Home Blog Page 804

*प्रसूता के ईलाज में लापरवाही बरतने वाले आन्‍या हॉस्पिटल के संचालक एवं मैनेजर के विरूध्‍द  पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ थाना लोरमी द्वारा आन्या हॉस्पिटल के संचालक आरोपी महेन्द्र साहू एवं मैनेजर जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 373/2023 धारा 304, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

तीज राम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जूनापारा, तखतपुर निवासी प्रार्थी दुर्गेश कुमार राजपूत ने थाना लोरमी में दिनांक 27.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26-27.10.2023 की रात्रि प्रार्थी अपनी गर्भवती पत्नी श्रीमती शारदा राजपूत को डिलीवरी हेतु लोरमी शासकीय अस्पताल भर्ती कराया था जो रिफर पश्चात् आन्या अस्पताल लोरमी ले गया, जहां रात्रि लगभग 03ः00 ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते गर्भवती पत्नी शारदा राजपूत की मृत्यु हो गई है, कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आन्या हॉस्पिटल के संचालक महेन्द्र साहू एवं मैनेजर जितेन्द्र साहू को पूछताछ करते हुए हॉस्पिटल चलाने एवं बाहर से डॉक्टर बुलाकर ईलाज करवाने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया, जिनके द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, एवं आरोपी हॉस्पिटल संचालक महेन्द्र साहू तथा मैनेजर जितेन्द्र साहू के द्वारा बिना लाईसेंस हॉस्पिटल संचालित करना एवं बिना डिग्री प्राप्त सर्जन बुलाकर गलत ईलाज करने से गर्भवती महिला शारदा राजपूत की मृत्यु होना पाये जाने पर हॉस्पिटल को सील करते हुए आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 373/2023 धारा 304, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना में आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, उनि शोभा यादव, सउनि निर्मल घोष, आजूराम गोंड, पुहकल सिंह, संतोष लोधी, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, शेषनारायण कश्यप, प्रकाश शुक्ला, आरक्षक रवि डाहिरे, पवन गंधर्व, शिवशंकर गोयल, ईश्वर मरावी, राकेश गुप्ता, अमरनाथ नेताम, महिला आरक्षक नंदनी रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*किसानो ने किसान पुत्र को धान भेंट कर दिया आशीर्वाद, किसानों का कर्जा माफी से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव मतदान के लिए अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ निलू चंद्रवंशी का अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी हैं वही, लोगों से मुलाक़ात करके वे पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांग रहे है।

उम्मीदवार बनते ही जनसम्पर्क और प्रचार प्रसार तेज –

दरअसल नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम हैं इसी के चलते क्षेत्र में उन्हें भरपुर स्नेह और समर्थन मिल रहा हैं उम्मीदवार बनने के बाद से नीलकंठ चंद्रवंशी ने क्षेत्र में जनसम्पर्क और प्रचार प्रसार तेज कर दिया हैं इसी दौरन वे ग्राम खैरझिटी, सेमरिया, मोहतारा, बगदई, ग्राम सेमरिया, ग्राम उलट, गेंदपुर,अमलीडीह, कौड़िया, ग्राम बंधी पहुंचे,जहां कांग्रेस के पक्ष में लोगों का आपार समर्थन दिखा वही ग्राम सेमरिया में शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात की।

– ग्राम खैरझिटी में रामसजीवन, मोहन कौशिक, आशाराम मरकाम, सत्रोहन कौशिक, गंगाधर ध्रुवेl

– ग्राम मोहतरा में अर्जुन कौशिक, श्यामलाल कौशिक, सरजू कौशिक, तुलसी कौशिक, खेलु कौशिक।
–
– ग्राम बगदई में प्रभु नेताम, जगदेव नेताम, ओंकार छेदैहा, पूरन ध्रुवे उपस्थित रहें।

– ग्राम उलट में मुकेश राजपूत, ताकेश्वर कौशिक, निखिल कौशिक, लाकेश्वर कौशिक, विकाश कौशिक, टिकेश्वर कौशिक, तीरथ कौशिक।

– ग्राम गेंदपुर मे राजाराम रजक, जीवन डांडे, महेश राजपूत, राजेश साहू, जितेन राजपूत।

– ग्राम अमलीडीह मे रामपाल साहू, कोंदा निषाद, मोहन साहू, आजू साहू, अनंत राम साहू और ग्राम कौडिया मे भरत चंद्राकर, सुखदेव ध्रुवे, नीलकंठ चंद्राकर, दुखित चंद्राकर, दुकलहा चंद्राकर उपस्थित रहे।

– ग्राम बंधी में बाबूलाल साहू, फिरंता साहू, विनोद शर्मा, तुलसी साहू उपस्थित रहे।

बता दे पंडरिया क्षेत्र का ऐसा कोई स्थान नही हैं, जहां जनता, किसान, युवा और महिलायें कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित ना हो। निलकंठ भी लोगों को भूपेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की आग्रह कर रहें ताकि छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति की ओर बढ़ता रहें वही जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुन रहें हैं और लोगों को सरकार बनते ही समस्या हल करने का आश्वासन दे रहें हैं वही गांव के किसानों ने निलू को धान की टोकरी व नारियल भेंट कर आशीर्वाद दिए है और भूपेश सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है।

—————————————

*पूर्व मुख्यमंत्री को गृहग्राम ठाठापुर में झटका नीलू के सामने कई BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को अपने ही गृहग्राम ठाठापुर में बड़ा झटका लगा हैं। यहां किसानों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के गृहग्राम ठाठापुर के 15 किसानों ने भूपेश सरकार के योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया हैं इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई भीखम वर्मा सहित 15 किसान शामिल हैं बता दे कि यह सभी भाजपा कार्यकर्ता चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जिसकी वजह से भाजपा को बड़ा झटका लगा हैं बीजेपी को लेकर काफी नाराजगी दिख रही हैं।

इन्होंने ने दिया पंजा का साथ –

भीखन वर्मा,अशोक वर्मा, संजय वर्मा, अनिल वर्मा, हरीश चंद धुर्वे, हेमंत धुर्वे, यशवंत मेरावी, सागर धुर्वे, दीनाराम धुर्वे,राम कुमार धुर्वे, धनीराम धुर्वे,जय किशन वर्मा, यशवंत वर्मा, नरेश यादव, घनश्याम जोशी वही इन सभी का कांग्रेस पंडरिया से प्रत्याशी नीलकंठ नीलू चंद्रवंशी ने कांग्रेस में प्रवेश कराया सभी को फूलों की माला पहनाई सभी ने कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकरके चलने की बात कही और किसान हितैषी भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की।

—————————————-

*कांग्रेस ने मांगा सतनामी समाज का समर्थन हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहुंगा:- मोहम्मद अकबर*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सतनामी समाज के गणमान्य नागरिको की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन छिरहा में हुई बैठक में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा चुनाव मे कंाग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा उन्होंने कहा कि उन्हे हमेशा सतनामी समाज का समर्थन मिलता रहा है कवर्धा विधानसभा के दर्जनों गांव से प्रतिनिधि के तौर पर दो-दो लोग बैठक में उपस्थित हुए मोहम्मद अकबर ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फिर से कवर्धा की जनता के बीच पहुँच रहें हैं उन्हें सतनामी समाज का समर्थन मिलता आया है जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते है मोहम्मद अकबर ने कहा कि उन्होने कवर्धा के विधायक बनाने के पश्चात क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर करने तथा क्षेत्र के विकास में काई कसर नहीं छोड़ी भविष्य मे भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ेगें बैठक मे प्रमुख रूप मे अगम अनंत सहित तमाम बड़ी संख्या सतनामी समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

—————————————-

*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है- मोहम्मद अकबर*

0

0. कुर्मी समाज की बैठक में पहुच कर मांगा समर्थन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में स्थित कुर्मी छात्रावास भवन में पहुच कर कुर्मी समाज की बैठक में उपस्थित हुए उन्होंने समाज के गणमान्य नागरिको से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा उन्होंने कहा के कांग्रेस के सरकार ने अपने वायदे निभाए है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने बताया के कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया की कांग्रेस की सरकार बन्ने पर फिर से किसानो के क़र्ज़ की माफ़ी की जाये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र समिति के बैठक में अपनी सहमति दी की किसानो का कर्जा फिर से माफ़ किया जाये कांग्रेस सरकार के कार्यो के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने बहुत से कार्य करने के बावजूद बहुत से कार्य शेष रह जाते है कांग्रेस इस बार भी छतीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस की अगली सरकार बनने पर प्रदेश के विकास व समाज के प्रतेक वर्गो के हितो के कार्य करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।

—————————————-

*नवरात्र खत्म होते ही रुलाने लगा प्याज, चार दिन में दोगुने-तिगुने हुए दाम*

0

 

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-विशेषज्ञ के अनुसार, नवरात्र खत्म होने के बाद देशभर में प्याज की खपत बढ़ती है, जिस हिसाब से अनुपात में खपत बढ़ी है, उतनी मात्रा में आवक नहीं हो पा रहा है. यही वजह है कि इसका असर सीधे कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 10-15 दिन तक प्याज की कीमतों में थोड़ी और तेजी आएगी. उसके बाद नरमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि राजस्थान और गुजरात से प्याज की आवक शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान में बारिश में खराब हुई प्याज की फसल के कारण बढ़ते दामों की वजह से वह उपभोक्ताओं की आंखों में जलन पैदा कर रहा है। महज दस दिनों में इसकी कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। दस दिन पहले तक जहां प्याज 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था वही आज 60-70 रुपये प्रति किलो तक इसके दाम पहुंच गए हैं। मंडी में इसकी आवक में भी भारी कमी आई है। यही स्थिति रही तो प्याज मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। करीब एक माह बाद आने वाली प्याज की स्थानीय फसल जब मंडी पहुंचेगी तभी राहत मिल सकती है।

प्‍याज के दामों में एकाएक वृद्धि हो गई है, जिससे हर कोई हैरान है. पिछले सप्‍ताह दिल्‍ली में प्‍याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा था, वहीं अब दिल्ली-एनसीआर में इसकी कीमतें 50-80 रुपये तक पहुंच गई हैं.

सरकार ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले चार दिनों में किसानों से सीधे 2,826 टन प्याज खरीदा है। यह खरीद 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई। सरकार ने इस साल प्याज के बफर स्टॉक का लक्ष्य तीन लाख टन से बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है।

*जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 8 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 8 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती / विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 27 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 4, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 3 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 1 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार

आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 4 अभ्यर्थियो ने आज नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान

की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है।

*शक्ति जिले के सेवा सहकारी समिति में ऋण वितरण एवं खाद वितरण के नाम पर लगभग 5-10 लाख का फर्जीवाड़ा*

0

सहकारिता के माध्यम से किसानों की भलाई के सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इन समितियों के ही कई कारिंदे लोग लोगों की जीवन भर की जमा पूंजी चट कर रहे हैं। इनको न कानून का भय है और न ही लोगों की जमा पूंजी हड़पने का गम।

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-ठीक उसी प्रकार सक्ती जिले में किसानों के नाम पर 5-10 लाख के फर्जी लोन एवं फर्जी खाद वितरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस बड़े घोटाल के के पीछे और कोई नहीं बल्कि खुद छोटे कटेकोनी सहकारी समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर नंदराम बरेठ हैं जिन्होंने गरीब किसानों के नाम पर यह घोटाला किया.

जानकारी के अनुसार डभरा क्रेंदीय सहकारी बैंक के अधीन सहकारी समिति छोटे कटेकोनी में कुछ वर्ष पूर्व भी इस प्रकार के घोटाले का शक पैदा हुआ था ठीक उसी प्रकार ही फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है,
जिसमें 5-10 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है ,

फर्जीवाड़े में अभी केवल सहकारी समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर का नाम सामने आया है अब आगे इसकी जांच से ही यह पता चल पाएगा कि इसमें कौन -कौन शामिल है,

एक ग्रामीण द्वार बताया गया कि अभी इस सहकारी समिति के पास खाध नहीं आया था इन्हे ऊपर से आदेश आया था कि जब तक ये फ़र्ज़ीवादे की भरपाई नहीं कर पाएंगे तब तक उन्हें खाद वितरण करने के लिए नहीं मिलेगा लेकिन भरपाई में कितना समय लगेगा इसको लेकर कोई समय सीमा तय नहीं है। इससे किसान बेहद ख़फ़ा और परेशान हो रहे हैं

गांव के किसान एक झटके में कर्जदार हो गए एवं उन्हें खेत चिड़कने हेतु यूरिया डैप नहीं मिल पा रही है, किसानों ने इसकी शिकायत उच्छ अधिकारियो से की मगर अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है.

*अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही*

0

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जप्त

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के जॉजगीर, चाम्पा, क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।
खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 08 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 01 हाईवा), खनिज पत्थर के 02 प्रकरण (02 ट्रेलर), खनिज कोयला के 01 प्रकरण (01 ट्रेलर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम केवा (नवापारा) तहसील जॉजगीर के 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

*सक्ती जिला: सड़क में गड्ढें नहीं गड्ढों में सड़क, वाहन सवार होते चुटहिल, कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा जिम्मेदार विभाग*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग में फंसा कैप्सूल वाहन , आवागमन 24 घंटे बाधित , जिले के चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के डभरा से खरसिया जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। अब बरसात का सीजन समाप्त होने के कारण इन गड्ढों में दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की इस स्थिति से नागरिक खासे नाराज हैं। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है।

ठीक इसी प्रकार 26 अक्टूबर को शाम 4 बजे से नगर पंचायत डभरा क्षेत्र की मुख्य सड़क वार्ड क्रमांक 7 पेट्रोल पंप के आगे में 24 घंटे से अधिक कैप्सूल वाहन सड़क पर फंसा हुआ है। परंतु कैप्सूल वाहन को ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासन द्वारा हटाने का प्रयास नही किया गया है। जबकि एक तरफ सड़क बनाने वाली मशीन लगी हुई है। तो दूसरी तरफ कैप्सूल वाहन एवं ट्रक सड़क पर फंस गए हैं। जिसके कारण आम लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । 3 साल में भी ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। जिसकी सजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। जबकि इस सड़क निर्माण को लेकर नगर वासियों व क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन , मुख्यमंत्री एवंविधायक को अवगत कराया जा चुका है।

साथ ही ग्रामिनो द्वारा लिखित में एप्लिकेशन दिया गया है कि रोड को 1 महीने के अंदर बनाया जाए अन्यथा सड़क नहीं बनने पर चुनाव में मतदान नहीं करने की बात भी उन्होंने कही है।

*कविता के माध्यम से तंज :-*

*सड़क की राजनीति*

कहीं टूटी, कहीं फूटी, कहीं गड्ढे हैं दिखते
नागिन सी रोडो पर हैं हिचके बड़े मिलते।
कौन कहता है हमसे,रहा भारत है पीछे
सड़के ऐसी बनाई हैं समुंद्र ऊपर सड़क नीचे।
होंगी सड़कें तुम्हारी उड़न छू मतवाली
मगर यहां दौड़ती हैं दरियाओं में गाड़ी।
उतारी झील तालाब सड़क जलमग्न बनाई है
है जल स्तर कहां नीचे सड़कों पर की नपाई है।
बीएमडब्ल्यू मर्सिडीज रेंज रोवर चलती वहां
सिंगल रोड पर भी भारी वाहन चलते यहां।
कई वर्षों से तुमने रोडों के कपड़े नहीं बदले
बाद हर चुनाव के,लगते हैं रोडों पर चिथड़े।
कहीं पेंदा कहीं गिट्टी कहीं डामर को हैं भरते
भारी कर जेब अपनी,वादा चुनावी हैं करते।
मुसीबत उनको कहां होगी वह तो लाट साहब हैं
बने मंत्री है हवाई जहाज, अब तो माल साहब हैं।
किया वादा जो पूरा मुद्दे कहां मिलेंगे
बेवकूफ ही तो कान फिर से भर देंगे।
पलट पासा कूद के पार्टी ही बदलेंगे
आवंटन ही हुआ नहीं, विधायक फिर से बनेंगे।