Home Blog Page 805

*शीतल साहू जिलाध्यक्ष सहित 03 पदाधिकारियों को जिला साहू संघ ने बैठक कर सामाजिक पद से किया मुक्त*

0

0. पतिराम साहू होंगे जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू समेत तीन पदाधिकारियों ने 26 अक्टूबर को कांग्रेस प्रवेश कर लिया था जिसको काँग्रेस के विधायक प्रत्याशी मो.अकबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साहू समाज के तीनों पदाधिकारियों को काँग्रेस पार्टी का गमच्छा पहनाकर सदस्यता दिलाई थी कांग्रेस प्रवेश करने के बाद साहू समाज के सामाजिक लोगो ने 27 अक्टूबर को आनन फानन में बैठक बुलाकर एक बड़ा निर्णय लिया जहां समाज के लोगो ने निर्णय लिया और जिला अध्यक्ष रहे शीतल साहू,महामंत्री बालाराम साहू,उपाध्यक्ष कौशल साहू तीनो पदाधिकारियों को पद से मुक्त कर दिया गया है साहू समाज सामाजिक लोगो ने बैठक में आरोप लगाया कि शीतल साहू को कांग्रेस प्रवेश करने से कोई एतराज नही है पर साहू संघ को सामने नही लाना था इसके कारण से जिला साहू समाज के आत्मसम्मान में ठेस पहुंचा है समाज ने सभी पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है जिसके बाद शहर के साहू छात्रावास में बैठक करके नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष पतिराम साहू,महामंत्री जल्लू जलेश्वर साहू,उपाध्यक्ष रामचरण साहू को बनाया गया है जिसके बाद से साहू समाज के लोगो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पतिराम साहू,जल्लु जलेश्वर साहू,रामचरण साहू का गुलाल और पुष्पहार पहनाकर बधाई और शुभाकनाए दी बैठक में समाज के संरक्षक,उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित जिला साहू संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————————————-

*निर्वाचन आयोग ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा को जारी किया नोटिस*

0

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को कवर्धा में दिये गये विवादित भाषण को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है आयोग ने हिमंता सरमा के भाषण में की गई विवादित टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता तथा लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करने वाला माना है हिमंता बिस्वा सरमा ने 18 अक्टूबर को कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में सभा को संबोधित किया था इस दौरान उन्होंने कई विवादित टिप्पणी की थी। उनके भाषण को संप्रादायिक विद्वेष फैलाने वाला बताते हुए कांग्रेस पार्टी की संगठन ने विडियोग्राफी के साथ निर्वाचन आयोग को शिकायत की थी शिकायत में इस बात का उल्लेख किया गया था कि कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर पर असम के मुख्यमंत्री ने असत्यापित आरोप लगाए हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा को भेजी गई नोटिस में निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसने शिकायत के साथ भेजी गई विडियोग्राफी का परीक्षण किया है परीक्षण में आयोग ने प्रथम दृष्टया पाया है कि सरमा का भाषण आदर्श आचार संहिता एवं लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करने वाला है इसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने हिमंता बिस्वा सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 अक्टूबर की शाम 05.00 बजे तक जवाब देने कहा है साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि जवाब न प्रस्तुत करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

—————————————-

*टीम स्टार्स ने मतदाता जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश।*

0

मुंगेली/ नवरात्र उपरांत नगर में निकली माँ दुर्गा झांकी उत्सव में “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने ‘मतदाता जागरूकता’ एवं ‘महिला सशक्तिकरण’ के थीम में महाराणा प्रताप चौक में मंच बना सभी दुर्गा झांकियों का पूजन कर स्वागत किया। आगामी चुनाव को देखते हुवे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंच को मतदाता जागरूकता स्लोगन से सजा कर झांकी देखने पहुंचे लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया, साथ ही नवरात्रि के 9 दिन माँ दुर्गा 9 रूपों में विराजमान होती है इसी प्रेरणा से टीम स्टार्स ने झांकी के निर्णायक के रूप में मुंगेली जिले के नाम को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ाने वाली 9 महिला श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती शीला जयशवाल, श्रीमती जया गुप्ता, श्रीमती सुलोचना पांडेय, श्रीमती पुनिता मिश्रा, श्रीमती सोनम ठाकुर, श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव, श्रीमती सुधारानी शर्मा, विभा मसीह जी को अवसर प्रदान कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने आगामी चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील करते हुवे कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राज्य, राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 17 नवंबर को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें और मतदान अपने निजी हितों को ना देखते हुए एक अच्छे ईमानदार और अपने क्षेत्र के विकास करने वाले उम्मीदवार को ही करें। इस दौरान शहर सहित आसपास के ग्रामीण हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। माँ दुर्गा झांकी में निर्णायक मंडल द्वारा माँ सर्वेश्वरी दुर्गोत्सव समिति को प्रथम, नव प्रभात दुर्गोत्सव समिति को द्वितीय और माँ सर्वसिद्धि दुर्गोत्सव समिति को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। जिनका सम्मान आगामी “मुंगेली व्यापार मेला” के बड़े मंच से किया जायेगा। इस अवसर पर टीम स्टार्स के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, गोखलेश सिंह, दिनेश गोयल, राहुल कुर्रे, दीपक जैन, रामकिशोर सिंह, गिरिश सुथार, रणवीर सिंह, राहुल साहू, गौरव जैन, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, चित्रकान्त सिंह, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, अजय चंद्राकर, संतोष जांगड़े, राहुल मल्लाह, अमित साहू सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

*गोंड खाम्ही में युवक की धार दार हथियार से गला रेतकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार*

0

मुंगेली,लोरमी थाना समीपस्थ ग्राम गोड़खाम्ही में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लोरमी थाना के अंतर्गत ग्राम गोड़खाम्ही में बुधवार को दोपहर में शराब दुकान के पीछे खेत में एक युवक की लाश मिली, सूचना मिलने पर लोरमी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची शव के मुआयना में पता चला कि युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है, मृतक युवक की पहचान पोखन यादव पिता मनराखन उम्र 36 वर्ष निवासी गोडखाम्ही हाल मुकाम रुप की गई। पुलिस जांच में घटना के पीछे गांव के ही एक युवक का नाम संदेही के रूप में सामने आया। ग्राम गोड़खाम्ही निवासी राजू साहू पिता गणेश साहू उम्र 24 वर्ष से पूछताछ करने पर उसने ही हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि ग्राम रहंगी निवासी उसकी बहन हाल मुकाम लोरमी से छेड़छाड़ करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि आरोपी को हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार कर लिया गया है

 

*राहुल गांधी की कवर्धा में विशाल जनसभा 29 अक्टूबर को: चोवा साहू*

0

राहुल गांधी के कवर्धा आगमन की खबर से कांग्रेस में भारी उत्साह

0. कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनावीसभा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के स्टार प्रचार सांसद राहुल गांधी 29 अक्टूबर को कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वे कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मो.अकबर तथा पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चन्द्रवंशी के पक्ष में एक चुनावीसभा को संबोधित करेगे। इस संबंध में कवर्धा कृषि उपज मण्डी के उपाध्यक्ष चोवा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी दिल्ली से पहले हेलीकाप्टर से प्रदेश की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां से वे पहले राजनांदगांव में जनसभा करेंगे तत्पश्चात दोपहर करीब 1.00 बजे हेलीकाप्टर से ही कवर्धा आएंगे जहां वे स्थानीय सरदार पटेल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे चोवा साहू ने बताया कि उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा कवर्धा कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं स्टार प्रचार सांसद राहुल गांधी के कवर्धा आगमन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं कांग्रेस उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है।

*वर्ष 2018 में की गई राहुल गांधी की घोषणाओं को भूपेश सरकार ने किया पूरा*

चोवा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी 14 नवम्बर को कवर्धा आए थे और उन्होने कवर्धा के इसी गांधी मैदान से जिले की कवर्धा तथा पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था तब भी कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर ही थे उन्होने बताया कि वर्ष 2018 की उस चुनावी सभा में राहुल गांधी ने मुख्य रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिनो के भीतर किसानो की कर्जा माफी तथा कवर्धा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने जैसी घोषणाएं चुनावी मंच से की थी जिसमें से किसानो की कर्जा माफी प्रदेश की भूपेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में ही पूरी कर दी थी वहीं जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है जिसके लिए जमीन चिन्हांकन से लेकर अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण भी हो चुकी है चोवा साहू ने कहा कि इस बार भी कांग्रेस द्वारा जो घोषणाएं की जा रही है उसे सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।
—————————————

*आन- बान शान से निकली राजा की सवारी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सैकड़ो वर्षो से चले आ रहे सहसपुर लोहारा दशहरा का उत्सव इस बार भी अपनी परंपरा एवं अपने ऐतिहासिक रीति रिवाजो के साथ सैकड़ो गांवो के ग्रामीणों की उपस्थिति में हर्षॉल्लास के साथ मनाया गया 9 दिनों के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं रीति रिवाजो का पालन करते हुए राजा खड़गराज सिंह जब राजमाता एवं अपने कुल देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जब हजारों ग्रामीणों के साथ अपने महल से पूरी आन- बान और शान के साथ निकले तों लोगो में उनकी एक झलक देखने की जो ललक महिला-पुरुषो और बच्चो में दिखी उसे शब्दों में कहना आसान नहीं दो वाहनों में निकली उनकी यात्रा में एक सुसज्जित रथ नुमा वाहन में राजा खड़गराज सिंह अपने राजपुरोहित पंडित द्वारिका प्रसाद दुबे एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष किसन सोनी के साथ सवार थे वही दूसरे वाहन में सहसपुर लोहारा रियासत के गांवो से पहुँचे वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक थे वही डोले में राम जी देवी देवताओं के साथ सवार थे साथ में निशान और सहसपुर लोहारा राज का प्रतीक के साथ पारम्परिक वाद यंत्रो के साथ हजारों की संख्या में लोग नगर भ्रमण के लिए निकले जहाँ राजा खड़गराज सिंह ने लोगो का अभिवादन किया एवं नगर के देवी देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर राजा की यात्रा राजमहल से होते हुए जमातपारा, चांदनी चौक, महावीर चौक महाराणा प्रताप चौक, राउतपारा होते हुए रावण भाठा पहुंची जहाँ 20 फिट ऊची रावण के पुतले को पूरी धार्मिक क्रिया करने के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया जहाँ आतिशबाजी कर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया इसके पश्चात राजा का काफिला वापस राजमहल मार्ग से राजमहल पहुंचा जिस प्रकार का उत्साह, जुनुन राजा से मिलने राजा को दशहरा पर्व की बधाई देने राजा को नारियल – पैसा और उपहार भेंट करने के लिए लोगो में दिखाई दी वो राजपरिवार के प्रति उनके ह्रदय से निकलने वाले सम्मान को दिखाता है चुनाव आचार सहिता की वजह से इस बार राज दरबार का आयोजन नहीं किया गया क्योंकि राजा खड़ग राज सिंह स्वयं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से चुनाव मैदान में है इस लिए उन्होंने आचार सहिता का पालन करते हुए दूर दूर से आये लोगो से महल के अंदर ही उनसे मुलाखात की और लोगो का भेंट और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए मिलने वालों को खुशहाली के प्रतीक के रूप में पान भेंट की और उनकी उन्नति अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए राजा खड़ग राज सिंह ने कहा की दशहरा पर्व खुशहाली, सत्य प्रेम और भाईचारा सिखाती है यही अवसर होता है की सैकड़ो गांवो के हमारे परिवारिक लोगो से हमारी भेंट मुलाखात कर एक दूसरे का हाल चाल जानते है इस दिन पर हमारी यही कामना रहती है की किसानो की फसल अच्छी हो बीमारों को स्वास्थ्य लाभ मिले, सबके जीवन में खुशहाली आये सब जाति धर्म के लोग मिलकर हमारे क्षेत्र को एक शन्ति का टापू बनाये हमारे युवा संस्कारी बने जिससे हम उन्नत समाज का निर्माण कर सके।

—————————————-

*जनसंपर्क में लगे निलकंठ, सीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह, “भूपेश है तो भरोसा है” ट्रेंड*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिन सोमवार को शक्ति के सभा को सम्बोधित करते हुए किसानों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया सीएम ने सरकार बनते ही एक बार फिर किसानों के कर्जा माफ की घोषणा की जिससे पूरे प्रदेश भर में किसानों के चेहरे खिल गए व सोशल मीडिया पर आभार देते हुए “भूपेश है तो भरोसा है” ट्रेंड होने लगा हैं।

किसानों ने सीएम को दिया खूब आशीर्वाद –

वही पंडरिया कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर ग्राम मथानी और ढोलबज्जा पहुँचे जहां मंदिर पहुँच पूजा अर्चना कर किसानों से भेंट किया इस दौरान किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रगट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया।

निलकंठ ने इस बात का दिया आश्वासन –

वही, गांव के कुछ छोटे समस्याओं को ग्रामीणों ने अवगत कराते हुए कहा सरकार बनते ही हमारी गांव की समस्या से तत्काल निजात करें नीलकंठ ने जल्द समस्या से निजात दिलाने का भी आश्वासन दिया।

इनकी रही उपस्थिति –

इस अवसर पर मथानी कला से नारायण साहू, लल्लू चंद्राकर, प्रहलाद चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, रामफल चंद्रवंशी, दौलत चंद्राकर, ताकेश्वर चंद्राकर, होलू श्रीवाश, मोहित यादव, बलराम चंद्रवंशी, ग्राम पटुआ में तुकेश चंद्रवंशी, राजेश्वर चंद्राकर, पैदुराम यादव, अदु राम यादव, वेदप्रकाश चंद्राकर, भजन चंद्रवंशी और ग्राम जैतपुरी में नंद गेंड्रे, सुरेंद्र गेंड्रे, खेलु गेंड्रे, कुंजराम गेंड्रे, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

—————————————-

*कर्ज माफी के ऐलान के बाद कांग्रेस को आपार समर्थन, नीलकंठ के सामने थामा कांग्रेस का हाथ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं वही कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी अपने विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के हर गांव में पहुंचकर जन जन भेंट कर जनसंपर्क कर रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ लगातार ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं और समस्याओं को सुन रहे हैं इस दौरान ग्रामीण भी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर नीलकंठ के पास पहुंच रहें हैं नीलकंठ ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का सरकार बनते ही निदान करने का आश्वासन दिया।

हर समस्या का कांग्रेस करेगी निदान –

वही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरमाटी पहुंचे थे। नीलकंठ का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया और उन्होंने माता दुर्गा की प्रतिमा की पूजा व अर्चना किया जिसके बाद ग्रामीणों के साथ ढोलक मंजीरे की धुन में परंपरागत तरीके से माता रानी के विसर्जन में शामिल भी हुए इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहें।

किसान हितैषी योजना से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश –

वही नीलकंठ चंद्रवंशी क्षेत्र में जनसपंर्क के दौरान बाजार चारभाटा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया वही नीलकंठ ने भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि वर्तमान में कर्जा माफी और 20 के क्विंटल धान खरीदी कांग्रेस पार्टी द्वारा भूपेश सरकार के कार्यकाल में किया गया हैं हर “किसान छोटा हो बड़ा, चाहे जिस पार्टी का कार्यकता हो नेता हो विधायक हो मंत्री हो या चाहे उद्योगपति हो पूर्व में सभी ने कर्जा माफ का लाभ लिया हैं इस बात को कोई भी झुटला नही सकता हैं हमारी भूपेश सरकार सभी वर्ग को समान नजरो से देखती है किसी भी प्रकार का कोई भेद भाव नही है तभी कांग्रेस के कार्यों से प्रभावित होकर रामकुमार कौशिक बाजार चारभाटा द्वारा कांग्रेस प्रवेश किया गया जिसे नीलकंठ चन्द्रवंशी ने पार्टी गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इनकी रही उपस्थिति –

इस दौरान ग्राम उडिया काला में उत्तरा साहू, किशन साहू, शंकर दाऊ, राजाराम, कमलेश ग्राम उडिया खुर्द में गरीबा पटेल, नरोत्तम पटेल, लाखन पटेल, झंगलू पटेल, जीवराखन यादव, ग्राम कुम्हार दानिया में इतवारी ध्रुवे, नारद कौशिक, आसमानी कौशिक,भागवत कौशिक, बिहारी झरिया और धनाई डीह में सुरेश कौशिक, महावीर कौशिक, गणेश कौशिक,छत्रपाल कौशिक, ग्राम गांगीबाहरा मे भागवत सिन्हा, तिहारू मरकाम, गणेश साहू, गोपाल साहू ग्राम बाजार चारभाठा मे ईश्वर कुंभकार (सोसायटीअध्यक्ष), गंगाराम कौशिक, उत्तम कौशिक, सुरेश कौशिक, गजानंद निषाद, संदीप कौशिक, ग्राम गोछिया मे गिरधर कौशिक, रामू कौशिक, गोविंद कौशिक, त्रिलोचन कौशिक, रूपेश कौशिक सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

—————————————-

*देवर की शादी रोकने भाभी ने किया ये कारनामा,पढ़िये पूरी खबर*

0

वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां देवर की शादी रोकने के लिए भाभी ने पुलिस चौकी में गुहार लगाई है। भाभी की बातें सुनकर पुलिस हैरान रह गई। देवर को पुलिस चौकी बुलाया गया। कोई हल निकलने पर बिरादरी के लोगों को बुलाकर पंचायत कराई गई। इसके बाद भी भाभी की समस्या का हल नहीं हुआ। दारोगा ने थाने पर तहरीर देकर शिकायत करने बात कहते हुए देवर को छोड़ दिया और भाभी को रिपोर्ट दर्ज कराकर आने को बोल दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि भाभी ने देवर की शादी कहीं होने पर कुछ भी कर लेने की धमकी भी दी है। चौबेपुर के गांव का मामला बुधवार को सामने आया। यहां की एक शादीशुदा महिला जाल्हूपुर पुलिस चौकी पर पहुंची।

उसने चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। तभी से पति उसके पास नहीं आया। इस दौरान देवर ने शादी करने का आश्वासन दिया और उसके साथ पति की तरह रहा। इससे उसे एक लड़की भी हुई। इधर कुछ दिनों से देवर ने कहीं शादी तय कर ली है। भाभी ने आरोप लगाया कि मुझसे शादी के लिए देवर एक लाख रुपया और मोटरसाइकिल की मांग कर रहा है। महिला के इनकार करने पर ही उसने दूसरी शादी चन्दौली में तय कर ली है। भाभी की शिकायत पर चौकी प्रभारी ने देवर को चौकी बुलाया। बिरादरी के एक दर्जन लोग भी जुटे। दिन भर पंचायत चलती रही। लेकिन कोई हल नहीं निकला। बताया जाता है कि देवर को शाम में ही शादी करने जाना था। उसने चौकी प्रभारी को प्रभावित कर लिया और चला गया। चौकी प्रभारी ने महिला को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। इस बाबत चौकी प्रभारी से बात की गई तो बताया कि दोनों पक्ष आये थे। मैं किसी को रोक नहीं सकता। मुकदमा कायम होने के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी। इस बाबत चौकी प्रभारी से बात की गई तो बताया कि दोनों पक्ष आये थे। मैं किसी को रोक नहीं सकता। मुकदमा कायम होने के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी।

 

*Chhattisgarh Election 2023 फिर करेंगे किसानों की कर्ज माफी’, छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल का मास्टरस्ट्रोक:-*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा होने के साथ ही राज्य में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से घोषणाओं का दौर भी शुरू हो गया है. इस बार राजनीतिक दलों के प्राथमिकता सूची में किसान भी हैं. छत्तीसगढ़ में भी किसानों को लुभाने के लिए कई तरह की घोषणाएं की जा रही है. इस क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों को लेकर घोषणाएं कर रहे हैं. इसी के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों का लोन माफ करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 2023 में उनकी सरकार जीत कर सत्ता में आती है तो किसानों का लोन माफ कर दिया जाएगा.

इससे पहले साल 2018 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव से पहले लोन माफी का वादा किया गया था और कांग्रेस के सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया था. इससे पहले राज्य के चावल उत्पादक किसानों को राहत पहुंचाते हुए मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की थी कि इस बार राज्य के किसानों ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी. एक नवंबर से राज्य में सरकारी दर पर धान की खरीद शुरू की जाएगी. धान खरीद से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बार नई दर से धान की खरीद की जाएगी.

*20 क्विंटल प्रति एकड़ होगी धान की खरीद:-*

इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तीन बड़ी घोषणाएं की थी जिसे वो पूरा कर रहे हैं. उन्होंने किसानों से कहा था कि इस बार धान खरीद की सीमा को बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया जाएगा, वो इस बार पूरा हो जाएगा. वहीं उन्होंने बीजेपी पर हमाल बोलते हुए कहा कि बीजेपी नें राज्य में चुनावों को लेकर अभी तक किसी प्रकार की घोषणा नहीं है और बीजेपी पीछे चल रही है जबकि सत्ता में रहते हुए उनकी पार्टी घोषणाएं कर रही है.

*साढ़े सत्रह लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त आवास:-*

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जब छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने राज्य में जातिगतजनणा कराने की बात कही थी, अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो राज्य में जातिगत जनगणना करायी जाएगी. साथ ही कहा कि प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ आने के बाद घोषणा की थी राज्य के साढ़े सत्रह लाख लोगों को आवास दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा दे चाहे नहीं दे पर अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वो राज्य के साढ़े सत्रह लाख लोगों को आसाव देने का काम करेंगे. उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ में दो चरणो में सात और 17 नंवबर को चुनाव होना है.