Home Blog Page 788

*लड़की के साथ रेप, दोस्त भी बने हैवान,नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो…पढ़िये पूरी खबर*

0

लड़की के साथ रेप, दोस्त भी बने हैवान,नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो

डेमो पिक

कलियर: बाथरूम में नहा रही नाबालिग लड़की का पहले वीडियो बनाया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवक ने उस वीडियो को अपने दो और दोस्तों को शेयर कर दिया।

इसके बाद उन दोनों दोस्तों ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर पहले 30 हजार रुपये वीडियो डिलीट करने के नाम पर लिए और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कलियर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही एक युवक को अपने घर में टाइलें लगाने का कार्य दिया था। इसी दौरान युवक ने उसकी किशोरी की बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली।इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल कर चार साल से जबरदस्ती दुष्कर्म करता चला आ रहा है। आरोप है कि किशोरी ने मिलने के लिए मना किया तो युवक ने अपने दो दोस्तों को उसकी अश्लील वीडियो भेज दी। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के एवज में दोनों युवकों ने किशोरी से 30 हजार रुपये ले लिए।

पैसे लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने किशोरी के ऊपर वीडियो वायरल करने का दबाव डालकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद किशोरी ने तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की।

किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम निवासी कोटा मुरादनगर के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

*एक राय होकर हत्या करने के नियत से धारदार चाकु से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

*एक राय होकर हत्या करने के नियत से धारदार चाकु से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार*

* आरोपी*

*(01) शनिदास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

*(02) सुनील दास मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

*घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकू को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया*

*आरोपी सुनील दास द्वारा अपने 200/रुपया, प्रार्थी/आहत से मांगने की विवाद को लेकर अपने भाई एवम अन्य 02 साथी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम*

* आहत संजय कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

* आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 34 भादवि एवम 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/11/2023 को प्रार्थी/आहत संजय कुमार यादव रात्रि करीब 08.30 बजे अपने साथी के साथ गांव के डबरी ठाकुरदिया के पास बैठा था उसी समय *आरोपी सुनील दास शराब के नशे में अपने भाई शनिदास एवम 02 अन्य साथी के साथ आया और बोला की तुम मेरे 200/रुपया को नही दिये हो, पैसा को दो कहकर प्रार्थी संजय कुमार यादव को एक राय होकर सभी जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे और शनिदास मानिकपुरी द्वारा धारदार लोहे के चाकू से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया है* की रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 583/23 धारा 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी शनिदास मानिकपुरी एवम सुनील दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर दिनांक 15.11.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है* प्रकरण के अन्य आरोपी घटना दिनांक से सकुनत से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है, प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है, प्रकरण में विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, उप निरी.बी.एल. कोसरिया, सउनि अरूण सिंह आर. शेषनारायण साहू , राघवेन्द्र सिंह, प्रदीप दुबे, शशिकांत कश्यप, बृजपाल बर्मन एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*CG ELECTION 2023:-प्रधान पाठक हुआ निलंबित राजनीतिक पार्टी के रैली में चुनाव प्रचार प्रसार किया*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-अचानकपुर , सक्ती:-श्री श्याम लाल सितारे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अचानकपुर विकासखंड जैजैपुर जिला शक्ति ( छ.ग.) को दिनांक 14/11/23 को एक राजनीतिक पार्टी (बी जे पी)के रैली में शामिल होकर उम्मीदवार के साथ मंच साझा कर चुनाव प्रचार प्रसार किये जाने की शिक़ायत की जांच में पुष्टि की गई है जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 5 का उल्लंघन किये जाने के कारण श्री श्याम लाल सितारे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अचानकपुर विकासखंड जैजैपुर जिला शक्ति छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रन तथा अपील) नियम 1966 नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से नीलम्बित किया गया है नीलबन अवधि में नियमानुसर जीवन निर्वाह भट्ट की पात्रता होगी l

श्री श्याम लाल सितारे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अचानकपुर विकासखंड जैजैपुर जिला शक्ति छत्तीसगढ़ का नीलबन अवधि में मुख्यमंत्री जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति जिला शक्ति छत्तीसगढ़ होगा साथ ही ये आदेश तत्काल से प्रभावित किया गया है

*हाईकोर्ट का आदेश:- विजय शर्मा,कैलाश चंद्रवंशी पर चलेगा मुकदमा*

0

0. विशेष न्यायाधीश अजा-अजजा न्यायालय में तय आरोप को चुनौती देने वाली अपील खारिज।

0. जिला खाद्य अधिकारी मेश्राम को कार्यालय में घुसकर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का मामला।

 

 

 

 

 

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ भाजपा के महामंत्री विजय शर्मा तथा कबीरधाम जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी के खिलाफ जिला खाद्य अधिकारी कबीरधाम को जाति सूचक गंदी भाषा में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा न्यायालय में चलता रहेगा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विजय शर्मा एवं कैलाश चंद्रवंशी की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति न्यायालय कवर्धा में तय आरोप को गलत बताते हुए चुनौती दी गई थी

भाजपा नेताओं विजय शर्मा तथा

कैलाश चंद्रवंशी के खिलाफ अनुसूचित जाति वर्ग के जिला खाद्य अधिकारी कबीरधाम अरुण कुमार मेश्राम के कवर्धा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में घुसकर जाति सूचक गंदी गालियां देने जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था विशेष न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 01.02.2023 के माध्यम से इस मामले में आई.पी.सी. की धारा 294, 506 (बी), 186 एवं अनुसूचित जाति,जनजातिक अत्याचार अधिनियम (संशोधित अधिनियम) 2015 की धारा 3(1) (एस) के तहत आरोप तय किये गए थे विजय शर्मा एवं कैलाश चंद्रवंशी ने इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में अपील की थी मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रमेश कुमार सिन्हा ने 14.09.2023 को अपील को खारिज करते हुए कहा है कि विशेष न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश दिनांक 01.02.2023 द्वारा आरोप के निर्धारण में कोई अनियमितता या कमी या क्षेत्राधिकार संबंधी त्रुटि प्रतीत नहीं होती है इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति न्यायालय को निर्देश दिया है कि मुकदमे में तेजी लाकर मामले का शीघ्र निपटारा किया जाए जाति सूचक गंदी भाषा में गाली गलौच गलौच करने के मामले में पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है इसे देखते हुए विजय शर्मा एवं कैलाश चंद्रवंशी के लिए भारी दिक्कत हो सकती है।

—————————————-

*महिला के साथ छेडछाछ करने वाला 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी सरोज कुमार राठौर उम्र 31 वर्ष निवासी पोंच वार्ड क्र-12 थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूध्द धारा 354, 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी का लगातार पातासाजी की जा रही थी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 31.05.23 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी दिनांक 30.05.2023 को रात्रि में करीबन 10ः00 बजे किसी काम से अपने बाडी तरफ निकली थी उसी समय *आरोपी सरोज कुमार राठौर द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर बाडी में आकर पीड़िता का मुंह को दबा दिया और छेडछाड करते हुए पीडिता के उपर गंदी नजर रखते हुए हाथ-बांह पकड रहा था बेइज्जत करने की कोशिश कर रहा था तथा किसी को बताने व चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता किसी तरह से वहा से अपने घर तरफ भागी और सूचना अपने घर में दी* प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 354,506 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पीडिता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया। *आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी कि जा रही थी* कि दिनांक 14.11.2023 को बलौदा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की आरोपी सरोज राठौर अपने गांव आया हुआ है की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर *आरोपी सरोज कुमार राठौर निवासी पोंच थाना बलौदा को पकडा गया, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 15.11.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्रधान आर. जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, जीवंती कुजुर, आरक्षक महेश राज, श्यामभूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*माइक्रो आब्जर्वर का तृतीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

0

*विशेष सावधानी एवं सतर्कता के साथ करें कार्य – कलेक्टर*

*प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी. ने निर्वाचन कार्यों में सहभागिता देने किया प्रेरित*

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव तथा जिले के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी. की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में माइक्रो आब्जर्वर को तृतीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने निर्विघ्न, सुगम एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी को अपनी सहभागिता देने तथा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन के लिए माइक्रो आब्जर्वर को प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के दिन माइक्रो आब्जर्वर के कार्यों एवं जिम्मदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माईक्रो आब्जर्वर के कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए पूरी सावधानी एवं विशेष सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने आब्जर्वर को मतदान केन्द्र पर पहुंचने का दिनांक एवं समय, हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, मतदान स्थल पर तैयारी, मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों के कार्य, मतदाताओं की संख्या तथा वहां मतदान का प्रतिशत, लेखा तथा माॅकपोल, व्हीव्हीपेट में माॅकपोल कराने की कार्यवाही के पश्चात सीआरसी, सीलिंग की कार्यवाही आदि के संबंध में निगरानी करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि व कमी पाए जाने पर संबंधित आरओ को तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने बताया कि मतदान स्थलों के सभी प्रक्रियाओं पर माइक्रो ऑब्जर्वर्स कड़ी नजर रखेंगे तथा सामान्य प्रेक्षक को मतदान से संबंधित फीडबैक, पोलिंग बूथ में रैम्प, पानी, विद्युत व्यवस्था, शौचालय आदि की उपलब्धता की जानकारी भी देंगे। साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर्स की उपस्थिति में मॉकपोल, मतदाता रजिस्टर 17 क में पहचान दस्तावेजों सहित अन्य जानकारी देंगे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने चातरखार में निर्वाचन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन*

0

*सामाग्री वितरण व वापसी माकड्रिल का किया अवलोकन*

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव एवं सामान्य प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी की उपस्थिति में आज कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार में सामाग्री वितरण व वापसी माकड्रिल का अवलोकन किया। उन्होंने चातरखार स्थित केन्द्र में वेबकास्टिंग रूम, स्ट्रांग रूम, सामाग्री वितरण वापसी टेबल, वाहन परिवहन व्यवस्था, मतदान दल आवागमन व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री देव ने मतदान दलों को लेकर जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम से वितरण स्थल तक सामाग्री पहुंचाने हेतु दलों आदि के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी, बिल्हा एवं मुंगेली विधानसभा के मतदान दलों को सामग्री के वितरण एवं वापसी के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा मतदान सामाग्री का वितरण एवं वापसी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक करने तथा प्रशिक्षण में अपने दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों को सामाग्री वितरण एवं वापसी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
गौरतलब है कि सामाग्री वितरण एवं वापसी माकड्रिल में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशों एवं प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने मास्टर ट्रेनर्स और सामाग्री वितरण व वापसी मे लगे अन्य कर्मियों को उनके निर्धारित दायित्वों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, मुंगेली आरओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*कलेक्टर एवं प्रेक्षकों ने चुनाव पूर्व तैयारी के संबंध में ली बैठक*

0

*सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने दिए निर्देश*

मुंगेली // कलेक्टर का जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव, सामान्य प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी. एवं पुलिस प्रेक्षक श्री रामसिंह ने चुनाव पूर्व तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देव ने चुनाव के 48 घंटे पूर्व सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने तथा एफ. एस. टी. और एस. एस. टी. दलों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव करवाने में आप सब की सहभागिता है इसलिए अपने निर्धारित दायित्वों को गंभीरता से निर्वहन करें। कलेक्टर श्री देव नें व्यय मॉनिटरिंग की दृष्टि से भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप फ्री बीज पर पर्याप्त नियंत्रण स्थापित किया जा सके। कलेक्टर श्री देव नें मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के पोस्टर बैनर लगाने, मतदान के दिन पैसा एवं सामग्री वितरण, तथा मतदाताओं को लुभाने की दृष्टि से किसी भी अन्य गतिविधि पर सख्त रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान पुलिस प्रेक्षक श्री राम सिंह ने सुरक्षा बलों की तैनाती, एरिया डोमिनेशन रूट चार्ट आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस एवं चुनाव में संलग्न जिला प्रशासन के अधिकारियों को अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों -कर्मचारियों के कार्य में स्पष्टता होनी चाहिए। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए सतर्क रहने के भी निर्देश दिए।
इसी प्रकार सामान्य प्रेक्षक श्री गंगाधरण डी. ने वोटर स्लिप वितरण, चुनाव सामग्री, मतदान केंद्रों की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम एवं निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न कराने सभी को अपने निर्धारित दायित्वों की जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के लिए प्रेरित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, मुंगेली आरओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च*

0

*शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश देते हुए कलेक्टोरेट से किया गया रवाना*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव तथा पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह की उपस्थिति में जिला कलेक्टोरेट से विभिन्न मार्गों पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मार्च पास्ट निकाला। फ्लैग मार्च जिला कलेक्टोरेट से दाउपारा चौक, बड़ा बजार, सिन्धी कॉलोनी, कृषि उपज मण्डी, शिक्षक नगर, अस्थाई बस स्टैंड, पड़ाव चौक होते हुए सिटी कोतवाली में फ्लैग मार्च का समापन हुआ। इस दौरान दाऊपारा एवं पड़ाव चौक में मार्च पास्ट कर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए संदेश दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव के दौरान शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने का संदेश देना है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क और तत्पर है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान मुंगेली टीआई श्री गौरव तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

 

*केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह का आज दिनांक 15.11.2023 को जिला कोरबा प्रवास पर*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह का आज दिनांक 15.11.2023 को जिला कोरबा प्रवास पर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री महोदय के जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पुलिस कोरबा ने डायवर्टेड पॉइंट निर्धारित किये हैं जो निम्न है:-
*परिवर्तित मार्ग निर्देश*
आज दिनांक 15.11.2023 को घंटाघर ओपन थिएटर में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री का आम सभा कार्यक्रम होने से सुभाष चौक से घण्टाघर चौक, मुण्डापार हेलीपैड एवं महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा कृपया अन्य मार्ग का उपयोग करें।