Home Blog Page 795

*✴️सकरी चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान 06 लाख बरामद✴️*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर*विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सकरी डेंटल कॉलेज के पास एसएस टी चेक पोस्ट बनाया गया है।जहाँ आज दिनाँक 03.11.23 को वाहनों की चेकिंग के दौरान एसएसटी दल प्रभारी एवं एसएसटी टीम के द्वारा बिलासपुर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को रोककर चेक करने पर पीछे बैठे युवक के बैग को चेक करने पर उसके पास 500 रुपये के कुल 1200 नोट जुमला नकदी रकम 06लाख रुपये मिला जिसके सम्बन्ध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर युवक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नही मिला उक्त नकदी रकम 06 लाख रुपये का पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा, दल प्रभारी दयाशंकर राठौर प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,आरक्षक राजकुमार श्याम,रमेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा*

*वाहन चेकिंग करने एवं अवैध सामग्री जप्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-चुनाव आयोग के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग करने एवं अवैध सामग्री जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) के निर्देशन मे थाना तोरवा द्वारा एफ एस टी और आर पी एफ के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया जो मुखबिर की सूचना पर अवैध नगदी रकम 342000 रुपए पाए जाने से पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में तोरवा पुलिस टीम , आर पी एफ, और एफ एस टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

*20लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*

0

*20लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार थाना बाराद्वार जिला सक्ती*

जिला सक्ती(छग)
अपराध क्रमांक 297/23 धारा 34(2) आब. एक्ट

*आरोपी – फलेश कुर्रे पिता रामलाल कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी लवसरा वार्ड नं. 10 थाना बाराद्वार बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.)*

जप्ती – 20 लीटर कच्ची महंआ शराब कीमती 2000 रूपये।

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…..मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान अवैध रूप से श्राब ,जुआ एवं गांजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति अंजली गुप्ता सक्ती के मार्गदशन पर टीम बनाकर जुर्म जरायम पतासाजी एव माइनर एक्ट कार्यवाही हेतु देहात रवाना हुये थे कि मुखबीर के सुचना मिला की ग्राम रायपुरा भांठापारा बंधवा पार तालाब के किनारे फलेश कुर्रे नाम का व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखा हुआ है कि सूचना पर गवाह एवं हमराह स्टाप के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक व्यक्ति अवैध रूप से जरिकेनों में कच्ची महुआ शराब रखा हुआ मिला जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम फलेश कुर्रे पिता रामलाल कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी लवसरा वार्ड नं. 10 थाना बाराद्वार का होना बताया जिसके कब्जे से 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की 04 नग जरिकेन में प्रत्येक में 5-5 लीटर कुल 20 लीटर कच्ची हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई किमती 2000 रूपये का मिला जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष के आरोपी लखन लाल यादव के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर शीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य *अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम* का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेई ,प्रआर. अरूण कौशिक, आर. खगेश्वर साहू, योगेष राठौर, लखेश्वर बरेठ, रामकुमार उरांव, आर. गौर सिंह कंवर, आर. घनश्याम यादव सैनिक. राजेश कंवर का योगदान रहा ।

*जिले के विधानसभा क्षेत्र सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक 4 नवम्बर से पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस सक्ती में ठहरेंगें*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…….

सक्ती / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से निर्धारित समयावधि में सम्पादन के लिए दो सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार नियुक्त दोनो सामान्य प्रेक्षकों के लिए पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस हसौद में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें परिवर्तन करते हुए अब सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. 4 नवम्बर से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस सक्ती में ठहरेंगें। पूर्व की भाति आमजन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. से सर्किट हाउस सक्ती में मिल सकते है। उक्त अवधि व स्थल में आम नागरिक सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। इसके साथ ही निर्धारित समय पर सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. के संपर्क नंबर 7587016637 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है की आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए आईएएस अधिकारी श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. को व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए आईएएस अधिकारी श्री उमाकांत त्रिपाठी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

*जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 38*

0

*विधानसभा क्षेत्र सक्ती से 3 और जैजैपुर से 2 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस*

*विधिमान्य अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह आबंटित*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति……..

सक्ती / विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में 14, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर में 9 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर में 15 अभ्यर्थी निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। विधानसभा क्षेत्र सक्ती से 3 और जैजैपुर से 2 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिये हैं। नाम वापसी के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 38 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी श्री पंकज डाहिरे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में श्री अनुभव तिवारी (अन्नू भईया) आम आदमी पार्टी को प्रतीक चिन्ह झाडू, डॉ. खिलावन साहू भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री चरण दास महंत इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री राजकुमार पटेल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, श्रीमती कमला बरेठ नेशनल यूथ पार्टी को लैपटॉप, श्री भैया जितेन्द्र चौहान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी, श्री जुगल किशोर भारती जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, श्री फागूलाल जायसवाल राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी को एअरकंडीस्नर, श्री भीम कुमार पटेल आप सबकी अपनी पार्टी को ऑटो-रिक्शा, श्री राजेन्द्र साहू आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को कोट, श्री खिलावन साहू निर्दलीय को सेब, श्री घनश्याम सिंह सिदार निर्दलीय को बेबी वॉकर, श्री धरमलाल कंवर निर्दलीय को टेलीविजन और श्री मोतीराम साहू निर्दलीय को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर में श्री गणेश राम चालाक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को प्रतीक चिन्ह वर्ग में हल जोतता किसान, श्री रामकुमार यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री लालसाय खुन्टे बहुजन समाज पार्टी को हाथी, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री सौरा लाल भगत समाजवादी पार्टी को साइकिल, श्री हीरासिंह कुर्रे (एडव्होकेट) पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को स्कूल का बस्ता, श्री अजीत कुमार निर्दलीय को काँच का गिलास, श्री कन्हैया लाल साहू निर्दलीय को एअरकंडीस्नर और श्री हिंदेश कुमार यादव निर्दलीय को कैमरा प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर में श्री केशव प्रसाद चंद्रा बहुजन समाज पार्टी को प्रतीक चिन्ह हाथी, श्री कृष्ण कांत चन्द्रा भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री टेकचंद चंद्रा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, श्री दुर्गालाल केवट आम आदमी पार्टी को झाडू, श्री बालेश्वर साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री आलोक कुमार सोनवानी राष्ट्रीय हिन्द एकता दल को गन्ना किसान, श्रीमती उर्मिला खुंटे जनता कांग्रेस को नारियल फार्म, श्री रामपाल कश्यप जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को छड़ी, श्री सनिव कुमार डहरे आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को एअरकंडीस्नर, श्री सर्वेश कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी को साइकिल, श्री ओम प्रकाश बंजारे निर्दलीय को ऑटो-रिक्शा, नीतू कुर्रे निर्दलीय को पंचिंग मशीन, श्री भोजराम खुंटे निर्दलीय को अलमारी, श्री मनोज कुमार बंजारे निर्दलीय को सेब एवं श्री हिंदेश कुमार यादव निर्दलीय को बिस्कुट प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

*डभरा मे मल्लिकार्जुन खड़गे का अरोप:-सत्ता में आने से पहले पीएम मोदी ने क‍िए थे जनता से झूठे वादे’*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…..

सक्ती- डभरा :- प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए खरगे ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने से पहले पीएम मोदी ने वादा किया था कि कांग्रेस के काला धन को वापस लेकर आऊंगा. हर व्‍यक्‍त‍ि की जेब में 15-15 लाख रुपए अकाउंट में आएंगे. उन्‍होंने यह भी कहा था कि सत्ता में आने के बाद 2 करोड़ नौकरी देंगे. किसानों की आमदनी दोगुना करेंगे, लेक‍िन कुछ नहीं किया. उन्‍होंने कहा कि झूठ कांग्रेस नहीं बल्‍क‍ि पीएम मोदी बोल रहे हैं. उन्‍होंने पीएम मोदी को ‘झूठ का सरदार’ भी कहा.

मंच प्रति उपस्थित कांग्रेस कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा अनेक घोषनायें भी कि गई जिन मे बोला गया कि उन्हों लगभग 1100 करोड़ का कर्ज माफ किया है ₹2500 का समर्थन मूल्य दिया है साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि तेंदुपत्ता के किसान जिसका बहुत नुकसान हुआ, भाजपा सरकार में ₹2000 की कीमत थी, जबकी कांग्रेस सरकार ने द्वारे उसे बढ़ाकर 4000 कर दिया गया जिसमें भाजपा सरकार द्वारे बचे हुए बोनस के पैसे से तेंदुपत्ता तोड़ने वालों को जूटा चप्पल दिया जिसका साइज एक चप्पल का साइज 9 इंच तथा दूसरी चप्पल का साइज 6 इंच है जो किसी का काम नहीं कर रहा साथ ही बीजेपी वालों के ऊपर ये आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार वालों ने कहा है ₹1 भी अगर धन का रेट बढ़ाया गया तो सेंट्रल अपने कोटे का धन छत्तीसगढ़ सरकार से नहीं खरीदेगी l
तथा कांग्रेस सरकार द्वार घोषना किया गया कि अब
धन 15 से बढ़कर 20 क्विंटल खरीदा जाएगा.
स्वयं सहायता समूह के महिलाओं का कर्ज माफ किया जाएगा .
200 यूनिट के बिजली बिल माफ किया जाएगा .
अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो अस्पताल का खर्चा भी मुफ्त में दिया जाएगा,
साथ ही सिलेंडर के भाव में ₹500 का अनुदान दिया जाएगा l
उनके द्वारा यह भी कहा गया कि मनमोहन सिंह के कार्यालय में
पेट्रोल का रेट 65 से 64 रुपये था जब कि अभी रेट बढ़कर 102 – 103 रुपये के आस-पास हो गया है तथा डीजल का रेट पूर्व में 55 है था जबकी अब बढ़कर लगभाग ₹100 के आस-पास हो गया है.
पहले गैस का रेट ₹200 ₹250 था जो अब भाजपा सरकार आने के बाद खराब लगभग 1000 रुपये हो चुका है. आटा पहले ₹22 प्रति किलो के हिसाब से लगभाग 43-44 किलो पड़ रहा है. साथ ही दाल का रेट पहले 75 रुपये की आस पास था जो बढ़कर 170 रुपये हो चुका है.
शक्कर का रेट कांग्रेस सरकार में 22 से 23 जो अब बढ़कर 43 रुपए हो चुका है.
तथा चंद्रपुर विधानसभा के विधायक राम कुमार कहा गया कि 36 वादों में से 35 वादे को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है और साथ ही बोला गया कि झूठ बोलने का अगर इनाम किसी को दिया जाएगा तो विश्व में झूठ बोलने का सबसे बड़ा इनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा l केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 2 करोड़ रोजगार देने का वादा जो अधूरा रह गया, साथ ही काला धन वापस लाने का वादा किया जिसके पक्ष में व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख आने का वादा किया था, जो अभी तक नहीं आया है और हंसते हुए उन्हें कहा की और कितने अच्छे दिन का इंतज़ार आप कर रहे हैं.

*जुआ खेलने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार सायबर सेल/शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*जुआ खेलने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार सायबर सेल/शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) करण कुमार आदिले उम्र 24 वर्ष*

*(02) कमल कुमार दिवाकर उम्र 20 वर्ष*

*दोनो निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी 7,000 एवं 52 पत्ती ताश*

* घटना स्थल से 04 नग मोटर सायकल*

*(01) होंडा साइन CG-11 – AC -1294*

*(02)TVS अपाचे CG-11- AC-1294*

*(03) HF हीरो डीलक्स CG-11-F -4880*

*(04) हीरो होंडा पैशन प्रो CG- 11- CD-2811*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 3, (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी में जुआ खेलने की सूचना पर साइबर सेल एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ के द्वारा रेड कार्यवाही* किया गया कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर *आरोपी करण कुमार आदिले, कमल कुमार दिवाकर दोनों निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण मिला जिसके कब्जे से ₹7,000/ एवं 52 पत्ती ताश तथा घटना स्थल से 04 मोटर साइकिल को बरामद* किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 481/23 धारा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल से उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा एवम थाना शिवरीनारायण से प्रधान आरक्षक छगन साहू, थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) गणेश राम चौहान उम्र 75 साल निवासी नवागांव थाना शिवरीनारायण*

*(02) जीतराम जांगड़े उम्र 52 साल निवासी ग्राम महका थाना शिवरीनारायण*

*आरोपियों के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है,* इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 03.11.2023 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम नवागांव एवं महका में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *आरोपी गणेश राम चौहान निवासी नवागांव के कब्जे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी जीतराम जांगड़े निवासी महका के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शरब जुमला किमती 2,000/ रूपया बरामद किया गया है*।

आरोपी गणेश राम चौहान के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 482/ 2023 एवं आरोपी जीतराम जांगड़े के विरुद्ध अपराध क्रमांक 483/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर, शिवनंदन जलतारे, तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक तेरस साहू, श्रीकांत सिंह, रामगोपाल भारती, आनंद साण्डेय, महिला आर. प्रेमा जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

*55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) सुनील पंकज उम्र 29 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 03.11.23 को मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी सुनील पंकज उम्र 29 साल निवासी कटोद थाना नवागढ़ द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की रही है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में रखे *जुमला 55 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5500/ रूपया को बरामद किया गया है*।

आरोपी सुनील कुमार पंकज उम्र 29 साल निवासी कटौद के विरूद्ध *थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 235/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश सेंडे, उप निरी. रमेश एक्का , आर. भुनेश्वर पटेल, बलराम यादव, टुकेश्वर डनसेना का सराहनीय योगदान रहा।

*सक्ती और जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर एसपी ने विधानसभा चुनाव के बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए ली वीडियो कांफ्रेंसिंग*

0

*सक्ती और जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर एसपी ने विधानसभा चुनाव के बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए ली वीडियो कांफ्रेंसिंग*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती / विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना व पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे तथा जांजगीर चांपा जिले की कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों जिलों के कलेक्टर, एसपी द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए आवश्यक चर्चा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों जिलों के कलेक्टर एसपी शामिल हुए।