Home Blog Page 799

*लोक निर्माण विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ*

0

मुंगेली 01 नवम्बर 2023 / देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के लोक निर्माण विभाग में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर खम्हन सिंह मरकाम, सत्यपुरी गोस्वामी, मुकेश चक्रधारी, नेलसन लाल, देव शरण ठाकुर, रमेश देवांगन, नरेश देवांगन, दुष्यंत देव, विश्वनाथ प्रताप, कृष्णा यादव, इंद्राज सिंह ठाकुर और महेश मणिकपुरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*मोदी का वादा झूठा ! 17.05 लाख गरीब परिवारों को आवास देगी कांग्रेस सरकार – नीलकंठ चंद्रवंशी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी तूफानी प्रचार में लगे हुए हैं अब चुनाव को महज कुछ दिन शेष रह गए हैं इन बचे हुए दिनों में नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया क्षेत्र के जन-जन तक पहुंच रहे हैं। वही उन्हें अपार समर्थन मिलता देखा जा रहा है।

भाजपा पर साधा निशाना –

वही नीलकंठ चंद्रवंशी आज जनसंपर्क के दौरान पंडरिया के ग्राम रौहा, देवपुरा व मंझोली पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया और झूठ की पोल खोलकर रख दिये उन्होंने बताया कि किस तरह केंद्र में बैठी मोदी जी सरकार ने आवास के नाम पर गरीब लोगों को मूर्ख बनाया हैं।

भूपेश ने जो कहा वो किया –

17.05 लाख गरीब परिवारों का 3 साल से आवास केंद्र की मोदी सरकार ने रोका इस वजह से गरीब परिवारों को क्या कुछ नहीं भुगतना पड़ा लेकिन भूपेश बघेल ने केंद्र से कुछ नहीं मिलने के बावजूद लोगों को आवास दिलाने का वादा किया है आधा काम हो चुका है और जो बचा हुआ आवास है वह कांग्रेस सरकार बनते ही मिल जाएगा।

जनसेवा का हर बार मौका मिला-

नीलू ने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मैं पिछले 20 सालों से सेवा दे रहा हूं वही जनसेवा का हर बार मौका मिला और जनता मेरे साथ हैं इस क्षेत्र की हर समस्या मेरे नजरों में है जन आशीर्वाद मिलते ही क्षेत्र की सभी समस्या हल कर दूंगा पंडरिया क्षेत्र में ऐसे कई गरीब लोग हैं जिन्हें आवास नहीं मिला है उनकी समस्या हल होगी।

कांग्रेस की अब तक की घोषणा –

1. पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
जातिगत सर्वे कराया जाएगा।

2. 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे।

3. 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे।

4. तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष।

5. लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए।

6. सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा।

7. राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा।

8. डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इनकी रही मौजूदगी –

इस मौके पर ग्राम रौहा में रमेशर चंद्रवंशी, संजय साहू, आदित्य चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी व ग्राम देवपुरा मे गनी साहू, विक्रम यादव, सताज खान, जुबैर खाना, वनित खान और ग्राम मंझोली में मुहम्मद समीर, अकबर खान, लाज़िन खान, नाज़िम खान उपस्थित रहें।

—————————————-

*छत्तीशगढ़ बड़ी खबर: हर बार की तरह छत्तीसगढ़ में मनाएंगे शंकराचार्य दीपावली उत्सव स्वागत के लिए सनातनियों में भारी उत्साह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज स्वामि: अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा हैं शंकराचार्य जी 6 दिवसीय प्रवास पर आ रहें हैं गुरु भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं वही बेहद उत्साहित नजर आ रहें हैं।

मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया –

शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि हर वर्ष जगद्गुरु शंकराचार्यजी महाराज दीपावली के पावन पर्व मनाने अपने प्रिय क्षेत्र छत्तीसगढ़ आते है अब फिर से दीपावली का पावन पर्व आने को हैं व शंकराचार्य महाराज का आगमन होगा।

नियमित विमान से पहुंचेंगे रायपुर:-

वर्तमान में धर्मप्रचार व हरियाणा परिक्रमा चल रहा जिसमें शंकराचार्य हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिले में धर्मप्रचार कर रहे है महाराज 09 नवम्बर को हरियाणा राज्य के चंडीगढ़ से नियमित विमान से दिल्ली विमानतल पहुंचेंगे व दिल्ली से नियमित विमान से रायपुर आगमन होगा जहां गुरुभक्तों व अनुयायियों द्वारा दिव्य दर्शन लाभ लेकर शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

बिलासपुर में मनाएंगे धनतेरस –

शंकराचार्य छत्तीसगढ़ के रायपुर विमानतल से सीधे सिमगा, नांदघाट सड़क मार्ग होते हुए शंकराचार्य के विशेष कृपापात्र शिष्य हरीश शाह के चिचिरदा रोड में स्थित कुंज कुटीर में पहुंचेंगे जहां पर शाह परिवार द्वारा दिव्य दर्शन कर स्वागत अभिनंदन पदुकापुजन सम्पन्न कराया जाएगा 10 नवम्बर को सुबह दर्शन दीक्षा व धनतेरस पर विशेष पूजन सम्पन्न किया जाएगा।

छोटी दिवाली श्रीसापाद लक्षेश्वर धाम सलधा में –

शंकराचार्य महाराज 11 नवम्बर को कुंजकुटिर बिलासपुर से सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे कुंजकुटिर से चकरभाठा, बिल्हा, नांदघाट, सिमगा, बेमेतरा सड़क मार्ग से सापाद लक्षेश्वर धाम सलधा आगमन होगा व इस दौरान जगह जगह सनातनियों को दिव्य दर्शन लाभ मिलते रहेगा सापाद लक्षेश्वर धाम आगमन पर ब्रह्मचारी श्रीज्योतिर्मयानंद प्रभारी सापाद लक्षेश्वर धाम द्वारा पदुकापुजन सम्पन्न करके भक्तों व सलधा वासियो को दिव्य दर्शन देंगे।

दीपावली मनाने अपने घर को प्रस्थान –

दीपावली के दिन शंकराचार्य अपने प्रिय कवर्धा में होंगे। पूज्यगुरुदेव शंकराचार्य जी बेमेतरा सापाद लक्षेश्वर धाम से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे वही इस दौरान कवर्धा पहुँच शंकराचार्य जी मीडिया प्रभारी अशोक साहू के निज निवास स्वामी अविमुक्त नगर स्थित अशोक वाटिका में आगमन होगा जहां पर हाइवे से लेकर श्री अशोक वाटिका तक नगर वासियो को दिव्य दर्शन लाभ मिलेगा शंकराचार्य महाराज का पदुकापुजन साहू परिवार द्वारा किया जाएगा।

शंकरा भवन में भव्य स्वागत व दीपावली –

इसके बाद शंकराचार्य महाराज के विशेष कृपापात्र शिष्य व ज्योतिर्मठ के सीईओ चन्द्रप्रकाश उपाध्याय के निज निवास पहुचेंगे, जहाँ उपाध्याय परिवार द्वारा दिव्य दर्शन व लाभ ले कर पदुकापुजन सम्पन्न कराया जाएगा। वही, शाम के समय भगवान के पूजन एवं दीपावली उत्सव ततपश्चात मध्य रात्रि को माता काली मंदिर में पहुँच दर्शन पूजन कर पुनः शंकरा भवन आगमन होगा विशेष लक्ष्मी पूजा सम्पन्न होगा खास बात यह हैं कि दर्शनार्थियों के लिए पूरी रात ही शंकरा भवन खुला रहेगा।

चरडोंगरी में सम्पन्न होगी गोवर्धन पूजा

वही प्रत्येक वर्ष निर्धारित आयोजन के अनुसार दीपावली उत्सव के बाद 13 नवम्बर को शंकरा भवन से चरडोंगरी के लिए शंकराचार्य प्रस्थान करेंगे जहाँ गौशाला पहुँच गोवर्धन पूजन कर रायपुर के लिए प्रथान करेंगे।

शंकराचार्य आश्रम रायपुर में मनाएंगे भाईदूज –

पूज्यगुरुदेव 13 नवम्बर के मध्यान कवर्धा से सड़क मार्ग होते हुए बेमेतरा, सिमगा, सिलतरा, रायपुर होते हुए शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला पहुँचेंगे जहाँ ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानन्द द्वारा दिव्य दर्शन कर शंकराचार्य जी महाराज द्वारा राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता का विशेष पूजन किया जाएगा ततपश्चात आश्रम में भक्तों को दिव्य दर्शन लाभ प्राप्त होगा 14 नवम्बर को नियमित विमान से शंकराचार्य महाराज दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

भक्तों में उत्साह –

बताते चले कि शंकराचार्य महाराज का छत्तीसगढ़ आगमन लंबे समय के बाद हो रहा है, जिस वजह से भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है शंकराचार्य महाराज का जहां-जहां आगमन होने वाला है वहां पर भव्य तैयारियां की गई है।

—————————————-

*गोंडवाना पार्टी को झटका, नीलकंठ के नेतृत्व और भूपेश सरकार से प्रभावित होकर सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का हाथ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- कांग्रेस पार्टी से अधिकृत पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी नीलकंठ चन्द्रवंशी (नीलू) लगातार क्षेत्र के प्रत्येक गांव-गांव पहुँच सरकार की घोषणा से अवगत करा रहे हैं वही आज गोंडवाना पार्टी के सैकड़ों लोगों ने भूपेश सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामा दरअसल मंगलवार को पंडरिया के सुदूर वनांचल क्षेत्र के दौरे पर थे नीलकंठ चंद्रवंशी आज ग्राम पोलमी, पुटपुटा, कुकदुर, कडमा, कामठी पहुंचे वही, ग्राम कडमा में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के भूपेश सरकार की पूर्व में किए गए जनकल्याणकारी कार्यो और योजनाओं के बारें में बताया उन्होंने कहा कि 5 साल पहले जिन वादों के साथ भूपेश सरकार सत्ता में आई उन सभी वादों को पूरा किया अब फिर वापसी की चाहत हैं और लोगों का स्नेह इतना मिल रहा हैं कि हम जरूर वापसी करेंगे छत्तीसगढ़ के लिए अब तक कई घोषणा हम कर चुके हैं जिसमें सर्व प्रथम किसानों का कर्जा माफी हैं एक बार फिर किसान कर्जा माफी का ऐलान किसानों के बोझ को कम करने के लिए किया गया हैं क्योंकि भूपेश बघेल हो या नीलकंठ हम सभी कांग्रेसी किसान ही हैं और सभी का दर्द हम समझ सकते हैं राहुल गांधी भी अपने दौरे के दौरान किसान भाई बहनों से मिलने पहुंचे जिसकी तस्वीर सबने देखी क्या अमीर नेताओं और राजपरिवार वालों ने किसानों का दर्द समझा हैं नहीं यह लोग केवल वोट बैंक की राजनीति करना जानते हैं और भूपेश सरकार जो कहती हैं वो करना जानती हैं।

वर्तमान घोषणा –

वर्तमान में किसानों के कर्जा माफ, 20 क्विंटल, भूमिहीन किसानों को 10 हजार की सहायता, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त, 200 यूनिट बिजली मुफ्त और पिछले साल किसानों का धान 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिया गया, लेकिन इस बार 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ लेने की घोषणा की अब किसानों का धान 2800 में खरीदा जाएगा यही नहीं महिला समुह का कर्ज़ा भी माफ़ करेंगे।

150 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश:-

गरीब किसानों के हित में लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए गोंडवाना पार्टी के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने 130 लोगों को सामुहिक रूप से एक-एक कर कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सभी को कांग्रेस परिवार में प्रवेश कराया वही ग्रामीणों में कांग्रेस प्रवेश करते ही भारी उत्साह रहा और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा 7 नवम्बर को किसान पुत्र नीलकंठ चन्द्रवंशी को अधिक से अधिक आशीर्वाद देकर कांग्रेस का सरकार बनाएंगे।

इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश –

नीलकंठ के पक्ष में जनता –

खास बात यह रही कि ग्राम कडमा के 150 से अधिक गोडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नीलकंठ चंद्रवंशी का हाथ थामा है उन्होंने यह कहते हुए नीलकंठ चंद्रवंशी का हाथ थामा कि नीलकंठ चंद्रवंशी ही मात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो किसान है किसानो से जुड़े हुए है उनकी समस्याओं को जानते है समझते है हम उद्योग परिवार के लोगो को अपना पंडरिया विधानसभा क्षेत्र नही देना चाहते है।

इनकी रही मौजूदगी –

इस मौके पर ग्राम पोलमी में अंगद शिव, दिलीप बांधवे, कालीचरण शिव, हेमंत ब्रम्हे, बलराम पंडाराम, कमल सोन मरकोहा, अत्तु सिंह बैगा ग्राम पुटपुटा में छिछन पुसम, जैनसिंग परसते, कृष्णा पूसम, कलेश धुर्वे। कुकदुर में सियाराम श्याम, करण सिंह धुर्वे, गंगू धुर्वे, अमित डडसेना, भगत कुसम ग्राम कडमा में प्रभु मसराम, सरवन पटेल, कैलाश पटेल, जागेश्वर पोर्ते, राजेश मसराम। ग्राम कामठी में लव पटेल,सरवन पटेल, लाकेश यादव, कमल पटेल सतन्नद पटेल, योगेश पटेल, रामदयाल पोर्ते और बलदेव पटेल उपस्थित रहे।

—————————————-

*उद्योगपति क्या जानेंगे किसानों की दु:ख, दर्द और पीड़ा ? कांग्रेस की वापसी होते ही कर्जा माफी पहली प्राथमिकता:- नीलकंठ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी बहुत ही तेजी से चुनावी प्रचार में लगे हैं उनको मिलता जन समर्थन देख साफ नजर आ रहा हैं कि उनकी जनता में कितनी मजबूत पकड़ हैं हर इलाके में नीलकंठ जहां पहुंचते हैं किसान भाई – बहन बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहें हैं नीलकंठ भी कहते हैं कि “हल चलाकर मैने किसानीं किया व किसानों की परेशानी को समझता हूं” कांग्रेस की सरकार जैसे ही बनती हैं तो हमारी प्राथमिकता किसानों का कर्जा माफी ही होगा अपने धुआंदार प्रचार के बीच नीलकंठ चंद्रवंशी जनसंपर्क करने ग्राम रहमान कांपा, बिरकोना,केशली गोडान, पाढ़ी, गंगपुर, घोघरा कला, खैरझिटी पुराना, लिम्हई, सेमरहा और देवसरा पहुंचे वही नीलकंठ ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने किसान परिवार में जन्म लिया, खेती किसानी करना मेरा काम रहा हैं, जिस तरह किसानों को परेशानियां रहती है उन सभी परेशानियों को भली भांति समझ सकता हूँ।

भाजपा पर साधा निशाना –

जिन लोगों ने बंगलो में रहकर अपना राजनीति शुरू की हैं ऐसे उद्योगपति परिवार के लोगों के झांसा में नही आना है “किसान हमारी पहचान है किसानों से हमारी सरकार बनी है” उद्योगपति वाले किसानों के दु:ख दर्द और पीड़ा क्या जानेंगे? किसानों की कर्जा माफी करने के बाद अब भाजपा वालो के पेट में दर्द हो रहा है, क्योंकि भाजपा नही चाहती है कि एक किसान परिवार व आदिवासी परिवार सुख शांति से अपना जीवन जी पाएं।

अब तक कई ऐलान –

वही अब छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहक को उसकी राशि के साथ-साथ 4000 बोनस भी मिलेगा। प्रदेश के सभी स्कूलों व महाविद्यालयो में KG-2 से PG तक के लिए मुक्त शिक्षा दी जाएगी भूपेश सरकार ने पिछले पंचवर्षी में कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो “किसानों का कर्ज़ा माफ करेंगे व हमनें किसानो का कर्ज़ा माफ़ किया भूपेश बघेल सरकार ने इस बार भी किसानों का कर्ज़ा माफ़ करने की घोषणा की। उन्होंने ये भी कहा कि मे जिनके पास जमीन नहीं है उनको हमारी सरकार 7000 देती थी लेकिन अब 10000 रूपये देगी।

पंडरिया के लिए रहूंगा हमेशा –

नीलकंठ चंद्रवंशी ने बड़ी भावुकता से कहा कि पंडरिया के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा यहां होने वाली हर समस्याओं का हल आपके आशिर्वाद से निकालूंगा वही धान काटने के बाद चना बोने की तैयारी में किसान हैं इससे पहले खेत जुताई करते कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ नजर आएं नीलकंठ ने कहा कि आप लोगों का असीम स्नेह, समर्थन व साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत व जमापूंजी हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।

प्रियंका गांधी ने की कई घोषणा –

नीलकंठ ने बताया कि आज प्रियंका गांधी ने कई घोषणा की हैं जिसे आप सबको जानना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना में गैस रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के 49 लाख 63 हजार​ बिजली उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, उनका पूरा बिल माफ होगा बाकी को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त।

महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा।

महिलाओं सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ।

1000 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे। अभी 300 पार्क हैं।

राज्य के सभी 6000 सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद में अपग्रेड किया जाएगा।

सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटना में निशुल्क सहायता छत्तीसगढ़ निवासियों के ​लिए।

परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 मालिकों के 2018 से बकाया टैक्स माफ।

इनकी रही मौजूदगी –

इस मौके पर ग्राम रहमान कांपा में राधु सिंह पंद्राम, केजौ सिंह पंद्राम, महत्तम सिंह यादव, दुलार यादव, रामस्वरूप यादव ग्राम बिरकोना में संजय जांगड़े, रामगोपाल कुर्रे, कमल गायकवाड़,भगवान दास बारमते, गुलाबचंद कुर्रे ग्राम केशली गोडान में जागेश पटेल, हुकुम धुर्वे, जला पटेल, तुलसी धुर्वे ग्राम पाढ़ी में मोहित टेकाम, भैयालाल पटेल, पंचराम पटेल, धनी पटेल ग्राम गंगपुर राजकुमार यादव, रमेश मेरावी, निहाली यादव, नरेश मेरावी, दुर्गेश मेरावी ग्राम घोघरा कला में करण पटेल, लालाराम पटेल, ओमप्रकाश पटेल, दुखीराम मरकाम ग्राम खैरझिटी पुराना में भोला जयसवाल, अरुण जयसवाल,गौतम जयसवाल, सालिक जयसवाल ग्राम लिम्हई में कमल किशोर सिंदाराम, जलेहावर धुर्वे, दिलुराज धुर्वे, देवश्याम, अजय कुर्रे ग्राम सेमरहा में विनोद उइके, अजीत जोगी, पारस पोर्ते, गौतम पोर्ते ग्राम देवसरा में धनीराम तिलगाम, बोधन सिंह मोंगरे, घनश्याम मेरावी, बलराम सिंह बघेल उपस्थित रहे l

—————————————-

*छोटे भाई के पक्ष में निकले पूर्व विधायक राजा योगेश्वर राज सिंह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– कवर्धा विधानसभा का चुनाव अपने उफान पर आ चूका है आम आदमी पार्टी ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से सहसपुर लोहारा राजपरिवार के सदस्य एवं ईमानदार छवि के राजा खड़गराज सिंह को मैदान में उतार कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है आम आदमी पार्टी ने जहाँ बड़ी सभाओ रैलियों से किनारा कर गांव मोहल्ला में बैठक और जनसम्पर्क कर इस विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करा दी है जहाँ राजा खड़ग राज सिंह, उनकी धर्म पत्नी एवं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा देवी सिंह राजा खड़ग राज सिंह की बहन गांव गांव घर घर पहुंचकर लोगो से समर्थन मांग रहे है और उनका जिस प्रकार से आत्मीय स्वागत किया जा रहा उससे साफ है की उन्हें लोगो का भारी समर्थन भी मिल रहा है अब राजा खड़गराज सिंह को उनके बड़े भाई एवं पूर्व कवर्धा विधायक राजा योगेश्वर राज सिंह का भी खुला समर्थन प्राप्त हो गया है जिन्होंने अपने छोटे भाई के लिए प्रचार में निकलते हुए पिपरिया क्षेत्र के बारदी, सोनबरसा, सारंगपुर गांव पहुंचकर अपने समर्थको एवं ग्रामीणों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की जिसका भारी असर गांव में दिखाई दें रहा है कवर्धा राजा योगेश्वर राज सिंह का इस जिले में आज भी हर गांव में उनके समर्थक मौजूद है और जिस प्रकार से वो अपनी राजनितिक प्रतिब्धता को किनारे कर अपने छोटे भाई के लिए गांव पहुंचकर लोगो से समर्थन मांग रहे उससे निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की ताकत बढ़ेगी जिसका चुनाव परिणाम में व्यापक असर भी पड़ेगा जिस प्रकार से लोहारा राज परिवार और कवर्धा राज परिवार जमीन में उतर कर लोगो से वोट देने की अपील कर रहे है उसका अच्छा खासा असर मतदाताओं में देखने को मिल रहा है।

—————————————-

*भाजपा कांग्रेस की राजनीति में आप केवल एक वोट हो सकते है लेकिन मेरे लिए आप मेरा परिवार है:- राजा खड़गराज सिंह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़ग राज सिंह लगातार अपने क्षेत्र के जनता के पास पहुंच कर अपने लिए जनसमर्थन जुटा रहे है। अपने जनसम्पर्क अभियान में उन्होंने पिपरिया क्षेत्र के नवघटा,खैरवार, नेवरीगुड़ा, लखनपुर,लालपुर,रबेली, सुरजपुरा, रामहेपुर, सिघनपुरी, सूखाताल,कोडवा,चारभाटा, दौजरी के लोगो से उनके गली,मोहल्लो और घर घर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के झाड़ू छाप में वोट देने की अपील की साथ ही उन्होंने गांवो में मोहल्ला सभा भी लिया जहाँ महिला,पुरुष एवं युवाओं की भारी उपस्थिति के बीच अपनी बात रखी इस अवसर पर राजा खड़गराज सिंह ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की आपका और हमारा कई पीढ़ियों से नाता रहा है सहसपुर लोहारा राज परिवार और कवर्धा राज परिवार ने आप सबको अपना शुभचिंतक भला चाहने वाला और अपने परिवार के एक सदस्य के रूप में ही माना है आप सबने हमें हमारे सुख और दुख में साथ खडे होकर सदैव हमें ताकत दी है और आप सबके इसी प्रेम, सम्मान, लगाव ने मुझे चुनाव मैदान में उतरने को मजबूर किया है राजा खड़गराज सिंह ने लोगो से आगे कहा की भाजपा कांग्रेस की राजनीति में आप सब सिर्फ एक वोट हो सकते है लेकिन मेरे लिए आप मेरा परिवार है भाजपा कांग्रेस पार्टी ने आपसे तरह तरह के वादे कर, लालच देकर, धर्म और जाति के नाम पर बरगला कर आपका वोट लिया है इन्हे सत्ता पाना होता है। अगर आजादी के इतने सालो बाद भी अगर आपके गांव में सडके नहीं बन पाई आपके बच्चो को उच्च कोटि की शिक्षा नहीं मिल पाई आपको अच्छी चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई आपके बच्चो को रोजगार नहीं मिल पाया आपके खेतो में पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई तों मानकर चलिए की आज तक अपने गलत पार्टी और गलत लोगो को वोट दिया है पर आज देश में आम आदमी पार्टी के रूप में एक ऐसा राजनितिक दल आया है जो ईमानदार लोगो को साथ लेकर पंजाब और दिल्ली जैसे पढ़े लिखें राज्य की तस्वीर बदल रही है और यही काम हमें यहां करना है जहाँ शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधा को उच्च कोटि का कर हमें हमारे क्षेत्र, हमारे राज्य और हमारे देश के भविष्य को सुरक्षित कर सबको बराबरी का अवसर विकास के लिए प्रदान करना है आम आदमी पार्टी की इसी सोच की वजह से मै इस पार्टी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरा हूँ अतः आप सब अपने और अपने बच्चो के भविष्य के लिए एक मौका झाड़ू छाप को अवश्य देवे जनसम्पर्क अभियान में हर गांव में राजा खड़गराज सिंह का बहुत आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत ग्रामीणों ने किया इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-

*भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और धर्मजीत सिंह ने कुई-कुकदुर मंडल में किया जनसंपर्क*

0

0.कुई कुदुर और वनांचल क्षेत्रों का सतत विकास हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी की भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा लगातार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता के बीच उनकी समस्याओं से अवगत हो रही हैं वही उन्होंने तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के साथ पंडरिया विधानसभा के कुई-कुकदुर मंडल के वनांचल क्षेत्रों में ग्राम मुममुना, मुनगाडीह, सिंगपुर, कडमा, कामठी, भाठपुर, जोगीपारा, डालामौहा, भैसाडबरा, भेड़ागढ़, नवापारा, पोलमी, पुटपुटा, लखनपुर, कुकदूर और कुई में जनसंपर्क किया जहाँ क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस इस दौरान भावना बोहरा ने 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की और कहा की वनांचल क्षेत्रों का सतत विकास उनकी प्राथमिकता है जिसे वे जनता के आशीर्वाद से जरुर पूरा करेंगी इस दौरान तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस तरह से प्रदेश को बदहाल किया है विकास कार्य के नाम पर केवल भ्रष्टाचार को अंजाम दिया. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखें तो गोठान घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले कर जनता के पैसों का बंदरबांट किया आज पूरा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त है और आगामी चुनाव में जनता इसका जरुर जवाब देगी भावना बोहरा द्वारा लगातार जनसेवा के जो कार्य किये जा रहें हैं उससे आप सभी अवगत हैं उन्होंने अपने क्षेत्र में जो कार्य किये हैं उन्हें पूरे विधानसभा में संचालित करने के लिए आप सभी 7 नवम्बर को होने वाले पंडरिया विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए अपना आशीर्वाद जरुर प्रदान करें इस दौरान भावना बोहरा ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी की हमारे वनांचल क्षेत्र में कई ऐसे धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं जो कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण अपना अस्तित्व खो रहें हैं हम आने वाले पांच वर्षों में इन सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में उनका विकास करेंगे. सड़क, बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ हम कुई-कुकदूर मंडल को विकास के नए पथ पर अग्रसर करते हुए यहाँ रोजगार के नए अवसर लेकर आयंगे. हमने वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए जो भी रुपरेखा तय की है वह जल्द ही आप सभी के समक्ष हम प्रस्तुत करेंगे और मुझे विश्वास है की उसे पूरा करने में हम आप सभी के सहयोग से जरुर सफल होंगे पंडरिया विधानसभा में हम जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करेंगे जहाँ आपकी हर समस्याओं तकलीफों का त्वरित निराकरण होगा उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया के समुचित विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, हेल्थ पैथ लैब, बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 7 जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी जहाँ जनता की मूलभूत समास्याओं,दुविधाओं एवं शासकीय कार्यों में आ रही बाधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी इस दौरान ग्रामवासियों ने उन्हें एम्बुलेंस वाली दीदी कहकर स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद दिया।

—————————————-

*भावना बोहरा ने की मितानिन एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण की घोषणा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में मतदान होने हैं ऐसे में सभी प्रत्याशी भी लगातार जनता से जनसंपर्क कर उनके बीच पहुँच रहें हैं आज भारतीय जनता पार्टी से पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा ने पंडरिया मंडल में जनसंपर्क कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुईं और पंडरिया के विकास को लेकर अपनी बातें जनता के समक्ष रखी पंडरिया की जनता ने भी उनका भव्य स्वागत कर अपना समर्थन दिया तथा आगामी चुनाव में प्रचंड विजय का आशीर्वाद दिया इस दौरान भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा की मितानिन और स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण करने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय पहल बताई. भावना बोहरा ने कहा की हमारी मितानिन बहनें और स्वसहायता समूह की बहनें हमेशा सेवा में तत्पर रहती हैं ऐसे में उनकी आवश्यकताओं का ख्याल रखना भी हमारी प्राथमिकता है आने वाले समय में मितानिन बहनों की सुविधा हेतु लोहारा व पंडरिया ब्लॉक में सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण और स्वयं सहायता बहनों की सुविधा हेतु जोन स्तर पर सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण किया जाएगा जिससे हमारी मितानिन बहनों और स्वयं सहायता समूह की बहनों को ट्रेनिंग और अपने अन्य कार्यों से संबंधित आयोजनों को करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा पंडरिया में जनसंपर्क के दौरान भावना बोहरा ने ग्राम मैनपुरा, रेहुटा, बमहलदाई, बांधापारा, झिरिया कला, झिरियाखुर्द, बुची पारा, सोमनापुर, करपी, दलपी, पाढ़ी, गांगपुर, भगतपुर, रामहेपुर, पंडरीपथरा, बिरकोना एवं केसलीगोडान में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा में आप सभी के प्रेम और स्नेह के प्रति मैं आभारी हूँ एक बेटी और बहन के रूप में आप सभी ने जो स्नेह दिया है वह मुझे अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए उर्जा प्रदान करता है आगामी चुनाव में आप सभी की सेवा एवं पंडरिया के विकास के लिए मैंने जो अपना कर्तव्यपथ चुना है वह सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से 1 अक्टूबर को आप सभी को समर्पित करने जा रही हूँ जिला पंचायत सदस्य के रूप में मैंने अब तक जनसेवा हो या जनसुविधा जितने भी प्रयास किये हैं वो पूरे पंडरिया विधानसभा में संचालित किया जाएगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि आगामी चुनाव में आपके आशीर्वाद से हम जरुर विजय होंगे और आपके इस समर्थन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमने अपने सेवा संकल्प पत्र में पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, कुंडा, इंदौरी, रणवीरपुर, दुल्लापुर, कुकदुर एवं रणवीरपुर में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की शुरुआत की जाएगी आपकी हर छोटी बड़ी समस्या मूलभूत सुविधाओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए यह सेवा केंद्र समर्पित रहेगा जिससे आपको दूर-दराज सफ़र करने की तकलीफों से छुटकारा मिलेगा और सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा इस दौरान भावना बोहरा ने 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की और कहा की वनांचल क्षेत्रों का सतत विकास उनकी प्राथमिकता है जिसे वे जनता के आशीर्वाद से जरुर पूरा करेंगी भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, हेल्थ पैथ लैब, बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है।

—————————————-

*उरगा पुलिस द्वारा चेंकिग के 9000 हजार नग साड़ी कीमती 2250000.00( बाइस लाख50हजार) रुपये की जप्ती*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध सामग्री एवम नगदी रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम निरीक्षक युवराज तिवारी प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में आज दिनांक 30.10.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान उच्चभित्ति बैरियर के सामने ट्रक क्रमांक cg 04mm1 895 को रोककर चेक करने पर 9000नग साडी भरा होना पाया गया जिस संबंध में चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर चुनाव में बाटने लाए जाने के संदेह पर उक्त साडियो को मय वाहन धारा 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया। पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में उनि नवल साव,प्रधान आरक्षक सुनील पांडे,आरक्षक वीरेंद्र अनंत शामिल रहे।