Home Blog Page 790

*सिगरेट नहीं दिया तो कर दी हत्या..पढ़िए पूरी खबर*

0

पटना: बिहार के पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक लड़की को सिगरेट नहीं देने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। सिगरेट नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने दुकान में बैठी लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पंडारक थाना क्षेत्र के मझला बिगहा गांव में सोमवार की रात कुमकुम कुमारी (14) अपने पिताजी की परचून की दुकान पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सिगरेट मांगने आए और लड़की द्वारा नहीं दिए जाने से वे नाराज़ हो गए।

इसके बाद बदमाश ने लड़की को गोली मार दी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने लड़की को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बदमाश की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

*मतदान दलों का विशेष प्रशिक्षण 15 नवंबर को*

0

रायपुर /मतदान दलों का विशेष प्रशिक्षण 15 नवंबर को  होगा। इसमें वे अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे जो 8 और 9 नवंबर में जो अधिकारी एवं कर्मचारी किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके थे। यह पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी में 9.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

*टाउन हॉल में बनाए गए सुविधा केंद्र*

0

*14,15,16 को रहेंगे कार्यरत*

रायपुर / राजधानी के कलेक्टोरेट परिसर में टाउन हॉल में विशेष सुविधा केंद्र बनाए गए है। जिले के मतदाता जो जिले में या जिले के बाहर निर्वाचन कार्य जैसे मतदान दल,माइक्रो आब्जर्वर, ड्राइवर ,क्लीनर एफएसटी जैसे कार्यों में सलग्न है, वे 14,15,16 नवंबर को यहां पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। इसका समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिले में आने वाले सात विधानसभा तथा बलौदाबाजार विधानसभा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लिए यह सुविधा है।

*Facilitation center established in the Town Hall will be operational on the 14th, 15th, and 16th*

0

Raipur//Special facilitation center has set up in the Town Hall within the collectorate premises of Raipur, Voters from the district who are engaged in election-related activities such as polling staff, micro-observers, drivers, cleaners, and EVM/FSTI handlers, can cast their votes via postal ballots here on the 14th, 15th, and 16th of November. The voting hours are from 10 AM to 5 PM. This facility is available for the constituencies falling under the seven assembly segments in the district and the Balodabazar assembly segment.

*Pre Certification Mandatory for Political Ads in Print Media on Voting Day and Day Before*

0

*Ban on Misleading Advertisements Targeting Voters*

“Raipur. November “The Election Commission of India has issued comprehensive guidelines to restrain misleading advertisements in electronic, social media, and print media during the Chhattisgarh Legislative Assembly General Elections 2023. According to these guidelines, Pre certification is mandatory for political advertisements published in print media on the day of voting and the day before.

 

Chief Electoral Officer Mrs. Reena Babasaheb Kangale, providing details regarding the issued letter by the Election Commission of India, stated that for the second phase of voting for the Chhattisgarh Legislative Assembly elections, it is mandatory to obtain Pre certification from the district or state-level Media Certification and Monitoring Committees for the publication of political advertisements in print media on the day before polling and on the polling day, November 16 and November 17. The Election Commission of India has directed the state-level and district-level Media Certification Committees to take prompt decisions on the applications received for certification.

Chief Electoral Officer Mrs. Reena Babasaheb Kangale, mentioned that after the publication of misleading advertisements in the print media before the polling day and on the polling day, the affected party or candidate does not have any opportunity for clarification or rebuttal. Therefore, to ensure free, transparent, and fair elections, it’s essential to certify advertisements beforehand.

*एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई*

0

*14.50 लाख की संदिग्ध रकम बरामद*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /दीवाली के दौरान एसएसटी टीम ने 14.50 लाख रुपए से ज्यादा की संदिग्ध रकम ले जाते हुए पकड़ी है। शहर के मोपका चौक के आगे चिल्हाटी मोड़ पर बनाये गये चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान मन्नाडोल सिरगिट्टी निवासी संजय साहू से 7 लाख रूपए नकद की बरामदगी की गई। इनमें 500 रूपए के 14 बण्डल शामिल है। इसी प्रकार गुरूनानक चौक तोरवा में बनाये गये जांच चौकी में जांच के दौरान मसानगंज निवासी श्री अंशुमन बाजपेयी से 7 लाख 50 हजार रूपए नकद राशि की बरामद की गई है। संबंधितों ने इन रुपयों का कोई सबूत अथवा दस्तावेज नहीं दे पाए। इसलिए रकम जब्त कर ली गई है।

*मतदान दलों को सामग्री वितरण 16 को*

0

*सामग्री वितरण के लिए 300 कर्मचारियों की ड्यूटी, बनाए गए 76 काउंटर*

*अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले में 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य 16 नवम्बर को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से सवेरे 8 बजे से शुरू होगा। सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए बैरिकेडिंग सहित पूरी तैयारियां हो चुकी है। आज प्रार्थना सभाभवन में लगभग 300 कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विधानसभावार 20 मतदान केंद्रों पर सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए एक काउंटर बनाया गया है। इस प्रकार 6 विधानसभाओं के लिए कुल 76 कांउटर बनाए गए है। निर्वाचन सामग्री वापसी की कार्यवाही 17 नवम्बर को मतदान संपन्न होने के पश्चात शुरू होगी। वितरण की जाने वाली सभी सामग्रियों की लिस्टिंग उचित तरीके से करने के निर्देश प्रशिक्षण में दिए गए। नगर निगम कमिश्नर एवं प्रशिक्षण के नोडल

अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने व्यवस्थित मतदान के लिए दलों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान से सबंधित पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझते हुए अपने कार्यों को पूरा करना आपकी जवाबदेही है।
प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापस लेने के दौरान ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम ने कहा कि मतदान दल के सदस्यों का ड्यूटी आदेश देखकर, सत्यापन करके ही उन्हें मतदान सामग्री दी जाये। उन्होंने मतदान सामग्री में व्हीव्हीपेट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, बस्ता, ग्रीन पेपर सील, पिंक पेपर सील, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति, स्पेशल टैग एवं ब्रेल मतपत्र, वोटिंग कम्पार्टमेंट आदि सामग्री सूची सहित दी जाये तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए। इसके साथ ही दलीय भावना से इस महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करना चाहिए। सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन धैर्य पूर्वक करें।
मास्टर ट्रेनर ने सामग्री वितरण करने वाले ड्यूटी स्टाफ को सामान देने और मतदान के बाद सामान जमा करते समय ध्यान रखने वाली बातों को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण में सभी 6 विधानसभा के संबंधित आरओ एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

*मतदान के लिए 17 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले में 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिले में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

*विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक 20 में किया जा सकता है संपर्क*

0

*मीडिया सेंटर में निर्वाचन संबंधी जानकारी की जा सकती है प्राप्त*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मीडिया अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति गठित की गई है। निर्वाचन संबंधी विज्ञापन, पाम्फ्लेट की अनुमति के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए वाणिज्य कर कार्यालय (जीएसटी भवन) कक्ष क्रमांक 20 में श्री अजित तिर्की मोबाइल नंबर 999323942, श्री सुरेश कंवर मोबाइल नंबर 9131558605 में संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह जिले के मीडिया प्रतिनिधि निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए मीडिया सेंटर में सुश्री उष्मा घोष मोबाइल नंबर 9810493820 तथा श्री मनोज कुमार रजक 9329942755 के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

*थाना-चौकी का अवलोकन किया ऑब्ज़र्वर ने, दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश*

0

*निर्वाचन कार्य के लिए पहुँचे बटालियन से भी की भेंट*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले में निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक ने आज शहर के थाने और चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कोरबा और रामपुर विधानसभा के प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल तथा पुलिस प्रेक्षक श्री सी वेंकटा सुब्बा रेड्डी ने थाना दर्री, थाना कोतवाली,चौकी मानिकपुर , थाना सिविल लाइन और चुनाव संपन्न कराने आई विभिन्न बटालियन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदानकेन्द्रों सहित अन्य स्थानों में सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए।