Home Blog Page 787

*CG ELECTION 2023 :-सक्ती में केंद्रीय मंत्री के सभा में बवाल साथ ही कहा भगवान शंकर के क्रोध से अधर्मी नाश हो जाएगा*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती:सक्ती जिले में मंगलवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी खिलावन साहू के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस ने गंगाजल का अपमान किया है। कांग्रेस ने महादेव का नाम खराब किया है। भगवान शंकर का क्रोध ऐसा कि जो अधर्मी है वो नाश हो जाएगा।

इसके साथ ही सक्ती में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा में बड़ा बवाल हो गया. यहां बीजेपी की पूर्व सांसद कमला देवी पाटले और सभा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस देखने को मिली. उसके बाद पूर्व सांसद ने अपना आपा खो दिया और बोल दिया कि हमारे कार्यकर्ता अगर औकात में आ गए तो आप देख लेना. यह हंगामे की स्थिति काफी देर तक चलती रही.

*पूर्व सांसद ने की हेलीपैड पर जाने की जिद:-* पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने केंद्रीय मंत्री के साथ हेलीपैड पर जाना चाहती थी. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, जिसके बाद यह हंगामा खड़ा हुआ. पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा के रोके जाने पर कमला देवली पाटले उखड़ गईं. उन्होंने सक्ती थाना प्रभारी को धमकी दे डाली कि हमारे कार्यकर्ता अपने औकात में आ गए तो देख लेने क्या होगा. इसके साथ ही कमला देवी पाटले ने अपने कार्यकर्ताओं से अधिकारी को पहचान लेने की बात भी कही

*केंद्रीय मंत्री खिलावन साहू का प्रचार करने पहुंची थी:-* केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सक्ती से बीजेपी प्रत्याशी खिलावन साहू का प्रचार करने पहुंचीं थी. इस दौरान यह घटना हुई, उसके बाद मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हंगामे को शांत कराने की कोशिश की. यहां स्मृति ईरानी हेलीपैड से मंच तक पैदल गई. लेकिन जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो वह मंच से हेलीपैड कर गाड़ी से आई. लेकिन बाद में दूसरे नेता भी हेलीपैड तक गाड़ी से जाने की मांग करने लगे. जिसमें कमला देवी पाटले भी थी, जिस पर बवाल बढ़ गया

*वोटर टर्नआउट एप से मिलेगी 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी*

0

*राज्यवार, जिलावार और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार वोटर टर्नआउट से ले सकते हैं अपडेट*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती./ भारत निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप्लीकेशन ‘वोटर टर्नआउट एप’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से अनुमानित वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखना बहुत आसान हो गया है। वोटर टर्नआउट एप में मतदान के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटर टर्नआउट की जानकारी प्रदर्शित की जाती है।
वोटर टर्नआउट एप नागरिकों को संचयी (Cumulative) वोटर टर्नआउट के साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग अनुमानित संचयी मतदाता प्रतिशत की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। निर्वाचन में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और मतदान के दिन वोटर टर्नआउट की त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

वोटर टर्नआउट एप को प्रत्येक राज्य के लिए अनुमानित वोटर टर्नआउट दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका प्रयोग जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर तक किया जा सकता है। मतदान के दिन इस पर राज्यवार, जिलेवार और विधानसभाक्षेत्रवार वोटर टर्नआउट का अपडेट देखा जा सकता है।

*थाना जयजयपुर क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले लगभग 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार जयजयपुर पुलिस की कार्यवाही*

0

*थाना जयजयपुर क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले लगभग 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार जयजयपुर पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) मनमोहन चंद्रा साकिन भोथीडीह*

*(02) लक्की कोसले साकिन भोथीडीह*

*(03) रमेश कुमार चंद्रा साकिन भोथीडीह*

*(04) मनहरण लाल चंद्रा साकिन सिकरीनार*

*(05)भूषण लाल चंद्रा साकिन भोथीडीह*

*(06)गौरी शंकर चौहान साकिन भोथीडीह*

*(07) भुनेश्वर साहू साकिन भोथीडीह*

*(08) सुरेश कुमार सकीन भोथिया*

*(09)राजकुमार साकिन भांटागांव*

*(10)फिरत राम नेताम साकिन भोथिया*

*(11)विश्राम प्रसाद दिव्य साकिन जयजयपुर*

*(12) मनोहर लाल चन्द्र साकिन सलोनी कला थाना भटगांव*

*(13) रविकांत चंद्रा साकिन सलोनी कला थाना भटगांव*

*प्राप्त नगदी रकम :-*
(01) :- 3340 एवं 52 पत्ती तास

(02):- 3920 एवं 52 पत्ती तास

(03) :- 4250 एवं 52 पत्ती तास*

*आरोपियों के विरूद्ध सभी पैसे एवं तास के पत्तों को जपत कर अपराध क्रमांक 217/2023, 218/2023, 219/2023 धारा 3(2) छ.ग. जुआ अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्रवाई*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-थाना जयजयपुर पुलिस को दिनांक 11.11.2023 को मुखीबर सूचना मिला कि ग्राम भोथीडीह पीपर भावर रोड के आस पास जयजयपुर में *कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी* (01) मनमोहन चंद्रा साकिन भोथीडीह
(02) लक्की कोसले साकिन भोथीडीह*
(03) रमेश कुमार चंद्रा साकिन भोथीडीह
(04) मनहरण लाल चंद्रा साकिन सिकरीनार
(05)भूषण लाल चंद्रा साकिन भोथीडीह
(06)गौरी शंकर चौहान साकिन भोथीडीह
(07) भुनेश्वर साहू साकिन भोथीडीह
(08) सुरेश कुमार सकीन भोथिया
(09)राजकुमार साकिन भांटागांव
(10)फिरत राम नेताम साकिन भोथिया
(11)विश्राम प्रसाद दिव्य साकिन जयजयपुर
(12) मनोहर लाल चन्द्र साकिन सलोनी कला थाना भटगांव
(13) रविकांत चंद्रा साकिन सलोनी कला
थाना भटगांव निवासी जयजयपुर थाना जिला सक्ती काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया। *आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 11510 /रूपया एवं 52 पत्ती तास को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जयजयपुर में अपराध क्रमांक 217/2023 एवम 218/2023 इवाम 219/2023 धारा 3 (2) जुआ अधिनियम कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना जयजयपुर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

*अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छुपा कर रखे लगभग तीन-बोरियों में देसी प्लेन मदिरा मसाला शराब जप्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-थाना तोरवा क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशनिर्देशों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी इस दौरान मुक्तिधाम रोड के पास देवरी खुर्द शराब भट्टी जाने वाले लकड़ी ताल के पास ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियां में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छुपा कर रखे लगभग तीन-बोरियों में देसी प्लेन मदिरा मसाला शराब मिला जिसे आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर अवैध शराब किसका है पता नहीं चला गवाहो के समक्ष

मौका से 32:00 कीमती 15000 रुपए को जप्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया अज्ञातआरोपी की पता साजी की जा रही हैl उक्त कार्यवाही में पेट्रोलिंग के दौरान निरीक्षक कमला पूसाम ठाकुर, उप निरीक्षक कमलनारायण से शर्मा , Asi विदेशी साहू, प्रधान आरक्षक किशन लाल , प्रधान आरक्षक शिवनारायण पांडेय पेट्रोलिंग आरक्षक यशपाल एवं लक्ष्मी कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 *भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब कुल 915 लीटर तथा शराब निर्माण करने वाले यंत्र एवं बर्तन जप्त*

0

🔶 *बिलासपुर जिले को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान के तहत‌् कोटा पुलिस की कार्यवाही जारी ।*

🔶 *जंगल का फायदा उठाकर आरोपीगण मौके से फरार पता तलाश जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15.11.2023 को दोपहर थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम धनुहारपारा बिल्लीबंद जंगल में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम धनुहारपारा बिल्लीबंद जंगल में रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपीगण जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। जंगल में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब मिलने पर गवाहों के समक्ष कुल 915 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 91500 ₹ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा इसके साथ ही साथ 08 नग शराब बनाने वाले यंत्र एवं बर्तन मिले जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। मामले में फरार आरोपीगणों का पता तलाश विवेचना जारी है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग,स.उ.नि. ओमकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू, संजय श्याम, खेंमंत पाल, चंदन मानिकपुरी, रवि श्रीवास म.आर. योगिता का सराहनीय योगदान है।

*निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा चुनाव-2023 अंतर्गत मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व की अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों, निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी रिटर्निंग अधिकरियों को दिए हैं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 20 रामपुर, 21 कोरबा, 22 कटघोरा एवं 23 पाली-तानाखार के रिटर्निंग अधिकारियों से कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान की तिथि 17 नवंबर 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे नियत किया गया है। विधान सभा निर्वाचन के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व समाप्त हो गया है। विधानसभा निर्वाचन के प्रचार-प्रसार एवं मतदान दिवस हेतु आयोग द्वारा जारी किये गये निर्देश के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 126 के प्रावधान के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक सभा, टेलीविजन, थियेटर व सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार प्रसार प्रतिबंधित है। इस प्रावधान के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को 2 वर्ष के कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित करने का प्रावधान है। मतदान के सम्पन्न होने के लिए निश्चित किए गए समय की समाप्ति से 48 घण्टे पहले तक की अवधि के दौरान राजनैतिक प्रकृति के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध होगा।

*समय निकालकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें – सौरभ कुमार*

0

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

*मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज होंगे मान्य*

0

*मनरेगा जॉबकार्ड, पेनकार्ड, स्मार्ट कार्ड सहित अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र निर्धारित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

*मतदान दिवस 17 नवंबर को सामान्य अवकाश घोषित*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले में 17 नवंबर दिन शुक्रवार को मतदान दिवस को मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु सामान्य अवकाश घोषित किया है। कोरबा जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान दिवस होने के कारण सामान्य अवकाश रहेगा। मतदान के दिन कर्मचारियों को संवेतन अवकाश की मंजूरी दी गई है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

*मतदान कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों के आपातकालीन चिकित्सा के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /विधानसभा निर्वाचन 2023 में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों के आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने कोरबा जिले में एयर एम्बुलेंस सेवा की सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग मोबाइल नंबर 9479263731, एडीशन एसपी श्री अभिषेक वर्मा मोबाइल नंबर 9406052280 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।