Home Blog Page 9

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तहत छिरकाबांधा में नशा मुक्त युवा अभियान आयोजित;

0

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तहत छिरकाबांधा में नशा मुक्त युवा अभियान आयोजित;

महाअष्टमी पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास और देवी पूजन, उत्सव युवा मंडल ने संभाली व्यवस्था

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

कोटा/बिलासपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय पहल ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के उप-निदेशक श्री नितिन शर्मा के कुशल निर्देशन में आज ग्राम पंचायत छिरकाबांधा के आश्रित ग्राम पीपरपारा (कोटा ब्लॉक) में ‘100 वीक्स नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष योग और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ Mera Yuva Bharat (MY Bharat)। अभियान के इस चरण की मुख्य थीम ‘योग फॉर नशा मुक्त युवा’ रही।

प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव ने किया सफल संचालन:

कार्यक्रम का सफल संचालन ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार यादव द्वारा किया गया। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशा आज हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। इससे मुक्ति के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। वहीं, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं मैदानी व्यवस्थाओं में कोटा ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) एवं उत्सव युवा मंडल की सक्रिय सदस्य अंजू यादव का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

युवा भाइयों और बहनों ने खुद आगे आकर कराया योगाभ्यास:

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ उपस्थित सभी युवा बहनों और भाइयों ने एक-एक कर खुद मंच संभाला और सबको अलग-अलग योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने नशा से दूर रहने और एक स्वस्थ शरीर व मजबूत इच्छाशक्ति का निर्माण करने का संदेश दिया।

एडिक्शन काउंसलर विमल सोनी ने साझा की अपनी प्रेरक कहानी:

कार्यक्रम में एडिक्शन काउंसलर श्री विमल सोनी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो स्वयं कभी नशे की लत से पीड़ित थे, उन्होंने कहा क्या पाया क्या खोया नशा सिर्फ और सिर्फ जीवन का परिवार का मान, सम्मान का नाश है अंत है,,, आज,,अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नशा मुक्त होकर आज समाज के सामने एक ‘आदर्श युवा’ के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अपनी वास्तविक कहानी से युवाओं को प्रेरित किया।

महाअष्टमी पर देवी पूजन एवं उत्सव युवा मंडल का विशेष सहयोग:

शारदीय नवरात्र की पावन महाअष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम के पारंपरिक देवी-देवताओं—ग्राम गोसाईं देवी देवता, मैया महामाया, मैया सरस्वती एवं मैया महाकाली की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित पूजा और भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम में ‘उत्सव युवा मंडल’ की पूरी टीम ने अपना विशेष और सराहनीय सहयोग प्रदान कर पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

आदर्श युवा मंडल का रहा विशेष दिशा-निर्देश व युवाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम को धरातल पर सफल बनाने में आदर्श युवा मंडल पीपरपारा के अध्यक्ष हेमसिंह पोर्ते का विशेष दिशा-निर्देश रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं की भारी एवं गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से कुमारी शिवानी, दीप्ति, अंजलि, आकृति पोर्ते, आशा रानी, प्रभा यादव, उमा मेश्राम, महालक्ष्मी मरावी, अंकिता जगत, दुर्गेश्वरी मरावी, रितु मरावी, प्रिया यादव, नीलम मेहर, अनुसुइया (युवा बहनें) एवं आशीष कुमार मरावी, गोविंद पोर्ते, नारायण जगत, दिलीप कुमार, कमल पोर्ते, रामनारायण पोर्ते, वीरस राज, संजय पोर्ते (युवा भाई) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने की संयुक्त प्रतिज्ञा ली।

कोटा विधानसभा के रवि पैकरा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने GenNext संवाद कार्यक्रम में किया सम्मानित

0

कोटा विधानसभा के रवि पैकरा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने GenNext संवाद कार्यक्रम में किया सम्मानित

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत शरारतीकरा के आश्रित ग्राम मझगांव के निवासी रवि पैकरा को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा GenNext संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान न केवल रवि पैकरा के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रतिष्ठा का विषय है।

रवि पैकरा ने चित्रकला, लेखन, गीत रचना एवं मूर्तिकला जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कला और रचनात्मक कार्यों ने क्षेत्र की प्रतिभा को एक नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

🎨 कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में बनाई पहचान

रवि पैकरा अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। चित्रकला से लेकर लेखन, गीत रचना और मूर्तिकला तक विभिन्न विधाओं में उनकी रुचि और प्रतिभा देखने को मिलती है। अपनी कला के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की संस्कृति और रचनात्मक क्षमता को सामने लाने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा GenNext संवाद कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि बताती है कि लगन, मेहनत और अपनी प्रतिभा के प्रति समर्पण से युवा अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

रवि पैकरा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता से यह संदेश मिलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलने की।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तत्परता से बची सर्पदंश पीड़ित गर्भवती महिला और उसके शिशु की जान

0

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तत्परता से बची सर्पदंश पीड़ित गर्भवती महिला और उसके शिशु की जान

*वेंटिलेटर पर उपचार के बाद सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री अमित विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में लगातार बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में सर्पदंश से गंभीर रूप से पीड़ित गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की जान बचाने में सफलता मिली है। महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था। समय पर समुचित उपचार, आईसीयू में सतत निगरानी और वेंटिलेटर पर जीवनरक्षक देखभाल के बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लगभग नौ माह की गर्भवती महिला में पलकें गिरने, सांस लेने में तकलीफ और गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। सर्पदंश के कारण उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में गर्भवती महिला के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु की जान बचाना चिकित्सकों के सामने बड़ी चुनौती थी। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजेन्द्र पाटले (एमडी मेडिसिन) की देखरेख में महिला को आईसीयू में भर्ती कर कृत्रिम श्वास मशीन (वेंटिलेटर) पर रखा गया। श्वसन तंत्र पर सर्पदंश के गंभीर प्रभाव को देखते हुए लगातार निगरानी और आवश्यक जीवनरक्षक उपचार किया गया।

महिला की स्थिति को नियंत्रित करने के साथ गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी अत्यंत आवश्यक था। चिकित्सकीय टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए महिला का उपचार जारी रखा। इसी दौरान प्रसव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और आईसीयू टीम की सतर्कता एवं निरंतर निगरानी के बीच महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। नवजात को आवश्यक देखभाल प्रदान की गई और उसे विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में निगरानी में रखा गया।

चिकित्सकीय टीम के निरंतर प्रयासों से महिला की हालत में सुधार हुआ। अगले दिन उसे वेंटिलेटर से बाहर निकाला गया। इसके बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। इस प्रकार समय पर उपचार और समन्वित प्रयासों से एक गंभीर आपातकालीन परिस्थिति में मां और बच्चे की जान बचाई जा सकी।

इस चुनौतीपूर्ण मामले में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजेन्द्र पाटले, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा स्मृति लाल, आईसीयू एवं आपातकालीन वार्ड के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और मरीज के प्रति संवेदनशीलता ने उपचार को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने चिकित्सकीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा आम नागरिकों से अपील की कि सर्पदंश की घटना को हल्के में न लें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा अब 108 एम्बुलेंस सेवा में एंटी स्नेक वेनम (सर्पदंशरोधी दवा) की व्यवस्था की गई है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारी तेज जिला स्तरीय प्रशिक्षण 22 एवं 23 अक्टूबर को*

0

*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारी तेज जिला स्तरीय प्रशिक्षण 22 एवं 23 अक्टूबर को*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। प्रशिक्षण जनगणना कार्यालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जाएगा, ताकि जनगणना के कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके।

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में किया जाएगा। प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला जनगणना सहायक तथा तकनीकी सहायक शामिल होंगे।

इसके साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना सहायक और तकनीकी सहायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी तथा नगरीय स्तर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और अन्य नामित कर्मचारी जनगणना संबंधी कार्यों की प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों से अवगत होंगे।

अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण, महिलाएं एवं स्कूली बच्चे परेशान

0

अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण, महिलाएं एवं स्कूली बच्चे परेशान

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ पुलिस व आबकारी विभाग के संरक्षण मे बिक रही है शराब, कार्यवाही नही होने से पनप रहा ग्रामीणो का आक्रोश

करगीरोड तेंदुआ-जूनापारा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेंदूआ में अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण परेशान है। अवैध शराब की बिक्री और शराबियों की वजह से महिलाएं एवं स्कूली बच्चो में आक्रोश पनप रही है। ग्रामीणो की आरोप है कि ये सब जूनापारा चौकी एवं आबकारी विभाग के मिलीभगत से हो रहा है। ग्रामीणो ने अवैध शराब बिक्री रोकने की गुहार उच्चाधिकारियों से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तेंदूआ में शराब भट्ठी खुला हुआ है जिसमें शराबी शराब के नशे में मंडराते रहते है, जिससे ग्रामीणो सहित स्कूली बच्चे शराबियों की छिटाकंसी का शिकार हो रहे है। वही गांव में बिक रही अवैध शराब के कारण भी ग्रामीणो में आक्रोश देखा जा रहा है। महिलाएं बच्चे बूढ़े ने आरोप लगाया है कि यह सब जूनापारा चौकी एवं आबकारी विभाग के ंसरंक्षण में हो रहा है। ग्रामीणो ने एक बार फिर से उच्चाकारियो से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री करने वाले एवं शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।

रास्ते में प्रसिध्द मंदिर, नवरात्रि में लगा है मेला उसी रास्ते में शराबी पड़े रहते है सड़को पर

क्षेत्र के प्रसिध्द धुंधी माता मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर मेला लगा हुआ है, उसी रास्ते में शराब की दुकान है जहां पर शराबी नशे में धूत होकर सड़को पर पड़े रहते है। इस दौरान माता की दर्शन करने आने-जाने वाले श्रध्दालुओ को इन शराबियो की छिटाकंशी के शिकार होना पड़ता है, साथ ही श्रध्दालुओ को डर एवं भय बना रहता है।

अस्पताल भी रास्ते में, बाहर में मंडराते है शराबी, करते रहते है गाली गलौच-

जिस मार्ग में शराब की भट्ठी खुला हुआ है उस मार्ग में शासकीय अस्पताल संचालित है जहां पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है, जहां पर उन्हे शराबियो का सामना करना पड़ता है वही अस्पताल परिसर के बाहर शराबी नशे में अस्लील हरकत करते हुऐ गाली गलौच करते रहते है जिससे मरीजो के साथ साथ परिजनो को भी दिक्कत हो रही है।

गांव में बिक रही है कच्ची महुऐ की शराब, पुलिस आबकारी के मिलीभगत होने का आरोप-

ग्राम पंचायत तेंदूआ एवं आसपास के गांवो मे अवैध शराब बिक्री से आमजन परेशान है। आसपास भट्ठी की शराब तो है ही साथ में गांव में दर्जनो घरो में कच्ची महुऐ की शराब बिक रही है। अवैध शराब की बिक्री से शाम होते ही गांव के चौक/चौराहे में शराब पीकर मंडराते रहते है, वही शाम होते ही महिलाओं एवं बच्चो को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, शराब पीकर गाली गलौच करते हुऐ उत्पात मचाते रहते है। ग्रामीणो ने मांग की है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाये।

ग्राम पंचायत तेंदुआ उपसरपंच प्रतिनिधि विनोद जांगड़े के द्वारा यह कहा गया कि शराब को अपने घर में जा कर पिये किसी के घर के बाहर न पिये या गली गलौच न करे

वार्ड क्रमाक 15 पंच देवचरण कुर्रे के द्वारा यह कहा गया कि शराब को भट्ठी से लेकर अपने घर में जाकर पिये शराब भट्टी के पास आवासीय बस्ती बसा है वहां शराब न पिए ना गाली गलौच देवे

वार्ड क्रमांक 18 मनोज राजपूत पंच के द्वारा यह कहा गया कि यह धुंधी महामाई और अस्पताल एवं स्कूल का आने जाने का रास्ता है यहां शराब पीकर गली मोहल्लों में गाली गलौच न करे पिये शराब अपने घर में जाकर पिये

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बिलासपुर में मंदिरों में किए दर्शन*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बिलासपुर में मंदिरों में किए दर्शन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/बिलासपुर, छत्तीसगढ़आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ग्राम करही, जिला मुंगेली में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में सहभागिता कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे खेल भावना, परिश्रम और समर्पण के साथ नई उपलब्धियाँ हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएँगे।

श्री साहू ने तिफरा, बिलासपुर स्थित माँ काली मंदिर तथा खमतराई स्थित पावन माँ बगदाई वनदेवी मंदिर में दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ काली एवं माँ बगदाई वनदेवी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली का संचार हो।

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के प्रयासों से मुंगेली को मिली बडी सौगात: पहली बार खुला सीएसआर खाता, सेतगंगा, सरगांव, मदकु द्वीप और लोरमी के विकास हेतु ₹74.42 लाख के टेंडर जारी*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली (छत्तीसगढ़):क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनसेवा को समर्पित केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की दूरदर्शी सोच और असीम प्रयासों से मुंगेली जिले के विकास इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुंगेली जिले में सीएसआर (CSR) का आधिकारिक खाता तक नहीं था, जिसके कारण बड़े औद्योगिक फंड्स का लाभ जिले को नहीं मिल पाता था।
लेकिन श्री तोखन साहू के निरंतर व्यक्तिगत प्रयासों और प्रशासनिक समन्वय के फलस्वरूप मुंगेली जिले में पहली बार आधिकारिक तौर पर सीएसआर मद का खाता खोला गया है। मुंगेली जिले को यह अभूतपूर्व सौगात दिलाकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह साबित कर दिया है कि वे अपनी मातृभूमि और क्षेत्र की जनता की हर जरूरत के प्रति कितने संवेदनशील हैं। उनके इस ऐतिहासिक कदम से जिले के विकास के लिए सीएसआर फंड का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसकी परिकल्पना जिलेवासी लंबे समय से कर रहे थे।
श्री तोखन साहू की इस विशेष पहल के परिणामस्वरूप एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर के सौजन्य से मुंगेली जिले में कुल 74,42,711.50 रुपये (चौहत्तर लाख ब्यालीस हजार सात सौ ग्यारह रुपये बावन पैसे) की लागत से विभिन्न अधोसंरचनात्मक एवं जनहितकारी निर्माण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के साथ ही टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

*जनहित और विकास को समर्पित स्वीकृत प्रमुख कार्य*
केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के यशस्वी प्रयासों से स्वीकृत इन विकास कार्यों से सीधे तौर पर किसानों, पर्यटकों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा:
* किसानों के लिए विश्राम कक्ष (सेतगंगा): मुंगेली क्षेत्र के अन्नदाताओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए सेतगंगा में ₹19,99,785.52 की लागत से अत्याधुनिक किसानों हेतु विश्राम कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
* किसानों के लिए विश्राम कक्ष (सरगांव): पथरिया विकासखंड के सरगांव में भी किसानों की सुविधा के लिए ₹18,32,997.49 की लागत से एक और भव्य विश्राम कक्ष बनेगा।
* पर्यटक विश्राम गृह (मदकु द्वीप): पथरिया के ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल मदकु द्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ₹18,32,997.49 की लागत से सुंदर पर्यटक विश्राम गृह का निर्माण होगा।
* सांस्कृतिक मंच शेड (लोरमी): लोरमी में राजपूत भवन के पास सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों की सुगमता के लिए ₹17,76,931.00 की लागत से भव्य मंच शेड का निर्माण किया जाएगा।

*विकास की इस नई बयार से जनमानस में हर्ष*
कलेक्टर कार्यालय मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन सभी विकास कार्यों के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मुंगेली को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
जिले में पहली बार सीएसआर मद का खाता खुलवाकर इतनी बड़ी सौगात लाने वाले लोकप्रिय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की इस राजनैतिक दूरदर्शिता और विकासपरक कार्यशैली की मुंगेली जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, किसानों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने दिल खोलकर भूरि-भूरि प्रशंसा की है। श्री साहू के इस नेतृत्व से क्षेत्र के विकास को एक नई गति और दिशा मिली है।

अकलतरा: जय हिंद नगर में रावण दहन की तैयारियाँ जोरो पर, 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

0

अकलतरा: जय हिंद नगर में रावण दहन की तैयारियाँ जोरो पर, 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ​अकलतरा :-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित जय हिंद नगर में विजय दशमी के पावन पर्व पर भव्य रावण दहन की तैयारियां जोरो पर हैं। इस वर्ष यहाँ 35 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

​शोभायात्रा और झांकी का होगा विशेष आकर्षण

​आयोजकों के अनुसार, दशहरा के दिन रावण दहन से पूर्व एक भव्य झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ भक्त हनुमान भी शामिल होंगे। इसके अलावा, पारंपरिक रूप से रावण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जो शहर में धार्मिक और उत्साह का माहौल बनाएगी।

​स्थानीय व्यापार और मेले सा माहौल

​इस आयोजन से न सिर्फ धार्मिक उल्लास बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। रावण दहन स्थल के आसपास कई छोटे व्यापारी, चाट-पकौड़ी, खिलौने और अन्य सामानों के ठेले वाले अपनी दुकानें सजाएंगे। एक छोटे मेले का यह स्वरूप आने वाले समय में इसे और बड़े उत्सव का रूप देने की ओर इशारा कर रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार को भी एक नया मंच मिल रहा है।

मां महामाया मंदिर रतनपुर में सप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

0

मां महामाया मंदिर रतनपुर में सप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत 

रतनपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां महामाया मंदिर रतनपुर में नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां महामाया के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लाखों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। चारों ओर माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।

सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कोई बाइक से, कोई बस से, तो कोई कार से मां के दरबार पहुंचा। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर भी माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखने को मिली।

🚩 माता के जयकारों से गूंजा रतनपुर, हर तरफ दिखी भक्ति

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां महामाया के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की प्रार्थना की। सप्तमी के दिन मंदिर में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर रतनपुर की धार्मिक महत्ता और मां महामाया के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शाया।

*अवैध रूप से रखे फटाका जप्त, थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

0

*अवैध रूप से रखे फटाका जप्त, थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

* *आरोपी के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधि. 1884 के तहत कार्यवाही कर कुल 66 किलो ग्राम किमती 75000 रूपये जप्त*

* *आरोपी रुपेश अग्रवाल ग्राम बिर्रा थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए जुआ सट्टा एवं अवैध रूप से रखे फटाका पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी के के द्वारा अपने कब्जे में रखे अवैध रूप से 68 किलोग्राम गया फटाका कीमती 75000 रु. को थाना बिर्रा के अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधि. 1884 के तहत कार्यवाही किया गया।

*उपरोक्त कार्यवाही* में श्रीमान थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव ASI तीजराम जांगड़े आर.लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू व सायबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं सायबर टीम एवं थाना बिर्रा स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।