Home Blog Page 794

*विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च*

0

*जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही हैं जिसके लिए पूर्व से FST/SST टीम की गठित किया जा चुका है*।

*जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग किया जा रहा है*

विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए *जिला पुलिस द्वारा शांति पूर्ण मतदान कराए जाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया*।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा* जिला पुलिस द्वारा दिनांक 04.11.2023 को फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल जांजगीर से शहर जांजगीर, नैला, चांपा शहर में किया गया*।

फ्लैग मार्च में अति कलेक्टर एस पी वैध, अति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, sdm चांपा नीरनिधि ननदेहा, sdm जांजगीर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, प्रक्षिशु dsp संगम राम, नायब तहसीलदार जांजगीर प्रशांत पटेल एवम रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, थाना प्रभारी जांजगीर, सारागव, बम्हनीडीह, शिवरीनारायण, नवागढ़, चौकी प्रभारी नैला एवम पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, थाना चौकी का पुलिस बल उपस्थित थे।

*20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी राजेश भास्कर उम्र 36 साल निवासी इंद्रानगर पामगढ़ थाना पामगढ़*

* आरोपी के कब्जे से बरामद*

*( 01) प्लास्टिक जरीकेन में रखे 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/₹*

*(02) पुरानी इस्तमाली पैशन प्रो मोटर सायकल CG -11-C- 0910 कीमती 62000/*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में दिनांक 04.11.2023 को थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब के साथ अटल चौक ग्राम रसौटा के पास है की सूचना पर तत्काल पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, *आरोपी को घेरा बंदीकर पकड़ा जिसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मोटर सायकल में परिवहन करते मिला, जिसको जप्त किया गया है ।*

आरोपी राजेश भास्कर उम्र 36 साल के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 464/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार कर दिनांक 04.11.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कारवाही में उपनिरी. राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*आपका प्रत्येक मत आपकी उन्नति का रास्ता खोल सकता है:- राजा खड़गराज सिंह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं सहसपुर लोहारा राजपरिवार के राजा खड़गराज सिंह लगातार गांव कस्बो में पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे वही ग्रामीण राजपरिवार के सदस्य को अपने बीच पाकर उनका बहुत सम्मान से आत्मीय स्वागत कर रहे है आम आदमी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह ने अपने जनसम्पर्क अभियान में ग्राम कुटकीपारा, रेलई, सारी बड़ौदा खुर्द,दैहानडीह, चंदैनी,बचेड़ी, सलिहा, बिरनपुर तालपुर,इरिमकसा, बांधाटोला पहुंच कर झाड़ू छाप में वोट देने की अपील की इस अवसर पर राजा खड़गराज सिंह ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की यह चुनाव लोभ, लालच, धर्म, जाति, झूठे वादे करने वाले और आपकी परवाह ना करने वाले लोगो को सबक सिखाने का अवसर है और ये मौका आप चुकीयेगा नहीं नहीं तों आपकी आने वाली पीढ़ी को कांग्रेस भाजपा की राजनीति अंधकार में ले जायेगी अगर दोनों दलों की राजनितिक सोच अच्छी होती तों आपके गांवो में उच्च स्तर का स्कुल,अच्छी सुविधा वाली निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा और प्रत्येक मूलभूत सुविधा हर गांव में उपलब्ध होती। पर इनकी सोच कभी भी आपको आर्थिक रूप से ताकतवर बनाने का नहीं रहा और ना ही आपके बच्चो को उच्च शिक्षित करने का रहा क्योंकि जिस दिन हमारे बच्चो को सर्व सुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था मिल गई तों दोनों राजनितिक दलों का राजनीति ही खत्म हो जायेगा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह ने लोगो को सम्बोधित करते हुए आगे कहा की आज देश में आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण की सोच के साथ राजनीति में उतरी है जो हर बच्चे को सर्वसुविधा युक्त स्कुल,हर व्यक्ति को निशुल्क उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधा, बेरोजगारों के लिए रोजगार देने की सोच के साथ राजनीति करती है जिसका जीता जागता सबूत आपको दिल्ली और पंजाब में किये जा रहे कार्यों को देखने से पता चल सकता है आप के पास मोबाइल है मोबाइल में सर्च कर आप आम आदमी पार्टी के कार्यों को देख सकते है इस लिए इस चुनाव में सोच विचार कर अपने बच्चो के भविष्य को देखते हुए अपने मत का उपयोग करे क्योंकि आपका प्रत्येक मत आपकी उन्नति का रास्ता खोल सकता है इस लिए एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देते हुए झाड़ू छाप में मतदान करे इस जनसम्पर्क अभियान में गांव गांव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया है और उन्हें सुनने को भारी भीड़ हर गांव में दिखाई दी इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-

*कांग्रेस – भाजपा के लिए सत्ता पाना एक मात्र लक्ष्य है हमारे लिए जनता का विकास करना प्राथमिकता में है:- राजा खड़गराज सिंह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– विधानसभा चुनाव के मतदान का दिन जैसे पास आ रहा है वैसे ही प्रत्याशी जनता के पास पहुंचकर अपने लिए जनसमर्थन जुटा रही है आम आदमी पार्टी के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं सहसपुर लोहारा राजपरिवार के सदस्य राजा खड़ग राज सिंह लगातार गांव गांव पहुंचकर लोगो को आम आदमी पार्टी के झाड़ू छाप में वोट देने की अपील कर रहे वो जिस गांव में पहुंच रहे है वहां भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है उन्हें सुनने और देखने के लिए हर गांव कस्बे में भारी संख्या में ग्रामीण जुट रहे है और दर्जनों की संख्या में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है अपने जनसम्पर्क अभियान के लिए ग्राम बाँधाटोला पहुंचने पर महिला,पुरुषो एवं युवाओं ने उनका बहुत ही अभूतपूर्व स्वागत किया इस अवसर पर राजा खड़ग राज सिंह ने लोगो से कहा की मै अपना परिवार मानकर इस गांव में आया था आपके स्वागत और सम्मान से मुझे लगा की आप भी मुझे अपना परिवार का सदस्य मानते है आपकी हर परेशानी, समस्या को मै जानता और समझता हूँ अपने लोगो की सेवा, विकास और आपके स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए मै आप सबके समर्थन से चुनाव मैदान में उतरा हूँ राजा खड़ग राज सिंह ने आगे कहा की कांग्रेस-भाजपा के लिए सत्ता पाना एक मात्र लक्ष्य है पर हमारे लिए जनता का विकास प्राथमिकता में है अब तय आपको करना है की आपको झूठे वादे, भ्रष्टाचार,आपकी परवाह ना करने वाले, धर्म जाति की राजनीति करने वाले चाहिये या फिर आपके और आपके बच्चो के भविष्य को सवारने के लिए अच्छे स्कुल की व्यवस्था,अच्छे स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था और आपके मूलभूत जरूरतों को पूरा करने वाले का आप समर्थन करेंगे ये तय आपको करना है अगर आजादी के बाद भी आपकी दशा नहीं सुधरी है उसका कारण है की अपने भाजपा कांग्रेस को बार बार मौका दिया एक बार आम आदमी पार्टी को भी मौका देकर देखे जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगो ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया तों वहां हर लोगो का विकास हो रहा है आप मुझे और मेरी पार्टी को मौका दें हम इन सबसे अच्छा काम ईमानदारी के साथ करके दिखायेंगे इस जनसम्पर्क अभियान में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-

*आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़ग राज के समर्थन में ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– आम आदमी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है राजा खड़ग राज सिंह के समर्थन में रोज ग्रामीण महल पहुंचकर या जनसम्पर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई प्रतिष्ठित और समाज प्रमुखो ने राजा खड़ग राज सिंह के समक्ष पार्टी में प्रवेश किया जिनमें प्रमुख रूप से मानसिंह साहू,राजा साहू कल्याणपुर, रामेश्वर साहू,चैनू साहू,बोधराम यादव कल्याणपुर, मेहर साहू, ईश्वरी साहू, जगदीश साहू, ईश्वर साहू, राजेलाल साहू,रामदास झरिया सिल्हेटी एवं अन्य ग्रामीण ने आप पार्टी का दामन थामते हुए राजा खड़ग राज सिंह के समर्थन में तन, मन, और धन से कार्य करने की बात कही।

—————————————

*जुड़ रहे हैं बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भूपेश बघेल सरकार के कार्यो और आर्थिक मजबूती प्रदान करने वली योजनाओ तथा मोहम्मद अकबर द्वारा कबिनेट मंत्री के रूप में कवर्धा विधानसभा में कराये गए विकास कार्यो के कारण बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं कांग्रेस पार्टी के सदस्य बन्ने का जो दौर चुनाव के पहले प्ररम्भ हुआ था वो अभी भी जारी है ग्राम कापा में पहुचे कवर्धा के कांग्रेस प्रत्य्ताशी मोहम्मद अकबर के समक्ष 17 लोगो ने कांग्रेस प्रवेश किया कांग्रेस प्रवेश करने वालो के नाम इस प्रकार है जगेश साहू ,श्रवण साहू ,कुलदीप साहू ,समलू साहू ,मोती विश्वकर्मा ,हेमंत साहू ,ऋतू साहू ,तरुण साहू ,डनकेश साहू ,खेला राम साहू ,देवराज साहू ,कृष्णा साहू , मुकेश साहू ,सीटी हरिचंद साहू , पंचराम साहू मनोज कौशिक ,पुन राम साहू इन सभी लोगो को तिरंगा गमझा पहना कर मोहम्मद अकबर ने कांग्रेस पार्टी में इनका स्वागत किया इसी तरह ग्राम बैहरसरी के 20 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोंग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई के हाथों से तिरंगा गमछा पहनकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

—————————————-

*घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे जनसंपर्क*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई को एक बार फिर से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से जिताने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा सुधीर दुबे के अगुवाई में ग्राम खैरीपार, बोधईकुंडा,सुखाताल में घर घर जाकर जनसंपर्क कर अकबर भाई के द्वारा कराए गए विकास कार्य को बताया गया मतदाताओं से अकबर भाई को आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया गया प्रचार अभियान में मुख्य रूप सत्येन्द्र वर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, मणिकांत त्रिपाठी जोन प्रभारी, पंचू कोसरिया जनपद सदस्य, मनोज चंद्रवंशी सोसायटी अध्यक्ष जितेन्द्र मानिकपुरी,किशन बंजारे सरपंच प्रतिनिधि, शिवा बंजारे सरपंच प्रतिनिधि, भजन पोर्ते,ज्वाला टंडन, चंद्रहास बंजारे, भोज यादव, अजय वर्मा,जयकुमार धुर्वे, भरत अहिरे, मुकेश चंद्रवंशी, नीलकंठ चंद्रवंशी,शंकर यादव, लक्ष्मी नारायण, शत्रुहन लहरे, अशोक,गणेश साहू धूनीराम वर्मा,सियांबर वर्मा,अरुण वर्मा, दीपचंद वर्मा,नंदकुमार, माखन लांझी जगमोहन भट्ट,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

—————————————-

*विकास कार्यों के काम और कांग्रेस की घोषणाओं को लेकर जनता तक पहुंच रहे है कांग्रेस उम्मीदवार अकबर भाई*

0

0. चुनावी मंच से अब तक कांग्रेस की 16 बड़ी घोषणाएं, किसानों का कर्जा माफ सरकार बनते ही पहला फैसला होगा।

0. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष और कवर्धा से कांग्रेस उम्मीदवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैबिनेट अकबर भाई ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी घोषणाओं को पूरी ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के रंग में गांव-शहर और कस्बा पूरे चुनावी रंग पर रंग गया है छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष और कांग्रेस के मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार है कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले सहित राज्य की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर की बधाई और शुभ कामनाएं दी है उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, रीति-रिवाजों,यहां की लोक पारंपरिक तीज-तिहार,हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, और यहां की मूल संस्कृति को बढाने का काम किया है छत्तीसगढ़ के अभिमान और आत्मविश्वास को जगाने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पाओं का साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत,छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा घोषित कर राज्य का पहंचान दिलाने का काम किया है कांग्रेस सरकार ने ही राज्य की सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ की महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का काम किया है छतीसगढ़ के सरगुजा से लेकर सुकमा तक राम वनगमन पथ का निर्माण करने का काम कांग्रेस की सरकार ने ही किया है आने वाले समय में राज्य के किसानों, मजदूरों,श्रमिकों, युवाओं, छोटे उद्यमी और व्यापारियों और सशक्त-समृद्ध और एक मजबूत छत्तीसगढ़ की परिकल्पना सकारा होगा चौपाल लगाकर कर रहे मतदाताओ से बात
कांग्रेस के उम्मीदवार अकबर भाई अब तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस-भरोसे की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो पूराने घोषणा पत्र के पूरे किए गए वादों और इस वर्ष चुनावी रण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे सांसद राहूल गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रिंयका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अब तक समृद्ध, सशक्त, खुशहाल और एक मजबूत छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को पूरा करने के लिए किए गए वायदे और घोषणों को लेकर जनता के बीच भरोसे के साथ पहुंच रहे है कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मंगलवार को दलदली, तरेगावं, बैजलपुर, रबेली, सहित विभिन्न बड़े ग्रामों में पहुंच कर क्षेत्र के किसानो,भूमिहीन श्रमिको, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से चौपाल लगा कर कांग्रेस सरकार द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों और कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूरे होने वाले प्रमुख 16 वायदों को बताए

*छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी भरोसे की सरकार*

कांग्रेस अकबर भाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की भरोसे की सरकार बनने वाली है भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ के किसानो और जनता का भरोसा जीता है इस बार 75 पार और छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी भरोसे की सरकार का नारा दिया है। यह नारा महज नारा नहीं बल्कि राज्य के किसानों, श्रमिकों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और छोट-उद्यमी और व्यापारियों का भरोसा है जनता के भरोंसे को कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां की रीति-रिवाजों और परम्पराओं को आगे बढ़ाकर भरोसा जीतनो का काम किया है।

*चौपाल लगाकर 16 वादों को बताया*

कांग्रेस के उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस बार कांग्रेस अब तक 16 बड़ी घोषणाएं की है जिसमें किसानों का पहले की कर्जा माफी है केजी वन से जी तक निःशुल्क शिक्षा प्रदेश के युवक-युवतियों को मिलेगी इसी प्रकार गैस सिलेण्डर पर 500 रूपए प्रति सिलेण्डर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा करने का वादा किया है राज्य की जनता को 200 यूनिट तक बिजली मुक्त देने का वादा है। 17.5 लाख छत्तीसगढ की गरीब परिवारों को खुद का आवास का सपना पूरा करने का वादा है तेदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार सालाना बोनस देने का वादा है गरीब परिवारों को दस लाख रूपए तक एपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का इलाज की सहायता देने का वादा है भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय में सात हजार को बढ़ाकर दस हजार रूपए देने का वादा है महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्ग लिए गए ऋण करने की गांरटी है लघु वनोपजों की एमएसपी पर दस रूपए प्रति किलो अतिरिक्त देने की घोषणा है राज्य के सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूलो में अपग्रेडेशन करने का वादा है इस घोषणा से हम प्रदेश के गरीब परिवारों को बेहतर और अच्छी शिक्षा दे पाएंगे इसके अलावा पूरे प्रदेश में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना का वादा है सड़क एवं अन्य आकास्मिक दुर्घटनाओं पर निःशुल्क उपचार का वादा है परिवहन व्यवसायियों को 726 करोड़ का बाकाया कर्ज माफ करने का वादा है राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तिवरा को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का वादा है इसके अलावा जातिगत जनगणना करवाने का वादा है।

*कांग्रेस ने जो कहा वो किया*

कांग्रेस के प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव हमने अपने किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ 25 सौ रूपए में धान की खरीदी सहित अन्य महत्वपूर्ण वादों को लेकर जनता के बीच गए थे जनता से हमारे वादों पर भरोंसा किया और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहूमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनी कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली केबिनेट बैठक में किसानों का कर्जा माफ किया था हमने बिजली बिल हाफ किया इससे राज्य के लाखों परिवारों को करोड़ रूपए की राशि बचत हुई 25 सौ रूपए में धान खरीदे के वादा पूरा किया यही नहीं हमने 25 सौ रूपए से बढ़कर किसानों को उनके धान का मूल्य देकर किसानों के श्रम और परिश्रम के साथ न्याय किया उन्होने कहा कि आप बस जानते है हमारे पांच वर्ष के कार्यकाल में कोरोना जैसे महामारी से हमने जुझा है इस संकट के दौरान में हमने दलगत राजनीति से उपर उठकर सबकी सेवा की है इस संकट के समय में हमने पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा की राज्य की आर्थिक स्थिति को कमजोर भी नहीं होने दिया हमारी सरकार ने इस संकट में राज्य के बीपीएल परिवारों को तीन माह का नि‘शुल्क राशन पहुचाने का काम किया संकट के इस दौर के बाद भी कांग्रेस की सरकार ने अपने वादों से बढ़कर काम किया है छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, रीति-रिवाजों को सहने का काम किया राज्य में विश्व आदिवासी समारोह का आयोजनों से राज्य की संस्कृति को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया इस बार राज्य की जनता का भरोसा फिर से मिलेगा और फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जनता की भरोसे की सरकार बनने जा रही है राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए कांग्रेस के बटन दबाकर फिर से भरोसे की सरकार बनाने का आग्रह किया है।

—————————————-

*118 लीटर अवैध रूप से महुआ शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

118 लीटर अवैध रूप से महुआ शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपी –
1. गोपी किशन वर्मा पिता दिलावर वर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी।

2. रामचरण कोल पिता देसीराम कोल उम्र 37 साल निवासी ग्राम बीजा थाना तखतपुर

3. रमेश मिरी पिता अमृतप्रसाद मिरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम शांतिपुर थाना तखतपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ विक्रेताओं के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी दौरान दिनांक 03.11.2023 को थाना तखतपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर रेड करवाई की गई, तखतपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 1. ग्राम समडील खेत में गोपीकिशन वर्मा, 2. ग्राम बीजा में रामचरण कोल, 3. ग्राम शांतिपुर में रमेश मिरी के संयुक्त कब्जे से कुल 118 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपीगण को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

कार्यवाही में – asi सालिकराम राजपूत, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे, आरक्षक ओंकार सिंह, प्रीतम ध्रुव, नागेंद्र कश्यप, मायाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका भूपेश कका:- अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार*

0

0. पंडरिया विधानसभा के लिए मैंने जो संकल्प किया है वह आप सभी के आशीर्वाद से जरुर पूरा होगा:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर के स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा एवं साजा विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर साहू के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मंत्री बिहार राणा रणधीर सिंह सांसद संतोष पाण्डेय प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संजय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेतागण, विशिष्ट जन, जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट विधायक चुनने का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य चुनने के लिए है छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार आई है तबसे प्रदेश के कई युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी है इन सबके भविष्य को सँवारने के लिए आपको वोट करना है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के विकास करने एवं नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए है आपको वोट करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर वर्ग, समुदाय के विकास के लिए जिस यात्रा पर निकले हैं उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने रोक कर रखा है आपका वोट इस भ्रष्ट सरकार जो बाधा बनकर खड़ी है इस बाधा को हटाने के लिए वोट करना है भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने को ATM बनाकर दिल्ली के भाई-बहन के चरणों में डालने का काम कर रहे है जो गरीब जनता का विकास करने की जगह अपनी राजनीति का विकास करना चाहता हो वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता हमने तो अपना रिपोर्ट कार्ड बता दिया है आप हमसे क्या रिपोर्ट कार्ड पूछोगे भूपेश बघेल ? चैलेंज देते हैं हिम्मत है तो किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चर्चा कर लो आज छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है “30 टका भूपेश कका”भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है गाँव, गरीब, किसान के तरक्की के लिए पंडरिया में,साजा में, कवर्धा में और पूरे छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में कमल खिलाने का काम हम सभी को करना है ये छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है ये चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश को अंधकार की ओर ले जाने का काम कर रही है राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में आज छत्तीसगढ़ में लगातार सामाजिक हिंसा हो रही है भ्रष्टाचार, घोटाले, महिलाओं से अपराध जैसी घटनाओं से आज शांति का टापू हमारा छत्तीसगढ़ बदहाली की गर्त में जा रहा है आज हम सभी को मिलकर पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाकर विकास और सुशासन की पुनः स्थापना करें पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने कहा कि पिछले पांच साल में पंडरिया विधायक की निष्क्रियता के कारण हमारा पंडरिया विधानसभा विकास से उपेक्षित रहा जिस प्रकार पंडरिया में विकास के नाम पर कमीशनखोरी,भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री,खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है पंडरिया विधानसभा में न आवास मिला न सड़कें मिली,गोठान के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया गया महिलाओं के हितों का हनन किया गया यह कांग्रेस सरकार की कुनीति और कुप्रबंधन का रिपोर्ट कार्ड है आने वाले पांच वर्षों में मैं आपको इस मंच से वादा करती हूँ की मैंने सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से जो भी गारंटी आप सभी को दी हैं वह जरुर पूरे होंगे हम मिलकर उन सभी सेवाओं, सुविधाओं का सञ्चालन करेंगे, हर वर्ग के आकाँक्षाओं की पूरा करेंगे और एक नए व समृद्ध पंडरिया का निर्माण करेंगे। मैनें संकल्प लिया है पंडरिया विधानसभा में शक्कर कारखाना खुलेगा जिसके प्रति मैं संकल्पबद्ध हूँ राजधानी रायपुर जाने वाले पंडरिया विधानसभा के मरीजों और उनके परिवारजनों के रुकने के लिए पंडरिया आवासीय भवन,पढाई के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवास, पूरे विधानसभा में बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा घर-घर जाकर बेटियों की शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेगी भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है हम विधानसभा के प्रमुख 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करेंगे जो विधायक कार्यालय के रूप में आप सभी की सेवा में समर्पित रहेगा जहाँ हर समस्या का त्वरित निदान होगा मितानिन बहनों को ट्रेनिंग, स्वसहायता समूह की बहनों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन की जिम्मेदारी मैनें लिया है लेकिन आप सभी की भी जिम्मेदारी है की 7 नवम्बर को होने वाले चुनाव में पंडरिया में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाना है आज कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं युवा साथी रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के लिए तरस रहें हैं किसान बिजली, पानी के लिए गुहार लगा रहें हैं छत्तीसगढ़ विकास के लिए तरस रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार केवल कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार,अवैध कारोबार और अपने करीबियों को लाभ पहुँचाने में व्यवस्त हैं जनता की परेशानियों से इन्हें कोई मतलब नहीं है लेकिन अब हम सभी को यह संकल्प करना है और मिलकर पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए 7 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी को जिताकर लाना है।

—————————————-