Home Blog Page 785

*मतदान के लिए महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा युवाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह*

0

*एनएसएस के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में दिया सहयोग*

मुंगेली // जिले में विधानसभा चुनाव में उत्सव का माहौल दिखा। मतदान में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं सहित युवाओं नें भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में शामिल होने उत्साहित मतदाता, केन्द्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए कतार लगा लिये थे। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रैम्प आदि की बेहतर व्यवस्था की गई थी। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए एनसीसी के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में सहयोग किया तथा पुलिस के जवानों ने भी सेवा भावना के साथ मदद की।

*बुजुर्गों ने लिया मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा*

मुंगेली जिले के ग्राम करही की बुजुर्ग महिला श्रीमती थानवरी यादव आदर्श मतदान केंद्र करही के केंद्र क्रमांक 119 में वोट डालने पहुंची। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से मतदान कर रही हूं। मतदान केन्द्र में रैम्प और व्हीलचेयर होने से वोट डालने में काफी सुविधा मिली है। 63 वर्षीय दिव्यांग मतदाता शेखर पात्रे ने व्हील चेयर के सहारे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। इसी प्रकार 80 वर्षीय श्रीमती प्रेमा बाई मतदान करने पहुंची। दिलचस्प बात यह है कि इनमें कई बुजुर्ग ठीक से चलने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन मतदान केन्द्र में मिली सुविधाओं तथा दृढ़ इच्छा शक्ति ने वोट डालने के लिए प्रेरित किया। 83 वर्षीय बुजुर्ग फेरुराम साहू भी मतदान केन्द्र पहुंच कर अपने मताधिकार प्रयोग करने से पीछे नही रहे। मतदान करने आए इन बुजुर्गों का कहना है कि यह उनका कर्तव्य नहीं बल्कि उनका का धर्म है। हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि सबकी भागीदारी के साथ समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।

 

*जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न, मतदाताओं ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा*

0

मुंगेली// विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के लोरमी विधानसभा के 262 तथा मुंगेली विधानसभा के 279 और बिल्हा विधानसभा के 118 मतदान केन्द्रों में 17 नवंबर को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक चुनाव सम्पन्न कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 05 बजे तक जिले में कुल लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मुंगेली विधानसभा में 65.89 प्रतिशत, लोरमी विधानसभा में 64.48 प्रतिशत तथा बिल्हा के 118 मतदान केन्द्रों में 67 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सम्पन्न होने पर मतदान दलों की वापसी प्रारंभ हो चुकी है और मतदान सामग्री स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गश्ती दल पूरी सतर्कता से मतदान केन्द्रों का दौरा कर रहे थे साथ ही सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में निष्पक्ष, सुगम एवं निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर सभी मतदाताओं एवं चुनाव कार्य में संलग्न लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*छत्तीसगढ़ में 70% वोटिंग,सबसे ज्यादा बालोद में व सबसे कम वोटिंग रायपुर जिले में। जानिए बिलासपुर जिले का हाल…..*

0

छत्तीसगढ़ में 70% वोटिंग,सबसे ज्यादा बालोद में व सबसे कम वोटिंग रायपुर जिले में। जानिए बिलासपुर जिले का हाल…..


रायपुर। दूसरे चरण में 70 सीटों पर 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।इस चुनाव में सर्वाधिक मतदान बालोद जिले में लगभग 82% तथा सबसे कम मतदान रायपुर जिले में लगभग 59%हुआ है।राजधानी रायपुर में वोटिंग प्रतिशत का कम होना चिंतनीय विषय है।

बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग 63% मतदान हुआ है।बिलासपुर विधानसभा में सबसे कम वोटिंग हुई है। विधानसभावार जानकारी निम्न है।

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 25 कोटा में 65.69%

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 28 तखतपुर में 61.50%

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 29 बिल्हा में 66.39

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 30 बिलासपुर में 56.28

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 31 बेलतरा में 59.08%

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक :- 32 मस्तूरी में 66.40%

*जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में गोलियां चलने से क्षेत्र में मची भगदड़।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शीतला माई वार्ड के पार्षद राम मोहन गुप्ता के कार्यालय के सामने मतदान के अंतिम समय में में गोलियां, बम और पत्थर चलने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की बीच जमकर झड़प हुई। इस बीच सुअरमार बम और गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद दोनों पक्षों के जमकर पत्थरबाजी हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने खुद मौके पर पहुंच स्थिती का जायजा लिया। सड़क पर चारों तरफ पत्थर पड़े हुए थे। घटना स्थल के पास ही एआईएमएएम प्रत्याशी गजेन्द्र सोनकर का आवास भी है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इधर, घटनाक्रम के बाद घमापुर थाने में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जा पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर भी थाने में मौजूद हैं।

*पति ने प्लान बनाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम*

0

पति ने पत्नी का मर्डर कर उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की।

हरिद्वार: पत्नी की बेवफाई एक पति को इतनी नागवार गुजरी की उसने उसे दर्दनाक मौत की सजा दे दी। पति ने पत्नी का मर्डर कर उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की। काफी प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हरिद्वार के चंडीदेवी रोपवे से सटे जंगल में महिला की हत्या उसी के पति ने बेवफाई का बदला लेने के लिए की थी। श्यामपुर पुलिस ने महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हत्याकांड का पटाक्षेप करने पर श्यामपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।

गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि नौ नवंबर को चंडीदेवी रोपवे से पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में महिला का शव मिला था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी।हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने दूर-दूर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद मृतका के हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला एक पुरुष के साथ चंडी घाट, हरकी पैड़ी, मनसा देवी मार्ग व अपर रोड पर दिखाई दी।

चंडीघाट चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसी हुलिए का शख्स पैदल, फिर ऑटो से होते हुए जाता दिखाई दिया। बकौल एसएसपी इस ऑटो चालक से पूछताछ के बाद पुलिस टीम सिडकुल की परमानंद विहार कालोनी जा पहुंची काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए अजय पुत्र राजवीर निवासी सुंदरपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं यूपी हाल निवासी परमानंद विहार कालोनी को रोशनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि मृतका उसकी पत्नी अफसाना उर्फ पूजा थी। दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सिडकुल में उससे हुई थी, जिसके बाद उसने उसका धर्म बदलवाकर शादी कर ली थी। कबूला कि शादी के कुछ समय बाद अपनी रिश्तेदारी में जाने का बहाना बनाकर वह लापता हो गई थी।

तब से पति उसकी तलाश में जुटा हुआ था। कुछ समय पूर्व ही यहां लौटे अजय को उसकी पत्नी के एक युवक के साथ लिवइन रिलेशपशिप में होने की जानकारी हुई। उसने पत्नी को खोजकर फिर से अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया।

रोजाना छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने पत्नी की हत्या करने की ठान ली। सुनियोजित ढंग से पत्नी को चंडीदेवी पैदल मार्ग से सटे जंगल में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी बदायूं चला गया। वापस यहां लौटने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर एसपी अपराध अजय गणपति कुंभार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसओ नितेश शर्मा मौजूद रहे।

बकौल पुलिस, अफसाना को लेकर अजय बेहद संवेदनशील था। पुलिस के समक्ष उसने कबूला कि उसकी जिंदगी का मकसद केवल अफसना उर्फ पूजा को ढूंढना था। जब वह उसे मिली, तब उसकी बेवफाई को लेकर किए गए सवाल जवाब को लेकर रार होने लगी।

इसलिए उसने हत्या का रास्ता चुनना सही समझा। आईजी गढ़वाल ने दस और एसएसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। पत्नी की हत्या कर हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

अनुसलझी दिखाई दे रही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही तो दूसरा सिडकुल की परमानंद विहार कालोनी में मिले एक किशोर ने पुलिस टीम का मार्ग प्रशस्त किया।
पुलिस जान चुकी थी कि आरोपी का ताल्लुक परमानंद विहार कालोनी से है।

पर, एक व्यक्ति को ढूंढना भूसे के ढेर में सुई खोजने सरीखा था। चूंकि आरोपी ने हाल फिलहाल में ही वहां कमरा किराए पर लिया था, ऐसे में उसका परिचित कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अजय की खोज में जुटी पुलिस को एक किशोर मिला।

किशोर ने आरोपी अजय को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के कमरे तक जा पहुंची। हालांकि आरोपी वहां नहीं मिला। वहां से मिले एक सिम कार्ड की बदौलत अजय के परिचितों से पुलिस रूबरू हो गई। फिर अजय तक के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच गए।

 

 

*फर्स्ट टाइम वोटर ने किया मतदान*

0

*ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में रहा उत्साह*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा 17 नवंबर 2023/ विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है । युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रहे है।
पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 117 के मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला बोरदा में ऐसे ही युवा मतदाता रवि कश्यप, रजत कश्यप, दिनेश यादव, शिवरात्रि कश्यप, राहुल कश्यप विनय कश्यप, बीरू यादव, अजय कश्यप, रामेश्वर यादव और विनोद कश्यप ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। उन्होंने मतदान केंद्र में बने सेल्फ़ी ज़ोन में अपनी उँगली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए फोटो भी ली जिसे वे सोशल मीडिया में शेयर करेंगे।

*नव विवाहित जोड़ों ने लोकतंत्र मजबूत करने निभाई अपनी सहभागिता*

0

*सेल्फी पॉइंट में पति-पत्नी ने खिंचवाई एक साथ फोटो*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा 17 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में सभी वर्गों में मतदान के प्रति जागरूकता एवं खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवदम्पति भी जबरदस्त उत्साह के साथ वोट कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभा रहे है। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के मतदान केंद्र क्रमांक 34, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल जांजगीर मतदान केंद्र में नवदम्पति डंकेश्वर यादव और उमा यादव ने उत्साह के साथ मतदान कर मतदान केंद्र के सेल्फी में अमिट स्याही दिखाते हुए फ़ोटो भी खिंचवाई। इसी प्रकार नैला के मतदान केंद्र क्रमांक 80 में भी नवदम्पति शिवनारायण राठौर व भगवती राठौर ने मतदान केन्द्र में बनाये गए सेल्फी पॉइंट में फ़ोटो खिंचवाकर लोकतंत्र मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाई।

*दादा, बेटा के साथ पोता भी पहुंचे मतदान केन्द्र*

0

*पोते ने थामा दादा का हाथ, जिम्मेदारी के साथ किया पूरे परिवार ने मतदान*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा 17 नवम्बर 2023/ मतदान के दौरान जिले में एक साथ तीन पीढ़ियां मतदान करते हुए दिखाई दी। दादा का हाथ थामे पोता मतदान केन्द्र की ओर जाते हुए तो कहीं पर बेटा अपने मां का हाथ थामे जाते हुए दिखाई दिए। इसी तरह नजारे अन्य मतदान केन्द्रो में भी दिखाई दिए। जांजगीर-चांपा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 102 बुनियादी प्रशिक्षण संस्था में श्री आनंद राम यादव उम्र 79 व श्रीमती आर के यादव वर्ष 79 के परिवार ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ पुत्र श्री दीपक यादव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति यादव तथा उनके पौत्र दिव्यांश यादव उम्र 19 वर्ष ने मतदान किया। इसी प्रकार नैला के मतदान केन्द्र क्रमांक 78 में 94 वर्षीय श्री लखन लाल दुबे अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके पुत्र श्री श्यामसुन्दर उम्र 54 वर्ष तथा उनके पौत्र श्री ध्रुव कुमार दुबे 19 वर्ष ने उनके साथ मतदान किया। श्री दिव्यांश यादव एवं श्री धु्रव कुमार दुबे ने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि अपने पूरे परिवार के साथ हमने मतदान किया। पहली बार जब केन्द्र में पहुंचे तो त्यौहार की तरह लगा। लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागिता निभाने का अवसर प्राप्त हुआ जो बेहद ही सुखद लगा।

*जस्टिस संजय के.अग्रवाल ने सपरिवार किया मतदान*

0

बिलासपुर:-हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय के.अग्रवाल ने सपरिवार सीपत रोड साइंस कॉलेज मतदान केन्द्र में मतदान किया।

*राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया मतदान*

0

रायपुर, 17 नवंबर 2023/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।