Home Blog Page 796

*जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा और सायबर टीम जांजगीर की कार्यवाही*

0

*जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा और सायबर टीम जांजगीर की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) संजीत रात्रे उम्र 24 वर्ष निवासी मुरली थाना मुलमुला*

*(02) कमल जोगी उम्र 33 वर्ष निवासी मुरलीडी थाना मुलमुला*

*(03) प्रमोद कुमार रत्नाकर उम्र 30 वर्ष साकिन सजापाली थाना अकलतरा*

*(04) राहुल राठौर उम्र 24 वर्ष खोखरा थाना जांजगीर*

*(05) प्रजा जोगी उम्र 50 वर्ष निवासी मुरलीडी थाना मुलमुला*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) नगदी रकम 31,920 /रूपया एवं 52 पत्ती तास*

*(02) मोटर साइकिल बजाज सिटी 100 क्र. CG- 11-AS- कीमती 25000 / रू*

*(03) मो.सा होंडा शाइन बिना नंबर किमती 3,5000/ रू*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दनांक 01.11.23 को मुखीबर सूचना मिला कि *थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम ग्राम खोड़ रेलवे लाइन किनारे तालाब के पास में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी (01) संजीत निवासी मुरली थाना मुलमुला (02) कमल जोगी निवासी मुरलीडी थाना मुलमुला (03) प्रमोद कुमार रत्नाकर साकिन सजापाली थाना अकलतरा (04) राहुल राठौर खोखरा थाना जांजगीर (05) प्रजा जोगी निवासी मुरलीडी थाना मुलमुला को जुआ खेलते पाया गया आरोपियों के कब्जे से जुमला *नगदी रकम 31920 /रूपया एवं 52 पत्ती तास एवम घटना स्थल पर मोटर साइकिल बजाज सिटी 100 क्र. CG- 11-AS- 6219 कीमती 25000 / रू, मो.सा होंडा शाइन बिना नंबर किमती 35000/ रू को समक्ष गवाहन के बरामद किया*।

आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 560 / 2023 *धारा 3 (2) जुआ अधिनियम कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा से निरी. तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी. बाबुलाल कोसरिया एवं सायबर सेल से उप निरी. पारस पटेल, Asi मुकेश पाण्डेय, प्र.आर राजकुमार चंद्रा, आर. रोहित कहर, गिरीश कश्यप, सिदार पैकरा का सराहनिय योगदान रहा।

*अवैध फटखा रखने वालों पर नैला पुलिस की कार्यवाही*

0

*अवैध फटखा रखने वालों पर नैला पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*रवि शंकर राठौर उम्र 36 वर्ष साकिन कन्हाईबंद चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के फटाखा 02 कार्टून जुमला कीमती 32150 रू*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 02.11.2023 को जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि *ग्राम कन्हाईबंद निवासी रविशंकर राठौर अपने घर में अवैध रूप से फटाखा भंडारण कर बिक्री हेतु रखा है* कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से *02 कार्टून में रखें विभिन्न प्रकार के अवैध फटाखा को बरामद* किया जाकर आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक राजेश कश्यप, शैलेंद्र राठौर, संतोष प्रधान, जितेश राजपूत एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

*ग्राम शेरो में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव की दहाड़ :-अउ नहीं सहिबो बदल के रहिबो*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-शक्ति जिले के अंतरगत आने वाली चंद्रपुर विधानसभा के गांव शेरों में विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव का ग्राम शेरों में भव्य स्वागत हुआ जिसमें ग्राम वासिओ का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ l भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव को देखकर सभी में उत्साह की लहर जाग

उठी और सभी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नारा लगाया जा रहा था *अउ नहीं सहिबो बदल के रहिबो* l प्रत्याशी द्वारा सभी के घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा आपको चुनाव जिताने में l चुनाव नजदीक होने के कारन पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा हैl बता दे की भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए चंद्रपुर विधानसभा के लिए फिर से संयोगिता सिंह पर विश्वास जताया है l अत: उनके द्वारा यह विश्वास दिलाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के इस विश्वास को वह व्यर्थ नहीं जाने देगी और इस विश्वास के बदले उनके द्वार चंद्रपुर विधानसभा में अगले 5 वर्षों में पूर्ण विकास करके दिखाया जाएगा l

*मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन*

0

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन अपने मत का प्रयोग करने रैली का आयोजन किया गया।

रैली के समापन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री जयमंगल सिंह ध्रुव ने बताया कि मुंगेली जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमें बढ़-चढ़ का हिस्सा लेना है। मताधिकार हमारा सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होने कहा कि सारे काम छोड़कर हमें मतदान दिवस के दिन मतदान करना है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री मोहन उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘यह सबकी जिम्मेदारी, डाले वोट सभी नर-नारी’ का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

*सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ मतदान दलों का दूसरा रेंडमाइजेशन*

0

मुंगेली // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में आज विधानसभा मुंगेली, लोरमी एवं बिल्हा के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी., कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी उपस्थित थे।
जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री देवेन्द्र राजपूत ने मतदान दलों का पीपीआरएस साफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कराई। साथ ही रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंगेली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 में कुल 279 मतदान केन्द्र है, जिसमें से 10 संगवारी मतदान केन्द्र (महिला) एवं एक-एक दिव्यांग व युवा मतदान केन्द्र बनाया गया है।
इसी तरह लोरमी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-26 में कुल 262 मतदान केन्द्र है, जिसमें से 10 संगवारी मतदान केन्द्र (महिला) एवं एक-एक दिव्यांग व युवा मतदान केन्द्र और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 में कुल 118 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें एक-एक दिव्यांग व युवा मतदान केन्द्र बनाया गया है। बैठक में श्री गिरिश शुक्ला, श्री मानसिंह मोहले, श्री लखन बांधले, श्री स्वतंत्र मिश्रा, श्री दीपक पात्रे, श्री धर्मेन्द्र जांगड़े मौजूद थे।

 

*प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों की ली बैठक*

0

*व्यय लेखा संधारण, सी विजिल, सुविधा एप, एमसीसी के संबंध में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश*

मुंगेली// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने आज जिला कलेक्टोरट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने व्यय लेखा संधारण, सी विजिल, सुविधा एप, एमसीसी, इव्हीएम की फंक्शनिंग, रेंडमाइजेशन, कमिशनिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक श्री राजकुमार आर. मकवाना ने अभ्यर्थियों से व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया के संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संचालन नियम 1961 के अनुसार विधानसभा प्रत्याशी के लिए निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख रूपए रखी गई है। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी को पृथक से बैंक खाता खोलना होगा तथा समस्त व्यय इसी खाते से किया जाएगा। उन्होंने वैध एवं अवैध व्यय, दैनिक लेखा, नगद रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, खाते में विभिन्न माध्यमों से जमा राशि एवं उसके आहरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री मकवाना ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को नामांकन की तारीख से परिणाम घोषणा तक सभी व्ययों का पृथक एवं सही लेखा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 07, 11 एवं 15 नवंबर को लेखे का निरीक्षण किया जाएगा।
पुलिस प्रेक्षक श्री रामसिंह ने सभी अभ्यर्थियों से जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सी विजिल एप के माध्यम से चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के संबंध में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। उन्होंने आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि मतदाता पूरे आत्मविश्वास से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले सकें।
सामान्य प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी. ने अभ्यर्थियों को निर्वाचन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन एवं अनुमति की स्थिति की जांच के लिए सुविधा एप प्रदान किया गया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी या उनके समर्थक घर बैठे चुनावी सभा या प्रचार सामाग्री लगाने की अनुमति ले सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियांे को निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप चुनाव कार्य में सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने कहा कि जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विधिवत व्यवस्थाएं कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिव्यागों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री देव ने इव्हीएम के रेंडमाइजेशन एवं कमिशनिंग के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 04 नवंबर को इव्हीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा तथा 06 व 07 नवंबर को इसकी कमिशनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को वाहन, लाउडस्पीकर के प्रयोग, नुक्कड़, रैली तथा सभा करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता के साथ निगरानी की जा रही है। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 94062-75513, 86410-02203 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने सभी लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत भागीदारी की अपील की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, मुंगेली आरओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*कबीरधाम जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 59/ लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 19,900/ रुपये का सामान शुल्क किया गया वसूल।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

रायपुर/कवर्धा:-आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोपहिया सहित छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है। कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में बाहर से आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ या अन्य कोई सामग्री जो गैर कानूनी तरीके से जिले में लाने का प्रयत्न किया जा रहा हो, पर सख्त से सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करें। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दी गई है। जिला सीमा पर पुलिस टीमें मुश्तैद हैं, और आते जाते सभी वाहनों की चेंकिग लगातार कर रहे हैं। जिले के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र की ओर आने वाले एवं क्षेत्र से जाने वाले वाहनों की तलाशी लिया जा रहा है। वाहन चालकों से भी चुनाव के समय में कोई भी ऐसा सामान जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो, अपने वाहन में ना रख कर चलने हिदायत दिया जा रहा है। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित चलानी कार्यवाही भी किया जा रहा है। दिनांक-01.11.2023 को यातायात पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 3400/ रुपये का चालान किया गया। इसी क्रम में चौकी पोडी पुलिस द्वारा 04 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 1200/ रुपये, थाना कुंण्डा पुलिस द्वारा 04 वाहन चालकों के विरुद्ध 1200/ रुपये, थाना पंडरिया पुलिस द्वारा 11 वाहन चालकों के विरुद्ध 3900/ रुपये, थाना सिंघनपुरी पुलिस द्वारा 02 वाहन चालकों की विरुद्ध 600/ रुपये, थाना बोडला पुलिस द्वारा 01 वाहन चालक के विरुद्ध 300/ रुपये, चौकी दमापुर पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में 300/ रुपये, थाना पांडातराई पुलिस द्वारा 04 प्रकरण में 1200/ रुपये, थाना भोरमदेव पुलिस द्वारा 03 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 900/ रुपये, चौकी बाजार चारभाठा पुलिस द्वारा 04 वाहन चालकों से 1200/ रुपये, थाना लोहारा पुलिस द्वारा 11 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर 3300/ रुपये, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा 04 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 2400/ रुपये, कुल 59 लापरवाही पूर्वक यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर कुल 19,900/ रुपये का सामान शुल्क वसूल किया गया है। यह कार्यवाही लगातार जिले भर में जारी रहेगा।

*दीपका पुलिस को 33,00000/- (तैंतीस लाख ) रु का फटाका जप्त करने में मिली सफलता*

0

*▪️आरोपीयों से 33,00000/- रु कीमती 67 कार्टून फटाका जप्त कर विस्फोटक अधिनियम की गयी कार्यावाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय राबिंसन गुरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका श्री अश्वनी राठौर के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/11/2023 को अवैध फटाका भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 01/11/2023 को सुचना प्राप्त हुआ था कि कटघोरा रोड दीपका के रिहायसी इलाके में महेश अग्रवाल फटाके का अवैध भण्डारण करके रखा है जो

जन सामान्य के लिए संकटापन्न है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कटघोरा रोड दीपका आरोपी के मकान से 30,00000/- रु कीमती के अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न फटाका 60 अलग अलग में कार्टून बरामद किया गया। ईसी तरह कटघोरा रोड दीपका के शुभम् अग्रवाल व ताराचंद अग्रवाल से भी 06कार्टून पटाखा बरामद किया गया , कुल 66 कार्टून फटाका कीमती लगभग 33,00000/- रुपए जिसे जप्त कर धारा- 286 भा .द .वि . व 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना दीपका के सउनि परमेश्वर राठौर अश्वनी निरंकारी,खगेश राठौर , प्र .आरक्षक रामरतन टंडन , आर जगजीवन कँवर ,इसदौर एक्का , संजू श्रीवास , विनोद रात्रे महिला आर. दीपा साहू , संतोषी खूँटे शामिल रहे।

 

 

*थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 3,00000/- ( तीन लाख रुपये )नगदी रक़म जप्त*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक – 02.11.23 को दीपका स्टॉफ ,वाहन चेकिंग हेतु बुधवारी बाज़ार ऊर्जानगर के लिये रवाना हुए थे कि बुधवारी बाज़ार के पास मोबाईल चेक

पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति मोटर सायकल CG-12AH-9599 से आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम विनीत थापर पिता हरप्रकाश थापर उम्र 50 वर्ष, साकिन- परममित्रनगर बतारी थाना -दीपका ज़िला – कोरबा का रहने वाला बताया और उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर 3,00000/- (तीन लाख रुपये) नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया। जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।

*अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही*

0

▪️ थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी।

▪️ 01 आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।
*अपराध क्रमांक-*
372/23 धारा 34(2) आब.एक्ट

*नाम आरोपी* *1* राजेश महिलांगे पिता तिलक राम महिलांगे उम्र 36 साल साकिन सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

*जप्ती*
*1* कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर कीमती 4000 रुपए


आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु
निर्देशित करने पर,अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में आज दिनाक 2/११/२३ को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम सुकुलकारी में राजेश महिलांगे के घर में उसके कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर किमती 4000 रुपए को जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (२)आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,उनि. पिल्लु राम मण्डावी आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,सागर खटकर देवेंद्र मरकाम महिला विशेष योगदान रहा।