Home Blog Page 798

*घर अंदर घुस कर नाबालिक बालिका को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,*

0

*आरोपी लाखन प्रसाद कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी पेंड्री थाना जांजगीर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 452, 354, 294, 506, 323 भा द वि 8 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/10/23 को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की *नाबालिक पीड़िता घर में अकेली थी तभी लाखन कश्यप पीड़िता के घर अंदर घुस कर बुरी नियत से पीड़िता का हाथ बाह पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता उससे अपने आप को छुड़ा कर घर के बाहर आई और चिल्लाई* तो उसकी बुआ आ गई जिसे आरोपी लाखन कश्यप द्वारा गाली गलोच करते हुए मारपीट किया और *घटना के बारे में किसी को भी बताने पर दोनो को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 745/23 धारा 452, 354, 294, 506, 323 भादवि 8 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान आरोपी लाखन प्रसाद कश्यप को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 30.10.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, A.S.I.माधव सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(1) वीरेन्द्र कुमार पटेल उम्र 27 साल निवासी बसंतपुर*

*(02) राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र 27 साल निवासी बसंतपुर*

*(03) रामनाथ यादव उम्र 37 साल निनवासी पाली*

*(04) संतोष कुमार साहू उम्र 40 साल निवासी सरखों*

*(05) क्रिम सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी खोखसा*

*(06) नारायण सिंह चौहान उम्र 38 साल निवासी गुड़ीपारा खोखसा*

*(07) धरम सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी खोखसा चौकी नैला थाना जांजगीर*

* आरोपियों के कब्जे से जुमला बरामद*

*नगदी रकम 3,500 / रूपया एवं 52 पत्ती तास*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 03 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.10.23 को मुखबीर सूचना मिला कि खोखसा खार में अलग- अलग जगहों पर कुछ लोग रूपये पैसा का दाव लगाकर, हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर चौकी नैला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *आरोपी* वीरेन्द्र कुमार पटेल उम्र 27 साल निवासी बसंतपुर, राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र 27 साल निवासी बसंतपुर, रामनाथ यादव उम्र 37 साल निवासी पाली, संतोष कुमार साहू उम्र 40 साल निवासी सरखों चौकी नैला को *काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 1,900/ रूपया एवं 52 पत्ती तास को समक्ष गवाहन के बरामद किया जाकर* आरोपियों के विरूद्ध थाना चौकी नैला में अपराध क्रमांक 749 / 2023 धारा 03 जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार कुछ ही दुरी पर अलग जगह पर *आरोपी* विक्रम सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी खोखसा, नारायण सिंह चौहान उम्र 38 साल निवासी गुड़ीपारा खोखसा, धरम सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी खोखसा चौकी नैला को *काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 1600/ रूपया एवं 52 पत्ती तास को समक्ष गवाहन के बरामद किया जाकर* आरोपियों के विरूद्ध थाना चौकी नैला में अपराध क्रमांक 748/2023 धारा 03 जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक राजेश कश्यप, मिलन राठौर, प्रकाश द्विवेदी संतोष प्रधान, संत कुमार कुर्रे, सुनील सिंह एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

*हत्या कारित करने वाला आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा उम्र 42 साल निवासी सलनी थाना जैजैपुर जिला सक्ति हाल मु. राधा कृष्ण मंदिर के पीछे शिवरीनारायण*

*मृतिका को आरोपी द्वारा काम से निकाल देने से मृतिका एवं आरोपी के बीच वाद विवाद होने से आरोपी द्वारा गुस्सा में आकर मृतिका के गले को दबाकर हत्या करना*

*मृतिका कन्या चौहान उम्र 40 साल निवासी भोगहापारा वार्ड नं. 12 शिवरीनारायण*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.10.2023 को रात्रि 09.15 बजे सूचक भूपेन्द्र चौहान उम्र 19 साल निवासी भोगहापारा शिवरीनाराण थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इनकी बुआ कन्या चौहान दोपहर करीबन 01.30 बजे घर से निकली थी जो शाम 06.00 बजे तक घर वापस नही आने पर आस-पास तलाश कर रहे थे तभी पता चला कि *कन्या चौहान मृत हालत में जितेन्द्र चन्द्रा के डिस्पेंसरी में पड़ी* है कि सूचक के सूचना पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग क्रमांक 81/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच दौरान मृतिका कन्या चौहान उम्र 40 साल के शव का पीएम कर्ता डाक्टर से सम्पर्क कर *शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जो गला दबाने एवं दम घुटने से मृत्यु होना लेख करने* एवम मर्ग जांच दौरान गवाहो के कथनानुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर *आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा के विरुद्ध अपराध सदर धारा का कारित करना सबूत पाये जाने से* आरोपी के विरूद्ध अपराध अनेक 478 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि *मृतिका कन्या चौहान मेरे डिसपेंसरी शिवरीनारायण में काम करती थी, उसका काम ठीक नही होने से कुछ महिने पहले मैने उसको काम से निकाल दिया था जो मुझे काम से निकाल दियें हो कहकर वाद विवाद करती थी इसी बात को लेकर मैने गुस्से में आकर हाथ से गला दबाकर हत्या करना बताया*।

विवेचना दौरान आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा उम्र 42 साल निवासी सलनी थाना जैजैपुर हाल शिवरीनारायण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 31.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में SDOP चांपा यदूमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी, कृष्णपाल सिंह, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्रआर तारिकेश पाण्डेय, महिला आर सरिता लहरे, मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।

*सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक*

0

*सचेत होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के दिए निर्देश*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती, 31 अक्टूबर 2023/ जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला, श्री उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार बर्नवाल और व्यय प्रेक्षक श्री अतुल कुमार रामदास गोखे ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स की बैठक लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। प्रेक्षकों द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा के बाद बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सचेत होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति मेंे पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त कलेक्टर, नोडल अधिकारी श्री बीपी भारद्वाज सहित अन्य नोडल और सेक्टर अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी किए गए तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेक्षकों द्वारा सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों से अपने-अपने निर्वाचन संबंधित कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराये जाने कहा गया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले की सामान्य जानकारी और निर्वाचन की सम्पूर्ण तैयारियों से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक को अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सक्ती, जैजैपुर एवं चंद्रपुर के मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं, ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन, मतदान दलों का प्रशिक्षण, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र, स्वीप गतिविधियां, कानून व्यवस्था, जिला की सीमा क्षेत्रों में निगरानी दलों की तैनाती, ईवीएम मशीनों को मतदान केन्द्रों तक पहुचाने की व्यवस्था, मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने सहित अन्य निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और सीसीटीवी कैमरा एवं डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर. आहिरे, जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, सहित सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*अवैध रूप से मोबाईल में सट्टा खेलाने वाले आरोपी अंकित अग्रवाल ऊर्फ कालू को गिर. कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

0

● आरोपी के कब्जे से नगदी रकम हुआ एक नग मोबाइल जप्त

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. अहीरे द्वारा अवैध रूप जुआ, सट्टा खेलने/खेलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सूचना प्राप्त करने हेतु सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना प्राप्त की जा रही थी जो कि एक राम मंदिर सक्ती के पास अंकित अग्रवाल ऊर्फ कालू अवैध रूप से रूपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के रेड कार्यवाही कर आरोपी अंकित अग्रवाल ऊर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल साकिन राम मंदिर रोड सक्ती को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग ओप्पों कंपनी का मोबाईल एवं नगदी रकम 1020 रूपये पाया गया जो आरोपी सट्टा खेलाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने हेतु नोटिस दिया जिसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखित में देने पर उपरोक्त मोबाईल एवं नगदी रकम को जप्त कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के पास से लाखो रुपए के सट्टे का हिसाब किताब मिला है,पुलिस आरोपी के संपर्कों को भी खंगाल रही है।यह कृत्य छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 का घटित करना पाये जाने से गिरफतार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना सक्ति के प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे, आरक्षक वेश जाटवर, गणेश साहू,दिलाराम मनहर श्याम गबेल, सेतराम पटेल, महिला आरक्षक अफसा परवीन ज्वाला,की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे ने बताया है कि,पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब रखने/बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान और कारवाई लगातार जारी रहेगी।

*ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण*

0

*तीन पाली में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती 1 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 10 बजे से शुरुआत करते हुवे तीन पालियों में आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 36 चंद्रपुर के लिए प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से, विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 37 जैजैपुर के लिए प्रशिक्षण दोपहर 01 बजे से और विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 35 सक्ती के लिए प्रशिक्षण शाम 4 बजे से आयोजित की गई।
प्रशिक्षण प्रभारी मास्टर ट्रेनर श्री अजय देवांगन द्वारा ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम सहित सभी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में एफएसटी, एसएसटी दल द्वारा जिले में लगातार सघन जाँच की जा रही है। सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सोंठी सक्ती में शिकायत प्राप्त होने पर नाका चौक बिजली ऑफिस के सामने एफएसटी दल क्रमांक 1 के द्वारा मौके पर निरीक्षण एवं जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आकाश चंदेल पिता प्रकाश चंदेल पता प्रकाश चंदल 74 सुभाष मार्ग मुंगेली द्वारा मोहम्मद शमी खान पिता मोहम्मद शरीफ पता नाका चौक बिजली ऑफिस के पास स्थित दुकान (गोदाम) में क्रिकेट किट बैग-500 नग (पर बैग 2 नेट, 3 टेनिस बॉल, 6 स्टम्प, 4 गिल्ली) जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रूपए का समान पाया गया। जप्त समान के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण जप्त कर सुपुर्दनामा तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने जिले के गठित सभी एफएसटी, एसएसटी दल को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

*भावना बोहरा ने जारी किया सेवा संकल्प पत्र, कहा पंडरिया का समुचित विकास और जनसेवा ही प्रथम लक्ष्य*

0

0. सेवा का संकल्प और विकास के लक्ष्य को समर्पित सेवा संकल्प पत्र से होगा नए पंडरिया का उदय : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा द्वारा आज सेवा संकल्प पत्र जारी किया गया. इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, बिहार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, कबीरधाम जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित पंडरिया विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस दौरान भावना बोहरा ने बारह पन्नों के सेवा संकल्प पत्र में हर वर्ग एवं सर्व समाज की आकाँक्षाओं को पूरा करने का वादा किया है उनके द्वारा जारी इस सेवा संकल्प पत्र को उन्होंने भावना दीदी की गारंटी बताया है जो अपने आप में उसमें लिखे वादों को पूरा करने का उनका एक संकल्प है जिसके प्रति जनता की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है छ: प्रमुख बिन्दुओं पर आधारित सेवा संकल्प पत्र में सर्व समाज के उत्थान से लेकर पंडरिया विधानसभा के विकास मूलभूत सुविधाओं से लेकर महिला,शिक्षा, किसान, युवा, खेल एवं धार्मिक कार्यों एवं जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मजबूत कदम तथा सर्व समाज की आकाँक्षाओं का परस्पर सामंजस्य दिखाई दिया दरअसल भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा की प्रत्याशी भावना बोहरा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में किये गए जनसेवा के कार्यों सहित विभिन्न विकास कार्यों को पूरे पंडरिया विधानसभा में संचालित करने की बात कही भावना बोहरा द्वारा जारी किये गए सेवा संकल्प पत्र में मुख्य छ: बिंदु हैं जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा एवं युवाओं को प्रोत्साहन, किसानों के सम्मान, आदिवासी समाज एवं वनांचल क्षेत्र के विकास तथा धार्मिक-सामाजिक कार्य सहित पंडरिया के सर्वांगीन विकास तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी है इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि जनसेवा को ही प्रथम लक्ष्य मानकर मैंने निस्वार्थ भाव से जो भी कार्य किये हैं और जनता के उसी आशीर्वाद स्वरुप मुझे पंडरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है अपने जिला पंचायत सदस्य के रूप में मैनें सेवा को ही प्रथम उद्देश्य मानकर क्षेत्रवासियों की सेवा की और पंडरिया विधानसभा में भी अपने उसी उद्देश्यों को लेकर जनसेवा एवं विकास कार्यों को करने के लिए संकल्पबद्ध हूँ पिछले कई वर्षों में जनसंपर्क एवं जनता के बीच रहकर कार्य करते हुए मुझे जो अनुभव हुए हैं, उन अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए मैंने पंडरिया विधानसभा के विकास हेतु अपना कर्तव्य पथ निर्धारित किया है जिन्हें भावना दीदी की गारंटी के रुप में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रही हूँ सभी वर्ग के उत्थान एवं क्षेत्र के विकास हेतु मैंने विभिन्न संकल्प किये हैं जैसे की त्वरित समस्याओं के निराकरण हेतु पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर में “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” की स्थापना, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को शिक्षा एवं प्रोत्साहन, किसानों का सम्मान, सामाजिक व धार्मिक कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं से लेकर सभी आवश्यक सेवाओं के विस्तार की रुपरेखा इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल हैं पिछले पांच वर्षों में पंडरिया विधानसभा सहित छत्तीसगढ़, कांग्रेस सरकार के कुशासन से अराजकता, सामाजिक हिंसा, अवैध शराब बिक्री,जुआ-सट्टा, भय, भ्रष्टाचार,ध्वस्त कानून व्यवस्था,जर्जर सड़कों एवं अपराध का गढ़ बना है अब उसे बदलने का समय आ गया है यह केवल मेरा नहीं बल्कि पंडरिया के विकास का चुनाव है सही चुनाव से एक बड़ा बदलाव लाने के लिए,पंडरिया को समृद्ध एवं जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए आगामी पांच वर्षों में जो मैंने अपना लक्ष्य रखा है वह इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल है.पंडरिया विधानसभा के विकास समृद्धि एवं खुशहाली की परिकल्पना करते हुए मैंने एक नई सोच के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित किये हैं और इस सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से अपने इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जनता के बीच उनकी सेवा करके मुझे जो आत्मसंतोष की अनुभूती हुई है उसी सेवाभाव को पूरे पंडरिया विधानसभा के अपने परिवारजनों तक पहुँचाने के लिए ही मैनें राजनीति का मार्ग चुना है यह एक माध्यम है जिससे मैं पंडरिया की जनता की आकाँक्षाओं को पूरा कर सकूँ क्षेत्र के विकास उनकी मूलभूत समस्याओं आवश्यकताओं को पूरा कर सकूँ मुझे पूरा विश्वास है कि इन लक्ष्यों को पूरा करने में पंडरिया विधानसभा की जनता का सहयोग,समर्थन एवं आशीर्वाद मुझे जरुर प्राप्त होगा और आने वाले पांच वर्षों में हम एक समृद्धशाली, विकसित तथा नए पंडरिया की आधारशिला रखेंगे जहाँ हर व्यक्ति वर्ग एवं समुदाय का सतत विकास होगा।

*सेवा संकल्प पत्र के प्रमुख घोषणाएं*

महिला सशक्तिकरण : महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा, महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन मितानिनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन महिलाओं के लिए कौशल विकास केंद्र स्वास्थ्य सुरक्षा रायपुर में पंडरिया आवासीय भवन पंडरिया विधानसभा में निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचलन, विधानसभा में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का संचालन, पांडातराई में अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर स्थापना शिक्षा एवं युवाओं को प्रोत्साहन रायपुर में पंडरिया के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा,पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय की स्थापना,पंडरिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंडरिया एवं सहपुर लोहारा ब्लॉक में ITI की स्थापना दिव्यांग कल्याण क्लब की स्थापना, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप, IIT एवं NEET परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग, खेल सुविधाओं का विस्तार किसान सम्मान : पंडरिया विधानसभा में नया शक्कर कारखाना की स्थापना,शक्कर कारखाने में शेयर ट्रान्सफर की पुनः शुरुआत, किसान समृद्धि भवन की स्थापना, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को जल्द शुरू करना, किसान कार्यशाला का आयोजन आदिवासी समाज एवं वनांचल क्षेत्र का विकास कुकदुर में एकलव्य विद्यालय की स्थापना, जनजातीय प्रमाण पत्र बनवाना कुकदुर में स्वच्छ पानी एवं बिजली व्यवस्था,कुकदुर के भैयादसान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, आदिवासी समाज को भू-स्वामित्व पट्टा।

धार्मिक-सामाजिक एवं पंडरिया का विकास : विधानसभा के 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय ) कुंडा में भव्य जैतखाम की स्थापना पंडरिया में भक्तमाता कर्मा मंदिर एवं मेला प्रांगण का निर्माण, पंडरिया शहर में भव्य राम मंदिर का निर्माण, मंदिरों व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार, गौशाला निर्माण, पांडातराई को उप तहसील, पंडरिया एवं पांडातराई में व्यावसायिक परिसर का निर्माण, पंडरिया व पांडातराई तथा शहरी क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण, पंडरिया विधानसभा में सड़कों का निर्माण व मरम्मत, सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन, नाली,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था,पांडातराई में स्मार्ट बस स्टैंड, कुंडा एवं इंदौरी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा की स्थापना।

—————————————-

*किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का कांग्रेस ने भरोसा जीता :- मोहम्मद अकबर*

0

0. महिलाओं किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश, बनेगी फिर से भरोसे की सरकार:- अकबर भाई

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई लगातार विधानसभा के विभिन्न वनांचल,मैदानी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंच रहे है कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने जुनवानी जंगल, दुल्लापुर,कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी, कवर्धा में जनसंपर्क किया और क्षेत्र के मतदाताओं को 07 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजा छाप को वोट देने अपील भी कर रहे है कवर्धा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य के सभी किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का भरोसा जीता है उन्होंने जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस की सरकार राज्य फिर से बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा है जनसपंर्क अभियान के दौरान जुनवानी जंगल,दुल्लापुर, कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी,के किसानों, मजदूरों और युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का कांग्रेस ने भरोसा जीता उन्होंने पूरे पांच साल हमारा ख्याल रखा है उनके योजनाओ से हम सब आर्थिक रूप से मजूबत हो रहे है किसानों ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का भरोसा बरकरार है भुपेश है तो भरोसा है का नारा भी लगाया कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि इस बार फिर से कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफी का वायदा किया है इसके आलवा, 200 युनिट फ्री बिजली,महिला समूहों का ऋण माफ, तिवरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित महिलाओं किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश है उन्होंने कहा को जैसे कांग्रेस की सरकार बनते ही भुपेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर वादा निभाया था इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरे राज्य के किसानों का ऋण ( कर्जा) माफ का वादा निभाएंगे उन्होंने कहा कि मूख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने कार्यो से राज्य किसानों, भूमिहीन श्रमिको,गोपाको, और अभी वर्गो का भरोसा जीता है कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि इस बार फिर से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार बनेगी काग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण, महिलाओं, किसानों व युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं वही उनसे मुलाकात के लिए क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है अकबर भाई भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए वह सीधा-सीधा संपर्क कर रहे हैं।जनता भी अपना समर्थन अकबर भाई को दे रही है।

—————————————

*कवर्धा से बड़ी खबर :- आप पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित 17 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मंत्री अकबर भाई के कार्यों से प्रभावित होकर आप पार्टी के 17 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं के नाम इस प्रकार हैं तोलम मेरावी युवा जिला अध्यक्ष, पंचराम मरकाम युवा जिला संयुक्त सचिव, आत्माराम मरावी ब्लॉक कोषाध्यक्ष, दिलीप धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनित पात्रे सेक्टर अध्यक्ष, सोनू मरावी, सेक्टर अध्यक्ष, मनोज धुर्वे, राहुल श्याम, निलेश टेकाम,शाखा साहू,मनोज टेकाम, राजूराम धुर्वे, प्रेम सिंह, गुरु दत्त धुर्वे, जगदीश मरावी, रवि कुमार टेकाम, बाल सिंग सभी ने आप पार्टी को छोडकर कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई के समक्ष पार्टी में शामिल हो गये है।

—————————————-