Home Blog Page 803

*जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मिले मूलभूत सुविधा – कलेक्टर*

0

*सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का दौरा कर तैयारियां पूरी करने दिए निर्देश*

मुंगेली/ जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने तथा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों एवं चुनाव अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री देव ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का दौरा कर कमियों को संज्ञान में लाने की बात कही, ताकि चुनाव के पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए रैम्प सुविधाएं, व्हील चेयर आदि मिलनी चाहिए, संबंधित अधिकारी इसकी तैयारी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने दीवार लेखन तथा मतदान केन्द्रों की पहचान के लिए विवरण तथा अन्य प्रविष्टियां दर्ज करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र परिसर में मतदाताओं की सुविधा के लिए दीवार पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एवं नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक एवं नाम, मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्र, मतदान तिथि, मतदान का समय, कुल मतदाताओं की संख्या आदि का विवरण अंकित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री देव ने मतदान दलों के मतदान केन्द्रों तक सुगम आवागमन के लिए सड़कों के मरम्मत समय-सीमा में कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के प्रलोभन संबंधी शिकायतों को भी नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के चिन्हांकित मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने तथा मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी पूरी तत्परता, लगन एवं मेहनत से कार्य कर रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों को आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर बारीकी से रखी जाएगी नजर – कलेक्टर*

0

*मतदान दल हेतु माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण सम्पन्न*

मुंगेली // जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान कराने हेतु निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव द्वारा मतदान दलों के आब्जर्वेशन के लिए माइक्रो आब्जर्वर को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर का महत्वपूर्ण कार्य मतदान केन्द्रों के सभी प्रकार के क्रियाकलापों पर अपनी नजर बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान कराने में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की बात कही, ताकि निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राघवेन्द्र सोनी एवं श्री के. अहमद ने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर के द्वारा मतदान दिवस को माॅक पोलिंग प्रकिया, एजेंटों की उपस्थिति, एजेंटों की दी गई नियुक्ति पत्र, मतदान की गोपनीयता, सुरक्षा की व्यवस्था, मतदाता रजिस्टर 17 ए में निर्देशानुसार जानकारी भरना आदि मतदान संबधी प्रकियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि इन गतिविधियों से संबंधित जानकारी माइक्रो आब्जर्वर निर्धारित प्रपत्र में भरकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर को सौपेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं श्री अजीत पुजारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. आर. चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम का हार जीत पर दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों दो अलग-अलग स्थानो से 08 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*जुआरियों के विरुद्ध थाने में अपराध-क्रमांक -348/2023,349/2023 धारा 3(2) (छ.ग.) जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

रायपुर/कवर्धा:- जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध गाँजा के परिवहन एवं बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री सुदर्शन ध्रुव द्वारा थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-27.10.2023 को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो के द्वारा सूचना दिया गया। कि ग्राम झिरना मेला स्थल आम जगह में कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा नगदी रकम का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। इसी कड़ी में दूसरी सूचना ग्राम चरडोंगरी से प्राप्त हुआ की ग्राम चरडोंगरी गुड़ उद्योग के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम लगाकर हार जीत नामक जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया। जहां आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा गया। ग्राम झिरना मेला स्थल आम जगह से (1)वीरेंद्र साहू पिता काशीराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन गांगपुर(2) दीपक मरार, पिता गंगदेव मरार उम्र 36 वर्ष साकिन परसवारा (3) दिलहरण चंद्राकर, पिता अलकराम चंद्राकार उम्र 40 वर्ष साकिन पिपरिया (4) मनोज पिता नर्मदा चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन पिपरिया थाना पिपरिया के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 01 प्लास्टिक बोरी एवं नगदी रकम 2020/ रुपये गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। तथा आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपरिया में धारा 3(2)(छत्तीसगढ़) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया। दूसरा प्रकरण ग्राम चरडोंगरी में गुडउद्योग के पास 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेलते रंगे हाथो जुआरियों को पकड़ा गया। जिसमें (1)अमित सोनी पिता महेश सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन पिपरिया (2)महेंद्र चंद्रवंशी पिता भारत चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष साकिन पिपरिया (3) रेवाराम साहू पिता तीरथ राम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन पिपरिया(4) एकांस यादव पिता गजपति यादव उम्र 28 वर्ष साकिन पिपरिया जिला कबीरधाम को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते रंगे हाथों धरदबोचा गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश,01 नाग प्लास्टिक की बोरी एवं नगदी रकम 2430/ रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 3(2) (छत्तीसगढ़) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री सुदर्शन ध्रुव के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप.निरीक्षक अरविंद साहू, प्रधान आरक्षक सतीश साहू, एवं थाना पिपरिया पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

**चाकू रखकर अपराध करने की नीयत से घूमने वाला आरोप पुलिस की गिरफ्त में**

0

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाया गया विशेष अभियान

आरोपी के कब्जे से 01 नग चाकू किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

नाम आरोपी :- 1. अशोक सूर्यवंशी पिता खमहान सूर्यवंशी उम्र 54 साल निवासी वेद पर सदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर वर्तमान पता हेमू नगर तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर
*********

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में अवैध हथियार रखकर अपराध करने की नीयत से घूमने वालो पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड़ कर कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रखी जा रही थी कि टाउन भ्रमण दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेमू अटल आवास तोरवा मे छुरा चाकू रखकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( कोतवाली ) श्रीमति पूजा कुमार(भापुसे) को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में सूचना स्थल पहुंचकर आरोपी अशोक सूर्यवंशी पिता खमहान सूर्यवंशी उम्र 54 साल निवासी वेद पर सदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर वर्तमान पता हेमू नगर तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू, आरक्षक अशोक चंद्राकर, लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार*

0

* आरोपियों के कब्जे से 02 नग चाकू जप्त किया गया
* आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई

*नाम आरोपी*

1- रवि साहू पिता टुक राम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी राम ग्रीन सिटी
तालाब के पास सरकंडा
2- दुर्गेश साहू पिता राधे साहू उम्र 19 वर्ष निवासी रिकंडो अटल
आवासचिंगराजपारा

आशीष कश्यप बिलासपुर:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के द्वारा पूर्व मीटिंग लेकर आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अपराधिक तत्वों पर करवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के निर्देशन में थाना

सरकंडा से एक टीम थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हेतु लगायी गई है पेट्रोलिंग द्वारा सूचना पर अलग-अलग क्षेत्र से दो व्यक्तियों रवि साहू को रामा ग्रीन सिटी के पास से, दुर्गेश साहु को बेहतराई से पकड़ा गया जिनमें पास से अलग-अलग 02 नग चाकू जप्त किया गया दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

*पुलिस द्वारा 02 प्रकरणों में चोरी करने वाले 02 चोर को किया गिरफ्तार।*

0

*दोनों चोरों के कब्जे से एक एक्टिवा वाहन के साथ चोरी गए सामानों को किया गया बरामद।*

*नाम आरोपी -*
*01. रूपेश कुमार कश्यप पिता स्व. चंदन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कुदुदंड बिलासपुर।*
*02. विकास चतुर्वेदनी उर्फ सोनू उम्र 20 वर्ष निवासी माताचौरा इंद्रपुरी तिफरा बिलासपुर।*


आशीष कश्यप बिलासपुर:- इस प्रकार है कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा चोरों को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाने निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना सिविल लाईन में दर्ज अपराध क्रमांक 1018/2023 धारा 457 380 भादवि एवं अपराध कमांक 1020 / 2023 धारा 457 380 भादवि के प्रकरणों में चोरी गई सामानो के साथ एक एक्टिवा वाहन को आरोपी रूपेश कश्यप एवं विकास चतुर्वेदानी के द्वारा चोरी कर बिक्री करने के फिराक में थे की सिविल लाइन पुलिस की सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चोरी गए सामानों के साथ एक एक्टिवा को बरामद किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

*प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक आदित्य ठाकुर, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।*

*क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में ऑनलाईन सट्टा लगाने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार।*

0

▪️ *आरोपियों से किया गया 10 नग मोबाईल जप्त।*
▪️ *कोरबा पुलिस की कार्यवाही।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम कोरबा द्वारा दिनांक 27/10/2023 टीपी नगर कोरबा में पंचम चॉल के पास कुछ लोग एकत्र होकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दिनांक 27.10.2023 के पाकिस्तान विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच में रुपये पैसों का दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मोबाईल फोन में क्रिकेट मैच देखते हुए सट्टा लगाते पाये गए कुल 05 आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनके द्वारा गूगल कोम एप में CRICBET99.COM, CORBET 247, CO EXCHANGE9 एवं SILVER EXCH.COM वेबसाईट में आईडी बनाकर रुपये पैसों का दांव लगाकर लगातार काफी दिनों से सट्टा खेलना तथा दिनांक 27.10.2023 के पाकिस्तान विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलना पाये जाने पर आरोपीगण के कब्जे से कुल 10 नग कीमती मोबाईल फोन जप्त कर धारा 07 जुआ अधिनियम के तहत अपराध कायम कर आज दिनांक 28.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में स.उ.नि. छेदीलाल जाटवर, प्र.आर. दिलीप झा, सुधांशु शर्मा, आरक्षक देवनारायण कुर्रे, सायबर सेल से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, चन्द्रशेखर पाण्डेय, आरक्षक डेमन ओग्रे, रितेश शर्मा, आलोक टोप्पो, सुशील यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
*गिरफ्तार किये गये आरोपियों का विवरण :-*
01. अमान अली पिता स्व० मुख्ताख अली उम्र 26 साल सा० रानी रोड मस्जिद के सामने पुरानी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ०ग०) ।
02. वैभव अग्रवाल पिता विजय अग्रवाल उम्र 32 साल सा० सीतामणी विकास महतो के घर के पास कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ0ग0)
03. अमन रजा पिता महबूब खॉन उम्र 23 साल सा० पुरानी बस्ती मदीना मस्जिद के पिछे कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ०ग०)
04. आयुष अग्रवाल पिता कृष्ण कुमार उम्र 24 साल सा० झुनझुन बिल्डींग दर्री रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ०ग०)
05. नितिन केशवानी पिता दिलीप केशवानी उम्र 33 साल सा० 21 /499 एम.एम. कॉलेज के सामने रायपुर थाना सिविल लाईन जिला रायपुर (छ0ग0)

*अवैध विस्फोटक पदार्थ के खिलाफ हरदी बाजार पुलिस की कार्यवाही*

0

▪️ *08 कार्टून में विभिन्न कंपनी के फटाके को किया गया जप्त।*
*▪️अपराध क्रमांक 851/23 धारा 9(ख) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशित दिए गए हैं जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 28.10.2023 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बोईदा में लीलाधर पटेल के घर रेड कार्यवाही जहाँ आरोपी लीलाधर पटेल पिता दिलहरण लाल पटेल के कब्जे से 08 खाखी रंग के कार्टून में विभिन्न कंपनी का फटाका जुमला कीमती लगभग 1,00,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 251/2023 धारा 9 (ख) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है |

*आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही हैं।*

*भाजपा को लगा झटका जनपद सभापति व भाजपा जिला मंत्री भरत बंसे कांग्रेस में शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री अकबर भाई के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के जिला मंत्री भरत बंसे एवं साहू समाज के आठ वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद साहू,रोहित मानिकपुरी, छन्नू साहू,अनिल साहू, पन्ना साहू,दिनेश्वर साहू, सेवक साहू आज भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गये।

—————————————-

*29 अक्टूबर को पंडरिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी,नड्डा की विजय संकल्प रैली का आयोजन*

0

0. भावना बोहरा के पक्ष में करेंगे सभा को संबोधित

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर को पंडरिया में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है जगत प्रकाश नड्डा पंडरिया में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और

भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आगमन होगा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी का पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंडरिया में विशेष आगमन हो रहा है जहाँ वे दोपहर 2 बजे पंडरिया स्थित शासकीय स्कूल में विजय संकल्प रैली में पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे इस दौरान भावना बोहरा से जेपी नड्डा के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के आगमन एवं संबोधन तथा मार्गदर्शन से हम सब कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा एवं एक नई उर्जा का संचार होगा जे पी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे और पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पुनः विकास एवं सुशासन को स्थापित कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करेंगे विगत पांच वर्षों में पंडरिया में जिस तरह से विकास के नाम पर कमीशनखोरी भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंडरिया विधानसभा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है।

—————————————-