Home Blog Page 797

*अवैध रूप से मोबाईल में सट्टा खेलाने वाले आरोपी अंकित अग्रवाल ऊर्फ कालू को गिर. कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

0

● आरोपी के कब्जे से नगदी रकम हुआ एक नग मोबाइल जप्त

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. अहीरे द्वारा अवैध रूप जुआ, सट्टा खेलने/खेलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सूचना प्राप्त करने हेतु सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना प्राप्त की जा रही थी जो कि एक राम मंदिर सक्ती के पास अंकित अग्रवाल ऊर्फ कालू अवैध रूप से रूपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के रेड कार्यवाही कर आरोपी अंकित अग्रवाल ऊर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल साकिन राम मंदिर रोड सक्ती को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग ओप्पों कंपनी का मोबाईल एवं नगदी रकम 1020 रूपये पाया गया जो आरोपी सट्टा खेलाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने हेतु नोटिस दिया जिसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखित में देने पर उपरोक्त मोबाईल एवं नगदी रकम को जप्त कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के पास से लाखो रुपए के सट्टे का हिसाब किताब मिला है,पुलिस आरोपी के संपर्कों को भी खंगाल रही है।यह कृत्य छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 का घटित करना पाये जाने से गिरफतार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना सक्ति के प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे, आरक्षक वेश जाटवर, गणेश साहू,दिलाराम मनहर श्याम गबेल, सेतराम पटेल, महिला आरक्षक अफसा परवीन ज्वाला,की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे ने बताया है कि,पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब रखने/बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान और कारवाई लगातार जारी रहेगी।

*ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण*

0

*तीन पाली में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती 1 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 10 बजे से शुरुआत करते हुवे तीन पालियों में आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 36 चंद्रपुर के लिए प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से, विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 37 जैजैपुर के लिए प्रशिक्षण दोपहर 01 बजे से और विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 35 सक्ती के लिए प्रशिक्षण शाम 4 बजे से आयोजित की गई।
प्रशिक्षण प्रभारी मास्टर ट्रेनर श्री अजय देवांगन द्वारा ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम सहित सभी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में एफएसटी, एसएसटी दल द्वारा जिले में लगातार सघन जाँच की जा रही है। सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सोंठी सक्ती में शिकायत प्राप्त होने पर नाका चौक बिजली ऑफिस के सामने एफएसटी दल क्रमांक 1 के द्वारा मौके पर निरीक्षण एवं जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आकाश चंदेल पिता प्रकाश चंदेल पता प्रकाश चंदल 74 सुभाष मार्ग मुंगेली द्वारा मोहम्मद शमी खान पिता मोहम्मद शरीफ पता नाका चौक बिजली ऑफिस के पास स्थित दुकान (गोदाम) में क्रिकेट किट बैग-500 नग (पर बैग 2 नेट, 3 टेनिस बॉल, 6 स्टम्प, 4 गिल्ली) जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रूपए का समान पाया गया। जप्त समान के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण जप्त कर सुपुर्दनामा तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने जिले के गठित सभी एफएसटी, एसएसटी दल को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

*भावना बोहरा ने जारी किया सेवा संकल्प पत्र, कहा पंडरिया का समुचित विकास और जनसेवा ही प्रथम लक्ष्य*

0

0. सेवा का संकल्प और विकास के लक्ष्य को समर्पित सेवा संकल्प पत्र से होगा नए पंडरिया का उदय : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा द्वारा आज सेवा संकल्प पत्र जारी किया गया. इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, बिहार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, कबीरधाम जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित पंडरिया विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस दौरान भावना बोहरा ने बारह पन्नों के सेवा संकल्प पत्र में हर वर्ग एवं सर्व समाज की आकाँक्षाओं को पूरा करने का वादा किया है उनके द्वारा जारी इस सेवा संकल्प पत्र को उन्होंने भावना दीदी की गारंटी बताया है जो अपने आप में उसमें लिखे वादों को पूरा करने का उनका एक संकल्प है जिसके प्रति जनता की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है छ: प्रमुख बिन्दुओं पर आधारित सेवा संकल्प पत्र में सर्व समाज के उत्थान से लेकर पंडरिया विधानसभा के विकास मूलभूत सुविधाओं से लेकर महिला,शिक्षा, किसान, युवा, खेल एवं धार्मिक कार्यों एवं जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मजबूत कदम तथा सर्व समाज की आकाँक्षाओं का परस्पर सामंजस्य दिखाई दिया दरअसल भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा की प्रत्याशी भावना बोहरा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में किये गए जनसेवा के कार्यों सहित विभिन्न विकास कार्यों को पूरे पंडरिया विधानसभा में संचालित करने की बात कही भावना बोहरा द्वारा जारी किये गए सेवा संकल्प पत्र में मुख्य छ: बिंदु हैं जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा एवं युवाओं को प्रोत्साहन, किसानों के सम्मान, आदिवासी समाज एवं वनांचल क्षेत्र के विकास तथा धार्मिक-सामाजिक कार्य सहित पंडरिया के सर्वांगीन विकास तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी है इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि जनसेवा को ही प्रथम लक्ष्य मानकर मैंने निस्वार्थ भाव से जो भी कार्य किये हैं और जनता के उसी आशीर्वाद स्वरुप मुझे पंडरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है अपने जिला पंचायत सदस्य के रूप में मैनें सेवा को ही प्रथम उद्देश्य मानकर क्षेत्रवासियों की सेवा की और पंडरिया विधानसभा में भी अपने उसी उद्देश्यों को लेकर जनसेवा एवं विकास कार्यों को करने के लिए संकल्पबद्ध हूँ पिछले कई वर्षों में जनसंपर्क एवं जनता के बीच रहकर कार्य करते हुए मुझे जो अनुभव हुए हैं, उन अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए मैंने पंडरिया विधानसभा के विकास हेतु अपना कर्तव्य पथ निर्धारित किया है जिन्हें भावना दीदी की गारंटी के रुप में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रही हूँ सभी वर्ग के उत्थान एवं क्षेत्र के विकास हेतु मैंने विभिन्न संकल्प किये हैं जैसे की त्वरित समस्याओं के निराकरण हेतु पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर में “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” की स्थापना, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को शिक्षा एवं प्रोत्साहन, किसानों का सम्मान, सामाजिक व धार्मिक कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं से लेकर सभी आवश्यक सेवाओं के विस्तार की रुपरेखा इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल हैं पिछले पांच वर्षों में पंडरिया विधानसभा सहित छत्तीसगढ़, कांग्रेस सरकार के कुशासन से अराजकता, सामाजिक हिंसा, अवैध शराब बिक्री,जुआ-सट्टा, भय, भ्रष्टाचार,ध्वस्त कानून व्यवस्था,जर्जर सड़कों एवं अपराध का गढ़ बना है अब उसे बदलने का समय आ गया है यह केवल मेरा नहीं बल्कि पंडरिया के विकास का चुनाव है सही चुनाव से एक बड़ा बदलाव लाने के लिए,पंडरिया को समृद्ध एवं जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए आगामी पांच वर्षों में जो मैंने अपना लक्ष्य रखा है वह इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल है.पंडरिया विधानसभा के विकास समृद्धि एवं खुशहाली की परिकल्पना करते हुए मैंने एक नई सोच के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित किये हैं और इस सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से अपने इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जनता के बीच उनकी सेवा करके मुझे जो आत्मसंतोष की अनुभूती हुई है उसी सेवाभाव को पूरे पंडरिया विधानसभा के अपने परिवारजनों तक पहुँचाने के लिए ही मैनें राजनीति का मार्ग चुना है यह एक माध्यम है जिससे मैं पंडरिया की जनता की आकाँक्षाओं को पूरा कर सकूँ क्षेत्र के विकास उनकी मूलभूत समस्याओं आवश्यकताओं को पूरा कर सकूँ मुझे पूरा विश्वास है कि इन लक्ष्यों को पूरा करने में पंडरिया विधानसभा की जनता का सहयोग,समर्थन एवं आशीर्वाद मुझे जरुर प्राप्त होगा और आने वाले पांच वर्षों में हम एक समृद्धशाली, विकसित तथा नए पंडरिया की आधारशिला रखेंगे जहाँ हर व्यक्ति वर्ग एवं समुदाय का सतत विकास होगा।

*सेवा संकल्प पत्र के प्रमुख घोषणाएं*

महिला सशक्तिकरण : महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा, महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन मितानिनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन महिलाओं के लिए कौशल विकास केंद्र स्वास्थ्य सुरक्षा रायपुर में पंडरिया आवासीय भवन पंडरिया विधानसभा में निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचलन, विधानसभा में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का संचालन, पांडातराई में अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर स्थापना शिक्षा एवं युवाओं को प्रोत्साहन रायपुर में पंडरिया के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा,पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय की स्थापना,पंडरिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंडरिया एवं सहपुर लोहारा ब्लॉक में ITI की स्थापना दिव्यांग कल्याण क्लब की स्थापना, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप, IIT एवं NEET परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग, खेल सुविधाओं का विस्तार किसान सम्मान : पंडरिया विधानसभा में नया शक्कर कारखाना की स्थापना,शक्कर कारखाने में शेयर ट्रान्सफर की पुनः शुरुआत, किसान समृद्धि भवन की स्थापना, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को जल्द शुरू करना, किसान कार्यशाला का आयोजन आदिवासी समाज एवं वनांचल क्षेत्र का विकास कुकदुर में एकलव्य विद्यालय की स्थापना, जनजातीय प्रमाण पत्र बनवाना कुकदुर में स्वच्छ पानी एवं बिजली व्यवस्था,कुकदुर के भैयादसान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, आदिवासी समाज को भू-स्वामित्व पट्टा।

धार्मिक-सामाजिक एवं पंडरिया का विकास : विधानसभा के 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय ) कुंडा में भव्य जैतखाम की स्थापना पंडरिया में भक्तमाता कर्मा मंदिर एवं मेला प्रांगण का निर्माण, पंडरिया शहर में भव्य राम मंदिर का निर्माण, मंदिरों व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार, गौशाला निर्माण, पांडातराई को उप तहसील, पंडरिया एवं पांडातराई में व्यावसायिक परिसर का निर्माण, पंडरिया व पांडातराई तथा शहरी क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण, पंडरिया विधानसभा में सड़कों का निर्माण व मरम्मत, सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन, नाली,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था,पांडातराई में स्मार्ट बस स्टैंड, कुंडा एवं इंदौरी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा की स्थापना।

—————————————-

*किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का कांग्रेस ने भरोसा जीता :- मोहम्मद अकबर*

0

0. महिलाओं किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश, बनेगी फिर से भरोसे की सरकार:- अकबर भाई

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई लगातार विधानसभा के विभिन्न वनांचल,मैदानी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंच रहे है कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने जुनवानी जंगल, दुल्लापुर,कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी, कवर्धा में जनसंपर्क किया और क्षेत्र के मतदाताओं को 07 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजा छाप को वोट देने अपील भी कर रहे है कवर्धा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य के सभी किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का भरोसा जीता है उन्होंने जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस की सरकार राज्य फिर से बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा है जनसपंर्क अभियान के दौरान जुनवानी जंगल,दुल्लापुर, कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी,के किसानों, मजदूरों और युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का कांग्रेस ने भरोसा जीता उन्होंने पूरे पांच साल हमारा ख्याल रखा है उनके योजनाओ से हम सब आर्थिक रूप से मजूबत हो रहे है किसानों ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का भरोसा बरकरार है भुपेश है तो भरोसा है का नारा भी लगाया कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि इस बार फिर से कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफी का वायदा किया है इसके आलवा, 200 युनिट फ्री बिजली,महिला समूहों का ऋण माफ, तिवरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित महिलाओं किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश है उन्होंने कहा को जैसे कांग्रेस की सरकार बनते ही भुपेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर वादा निभाया था इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरे राज्य के किसानों का ऋण ( कर्जा) माफ का वादा निभाएंगे उन्होंने कहा कि मूख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने कार्यो से राज्य किसानों, भूमिहीन श्रमिको,गोपाको, और अभी वर्गो का भरोसा जीता है कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि इस बार फिर से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार बनेगी काग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण, महिलाओं, किसानों व युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं वही उनसे मुलाकात के लिए क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है अकबर भाई भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए वह सीधा-सीधा संपर्क कर रहे हैं।जनता भी अपना समर्थन अकबर भाई को दे रही है।

—————————————

*कवर्धा से बड़ी खबर :- आप पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित 17 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मंत्री अकबर भाई के कार्यों से प्रभावित होकर आप पार्टी के 17 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं के नाम इस प्रकार हैं तोलम मेरावी युवा जिला अध्यक्ष, पंचराम मरकाम युवा जिला संयुक्त सचिव, आत्माराम मरावी ब्लॉक कोषाध्यक्ष, दिलीप धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनित पात्रे सेक्टर अध्यक्ष, सोनू मरावी, सेक्टर अध्यक्ष, मनोज धुर्वे, राहुल श्याम, निलेश टेकाम,शाखा साहू,मनोज टेकाम, राजूराम धुर्वे, प्रेम सिंह, गुरु दत्त धुर्वे, जगदीश मरावी, रवि कुमार टेकाम, बाल सिंग सभी ने आप पार्टी को छोडकर कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई के समक्ष पार्टी में शामिल हो गये है।

—————————————-

*लोक निर्माण विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ*

0

मुंगेली 01 नवम्बर 2023 / देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के लोक निर्माण विभाग में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर खम्हन सिंह मरकाम, सत्यपुरी गोस्वामी, मुकेश चक्रधारी, नेलसन लाल, देव शरण ठाकुर, रमेश देवांगन, नरेश देवांगन, दुष्यंत देव, विश्वनाथ प्रताप, कृष्णा यादव, इंद्राज सिंह ठाकुर और महेश मणिकपुरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*मोदी का वादा झूठा ! 17.05 लाख गरीब परिवारों को आवास देगी कांग्रेस सरकार – नीलकंठ चंद्रवंशी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी तूफानी प्रचार में लगे हुए हैं अब चुनाव को महज कुछ दिन शेष रह गए हैं इन बचे हुए दिनों में नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया क्षेत्र के जन-जन तक पहुंच रहे हैं। वही उन्हें अपार समर्थन मिलता देखा जा रहा है।

भाजपा पर साधा निशाना –

वही नीलकंठ चंद्रवंशी आज जनसंपर्क के दौरान पंडरिया के ग्राम रौहा, देवपुरा व मंझोली पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया और झूठ की पोल खोलकर रख दिये उन्होंने बताया कि किस तरह केंद्र में बैठी मोदी जी सरकार ने आवास के नाम पर गरीब लोगों को मूर्ख बनाया हैं।

भूपेश ने जो कहा वो किया –

17.05 लाख गरीब परिवारों का 3 साल से आवास केंद्र की मोदी सरकार ने रोका इस वजह से गरीब परिवारों को क्या कुछ नहीं भुगतना पड़ा लेकिन भूपेश बघेल ने केंद्र से कुछ नहीं मिलने के बावजूद लोगों को आवास दिलाने का वादा किया है आधा काम हो चुका है और जो बचा हुआ आवास है वह कांग्रेस सरकार बनते ही मिल जाएगा।

जनसेवा का हर बार मौका मिला-

नीलू ने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मैं पिछले 20 सालों से सेवा दे रहा हूं वही जनसेवा का हर बार मौका मिला और जनता मेरे साथ हैं इस क्षेत्र की हर समस्या मेरे नजरों में है जन आशीर्वाद मिलते ही क्षेत्र की सभी समस्या हल कर दूंगा पंडरिया क्षेत्र में ऐसे कई गरीब लोग हैं जिन्हें आवास नहीं मिला है उनकी समस्या हल होगी।

कांग्रेस की अब तक की घोषणा –

1. पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
जातिगत सर्वे कराया जाएगा।

2. 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे।

3. 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे।

4. तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष।

5. लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए।

6. सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा।

7. राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा।

8. डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इनकी रही मौजूदगी –

इस मौके पर ग्राम रौहा में रमेशर चंद्रवंशी, संजय साहू, आदित्य चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी व ग्राम देवपुरा मे गनी साहू, विक्रम यादव, सताज खान, जुबैर खाना, वनित खान और ग्राम मंझोली में मुहम्मद समीर, अकबर खान, लाज़िन खान, नाज़िम खान उपस्थित रहें।

—————————————-

*छत्तीशगढ़ बड़ी खबर: हर बार की तरह छत्तीसगढ़ में मनाएंगे शंकराचार्य दीपावली उत्सव स्वागत के लिए सनातनियों में भारी उत्साह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज स्वामि: अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा हैं शंकराचार्य जी 6 दिवसीय प्रवास पर आ रहें हैं गुरु भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं वही बेहद उत्साहित नजर आ रहें हैं।

मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया –

शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि हर वर्ष जगद्गुरु शंकराचार्यजी महाराज दीपावली के पावन पर्व मनाने अपने प्रिय क्षेत्र छत्तीसगढ़ आते है अब फिर से दीपावली का पावन पर्व आने को हैं व शंकराचार्य महाराज का आगमन होगा।

नियमित विमान से पहुंचेंगे रायपुर:-

वर्तमान में धर्मप्रचार व हरियाणा परिक्रमा चल रहा जिसमें शंकराचार्य हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिले में धर्मप्रचार कर रहे है महाराज 09 नवम्बर को हरियाणा राज्य के चंडीगढ़ से नियमित विमान से दिल्ली विमानतल पहुंचेंगे व दिल्ली से नियमित विमान से रायपुर आगमन होगा जहां गुरुभक्तों व अनुयायियों द्वारा दिव्य दर्शन लाभ लेकर शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

बिलासपुर में मनाएंगे धनतेरस –

शंकराचार्य छत्तीसगढ़ के रायपुर विमानतल से सीधे सिमगा, नांदघाट सड़क मार्ग होते हुए शंकराचार्य के विशेष कृपापात्र शिष्य हरीश शाह के चिचिरदा रोड में स्थित कुंज कुटीर में पहुंचेंगे जहां पर शाह परिवार द्वारा दिव्य दर्शन कर स्वागत अभिनंदन पदुकापुजन सम्पन्न कराया जाएगा 10 नवम्बर को सुबह दर्शन दीक्षा व धनतेरस पर विशेष पूजन सम्पन्न किया जाएगा।

छोटी दिवाली श्रीसापाद लक्षेश्वर धाम सलधा में –

शंकराचार्य महाराज 11 नवम्बर को कुंजकुटिर बिलासपुर से सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे कुंजकुटिर से चकरभाठा, बिल्हा, नांदघाट, सिमगा, बेमेतरा सड़क मार्ग से सापाद लक्षेश्वर धाम सलधा आगमन होगा व इस दौरान जगह जगह सनातनियों को दिव्य दर्शन लाभ मिलते रहेगा सापाद लक्षेश्वर धाम आगमन पर ब्रह्मचारी श्रीज्योतिर्मयानंद प्रभारी सापाद लक्षेश्वर धाम द्वारा पदुकापुजन सम्पन्न करके भक्तों व सलधा वासियो को दिव्य दर्शन देंगे।

दीपावली मनाने अपने घर को प्रस्थान –

दीपावली के दिन शंकराचार्य अपने प्रिय कवर्धा में होंगे। पूज्यगुरुदेव शंकराचार्य जी बेमेतरा सापाद लक्षेश्वर धाम से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे वही इस दौरान कवर्धा पहुँच शंकराचार्य जी मीडिया प्रभारी अशोक साहू के निज निवास स्वामी अविमुक्त नगर स्थित अशोक वाटिका में आगमन होगा जहां पर हाइवे से लेकर श्री अशोक वाटिका तक नगर वासियो को दिव्य दर्शन लाभ मिलेगा शंकराचार्य महाराज का पदुकापुजन साहू परिवार द्वारा किया जाएगा।

शंकरा भवन में भव्य स्वागत व दीपावली –

इसके बाद शंकराचार्य महाराज के विशेष कृपापात्र शिष्य व ज्योतिर्मठ के सीईओ चन्द्रप्रकाश उपाध्याय के निज निवास पहुचेंगे, जहाँ उपाध्याय परिवार द्वारा दिव्य दर्शन व लाभ ले कर पदुकापुजन सम्पन्न कराया जाएगा। वही, शाम के समय भगवान के पूजन एवं दीपावली उत्सव ततपश्चात मध्य रात्रि को माता काली मंदिर में पहुँच दर्शन पूजन कर पुनः शंकरा भवन आगमन होगा विशेष लक्ष्मी पूजा सम्पन्न होगा खास बात यह हैं कि दर्शनार्थियों के लिए पूरी रात ही शंकरा भवन खुला रहेगा।

चरडोंगरी में सम्पन्न होगी गोवर्धन पूजा

वही प्रत्येक वर्ष निर्धारित आयोजन के अनुसार दीपावली उत्सव के बाद 13 नवम्बर को शंकरा भवन से चरडोंगरी के लिए शंकराचार्य प्रस्थान करेंगे जहाँ गौशाला पहुँच गोवर्धन पूजन कर रायपुर के लिए प्रथान करेंगे।

शंकराचार्य आश्रम रायपुर में मनाएंगे भाईदूज –

पूज्यगुरुदेव 13 नवम्बर के मध्यान कवर्धा से सड़क मार्ग होते हुए बेमेतरा, सिमगा, सिलतरा, रायपुर होते हुए शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला पहुँचेंगे जहाँ ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानन्द द्वारा दिव्य दर्शन कर शंकराचार्य जी महाराज द्वारा राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता का विशेष पूजन किया जाएगा ततपश्चात आश्रम में भक्तों को दिव्य दर्शन लाभ प्राप्त होगा 14 नवम्बर को नियमित विमान से शंकराचार्य महाराज दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

भक्तों में उत्साह –

बताते चले कि शंकराचार्य महाराज का छत्तीसगढ़ आगमन लंबे समय के बाद हो रहा है, जिस वजह से भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है शंकराचार्य महाराज का जहां-जहां आगमन होने वाला है वहां पर भव्य तैयारियां की गई है।

—————————————-

*गोंडवाना पार्टी को झटका, नीलकंठ के नेतृत्व और भूपेश सरकार से प्रभावित होकर सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का हाथ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- कांग्रेस पार्टी से अधिकृत पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी नीलकंठ चन्द्रवंशी (नीलू) लगातार क्षेत्र के प्रत्येक गांव-गांव पहुँच सरकार की घोषणा से अवगत करा रहे हैं वही आज गोंडवाना पार्टी के सैकड़ों लोगों ने भूपेश सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामा दरअसल मंगलवार को पंडरिया के सुदूर वनांचल क्षेत्र के दौरे पर थे नीलकंठ चंद्रवंशी आज ग्राम पोलमी, पुटपुटा, कुकदुर, कडमा, कामठी पहुंचे वही, ग्राम कडमा में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के भूपेश सरकार की पूर्व में किए गए जनकल्याणकारी कार्यो और योजनाओं के बारें में बताया उन्होंने कहा कि 5 साल पहले जिन वादों के साथ भूपेश सरकार सत्ता में आई उन सभी वादों को पूरा किया अब फिर वापसी की चाहत हैं और लोगों का स्नेह इतना मिल रहा हैं कि हम जरूर वापसी करेंगे छत्तीसगढ़ के लिए अब तक कई घोषणा हम कर चुके हैं जिसमें सर्व प्रथम किसानों का कर्जा माफी हैं एक बार फिर किसान कर्जा माफी का ऐलान किसानों के बोझ को कम करने के लिए किया गया हैं क्योंकि भूपेश बघेल हो या नीलकंठ हम सभी कांग्रेसी किसान ही हैं और सभी का दर्द हम समझ सकते हैं राहुल गांधी भी अपने दौरे के दौरान किसान भाई बहनों से मिलने पहुंचे जिसकी तस्वीर सबने देखी क्या अमीर नेताओं और राजपरिवार वालों ने किसानों का दर्द समझा हैं नहीं यह लोग केवल वोट बैंक की राजनीति करना जानते हैं और भूपेश सरकार जो कहती हैं वो करना जानती हैं।

वर्तमान घोषणा –

वर्तमान में किसानों के कर्जा माफ, 20 क्विंटल, भूमिहीन किसानों को 10 हजार की सहायता, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त, 200 यूनिट बिजली मुफ्त और पिछले साल किसानों का धान 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिया गया, लेकिन इस बार 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ लेने की घोषणा की अब किसानों का धान 2800 में खरीदा जाएगा यही नहीं महिला समुह का कर्ज़ा भी माफ़ करेंगे।

150 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश:-

गरीब किसानों के हित में लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए गोंडवाना पार्टी के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने 130 लोगों को सामुहिक रूप से एक-एक कर कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सभी को कांग्रेस परिवार में प्रवेश कराया वही ग्रामीणों में कांग्रेस प्रवेश करते ही भारी उत्साह रहा और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा 7 नवम्बर को किसान पुत्र नीलकंठ चन्द्रवंशी को अधिक से अधिक आशीर्वाद देकर कांग्रेस का सरकार बनाएंगे।

इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश –

नीलकंठ के पक्ष में जनता –

खास बात यह रही कि ग्राम कडमा के 150 से अधिक गोडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नीलकंठ चंद्रवंशी का हाथ थामा है उन्होंने यह कहते हुए नीलकंठ चंद्रवंशी का हाथ थामा कि नीलकंठ चंद्रवंशी ही मात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो किसान है किसानो से जुड़े हुए है उनकी समस्याओं को जानते है समझते है हम उद्योग परिवार के लोगो को अपना पंडरिया विधानसभा क्षेत्र नही देना चाहते है।

इनकी रही मौजूदगी –

इस मौके पर ग्राम पोलमी में अंगद शिव, दिलीप बांधवे, कालीचरण शिव, हेमंत ब्रम्हे, बलराम पंडाराम, कमल सोन मरकोहा, अत्तु सिंह बैगा ग्राम पुटपुटा में छिछन पुसम, जैनसिंग परसते, कृष्णा पूसम, कलेश धुर्वे। कुकदुर में सियाराम श्याम, करण सिंह धुर्वे, गंगू धुर्वे, अमित डडसेना, भगत कुसम ग्राम कडमा में प्रभु मसराम, सरवन पटेल, कैलाश पटेल, जागेश्वर पोर्ते, राजेश मसराम। ग्राम कामठी में लव पटेल,सरवन पटेल, लाकेश यादव, कमल पटेल सतन्नद पटेल, योगेश पटेल, रामदयाल पोर्ते और बलदेव पटेल उपस्थित रहे।

—————————————-