Home Blog Page 789

*अपनी मां पर चरित्र शंका कर डंडे से संघातिक वारकर किया गया हत्या*

0

सूचक – दिनेश कोल पिता नानकुन कोल उम्र 37 सा सक्तिबहरा

*मृतिका* –
*सुमन बाई कोल पति गेन्दलाल कोल उम्र 55 वर्ष सा सक्तिबहरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

*आहत* –
*सुभाष कोल पिता सालिकराम उम्र 30 वर्ष सा सक्तिबहरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

*आरोपी* –
*शनि कोल पिता गेन्दलाल कोल उम्र 24 वर्ष सा सक्तिबहरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

*दिनांक गिरप्तारी – 14.11.23 के 14:15 baje

🔶 *आरोपी द्वारा अपनी मां पर चरित्र शंका कर डंडे से संघातिक वारकर किया गया हत्या*

🔶 *बेलगहना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 14.11.2023 को प्रार्थी दिनेश कोल सा सख्तीबहरा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 13.11.23 के रात करीब 8:00 बजे ग्राम सक्तिबहरा मे शनि कोल अपने माँ की चरित्र शंका पर लकड़ी बेट से प्राण घातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है, सूचक रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह महोदय को दी गई,आहता सुमन कोल तथा subhas कोल सिम्स बिलासपुर मे इलाज हेतु रिफर किये गया था,जहा आहता सुमन बाई की मृत्यु हो गयी । मामले मे वरिष्ठ अधिकारियो के दिशानिर्देश में त्वरित कार्यवाही करते हुए बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी शनि कोल को गिरप्तार कर घटना मे प्रयुक्त आलाजरब डंडा को जप्तकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर भुनेश्वर मरावी, प्रीतम राजपूत,आर ईश्वर नेताम विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार की विशेष योगदान रहा.

*सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले दो बदमाश को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

0

जप्ती – दो धारदार गुप्तीनुमा हथियार।
गिरफ्तार आरोपी- 1. भुनेश्वर सारथी पिता कुशल प्रसाद सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी गिधौरी
2. मुकेश पाण्डेय पिता राजकुमार पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-थाना रतनपुर में दिनॉंक 14/11/2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम गिधौरी तथा महामाया चौक रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में गुप्तीनुमा हथियार लहराकर रास्ते में आने जाने वालों को लोगों को डरा धमका रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया गया। मुखबीर के बताये स्थान ग्राम गिधौरी में रेड किया जहॉं पर एक व्यक्ति हाथ में गुप्तीनुमा हथियार लिये लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से गुप्तीनुमा हथियार को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम भूनेश्वर सारथी निवासी गिधौरी का होना बताया तथा महामाया

चौक में घेराबंदी कर धारदार हथियार लहरा रहे युवक को पकड़कर, धारदार हथियार जप्त कर उक्त युवक से नाम पता पुछने अपना नाम मुकेश पाण्डेय निवासी बुढ़ा महादेव पारा रतनपुर का रहने वाला बताया। उक्त दोनों व्यक्तियों को हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कोटा नगर में एसडीओपी और थाना प्रभारी कोटा द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।*

0

🔶 विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के पालन सुनिश्चित करने के दिए गये दिशा-निर्देश।

आशीष कश्यप बिलासपुर – प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव दिनांक 17.11.2023 को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर महोदय बिलासपुर श्री अवनीश कुमार शरण एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशन में एसडीओपी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के साथ बीएसएफ तथा पुलिस बल सहित कोटा नगर में फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही आम जनता से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने के साथ भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई तथा आचार संहिता के दिए गए दिशा-निर्देशों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हिदायत दिया गया।

*मुखबिर की सूचना पर पृथक _पृथक अवैध नगदी रकम 153740 रुपए तथा 77700 रुपए कुल 231440 रुपए पाए जाने से पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-चुनाव आयोग के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग करने एवं अवैध सामग्री जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) के निर्देशन मे थाना तोरवा द्वारा गुरुनानक चौक एस एस टी के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया जो मुखबिर की सूचना पर पृथक _पृथक अवैध नगदी रकम 153740 रुपए तथा 77700 रुपए कुल 231440 रुपए पाए जाने से पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में तोरवा पुलिस टीम , गुरुनानक चौक एस एस टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

*अवैध शराब पर की गई कार्यवाही*

0

▪️ थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी।

▪️ 02 आरोपी के खिलाफ 34 (2) 59 क आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।
*अपराध क्रमांक-*
392/23 धारा 34(2) 59 क आब.एक्ट

*नाम आरोपी* *1* प्रेम प्रजापति पिता सुरेश प्रजापति उम्र 20 साल
*2* राम लाल पटेल पिता रतिराम पटेल उम्र 21 साल साकिन जोन्धरा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

*जप्ती*
*1* 80 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल मात्रा 14.4 लीटर कीमती 9600 रुपए


आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर,अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में आज दिनाक 14/11/23 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम मनवा में प्रेम प्रजापति एव राम लाल पटेल उनके कब्जे से अवैध 80 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल मात्रा 14.4 लीटर किमती 9600 रुपए को अपने मोटरसाइकिल में परिवहन करते

मिले उक्त शराब एव मोटरसाइकिल को जप्त कर उक्त दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34 (२) 59 क आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14.11.2023 को न्यायिक रिमांड केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,स .उ .नि मानिक लाल लहरे आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,सागर खटकर ,देवेंद्र मरकाम , दिलहरण पैकरा,कन्हैया मरावी सुनील बंजारा, राजीव सिंह शेष योगदान रहा।

*नर्सिंग सेवा के साथ आजीविका का भी साधन: मनीषा सैमुएल*

0

महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में दी गई नर्सिंग प्रशिक्षण संबंधी जानकारी


*बिलासपुर*। महारानी लक्ष्मीबाई आत्मानंद विद्यालय दयालबंद में नर्सिंग प्रशिक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी (उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) की नर्सिंग टीचर एवं विद्यार्थियों द्वारा नर्सिंग की भूमिका और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की नर्सिंग प्रशिक्षिका मनीषा सैमुएल ने कहा कि नर्सिंग सेवा का काम है जिसे वाइट कॉलर जॉब में रखा गया है। उन्होंने बताया कि किस तरह हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं । नर्सिंग के क्या लाभ है । अस्पतालों में नर्स की क्या भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग में बहुत अवसर हैं और इस क्षेत्र में सेवा कर हम अपने और परिवार की आजीविका चला सकते हैं। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई आत्मानंद विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर केरोलिन सतुर ने भी बच्चों को नर्सिंग के क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के विद्यार्थियों ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा किये। इस कार्यक्रम में डॉक्टर केरोलिन सतुर, मनीषा सैमुएल के साथ संस्था के बच्चे तनुजा, चांदनी, अंकुश व स्नेहा भी उपस्थित थे। बता दें कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 वर्षों से नर्सिंग के क्षेत्र में सक्रिय संस्था है जो 5 वर्षों से नर्सिंग असिस्टेंट एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का कोर्स करा रही है और डायरेक्टर संध्या चंद्रसेन के मार्गदर्शन में आठ सौ से ज्यादा गरीब बच्चों को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध करा चुकी है।

*छात्रा का यौन उत्पीड़न: लेक्चरर गिरफ्तार,वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल..पढ़िए पूरी खबर*

0

 

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को शहर में अंशकालिक नौकरी दिलाने के बहाने एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्याख्याता को गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु के येलहंका इलाके में निजी कॉलेज में लेक्चरर मदम कुमार छात्रा को नौकरी दिलाने का वादा करके एमजी रोड पर एक होटल में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल किया।

पीड़िता ने गंगम्मनागुडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बिन ब्याही दसवीं की छात्रा बनी मां

हाथरस में हाईस्कूल की बिन ब्याही छात्रा ने 12 नवंबर की देर शाम बागला जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आए थे। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

18 वर्षीय छात्रा की मथुरा जिले के एक गांव में ननिहाल है। युवती ननिहाल में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही है। इस साल युवती को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल है। रविवार की देर शाम को छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की।परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती की हालत देखकर चिकित्सक व स्टाफ कुछ समझ नहीं सके। कुछ देर बाद युवती अस्पताल के शौचालय में गई और वहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बताया जाता है कि बच्ची शौचालय की शीट में ही फंस गई। जब इसकी जानकारी चिकित्सक व अस्पताल के स्टाफ को जानकारी हुई तो खलबली मच गई।

आनन-फानन इसकी सूचना जिला महिला अस्पताल के अधिकारियों को दी गई। जिला अस्पताल से चिकित्सक व स्टाफ वहां पहुंच गए और प्रसव के बारे में जानकारी ली। स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद टॉयलेट की शीट में फंसी बच्ची को जैसे-तैसे बाहर निकाला। आनन-फानन जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल लाया गया। यहां बच्ची को जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया। अब जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य बताए जाते हैं।

जिला महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची को जन्म देने वाली युवती ने बताया कि वह मथुरा जिले के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान उसके एक युवक से नजदीकी संबंध हो गए। वह कब गर्भवती हो गई, उसे पता हीं नहीं चला। छात्रा ने बताया कि उसे एक गंभीर बीमारी है। इस कारण उसे गर्भवती होने के बारे में पता नहीं नहीं चला। युवती ने बताया कि जब इस बारे में उसने फोन कर युवक को जानकारी देने का प्रयास किया तो युवक अब फोन नहीं उठा रहा है।

*ऐश्वर्या राय पर क्रिकेटर के शर्मनाक कॉमेंट पर बवाल*

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर इस समय कप्तान बाबर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों ही हैं। एक शो में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर जो बातें कहीं, उसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर घटिया टिप्पणी की, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर फैन्स के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। नीयत को लेकर बात करते हुए अब्दुल रज्जाक ने कुछ ऐसा कहा, जो इंडियन क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। एक शो में रज्जाक के साथ शाहिद अफरीदी, उमर गुल जैसे पूर्व क्रिकेटर मौजूद थे। रज्जाक के कमेंट पर स्टेज पर मौजूद बाकी पूर्व क्रिकेटर भी ठहाके लगाते हुए नजर आए।

रज्जाक ने कहा, ‘टीम से अच्छा प्रदर्शन कराने के लिए नीयत ठीक होनी चाहिए। अगर आप सोचेंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करूं और आदर्श बच्चे हों तो ऐसा नहीं होगा। आपको पहले अपनी नीयत ठीक करनी होगी।’ रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीयत पर सवाल उठा रहे थे। उनका यह कमेंट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नौ लीग मैच में से महज चार मैच जीते, जबकि बाकी पांच मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 से पहले सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से बाबर आजम एंड कंपनी वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया, पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना की है।

*स्वास्थ्य कर्मचारी की हत्या, सभी आरोपी फरार*

0

गरियाबंद/राजिम। मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू और उसके रिश्तेदारों पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार हैं.

मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदर का है, जहां गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल नेमसिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

*थाना अकलतरा क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*थाना अकलतरा क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) विनोद कुमार कोशले उम्र 40 वर्ष साकिन सोनादुला थाना अकलतरा*

*(02) हसन कुमार टाण्डे उम्र 36 वर्ष साकिन सोनादुला थाना अकलतरा*

*(03) देवचरण भारद्वाज उम्र 34 वर्ष साकिन सोनादुला थाना अकलतरा*

*(04) गजेन्द्र सत्यम उम्र 49 वर्ष साकिन सांकर थाना अकलतरा*

*(05) संतोष खैरवार उम्र 47 वर्ष ग्राम सोनादुला थाना अकलतरा*

*(06) गिरजाशंकर सोनवानी उम्र 40 वर्ष साकिन सोनादुला थाना अकलतरा*

*(07) संजय सिंह उम्र 50 साल निवासी CCi लाल चौक अकलतरा थाना अकलतरा*

*(08) जितेंद्र सिंह उम्र 38 साल निवासी CCi लाल चौक अकलतरा थाना अकलतरा*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 9470/रूपया एवं 52 पत्ती तास*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 13.11.2023 को मुखीबर सूचना मिला कि ग्राम सांकर खैरवार मोहल्ला कुटरहा तालाब रोड के पास में एवम पुराना छात्रावास परिसर के आस पास अकलतरा में *कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी* (01) विनोद कुमार कोशले निवासी सोनादुला (02) हसन कुमार टाण्डे निवासी सोनादुला (03) देवचरण भारद्वाज निवासी सोनादुला (04) गजेन्द्र सत्यम निवासी सांकर (05) संतोष खैरवार निवासी सोनादुला (06) गिरजाशंकर सोनवानी निवासी सोनादुला (07) संजय सिंह निवासी अकलतरा (08) जितेंद्र सिंह निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया। *आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 9470/रूपया एवं 52 पत्ती तास को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 578/2023 एवम 580/2023 धारा 3 (2) जुआ अधिनियम कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी, उप निरी.लालन पटेल, ASI अरुण सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे, ओम प्रकाश डहरिया, शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।