Home Blog Page 784

*जेल से घर पहुंचे पति ने किया पत्नी का मर्डर, गिरफ्तार,*

0

जेल से घर पहुंचे पति ने किया पत्नी का मर्डर, गिरफ्तार  

 

रायगढ़।  थाना प्रभारी चक्रधरनगर को सम्बलपुरी से गांव के कोसाबाडी पीछे जंगल के पगडंडी में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां गांव की शारदा खडिया पति कीर्तन खडिया उम्र 35 वर्ष का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा और उसके पति कीर्तन खडिया के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद बढ़ा तो कीर्तन खडिया अपने पास रखे लोहे के फावड़े से शारदा खडिया के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी और यहां से भाग गया है। चक्रधरनगर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।



इसके बाद शिकायतकर्ता निराकार रठिया की रिपोर्ट पर आरोपी कीर्तन खडिया पर हत्या का अपराध दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तन खडिया चोरी के मामले में जेल में था। करीब दो माह पहले ही बाहर आया है। गांव आने के बाद से कीर्तन उसकी पत्नी पर चरित्र शंका कर आए दिन झगड़ा और विवाद करता रहता था। आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फवड़ा, घटना समय पहने कपड़े (खून लगे) तथा घटनास्थल के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित जब्त किया गया है। आरोपी कीर्तन खडिया पिता जयमंगल खडिया (31) सम्बलपुरी थाना चक्रधरनगर को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

*तरेगांव जंगल में कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने घंटो अपने कब्जे में रखा*

0

0. कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के भाई सहित 5 पर बलवा का अपराध दर्ज।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :-विधानसभा चुनाव के दौरान तरेगांव जंगल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच कर जान से मारने के धमकी देने तथा बलवा करने के मामले में कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के भाई सहित 5 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूध अपराध दर्ज किया गया है इस घटना में पीड़ित अजीत बाजपेयी ने घटना में लगभाग 70-80 भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की एफ.आई.आर लिखाई है घटना 4 नवबंर की रात लगभग 11.30 बजे की है घटना की शिकायत अगले दिन कर दी गई थी चेक पोस्ट मे लगेे सी.सी.टी.वी कैमरे में चेक करने के पश्चात इस मामले में थाना तरेगांव जगल में धारा 147, 294, 506 (बी) का अपराध दर्ज किया गया है एफ.आई. आर के अनुसार भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के रिश्तेदार अजय शर्मा सहित काशी उइके,बरसाती वर्मा, तेजु जैन,दिलीप नायक अपने 70 – 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजीत बाजपेयी को अर्टिगा वाहन से उतार कर वाहन की जांच करने लगे इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के विरूद्ध आपत्तिजनक नारे लगाकर उसे धमकी दिए मारपीट़ करते हुए घटनास्थल से अपहरण कर दूर ले जाकर एक रजिस्टर देकर उसमें चुनाव की एंट्री लिखवाने मजबूर कर दिया इसके पश्चात थाना तरेगांव जंगल मुख्य मार्ग पर मारपीट किए जेब में रखे 20-22 हजार रूपयें तथा मोबाईल फोन लूट लिये 2-3 घंटो तक घटनो को अंजाम देने के बाद थाना के अंदर ले जाकर दुर्व्यवहार किए लगभग 1 घंटे बाद मोबाईल फोन ला कर दिए थाना के अंदर में ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने अजीत बाजपेयी का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया पूरी घटना थाना के सामने व थाने के अंदर में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में रिकार्ड हुई है।

चेक पोस्ट का सी.सी.टी.वी. चेक करने के बाद किया अपराध दर्ज

इस मामले में उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कवर्धा में मतदान की तारीख 7 नंवबर के पूर्व अपराध दर्ज नहीं किया घटना तरेगांव जंगल चेक पोस्ट में लगे सी.सी.टी.वी कैमरा तथा थाना के सामने व अंदर लगे सी.सी.टी.वी. मे रिकार्ड हुई है मामले की विवेचना कर रहे थाना तरेगांव जंगल के उप निरीक्षक सुरेश कश्यप ने एफ.आई.आर के तथ्य में इस बात का उल्लेख भी किया है कि उन्होनें चेक पोस्ट मे लगे सी.सी.टी.वी कैमरे को चेक किया है इसके पश्चात अजय शर्मा निवासी कवर्धा काशी उइके निवासी कामाडबरी तरेगांव जंगल,बरसाती वर्मा निवासी मड़मड़ा पांडातराई, तेजू जैन निवासी तरेगांव जंगल,दिलीप नायक निवासी तरेगांव जंगल के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं
ने पीड़ित को किया टार्चर

अजीत बाजपेयी ने रूपयें लूटने की भी रिपोट दर्ज कराई है लेकिन इसकी धारा नहीं लगाई गई है अपहरण के संबंध में भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है सी.सी.टी.वी.कैमरे से साबित होता है कि घटना में दर्जनो लोग शमिल थे जिसका नाम पीड़ित अजीत बाजपेयी को मालूम नहीं है इसकी विवेचना नहीं की गई है घटना के समय पुलिस इतनी मजबूर थी कि थाना के अंदर भाजपा कार्यकर्ता अजीत बाजपेयी से दुर्व्यवहार कर रहे थे और पुलिस कुछ भी नहीं कर रही थी थाना में लाने के पूर्व अजीत बाजपेयी कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के रिश्तेदार अजय शर्मा और उसके साथ शमिल भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कब्जे में था आप सोच कर सहम जाएंगे कि बेकाबू भीड़ अगर आपको घंटो अपने कब्जे में रखे रहे तो आपकी क्या दशा होगी।

—————————————-

*तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद*

0

*अब 3 दिसंबर को काउंटिंग के दिन खुलेंगी ईवीएम*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी संतोष सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।
बीएसएफ के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की गई है। सीलिंग पूर्ण होने के बाद पूरा परिसर बीएसएफ के आर्म्ड जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मतगणना के दिन ही 3 दिसंबर को ये स्ट्रांग रूम खोली जाएगी। परिसर में पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग रखी गई है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है। रिटर्निग अफसर द्वारा उन्हें फोटोयुक्त पास जारी किया जाएगा। लेकिन ये अपने पास लैपटॉप अथवा वाइफाई युक्त कोई डिवाइसेज नहीं रख पाएंगे। परिसर में हर तरह के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। कुल मिलाकर इतनी तगड़ी सुरक्षा इंतजाम है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्र जैसे कि बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक साथ कोनी के इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। सीलिंग के अवसर पर चुनाव आयोग के प्रेक्षक श्री उदयन मिश्रा, श्री नायली इते, श्री कुमार प्रशांत सहित जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी तथा संबंधित रिटर्निग अफसर उपस्थित थे।

*अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी आपराधिक षडयंत्र कर हत्या की घटना को दि*

0

बीजापुर:-दिनांक07/11/2023 को थाना तोयनार क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना तोयनार में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । शव का पी0एम0 कराये जाने पर डॉक्टर द्वारा मृतक के सिर पर गंभीर चोंट आने से मौत होना एवं मौत का कारण संदग्धि लेख किया गया । प्रकरण में थाना तोयनार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना में विवेचना के दौरान 02 सदिग्ध मोबाइल नम्बर मिले । संदेह के आधार पर घटना के बाद से फरार संदेही आरोपी रमेश यालम से घटना के सबंध में बारिकी से पूछताछ की गई । पूछताछ पर आरोपी द्वारा बतााया गया कि मृतक तारूण अरविन्द जिला अस्पताल में लेब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था, मेरी पत्नि सिकल-सेल से पीड़ित है जो समय-समय पर ब्लड की जांच हेतु जिला अस्पताल जाती थी, ब्लड टेस्ट हेतु रजिस्टर में नाम एवं मोबाइल नम्बर दर्ज था । मृतक द्वारा मेरी पत्नि से सिकल सेल के सबंध में लगातार बात करता रहता था ऐसे ही घर परिवार के सबंध में पूछताछ किया जिसमें पत्नि द्वारा मुझे काम करने तेलंगाना जाना बताई । इसके बाद मृतक द्वारा लगातार फोन करके पत्नि को परेशान करता था । जिसकी सूचना पत्नि द्वारा मुझे दी गई । रमेश यालम के तेलंगाना से वापस घर आने पर घटना दिनाक को मृतक द्वारा पत्नि को फोन करके परेशान कर रहा था । आरोपी द्वारा मृतक के बार-बार फोन करने से परेशान होकर पत्नि को फोन करने मृतक को धनोरा सीसी रोड के पास आने को बुलाया । मृतक घटना दिनांक को अपने मोटर सायकल से धनोरा सीसी रोड के पास आया जिसे रमेश यालम एवं पत्नि के द्वारा मिलकर लाठी से सिर पर वार कर हत्या कर दिये एवं घटना में प्रयुक्त लाठी एवं मृतक के मोबाइल को पास के खेत में छुपा दिये ।

मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाजरब लाठी एवं मृतक का मोबाइल मौके पर उपस्थित गवााहों के समक्ष खेत से निकालकर बरामद कराया गया । प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना तोयनार में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।

*विधानसभा निर्वाचन के निर्विघ्न पूर्ण होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्विघ्न पूर्ण होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकतंत्र के इस महा पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विघ्न पूर्ण कराने में मतदान दल के सदस्यों अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस सुरक्षा बलों के सदस्यों, एनएसएस, स्काउट गाईड, हसदेव के हीरो स्वीप की गतिविधियों से जुड़े स्वयं सेवकों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी उन्होंने आभार ज्ञापित किया।

*विधानसभा निर्वाचन 2023स्ट्रांग रूम किया गया सील*

0

*स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात*

*3 दिसम्बर को होगी मतगणना*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ जिले में विधानसभा मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों के आने के बाद विधानसभा जांजगीर चांपा एवं अकलतरा सामान्य प्रेक्षक सुश्री प्रीति, विधानसभा पामगढ़ सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शासकीय पॉलिटेक्निक

जांजगीर में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र के दरवाजे पर सुरक्षा के जवान तैनात हो गए हैं। स्ट्रांग रूम में विधानसभावार अलग-अलग ईवीएम एवं वीवीपैट रखी गई हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, सर्व रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर डॉ. भुरे मतदान केन्द्र मोवा का किया अवलोकन*

0

रायपुर/कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निरीक्षण किया। डॉ. भुरे ग्रामीण विधानसभा के स्वामी आत्मानंद स्कूल मोवा में स्थित मतदान केन्द्र पहंुचें और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उसके साथ एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल भी उपस्थित थे।

*आदर्श मतदान केंद्रों को मतदाताओं ने सराहा, खुशी-खुशी किया मतदान*

0

रायपुर / जिले के सभी विधानसभाओं में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसे आकर्षक बनाया गया था और अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। आज इन केंद्रों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में आकर मताधिकार का उपयोग किया और सुविधाओं का लाभ उठाया। वहां बने किड्स जोन में महिला मतदाताओं के साथ आए बच्चों ने खेल सामग्री का आनंद लिया जिससे उनकी माताएं निश्चिंत होकर मतदान कर सकी । सेल्फी जोन में युवाओं ने सेल्फी ली। बुजुर्गाें ने मतदान करने के दौरान थकान लगने पर लगाई गई कुर्सियां पर बैठ कर आराम किया। साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। बूथ में आए मतदाताओं ने कहा कि मतदान केंद्रों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली है, हमे ऐसा महसूस हो रहा है कि हम वोट करने नहीं उत्सव के आयोजन में आए है।

*Voters appreciated the Adarsh Polling Centers, happily participated in the voting process.*

0

Raipur, / Adarsh Polling centers were set up in all constituencies of the district. Enabled with many facilities, these attractive centers were also a visual treat for voters. Voters came in large numbers to these centers to cast their vote and avail the facilities. A ‘Kids-Zone’ kept the children busy allowing their mothers to vote without worry. Youth took selfies in the selfie zone. Elderly voters comfortably sat on the chairs provided, when they felt tired during the voting process. They thanked the district administration for providing the facilities. Voters at the booths remarked that they could see glimpses of Chhattisgarhi culture in the polling centers, and it felt as if they were attending a festival celebration rather than just casting votes.

*IED ब्लास्ट में शहीद ITBP के शहीद जवान को पुलिस लाइन गरियाबंद अश्रुपूर्ण नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया गया*

0

गरियाबंद– विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान दिनांक 17. 11. 2023 को मतदान क्रमांक 90 बड़े गोबर से मतदान पार्टी, मतदान पूर्ण पश्चात् सुरक्षाकर्मी के साथ पैदल वापस गरियाबंद स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हुआ इस दौरान मतदान केंद्र से कुछ दूर में ही पुल के पास माओवादियों द्वारा लगाए गए आईडी से आइटीबीपी C-54 बटालियन के प्रधान आरक्षक जोगेंदर सिंह शहीद हो गाया।
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के कलेक्टर आकाश छीकारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अशोक वाडेगांवकर, एसडीओपी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, एसडीओपी मैनपुर बाजी लाल सिंह, डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा, डीएसपी गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर एवं आईटीबीपी के समस्त वरिष्ठ अधिकारी/ कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाइन गरियाबंद में शहीद जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया गया।
श्रद्धांजलि पश्चात् शहीद जवान 000060102 HC/GD JOGINDER KUMAR S/O DILIP SINGH VILLAGE – ABTAL KATALAN, POST- REHIAN, TAH./DIST. -SAMBA,JAMMUKASHMIR के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके निवास स्थान पर रवाना किया गया।