More
    Home Blog Page 782

     *बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग*

    0

    *बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग*

    🔹 *बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग*

    🔹 *बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 142 वाहनों पर हुई कार्यवाही*

    🔹 *शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई*

    🔹 *ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से वसूला गया ₹ 57,100 जुर्माना*


    आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 21/11/2020 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

    शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 30 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 142 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल ₹ 57,100 शमन शुल्क वसूला गया।pi

    वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

    *बंटी और बबली के तर्ज पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट व्यापार विहार के साथ अन्य दुकानों कास्मेटिक समान चोरी करने वाले पति पत्नी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

    0

    *दोनो चोरों के कब्जे से चोरी गई कास्मेटिक समान जैसे – फेयर एंड लवली, शैंपू, फेस क्रीम, बॉडी लोशन इत्यादि समान किया गया गया जप्त।*

    *नाम आरोपी – श्रीराम शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 42 वर्ष निवासी राम्हेपुर वार्ड नंबर 15 लोरमी जिला मुंगेली हाल मुकाम किराए का घर शिवम रेसीडेंसी ब्लॉक सी 202 शांति नगर मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

    *नाम आरोपिया – किरण शुक्ला पति श्रीराम शुक्ला उम्र 32 वर्ष निवासी राम्हेपुर वार्ड नंबर 15 लोरमी जिला मुंगेली हाल मुकाम किराए का घर शिवम रेसीडेंसी ब्लॉक सी 202 शांति नगर मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

    *******

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि, प्रकरण के प्रार्थी रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट व्यापार विहार के मैनेजर आशीष रंजन के द्वारा दिनांक 18/09/2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की उनके स्टोर में बिक्री के हिसाब से समान कम होना पाने से स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया जिसमे एक महिला एवं पुरुष द्वारा स्टोर से समान चोरी करते दिखाई दिये। प्रकरण की गंभीरता से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त दोनों चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर चोरी गए समान बरामद करने के दिए गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर उक्त दोनों चोरों की पतासाजी शुरू की गई। पतासाजी में शहर के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का पोते सामने आया प्राप्त फुटेज एवं जिओ मार्ट से प्राप्त मोबाइल नंबर का तस्वीर करने पर आरोपियों का लोरमी निवासी होना पाया गया लोरमी जाकर पता तलाश करने पर उक्त दोनों व्यक्ति को मंगला बिलासपुर में निवास करना बताए। जिसके निशानदेही पर थाना सिविल लाइन के टीम द्वारा शिवम रेसीडेंसी शांति नगर मंगला में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां पर एक महिला एवं एक पुरुष मिले, दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए घर की तलाशी ली गई जहां से चोरी गए समान मिला। जहां से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए समस्त समानों को बरामद किया गया है।

    *प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाईन प्रभारी प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नवीन कुमार, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, अजय साहू का विशेष योगदान रहा।*

    *तिफरा में धूम धाम से मनाया गया मितानिन सम्मान दिवस…, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने किया मितानिन बहनों का सम्मान…*

    0

    आशीष कश्यप बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मितानिन बहनों द्वारा मातृ स्वास्थ, शिशु स्वास्थ और पोषण के विषयों पर लगातार सेवाएँ दी जा रही है वे मलेरिया, दस्त, टीबी, कुष्ठ जैसे रोगों से लड़ने में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की और आज वे मानसिक स्वास्थ, बीपी, शुगर आदि के लिए भी समुदाय को सेवाएँ से जोड़ रहीं हैं, वे स्वास्थ समस्याओं पर समुदाय की जागरूकता बढ़ाने उचित सलाह देने और सामान्य बीमारियों के लिए प्राथमिक इलाज देने का काम कर रहीं हैं।
     स्वास्थ के अधिकार के साथ-साथ मितानिन बहनें महिला शशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बेहतर कार्य कर रहीं हैं मितानिन बहनों को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 23 नवंबर को मितानिन सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी कड़ी में नगर निगम बिलासपुर पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा मितानिन सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तिफरा क्षेत्र की 35 मितानिन बहनों का पुष्पहार पहनाकर तथा श्रीफल व साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया है।
     इस अवसर पर पार्षद गायत्री साहू के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, जोन अध्यक्ष संत सर्वे, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रताप वर्मा, युकाँ उपाध्यक्ष अक्षय नवरंग, कार्यालय प्रभारी सचिन भवानी, निखिल सिंह, पवन डहरिया, समीर पांडेय, संगीता रजक सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।

    *घर में अकेली पाकर महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    0

    *घर में अकेली पाकर महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *आरोपी संतोष लहरे उम्र 43 साल निवासी खपरीटाड थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 354 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया*

    * महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 04.11.23 को सुबह अपने घर में अकेली थी तभी आरोपी संतोष लहरे उम्र 43 साल निवासी खपरीटाड थाना मुलमुला द्वारा बुरी नियत से पीडिता को बेईजत्ती करने की नियत से छेड़ छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो उसके परिजन आए तो आरोपी भाग गया, पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 291/23 धारा 354 भादवि कायम कर *विवेचना में लिया जाकर विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया ।*

    आरोपी द्वारा घटना घटित कर सकुनत से फरार था, जिसका थाना मुलमुला पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    *विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी संतोष लहरे अपने सकुनत पर है, जिसको घेराबंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 21.11.2023 को विधिवत गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे, जितेंद्र कुर्रे एंव थाना मुलमुला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    *थाना मुलमुला क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    0

    *थाना मुलमुला क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    *आरोपी*

    *(01) अनिल पटेल 21 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(02) सुनिल पटेल पिता 20 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(03) विकास साहू साहू 27 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(04) रामशंकर साहू 48 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(05) ओम प्रकाश साहू 34 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(06) वीरेंद्र साहू 45 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(07) लच्छी राम पटेल उम्र 57 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला*

    *(08) शत्रुघ्न जायसवाल 62 वर्ष निवासी जेवरा थाना मुलमुला*

    *(09) राजकुमार यादव उम्र 60 वर्ष निवासी जेवरा थाना मुलमुला*

    *(10) संतोष यादव उम्र 54 वर्ष निवासी जेवरा थाना मुलमुला*

    *आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-थाना मुलमुला पुलिस को दिनांक 21.11.2023 को जरिए मुखबिर सूचना मिली की मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा एवम् जेवरा में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत नामक, काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सूचना पर पृथक पृथक रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *ग्राम कोसा में आरोपी* अनिल पटेल निवासी कोसा, सुनिल पटेल निवासी कोसा, विकास साहू निवासी कोसा,
    *ग्राम कोसा तिलोकवा पारा मे आरोपी* रामशंकर साहू निवासी कोसा ओम प्रकाश साहू निवासी कोसा वीरेंद्र साहू निवासी कोसा लच्छी राम पटेल निवासी कोसा *ग्राम जेवरा मे आरोपी* शत्रुघ्न जायसवाल निवासी जेवरा, राजकुमार यादव निवासी जेवरा, संतोष यादव निवासी जेवरा को तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे *जुमला कुल नगदी 4170/ रूपये एवं तीन गड्डी ताश, तीन बोरी फट्टी जप्त किया* जाकर थाना मुलमुला में आरोपियों के विरूद्ध तीन प्रकरण अलग – अलग अपराध क्रमांक 304/23, 305/23 एवम 306/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम छ.ग. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर *आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया*।

    उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सागर पाठक, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणि द्विवेदी, बलदेव राजपुत पाण्डेय, आरक्षक राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

    *विधवा सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    0

    * आरोपी सुरेश भारद्वाज उम्र 39 साल साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा*

    * आरोपी द्वारा विधवा महिलाओं से छलपूर्वक 1,08,000/₹ का विधवा सहायता राशी दिलाने के नाम से किया गया धोखाधडी*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सहदेव प्रसाद कश्यप उम्र 42 साल निवासी कांसा थाना नवागढ जांजगीर- चाम्पा द्वारा *आरोपी सुरेश भारद्वाज के विरूद्ध कई विधवा महिलाओं से छलपूर्वक कुल 1,08000/ रूपये ठगी करने* की थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 461/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

    विवेचना दौरान *आरोपी सुरेश भारद्वाज उम्र 39 साल साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने विधवा महिलाओं से विधवा सहायता राशी दिलवाने हेतु धोखाधड़ी कर ठगी करना स्वीकार किए जाने* तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक महेंद्र राज, डाकेश्वर राय, महिला आरक्षक सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

    *महिला से बलात्कार करने का प्रयास करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    0

    *महिला से बलात्कार करने का प्रयास करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,*

    *आरोपी*

    *(01) संजय यादव उम्र 27 वर्ष*

    *(02) विजय यादव उम्र 25 वर्ष*

    *(02) अजय यादव उम्र 37 वर्ष*

    *सभी निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

    *आरोपियो के विरूद्ध धारा 376,511,323,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

    *महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21/11/2023 को रात्रि प्रार्थिया अपने घर के बाथरूम के लिए बाहर बाडी तरफ गई थी उसी समय आरोपी संजय यादव, विजय यादव एंव अजय यादव द्वारा सूनापन का फायदा उठाकर प्रार्थिया के बाडी में आया और प्रार्थिया को पीछे से पकडकर जमीन पर गिरा दिया और हाथ पकड कर घसीटा जिससे प्रार्थिया के कमर, कोहनी, सिर में चोट लगी, पीडिता का जमीन पर गिरने से आरोपियों द्वारा उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, पीड़िता चिल्लाकर किसी तरह अपने घर तरफ भागी, आरोपी लोग वांहा से भागा गया की रिपोर्ट पर से आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 594/23 धारा 376, 511, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान *आरोपी (01) संजय यादव उम्र 27 वर्ष (02) विजय यादव उम्र 25 वर्ष (03) अजय यादव 37 साल साकिनान कोटमीसोनार थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया जो अपना अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार दिनांक 22.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया* ।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि बी.पी खांडेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश्य कश्यप,अजय भानू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

    *सहायक अभियंता को वेतन से अधिक भुगतान का मामला अक्षत सिंह ठाकुर की शिकायत पर हुई कार्यवाही 6,78,946 रूपए रिकवरी का आदेश जारी,,,,,*

    0

    बिलासपुर/रायपुर = बता दें कि बिलासपुर जिले में व तखतपुर नगर पंचायत में व मुंगेली व दुर्ग में पदस्थ रहे सहायक अभियंता श्री अयोध्या प्रसाद कश्यप के द्वारा उच्चतर वेतनमान का लाभ लिया गया था, जिसमें संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग बिलासपुर में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी लेने पर यह पता चला कि इन्हे सहायक अभियंता के पद पर रहते हुए ईई के समकक्ष वेतन भुगतान विभाग द्वारा किया जा रहा है, इनके द्वारा प्रथम नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद से सेवा पुस्तिका का सत्यापन नहीं करवाया था, सत्यापन कराए बिना वेतन का आहरण किया जा रहा था, बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि विभाग के द्वारा भी इस मामले में केवल पत्राचार उपर पत्राचार किया जा रहा था, व रिटायर होने तक रिकवरी के संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही पेंशन विभाग द्वारा नही की जा रही थी, चुकी आरटीआई में जानकारी पुख्ता थी इसलिए शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दि, लेकिन इसके बाद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही थी ,जिसपर संज्ञान में लेते हुए बिलासपुर निवासी शिकायतकर्ता अक्षत सिंह ने मामले को लेकर लगातार स्मरण पत्र जारी किया व शासन को हो रहे आर्थिक छती के बारे में विभाग को अवगत कराया जिसपर उप संचालक (पेंशन) नगरीय प्रशासन विकास विभाग रायपुर ने छै लाख अठत्तर हजार नौ सौ छयालिस रुपए वेतन से अधिक भुगतान पाया,

    *जुआ खेलते 10 जुआरियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    0

    *अपराध क्रमांक 1043/23, 1044/23 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023*

    🔶 जुआ खेलते 10 जुआरियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    🔶 आरोपीगणों के फड़ एवं कब्जे से कुल 5780 रुपए जप्त

    आरोपीगण –
    01. रामकृष्ण साहू पिता द्वारका प्रसाद उम्र 27 साल साकिन धौराभाठा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

    02. राजा स्वीपर पिता भैया लाल उम्र 35 साल साकिन राम्हेपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली

    03. संतोष कुमार कौशिक पिता स्व. उमेश कुमार उम्र 26 साल साल साकिन पेंण्डरी थाना तखतपुर

    04. सनत कुमार ध्रुव पिता जयसिंह उम्र 30 साल साकिन बेलपान थाना तखतपुर

    05. विनोद गुप्ता पिता नंद कुमार उम्र 49 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर

    06. रोहित कोसले पिता जुगलू उम्र 40 साल साकिन उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर

    07. अजय यादव पिता स्व.शिवनाथ उम्र 34 साल साकिन धौराभाठा थाना कोटा जिला बिलासपुर

    08. वासु सिंह मरावी पिता नारायण उम्र 25 साल साकिन पडावपारा कोटा थाना कोटा

    09. डी.एस.मूर्ति पिता डी.अपल. स्वामी उम्र 43 साल साकिन बंधवापारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

    10. सोयेब अली पिता शहजाद अली 21 साल साकिन फिरंगीपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

    आरोपीगणों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिवत‌् कार्यवाही कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका में रिहा किया गया।

    *रिजर्व मशीनों को आईटी कॉलेज से वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया*

    0

    *रिजर्व मशीनों को आईटी कॉलेज से वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया*

    रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 नवम्बर को इन्स्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईटी कॉलेज) में स्थित स्ट्रांग रूम से विधानसभावार बिना मत पड़े, कैटेगरी सी व कैटेगरी डी / रिजर्व की मशीनों को राजनीतिक दलों एवम् प्रत्याशियों की उपस्थिति में जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहन में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिफ्ट किया गया।सम्पूर्ण कार्यो की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।