Home Blog Page 783

*रिजर्व मशीनों को आईटी कॉलेज से वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 नवम्बर को इन्स्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईटी कॉलेज) में स्थित स्ट्रांग रूम से विधानसभावार बिना मत पड़े, कैटेगरी सी व कैटेगरी डी / रिजर्व की मशीनों को राजनीतिक दलों एवम् प्रत्याशियों की उपस्थिति में जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहन में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिफ्ट किया गया।सम्पूर्ण कार्यो की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उक्त मशीनें मतदान पश्चात आईटी कॉलेज झगरहा में स्थित स्ट्रॉन्ग रूम से पृथक अलग कक्ष में ईवीएम मशीनों के रिसीविंग के समय रखा जाकर 18/11/23 को जिला स्थित वेयरहाउस में शिफ्ट किया गया।

*पत्नी के अवैध संबंध से बौखलाए पति ने पूरे परिवार को दे दिया जहर…पढ़िये पूरी खबर*

0

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से एक बेहद आश्चर्य चकित कर देने वाली घटना सामने आई है जहा उत्तर 24 परगना जिले में 1 परिवार के 4 सदस्यों की लाश उनके फ्लैट में पाए गए। पुलिस ने इसकी खबर दी। एक पुलिस अफसर ने बताया कि मृतक लोगों की पहचान कपड़ा व्यापारी 52 वर्षीय बृंदाबन कर्माकर, उनकी पत्नी देबाश्री कर्माकर, जिनकी आयु तकरीबन 40 वर्ष है, उनकी 17 वर्षीय बेटी देबलीना और 8 वर्षीय बेटा उत्साह के रूप में हुई है।

 

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह क्षेत्र में एमएस मुखर्जी रोड पर बंद पड़े अपार्टमेंट में ये शव पाए गए। पुलिस को संदेह है कि बृंदाबन कर्माकर ने पहले अपने परिवार के लोगों को जहर दिया तथा फिर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि बृंदाबन का शव छत से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर पाए गए।

पुलिस ने कहा कि फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें बृंदाबन कर्माकर ने दावा किया है कि उनकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था तथा वह इसे सहन नहीं कर सके, इसलिए यह कदम उठाया। अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फ्लैट का मेन एंट्रेंस गेट तोड़ना पड़ा, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा साक्ष जुटाए। मामले में आगे की तहकीकात जारी है

 

*ग्राम कापन में हुए ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा बहु ही निकली कातिल आरोपी बहु को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी छठ बाई केवट उम्र 33 साल निवासी ग्राम कापन चौकी नैला थाना जांजगीर*

*मृतिका द्वारा छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा कर हर बात पर ताने मारती थी जिससे त्रस्त होकर आरोपी द्वारा घटना को दिया अंजाम*

*मृतिका गुरूबारी बाई केवट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम कापन चौकी नैला*

*घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा, लोहे का बट्टा बरामद किया गया*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 302भादवि के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *दिनाँक 14.11.2023 को ग्राम कापन नाला पार में महिला की लास मिली थी जिसकी पहचान गुरुबारी बाई केवट पति बृज राम केवट उम्र 60 वर्ष निवासी कापन का होना पाया पाया गया था*। मृतिका के सिर में गंभीर चोट का निशान था, जिसकी सूचना पर चौकी नैला में मर्ग क्रमांक 154/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर *मृतिका के शव की पोस्ट मार्डम कराया गया। डाक्टर साहब से पोस्ट मार्डम रिपोर्ट प्राप्त किया गया, जिसमे मृतिका के सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किए जाने से* चौकी नैला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 799/2023 धारा 302 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना/मर्ग जांच दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवम मृतिका के घर के सदस्यों से बारीकी से पूछताछ की गई पता चला की मृतिका गुरुबारी बाई एवं घर की बड़ी बहू छठ बाई केवट के बीच छोटी छोटी बातो को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा की बात सामने आई।

*विवेचना दौरान मामले के संदेही छठ बाई केवट को घटना के संबध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताई की मृतिका सास गुरुबारी बाई छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा कर हर बात पर ताने मारती थी जिससे त्रस्त होकर दिनांक 14.11.23 को सवेरे जब सास सौच के लिए नाला तरफ गई थी तभी पीछे से जाकर उसके सिर में डंडा एवं लोहे का बट्टा से मार कर हत्या करना बताई, मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से बांस का डंडा एवम लोहे का बट्टा बरामद किया गया है*।

* आरोपी छठ बाई केवट निवासी ग्राम कापन चौकी नैला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 19.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण कश्यप महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे आरक्षक जितेश राजपूत संतोष प्रधान महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर एवं चौकी नैला स्टाफ का योगदान रहा।

*रायपुर,छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य,घाट पर उमड़े श्रद्धालु,*

0

रायपुर,आस्था का पर्व छठ पूजा के चौथे दिन उदय होते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिला और पुरुष पहुंचे.तड़के तालाब में आकार सूर्य देव को अर्घ्य देकर संतान के स्वस्थ दीर्घायु जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए परिवार की खुशहाली के लिये भगवान सूर्य से प्रार्थना की. इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया.

चार दिनों तक चलने वाले व्रत का प्रारंभ खरना से प्रारंभ होता है और 36 घंटे का निर्जला व्रत रख अस्ताचल सूर्य की पूजा और उदयाचल सूर्य की पूजा कर व्रत पूरा किया जाता है. उत्तर भारत के इस प्रमुख त्योहार को आज पूरे विश्व में मनाया जाता है. जिसपर श्रद्धालुओं का कहना है कि छठी मइया हमारे परिवार की रक्षा करती है और हर संकट को दूर करती है.

आस्था के पर्व में जुटे भक्त
सुषमा चौधरी, दुलम शर्मा, मीरा यादव एवं समस्त भक्तों ने कहा कि शासन प्रशासन ध्यान नही देता इतने बड़े पर्व पे भी।
इन लोगों को एक ही मलाल है कि जिला प्रशासन की ओर से जहां जहां छठ पूजा होती है, वहां तालाब की साफसफाई नहीं होती है. इसके साथ ही छठ पर्व में जिस हिसाब से भक्त आ रहे हैं घाट छोटा पड़ रहा है जिसे बड़ा बनाना चाहिये और तालाब की सफाई करवानी चाहिए।

*घर मे घुसकर गाली गुप्तार कर मोटरसायकल मे आग लगाने वाले आरोपी गिरप्तार*

0

अप क्र 653/23 धारा 452,294,506,435 आईपीसी

*आरोपी* –
*अजय कुमार भैना पिता अँधियार सिंह भैना उम्र 24 वर्ष सा छतौना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 22.07.2023 को रात्रि लगभग 11-12 बजे प्रार्थी मनोहर राज निवासी छतौना के घर अंदर घुसकर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर आँगन मे रखे मोटर सायकल को आग लगा दिया. सूचक की रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा आरोपी को गिरप्तार करने की

निर्देश दिया गया।आरोपी अजय कुमार भानु घटना दिनांक से लगातार फरार था, आज दिनांक 19.11.2023 को मुखबिर से सूचना मिला की अजय कुमार भैना अपने घर मे छुपा है, की मुखबिर सुचना पर उसके घर मे दबिश देकर आरोपी अजय कुमार भैना को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रआर भुनेश्वर मरावी आर. हेमंत चंद्राकर, कौशल बिंझवार की विशेष योगदान रहा.

*तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता।*

0

तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता ।

02.चंद घंटे में पकड़ा गया चोरी के आरोपी ।

03.चोरी गए 1,74,060 रू. की शत प्रतिशत बरामदगी ।

आशिष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.11.23 को प्रार्थी सोनू ठाकुर पिता अशोक ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी एल.-7 विनोबा नगर तारबाहर बिलासपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.11.23 को अपनी दुकान नव भारत प्रेस के सामने ठाकुर पान ठेला को रात्रि में बंद कर दुकान में रखे रकम 1,74,060 रू. को गल्ले में रख कर बंद कर अपने घर चला गया था, सुबह करीब 10.00 बजे दुकान खोला तो देखा की पीछे लगे एक्जास्ट फैन को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान के अंदर घुस कर गल्ला को कैंची से तोडकर रखे कुल रकम 1,74,060 रू को चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध कमांक 381 / 23 धारा 457, 380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री संदीप पटेल के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी से संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया तथा आस-पास के संदिग्ध लड़कों से भी पुछताछ किया गया सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी की फोटो को पहचान कराने पर महेश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जरर्वे हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के द्वारा रात्रि में दुकान से रूपये चोरी करना स्वीकार किया है आरोपी के कब्जे से चोरी गये रकम 1,74,060रू को जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया। घुसकर

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौधरी, उनि संजीव कुमार ठाकुर, आर०- राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा का योगदान रहा ।

*कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार*

0

*अधिकारी-कर्मचारियों-मीडिया को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां आईटी कालेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान के लिए जरुरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुरक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाती है, परंतु मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक बनाने और उन्हें मतदान केन्द्रों तक स्वर्स्फूत पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम सबसे चुनौती भरा होता है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन रात एक कर जी-तोड़ मेहनत की है। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की इस प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।


उन्होंने चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, होमगार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिनने सफलतापूर्वक और निष्पक्ष स्वतंत्र तथा शांतिपूण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार जताया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने इलेक्टानिक और प्रिंट,सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आम जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव कार्य में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रकरण की जानकारी लोगो तक पहुचाने के साथ-साथ कोरबा जिले में चुनाव के दौरान कोई भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन को मीडिया का बेहतर सहयोग मिला। उन्होंने मतदान की सही और सटीक खबरों के प्रसारण को प्रमुख स्थान देने के लिए भी मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*”छठ पर्व” पर ट्रैफिक व्यवस्था एवं वाहन डायवर्सन भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर*दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2023 को भोजपुरी समाज के द्वारा सूर्य उपासना का पर्व “छठ महापर्व” मनाया जाएगा इस दौरान छठ पर्व में बिलासपुर शहर एवं आसपास क्षेत्र के निवास करने वाले समाज के लोगों द्वारा भारी संख्या में छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया जाता है।*

*इस दौरान छठ घाट रोड में छठी लोगों को छोड़कर दिनांक 19/11/2023 के दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 20/11/ 2023 के दोपहर 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।*

*जन सुविधा हेतु निम्नलिखित वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा➖*

*1️⃣ महमंद मोड भारी वाहन डायवर्सन➖महमंद मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इस प्रकार सभी परिवहन सिरगिटट्टी होकर आगे की यात्रा तय कर करेगी।*

*2️⃣ मोपका चौक भारी वाहन डायवर्सन➖ मौपका चौक से सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सभी भारी वाहनों से सेंदरी मौपका बाईपास होकर आगे की यात्रा तय करेगी।*

*3️⃣ राजकिशोर नगर छठ घाट कार आदि वाहन डायवर्सन➖ इस तिराहे से सभी प्रकार के कार आदि वाहनों को डायवर्सन किया जावेगा,जो की आर0 के0 नगर लिंगियाडीह पुल, रोड से सरकंडा एवं दयालबंद की ओर आना जाना कर सकेंगे।*

*4️⃣ पुराना पावर हाउस कार एवं हल्के वाहन डायवर्सन➖ पुराना पावर हाउस से कार आदि हल्के वालों का छठ घाट कीओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा,जो गुरु नानक चौक,दयालबंद एवं लिंगियाड़ीह रोड से सरकंडा मौपका की ओर आवागमन कर सकेंगे।*

*5️⃣ गुरुनानक चौक से कार एवं हल्के वाहन डायवर्सन➖ गुरुनानक चौक से कार आदि हल्के वाहनों का छठ घाट की ओर प्रवेश प्रतिबिंब रहेगा,जो दयालबंद एवं लिंगियाड़ीह रोड से सरकंडा मौपका की ओर आवागम कर सकेंगे कर सकेंगे।*

 

*सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम किया गया सील*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती 18 नवंबर 2023/ सक्ती जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान के पश्चात स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभाठा में सभी मतपेटियों के आने के बाद सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 व 37 श्री उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार बर्णवाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे एवं राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज सुबह स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष भी बनाया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल, श्री पंकज डाहिरे, श्री अरूण कुमार सोम सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*मतदान कराकर लौटे मतदान दलों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रशस्ति पत्र देकर किया स्वागत*

0

सक्ती, 17 नवम्बर 2023/ सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। पोलिंग बूथों में मतदान के पूर्ण होने के बाद मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के दल के सभी सदस्यों का स्वागत किया। मतदान दल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी।

*सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कुसुमझर मतदान केन्द्र से स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची पहली संगवारी दल का भी कलेक्टर ने किया स्वागत*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमझर की आदर्श संगवारी मतदान केंद्र की महिला मतदान दल के अधिकारियों का शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराकर मतदान संग्रहण केन्द्र पहुंचने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। जिस पर उक्त मतदान दल के पीठासीन अधिकारी ने बताया कि ये उनका पहला मतदान कराने का अनुभव था। जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से हमें बहुत मदद मिली। दल के सभी सदस्यों व जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।