Home Blog Page 780

*कलेक्टर ने मतगणना स्थल में तैयारियों का लिया जायजा*

0

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार स्ट्रॉन्ग रूम में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभावार मतगणना काउंटर, पोस्टल बैलेट काउंटर, इटीपीबीएस काउंटर, अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता के बैठने की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और 03 दिसंबर के पूर्व मतगणना हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
बता दें कि विधानसभा क्षेत्र 27-मुंगेली और विधानसभा क्षेत्र 26-लोरमी के मतों की गणना 03 दिसंबर को प्रातः 08 बजे से की जायेगी। दोनों विधानसभा में इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल तैयार किए गए हैं। वहीं पोस्टल बैलेट एवं इटीपीबीएस मतों की गणना अलग टेबलों में की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, दोनों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

0

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
’ जप्ती – एक धारदार तलवार।
गिरफ्तार आरोपी
1. उदेशराम धीवर पिता स्व. संतराम धीवर उम्र 50 वर्ष, निवासी कलमीटार थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-थाना रतनपुर में दिनॉंक 28/11/2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम कलमीटार में बाजार चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लहराकर रास्ते में आने जाने वालों को लोगों को डरा रहा है। कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया। मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कलमीटार बाजार चौक के पास जाकर रेड किया जहॉं पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लहराते लोगों को डरा धमका रहा था

जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से धारदार तलवार को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम उदेशराम धीवर निवासी कलमीटार का होना बताया। उक्त व्यक्ति को हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*हथियार रखकर लोगो को डरा रहे आरोपी गिरप्तार*

0

गिरप्तार आरोपी – गणेश वीरको पिता विसंभर 32 साल निवासी ग्राम चितावर थाना तखतपुर।

जप्त हथियार – एक नग लोहे का धारदार चाकू।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि तखतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लागातार पेट्रोलिंग एवं गस्त कर असामाजिक तत्वों के उपर सतत् निगरानी रखी जा रही है, जो दिनांक 27.11.2023 को तखतपुर टाउन एवम देहात भ्रमण के दौरान ग्राम चितावर मे आरोपी गणेश विरको अपने पास लोहे का धारदार चाकू लेकर घुम रहा था, तथा आम जनता में दहशत फैला रहा था, जिसे तखतपुर पुलिस द्वारा पकडकर आरोपी के पास से लोहे का चाकू जप्त किया गया। आरोपी गणेश वीरको को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में – asi भारत सिंह मरकाम, आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत, मनमोहन कोशले का भूमिका रहा

*झाराडीह रेलवे स्टेशन से कुछ दूर ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-झाराडीह (रायगढ़), 29 नवम्बर खरसिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थिति झाराडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक से कुछ दूर पर रायगढ़-बिलासपुर की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के शरीर का कुछ हिस्सा जैसे सर और पैर रेलगाड़ी की चपेट में आया है। मृतक के पास घटना स्थल पर कुछ भी पहचान के लिए नहीं मिली है। रेल लाइन में लाश की सूचना मिलते ही खरसिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच के बाद ही व्यक्ति की पहचान की जा सकती है l

:- *नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

– *नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

:- *आरोपी द्वारा पीड़िता के फोटो को एडिट कर किया एंट्राग्राम एप में वायरल।*

*आरोपी द्वारा फोटो मिटाने के एवज में पीड़िता की मां से मांग किया बीस हजार रुपए।*

:- *आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 509(ख) भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत की गई कार्यवाही।*

:- *नाम आरोपी – गगन कुमार महिलांग पिता इंद्रकुमार महिलांग उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीपारा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-घटना का विवरण इस प्रकार है की प्रकरण की पीड़िता द्वारा दिनांक 27/11/2023 को थाना सिविल लाइन उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज कराई की गगन कुमार महिलांगे नामक लड़के के द्वारा पीड़िता को बेइज्जत करने के नियत से हाथ बांह को पकड़ा है। पीड़िता के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है और उक्त फोटो को इंस्टाग्राम से हटाने के लिए पीड़िता की मां से बीस हजार रुपए की मांग कर रहा है। पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 354, 509(ख) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत एफआईआर दर्ज किया जाकर उक्त घटना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने कड़ा निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपी गगन कुमार महिलांगे की खोजबीन की गई। आरोपी के घर इमलीपारा में दबीस दिया गया। आरोपी लूक छिप रहा था जिसे बड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक संतरा चौहान, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग का विशेष योगदान रहा।*

*नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी शशांक टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी घोरबंधा ग्राम पंचायत खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 363 ,366, 376 भादवि 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को दिनांक 06.11.23 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 772/23 धारा 363 भादवी की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान दिनांक 26.11.23 को *नाबालिक बालिका को आरोपी शशांक टंडन के कब्जे से बरामद किया जाकर दस्तयाब किया* जाकर नाबालिक बालिका का धारा 161 जा0फौ0 के तहत कथन कराया गया जो अपने कथन में बताएं कि *आरोपी शशांक टंडन द्वारा शादी का प्रालोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया* जिस पर प्रकरण में धारा सदर का अपराध पाए जाने पर धारा 366, 376 भादवी 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है।

*आरोपी शशांक टंडन निवासी घोरबंधा ग्राम पंचायत खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत दिनांक 27.11.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण कश्यप महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे आरक्षक राजेश कश्यप एवं चौकी नैला स्टाफ का योगदान रहा।

*ससुराल पहुंचते नवेली दुल्हन ने की हंगामा, शादीशुदा निकला पति पढ़े पूरी खबर*

0

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवक और युवती के बीच बातचीत शुरू हुई. दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी कर ली. लेकिन जब युवती अपने ससुराल पहुंची तो उसके होश उड़ गए. पता चला कि युवक तो पहले से ही शादीशुदा है और घर में उसकी दूसरी बीवी और एक बेटा भी है. जैसे ही पहली बीवी ने पति की दूसरी दुल्हन को देखा तो वहां हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. जिसके बाद नई नवेली दुल्हन यानि युवक की दूसरी बीवी ने थाने में FIR दर्ज करवा दी.

दुल्हन ने कहा कि पति ने उसे धोखा दिया है. वो पहले से ही शादीशुदा था. लेकिन इस बारे में उसे बताया नहीं गया. पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली पूजा सोमवार को थाने पहुंचे. उसने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट shaadi.com के जरिए उसकी मुलाकात रोशन नामक युवक के साथ हुई थी. जो कि लखनऊ का रहने वाला है

दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत शुरू की. जल्द ही दोनों के बीच प्यार भी हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. आरोपी फिर उससे मिलने कोलकाता आया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. जब रोशन उसे लेकर ससुराल पहुंचा तो वहां एक महिला और लड़का भी था. पता चला कि वो महिला कोई और नहीं, बल्कि रोशन की पहली बीवी है. और वो बच्चा रोशन का बेटा है. यह देखते ही पहली पत्नी भी हैरान रह गई. इसी बात को लेकर वहां हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.पीड़िता पूजा ने कहा कि लेकिन फिर भी वो समझौता करके रोशन के साथ रहने के लिए तैयार थी. वो बस अपना हक चाहती थी. मगर पहली बीवी ने इस बात को लेकर उससे लड़ाई और मारपीट करना शुरू कर दिया. पूजा ने फिलहाल रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने भी FIR दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, इस मामले में आरोपी रोशन के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

 

 

 *ठगी करने वाले बैंक कैशियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

▪️ *यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चैतमा के कैशियर प्रार्थी के 35000 रुपए धोखाधड़ी किया*
*आरोपी:-*
पंचू राम कुर्रे पिता स्व. लाल दास कुर्रे उम्र 49 वर्ष साकिन बगीचापरा अमेरी सकरी जिला बिलासपुर

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रार्थीया श्रीमति शुशीला बाई पति गणेश राम कवर उम्र 36 वर्ष साकिन भोडकच्छार पटपरा पुसके चैतमा के द्वारा दिनांक 01/07/2023 को पु. स. के. चैतमा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनाँक 30/11/2022 को प्रार्थिया अपने यूनियन बैंक शाखा चैतमा के बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रूपये बैंक जमा पर्ची भरकर केसियर आरोपी पंचू राम कुर्रे के समक्ष पेश की थी जो केसियार पंचु राम कुर्रे द्वारा प्रार्थियां को 35000 रूपये जमा करने का पावती देकर भेज दी थी प्रार्थियाँ 3 महीने बाद अपने खाता से पैसा निकालने हेतु बैंक आकर आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाही जो पता चला की प्रार्थियां के खाते में पैसा ही नहीं है तब ठगी होने का अहसास होने पर प्रार्थियां केशियर पंचू राम कुर्रे से संपर्क करने पर गोलमाल जवाब देकर प्रार्थियां को गुमराह करने के रिपोर्ट पर हालत को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला भा पु से को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा रा पु से एवम एसडीओपी महोदय कटघोरा के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी पाली अभिनावकांत सिंह चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश कुमार जोगी को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे की पता साजी करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे 5 महीने से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 25/11/23 को साइबर सेल कोरबा की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

*01 किलो 150 ग्राम गांजा एवं 21 नग कोडिन युक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार*

0

आरोपी:- विशाल उर्फ पाडे खटिक पिता भोंदु खटिक उम्र 25 वर्ष साकिन डी.पी. कालेज के पास टिकरपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

जप्ती:- 01 किलो 150 ग्राम गांजा कीमती 13000 रूपये एवं कोडिन युक्त कफ सीरप 21 नग कीमती 3120 रूपये एवं बिक्री रकम 850 रूपये जुमला कीमती 16970 रूपये

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थो एवं शराब पर अंकुश लगाने हेतु शक्ति से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 26.11.2023 को मुखबिर सूचना पर मामा भांजा तालाब टिकरापारा के पास आरोपी विशाल उर्फ पाडे खटिक पिता भोंदु खटिक उम्र 25 वर्ष साकिन डी.पी. कालेज के पास टिकरापारा

थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सीरप बिक्री करते पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 कलो 150 ग्राम गांजा कीमती 13000 रूपये एवं कोडिन युक्त कफ सीरप 21 नग कीमती 3120 रूपये एवं बिक्री रकम 850 रूपये जुमला कीमती 16970 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, उनि बसंत साहू, उनि कृष्णा साहू (एसीसीयू प्रभारी), प्र.आर. निर्मल सिंह, आर. समर बहादुर,
रंजीत खरे एवं एसीसीयू टीम

 *अपहरण के 12 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने में सकरी पुलिस को मिली सफलता।*

0

 सभी चार आरोपी गिरफ्तार ।

 *जमीन संबंधी विवाद के कारण रिस्तेदार ही बने हत्यारे ।

 हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से तालाब में डूबाये मृतक की लाश ।*

🔯 नाम आरोपी गण:-
01. संतोष बिरको पिता चमरू बिरको उम्र 32 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

02. तीजराम बिरको पिता रामकुमार बिरको उम्र 22 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

03. ओम प्रकाश बिरको पिता राम कुमार बिरको उम्र 19 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

04. शिव प्रसाद बिरको पिता सागर बिरको उम्र 20 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर :- इस प्रकार है कि प्रार्थी चतरू बिंझवार पिता छेदी बिंझवार उम्र 56 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि प्रार्थी अपनी जमीन का बटवारा अपने पुत्र पुत्री को बटवारा देने के लिये तहसील तखतपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जो बटवारा प्रकरण न्यायालय में लंबित है। संतोष बिरको प्रार्थी की पूर्व पत्नी को बेटा है। वर्तमान पत्नी आशा बाई के तरफ से तीन बच्चे है। बड़ी बेटी अंजना बाई की शादी हो चुकी है। उससे छोटा कार्तिक राम तथा सबसे छोटा चुरावन है। संतोष बिझवार जमीन विवाद को लेकर प्रार्थी से विवाद कर चुका है। इसी जमीन विवाद को लेकर संतोष और शिव प्रसाद मारपीट करने के लिये लाठी लेकर घुमते रहते है। घटना दिनांक समय को प्रार्थी का बेटा कार्तिक बिरको अपनी मोटर सायकल से सामान खरीदने गिरधौना आया था। जो सामान खरीदकर वापस घर नही आया। इसी दौरान बीर जायसवाल प्रार्थी के बेटे चुरावन को फोन करके बताया कि कार्तिक बिरको को कुछ मारपीट कर उसे मोटर सायकल में बैठाकर चितावर बस्ती की ओर लेकर जा रहे है। प्रार्थी अपने बेटे को खोजने गिरधौना तरफ आया तो देखा उसकी मोटर सायकल केशव के खेत के पास खड़ी थी। उसकी घड़ी भी वहीं पर गिरा हुआ था। वहीं पर खून के धब्बे थे। चितावर बस्ती तरफ अपने पुत्र कार्तिक बिरको को खोजते हुये गये तब बस्ती के लोग बताये कि कार्तिक बिरको को संतोष बिरको, तीजराम बिरको, शिव प्रसाद बिरको, ओम प्रकाश बिरको मिलकर मारपीट किये है। और उसे मोटर सायकल में बैठाकर कहीं ले गये है। प्रार्थी की रिेपार्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया जिस पर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना होकर आरोपियो की पतासाजी कर घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि इसके पिता चमरू बिरको की दो पत्नी है। पहली पत्नी का नाम लल्ला था। जिसकी मृत्यू हो गई है। यह उसका बेटा है। दूसरी मां के दो लडके एवं एक लड़की है। जिसमें बड़े लड़के का नाम कार्तिक बिरको है तथा छोटे लड़के का नाम चुरावन बिरको है। इसके पिता चमरू बिरको इसे खेती में बटवारा नही दिये है। बटवारा मांगने पर विवाद करते है। तथा इसका सौतेला भाई कार्तिक बिरको भी इसे गाली गलौज विवाद करता है और कोर्ट केस करने की धमकी देता है। इसके पिता चमरू बिरको इसके चाचा रामकुमार बिरको को भी बटवारा नही दिया है। जिसके कारण इसके चाचा का लड़का तीजराम बिरको एवं ओमप्रकाश बिरको भी आये दिन इसके/अपने पिता से बटवारा मांगते है। जिससे वाद विवाद होते रहता है।

इसी रंजिश के कारण यह तथा इसके चाचा का बेटा तीजराम बिरको एवं ओम प्रकाश बिरको तथा इसका साथी शिव प्रसाद बिरको चारो मिलकर दो दिन पूर्व कार्तिक बिरको की हत्या करने के लिये एक राय हुये थे। कल दोपहर करीब 11.00-12.00 बजे यह तथा तीजराम बिरको, ओमप्रकाश बिरको, शिव प्रसाद बिरको चारो मिलकर लाठी डंडा लेकर कार्तिक बिरको को जान से मारने के लिये खोजते हुये उसके प्लॉट (खेत) में गये थे, लेकिन वहां धान कटाई चलने से काफी मजदूर लोग थे, जिसके कारण उसे नही मार सके थे।

कल दिनांक 26.11.2023 के शाम करीब 06.00 बजे के आसपास तीज राम बिरको इसे बताया कि कार्तिक बिरको मोटर सायकल में चितावर से गिरधौना की ओर खेत के रास्ते से गया है, तो यह अपने घर से एक अकोल की लकड़ी का लाठी लेकर घर से गिरधौना के रास्ते में ओम प्रकाश बिरको के साथ पैदल पहुंचा। और तीजराम बिरको अपनी डीलक्स मोटर सायकल में शिव प्रसाद बिरको के साथ आया। रास्ते में चारो लोग बैठकर मृतक कार्तिक बिरको के गिरधौना तरफ से लौटने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर में मृतक कार्तिक बिरको अपनी मोटर साकयल में गिरधौना तरफ से आया। इसे पार करके थोड़ा आगे बढ़ गया था, वहां पर तीजराम बिरको, शिवकुमार बिरको एवं ओमप्रकाश बिरको घेरकर खड़े थे। उन्हें देखकर डर कर मृतक कार्तिक बिरको वापस मेरी ओर लौटा। इसके पास पहुंचने पर यह अपने हाथ में रखे अकोल की लाठी से सिर में मारा, जो मृतक कार्तिक बिरको मोटर सायकल से गिर गया। उसके बाद यह लाठी से और तीजराम बिरको अपना बेल्ट निकालकर मृतक कार्तिक बिरको मारने लगे जिससे कार्तिक अधमरा हो गया। फिर उसे तीजराम बिरको की डीलक्स मोटर सायकल में बैठाकर बस्ती तरफ लेकर गये। मोटर साकयल को तीजराम चला रहा था। बीच में यह मृतक कार्तिक बिरको को घायल अवस्था में पकड़कर मोटर साकयल के पीछे बैठा था। मृतक कार्तिक बिरको की मोटर सायकल को जहां उसे मारे थे वहीं छोड़ दिये है। मृतक कार्तिक बिरको को लेकर महामाया मंदीर चितावर के पास ले गये और मोटर सायकल से उतारकर यह तथा तीजराम बिरको फिर से मारपीट किये और मारपीट कर हत्या करने के बाद दोनों लोग हाथ में उठाकर लाश को छिपाने की नीयत से नाला तालाब ग्राम चितावर में फेंक दिये है।

सभी आरेापियो का पृथक पृथक मेमेा0 कथन तैयार किया गया तथा मेमेा0 कथन अनुसार घटना में प्रयुक्त आलाजर्रब तथा मोटर सायकल को बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। आरेापियो के मेमो0 कथन अनुसार ही मृतक के शव को बरामद कर शून्य पर देहाती नालशी पंजीबध्द कर पंचनामा कार्यवाही संपन्न कर मृतक के शव को पीएम हेतु भेजा गया है।

प्रकरण में अपराध धारा 302, 201 भादवि जोंड़ी गई है। आरेापियो के विरूध्द अपराध सबूत हेाना पाये जाने से गिर0 किया जाकर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

🔯 सराहनिय भूमिका – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, हेमंत आदित्य, उदयभान सिंह, आरक्षक पुनित नेताम, कलेश्वर यादव, संजय बंजारे, रूपेश कौशिक, पवन सिंह ठाकुर, पंकज यादव, राजकुमार श्याम, कृष्ण कुमार मार्को, प्रशांत महिलांगे एवं मालिक राम साहू एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।