Home Blog Page 800

*राहुल गांधी ने सभा में लगाया घोषणाओं का अंबार*

0

0. भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को मिलेगा सालाना 10 हजार रूपए।

0. तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा सालाना 4000 रूपए बोनस।

0. गांव में लगेंगे फूड प्रोसेसिंग प्लांट, केजी से लेकर पीजी तक निःशुल्क शिक्षा।

0. नरेन्द्र मोदी जितना उद्योगपतियों का कर्जा माफ करेंगे उतना ही मैं किसानों मजदूरों व छोटे व्यापारियों का कर्जा माफ करूंगा:- राहुल गांधी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कवर्धा में आयोजित चुनावी सभा में जन कल्याणकारी घोषणाओं की भरमार लगा दी उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को मिलने वाली 07 हजार रूपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार करने तेंदूपत्ता संग्राहकों को 04 हजार हजार रूपए सालाना बोनस, सरकारी स्कूलों कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क करने, जातिगत जनगणना कराने और गांवों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की घोषणा की उन्होने अपने पूरे भाषण में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्योगपतियों मित्रों का 14 लाख करोड़ रूपए का कर्जा माफ किया है कांग्रेस गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का इतना ही कर्जा माफ करेगी राहुल गांधी की सभा में भीड़ का यह आलम था कि सरदार पटेल मैदान में जितनी भीड़ थी उतनी ही भीड़ मैदान की बाहर मौजुद थी राहुल गांधी की सभा से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बन गया है।

कांग्रेस जो कहती है वो करती है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है उन्होंने विधानसभा की पिछले चुनाव में किसानों का कर्जा माफ करने धान 2500 रूपए क्विंटल में खरीदने की घोषणा की थी कांग्रेस की सरकार ने 26 लाख किसानों का 23 हजार करोड़ रूपए का कर्जा माफ किया है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अभी 2640 रूपए में धान की खरीदी कर रही है आने वाले समय में धान 3000 रूपए क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा राहुल गांधी ने तेंदूपता संग्राहकों को प्रतिमानक बोरा का भुगतान 2500 की दर से बढ़ाकर 4 हजार रूपए करने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगली सरकार संग्राहकों को प्रतिवर्ष 4 हजार रूपए बोनस अलग से प्रदान करेगी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के 400 अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल खुलने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज किसानों मजदूरों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा मिल रही है चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो केजी कक्षा से लेकर पीजी याने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी अपनी घोषणाओं के क्रम में राहुल गांधी ने फुड प्रोसेसिंग प्लांट खुलने की घोषणा की उनका कहना था कि अनाज, सब्जी, फलों एवं अन्य फसलों को सीधे प्लांट तक पहुचाने से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम भी मिलेगा राहुल गांधी यही तक नहीं रूके बल्कि उन्होंने केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ मेें दो तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित करने की घोषणा कर दी राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उगने वाली सब्जियां, फल व अनाज को अमेरिका जपान व दुबई जैसे देशों में भेजा जा सकेगा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ किसानों के खेत में गए तथा खेती का कार्य किया इस दौरान भूमिहीन खेतिहर मजदूरों से बात हुई तो उन लोगों ने उन्हें मिलने वाली सालाना राशि 7 हजार से बढ़ाने की मांग की उनकी इस मांग पर हमने 5 मिनट के अंदर यह फैसला ले लिया कि इससे बढ़ाकर 10 हजार किया जाए।

बड़े उद्योगपतियों के मित्र हैं पीएम मोदी

किसी भी सरकार कार्य को बताते हुए राहुल गांधी का कहना था कि कांग्रेस सरकार किसानों मजदूरों, छोटे व्यापारियों के हित के लिए कार्य करती है ये लोग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते है किसानों का कर्जा माफ किया जाए मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जाए तो उनका पैसा समानो की खरीदी के माध्यम से छोटे व्यापारियों तक पहुचता है। जहां कांग्रेस सरकार इस तरह की अच्छी सोंच के साथ कार्य करती है तो दूसरी ओर भाजपा है जो अरबों की संपत्ति वाले उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य करती है नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी जीएसटी लगाकर गरीबों, किसानों, मजदूरों व छोटे व्यापारियों से टैक्स वसूला और इस टैक्स की राशि से ही अडानी और दूसरे उद्योगपतियों के लाख करोड़ के कर्जा को माफ कर दिया नरेन्द्र मोदी ने किसान विरोधी अध्यादेश अपॅने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने लाया था नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में जमा काला धन लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रूपए जमा करने का झूठा वादा किया था।

जातिगत जनगणना का विरोध करते है पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए काम करने का दावा करते है वहीं दूसरी ओर वे जातिगत जनगणना का विरोध करते है देश में ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत है लेकिन केन्द्र सरकार में कुल 90 सचिवों में से मात्र 03 सचिव ही ओबीसी वर्ग से आते हैै केन्द्रीय सचिव ही देश केा बजट में यह तय करते है कि किस योजनाओं व विभागों के लिए कितना बजट रहेगा। मोदी सरकार देश के अनुसुचित जाति व आदिवासी वर्ग की भी कोई फिक्र नहीं करती है।

भाजपा जीती तो छत्तीसगढ़ की संपत्ति बिकेगी

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति के जरिए अशांति फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का आरोप लगाया उनका कहना था कि हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है उन्होंने चुनाव में कांग्रेस को जीताने की अपील की उनका कहना था कि चुनाव में कमल का बटन दबेगा तो छत्तीसगढ़ की खदाने प्लांट, एयरपोर्ट व अन्य संपत्ति अड़ानी के पास चली जाएगी किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिलेगा कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों, किसानों,मजदूरों, छोटे व्यापारियों के हित में कार्य शुरू होगा।

—————————————-

*कवर्धा व पंडरिया सीट में पिछली बार से अधिक वोटों से जीतेगी कांग्रेस:- भूपेश बघेल*

0

0. नरेन्द्र मोदी, डॉ. रमन सिंह झूठे नेता, छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीदा किसानों का धान।

0. पीएम के संसदीय क्षेत्र में किसान 1200 क्विंटल में धान बेचने मजबूर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर व पंडरिया के नीलकंठ चंद्रवंशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायदे के अनुरूप राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कार्य किया है कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है कि कांग्रेस जहां किसानों के हितों के लिए काम करती है उनके कर्जा माफ करती है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य कर उनके कर्जा की माफी करती है भूपेश बघेल ने सभा में उपस्थित खचा-खच भीड़ को देखकर पिछले बार की तुलना में इस बार दोनो सीटो पर अधिक वोटो से जीतने का दावा किया।

भाजपा सरकार में किसानों का बकाया बोनस देने मोदी को लिखी चिट्ठी

उत्साहित अंदाज में भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ, 2500 रूपए में धान की खरीदी बिजली बिल हाफ, सभी राशन कार्डधारियों को चांवल देने का अपना वादा निभाया है उनकी सरकार प्रदेश में जातिगत जनगणना भी कराएगी दूसरी ओर भाजपा है जिसके प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों को देश की संपत्ति रेलवे, एयरपोर्ट, बड़े-बड़े प्लांट बेचने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़े ही बेशरमी से छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केन्द्र सरकार द्वारा करने का झूठ बोलते है नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वराणसी में किसान अपना धान 1200 रूपए क्विंटल में बेचने में मजबूर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों को अपने वायदे के अनुरूप 03 साल का बोनस नहीं दिया। इस बकाया बोनस को कांग्रेस की सरकार देने को तैयार है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है कि किसानों को बोनस देने की अनुमति दी जाए क्योकि केन्द्र सरकार किसानों को बोनस नहीं देने देती है।

छत्तीसगढ़ को बचाना है तो भाजपा को हराओ-भूपेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना था कि उन्होंने अगली सरकार में किसानों के कर्जा की फिर से माफी करने की घोषणा कर दी तो भाजपा इसे बर्दाशत नहीं कर पा रही है डॉ. रमन सिंह इसका विरोध करते है रमन सिंह कवर्धा से पलायन कर डोंगरगांव गए फिर पलायन कर राजनांदगांव पहुँच गए इस बार उन्हें गिरीश देवांगन ने चुनाव में घेर लिया है छत्तीसगढ़ की संपत्तियों पर बड़े उद्योगपतियों की नजर है इसे बचाना है तो भाजपा को हराना होगा।

—————————————-

कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर ने हजारों की भीड़ भरी सभा में जनता से मांगा आर्शीवाद

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने सरदार पटेल मैदान में खचा-खच भरी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में वायदों के साथ जनता के बीच पहुँची थी कवर्धा की जनता ने पिछली बार भरपूर आर्शीवाद देते हुए उन्हें 60 हजार वोटो से जिताया इस बार वे जनता के बीच कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यो व कवर्धा के विकास के मुद्दे को लेकर जा रहे है उन्होंने जनता से अपने लिए आर्शीवाद मांगा उन्होंने पंडरिया के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को भी भारी मतों से जीताने की अपील की चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनने हजारों की भीड़ आई थी सभा में लगभग 50 हजार भीड़ रहने का अनुमान है मोहम्म्द अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने सभी वर्गो का ध्यान रखा है किसानों के धान की प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी किसानों के कर्जा की माफी सहित अन्य कई घोषणाएं इस चुनाव के लिए की जा चुकी है कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कबीरधाम की धरती को संत कबीरदास जी की धरती बताया यहां पर संत कबीरदास जी केे वशंज धर्मदास जी आए थे। ये धरती भोरमदेव बाबा की धरती है यहां सबके लिए सद्भाव व प्यार रहता है इस धरती पर जहर घोलने के लिए भाजपा के बदनाम नेता नफरती भाषण देते है उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जितनी भी घोषणाएं की है वो मील का पत्थर साबित होगी उन्होंने कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा करते हुए इस बार 75 पार का नारा सार्थक होने का दावा किया सभा को पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी तथा ममता चंद्राकर ने भी संबोधित किया।

—————————————-

*कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम‘स ने किया एक साथ सामुदायिक अस्पतालों का किया निरीक्षण*

0

*कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम‘स ने किया एक साथ सामुदायिक अस्पतालों का किया निरीक्षण*

*ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों एवं स्टॉफ को नोटिस*

*नजदीक से देखी अस्पताल की व्यवस्था, सुधार के निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सभी एसडीएम‘स आज अपने इलाके की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी और मरीजों एवं ग्रामीणों के हित में इनमें और सुधार किये जाने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीयता पूर्ण बर्ताव करने के निर्देश भी अस्पताल प्रबंधन को दिए।
एसडीएम बिल्हा हरिओम द्विवेदी ने बिल्हा सामुदायिक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से अस्पताल में लगे मेडिकल उपकरणों के उपयोग, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। श्री द्विवेदी ने अस्पतालों मेें डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने भोजन मेनू का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। कोटा एसडीएम अमित सिन्हा ने रतनपुर एवं कोटा के सामुदायिक अस्पताल के निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। ओपीडी पर्ची के ऑनलाईन काटने को कहा है। उन्होंने कुछ मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पैथोलॉजी लैब एवं एक्स रे रजिस्टर संधारण का भी अवलोकन किया। तखतपुर एसडीएम श्री सूरज साहू ने तखतपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी से नदारद पाये गये कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने को कहा है। मरीजों से चर्चा करने पर इलाज संतोषप्रद होना बताया। मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था मापदण्डों के अनुरूप पाई गई। मस्तुरी एसडीएम श्री बजरंग वर्मा ने मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भी मरीजों के हित में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।

*आरंग विधानसभा के प्रेक्षक श्री मीर तारिक अली ने किया स्ट्रांग रूम का अवलोकन*

0


रायपुर /आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के प्रेक्षक (सामान्य) श्री मीर तारीक अली ने स्ट्रॉग रुम, का अवलोकन किया। साथ ही सामग्री वितरण एवं वापसी, बसों की व्यवस्था, पार्किंग, सिंलग्न मैनपावर के वेलफेयर तथा मशीनों की सुरक्षा की जानकारी ली। इस अवसर पर आरंग विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी प्रभात सक्सेना, आलोक वर्मा उपस्थित थे।

*किसान छतीसगढ़ के शान फेसबुक पेज संचालक के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज*

0

*सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, भाजपा ने निर्वाचन पदाधिकारी को की थी शिकायत*


रायपुर,/ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मारपीट के झूठे और फ़ेक वीडियो को फेसबुक पेज पर अपलोड कर वायरल करने के मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफ़आईआर दर्ज कराई गई है । फ़ेसबुक पेज किसान छतीसगढ़ के शान के संचालक के ख़िलाफ़ यह एफ़आईआर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर कराई गई है । पुलिस ने फेसबुक पेज किसान छत्तीसगढ़ के शान के संचालक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 469 और 171 जी के तहत एफ़आईआर दर्ज की है । शिकायत कर्ता ने इस फ़ेसबुक पेज को कांग्रेस द्वारा समर्थित और संचालित बताया है ।
भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित शिकायत की गई थी । शिकायत की जाँच राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति द्वारा की गई और इस वीडियो द्वारा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 171 जी का उल्लंघन करते पाया गया । शिकायत पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए भेजा । पुलिस द्वारा इस पर आज शाम एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है ।

*200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार विशेष टीम की कार्यवाही*

0

*आरोपी*

*(01) प्रियांशु कस्यप उम्र 19 साल निवासी रिंगनी थाना शिवरीनारायण*

*(02) रामलखन यादव उम्र 54 साल निवासी पोड़ीदहला थाना अकलतरा*

*आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* ग्राम देवरी नाला में 100 बोरी महुआ लहान मिलने तथा ग्राम पोड़ीदहला में 105 बोरी महुआ लहान मिलने से विशेष टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *विधान सभा निर्वाचन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है* की दिनांक 28.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण एवम अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर ग्राम रिंगनी, पोड़ीदहला में रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी* प्रियांशु कस्यप उम्र 19 साल निवासी रिंगनी के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, *आरोपी* रामलखन यादव उम्र 54 साल निवासी पोड़ीदहला के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, *कुल जुमला 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 24,000/रु बरामद किया गया है*।

*आरोपी प्रियांशु कस्यप के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 475/23 धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत तथा आरोपी रामलखन यादव के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 551/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

उपरोक्त कार्यवाही में sdop यदुमणि सिदार, निरी. तुलसिंह पट्टवी, निरी. अशोक दुवेदी, निरी. कमलेश शेंडे, उपनिरी. भवानी सिंह चौहान, आरक्षक अर्जुन यादव, प्रदीप दुबे, महिला आर रचना शांते एवम विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*अटल चौक रसेड़ा में कत्तानूमा हथियार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी राजेश कुर्रे उम्र 30 साल निवासी रसेड़ा थाना अकलतरा*

*आरोपी से एक लोहे का कत्ता नूमा हथियार बरामद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि *अटल चौक ग्राम रसेड़ा में राजेश कुर्रे द्वारा कत्ता नूमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को भयाक्रांत कर रहा है,* कि सूचना पर तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा *जिसके कब्जे से का एक लोहे का कत्ता नूमा हथियार बरामद किया गया*।

आरोपी राजेश कुर्रे उम्र 30 साल निवासी रसेड़ा के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 552/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर *आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी तुल सिंह पट्टावी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*चोरी के आटो वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे उम्र 37 वर्ष निवासी लिमतरा वार्ड नं. 17 थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

*आरोपी के कब्जे से चोरी किये आटो क्रमांक CG-10-AM-9039 कीमती 18,000/ रुपये*

* आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अविनाश चौहान उम्र 32 वर्ष साकिन नैला बजरंगीपारा चौकी नैला का दिनांक 12.10.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 06.10.2023 को सुबह करीब 08:45 बजे अग्रसेन भवन नैला में था तभी *एक व्यक्ति आया जो बोला कि बिलासपुर जाना है कितना पैसा लगेगा तब मैं उसे 1,500/ रूपये लगेगा कहकर बताया तब वह ठीक है चलो तब मै उसे बोला की मै खाना खाकर आ रहा हूं गाड़ी में बैठना कहकर मै उसे आटो गाड़ी में बैठाकर अपने घर खाना खाने गया करीब 20 मिनट बाद घर से वापस अपने आटो के पास अग्रसेन भवन के सामने आया तो देखा की मेरी आटो क्रमांक CG -10- AM- 9039 वहा पर नही था*। सवारी ग्राहक भी नही था, आटो वाहन को मैं आस पास खोज रहा था नही मिला की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 702/23 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबीर सूचना मिला की सवारीं आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे उम्र 37 वर्ष, साकिन लिमतरा वार्ड नं. 17 थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा आटो को चोरी कर ले गया है, की सूचना पर उनके सकुनत पर रेड कार्यवाही किया गया, जिसको हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर *चोरी करना स्वीकार किए जाने से उसके मेमोरेण्डम कथन के तहत चोरी किये गये मशरूका आटो क्रमांक CG10 AM 9039 बरामद किया जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है*।

*विवेचना दौरान आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 28.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी एवं प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, आर. संतोष प्रधान, एवम निरी प्रवीण कुमार दुवेदी, एवं सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

*world cup special :- लगान 2.0 भारत ने वर्ल्ड कप मे लगाया जीत का सिक्सर*

0

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी।

*तास के पत्तों जैसी झड़ गई पूरी इंग्लैंड की टीम :-*

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

*भारतीय गेंदबाज़ का जलवा:-*

इंग्लिश बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाते नजर आए। मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा।

*पॉइंट टेबल में टॉप पर भारत:-*

इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम सभी 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम 10वें नंबर पर ही है। टीम को 6 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है।

*टूर्नामेंट में बैलेबाज़ो और गेंदबाज़ो डोनो की परफॉर्मेंस से पहले भारत सेमीफ़ाइनल में:-*

इंग्लैंड के बैटर्स ने एक बार फिर निराश किया. या कहें कि भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजों को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया. कहां तो मोंटी पनेसर यह कह रहे थे कि इंग्लैंड यह मैच आसानी से जीत लेगा और कहां इंग्लैंड के आधे बैटर 52 रन बनने तक पैवेलियन लौट चुके थे. बताने की जरूरत नहीं कि भारत ने एक बार फिर बड़ी आसानी से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया. पिछले वर्ल्ड कप में जब भारत 5 मैच जीतकर आगे बढ़ रहा था तब इंग्लैंड ने उसे हराकर झटका दिया था.