Home Blog Page 791

*15 से 17 नवंबर तक शुष्क दिवस घोषित, नहीं होगी शराब की बिक्री*

0

मुंगेली/ जिले में विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न एवं निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 15 नवम्बर से 17 नवम्बर मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने दिए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों, होटल, रेस्टोरेन्ट, बार, क्लब आदि की समस्त दुकानों, मद्य भण्डारण, भाण्डागार मुंगेली, धूमा स्थित भाटिया वाइन मर्चेंट डिस्टिलरी को मतदान समाप्ति के 48 घंटे के पूर्व अर्थात 15 नवम्बर 2023 की शाम 5 बजे से 17 नवम्बर 2023 को मतदान समाप्ति तक शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में समस्त मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।

 

*उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान*

0

मुंगेली / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य ए. डी. अंचल ने बताया कि मतदान दिवस में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान के माध्यम से ही हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए हमें स्वयं प्रेरित होकर मतदान करना आवश्यक है।
अभियान के दौरान ग्राम भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मीर कंठ साहू, दयालु दास मानिकपुरी, ज्योति सिंह, जय सिंह मरकाम, बलदाऊ प्रसाद साह,ू के. पी. डाहिरे सहित छात्र गण उपस्थित रहे। बता दें कि जिले में विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

*मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण*

0

*मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक*

रायपुर.. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लिए दूसरे चरण के मतदान के एक दिन पहले एवं मतदान दिवस यानि 16 नवम्बर और 17 नवंबर को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

*CG ELECTION 2023:- सहायक शिक्षक हुआ निलंबित राजनीतिक पार्टी के रैली में चुनाव प्रचार प्रसार किया*

0

*CG ELECTION 2023:- सहायक शिक्षक हुआ निलंबित राजनीतिक पार्टी के रैली में चुनाव प्रचार प्रसार किया*


आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-नरियरा, सक्ती:-श्री कन्हैया लाल जयसवाल सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला नरियरा विकासखंड मालखरौदा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ को दिनांक 2/11/2013 को एक राजनीतिक पार्टी के रैली में शामिल होकर उम्मीदवार के साथ मंच साझा कर चुनाव प्रचार प्रसार किये जाने की शिक़ायत की जांच में पुष्टि की गई है जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 5 का उल्लंघन किये जाने के कारण श्री कन्हैया लाल जयसवाल सहायक शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला नरियरा विकासखंड मालखरौदा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रन तथा अपील) नियम 1966 नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से नीलम्बित किया गया है नीलबन अवधि में नियमानुसर जीवन निर्वाह भट्ट की पात्रता होगी l
श्री कन्हैया लाल जयसवाल सहायक शिक्षक नरियरा विकासखंड मालखरौदा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ का नीलबन अवधि में मुख्यमंत्री जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति जिला शक्ति छत्तीसगढ़ होगा साथ ही ये आदेश तत्काल से प्रभावित किया गया है

*टंगिया से मारकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी एवं आरोपी को भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार*

0

*टंगिया से मारकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी एवं आरोपी को भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) तिरिथ राम पटेल उम्र 65 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला*

*(02) रामकुमार पटेल उम्र 28 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला*

*(03) लक्ष्मी नारायण पटेल उम्र 32 साल निवासी परसाही बाना थाना अकलतरा (एक अन्य आरोपी को भगाने में सहयोग करना)*

*खेत जमीन विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर टांगिया से प्राण घातक हमला कर मृत्यु कारित कर घटना को दिया अंजाम*

*मृतक धरम लाल राठौर उम्र 61 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 34, 212 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.11.2023 को सूचक दीप्ती राठौर उम्र 38 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला जो थाना मुलमुला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 10.11.2023 को दोपहर 03.30 बजे के आस-पास अपने घर पर थी तभी गली में हल्ला सुनाई दी कि धरम लाल राठौर को पटेल लोग मारपीट कर रहें थे तब पटेल बस्ती तरफ दौड़ते गई देखी तो मेरे ससुर धरम लाल राठौर को खेत जमीन विवाद के कारण तिरिथ राम पटेल एवं उसके पुत्रो के द्वारा हाथ मुक्का एवं टांगिया से मारपीट कर रहें थे, मारपीट से ससुर के जमीन में गिरने और टंगिया से मारने से मृत्यु हो गई सूचना पर थाना मुलमुला में मर्ग क्रमांक 63/ 2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच दौरान मृतक धरम लाल राठौर निवासी नरियरा के शव का पीएम कराया गया *पीएम कर्ता डाक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जो गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना पीएम रिपोर्ट में लेख किये जाने* तथा मर्ग जांच दौरान गवाहो के कथन शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सदर धारा का कारित करना सबूत पाये जाने से थाना मुलमुला में अपराध क्र. 297/23 धारा 302, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी तिरीथराम पटेल एवं उसके पुत्र रामकुमार पटेल अपने घर में छिपा की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया *आरोपीगण द्वारा अपने मेमोरण्म कथन में बताया कि मृतक धरम लाल राठौर से हम लोगो का खेत जमीन विवाद चल रहा इसी बात को लेकर उसको जाने से मारने की नियत से हम लोग पटेल मोहल्ला अपने घर के सामने गली में इंतजार कर रहे थे तभी धरमलाल राठौर आया जिसको एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट एवं टंगिया से उसके गले को मारकर मृत्यु कारित करना बताये*

आरोपी लक्ष्मीराम पटेल जो आरोपी तिरिथ राम पटेल का रिस्तेदार है जिसने एक अन्य *आरोपी को अपने घर ग्राम परसाही बाना में यह जानते हुए भी कि उसने हत्या किया है उसे अपने घर में आश्रय देकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर भगाने में सहयोग किया है जिस पर से आरोपी लक्ष्मीराम पटेल को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार करने* से उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 212 भादवि जोड़ी गई।

विवेचना दौरान आरोपी तिरिथ राम पटेल उम्र 65 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला, रामकुमार पटेल उम्र 28 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला, लक्ष्मी नारायण पटेल उम्र 32 साल निवासी परसाही बाना थाना अकलतरा के *विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 11.11.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है*। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, प्रआर बलदेव, रेमन सिंह राजपूत, आर. नफिस खान एवं सायबर सेल टीम सराहनीय योगदान रहा।

0

“आपरेशन निजात” व आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्येनजर हिर्री पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही •

*कुल 155 लीटर महुआ कच्ची शराब व पिकप क्र. CG10AB 0376 को किया गया जप्त।*
* 02 आरोपी गिरफ्तार

*गिरफ्तार आरोपी:-
1. भगवान सिंह पिता स्व.जनकु राम सिदार उम्र 43 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री
2. भुवन राम छेदाम पिता स्व.दुजराम छेदाम उम्र 50 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर

जप्ती – पिकप क्र. CG10AB 0476 एवं 35 लीटर वाली प्लास्टिक वाला 04 डिब्बा में जुमला 140 लीटर 05 लीटर वाला प्लास्टिक 03 डिब्बा में 15 लीटर कुल 155 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया

 आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह(ips)द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन “निजात” के तहत अवैध नशीली पदार्थो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्री कृष्णा कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा बिलासपुर के मार्गदर्शन में थाना हिर्री अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 11/11/2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी हिरी हरीश टांडेकर को सूचना मिला की ग्राम खजूरी से भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब पिकअप क्रमांक सीजी 10 AB 0476 में भरकर परिवहन करने की सूचना मुखबीर से प्राप्त हुई थी , जिसके तहत ग्राम खजूरी रोड में नाकाबंदी किया जहां रात्रि लगभग 09.00बजे बेलमुंडी की ओर से उक्त वाहनआते हुए मिला जिसे रोक कर पूछताछ किया गया एवं वाहन को चेक करने पर महुआ कच्ची शराब मिले जिस में कुल चार प्लास्टिक के 35 लीटर वाले बड़े डिब्बे में एवं पांच-पांच लीटर के तीन डिब्बे में महुआ शराब जुमला 155 लीटर शराब कीमती 31000 रुपया का मिला आरोपी गणों द्वारा उक्त शराब को अवैध रूप से मुनाफा कमाने के लिए बिक्री करने के लिए ले जाना पाया जाने पर उपरोक्त धारा सदर कायम किया गया है पिकअप जिसकी कीमत 7 लाख रुपया है को मौके पर जप्त किया गया जबकि शराब के संबंध में आरोपी गणों के द्वारा कोई भी विद्या कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अपराध धारा सदर कायम किया गया है आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र टांडेकार , सउनि बी.आर.साहू , प्रआर 1024 बृजेश मिश्रा, प्रआर 1038 नरेश बड़ा , आर. सुकदेव कश्यप, आर. जितेंद्र जगत , आर. मुकेश दिव्य आर. रजनीकांत आर. छोटे लाल पटेल आर. उपेंद्र सिंह म.आर विनिषा पटेल का कार्य सराहनीय रहा।

*हत्या के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर थाना तरेगाँव जंगल पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना तारेगाँव जंगल में अपराध क्रमांक-25/2023- धारा 302 पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

कबीरधाम जिले के थाना तारेगाँव जंगल में दिनांक-09.11.2023 को प्रार्थी जवाहर प्रसाद यादव पिता पतिराम यादव उम्र 29 वर्ष साकिन साजाटोला द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।कि मेरे पिताजी पतिराम यादव पिता बजरु यादव उम्र 51 वर्ष साकिन साजाटोला थाना तरेगाँव जंगल को आरोपी बिसुराम बैगा पिता भरोसा बैगा उम्र 51 वर्ष साकिन साजाटोला थाना तरेगाँव जंगल के द्वारा आपसी विवाद होने से सुखसेन बैगा के घर के आगन में कुल्हाड़ी से सिर में मारकर हत्या कर दिया है। कि रिपोर्ट पर थाना तरेगाँव जंगल में अप. क. 25/2023 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना
में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी तरेगाँव उप. निरीक्षक श्री सुरेश कुमार कश्यप द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तरेगाँव जंगल द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। दौरान विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी पता तलाश के पुलिस टीम को हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुआ। आरोपी बिसुराम बैगा पिता भरोसा बैगा उम्र 51 वर्ष साकिन साजाटोला थाना तरेगाँव जंगल को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया, तथा हत्या में प्रयुक्त 01 नग कुल्हाड़ी अपने कब्जे से बरामद कराया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर आज दिनांक-10.11.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी उप. निरीक्षक श्री सुरेश कुमार कश्यप एवं थाना तरेगाँव जंगल पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*छेड़छाड़ करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे*

0

नाम आरोपी – कीर्ति पैकरा पिता शंकर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बानाबेल चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 08.11.23 को पीड़िता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 04.11.23 के शाम करीब 07:00 बजे ग्राम बानाबेल निवासी कीर्ति पैकरा के द्वारा प्रार्थिया की जबरदस्ती हाथ पकड़कर तथा जबर्दस्ती खींचकर छेड़छाड़ किया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ

अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई. जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये थे। आरोपी की गिरप्तारी हेतु उनके सकुनत पर पतासाजी किया जा रहा थ, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी कीर्ति पैकरा अपने गांव में ही छिपे है। सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमती अर्चना झा,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर आरोपी कीर्ति पैकरा पिता शंकर पैकरा उम्र 28 वर्ष निवासी बानाबेल चौकी बेलगहना को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, जिसे आज दिनांक 10.11.23 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल अग्रवाल, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आरक्षक राकेश पोर्ते की विशेष योगदान रहा ।

** आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा फोर्स के साथ अलग-अलग क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च**

0

** अचार संहिता के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने किया गया पैदल मार्च
** पैदल मार्च करने का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव तथा अपराधिक तत्व को हतोत्साहित करना


आशीष कश्यप बिलासपुर:-जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारी को आगामी विधानसभा चुनाव तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अपराधी घटनाओं को रोकने तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने तथा अपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लोकल पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में

आजअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में थाना सरकंडा,सिविल लाइन, तोरवा,तारबाहर से अलग-अलग टीम थाना क्षेत्र में पैदल

मार्च पर निकली थी टीम के द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा क्षेत्र में आने वाले पोलिंग बूथ के आसपास वाले एरिया में पैदल मार्च किया गया पैदल मार्च करने से आम जनों में शांति का माहौल व्याप्त हुआ तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के संबंध में मैसेज दिया गया।

*आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस*

0

  *24 घण्टे में किया गया जवाब तलब*

बिलासपुर, /विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री शैलेश पाण्डेय को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अफसर श्री सुभाष सिंह राज ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।

रिटर्निग अफसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डे द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मंदिर चौक से सिंधी कालोनी रोड, भक्त कंवर राम रोड, मुख्य मार्ग एवं अयोध्या नगर ( चर्च गली), डॉ. घाटगे नर्सिग होम, सिंधी कालोनी बिलासपुर में बिजली के खंभो में बैनर पोस्टर लगाया गया है एवं मेन रोड पर बैनर पोस्टर से प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है। आयुक्त नगर निगम बिलासपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उक्त शिकायत की पुष्टि भी हो रही है। उनका यह कृत्य आदर्श आचार संहिता एवं छ.ग. संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 का उल्लंघन है। इसलिए प्रत्याशी श्री पांडेय को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक संपत्तियों पर किये गये विरूपणों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में अपना स्पष्टिकरण नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत करें। विरूपण नही हटाने अथवा स्पष्टिकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।