिस लाइन के अतिरिक्त सभी थाना चौकी में भी शस्त्र पूजा किया गया।
विजय दशमी के अवसर पर प्रति वर्ष शस्त्र पूजा की जाती है ताकि रायफल, गोला- बारूद, वाहन और अन्य संसाधनों की पूजा कर ज़िला में शांति व्यवस्था बने रहे तथा माँ दुर्गा से शांति व्यवस्था बनाने के लिए आशीर्वाद मिलता रहे।

बिलासपुर ज़िला के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एकदूसरे को तथा ज़िला के समस्त नागरिकों को दुर्गा पूजा- नवरात्रि, विजय दशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दिये।

*दुर्गा पंडालों में भी गूंजा शत-प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान*

0

*स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया मतदाता जागरूकता संदेश*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के दर्शन के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी लिया जा रहा है। हवन के दौरान भी यह संकल्प दोहराया गया। पंडाल में स्वीप के पोस्टर और चुनई चिरई का लोगो आम लोगों को आकर्षित और मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में नवरात्रि में नवमीं के दिन कन्या भोज का प्रचलन है। कन्या भोज के दौरान भी शत प्रतिशत मतदान का संदेश घर-घर में गूंजा। बालिकाएं भी स्वीप की एंबेसडर के तरह लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रही है। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता संदेश युक्त पतंग बनाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रेलवे स्कूल के बच्चों के द्वारा रेलवे स्टेशन में मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।

*10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गीत पर किया डांडिया*

0

*जिपं सीईओ श्री अग्रवाल ने दिलाई मतदाता शपथ*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान महराणा प्रताप चौक स्थित फाउंडेशन किक्रेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में स्वीप गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत पर डांडिया किया गया। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ भी दिलाई। फ़्लैश लाइट जलाकर सभी ने मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा तैयार किये गये गीत ”मैं भारत हूँ” का भी प्रदर्शन किया गया।

*चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर दिनांक .22/23.10.2023 की रात्रि ग्राम जैतपुर में रुपए दाव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 4 जुवारियो के ऊपर मल्हार पुलिस की कार्यवाही।*

0

*अपराध क्रमांक 578/23 धारा 3 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023*

🔶 जुआ खेलते 4 जुआरियों को मल्हार पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔶 आरोपीगणों के फड़ एवं कब्जे से कुल 4280 रुपए जप्त

बिलासपुर……..

आरोपीगण –
01. श्याम सुंदर केवट पिता रामसिंह उम्र 43 साल निवासी जैतपुर थाना मस्तूरी

02. पहारूराम केवट पिता रामायण उम्र 35 साल निवासी जैतपुर थाना मस्तूरी

03. कालिका कुमार केवट पिता राजकुमार उम्र 26 जैतपुर थाना मस्तूरी

04. राजा निषाद पिता सुधराम उम्र 30 निवासी जैतपुरथाना मस्तूरी

आरोपीगणों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिवत‌् कार्यवाही कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका में रिहा किया गया।

विशेष योगदान/ चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक अजय मधुकर, छत्रपाल डहरिया, धर्मदास खलखो, रामावतार साहू, सैलेंद्र कुर्रे का रहा

*आदर्श आचार संहिता के मददेनजर सिविल लाईन पुलिस द्वारा किया गया तलवार लेकर डराने वाले के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।*

0

*आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार किया गया जप्त।*

*आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी हुए है कई आपराधिक मामले दर्ज*

*नाम आरोपी – विजय दास मानिकपुरी पिता अरुण दास मानिकपुरी उम्र 37 साल निवासी उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे आनंद नगर थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- इस प्रकार है कि, आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तों के बारे में बताने तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये व्यापक दिशा निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन के स्टाप द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर पेट्रोलिंग के दौरान आदतन बदमाश विजय दास मानिकपुरी पिता अरुण दास मानिकपुरी उम्र 37 साल निवासी उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे आनंद नगर थाना सकरी जिला बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक को अमेरी चौक के पास एक तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य को मिलने पर तत्काल सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह के हमराह आरक्षक देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग को आवश्यक हिदायत के साथ मौके पर भेजकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। जिसके कब्जे से एक तलवार जिसकी लम्बाई 32 इन्च को जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग का विशेष योगदान रहा।

*बिल्हा पुलिस के लोहे का बना चाकू को लहराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

 आम जनता में बन गया था भय का महौल
गिरफ्तार आरोपी-
1. कलेश्वर बंजारे पिता उत्तम बंजारे उम्र 20 साल निवासी मुढीपार बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग
जप्त – लोहे का बना चापड़नुमा चाकू

आशीष कश्यप बिलासपुर- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मुढीपार में एक व्यक्ति लोहे का बना चाकू पकडा हुआ है और लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी किशोर केवट ने टीम गठित कर आरोपी को पकडने हेतु घटना स्थल रवाना हुआ जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया पुछताछ करने पर अपना नाम कलेश्वर बंजारे पिता उत्तम बंजारे उम्र 20 साल निवासी मुढीपार बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग बताया जिसे गिरफ्तार किया गया है एवं एक नग लोहे का बना चाकू को जप्त किया गया है। आरोपी कलेश्वर बंजारे के उपर 25 आर्म्स एक्ट के कार्यवाही किया गया है।

विशेष योगदान – थाना प्रभारी किशोर केवट, उप निरीक्षक जी एल चंद्राकर , प्र आर अनिल साहू, आरक्षक गोवर्धन