More
    Home Blog Page 781

    *भेड़ चोरी में एक अन्य फरार आरोपी सोनू देवांगन पिता प्रताप देवांगन उम्र 21 साल साकिन मगरपारा बिलासपुर को किया गिरफ्तार*

    0

    > डीजल चोरी करने वाले के ऊपर हिर्री पुलिस की कार्यवाही

    > 35-35 लीटर वाली 03 नग जरिकेन भरा कुल 105 लीटर डीजल बरामद

    – 02 आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

    गिर० आरोपी :- 1. विरेन्द्र कुमार पटेल पिता दिलीप कुमार पटेल उम्र 32 साल साकिन बछौद थाना बालौदा जिला जांजगीर चांपा
    2. परमेश्वर पटेल पिता शिवकुमार पटेल उम्र 34 साल साकिन परसाही बाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर .चांपा

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.05.2023 को प्रार्थी राजेश कुमार केवट पिता स्व. धनऊराम केवट उम्र 40 साल साकिन मोहदा थाना हिर्री के द्वारा ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीएम 3635 में अंतु पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी ट्रेलर में 347 लीटर डीजल भरवाकर दिपका गया था दिपका माल लोडिंग कर रात में सौरभ पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ा कर सो गया टंकी से करीबन 250 लीटर डीजल चोरी कर ले गये थे। जिस पर अपराध कमांक 156/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान चोरी गये डीजल एवं अज्ञात आरोपी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था।

    दिनांक 27.11.2023 को देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कोपरा बांध के पास दो व्यक्ति खड़े हैं आने जाने वाले वाहनों को डीजल बिक्री करने हेतु पूछ रहे है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह (ips) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल को अवगत कराकर उनके मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी हिर्री द्वारा थाना स्टॉफ के साथ कोपरा बांध के पास जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना-अपना नाम विरेन्द्र कुमार पटेल तथा परमेश्वर पटेल बताये जिन्हें थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये आरोपियों का समक्ष गवाहान के मेमोरण्डम लिया गया जो दिनांक घटना को ट्रेलर कमांक सीजी 07 सीएम 3635 में से 250 लीटर डीजल चोरी करना बताये कुछ डीजल को आने जाने वाले अजनबी व्यक्तियों के पास बिक्री करना बताये तथा शेष डीजल जिसमें 35 लीटर वाला तीन डिब्बा में भरा हुआ दोनों

    आरोपियों के कब्जे से जुमला 105 लीटर डीजल कीमती 12250/-रूपये का समक्ष गवाहान के मेमोरण्डम के आधार पर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना बताये अनुसार परिजन को दिया गया। आरोपियों का न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
    थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री हरिश्चंद्र टांडेकार Asi बी.आर.साहू HC1024 बृजेश मिश्रा आर . उपेंद्र सिंह सुखदेव कश्यप जितेंद्र जगत एवं ACCU प्रभारी कृष्णा साहू का विशेष योगदान रहा

    *➡️ निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से शराब रखने वाले 01आरोपी मल्हार पुलिस के गिरफ्त में।*

    0

    ➡️ *आरोपी के द्वारा बेचने हेतु 29 पौवा देशी प्लेन शराब को कब्जे में रखा गया था*

    ➡️ *आरोपी के कब्जे से 29पौवा प्लेन देशी मदिरा मात्रा 5.220 लीटर कीमती 2320 को जप्त किया गया।*

    ➡️ *आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

    ➡️ *बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने मल्हार पुलिस की नशे के कारोबार करने वालो के ऊपर कार्यवाही जारी रहेगी*

    *नाम आरोपी-*
    01. नीलकंठ महिलांगे पिता भागीरथी महिलंगे उम्र 48 साल निवासी बिनोरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

    *आशीष कश्यप बिलासपुर* :- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘ *‘निजात अभियान‘‘* चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर अर्चना झा एवं डी.एस.पी. श्री उदयन बेहार सर के निर्देशन में उप निरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में मल्हार पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर मल्हार पुलिस टीम द्वारा मल्हार तालाब के पास आरोपी के द्वारा बिक्री हेतु 29 पौवा देशी प्लेन शराब अवैध रूप रखे जप्त किया गया है* आरोपी के विरूद्ध *आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    *सराहनीय भूमिका* उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक , ओमप्रकाश कुर्रे, आरक्षक छत्रपाल डहरिया,अजय मधुकर, का विशेष योगदान रहा।

    *पोड़ी दलहा पहाड़ में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को अज्ञात बदमासो ने किया खंडित, अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज*

    0

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के पहाड़ में विराजित हनुमान की मूर्ति को बदमाशों ने तोड़ दिया है. घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है।दरअसल, 15 जुलाई को पोड़ीदल्हा के पहाड़ में बजरंग दल द्वारा

    पूजा-अर्चना के बाद हनुमान की मूर्ति विराजित की गई थी. इस मूर्ति में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई है. इसे लेकर लोग आक्रोशित हैं और बजरंग दल के सदस्यों ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ( A ), 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

     

    .टी एस पट्टावी अकलतरा थाना प्रभारी

    *सक्ती :-युवती की दिन-दहाड़े परसुल से काट कर हत्या,हत्या का आरोपी 24 घ्ंण्टे के अंदर गिरफ्तार जेल दाखिल*

    0

    *अपराध क्रमांक-* 316/23 धारा 302 भादवि.

    *आरोपी*- *हरिओम राठौर पिता नकुल राठौर उम्र 21 वर्ष साकिन खूंटादहरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)*

    *मृतिका:-प्रियंका साहू पिता बुधराम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन परसदाकला थाना बाराद्वार*

    आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति :- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *मृतिका प्रियंका साहू* निवासी परसदाकला एवं *आरोपी हरिओम राठौर* निवासी खूंटादहरा द्वारा धारदार हाथियार से हत्या कर दी गई। दिनांक 25.11.2023 के सुबह करीब 11.00 बजे से 12.00 बजे के बीच *प्रियंका साहू पिता बुधराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी परसदाकला थाना बाराद्वार* की अपने घर पर अकेली थी परिजन सभी बाहर गये थे कि आरोपी हरिओम राठौर निवासी खूटादहरा का प्रियंका साहू के घर आया था। आरोपी हरिओम राठौर द्वारा

    बताया गया कि उसके और प्रियंका साहू दोनो के मध्य विवाह की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था जिससे अरोपी हरिओम राठौर आवेशित होकर मृतिका के घर रसोई में रखे सब्जी काटनें के परसुल से मृतिका प्रियंका साहू जब अपने कमरे में बिस्तर पर बैठी थी तभी पास जाकर उसके गले में परसुल से प्राणसंघातक वार कर दिया, जिससे प्रियंका साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी घटना कारित कर घटना में प्रयुक्त परसुल को मृतिका के घर के पीछे फेंक कर मौके से फरार हो गया। जिसे जाते हुये गांव की तेरसबाई व पास में खेल रहे लड़के लोग देखे थे कि 112 इवेंट की सूचना थाना बाराद्वार को प्राप्त होने पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री एम.आर.आहिरे (भा.पू.से.), अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिह के दिशानिर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति अंजली गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं आरोपियो की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश मिलने पर मौके पर सदलबल घटना स्थल परसदाकला पहूंचकर देहाती नालसी में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर घटना स्थल से आरोपी के पता साजी हेतु टीम लेकर मुखबीर सूचना के आधार पर दीगर जिला भाग रहे आरोपी हरिओम राठौर को त्वरित गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी हरिओम राठौर से कड़ाई से पुछताछ करने पर मृतिका प्रियंका साहू से विवाह की बात पर लड़ाई झगड़ा होकर गुस्से में आकर घर में रखे परसुल से मृतिका के गले में वारकर हत्या करना एवं घटना में प्रयुक्त परसुल को छत के उपर से फेंकना अपने मेंमोरंण्डम कथन में स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जानें से दिनांक 25.11.23 के 20.50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। हत्या जैसे गंभीर प्रकरण में आरोपी को 24 घण्टे के अंदर अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेयी थाना प्रभारी बाराद्वार, सउनि यशवंत राठौर, प्र.आर. सुरेन्द्र खांण्डेकर, आर. अलेकलियुस मिंज, फारूख खान, कुंजबिहारी चन्द्रा, दिलीप सिदार एवं म.आर. सरिता हरवंश का सराहनीय योगदान रहा।

    *थाना बरगी अंतर्गत हुई अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा*

    0

    *👉अवैध सम्बंध के चलते प्रेमिका के पति की अपने भांजे एवं भांजे के साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, प्रेमिका सहित चारों गिरफ्तार*
    पंकज जैन (मोनू) जिला संवाददाता जबलपुर
    थाना बरगी अपराध क्रमांक 556/23 धारा 302 भा.द.वि .

    *नाम पता गिरफ्तार आरोपी:-*
    1 प्रहलाद पटेल पिता डब्बल पटेल उम्र 25 वर्ष निवसी हिनौतिया भोई थाना बरेला
    2 विकाश पटेल पिता बबलू पटेल उम्र 21 वर्ष निवसी ग्राम थाना, थाना पाटन
    3 विष्णु पटेल पिता भगवानदास पटेल उम्र 38 वर्ष निवसी ग्राम थाना, थाना पाटन,
    4 श्रीमति संगीता मरावी पति प्रेम सिंह मरावी उम्र 35 वर्ष निवसी हिनौतिया भोई थाना बरेला

    पंकज जैन ब्युरो जबलपुर:-थाना बरगी में दिनांक 24- 11-23 को मंगेली मानेगांव जाने वाली रोड में नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पहुची पुलिस को सौरभ मरावी उम्र 18 वर्ष निवासी हिनौतिया थाना बरेला ने बताया था कि उसके पिता प्रेम सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष दिनांक 23-11-23 को रात लगभग 8-30 बजे घर से बरगी जाने हेतु जीजा आशीष आर्माे के टीव्हीएस स्पोर्ट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन वाई 2755 से निकले थे जो वापस नहीं आये, दिनॉक 24-11-23 को जानकारी मिली कि मंगेली मानेगांव जाने वाली रोड किनारे नहर के पास पिताजी का शव पडा है एवं समीप ही मोटर सायकल खड़ी है, सूचना मिलने पर वह मंगेली नहर के पास पहुॅचा पिता के सिर में गहरी चोट है किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता की हत्या कर दी है।

    घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर फिंगर प्रिटं की टीम एवं एफएसएल डॉक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे।

    घटना स्थल पर 2 मैकडावल शराब के पाव मिले जिसमें से एक खाली एवं एक आधा भरा हुआ था एवं एक पानी की प्लास्टिक की बॉटल मिली, ।
    पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के द्वारा हत्या करना पाया जाने पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वार पतासाजी करते हुये आराोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल सिंह धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

    दौरान पतासाजी के मृतक की पत्नि श्रीमति संगीता मरावी से हिनौतिया भोई निवासी प्रहलाद पटेल के अवैध सम्बंध होने एवं प्रहलाद पटेल के भांजे विकास पटेल की मृतक प्रेमसिंह मरावी से घटना दिनॉक को बात होने की जानकारी मिलने पर विकास पटेल निवासी पाटन को अभिरक्षा मे ंलेकर पूछताछ की गयी जिसने अपने मामा प्रहलाद पटेल एवं साथी विष्णु पटेल के साथ मिलकर प्रेमसिंह की हत्या करना स्वीकार किया।

    सरगर्मी से तलाश करते हुये प्रहलाद पटेल को अभिरक्षा मे लिया गया जिसने पूछताछ पर मृतक प्रेमसिंह मरावी की पत्नि श्रीमति संगीता से अवैध संबंध होने के कारण अपने भांजे विकास पटेल एंव भांजे के मित्र विष्णु पटेल को प्रेम सिंह की हत्या करने के एवज मे 08 हजार रुपये देने की बात स्वीकार करते हुये बताया कि उसने एवं विकास पटेल ने रॉड से प्रेम सिंह पर हमला किया तथा विष्णु पटेल ने प्रेम सिंह पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी थी। विष्णु पटेल निवासी पाटन एवं श्रीमति संगीता बाई मरावी को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त रॉड एवं पत्थर जप्त करते हुये चारों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *उल्लेखनीय भूमिका:-* अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी श्री मंगल सिंह धुर्वे, उप निरीक्षक एन.आर. सिन्हा, उप निरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक आर. के. मिश्रा, सुरेश तिवारी, प्रधान आरक्षक उदय प्रताप, आरक्षक विपुल कुमार सिंह, अभिषेक कौरव, इन्द्रकुमार, सुखदेव आहाके की सराहनीय भूमिका रही ।

    *रात्रि में महिला से छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

    0

    *आरोपी हरिराम केवट उम्र 23 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354 (क) भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

    *महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.11.2023 को रात्रि में पीडिता अपने सास के साथ धान की रखवाली करते घर आंगन मे सोयी थी की रात्रि करीबन 11:30 बजे हरिराम केंवट पीछे मे गलत निगाह से आकर सो गया और छेड़छाड़ करने लगा, चिल्लाई तो भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 607/23 धारा 354, 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान *आरोपी हरिराम केवट साकिन कल्याणपुर थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया* ।

     

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी उप निरी.लालन पटेल, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक अजय भानू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

    *मिलन समारोह से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है :- अध्यक्ष देवांगन*

    0

    *माता परमेश्वरी महोत्सव 01 से 07 जनवरी 2024 को*

    *देवांगन समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न*


    *मुंगेली //* दीपावली महापर्व समापन भले ही हो चुका है, लेकिन विभिन्न समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है। इसी तारतम्य में देवांगन समाज मुंगेली द्वारा दीपावली मिलन समारोह का 26 नवम्बर को पटवा पारा स्थित देवांगन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता परमेश्वरी की स्थापित प्रतिमा को पूजा अर्चना कर समाज के लोगो द्वारा समाज की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाज के लोग एक दूसरे को मुंह मीठा व गले लगाकर बधाई दिया और शिक्षा, व्यापार और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे से आपसी भाई- चारे के साथ रहने की बात कही। इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह से समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने की भी बात कही। दीपावली समारोह में माता परमेश्वरी महोत्सव की भी चर्चा की गई। जिसमें आगामी 07 दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन 01 जनवरी से 07 जनवरी 2024 की तिथि तय की गई। 07 दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के उभरते हुए टेलेंट लोगों को भी मंच दिया जाएगा। जिससे अपनी प्रतिभा व टेलेंट को दिखा सकेंगे। इस अवसर पर दुर्गेश देवांगन, सोशल मीडिया प्रचार कोमल देवांगन सहित बड़ी सँख्या में युवाओं की टीम मौजूद रहे।

    *होटल के कमरे में मिली महिला की लाश*

    0

    भुवनेश्‍वर। आंध्र प्रदेश की एक महिला शनिवार देर शाम ओडिशा के गंजम जिले के बेरहामपुर में एक होटल के कमरे में रहस्यमय हालात में मृत पाई गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतका की पहचान विशाखापत्तनम जिले के जी.के. विधि मंडलम के आर.वी. नगर गांव के कृष्णावेनी कोनपल्ली के रूप में की है। शनिवार शाम को सैनिटरी स्टाफ और होटल मैनेजर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। प्रबंधक ने तुरंत होटल मालिक को सूचित किया, जिन्होंने बैद्यनाथपुर पुलिस को बुलाया।

    बरहामपुर के एसपी सरवना विवेक एम. ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि स्थानीय पुलिस को रात करीब 10 बजे सूचना मिली। शनिवार को गोइलुंडी चक के पास स्थित बरहामपुर लॉज के एक कमरे में एक महिला का शव पाया गया और पुलिस टीम, वैज्ञानिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा, “वह 19 नवंबर को कोल्लम, केरल से अपने पति समीदमॉन ए.एस. के साथ लॉज में आई थी। पति फिलहाल लापता है। उनकी शादी को तीन साल हो गए थे। एक अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की गई।“ पुलिस ने पीड़ित के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है, जो जल्द ही बेरहामपुर पहुंचेंगे। एसपी ने कहा, “अब तक हमें पीड़िता के परिवार से पता चला है कि वे इस रिश्ते के खिलाफ थे इसलिए महिला भाग गई थी।”उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के वीडियो फुटेज की जांच कर रही है और उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश करेगी, जो कथित तौर पर होटल में जोड़े से मिला था। उन्होंने मीडियाकर्मियों को यह भी बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दंपति का सामान, एक पत्र और अन्य सामान जब्त कर लिया है। होटल प्रबंधक ने जांच अधिकारियों को बताया कि जोड़े ने होटल में जांच के दौरान कर्मचारियों को सूचित किया कि वे इलाज के लिए बेरहामपुर आए हैं। पुलिस ने कहा कि वे मौत के कारणों और वास्तविक समय का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लापता पति को पकड़ने और पीड़िता की मौत में उसकी भूमिका का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

     

    *नाबालिक बच्ची को बहलाफुसला कर ले गया,फिर किया दुष्कर्म,*

    0

    जशपुर / जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बच्ची के साथ पड़ोस के ही लड़के ने बहलाफुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इस घटना से बच्ची के परिजन सदमे में हैं मासूम बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है,इस मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार लिया है,

    मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कारवाही की जा रही है,

     *पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया।*

    0

    ▪️ *क्राइम मीटिंग : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश*
    *▪️ वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश*
    ▪️ *शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस अधीक्षक ने दिए पुलिस अधिकारियों को बधाई*

    रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-दिनांक 24/11/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना/चौकी प्रभारियों का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए। गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रभारीगण से कहा गया कि आचार संहिता प्रभावशील है, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखें। मीटिंग में एजेंडा अनुरूप थानों के लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर अधिकारियों को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी को आदेश किया गया कि नशा, अवैध शराब गांजा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं अपने-अपने थाने चौकी परिसर की साफ सफाई और रखरखाव का ध्यान दिया जाए, थाने चौकी के रजिस्टर डायरियों का रखरखाव किया जाए, पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को कड़ाई से पालन किया जाए, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिए तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए। थाना प्रभारियों को थाने मे प्राप्त शिकायतो तथा साइबर टीप लाइन प्रकरणो एवं ऑनलाइन ठगी प्रकरणो मे समयावधि पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। उन्होंने वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित (पुलिस) अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।