Home Blog Page 802

*आम जगह पर लोगो को भयभीत कर धारदार हथियार नुमा चाकू लहराने वालो को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आम जगह पर लोगो को भयभीत कर धारदार हथियार नुमा चाकू लहराने वालो को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) भरत दास महंत 24 वर्ष सकिन कुआ पारा स्टेशन के पास चाम्पा थाना चांपा*

*(02) शत्रुहान दास महंत 22 वर्ष सकिन कुआ पारा स्टेशन के पास चाम्पा थाना चांपा*

* आरोपियों के कब्जे से 02 नग चाकू नुमा हथियार बरामद*

*आरोपियो के विरूद्ध धारा 25,27आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26/10/23 को मुखबिर सूचना मिला की सार्वजनिक जगह पर भरत दास महंत और शत्रुहान दास महंत के द्वारा *धारदार हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है* की सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा तत्काल जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

मैके पर पाया गया की *उक्त दोनो आरोपियों द्वारा धार दार चाकू हाथ में लेकर लहरा रहा था, जिसको घेरा बंदी कर पकड़ा और आरोपियों के कब्जे से 02 नग चकुनुमा हथियार बरामद किया गया है*।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 26.10.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी विनोद कुमार जटवार , Asi B S लकड़ा आर. नितीन व्दिवेदी, गौरी शंकर राय,रूपनारायण बरेट, पदमराज सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।

*एक दिवस में 15 फरार वारंटीयों को धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

0

*लंबे समय से फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान*

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

*सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 26.10.23 से दिनांक 01.11.23 तक चलाया जावेगा। जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर चौकी नैला, अकलतरा, पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया है। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 26.10.2023 को *लंबे समय से फरार 01 स्थायी वारंट एवं 14 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर* वारंटियों मकरानंद पटवर्धन निवासी सिवनी थाना चाम्पा, मनोज शर्मा निवासी जांजगीर, आशिष कुमार खाण्डेकर निवासी कुरदा थाना चाम्पा, शांती बाई साण्डेय निवासी कुरदा थाना चाम्पा, अनुज राम साण्डेय निवासी कुरदा थाना चाम्पा, बलदेव निवासी हथेवरा थाना चाम्पा, राजकुमार पटेल निवासी बिर्रा, भोला राम बंजारे निवासी बिर्रा, मीणा बघेल निवासी बाना अकलतरा, अमित प्रसाद बघेल निवासी बाना अकलतरा, संजय सूर्यवंशी निवासी खोखरा जांजगीर, शिवेन्द्र सिंह बहोरे निवासी कापन चौकी नैला एवं दो साक्षी गिरफ्तारी वारंटी तथा स्थायी वारंटी किशन दास महंत निवासी बम्हनीडीह को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

जिसमें जिले के थाना चाम्पा क्षेत्र के 05, थाना जांजगीर के 02, थाना बिर्रा के 02, थाना अकलतरा के 04 थाना बम्हनीडीह के 01 एवं चौकी नैला का 01 इस *प्रकार जिले के कुल 15 वारंटियों को तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य उपनिरी. के. पी. सिंह, सउनि रामखिलावन साहू, आर. राजु लाठेवाल, राघवेन्द्र सिंह, मुकेश कमलेश, पदुम लाल, सचेन्द्र साहू, वैभव केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा।

*लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक गिरफ्तार*

0

*लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक गिरफ्तार मुलमुला पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) अतुल उर्फ विकास सिंह उम्र 25 साल*

*(02) शिवानंद उर्फ बाला कश्यप उम्र 20 वर्ष*

*दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 मुलमुला थाना मुलमुला*

* आरोपीयों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड पर जेल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.10.23 को मुखबिर से सूचना मिला कि *ग्राम मुलमुला आम जगह में 02 युवक लोहे का धारदार तलवार को लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा था* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया की आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह एवम शिवानंद उर्फ बाला कश्यप दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 मुलमुला *दोनो के द्वारा हाथ में तलवार लेकर लहरा रहा था जिसको घेरा बंदी कर पकड़ा हिरासत में लिया गया दोनो युवकों के कब्जे से एक एक लोहे का धारदार तलवार बरामद किया* जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 284/23 एवम आरोपी शिवानंद उर्फ बाला कश्यप के विरुद्ध अपराध क्रमांक 285/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत *अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.10.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. सागर पाठक,सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. बलदेव सिंह राजपूत, रेमन सिह राजपूत आर. नफीस हुसैन, जितेन्द्र कुर्रे, मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

*1,34,978 रुपये का अवैध कपड़ा जप्त SST टीम की कार्यवाही*

0

*वाहन चालक*

*सचिन खत्री उम्र 41 साल सा. गोरखपुर जबलपुर थाना गोरखपुर जबलपुर म.प्र.*

* बरामद समान*

*(01) 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा जुमला कीमत 1,34,978 रुपये*

* आगामी विधानसभा सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध होने से तथा मौके पर कपड़ा का बिल प्रस्तुत नही करने से जप्त कार्यवाही किया गया*

*चालक के विरूद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ FST एव SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा *जिले में संदिग्ध वाहनों एवं अवैध समानों की चेकिंग की जा रही है*।

दिनांक 26.10.2023 को SST टीम के द्वारा नेशनल हाइवे रोड सरागांव में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाहन चालक *सचिन खत्री निवासी गोरखपुर जबलपुर थाना गोरखपुर जबलपुर म.प्र. द्वारा वाहन मारुति xl6 सफेद रंग में अवैध रूप से भारी मात्रा में कपड़े लेकर जा रहा है* जिसको रोकवा कर वाहन को चेक किया गया, *जिसके कब्जे से 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा जुमला कीमत 1,34,978 रुपये को मुताबिक गवाहों के समक्ष जप्त किया* जाकर थाना सारागाँव में इस्त क्र 01/2023 धारा 102 जाफौ. के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में SST टीम प्रभारी – प्रशांत गुप्ता नायब तहसीलदार चांपा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बम्हनीडी शान्तनु सिंह, म प्र.आर. सरस्वती जांगड़े एवम थाना प्रभारी सारागाँव संजीव बैरागी का सराहनीय योगदान रहा।

*वाहन चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट्स में नगदी 4,65,850/₹ वाहनो में संदिग्ध मिले पुलिस ने किया जप्त*

0

*आगामी VVIP विज़िट एवं विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए जांजगीर ज़िले के महत्वपूर्ण मार्गों में लगाये गये नाकेबंदी पॉइंट*

* SST टीम द्वारा शिवरीनारायण में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी*

*पुलिस द्वारा बरामद रकम को धारा 102 CRPC के तहत जप्त कार्यवाही की गई है, जानकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा *आगामी चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही है* इसी क्रम में शिवरीनारायण क्षेत्र के शबरी चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग दौरान SST टीम के द्वारा वैगन आर *वाहन क्रमांक सीजी 10 AX 3141 कार* में सवार सुमित उम्र 19 वर्ष निवासी बिलासपुर, रामचंद्र वाधवानी उम्र 45 वर्ष निवासी बिलासपुर, राजेश कसेर उम्र 53 वर्ष सवार थे, कार को रोकवा कर चेकिंग किया गया जिसमे नगदी ₹465850/ रुपए पाया गया।

जिसके संबंध में उपरोक्त व्यक्तियों से पूछताछ कर रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होने से अपराध से संबंधित होने की मांकुल संदेह पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जानकारी कर्यपालिक् मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में SST टीम के प्रभारी एवं टीम के लोगों का सरायनीय योगदान रहा।

*वाहन चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट्स में नगदी 4,65,850/₹ वाहनो में संदिग्ध मिले पुलिस ने किया जप्त*

0

*आगामी VVIP विज़िट एवं विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए जांजगीर ज़िले के महत्वपूर्ण मार्गों में लगाये गये नाकेबंदी पॉइंट*

* SST टीम द्वारा शिवरीनारायण में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी*

*पुलिस द्वारा बरामद रकम को धारा 102 CRPC के तहत जप्त कार्यवाही की गई है, जानकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा *आगामी चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही है* इसी क्रम में शिवरीनारायण क्षेत्र के शबरी चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग दौरान SST टीम के द्वारा वैगन आर *वाहन क्रमांक सीजी 10 AX 3141 कार* में सवार सुमित उम्र 19 वर्ष निवासी बिलासपुर, रामचंद्र वाधवानी उम्र 45 वर्ष निवासी बिलासपुर, राजेश कसेर उम्र 53 वर्ष सवार थे, कार को रोकवा कर चेकिंग किया गया जिसमे नगदी ₹465850/ रुपए पाया गया।

जिसके संबंध में उपरोक्त व्यक्तियों से पूछताछ कर रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होने से अपराध से संबंधित होने की मांकुल संदेह पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जानकारी कर्यपालिक् मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में SST टीम के प्रभारी एवं टीम के लोगों का सरायनीय योगदान रहा।

*CG Election 2023:छत्तीसगढ़ में KG से लेकर PG तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा, राहुल गांधी ने दी गारंटी*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांकेर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए केजी से लेकर पीजी तक सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने तेंदूपत्ता उत्पादकों के लिए चार हजार रुपए मानक बोरी तय करने, और लघु वनोपज में न्यूनतम समर्थन मूल्य से दस रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान किया। दरअसल कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा के साथ अदाणी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं, या तो आप देश-प्रदेश के अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओं, या फिर दूसरा गरीब लोगों को फायदा पहुंचाओं। हमारी सरकार किसानों, गरीब, मजदूरों की मदद करती है, उनकी सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन अंत में वे अदाणी की मदद करते हैं।

*भाषण के 5 महत्वपूर्ण बिंदु:-*

• बस्तर के कोंडागांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हिंदी, अंग्रेजी के अलावा छत्तीसगढ़ी में भी मुफ्त शिक्षा देगी। राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी नेताओं की ओर इशारा किया जो हिंदी को बढ़ावा देने की वकालत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के ज्यादातर बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं।

• राहुल गांधी ने ऐलान किया कि जंगलों से आदिवासियों द्वारा एकत्र किए गए तेंदू पत्ते (बीड़ी पत्ते) की बिक्री मूल्य 2,500 रुपये से बढ़कर 4,000 रुपये प्रति मानक बोरा की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में बरकरार रहती है तो अन्य लघु वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 10 रुपये बढ़ाया जाएगा।

• राहुल गांधी ने जाति सर्वेक्षण के मुद्दे को दोबारा दोहराया। उन्होंने मोदी सरकार पर ओबीसी को गुमराह करने का आरोप लगाया और लगभग 50% आबादी होने के बावजूद बजट और अन्य प्रशासनिक पहलुओं में उनकी कम भागीदारी पर भी केंद्र पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘आदिवासी’ और ‘वनवासी में अंतर बताया।

• उन्होंने कहा कि बीजेपी आपके साथ अन्याय कर रही है। जाति गणना के बाद पूरे देश को पता चल जाएगा कि ओबीसी की जनसंख्या कितनी है। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले सवाल नहीं पूछ सकते। उन्होंने मौजूद मीडिया से कहा कि आप प्रधानमंत्री से सवाल पूछिए कि वह जाति गणना से क्यों डरते हैं?

• किसान की जेब मे पैसा आता है उसका इस्तेमाल वो गांव में करता है, गांव की अर्थव्यवस्था बनती है। अडानी विदेशों में खर्चा करता है, मकान खरीदता है। आपकी जेब मे पैसा आए इसलिए हमने बिजली बिल हाफ किए।

*17 लाख रूपये का अवैध रूप से रखे फटाखे जप्त सायबर सेल टीम की कार्यवाही*

0

*आरोपी*

*(01) किशोर कुमार गुप्ता उम्र 67 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा*

* आरोपी के कब्जे से 170 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 17,00,000/₹ बरामद*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 28.10.2023 को सायबर सेल/थाना अकलतरा को मुखबीर सूचना मिला की थाना अकलतरा क्षेत्र में *किशोर कुमार गुप्ता द्वारा अपने किराना दुकान गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से 170 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 17 लाख रुपया गवाहों के समक्ष बरामद किया* जाकर आरोपी के विरुद्ध अकलतरा में अपराध क्रमांक 553/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, सायबर टीम उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI मुकेश पाण्डेय,प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, बलबीर सिंह,आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित क़हरा एवं थाना प्रभारी अकलतरा से उप निरी. बाबूलाल कोसरिया, महिला प्रधान आर अनिता पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

*स्ट्राॅंग रूम चातरखार में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करें: कलेक्टर*

0

*कलेक्टर ने एसपी के साथ किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ शासकीय अभियांत्रिकी कृषि महाविद्यालय चातरखार में इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग, सामाग्री वितरण, मतगणना हेतु तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि निर्वाचन आयोग के चेकलिस्ट अनुसार सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। बता दें कि मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण, ईव्हीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी, विभिन्न प्रकार के लेखन सामग्रियों आदि का संग्रहण चातरखार परिसर में किया जाएगा। जोनल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाईंग स्काॅड आदि दलों को भी यहीं से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार चुनाव कार्य में संलग्न वाहनों को भी चातरखार कृषि महाविद्यालय परिसर से रवाना किया जाएगा।
कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, प्रेक्षक कक्ष, बैठक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था कक्ष, सीटीटीवी निगरानी एवं वेबकास्टिंग कक्ष का अवलोकन किया। उन्होने मतदान दल रवानगी एवं इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन वापसी और मतगणना दिवस के दिन के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 17 नवम्बर को मतदान संपन्न होने के बाद इव्हीएम मशीने स्ट्राॅंग रूम पर रखी जायेंगी एवं 03 दिसम्बर को मतों की गणना जायेगी। निरीक्षण के दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, रिटर्निंग आफिसर मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, रिटर्निंग आफिसर लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की करें सघन जांच – कलेक्टर*

0

*कलेक्टर एवं एसपी ने बोधापारा चेकपोस्ट का किया निरीक्षण*

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 मुंगेलीअंतर्गत ग्राम बोधापारा में बनाए गए नवीन चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में लाए जाने वाले नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें तथा वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच करें। शिकायत मिलने पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें।
बता दें कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 मुंगेली अंतर्गत पण्डरभट्ठा, बीजातराई, बरेला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-26 लोरमी अंतर्गत पेण्ड्रीतालाब, राम्हेपुर, खुड़िया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-29 बिल्हा अंतर्गत पड़ियाईन और सल्फा सहित कुल 08 चेकपोस्ट बनाए गए थे। कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बोधापारा और टेमरी में दो और नवीन चेक पोस्ट बनाएं गए है। इसे मिलाकर अब चेकपोस्टों की संख्या 10 हो गई है। सभी चेकपोस्टों में स्थैतिक निगरानी दलों की ड्यूटी लगाई गई है। संदेहास्पद वस्तुओं पाए जाने पर वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने एसपी के साथ बोधापारा के समीप ग्राम कंतेली में देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मदिरा की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित दर एवं मात्रा में करने, सीसीटीवी का सुचारू संचालन करने और व्यवस्थित रिकार्ड मेंटेन करने के निर्देश दिए।

*कलेक्टर -एसपी ने युवाओं के साथ किया संवाद, मतदान के लिए किया प्रेरित*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने ग्राम बोधापारा में चेकपोस्ट के पास उपस्थित युवाओं से भी संवाद किया और बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने और राष्ट्र के निर्माण में मतदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि लोकतंत्र का आधार आप हैं, इसलिए स्वविवेक का उपयोग करके मतदान जरूर करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मजबूत, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सरकार बनाने के लिए हमें अपने मतों का सही उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से कहा मतदान दिवस को सभी अपने मत को प्रयोग जरूर करें। उन्होने मतदान के लिए प्रलोभन देने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की भी बात कही। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।