
आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले में तृतीय लिंग के 91 मतदाता है। तृतीय लिंग के मतदाता भी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तृतीय लिंग समुदाय के विजय अरोड़ा, श्रेया श्रीवास,बाला, राजिया और रेहाना ने स्वयं भी मतदान कर सभी से मतदान करने की अपील की है।

आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले में तृतीय लिंग के 91 मतदाता है। तृतीय लिंग के मतदाता भी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तृतीय लिंग समुदाय के विजय अरोड़ा, श्रेया श्रीवास,बाला, राजिया और रेहाना ने स्वयं भी मतदान कर सभी से मतदान करने की अपील की है।

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती 17 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अपने परिवार के साथ सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 183, शासकीय प्राथमिक शाला भवन भुरसीडीह में प्रथम मतदाता के रूप में सुबह 8 बजे अपने परिवार के साथ मतदान किया। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुवे आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में अपने परिवार के साथ सेल्फी भी लिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि भूरसीडीह में कुल मतदाता 678 है। इस अवसर पर कलेक्टर सक्ती के परिवार के सदस्य श्री विपुल होरो, मतदान केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न मतदाता उपस्थित थे।

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-जिला सक्ती विधान सभा क्षेत्र चंद्रपुर के अंतर्गत 17 नवंबर 2023/ विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी दे रहे है। जिले के फर्स्ट टाइम युवा मतदाताओं सहित बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है।
चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 36 के मतदान केंद्र अड़भार में फर्स्ट टाइम सहित युवा वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही पहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। जिला ब्यूरो आनंद राठौर के साथ ही युवा मतदाता देवेन्द्र यादव,राकेश राठौर ,मिथलेश राठौर ,आकाश राठौर,मुकेश राठौर,सागर राठौर,अमित राठौर, संजय राठौर , गुरुदत्त राठौर, अनिल यादव, राजा, कान्हा, साहिल, हिमांशु, कैलाश, अंशू, रवि, कृष्णा जैसे कई युवा मतदाता भी जागरूकता दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-बिलासपुर/ विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी निभाई है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना अनिवार्य है । जिले के कोटा ब्लॉक में 32 गांवों में लगभग 5 हजार विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी निवास करते हैं। इस महापर्व में उन्होंने भी आज भागीदारी निभाई है। सामान्यतः वे खेत और जंगलों में जाकर अपनी आजीविका चलाते है। लेकिन इस बार वे बढ़-चढ़कर मतदान की प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने न केवल मतदान किया बल्कि खुशी-खुशी सेल्फी भी ली है। आज जिले के ग्राम करका, कुरदर, डिंडोल आदि गांवों के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी मतदान कर अपने जागरूकता का परिचय भी दे रहे हैं। सारे काम छोड़कर गांव डिडोल के श्री शिव सिंह, श्री कार्तिक राम, श्री सियाराम, श्रीमती बुधवरिया, श्रीमती पार्वती बाई ने मतदान करते हुए विकास का रास्ता चुना है।

आशीष कश्यप बिलासपुर/बिलासपुर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक जिले में 46.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 40.69 प्रतिशत, बिल्हा में 47.88 प्रतिशत, कोटा में 53.18 प्रतिशत, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 47.71 प्रतिशत, तखतपुर विधानसभा में 49.15 प्रतिशत एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 42.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध हैं। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस व स्काउट गाइड के कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है। जिसके लिए सभी ने प्रशासन की सराहना की।

रायपुर/ जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रचना काबरा ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

रायपुर/ जनसंपर्क सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
*सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की*

रायपुर. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने यहां बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान का अवलोकन भी किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, निगम कमिश्नर कुणाल दूदावत, सीईओ अजय अग्रवाल और श्रीमती वंदना संतोष सिंह बिलासपुर में मतदान केंद्र में मतदान के बाद।
