Home Blog Page 793

*डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में बनाया जाएगा सुविधा केन्द्र*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती// विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में सुविधा केंद्र बनाया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सक्ती के मतदाता जो की मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में जैसे सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल, मतदान दलों के परिवहन के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर, माइक्रो आब्जर्वर, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी टीम व उनके ड्राइवर एवं अन्य जिले के कर्मचारी जो अन्य जिले में निर्वाचन कार्य में ड्यूटी में तैनात रहेंगे। उनको डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर सक्ती के सुविधा केंद्र में 13 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

*ग्राम सरजुनी मे गांव के खेत में लगे टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा*

0

*ग्राम सरजुनी मे गांव के खेत में लगे टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा*

*आरोपी-*

*वीरकमल राठिया पिता अंगद राठिया साकिन ग्राम अर्जुनी थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)*

*अपराध क्रमांक 367/2023 धारा 379 भादवि*

*• चोरी करने वाले आरोपी वीरकमल राठिया को 04 घण्टे के भीतर गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*• प्रकरण में चोरी की गई टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैट्री आरोपी वीरकमल राठिया से बरामद*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2023 को प्रार्थी कौशलेन्द्र गबेल पिता दीनदयाल गबेल निवासी ग्राम सरजुनी थाना सक्ती थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/11/2023 के रात्रि करीबन 09.00 बजे से 05/11/2023 के सुबह 06.00 बजे के मध्य मेरे गांव के खेत में लगे टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैटरी किमती जुमला 19350 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. अहीरे से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर संबंधित गवाहों का कथन लेखबद्ध कर संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी जो संदेही वीरकमल राठिया से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करते हेतु उपरोक्त माल को चोरी करना तथा बिक्री हेतु ग्राहक नही मिलने से अपने घर के कमरा में छिपाकर रखना बताया गया। प्रकरण में आरोपी वीरकमल राठिया के बताये अनुसार चोरी की गई टुल्लू पम्प व ट्रेक्टर की बैट्री को बरामद किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से गिर0 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक शर्मा (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमल मैरिषा, स.उ.नि. शंकर लाल साहू, प्रधान आरक्षक मनोज जाना तथा आरक्षक संदीप साहू की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*नीलकंठ का धुआंधार प्रचार प्रसार जारी, समर्थन देने उमड़ रहे लोग*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही दिन बचें हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को आपार समर्थन मिल रहा है नीलकंठ चंद्रवंशी भी धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं एवं कांग्रेस की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं बता दे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की वापसी होगी ऐसा नीलकंठ चंद्रवंशी का दावा है नीलू अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर वे उनका समर्थन मांग रहे हैं आज नीलकंठ मोहतरा ख़ुर्द, सिरमाडबरी, रमतला और पेंड्रीखुर्द पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया नीलू ने लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की वहीं लोगों ने भी नीलकंठ को समर्थन देने की बात कही साथ ही साथ नीलकंठ ने जन समस्या को भी सुना व कांग्रेस सरकार बनते ही समस्या हल करने की बात कही।

*महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना*

चुनाव को कुछ दिन बचे हुए हैं, ऐसे में नीलू को जन समर्थन तो मिल रहा है वहीं नीलकंठ माता रानी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे नीलू मां महामाया मंदिर पहुंचे व वहां पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद दिया इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख व समृद्धि के लिए भगवान के समक्ष मंगल कामना की।

*कांग्रेस सरकार की योजनाओं से कराया अवगत*

नीलकंठ चंद्रवंशी लोगों के बीच पहुंच लगातार उन्हें कांग्रेस सरकार की योजनाओं से रूबरू कर रहे हैं उनका मानना है कि हर किसी को सरकारी योजनाओं की जानकारी होना चाहिए और लाभ भी मिलना चाहिए उन्होंने जनता को बताया कि कैसे कांग्रेस सरकार ने 5 साल में अपने हर वादे को निभाया है व अगले 5 साल उन्हें मौका मिलता है तो वह अपने किए गए हरएक वादे को निभाएगी उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक को उसकी राशि के साथ-साथ 4000 बोनस देगी छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों और महाविद्यालय में KG से PG तक मुक्त शिक्षा मिलेगी उन्होंने बताया जिस तरह से पिछली बार कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया वैसे ही इस बार भी किसानों का कर्ज माफ होगा सीएम भूपेश बघेल ने स्वयं इसका ऐलान कर दिया है जिनके पास जमीन नहीं है उनको हमारी सरकार 7000 देती थी लेकिन अब 10000 रुपये देगी। हम 200 यूनिट तक फ्री बिजली देगें।

*जनता बोली नीलकंठ पर भरोसा*

जैसा कि सभी जानते हैं छत्तीसगढ़ का जन-जन बोलता हैं कि भूपेश है तो भरोसा है वैसे ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वासी नीलकंठ पर भरोसा जाता रहे हैं क्षेत्र वासियों का मानना है कि उन्हें किसान नेता चाहिए जो उनके दुख सुख में काम आ सके राजनेता तो केवल वोट लेने के लिए सामने आते हैं उसके बाद सभी को भूल जाते हैं 15 साल तक भाजपा ने कुछ ऐसा ही किया कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाई छत्तीसगढ़ की यह पहचान बनी रहेगी व एक बार फिर कांग्रेस वापसी करेगी।

*इनकी रही मौजूदगी -*

इस मौके पर ग्राम मोहतरा खुर्द में चन्द्रशेखर साहू, मनीराम साहू, गण राम साहू खुमान साहू, गणेश राम साहू ग्राम सिरमाडबरी में मनीराम यादव हीरा साहू, साधु साहू, दशरथ यादव,रामलोचन साहू, लल्लू चंद्राकर ग्राम रमतला में राजू यादव,धनंजय यादव,धनेश्वर साहू, ओमप्रकाश यादव, राजेश यादव ग्राम पेंड्रीखुर्द में छन्नू कश्यप,अघ्नु कश्यप, कोमल कश्यप,विष्णु कश्यप और रामायण कश्यप उपस्थित रहें।

—————————————-

*बाहरी को वोट करोगे मतलब अपने वोट को दान करने के बराबर,स्थानीय को करोगे हर समस्या का निदान तुरन्त: टी एस सिंहदेव*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:-छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विधानसभा पंडरिया के वनांचल ग्राम कोदवा पहुंचे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित जनसभा को संबोधित किया बता दे कि उप मुख्यमंत्री पंडरिया विधानसभा के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी के समर्थन में वोट अपील के लिए पहुंचे हुए थे उन्होंने ग्राम कोदवागोडान के उप स्वास्थ केंद्र के समीप में मौजूद एक बड़े मैदान में जनसभा को संबोधित किया और नीलकंठ के समर्थन में वोट अपील की।

उपमुख्यमंत्री ने मंच से भाजपा पर साधा निशाना –

टीएस सिंहदेव ने हजारों की संख्या में मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरी प्रत्याशी जो भी आएंगे आपकी समस्याओं को नहीं देखेंगे आप लोगों की दुआ समर्थन व आप लोगों की राय से दोनों हाथ से समर्थन देते हुए पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को जिताकर रायपुर भेजना है नीलकंठ चंद्रवंशी आपका किसान बेटा है आपका देखरेख करने वाला है सही मायने में नीलकंठ चंद्रवंशी ही आपकी देखभाल कर सकते हैं रायपुर के रहने वाले प्रत्याशी सिर्फ रायपुर में ही रहेंगे वही डिप्टी सीएम ने कहा सरकार अगर कांग्रेस की बनती है तो निश्चित वादे के अनुरूप किसान का कर्जा माफ होगा एक अकेले नीलकंठ चंद्रवंशी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाएंगे और ना ही मैं एक अकेले कर पाऊंगा इसीलिए हमको एक-एक प्रत्याशियों को विधानसभा से जीताकर के रायपुर भेजना है सरकार अगर कांग्रेस की बन जाती है तो निश्चित रूप से सभी किसानों का कर्ज माफ होगा ₹3000 से अधिक के समर्थन मूल्य में करेंगे धान खरीदी धान का समर्थन मूल्य ₹2500 देने की बात हमने पिछले विधानसभा 2018 में कही, जिसको हमने बढ़ाकर 2800 कर दिया है व इस बार हमारी सरकार बनती है तो ₹3000 से अधिक के समर्थन मूल्य में धान खरीदी करेंगे ₹9000 की अधिक की राशि देकर आपकी धन को खरीदी करेंगे।

राहुल के वादे को डिप्टी सीएम ने दोहराया –

डिप्टी सीएम ने बताया कि वन अधिकार कानून बनाएंगे वन अधिकार पट्टा दे रहे है पहले भाजपा की सरकार 100 तेंदू पत्ता की ढाई सौ रुपए देती थी और हम 100 तेंदूपत्ता का ₹400 देते हैं व हजार तेंदू पत्ता का 4000 रु देते है इसके साथ ही पूरे परिवार को 4000 रु की सहायता राशि देंगे ये घोषणा राहुल गांधी जी करके गए है।

हमारी सरकार ने खोली स्वामी आत्मानंद स्कूल –

टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमारी वनांचल की बेटे व बेटियां अंग्रेजी नहीं पढ़ पाते थे प्राइवेट स्कूल में अंग्रेजी पढ़ने के लिए ₹30000 तक के देना पड़ता है जिसे लेकर के हमारी सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला है जिससे अब मुक्त में अंग्रेजी पढ़ पा रहे हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र बेहतरीन काम –

स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर के उन्होंने कहा पहले एक परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता राशि मिल पा रही थी अब कांग्रेस की सरकार ने 10 लख रुपए आर्थिक सहायता राशि देकर आपका इलाज सरकार अपने तरफ से कर रही है बड़े बीमारियों के लिए 25 लाख रुपए तक का इलाज के लिए हमारी सरकार दे रही है।

200 यूनिट बिजली फ्री –

डिप्टी सीएम बोले हमारी सरकार ने बिजली बिल को हाफ किया साथ ही घोषणा करते हुए कहा अगर हमारी कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश सरकार 42 लाख हितग्राहियों को 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त देगी।

ज्यादा से ज्यादा करें मतदान –

उप मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और कांग्रेस को ही करें ताकि बाहरी लोग आप लोगों का फायदा ना उठा सकें नीलू ने आप सभी से पंडरिया क्षेत्र के लिए जो भी वादे किए हैं कांग्रेस सरकार वापसी होते ही हर एक वादा पूरा होगा।

—————————————-

*किसानों के कर्ज माफी की चिंता नही भाजपा का घोषणा पत्र उद्योगपतियों के लिए लाभकारी – नीलकंठ चंद्रवंशी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें 3100 रुपए धान खरीदी 21 क्विन्टल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदने की बात कही इसके साथ ही भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का नाम “मोदी की गारंटी” रखा हैं और कई घोषणा की हैं इस पर पंडरिया से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने बड़ी तीखी प्रतिक्रिया दी हैं उन्होंने भाजपा के इस घोषणा पत्र को उद्योगपतियों के लिए लाभकारी बताया हैं।

किसानों के हित मे नही है घोषणा पत्र –

कांग्रेस के पंडरिया प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने इस घोषणा पत्र को पूर्णतः किसान विरोधी बताया उन्होंने कहा 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करने वाली भाजपा अपने हर घोषणा में किसानों से दगा करती रही हैं इस बार भी यही उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ भाजपा के कार्यकाल के समय सिर्फ ठगना और भ्रष्टाचार हुआ हैं यह सरकार किसानों के हक का पैसा दो वर्ष का बोनस नही दे पाई थी, वो आज 31 सौ में 21 क्विंटल लेने की बात कर रहे है सबसे बड़ी बात भूपेश बघेल ने पूर्व में कहा था किसानों का कर्जा माफ होगा सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के हर किसानों का कर्जा माफ करके किसानो को कर्ज मुक्त किया फिर इस बार राहुल गांधी जी ने घोषणा कर दिया है किसानों कर्जा माफ होगा आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे किसानों के कर्जा माफ का कोई उल्लेख ही नही है जिससे उद्योगपतियों को लाभ हैं गरीब किसानों की चिंता सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है और प्रदेश का हर एक किसान कांग्रेस के साथ खड़ा है फिर से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है भाजपा को यह बात पच नहीं रही हैं इसलिए झूठे वादे कर रही हैं भाजपा कर भी क्या सकती हैं हमेशा की तरह झूठा वादा और इस बार भी किया।

—————————————

*बासी और बासमती हल और महल की लड़ाई नीलकंठ के लिए समर्थन मांगने पहुंचे सीएम ने पंडरिया के लिए की चार बड़ी घोषणा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कबीरधाम:– छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन काफी धुआंधार रहा वही सीएम भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार किया।

सीएम का जोरदार स्वागत –

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ग्राम रणवीरपुर पहुंचे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया वही संबोधन के पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंच पर पहुंचे तो इस साल पहली फसल धान देकर सम्मानित किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने भी सभी का अभिवादन किया पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने जन समुदाय को संबोधित किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ विकास के लिए कई सारे काम किए हैं जिस तरह पिछली बार प्रदेश में सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया कांग्रेस ने दोबारा वापसी होने पर किसानों की कर्जा माफी का वादा किया हैं जो सरकार बनते ही पूरी करेंगे।

ईच्छा के अनुरूप मांग पूरी –

नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा सभी स्वास्थ्य सहायता समूह की महिलाओं का ऋण माफ किया जाएगा इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने पंडरिया विधानसभा में एक नया शक्कर कारखाना खोलने और सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अपनी बात रखी जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 विधानसभा में एक नया शक्कर कारखाना खोलने और सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण करने की घोषणा की।

सीएम ने किया संबोधन –

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने हजारों की संख्या में ग्राम रणवीरपुर पहुंचे लोगों को संबोधित किया सभी ने सीएम के नाम के नारे भी लगाएं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद चलाने का आरोप लगाती हैं लेकिन खुद भाजपा छत्तीसगढ़ में परिवारवाद पर चल रही है जहां डॉ. रमन सिंह ने भांजे विक्रांत सिंह को खैरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है वहीं दूसरी ओर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से अपनी भांजी भावना बोहरा को भाजपा की प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस में परिवारवाद नहीं चलता कांग्रेस में सभी को अधिकार है लेकिन भाजपा परिवारवाद चला रही है सीएम ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव किसान पुत्र नीलकंठ चंद्रवंशी लड़ रहे हैं नीलकंठ के सामने भाजपा की ओर से उद्योगपति के रूप में प्रत्याशी खड़ी हैं सीएम ने जनता पर स्वयं निर्णायक करने की बात कही उन्होंने जन समुदाय से कहा अगर आपको विकास पंडरिया विधानसभा में करवाना है तो किसान पुत्र को वोट देकर विधायक चुन रायपुर भेजें इसके बाद ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास होगा दूसरी ओर अगर उद्योगपतियों को विधायक बनाकर भेजते हैं तो उद्योगपति विधायक सारी चीजों को केंद्र मोदी की सरकार की तरह अदानी के हाथों में बेंच देगी पंडरिया के संपूर्ण विकास के लिए नीलकंठ चंद्रवंशी को वोट देकर भारी मतों से जिताने की सीएम ने अपील की।

हजारों की दिखी भीड़ –

मुख्यमंत्री भूपेश की जनसभा में हजारों की भीड़ नजर आई वहीं, नीलकंठ चंद्रवंशी के प्रति लोगों का प्यार साफ-साफ नजर आया लोगों का खूब समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है वही जनता सीएम भूपेश के घोषणाओं से काफी उत्साहित नजर आई।

—————————————-

*उत्तर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली*

0


योगेश यादव ब्यूरो रायपुर, .भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बाइक रैली सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बन गई। भाजपा की बाइक रैली और रोड शो में लगभग 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और भाजपा प्रत्याशी के पत्र में बने माहौल को मजबूती देने के लिए ताकत झोंकी।
बताते चलें कि चुनाव में जीत के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य बाइक रैली निकाली और रोड शो किया। यह रैली जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा और आकाश तिवारी के नेतृव में निकाली गई। बाइक रैली को चुनाव संचालक (रायपुर उत्तर विधानसभा) लोकेश कावड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता 300 से ज्यादा बाइक में सवार होकर निकले। यह रैली राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में युवाओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने की अपील की।

इन क्षेत्रों में दिखा युवाओं का जोशः
बाइक रैली रायपुर रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो गुरुद्वारा रोड होते हुए राजीव गांधी चौक, स्टेशन रोड से गुरुनानक चौक, राठौर चौक, ललिता चौक, फूल चौक, शारदा चौक, एमजी रोड, मौदहापारा, फाफाडीह चौक, साहू पारा, टिम्बर मार्केट, लाल चौक, सिंधु भवन रोड, दुल्हन चौक, पंडरी कपड़ा, प्रमोद साहू के आफिस, लोधीपारा चौक, क्रिस्टल आर्केड, टर्निंग पाइंट, भारत माता चौक, एमडी चौक, कपूर होटल, तरूण सिंह चौक, तेलीबांधा चौक से एक्सप्रेस-वे, अवंति विहार चौक, खम्हारडीह चौक, बीटीआई, टर्निंग पाइंट शंकर नगर से वापस एक्सप्रेस-वे होते हुए केंद्रीय चुनाव कार्यालय पंडरी पहुंची जहां रैली का समापन किया गया।
रैली में प्रमुख रुप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन प्रजापति, बिट्टू शर्मा, गंधर्व पांडेय, राहुल यादव व अनुराग साहू थे। साथ ही भाजपा मंडल तेलीबांधा भाजयुमो अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भाजपा मंडल जवाहर नगर के भाजयुमो अध्यक्ष भारत कुंड, भाजपा मंडल फाफाडीह के भाजयुमो अध्यक्ष योगेश साहू और भाजपा मंडल शंकरनगर के भाजयुमो अध्यक्ष राकेश तांडी, राकेश तांडी, कैलाश बेहरा, तरुण गुप्ता, गुरमीत सिंह, गोपाल साहू व शंकर साहू सहित सैकड़ों की तादात में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए।
……..

*भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने उत्तर में उतरी युवा सेना -वार्ड के चप्पे-चप्पे पर डटे कार्यकर्ता और समर्थक*

0

योगेश यादव ब्यूरो रायपुर, 06 नवंबर 2023।
विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रंग चटख होता जा रहा है। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में बने माहौल को और ज्यादा मजबूत करने के लिए चुनाव प्रचार की कमान अब युवाओं की फौज ने भी संभाल ली है। इस युवा सेना का नेतृत्व सुपुत्र पीयूष मिश्रा कर रहे हैं।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 में विजय पाने के लिए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार ने अब काफी जोर पकड़ लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी तरह प्रत्याशियों के अलावा उनके परिजन व रिश्तेदार भी मतदाताओं से जनसंपर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इधर, रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ बनाने का दावा लगातार कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब 10 दिन ही बचे हैं। इसलिए भाजपा प्रत्याशी के साथ मंडल, वार्ड तथा बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के सुपुत्र पीयूष मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने साथ क्षेत्र के मुहल्ले और गलियों जाकर जनसंपर्क किय़ा। इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने पुरंदर मिश्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
साथ ही प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक-11 के शक्ति नगर मुहल्ले में सघन जनसंपर्क किया। इसी तरह वार्ड भ्रमण दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गली नं.1 से 3 होकर संगम चौक से मस्जिद गली होते हुए गौरा-गौरी चौक तक चला। इसके बाद श्री मिश्रा सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ राजीव नगर मेन रोड से राजनगर, अनुपम नगर गार्डन होकर पहलाजनी अस्पताल से वापस गणेश मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में में पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी श्री मिश्रा का आत्मीय अभिनंदन किया।
इसी तरह शाम को शिव नगर बस्ती खम्हारडीह से जनसंपर्क शुरु किया गया। यह कारवां शिव नगर, बिजली तालाब व पैंठु तालाब से होकर तुलसी नगर, रामलीला चौक, दुर्गा चौक, राशन दुकान गली, संगम चौक, एकता कॉलोनी, बर्मन गली, बलीराम गली, गोल्डन ग्लोरी, और केहर भी पहुंचा। इसके बाद श्री मिश्रा रेल्वे ट्रेक से तालाब किनारे होते हुए पार्षद रोहित साहू के घर पहुंचे और यहां चाय पर चर्चा की गई।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के साथ पार्षद रोहित साहू के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, मंडल महामंत्री अजा मोर्चा सुरेश तांडी, देवराज पारधी, बेला साहू, रजत साहू, राजीव राव, रोहित शर्मा, बलविंदर वेदी, विजय लक्ष्मी, आरती साहू, रामजी वर्मा, मन्नूलाल साहू, नंदलाल वर्मा, राकेश कुमार, विजय पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, रोहित साहू व श्याम सुंदर सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
……..

*चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ*

0

योगेश यादव ब्यूरो रायपुर, 05 नवंबर 2023। चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां-जहां श्री मिश्रा का काफिला पहुंचा, वहां-वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने नेता का अभिनंदन किया।
भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र की जनता के स्नेह से प्रसन्न श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा, मुझ पर विश्वास कीजिए, आप लोगों के माध्यम से सेवा का अवसर मिलने पर पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की रोकथाम कर यहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। दौरा और जनसंपर्क के दौरान श्री मिश्रा और उनका काफिला सबसे पहले सुबह लगभग 8 बजे तात्यापारा स्थित जवाहर नगर मंडल कार्यालय पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर श्री मिश्रा का स्वागत किया। इसके बाद यह कारवां झंडा चौक होते हुए बंगाल स्वीट, संतोषी मंदिर के पास पहुंचा, जहां पर जनसभा आयोजित की गई। सभा में पुरंदर मिश्रा ने वार्ड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। भाजपा की सरकार वापस बनने पर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। इसी तरह विश्वकर्मा चौक पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। वहीं हर घर में पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। तात्यापारा वार्ड के दौरे में प्रमुख रुप से पूर्व पार्षद प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, रमेश शर्मा, सुनील टोप्पो, भारती बागल, शंकर शर्मा, भरत, गेंदलाल साहू, मोहसिन रजा, शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा, प्रसाद विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा व ऋषभ जैन, प्रीति परगनिहा, कंचन साहू, संगीता जैमसहित मंडल के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, शक्ति केंद्र, बूथ व बूथ के पन्ना समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल थे।

श्री मिश्रा ने रिक्की श्रीवास के घर चाय पी…
तात्यापारा क्षेत्र के ब्रह्मानंद गली, गिरधारी गली, शीतला माता मंदिर, सामुदायिक भवन, दुर्गा मंदिर व तत्यापारा की ऊपर गली होते हुए वापस मंडल कार्यालय में दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया। इस बीच श्री मिश्रा ने रिक्की श्रीवास के घर पहुंचकर चाय पी और चुनाव के विषय में चर्चा की।
………………………………

*कांग्रेस नहीं चाहती थी राम मंदिर बनें, मोदी जी के प्रयासों से ही आज हिन्दू आस्था को मिला सम्मान:- योगी आदित्यानाथ*

0

0. कांग्रेस शासन में अपना अस्तित्व बचाने के लिए छत्तीसगढ़ संघर्ष कर रहा, यह संघर्ष अब परिवर्तन का संकल्प बन गया है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बस स्टैंड कुंडा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिहार राणा रणधीर सिंह जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी,वरिष्ठ नेतागण, विशिष्ट जन, जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे योगी आदित्यनाथ ने अपने ओजस्वी भाषण से जमकर कांग्रेस पर हमला बोला और केंद्र की मोदी सरकार के किये गए कार्यों के बारे में जानकारी दी इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति गरीब और जनविरोधी है विगत 500 वर्षों की जो समस्या थी करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र रहे अयोध्या में भव्य राम मंदिर को कांग्रेस बनने नहीं देना चाहती थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प तथा उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है और जनवरी में उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हम सभी उत्तर प्रदेश की जनता का ननिहाल है यहां आते ही एक परिवार की भांति हमें प्यार और अपनापन मिलता है प्रधानमंत्री जी ने 2014 में रामराज्य की जो आधारशिला की स्थापना देश में विकास,सुरक्षा और सुशासन के रूप में किया उसका सहभागी छत्तीसगढ़ भी बनें इसलिए 2023 में छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की सरकार बने इसके लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है 7 नवम्बर को आप जब भी मतदान करेंगे तो एक बात याद रखना की जिस प्रभु श्रीराम के मंदिर की उपेक्षा कांग्रेस ने की उसे भाजपा की सरकार ने संवारा है पिछले पांच वर्षों में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास नहीं किया राम भक्तों पर लाठी चार्ज किया, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण नौजवानों को नौकरी नहीं दी बहन-बेटियों की सुरक्षा पुख्ता नहीं किया लोगों के आवास को छिना भ्रष्टाचार की एक एक कड़ी को जोड़कर आज भूपेश सरकार आने भी कांग्रेस की नीति को स्पष्ट किया शराब घोटाला, कोयला घोटाला हमने तो बिहार में सुना था चारा घोटाला लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में गोबर घोटाला सुनने को मिला जिस छत्तीसगढ़ की नींव अटल जी ने रखी उसे कांग्रेस बर्बाद कर रही है लेकिन अब इन झूठे लोगों को हटाने और भाजपा ने छत्तीसगढ़ को जो विकास का गढ़ बनाया था उस विकास के कमल को खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को आप सबी जरुर वोट दें पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य से जनता की सेवा, सुरक्षा के लिए निस्वार्थ काम करती है लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता केवल कमीशनखोरी का काम करते हैं पांच वर्षों में कांग्रेस ने जितने विकास कार्यों में उपलब्धि अर्जित नहीं की उतने घोटाले और भ्रष्टाचार किये हैं युवाओं के भविष्य को भी इस भूपेश सरकार ने नहीं बक्शा नौकरी देना तो दूर अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए पीएससी घोटाला किया भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है और हमने घोषणा पत्र में जो भी संकल्प किये हैं वो जरुर पूरे होंगे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 36 घोषणाएं की थी लेकिन सबकी सब आज तक अधूरी है भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा किया है दो वर्षों का बकाया धान बोनस महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार और एक वर्ष में 12000 रुपए युवाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, महिला स्वसहायता समूहों को 5 लाख तक का न्यूनतम दर पर ऋण, छत्तीसगढ़ में छात्राओं को स्नातकोत्तर तक निशुल्क शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक निशुल्क इलाज को दुगुना कर 10 लाख तक मुफ्त उपचार की स्वास्थ्य बिमा देने जैसे कई महत्वपूर्ण व जनहितैषी काम भारतीय जनता पार्टी करेगी भावना बोहरा ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण छत्तीसगढ़ अपना अस्तित्व खो रहा है विकास का गढ़ कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज कर्ज के बोझ तले दब रहा है यहां की कांग्रेस सरकार दिल्ली में बैठे कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम का काम कर रही है शांति का टापू कहा जाने वाला हमारा प्रदेश आज सामाजिक हिंसा की भेंट चढ़ रहा है महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं पंडरिया विधानसभा के समुचित विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस हेल्थ पैथ लैब बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 7 जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी जहाँ जनता की मूलभूत समास्याओं दुविधाओं एवं शासकीय कार्यों में आ रही बाधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी यह सभी कार्य आप सभी के आशीर्वाद से ही संभव होगा इसलिए 7 नवम्बर को 4 नंबर बटन में आप सभी विकास की पहचान कमल निशान को चुनकर पंडरिया की समृद्धि के लिए मतदान जरुर करें।

—————————————-