Home Blog Page 801

*30 अक्टूबर को रायपुर के रेडक्रास भवन में होगी राज्यस्तरीय संगोष्ठी*

0

*दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान विषय पर होगी चर्चा*

रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ग विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने हेतु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि राज्य स्तरीय संगोष्ठी में दिव्यांग मतदाताओं के सुझावों पर विचार विमर्श किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान के संबंध में चर्चा होगी। दिव्यांगजन के उत्थान हेतु कार्यरत संस्थाओं द्वारा दिए गए प्रमुख सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में मतदान दिवस को मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु उपलब्ध कराई जा रही विशेष सुविधाओं के साथ ही सुगम मतदान हेतु जिलों में किए जाने वाले नवाचारों/अनुकरणीय कार्यों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

*द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को*

0

*70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने भरे 740 नामांकन पत्र*

*31 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा*

रायपुर / विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर 2023 को नामांकन का अंतिम दिन है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी 2 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

*52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम का हार जीत पर दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों 10 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती तास एवं नगदी रकम 11,310/ रुपये, 02 नग प्लास्टिक बोरी पुलिस टीम ने किया जप्त।*

*जुआरियों के विरुद्ध धारा- 3(2) (छ.ग.) जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

रायपुर/कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव का विशेष ध्यान रखते हुए अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पेट्रोलिंग करने, वाहनों की बारीकी से चेकिंग करने, असामाजिक कृतों पर लगाम लगाते हुए जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध गाँजा के परिवहन एवं बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी पोडी प्रभारी उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान द्वारा चौकी क्षेत्र में

अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-28.10.2023 को चौकी प्रभारी टीम के साथ जुर्म जरायाम पतासाजी हेतु क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कुसुमघटा खार के पीपल पेड़ के नीचे आम जगह पर कुछ असामाजिक तत्व 52 पत्ती तास में रुपयों का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआडियान भाग गये। मौके पर 10 जुआडियान 52 पत्ती तास से रुपयों का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गये। जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. प्रीतम वर्मा पिता कवल वर्मा उम्र 34 साल, 02 होलीराम पिता दुखीराम जायसवाल उम्र 40 साल, 03. रघुनाथ चंद्रवंशी पिता परदेशी चंद्रवंशी उम्र 36 साल, 04 दुर्गेश चंद्रवंशी पिता शत्रुहून चंद्रवंशी उम्र 34 साल सभी साकिनान ग्राम कुसुमघटा, 05 रोहित पिता परमेश्वर चंद्रवंशी उम्र 36 साल साकिन बोईरकछार थाना पाण्डातराई, 06. गणेश पिता पुरुषोत्तम चंद्रवंशी उम्र 32 साल साकिन गडखुर्द थाना पाण्डातराई, 07 प्रकाश पटेल पिता नारद पटेल उम्र 35 साल तरेगांव मैदान थाना बोडला, 08.मकसुदन यादव पिता नंदलाल यादव उम्र 40 साल, 09.नंदकुमार पिता सुखलाल पटेल उम्र 42 साल साकिन तरेगांव मैदान थाना बोडला, 10. ईश्वर पात्रे पिता अश्विनी पात्रे उम्र 33 साल साकिन परियारपुर थाना लालपुर जिला मुगेली को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कुल जुमला नगदी रकम 11,310/ रुपये, 52 पत्ती तास एवं दो नग प्लास्टिक कि बोरी जप्ती कर जुआडियानों को धारा (3) 2 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम सन 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी पोडी प्रभारी उप.निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान के कुशल नेतृत्व में चौकी टीम से सहायक उप. निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी एवं चौकी पोडी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*धार दार हथियार चाकू लेकर अपने घरवाले, मुहल्ले वालो को चाकू लहराकर डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।*

0

*आरोपीय के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक – 350/2023 धारा– 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

*आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू कीमती 200/ रुपये को पुलिस ने किया जप्त।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

रायपुर/कवर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव का विशेष ध्यान रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने भैयमुक्त माहौल निर्मित कर आम जनों से मुलाकात कर क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के असामाजिक कृतो को अंजाम दिया जा रहा है। तो ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम में थाना पिपरिया में दिनांक – 28.10.2023 को सूचना मिली कि सतनामी पारा रबेली में एक व्यक्ति द्वारा हांथ में धारदार चाकू लेकर घुमाकर लोगो को भयभीत कर रहा है। जिससे कोई बड़ी घटना घट सकती है। कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना कर मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री सुदर्शन ध्रुव के द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी भानूप्रताप कुर्रे पिता साहेब दास कुर्रे उम्र 20 साल साकिन रबेली थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ को 01 नग धारदार चाकू कीमत 200/ रुपये के साथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। धार दार चाकू को विधिवत आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-350/23 धारा-25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी भानूप्रताप कुर्रे जो आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का है। शराब पीकर अपने पास धार दार हथियार चाकू लेकर अपने घरवाले मुहल्ले वालो को चाकू लहराकर डरता धमकता रहता था। जिसके विरुद्ध थाना पिपरिया पुलिस टीम के द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने से क्षेत्रवासियों में अत्यंत प्रसन्नता और भय मुक्त माहौल निर्मित हुआ है।


उक्त संपुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुदर्शन सिंह ध्रुव, उप.निरीक्षक रजनीकांत दीवान, आर0 नारायण पटेल, आर0 मनोज टण्डन, आर0 दिनेश चन्द्रवंशी, आर0 तोरन कश्यप, आर0 श्याम जांगडे एवं समस्त थाना स्टाप पिपरिया का सराहनीय योगदान रहा।

*मतदान केन्द्रों में 16 नवंबर को किया जाएगा सामग्री वितरण*

0

*कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

मुंगेली // विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवंबर को जिले में होने वाले मतदान के लिए मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने मतदान सामग्रियों के वितरण एवं वापसी की प्रकिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पंजी संधारण के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्री वितरण का कार्य 16 नवंबर को किया जाएगा। मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की कार्यवाही शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार से की जाएगी। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मुंगेली एवं लोरमी के अंतर्गत 17-17 काउंटर एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र हेतु 07 काउंटर बनाये जाएंगे। जिसमें एक काउंटर में 03-03 टेबल होंगे। इन्ही टेबलों के माध्यम से सामग्री वितरण एवं वापसी की कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन सुव्यवस्थित निर्वाचन के लिए प्रतिबद्ध है, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से कार्य करें और मतदान सामग्रियों के वितरण एवं वापसी संबंधी पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से समझे। सभी मतदान केंद्रों में मतदान सामग्रियों के वितरण एवं वापसी निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्थित रूप से होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार से कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होनें संबंधित नोडल अधिकारी को सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान सामग्री एवं वितरण वापसी हेतु अपनाई जाने वाली सम्पूर्ण प्रक्रियाओं, मतदाता रजिस्टर, सांविधिक बुकलेट, असांविधिक बुकलेट, निर्वाचक नामावली, हरी पत्र मुद्राए, पिंक पेपर सील, प्रारूप क एवं हस्ताक्षर के नमूने, सुभिन्नक सील, निविदत्त मत हेतु मतपत्र, संवीक्षा दस्तावेज आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री प्रभाकर पाण्डेय, रिटर्निंग आफिसर मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के प्रभारी नोडल अधिकारी श्री भरोसा राम ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर श्री राघवेन्द्र सोनी एवं श्री मोहन उपाध्याय और प्रशिक्षार्थीगण मौजूद रहे।

 

*भावना बोहरा के कार्यों एवं प्रयासों से प्रभावित होकर कांग्रेस के 38 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी भावना बोहरा लगातार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रही है और जनता की समस्याओं से रूबरू हो रही हैं. इस दौरान जनता का अपार समर्थन भी उन्हें मिल रहा है इस दौरान ग्राम गोछीया में जनसंपर्क के अवसर पर ग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ता और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भावना बोहरा की उपस्थिति में ग्राम गोछीया के राहुल कौशिक, रामु कौशिक, महेश्वर कौशिक, ओंकार कौशिक, श्रवण कौशिक, दीपक कौशिक, जितेंद्र कौशिक, किरण कौशिक, तुषार कौशिक, देवव्रत कौशिक, ओंकार कौशिक, धन्नू कौशिक, धनेश्वर कौशिक, प्रेमलाल कौशिक, अरुण कौशिक, परमेश्वर कौशिक, अरुण कौशिक, चेतन कौशिक, उत्तर कौशिक, मोनिन्द्र कौशिक, रमन दिवाकर, सुभाष कौशिक, आश्रय कौशिक, गुलशन कौशिक, संजय कौशिक, लाकेश्वर कौशिक, केशव कौशिक, नीलकंठ कौशिक, उत्तम कौशिक, धन्नू कौशिक, बलराम कौशिक, आशीष कौशिक, संजय कौशिक, गोकुल कौशिक लेखराम कौशिक,सुमित कौशिक एवं किशन कौशिक ने उनके द्वारा किये गए कार्यों एवं प्रयासों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान भावना बोहरा ने सभी को गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं व युवाओं ने कहा की विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने पंडरिया विधानसभा को बदहाली के अंधकार में धकेल दिया है युवाओं ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पहले प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया और बाद में नियम कानून लगाकर कई युवाओं को अपात्र कर उनकी भावनाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने खिलवाड़ किया है अपने चहेतों और करीबियों को लाभ पहुँचाने के लिए कई वर्षों से पीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस ने किया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही कार्यकर्ताओं का उपहास किया है कार्यकर्ताओं की अनदेखी एवं छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से पांच वर्षों में विकास कार्य ठप्प पड़ें हैं सड़कों की जर्जर हालत, अवैध शराब की बिक्री जुआ-सट्टा के अविअध कारोबार को संरक्षण देना एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था से आज पंडरिया विधानसभा में लगातार अपराध बढ़ रहें हैं।

—————————————-

*भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए जीते हैं- जे.पी.नड्डा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पंडरिया स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर पंडरिया विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने पूरे जोश व उत्साह से उनका भव्य स्वागत किया सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि आज मैनें चार सभाएं की और इन चारों सभाओं में आप सभी ने जो अपार समर्थन दिया और भाजपा की विकास नीति पर विश्वास जताते हुए अपना आशीर्वाद दिया वह छत्तीसगढ़ में आपके परिवर्तन के संकल्प को दर्शाता है भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए जितें हैं लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपनी सेवा के लिए जिते हैं हम आपकी सेवा करना चाहते हैं और कांग्रेस जनता को धोखा देकर मेवा खाना चाहते हैं हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके बीच आते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर आपके बीच आते हैं लेकिन कांग्रेस केवल झूठे वादे और आश्वासन लेकर आपके बीच आते हैं भारतीय जनता पार्टी ने आपको आवास दिया विकास की नई सौगात दी उज्ज्वला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति दी किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपए का मुफ्त ईलाज दिया राशन दिया यह है भाजपा के विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकिन कांग्रेस सरकार ने आपके आवास को रोका,पंडरिया के विकास को रोका, जर्जर सड़कें दी ध्वस्त कानून व्यवस्था दी और शराब घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, पीएससी घोटाला जैसे भ्रष्टाचार किये भूपेश बघेल ने प्रदेश के 12 लाख आवास को रोका है और अब पंडरिया की जनता 7 नवम्बर को कांग्रेस सरकार को रोकेगी और छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाएगी इस बार पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को अपना सहयोग व समर्थन देकर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाएं और जो सेवा करने वाले हैं उन्हें पंडरिया विधानसभा के विकास और आपकी आकाँक्षाओं को पूरा करने का अवसर प्रदान करें आप सभी भावना बहन को वोट दीजिये और पंडरिया विधानसभा का हम सभी मिलकर विकास करेंग पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे जनता की सेवा और उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करना आता है राजनीति नहीं राजनीति मेरे संकल्पों को पूरा करना समृद्ध पंडरिया का जो हमने मिलकर एक सपना देखा है उसे पूरा करना और आपके हर सुख-दुःख में साथ रहने का एक मार्ग है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस मार्ग पर हम मिलकर आगे बढ़ेंगे और आपकी आकाँक्षाओं के अनुरूप पंडरिया का विकास करेंगे जिला पंचायत सदस्य के रूप में मैनें जो भी कार्य अपने क्षेत्र में किये हैं चाहे वो बेटियों की शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, महिला सशक्तिकरण के प्रयास हो किसानों का सम्मान हो या सुविधाओं का विस्तार हो उन सभी कार्यों को पूरे पंडरिया विधानसभा में आप सभी को समर्पित करना यही मेरे उद्देश्य है और लक्ष्य है हमने पंडरिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए जो रुपरेखा तय की है उसे आप सभी के समक्ष जल्द ही प्रस्तुत करेंगे जनसेवा के संकल्प और विकास के लक्ष्य के साथ हम समृद्ध पंडरिया की नई नींव रखेंगे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में साफ-साफ शराबबंदी करने की घोषणा की थी उनके इस वादे पर विश्वास करते हुए जनता ने उन्हें सत्ता सौंपी प्रदेश की लाखों महिलाओं ने उनपर भरोसा जताया लेकिन अब शराबबंदी करने की बजाय राज्य सरकार और उनके नेता अलग-अलग बहाने बता रहें हैं प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों से उन्के आवास छीने,प्रदेश में विकास की गति पूरी थम गई है जनता की समस्या सुनने के बजाय कांग्रेस के विधायक और मंत्री अपने करीबियों की सेवा सत्कार करने में लगे हैं पंडरिया विधानसभा में जिस तरह से हर विभाग में कमीशनखोरी चल रही है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है अपराधियों के हौसले बुलंद है और अवैध कारोबार शासन के संरक्षण में फल-फूल रहें हैं आने वाले 7 नवम्बर को हमें सही चुनाव करके एक बड़ा बदलाव लाना है समृद्ध पंडरिया के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए परिवर्तन की यह लहर रुकनी नहीं चाहिए चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, गोबर घोटाला और गौमाता के नाम पर गोठान घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार को इस बार छत्तीसगढ़ हटाना है और विकास एवं सुशासन वाली भाजपा सरकार को फिर से छत्तीसगढ़ के विकास का जिम्मा सौंपना है भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया की खुशहाली के लिए आप सभी के सेवा समस्याओ के समाधान और हर परेशानियों के निदान के लिए हमने एक रुपरेखा तय की है और मैं आज पूरे दावे के साथ कहती हूँ की 7 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी को आपका हर एक वोट पंडरिया की विकास, उसके नए उदय के लिए एक-एक नींव का पत्थर साबित होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनहित के कार्य विकास कार्य, शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए सराहनीय प्रयासों से हम मिलकर एक नया पंडरिया बनाएंगे मुझे विश्वास है की जिस तरह आप सभी ने अपना अपार समर्थन दिखाया है 7 नवम्बर को छत्तीसगढ़ में कुशासन के प्रति परिवर्तन की लहर पंडरिया में भाजपा प्रचंड विजय से प्रारंभ होगा आज हमारा छत्तीसगढ़ जो शांति का टापू था कांग्रेस सरकार ने आज उसे अराजकता,सामाजिक हिंसा और द्वेष अ गढ़ बना दिया है महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं युवा साथी रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के लिए तरस रहें हैं, किसान बिजली, पानी के लिए गुहार लगा रहें हैं, छत्तीसगढ़ विकास के लिए तरस रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार केवल कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार और अपने करीबियों को लाभ पहुँचाने में व्यवस्त हैं जनता की परेशानियों से इन्हें कोई मतलब नहीं है लेकिनं अब हम सभी को यह संकल्प करना है और मिलकर पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए 7 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी को जिताकर लाना है।

—————————————-

*कोरबा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च…..*

0

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-आसन्न विधानसभा चुनाव जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है।प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें आचार संहिता का पालन कराने की दिशा में सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय कार्यालय, भवनों में राजनैतिक दलों के पूर्व से लगे बैनर, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि हटाने की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन पर निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उडनदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, प्रचार-सामाग्रियों एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 29.10.2023 के शाम जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लिए। कोरबा शहर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रदीप साहू, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, और जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई । आमजन चुनाव प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193399 पर किसी भी समय दे सकते हैं।

*कर्जा माफी के बाद कांग्रेस ने KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा का किया ऐलान :- नीलकंठ चंद्रवंशी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- कबीरधाम कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव गांव जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से कर रहें हैं नीलकंठ के अपील का असर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा हैं कांग्रेस को आपार समर्थन मिल रहा हैं बता दे कि नीलकंठ चंद्रवंशी एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में लगातार क्षेत्र मे दौरा कर रहे हैं नीलकंठ चंद्रवंशी आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान वे ग्राम पलानसरी संडी, डोंगरिया और चरकुड़ा पहुंचे।

*लोगों के बीच पहुंचे नीलकंठ ने कहा*

नीलकंठ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शुरुवात से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम कर रही हैं सरकार गौठान से लेकर नरवा गरवा घुरूवा बारी में कर रही हैं हमारी सरकार ने किसानों के फसल नुकसान को देखते हुए जिले के सभी गावों में गौठान का निर्माण कराया हैं, जिससे गायों को एक जगह ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

*भाजपा पर जमकर साधा निशाना*

नीलकंठ ने कहा कि भाजपा सिर्फ गौ माता के नाम पर वोट मांगती हैं हमारी सरकार ने गायों को ध्यान में रख के सभी गांवों में गौठानो के लिए जगह निकाल कर सरकारी जमीन को संरक्षित करने का काम किया हैं हमारी सरकार जो भी वादा करती हैं उस हर एक वादे को पूरा करती हैं हमने जो कहा वो किया और आगे भी करते रहेंगे।

*KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा*

अब से कुछ देर पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार बनते ही केजी टू से पीजी तक फ्री शिक्षा का ऐलान किया जिसके बारें में नीलकंठ ने जनता को बताया। पहले किसानों का कर्जा माफ आवास की व्यवस्था और अब बच्चों की शिक्षा के लिए इतने बड़े ऐलान से जनता काफी खुश नजर आई और कांग्रेस पर भरोसा जताया।

*पंडरिया के लिए भी घोषणाएं*

नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि आपका आशिर्वाद मिला तो एक बार फिर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बहुमत से वापसी करेगी एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ही विजय होगी सरकार बनते ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क,पानी व स्कूल सभी क्षेत्रों में विकास करेंगे।

*कांग्रेस का कहना साफ़, किसान का कर्ज़ा माफ*

नीलकंठ चंद्रवंशी ने कांग्रेस सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमने पिछले पंचवर्षी में कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो किसानो का कर्ज़ा माफ करेंगे और हमने किसानों का कर्ज़ा माफ़ भी किया भूपेश बघेल सरकार ने कांग्रेस की वापसी होते ही फिर कर्जा माफी का ऐलान कर दिया जिसके बाद छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल हैं।

*2800 में करेंगे धान खरीदी*

पिछले साल किसानों का धान 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिए लेकिन इस बार 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ लेने की घोषणा की है और ये भी कहा की हमने घोषणा की थी कि किसानो की धान ख़रीदी हम 2500 में करेंगे लेकिन इस बार 2800 में ख़रीदी करेंगे।

*इनकी रही मौजूदगी*

इस मौके पर ग्राम पलानसरी में विजय चंद्रवंशी,फारुक खान, अरुण साहू, दिलीप चंद्रवंशी, जगदीश लहरे, रामचंद यादव, प्रहलाद चंद्रवंशी, असवान नवरंग ग्राम संडी में प्रमोद चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी चरकुड़ा में कन्हैया जायसवाल, उस्मान खान, विश्वनाथ धुरिया, असवानी, राजेन पात्रे, मनीष पात्रे, काशीराम पात्रे, रामसिंह धुर्वे, अफजाल खान, इस्माइल खान की उपस्थिति रही।

—————————————-

*एक राय होकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये चाकु नुमा हथियार से वार कर चोट पहुचाने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

*एक राय होकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये चाकु नुमा हथियार से वार कर चोट पहुचाने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार*

* आरोपी*

*(01) हीरा कश्यप उम्र 31 साल*

*(02) पन्ने लाल कश्यप उम्र 39 साल*

*दोनो निवासी बी. डी. मंहत उप नगर जांजगीर थाना जांजगीर*

*आरोपियों के कब्जे से एक चाकू एवं लकड़ी का बेसबॉल बेट बरामद किया गया*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506बी, 323 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.10.2023 को
प्रार्थी संपत राठौर उम्र 49 साल निवासी वार्ड न 06 बी.डी. महंत उप नगर जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक *25.10.2023 के शाम को 07:00 बजे अपने घर के पास बच्चों के साथ खड़ा था तभी मोहल्ले के हीरा कश्यप एवं उसका बड़ा भाई पन्ने लाल कश्यप दोनो बेवजह से गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हीरा कश्यप चाकु से और पन्ना कश्यप लकड़ी के बेसबॉल बेट से मारकर चोट पहुचायें* कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 737/ 2023 धारा 294, 506 बी, 323, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रकरण के *आरोपी (01) हीरा कश्यप उम्र 31 साल (02) पन्ने लाल कश्यप उम्र 39 साल दोनो निवासी बी. डी. महंत उप नगर जांजगीर को उसके सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किये जाने* से आरोपी हीरा कश्यप के कब्जे से एक चाकू तथा आरोपी पन्ने लाल कश्यप से एक बेसबॉल बेट को बरामद किया गया है।

*विवेचना दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर प्र.आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।