Home Blog Page 792

*चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून*

0

योगेश यादव ब्यूरो रायपुर, :-दिवाली की खुशियों में चुनाव त्यौहार के उल्लास ने चार चांद लगा दे हैं। चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून है। संबंधित क्षेत्र का ऐसा कोई कोना नहीं छूट रहा है, जहां तक नेता न पहुंच पा रहे हों। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी सुबह-शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी लगातार उनके साथ चल रही है।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार को सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा मंडल फाफाडीह क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। जनसंपर्क की शुरुआत उन्होंने जागृति नगर वाल्टेयर लाइन से की। इस बीच अंडरब्रिज से कालीनगर मुख्य मार्ग पर उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह श्री मिश्रा का स्वागत किया। फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, इस बार महिलाएं खुलकर कमल छाप को वोट देने वाली हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में मादी ने जो गारंटी दी हैं, उसमें हर महिला को सालाना 12000 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बेटी के जन्म में 1.50 लाख रुपए जमा कराने जैसे वायदों को महिलाओं का भारी जनसर्मथन मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अपने-अपनो से मुलाकात होने से मैं बेहद आनंदित तो हूं ही, धन्य भी हो रहा हूं। चुनाव के लिहाज से मैं आप सबसे एक और बात साझा करना चाहता हूं कि, विकास के दृष्टिकोण से लक्ष्य काफी बड़ा है और इसे पूरा करने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना आवश्यक है, जिसमें आप सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

सुबहः इन क्षेत्रों में पहुंचे मिश्रा…
बताते चलें कि श्री मिश्रा ने भाजपा मंडल फाफाडीह के अध्यक्ष गोरेलाल नायक के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रमण मंदिर वार्ड क्रमांक-14 अंतर्गत पीली बिल्डिंग, कुम्हार पारा, रमण मंदिर, तिवारी आटा चक्की, चुनाभट्टी, डबरापारा, पटरी लाइन, यादवपारा, गुढ़ियारी अंडरब्रिज, नर्मदापारा मुख्य मार्ग, स्टेशन चौक और सत्कार होटल गली पहुंचे, जहां पर जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया।

शामः इन क्षेत्रों में हुआ धुआंधार जनसंपर्क…
इसी तरह शाम को श्री का जनसंपर्क महात्मा गांधी वार्ड के जय हिंद चौक, लोधी पारा शीतला मंदिर से शुरू किया गया। यह कारवां रघु सायकल गली, गौरा चौरा, पंचायत भवन, यादव गली, शंकर नगर गली, देवदत्त साहू निवास, मेन रोड, रवि किराना, बंडु गली, जय हिंद चौक, पूर्व पार्षद जसवीर ढीला निवास, वर्मा बाडा, संगम चौक, सोहन जंघेल गली, चंद्रवंशी निवास, बोर गली, राजा किराना, गीता मितानिन गली, मंगलू निर्मलकर निवास, ममता सेन मितानिन निवास, धन्ना शुक्ला निवास, महेंद्र सेन निवास, देवदत्त वर्मा किराना मेन रोड, शक्ति केंद्र क्रमांक-9, बाबूलाल पान दुकान, अनंत यादव निवास, तालाब पार, विक्रम प्रधान, लल्लू उइके, पार्षद कार्यालय के पीछे महामाया शीतला मंदिर, गोरेलाल देवांगन गली, जगत गली, भगवान यादव गली, हनुमान मंदिर, आजुराम विश्वकर्मा गली, जैतखाम, पोषण गली, विजय राय गली और गिरनार ट्रांसपोर्ट से गंगानगर पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का समापन किया।

यह सब हुए शामिलः
इस दौरान पार्षद सूर्यकांत राठौर, पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, अखिलेश पवार, भगवान यादव, मोहन एंटी, गुणानिधि मिश्रा, विष्णु नामदेव, संजय शर्मा, केदार यादव, मुक्तिदास कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष फाफाडीह मंडल योगी नाथ साहू, तिलक भाई पटेल, टीटी बेहरा, गोपाल ठाकरे, श्रीमति किरण सारथी, दिलीप सारथी, नरेंद्र निर्मलकर, श्रवण यदु, ललिता यादव, पल्लवी भोसले, मेनका भजन, गणेश साहू, सरोज यादव व मथुरा यादव सहित बीजेपी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल थे।
………………

*भाजपा समर्थित महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क*

0

योगेश यादव ब्यूरो रायपुर। नारी शक्ति समन्वितः यानी नारी शक्ति का स्वरूप है। शक्ति का यही स्वरूप मंगलवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देखा गया। क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में भाजपा समर्थित महिलाओं ने जोरदार जनसंपर्क किया। वहीं कई जगहों पर सम्मान के सम्मान में उन्होंने चाय पी और महिलाओं संग बैठ दुख-दर्द बांटकर रायपुर उत्तर में कमल खिलाने की अपील की।
चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार के नए-नए रंग भी खिलते जा रहे हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं जब पुरंदर मिश्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार की भागीदारी निभाने निकलीं तो देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए। लोग कहते सुने गए कि नारी शक्ति को नमन। इस बीच भाजपा मंडल शंकर नगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड अंतर्गत पार्वती नगर में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती मिश्रा के साथ भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया। इनमें प्रमुख रुप से अर्चना शुक्ला, ज्योति शुक्ला, संतोषी यादव, कपिला सिंह, माधुरी पंडा, ममता षडंगी, रश्मि देवता, निर्मला मिश्रा, कविता मिश्रा, पिंकी मिश्रा, अनुपमा प्रधान, बबीता भुवनेश्वर, रिया देवता, भूमि मिश्रा, शिवली देवता, नूपुर देवता, आकृति देवता, आद्या मिश्रा, नम्रता मिश्रा और स्वयंप्रभा मिश्रा सहित अन्य शामिल थीं।
दौरा और जनसंपर्क के दौरान पार्वती नगर की महिलाओं ने चुनाव प्रचार पर निकली महिलाओं के साथ अपने दुख-दर्द भी बांटे। समस्याओं रखते हुए उन्होंने कहा- मुहल्ले में सफाई का बुरा हाल है। नशेड़ी तत्वों की असहज हरकतों के कारण दहशत का माहौल बना रहता है। रात में भी जगह-जगह असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है, इसके बावजूद पुलिस की कार्यशैली सुस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। समस्याएं सुनकर सरस्वती मिश्रा ने बस्ती की महिलाओं को आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पुरंदर मिश्रा सबसे पहले जनहित से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की दिशा में काम करेंगे और यही उनकी प्राथमिकता भी है। नशाखोरी रोकने, युवाओं के लिए बेहतर रोजगार की व्यवस्था करने और सख्त कानून-व्यवस्था बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

दिल की अमीर दुरपती ने पिलाई चाय
जनसंपर्क पर निकला महिलाओं का यह कारवां आगे बढ़ते-बढ़ते पार्वती नगर पहुंचा। इस बीच कचना रेलवे फाटक के पास पटरी किनारे रहने वाली दुरपती साहू से मुलाकात हुई। पता लगा, दुरपती लोगों के घरों में बर्तन साफ कर अपना परिवार चलाती है, लेकिन दिल की वह बहुत अमीर हैं। तभी दुरपती ने घर आई अतिथियों का न सिर्फ हाथ जोड़कर अभिनंदन किया बल्कि सभी को उन्होंने पानी और चाय भी पिलाई।

दुरपती ने इस तरह बांटे दुख-दर्द
दुरपती ने बताया प्रशासन ने उसे घर तोड़ने का नोटिस दिया हुआ है। इस आधार पर कि रेलवे पटरी पर फ्लाईओवर प्रस्तावित होने से लगभग 50 घरों को विस्थापित किया जाएगा। इस तरह दुरपती का दर्द छलक उठा। इस पर श्रीमती सरस्वती मिश्रा ने कहा कि विस्थापित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा और इस दिशा में वह पूरा प्रयास करेंगी।
…………………………….

*चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा*

0

योगेश यादव ब्यूरो रायपुर:-चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नगर, शंकर नगर और फाफाडीह मंडल क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह श्री मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से लक्ष्य काफी बड़ा है और इसे पूरा करने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा मंडल जवाहर नगर, शंकर नगर और फाफाडीह क्षेत्र के अंतर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक -34, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक-28, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक-36, जवाहर नगर वार्ड क्रमांक-27 और नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक-31 सहित अलग-अलग मुहल्लों में सुबह से शाम तक वार्ड भ्रमण कर जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के श्री मिश्रा ने दौरा और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत राजीव आवास लाल गंगा क्षेत्र से की। दौरा और जनसंपर्क के दौरान आमजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए किए गए 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। कानून-व्यवस्था चौपट है। नशेड़ी तत्वों की असहज हरकतों के कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन अव्यवस्थाओं में सुधार लाने के साथ- साथ क्षेत्र के समुचित विकास के लिए परिवर्तन अब बेहद जरुरी है और यह परिवर्तन जनता के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। इसलिए अबकी बार रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाना जरूरी है।

इन वार्डों किया आज जनसंपर्क
इसी तरह दौरा और जनसंपर्क अभियान के क्रम में वे मिलेनियम प्लाजा, बांस टाल, गणेशराम नगर, जवाहर चौक, शास्त्री बाजार बस्ती, शारदा मंदिर, अर्जुन नगर, रायगढ़ बाड़ा, उत्कल नगर आकाशवाणी, दुर्गा नगर, सिंचाई कॉलोनी, योगेन्द्र वर्मा कार्यालय, कन्या शाला, मधु शर्मा गली, चोपड़ा होटल, कुंद्रापारा बस्ती, राजातालाब गली नं. 1 से 4 और राजातालाब होते हुए नई बस्ती, प्रीति इडिकर के निवास पहुंचे जहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इसके बाद शाम को फाफाडीह ओवरब्रिज के नीचे से दौरा और जनसंपर्क शुरु किया गया। यह कारवां रघु सायकल गली, गौरा चौरा, पंचायत भवन, यादव गली, शंकर नगर गली, चिराग पंडरिया निवास, अरविंद सिंह गली, काली मंदिर, खिलौना कारखाना, पारस नगर, बिहारी गली, ठेकेदार बाड़ा, टिकम जैन निवास, सुलेमान गली, पारस नगर चौक, शिव मंदिर, पीएनटी कॉलोनी, डॉ. अम्बेडकर भवन, हनुमान मंदिर, जब्बार गली, शिव मंदिर के पीछे चैतन्य धाम, सुरेन्द्र छाबड़ा निवास और शिव मंदिर गार्डन होते हुए सुरजीत छाबड़ा निवास तक पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का समापन किया।
जनसंपर्क के दौरान जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, पूर्व पार्षद सुनील बांद्रे, ललिता बुंदेला, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, पूर्व पार्षद योगेंद्र वर्मा, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, गुणानिधि मिश्रा, दिलीप सारथी, विकास अग्रवाल, अनिता महानंद, रोहित साहू व जितेंद्र गंडेवा सहित बीजेपी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल थे।
…..

*लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक सहभागी होने के लिए आप सभी मतदाताओं का सहृदय आभार।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– मैं भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम जिला एवं प्रदेश के सभी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता साथियों, सभी मंडल, बूथ, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त करती हूँ की इतने अल्प समय में आप सभी के सहयोग से यह चुनाव संपन्न हुआ और हम जन-जन तक भाजपा की नीतियों, सबका साथ सबका विकास के लक्ष्यों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व व जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सफल हुए हैं मीडिया के सभी पत्रकार साथी, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान करने वाले सभी शुभचिंतकों को भी धन्यवाद देती हूं जनसेवा ही भावना के संकल्प एवं लक्ष्य के साथ पंडरिया विधानसभा के विकास तथा आप सभी मेरे परिवारजनों की सेवा के प्रति मैनें जो संकल्प किया है और समृद्ध पंडरिया के लिए जो कर्तव्यपथ निर्धारित किए हैं उसके प्रति विश्वास जताते हुए मुझे प्रत्याशी के रूप में अहम जिम्मेदारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व का भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं इस दौरान पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों आप सभी ने जो अपार समर्थन, सहयोग व आशीर्वाद प्रदान किया उसके प्रति मैं कृतज्ञ हूँ।

#जनसेवा_ही_भावना

—————————————-

*पन्द्रह साल बेहाल, कांग्रेस के पाँच साल में जनता खुशहाल – विकास*

0

योगेश यादव ब्यूरो रायपुर। जनवंदन यात्रा के दौरान बुधवार को भी विकास उपाध्याय लोगों के बीच पहुँचे, उमड़ी भीड़ का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपका प्यार ही मेरी ताकत है। श्री उपाध्याय ने कहा कि 15 सालों में भाजपा जो नहीं कर पायी उसे कांग्रेस ने 05 सालों में किया और आगे भी जनता के हित में काम करेंगे। श्री उपाध्याय ने कहा कि इस सरकार में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, मेडिकल मोबाईल यूनिट, पट्टा वितरण जैसे मूलभूत काम हमने किये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही 200 यूनिट बिजली फ्री, स्कूलों का अपग्रेडेशन, गरीबों को आवास के लिए एक लाख, श्रद्धांजलि योजना, 500 रूपये सिलेण्डर पर सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सरकार कांग्रेस ही है, जिसे हमने काम करके साबित किया है।

जनवंदन यात्रा के दौरान विकास उपाध्याय रामकुण्ड, समता कॉलोनी पहुँचे जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वामी आत्मानंद वार्ड में जैसे ही वे पहुँचे मातायें, बहनें खुशी से झूमने लगीं, उन्हें देखकर खुद को रोक नहीं पाये। इसके अलावा यात्रा गीता नगर, उत्कल बस्ती, जनता क्वार्टर, अर्जुन नगर, राखी नगर और शहीद चूड़ामणि वार्ड में भी पहुँची जहाँ विकास उपाध्याय को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। उन्होंने श्रीनगर, बांसटाल (रायपुरा) व अश्वनी नगर में अलग-अलग समाज व समितियों की बैठक लीं।

 

*योगीराज सिंह को छह वर्ष के लिए कांग्रेस से किया गया निष्कासित आदेश जारी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्यवाही की गई हैं योगेश्वर राज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड़ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी थे मतदान होने के बाद ये आदेश जारी किया गया है।

—————————————-

*डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में बनाया जाएगा सुविधा केन्द्र*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती// विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में सुविधा केंद्र बनाया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सक्ती के मतदाता जो की मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में जैसे सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल, मतदान दलों के परिवहन के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर, माइक्रो आब्जर्वर, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी टीम व उनके ड्राइवर एवं अन्य जिले के कर्मचारी जो अन्य जिले में निर्वाचन कार्य में ड्यूटी में तैनात रहेंगे। उनको डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर सक्ती के सुविधा केंद्र में 13 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

*ग्राम सरजुनी मे गांव के खेत में लगे टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा*

0

*ग्राम सरजुनी मे गांव के खेत में लगे टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा*

*आरोपी-*

*वीरकमल राठिया पिता अंगद राठिया साकिन ग्राम अर्जुनी थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)*

*अपराध क्रमांक 367/2023 धारा 379 भादवि*

*• चोरी करने वाले आरोपी वीरकमल राठिया को 04 घण्टे के भीतर गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*• प्रकरण में चोरी की गई टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैट्री आरोपी वीरकमल राठिया से बरामद*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2023 को प्रार्थी कौशलेन्द्र गबेल पिता दीनदयाल गबेल निवासी ग्राम सरजुनी थाना सक्ती थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/11/2023 के रात्रि करीबन 09.00 बजे से 05/11/2023 के सुबह 06.00 बजे के मध्य मेरे गांव के खेत में लगे टुल्लू पम्प व ट्रैक्टर की बैटरी किमती जुमला 19350 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. अहीरे से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर संबंधित गवाहों का कथन लेखबद्ध कर संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी जो संदेही वीरकमल राठिया से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करते हेतु उपरोक्त माल को चोरी करना तथा बिक्री हेतु ग्राहक नही मिलने से अपने घर के कमरा में छिपाकर रखना बताया गया। प्रकरण में आरोपी वीरकमल राठिया के बताये अनुसार चोरी की गई टुल्लू पम्प व ट्रेक्टर की बैट्री को बरामद किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से गिर0 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक शर्मा (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमल मैरिषा, स.उ.नि. शंकर लाल साहू, प्रधान आरक्षक मनोज जाना तथा आरक्षक संदीप साहू की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*नीलकंठ का धुआंधार प्रचार प्रसार जारी, समर्थन देने उमड़ रहे लोग*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही दिन बचें हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को आपार समर्थन मिल रहा है नीलकंठ चंद्रवंशी भी धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं एवं कांग्रेस की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं बता दे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की वापसी होगी ऐसा नीलकंठ चंद्रवंशी का दावा है नीलू अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर वे उनका समर्थन मांग रहे हैं आज नीलकंठ मोहतरा ख़ुर्द, सिरमाडबरी, रमतला और पेंड्रीखुर्द पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया नीलू ने लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की वहीं लोगों ने भी नीलकंठ को समर्थन देने की बात कही साथ ही साथ नीलकंठ ने जन समस्या को भी सुना व कांग्रेस सरकार बनते ही समस्या हल करने की बात कही।

*महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना*

चुनाव को कुछ दिन बचे हुए हैं, ऐसे में नीलू को जन समर्थन तो मिल रहा है वहीं नीलकंठ माता रानी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे नीलू मां महामाया मंदिर पहुंचे व वहां पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद दिया इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख व समृद्धि के लिए भगवान के समक्ष मंगल कामना की।

*कांग्रेस सरकार की योजनाओं से कराया अवगत*

नीलकंठ चंद्रवंशी लोगों के बीच पहुंच लगातार उन्हें कांग्रेस सरकार की योजनाओं से रूबरू कर रहे हैं उनका मानना है कि हर किसी को सरकारी योजनाओं की जानकारी होना चाहिए और लाभ भी मिलना चाहिए उन्होंने जनता को बताया कि कैसे कांग्रेस सरकार ने 5 साल में अपने हर वादे को निभाया है व अगले 5 साल उन्हें मौका मिलता है तो वह अपने किए गए हरएक वादे को निभाएगी उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक को उसकी राशि के साथ-साथ 4000 बोनस देगी छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों और महाविद्यालय में KG से PG तक मुक्त शिक्षा मिलेगी उन्होंने बताया जिस तरह से पिछली बार कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया वैसे ही इस बार भी किसानों का कर्ज माफ होगा सीएम भूपेश बघेल ने स्वयं इसका ऐलान कर दिया है जिनके पास जमीन नहीं है उनको हमारी सरकार 7000 देती थी लेकिन अब 10000 रुपये देगी। हम 200 यूनिट तक फ्री बिजली देगें।

*जनता बोली नीलकंठ पर भरोसा*

जैसा कि सभी जानते हैं छत्तीसगढ़ का जन-जन बोलता हैं कि भूपेश है तो भरोसा है वैसे ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वासी नीलकंठ पर भरोसा जाता रहे हैं क्षेत्र वासियों का मानना है कि उन्हें किसान नेता चाहिए जो उनके दुख सुख में काम आ सके राजनेता तो केवल वोट लेने के लिए सामने आते हैं उसके बाद सभी को भूल जाते हैं 15 साल तक भाजपा ने कुछ ऐसा ही किया कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाई छत्तीसगढ़ की यह पहचान बनी रहेगी व एक बार फिर कांग्रेस वापसी करेगी।

*इनकी रही मौजूदगी -*

इस मौके पर ग्राम मोहतरा खुर्द में चन्द्रशेखर साहू, मनीराम साहू, गण राम साहू खुमान साहू, गणेश राम साहू ग्राम सिरमाडबरी में मनीराम यादव हीरा साहू, साधु साहू, दशरथ यादव,रामलोचन साहू, लल्लू चंद्राकर ग्राम रमतला में राजू यादव,धनंजय यादव,धनेश्वर साहू, ओमप्रकाश यादव, राजेश यादव ग्राम पेंड्रीखुर्द में छन्नू कश्यप,अघ्नु कश्यप, कोमल कश्यप,विष्णु कश्यप और रामायण कश्यप उपस्थित रहें।

—————————————-

*बाहरी को वोट करोगे मतलब अपने वोट को दान करने के बराबर,स्थानीय को करोगे हर समस्या का निदान तुरन्त: टी एस सिंहदेव*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:-छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विधानसभा पंडरिया के वनांचल ग्राम कोदवा पहुंचे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित जनसभा को संबोधित किया बता दे कि उप मुख्यमंत्री पंडरिया विधानसभा के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी के समर्थन में वोट अपील के लिए पहुंचे हुए थे उन्होंने ग्राम कोदवागोडान के उप स्वास्थ केंद्र के समीप में मौजूद एक बड़े मैदान में जनसभा को संबोधित किया और नीलकंठ के समर्थन में वोट अपील की।

उपमुख्यमंत्री ने मंच से भाजपा पर साधा निशाना –

टीएस सिंहदेव ने हजारों की संख्या में मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरी प्रत्याशी जो भी आएंगे आपकी समस्याओं को नहीं देखेंगे आप लोगों की दुआ समर्थन व आप लोगों की राय से दोनों हाथ से समर्थन देते हुए पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को जिताकर रायपुर भेजना है नीलकंठ चंद्रवंशी आपका किसान बेटा है आपका देखरेख करने वाला है सही मायने में नीलकंठ चंद्रवंशी ही आपकी देखभाल कर सकते हैं रायपुर के रहने वाले प्रत्याशी सिर्फ रायपुर में ही रहेंगे वही डिप्टी सीएम ने कहा सरकार अगर कांग्रेस की बनती है तो निश्चित वादे के अनुरूप किसान का कर्जा माफ होगा एक अकेले नीलकंठ चंद्रवंशी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाएंगे और ना ही मैं एक अकेले कर पाऊंगा इसीलिए हमको एक-एक प्रत्याशियों को विधानसभा से जीताकर के रायपुर भेजना है सरकार अगर कांग्रेस की बन जाती है तो निश्चित रूप से सभी किसानों का कर्ज माफ होगा ₹3000 से अधिक के समर्थन मूल्य में करेंगे धान खरीदी धान का समर्थन मूल्य ₹2500 देने की बात हमने पिछले विधानसभा 2018 में कही, जिसको हमने बढ़ाकर 2800 कर दिया है व इस बार हमारी सरकार बनती है तो ₹3000 से अधिक के समर्थन मूल्य में धान खरीदी करेंगे ₹9000 की अधिक की राशि देकर आपकी धन को खरीदी करेंगे।

राहुल के वादे को डिप्टी सीएम ने दोहराया –

डिप्टी सीएम ने बताया कि वन अधिकार कानून बनाएंगे वन अधिकार पट्टा दे रहे है पहले भाजपा की सरकार 100 तेंदू पत्ता की ढाई सौ रुपए देती थी और हम 100 तेंदूपत्ता का ₹400 देते हैं व हजार तेंदू पत्ता का 4000 रु देते है इसके साथ ही पूरे परिवार को 4000 रु की सहायता राशि देंगे ये घोषणा राहुल गांधी जी करके गए है।

हमारी सरकार ने खोली स्वामी आत्मानंद स्कूल –

टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमारी वनांचल की बेटे व बेटियां अंग्रेजी नहीं पढ़ पाते थे प्राइवेट स्कूल में अंग्रेजी पढ़ने के लिए ₹30000 तक के देना पड़ता है जिसे लेकर के हमारी सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला है जिससे अब मुक्त में अंग्रेजी पढ़ पा रहे हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र बेहतरीन काम –

स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर के उन्होंने कहा पहले एक परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता राशि मिल पा रही थी अब कांग्रेस की सरकार ने 10 लख रुपए आर्थिक सहायता राशि देकर आपका इलाज सरकार अपने तरफ से कर रही है बड़े बीमारियों के लिए 25 लाख रुपए तक का इलाज के लिए हमारी सरकार दे रही है।

200 यूनिट बिजली फ्री –

डिप्टी सीएम बोले हमारी सरकार ने बिजली बिल को हाफ किया साथ ही घोषणा करते हुए कहा अगर हमारी कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश सरकार 42 लाख हितग्राहियों को 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त देगी।

ज्यादा से ज्यादा करें मतदान –

उप मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और कांग्रेस को ही करें ताकि बाहरी लोग आप लोगों का फायदा ना उठा सकें नीलू ने आप सभी से पंडरिया क्षेत्र के लिए जो भी वादे किए हैं कांग्रेस सरकार वापसी होते ही हर एक वादा पूरा होगा।

—————————————-