Home Blog Page 806

*जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 5 अभ्यार्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 4 अभ्यार्थियों ने जमा किया नामांकन पत्र*

0

nomination 25

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती 25 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 25 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 05 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 4 अभ्यार्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 1 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 2 अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 1, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 1

अभ्यार्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है।

*देर रात्रि तक सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड /वाहन जप्त किया गया. चाम्पा पुलिस की कार्यवाही*

0

*(01) राजेश कुमार साहू उम्र 26 साल निवासी जर्वे थाना नगरदा जिला सक्ति*

*(02) जगजीवन सूर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर*

*जप्त 02 अलग-अलग डीजे साउण्ड सिस्टम एवं उपयोग कियें टाटा पीकप वाहन CG -04-JD-9568 तथा महिन्द्रा पीकअप वाहन CG-23 -E-4899*

*पीकप वाहन में बड़ी-बड़ी डीजे रखकर जो वाहन से बाहर निकल रहे थे लापरवाही पूर्वक वाहन प्रचलित कर रहा था जो मोटर व्हीकल नियमों के विपरीत होना पाया गया*

*डीजे में ध्वनि नापने यंत्र नही लगा हुआ था जो प्रत्येक डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य है, जिसकी समझाइस भी मीटिंग में दी जा चुकी है*।

*इन कारणों से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे को जप्त किया गया और कोलाहल अधिनियम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा*

*दोनो डीजे संचालकों का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है यदि पूर्व में कोलाहल अधिनियम का अपराध पाया जाता है तो डीजे साउण्ड की राजसात कार्यवाही के लिए भी विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जावेगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना चाम्पा अंतर्गत ग्राम *सिवनी में दशहरा पर्व के अवसर पर रात्रि में बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाया जा रहा है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया कि रानी पारा सिवनी दशहरा मैदान में डीजे साउण्ड अत्यधिक आवाज में बज रहा था पूछताछ करने पर *संचालक राजेश कुमार साहू उम्र 26 साल निवासी जर्वे थाना नगरदा जिला सक्ति का होना पाया गया, जिसके द्वारा अत्यधिक अवाज में डीजे साउण्ड बजाना पायें जाने* से थाना चाम्पा में इस्तगाशा क्रमांक 03 / 2023 धारा 4, 5, 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर डीजे साउण्ड एवं उपयोग कियें टाटा पीकअप वाहन CG-04-JD 9568 को जप्त किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम *सिवनी अमहापारा में देर रात्रि में अत्यधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था* सूचना पर तत्काल चाम्पा पुलिस द्वारा पहुंच कर पूछताछ करने पर *संचालक जगजीवन सूर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी खोखरा* थाना जांजगीर का होना पाया गया जिसके द्वारा *पीकप वाहन में बड़ी-बड़ी डीजे साउण्ड रखकर जो वाहन से बाहर निकल रहे थे लापरवाही पूर्वक वाहन प्रचलित कर रहा* था जो मोटर व्हीकल नियमों के विपरीत होना पाए जाने से तथा अत्यधिक आवाज में डीजे साउण्ड बजाना पायें जाने से थाना चाम्पा में इस्तगाशा क्रमांक 04/2023 धारा 4, 5, 15 कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड एवं उपयोग कियें महिन्द्रा पीकअप वाहन CG-23-E-4899 को जप्त किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मनीष सिंह परिहार, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर प्रकाश राठौर, आरक्षक नितिन द्विवेदी, गौरी शंकर राय, दीपक राठौर, राजेश कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

*खरसिया पुलिस ने बिना अनुमति बज रहे डीजे साउंड सिस्टम किया जप्त, डीजे मालिक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही…….*

0

रायगढ़ । जिले में सभी प्रमुख दशहरा मैदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। ग्राम बसनाझर के दशहरा मैदान पर मेला में कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए खरसिया थाना व चौकी खरसिया का बल मौजूद था । रावण दहन पश्चात दशहरा मैदान पर नाटक मंडली (गम्मत पार्टी) द्वारा डीजे साउंड सिस्टम के साथ कार्यक्रम किया जा रहा था । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा डीजे मालिक रवि राठिया को नोटिस देकर डीजे संचालन की अनुमित पेश करने कहा गया, डीजे संचालक ने अनुमति नहीं होना बताया । खरसिया पुलिस द्वारा मौके से डीजे साउंड सिस्टम तथा 4 नग साउंड बॉक्स को जप्त कर थाना लाया गया और डीजे संचालक रवि राठिया पिता बूंद राम उम्र 30 वर्ष निवासी सालियाभाटा थाना भूपदेवपुर के विरूद्ध थाना खरसिया में कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत कार्यवाही किया गया है ।

दशहरा मेला ड्यूटी पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ कुमार द्विवेदी के हमराह सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, आशिक रात्रे, पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा, शंकर सिंह छत्री, महिला प्रधान आरक्षक सरोजिनी राठौर, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, कीर्ति सिदार, योगेंद्र सिदार व अन्य स्टाफ तैनात थे जिनके द्वारा देर रात्रि मुखबीर सूचना पर ग्राम बसनाझर दशहरा मैदान के पीछे खुडखुडिया गोटी से जुआ खेला रहे 3 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । आरोपी- (01) घनश्याम साहू पिता तेजराम साहू उम्र 28 वर्ष (2) रूप नारायण पटैल पिता गंगा राम पटैल उम्र 36 वर्ष (3) नंद कुमार साहू पिता ईश्वरी लाल साहू उम्र 29 वर्ष तीनों निवासी ग्राम बसनाझर थाना खरसिया के पास से जुआ रकम 1230 रूपये तथा खुडखुडिया जुआ सामाग्री बरामद किया गया । आरोपियों के कृत्य पर थाना खरसिया में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

*हत्या करने की नियत से गर्दन पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया चंद घण्टो में गिरफ्तार*

0

आरोपी:- विजय नरेश उर्फ चप्पू पिता उधोश्याम नरेश उम्र 32 वर्ष निवासी सतीश किराना स्टोर के पास दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रजक शंकर पिता दुलारा शंकर उम्र 28 वर्ष साकिन गुरूनानक चौक सतीश किराना दुकान के पास दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर दिनांक 23.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू पुरानी रंजीश को लेकर मां बहन की गाली देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से उसकेे गर्दन में मार दिया, जिससे खून निकलने लगा। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 484/2023 धारा 506,307 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित

करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू पिता उधोश्याम नरेश उम्र 32 वर्ष निवासी सतीश किराना दुकान के पास दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

विशेष योगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, रंजीत खाण्डे, रत्नाकर राजपूत

*होटल सेंट्रल पॉइंट फड़ में जुआ खेलते 07 आरोपी चढे पुलिस के हत्थे*

0

▪️तारबहार पुलिस की कार्यवाही 01 प्रकरण में 07 आरोपीयों से कुल 63,100 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय होकर बड़ी-बड़ी कार्यवाही की जा रही है l बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री संतोष सिंह, एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के द्वारा जुआ सट्टा पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे, जिस पर श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी के द्वारा टीम बनाकर थाना तारबहार क्षेत्र के होटल सेंट्रल प्वाइंट में जुआ खेलते पाये जाने पर जुआडियों पर तारबहार पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया l कार्यवाही के दौरान फड़ में जुआ खेलते कुल 07 जुआडियों


01. कमल कुमार पिता राजपाल उम्र 50 वर्ष निवासी करबला रोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर l 02- दीपक जैन सुतारिया पिता बी डी जैन उम्र 57वर्ष निवासी टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर, 03- तरुण कुमार पिता स्वर्गीय बलदेव उम्र 48 वर्ष निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपुर,04 – सतीश सलूजा पिता आर सलूजा उम्र 51 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर,05 – विशाल जीवनी पिता नंदलाल जीवनी उम्र 31 वर्ष निवासी बिनोवा नगर थाना तारबाहर बिलासपुर, 06. अनूप मेघानी पिता एम मेघानी उम्र 55 वर्ष निवासी बिनोवा नगर थाना तार बहार बिलासपुर , 07. दिलीप बेलानी पिता बि एम बेलानी उम्र 49 वर्ष निवासी तारबाहर बिलासपुर छ.ग. को रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर आरोपियों से जुमला रकम 63,100 रूपये एवं एक फर्ड 52 पत्ती तास जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौधरी, उनि श्रवण टंडन, उनि कृष्ण कुमार साहू प्रआर बलवीर सिंह, प्रआर सूरज तिवारी, आर. संदीप, सरफराज खान, तरुण केसरवानी, पाटले, मुरली, अरविंद आनंत रूपलाल, सुखदेव पलके का योगदान रहा l

*हिर्री पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा 2 डी.जे. परिवहन करने वाले पर बड़ी कार्यवाही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (ips) के द्वारा जिले. में डी.जे. एवं तेज साउण्ड बाक्स घुमाल स्पीकर लगाकर वाहनो का स्वरुप बदल कर परिचालन करने वाले पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हिर्री हरिशचन्द्र टाण्डेकर के मार्ग दर्शन में कल दिनांक 24.10.2023 हिर्री पुलिस द्वारा भोजपुरी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग पाईंट लगाया गया था जो बाहर से आ रहे डी.जे. वाहन कमाक

सी.जी.13 एल.ए. 2673 को रोककर वैधानिक कार्यवाही करते हुये परिवहन विभाग बिलासपुर को सुचना दिया गया जो परिहवन विभाग द्वारा डी.जे. संचालक गजेन्द्र कुमार को 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है एवं आज दिनांक 25.10.2023 को पीकप वाहन क्रमाक सी.जी.07. बी.टी. 9093 में तेज साउण्ड बाक्स घुमाल स्पीकर लगाकर वाहन का स्वरूप बदल कर परिवहन करते पाये जाने वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना लेकर आये एवं परिवहन विभाग बिलासपुर को सुचना दिया गया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है

*आबकारी विभाग बिलासपुर की कार्यवाही*

0

 


आशीष कश्यप बिलासपुर:-विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण सर के निर्देश तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर श्री दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन मेंआबकारी विभाग द्वारा दिनांक 24/10/23 को तखतपुर के सोनबंधा एवं कोटा के लोकबंद ग्राम मेंअवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई।


*1)कायम प्रकरण*- *04*
*2)जप्तसामाग्री* – *304 लीटर महुआ मदिरा एवं 1020किलोग्राम लाहान*
*3)गिरफ्तारआरोपी*- *03*
*4 अजमानतीय प्रकरण-03*


*(1).परमेश्वर बघेल पिता निवासी भौवकापा तखतपुर थाना कोटा 97लीटर महुआ शराब एवं1020 किलोग्राम महुआ लाहानजब्त किए जाकर आब अधि की धारा34(1)क,34(2),59क के तहत अपराध पंजीबद्ध करआरोपी को जेल निरुद्ध किया।*
*(2). अज्ञात ग्राम सोनबंधा थाना कोटा से175लीटर महुआ शराब तथा ग्राम लोकबंध थाना कोटा में30 लीटर महुआ शराब* जब्त किए जाकर आब. अधि. की धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये जाकर विवेचना में लिया।

*5.जमानतीय प्रकरण-01*
1.इतवारी दाहिरे पिता रेवाराम साकिन लोकबन्ध थाना कोटा से4लीटर महुआशराब जब्त करआब अधि. की धारा 34(1)क का प्रकरण दर्ज किया।
कार्यवाही मे स.जि.आब.अधि. सुश्री कल्पना राठौर,छवि पटेल एवं आब. उपनिरीक्षक महेश राठौर,धर्मेंद्र शुक्ला ,दिनेश ध्रुव एवं मुख्य आरक्षक जनकराम भगत,आरक्षक जयशंकर कमलेश,डड़सेना, अनिलपाण्डे, साथ रहे।

*मतदाता जागरुकता के लिए मीडिया संस्थान होंगे राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 से सम्मानित*

0

*भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर तक मंगाई प्रविष्टियाँ*

रायपुर, / भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया सम्मान प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मान वर्ष 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि मीडिया संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 हेतु मीडिया संस्थानों से चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाईन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया में पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है।

पुरस्कार पाने हेतु इच्छुक मीडिया संस्थान अपना आवेदन श्री राजेश कुमार सिंह, अवर सचिव (संचार), भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली 110001 को उक्त समयावधि में प्रेषित कर सकते है। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन तथा अनुशंसाओं को आयोग द्वारा गठित निर्णायक मण्डल के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित संस्थानों को 25 जनवरी 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस में सम्मानित किया जाएगा।

*सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण*

0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। सी विजिल के माध्यम से 23 अक्टूबर तक की स्थिति में प्राप्त कुल 771 शिकायतों में से 761 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी कर रही हैं।

विधानसभा निर्वाचन – 2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित सी- विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। यदि कोई नागरिक राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-विजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है।पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्राइड/आईओएस दोनो पर उपलब्ध है। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनिट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी।

सीविजिल एप का उपयोग करते हुए नागरिक गैर कानूनी प्रचार-प्रसार क्रियाकलापों का पता लगते ही मिनटों के अंदर तथा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय जाए बिना तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं। सीविजिल एक आसान ऐप है जो प्रयोक्ता अनुकूल तथा उपयोग करने में आसान है। यह एप्लिकेशन सतर्क नागरिक को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा फिल्ड सत्यापन इकाई ( उड़न दस्ते / स्थैतिक निगरानी दलों) से जोड़ती है जिसके द्वारा एक तेज तथा सटीक रिपोर्टिंग, कार्रवाई एवं अनुवीक्षण तंत्र तैयार होता है।

*निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त*

0

रायपुर, / राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 23 अक्टूबर तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। साथ ही 2731 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 25 लाख 14 हजार रूपए कीमत के 158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 5 करोड़ 30 लाख 64 हजार 561 रूपए है भी जब्त की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उक्त जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन ऐजेंसी के माध्यम से धन और वस्तुओं की अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है।