Home Blog Page 779

*गाली गलौच देने से मना करने पर हत्या करने के नियत से चाकू से प्राण घातक हमला कर गम्भीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी- दीनानाथ साहू उम्र 43 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर*

* आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद किया गया*

* आहत शिवम श्रीवास उम्र 23 साल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर के सीने में लगी है गंभीर चोट*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 307 भादवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/11/23 को प्रार्थी सुभम श्रीवास का भाई शिवम श्रीवास उम्र 23 वर्ष निवासी बिरगहनी शाम के लगभग 07.00 बजे गांव के स्कूल के तरफ से घर की ओर आ रहा था जो गांव का *आरोपी दीनानाथ साहू गुड़ी चौक के पास गाली गलौच कर रहा था जो आहत शिवम को भी वहा से गुजरने के दौरान गाली दिया तब शिवम गाली देने से मना किया* तो उसे मारने पीटने के लिऐ उतारू हो गया तब शिवम् डर के वहा से भाग कर घर आ गया थोड़ी देर बाद दीनानाथ शिवम के घर के पास आकर *शिवम को मारते हुऐ शीतल चौक के पास ले गया और हत्या करने के नियत से चाकू से उसके सीने पर प्राणघातक हमला कर गम्भीर चोट पहुंचाया है* प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 827/23 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी दीनानाथ साहू को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से उसके उसके मेमोरंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू को बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार दिनांक 30.11.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, सह.उपनिरीक्षक माधव सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*टांगिया से मारकर हत्या कारित करने वाले आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी राजकुमार उर्फ बुलांदु उम्र 54 साल निवासी रामनगर थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा*

*जमीन विवाद के कारण पैसे की लेनदेन की बात को लेकर टंगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या करना*

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया बारामद किया गया है*

*मृतक लक्ष्मीनारायण चक्रधारी उम्र 62 साल निवासी नेता जी चौक जांजगीर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेन्द्र प्रजापति उम्र 45 वर्ष निवासी रायपुर आज दिनांक को थाना बलौदा में सूचना दिया की आज दिनांक 01.12.2023 को परिवार के सभी लोग मुन्ना चक्रधारी निवासी बलौदा के दशगात्र कार्यक्रम में नैया तालाब बलौदा में करीबन 40-50 व्यक्ति इकठ्ठठा हुए *मृतक लक्ष्मीनारायण चक्रधारी उम्र 62 वर्ष निवासी नेता चैक जांजगीर वही पर चबुतरा में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था* जो साथ में बैठा हुआ था कि करीबन दोपहर 02-20 बजे *मृतक का जीजा आरोपी राजकुमार उर्फ बुलांदु निवासी बलौदा का अपने मुंह में कपड़ा बांध कर हाथ में धारदार टंगिया लेकर हत्या करने के नियत से अचानक लक्ष्मीनारायण के उपर ताबडतोड हमला कर सिर, गला एवं सीना में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया और मौके से टंगिया लेकर भाग गया* कि सूचना पर थाना बलौदा में देहाती मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया

थाना बलौदा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुऐ आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से अलग- अलग टीम गठित किया गया *आरोपी राजकुमार उर्फ बुलांदु अपने घर मोहल्ले रास्ते में हत्या में प्रयुक्त खून से सना हुआ धारदार लोहे का टंगिया ले जाते मिला जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे पुछताछ करने पर बेटा का तबीयत खराब होने से पैसा की आवश्यकता होने से मृतक लक्ष्मीनारायण से जमीन संबंधी लेनदेन का मामला होने से मृतक द्वारा ईलाज के लिए पैसा नही देने पर हत्या करने की नियत से घर से धारदार टंगिया लेकर नैया तालाब के पास चबुतरा में बैठे लक्ष्मीनारायण चक्रधारी के सिर, गला एवं छाती में ताबडतोड प्राण घातक हमला कर हत्या करना कबूल किया* है आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना हुआ धारदार लोहे का टंगिया को विधिवत् जप्त किया गया है आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर श्री प्रदीप सोरी, उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा सउनि कौषल सिदार, प्र०आर० गजाधर पाटनवार, मुकेष यादव, केदार साहू, आर० संतोष रात्रे, हेमंत साहू, विनोद मनहर, श्याम राठौर, युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*जुआ-सट्टा के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

0

*◾ थाना लालपुर द्वारा जुआ खेल रहे 12 आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 42150/- रूपये एवं 08 नग मोबाईल की गई जप्त।*

मुंगेली:-जिले में जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खेलने वाले 12 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना लालपुर द्वारा ग्राम लालपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे 06 आरोपी 1) धर्मेन्द्र पात्रे, 2) रघुनाथ बंजारे, 3) सरोज गुप्ता, 4) छत्रपाल, 5) लक्ष्मीनारायण, 6) ज्वाला प्रसाद टोण्डे के कब्जे से 19200/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना लालपुर द्वारा ग्राम सावंतपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे 06 आरोपी 1) मिथुन कुमार बंजारा, 2) मंगलू खाण्डे, 3) रमेश गेंदले, 4) लूकदास धृतलहरे, 5) उत्तरा जांगड़े, 6) सगुनदास जांगड़े के कब्जे से राशि 22950/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

*बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार का दिख रहा अपराधों में कमी के रूप में जोरदार असर और इसके प्रभाव में चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए*

0

*अभियान के दस माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में आईपीसी के कुल अपराधों में 20 फीसदी की कमी*

*एनडीपीएस व आबकारी में ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 3,861 प्रकरणों में 4,009 व्यक्ति गिरफ्तार हुए जिसमे गैर- जमानतीय प्रकरणों में 736 आरोपी जेल गए। 33,818 लीटर शराब जप्त*

*मारपीट में 10%, हत्या के प्रयास में 64 %, हत्या में 43 %, चाकूबाजी में 55 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 37 फीसदी और चोरी में 23% की आई कमी*

*नशे के विरुद्ध वृहद जनजागरुकता के तहत 3,412 कार्यक्रम किए गए। थानों में नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग हो रही, जिससे सैकड़ों लोग नशे से हुए दूर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-इस वर्ष फरवरी माह से डीजीपी श्री अशोक जुनेजा के निर्देशन में आईजी बिलासपुर अजय यादव व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान *निजात* चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के पर्यवेक्षण में बिलासपुर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्र में अवैध नशा के कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से कार्यवाही व व्यापक जागरूकता कार्यक्रम किए गए है।

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि कुल अपराधों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी होकर 11,086 अपराध दर्ज हुए है, जो की मुख्यतः एनडीपीएस और आबकारी में बढ़ी कार्यवाहियां की वजह से हैं।

अभियान दौरान आबकारी के 3,698 प्रकरणों में कुल 3,804 व्यक्ति व एनडीपीएस के 163 प्रकरणों में कुल 205 आरोपी गिरफ्तार हुए है तथा 1.65 करोड़ कीमत के नशीले पदार्थ की जप्त हुई है। आबकारी में गिरफ्तार लोगों में बड़ी संख्या सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर हुडदंग करने वाले लोग हैं और कुल 33,818 लीटर अवैध शराब जप्त हुई। एनडीपीएस प्रकरणों में गांजा और अन्य नशीली वस्तुएं जप्त हुआ। कार्यवाहियों से अपराधियों में दहशत हुई हैं।

कोटपा में 650 लोगों पर कार्यवाही हुई। नशा में गाड़ी चलाने वाले 1,307 लोगों पर एमवी एक्ट के कार्यवाही करते हुए प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।

नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत लोगों के सहयोग से स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 3,412 कार्यक्रम किए गए और आदी सैकड़ों लोगों की लिस्टिंग कर उनकी विभिन्न संस्थाओं की मदद थाने में काउंसलिंग हुई, जिससे सैकड़ों लोग नशे से दूर हुए हैं।

*मतगणना प्रेक्षक करेंगे मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन*

0

*भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त*

रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतगणना प्रेक्षक मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना के परिणामों को प्रत्येक चक्र (चरण) के पश्चात आयोग के साफ्टवेयर के माध्यम से अद्यतन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संपूर्ण मतगणना की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न होगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग होगी जो प्रेक्षकों की निगरानी में की जाएगी। मतगणना के दौरान प्रेक्षक किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना का निरीक्षण कर सकेंगे। मतगणना प्रेक्षकों के साथ निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक भी मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता के समक्ष रेंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जाँच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों (राउंड) के पूर्ण होने पर पाँच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (व्हीव्हीपेट) का ड्रा के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभावार प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ. लक्ष्मीशा जी., कोंडागांव के लिए श्री बालाजी दिगंबर मंजुले, भटगांव के लिए श्री डी. थिप्पे नायक, राजनांदगांव के लिए श्री मुदावंतु एम. नायक, सीतापुर के लिए श्री पी. कोटेश्वर राव, जैजेपुर के लिए श्री एस. लवन्ना, कवर्धा के लिए सुश्री रमीसेट्टी श्रीलता, बसना के लिए श्री अजित नारायण हजारिका, डोंगरगढ़ के लिए श्री दशरथ दास, प्रतापपुर के लिए सुश्री एस्थर कथार, खुज्जी के लिए श्री हरि नारायण पासवान, महासमुंद के लिए श्री रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, कोंटा के लिए श्री संजीव कुमार, बेलतरा के लिए श्री उदयन मिश्रा, पंडरिया के लिए श्री अजय कुमार गुप्ता, भानुप्रतापपुर के लिए श्री अशोक कुमार, लैलूंगा के लिए श्री सी. एन लोंगफाई, आरंग के लिए श्री मीर तारिक अली, कोटा के लिए श्री न्याली एटे, प्रेमनगर के लिए श्री रंजीथ कुमार जे. को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अंबिकापुर के लिए श्री रूपवंत सिंह, वैशालीनगर के लिए श्री राजकृष्ण पृथी, कोरबा के लिए श्री प्रियातु मंडल, चित्रकोट के लिए श्री सुदेश कुमार मोख्ता, सामरी के लिए श्री जयकृष्ण अभीर, भाटापारा के लिए श्री सुमीत कुमार, कांकेर के लिए श्री विवेक पदम सिंह, राजिम के लिए सुश्री अंजु चौधरी, पत्थलगांव के लिए सुश्री निशु सिंघल, अकलतरा के लिए सुश्री प्रिती, बिलाईगढ़ के लिए श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, धरमजयगढ़ के लिए श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह, डोंगरगांव के लिए श्री मुकेश कुमार, कुनकुरी के लिए श्री राजीव रंजन, भरतपुर-सोनहत के लिए श्री रवि रंजन मिश्रा, बिन्द्रानवागढ़ के लिए श्री सुनील कुमार, सरायपाली के लिए श्री जफर मलिक, संजारीबालोद के लिए श्री केशवेन्द्र कुमार, सक्ती के लिए श्री मोहम्मद वाय सफीरूल्ला के. और लुण्ड्रा के लिए डॉ बी.सी. सतीशा को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह रामपुर के लिए श्री मंजुनाथ स्वामी जी एन, रायपुर शहर पश्चिम के लिए श्री इजराइल वात्रे , बीजापुर के लिए श्री बी. जॉन, पाली-तानाखार के लिए सुश्री ललतानपुई वांगछोंग, पामगढ़ के लिए डॉ किरण एच. कुलकर्णी, कसडोल के लिए डॉ राजेन्द्र भरुद , बेमेतरा के लिए श्री अभिषेक कृष्णा, भिलाई नगर के लिए श्री दीपक कुमार मीणा, कुरूद के लिए श्री दीपक रामचन्द्र टावरे, मुंगेली के लिए श्री गंगाथरन डी., नारायणपुर के लिए श्री निरंजन कुमार सुधांशु, बस्तर के लिए श्री आर एच ठाकरे, रायपुर शहर ग्रामीण के लिए श्री रविन्द्र लक्ष्मण, केशकाल के लिए श्री एस डी मंधारे, खल्लारी के लिए श्री विवेक एल भिमनवार, रायपुर शहर उत्तर के लिए सुश्री विमला आर, लोरमी के लिए श्री भबानी शंकर, अभनपुर के लिए श्री बिष्णु प्रसाद मिश्रा, सिहावा के लिए श्री मनीष अग्रवाल, धमतरी के लिए श्री सिबो नारायण साहू, अहिवारा के लिए श्री सुवेंदु कानूनगो और चंद्रपुर के लिए श्री उमाकांत त्रिपाठी को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार डौंडीलोहारा के लिए सुश्री मंजुलता स्वाइन , जशपुर के लिए श्री राजीव प्रशहर, रायगढ़ के लिए श्रीमती रूपांजलि कार्तिक, गुंडरदेही के लिए श्री सैयद मुकर्रम शाह, तखतपुर के लिए श्रीमती मधु रघुवंशी, बलौदाबाजार के लिए डॉ एस अनीश शेखर, दुर्ग शहर के लिए श्री आर ललवेना, धरसींवा के लिए सुश्री एस अमृता जोथी, कटघोरा के लिए श्री चंद्रकुमार जमातिया, साजा के लिए श्री दिलीप कुमार चकमा, दुर्ग ग्रामीण के लिए श्री मानिक लाल दास, बिल्हा के लिए श्री संजय चक्रवर्ती, सारंगढ़ के लिए श्री तापस रॉय, नवागढ़ के लिए श्री अनिल कुमार अग्निहोत्री, दंतेवाड़ा के लिए श्री अनुराग पटेल, बिलासपुर के लिए श्री कुमार प्रशांत, मस्तूरी के लिए श्री प्रेमप्रकाश उपाध्याय और पाटन के लिए श्री नितिन सिंह भदौरिया को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह जगदलपुर के लिए डॉ सुब्रत गुप्ता, बैकुंठपुर के लिए श्री नारायण चन्द्र सरकार, जांजगीर-चांपा के लिए श्री सायबल चक्रवर्ती, मरवाही के लिए श्री शांतनु साहा, खरसिया के लिए श्री ससीम कुमार बरई, मोहला-मानपुर के लिए श्री शकील अहमद, अंतागढ़ के लिए श्री एच जे देसाई, मनेन्द्रगढ़ के लिए श्री ललित मोहन रायल, खैरागढ़ के लिए श्री नर्मदेश्वर लाल और रामानुजगंज के लिए श्री ताय काये को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

*हसदेव नदी में 3 दिन से फसा था अजगर,लोग निकालने का कर रहे थे प्रयास नही मिली सफलता, आखिरकार रेस्क्यू टीम का लिया गया मदद।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – जिले की जीवन दायिनी हसदेव नदी से निकले रूमगरा नहर में पिछले तीन दिनों से एक विशाल काय 8 फीट का अजगर मछली के जाल में फसा हुआ था, ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा अजगर पूरी तरह थक गया था, जब मछली पकड़ने वालों की नजर उस पर पड़ी तो लगातार निकालने का प्रयास करने लगे, पर जैसे ही साप के पास जाते साप पानी के अन्दर चले जाता और लोग ये सोच कर हिम्मत नहीं कर पाते की पानी के अन्दर कहीं जकड़ लिया तो मौत निश्चित हैं ऊपर से नहर का तेज प्रवाह कही बहा न ले जाए खतरे तो देखते हुए रेस्क्यू टीम को बुलाना ज्यादा बेहतर समझा

जिसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया थोड़ी देर पश्चात सारथी रूमगरा नहर पहुंचे जिस पर लोगों ने बताया अजगर नहर के एक किनारे लगे मछली के जाल में फसा हुआ हैं पर वहा तक पहुंचने के लिए हमें दूसरे नहर को पार करना होगा जिसमें बहुत खतरा हैं, सावधानी से हमें जाना होगा फिर उसके बाद इस्थानिय लोगों के साथ अजगर को बचाने का फैसला किया और नहर को पार करने के लिए कपड़े उतारे फिर एक नहर को सावधानी से पार किया, जिसके बाद दोनों नहर के बीचों बीच काटे से भरे झुंझ को पार किया, आखिरकार जिस जगह अजगर फसा हुआ था वहा पहुंचने में सफलता मिली पर वहा घाट न होने और सीधी चढ़ाई होने के कारण दिक्कत होने लगी पर कहते हैं न हौसला अगर मजबूत हो तो किसी भी परेशानी को पार किया जा सकता हैं, फिर बड़ी सावधानी से वहा तक पहुंचे और लकड़ी को हटाया गया और पानी के अन्दर लगे मछली जाल को निकाला गया, जिस वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था ऊपर में खडे लोग लगातार आराम से काम करने को कह रहे थे सभी को डर था कहीं पैर न फिसल जाए जिस वक्त रेस्क्यू चल रहा उस वक्त अजगर नहीं दिखाई दे रहा तो ऐसा लग रहा था वो छूट कर भाग गया होगा फिर थोड़ी देर बाद अजगर पानी के उपरी सतह पर अपना सर बाहर

निकाला फिर लगातार हमला करने लगा इस बात से अनजान की उसको ही बचाया जा रहा हैं फिर उसको नहर से बाहर निकाला गया और नहर के ऊपर लेकर एक एक कर बड़ी सावधानी से मछली के जाल को लोगों की मदद से काटा गया, दो घण्टे की कड़ी मेहनत आखीरकार रंग लाई जिसको बाद रेस्क्यू टीम की खूब प्रसंशा हुई फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया यह रेस्क्यू मेरे जीवन का सब से खतरनाक रेस्क्यू था पर आम जनों के जज्बे को देख कर मुझे हिम्मत मिला और हम नहर को पार करते हुए अजगर को बचाने में कामयाब हुए हमसे अगर एक भी गलती हुई होती हम मुसीबत में पड़ गए होते खैर एक मुसीबत में फंसे बेजुबान को ज़िंदगी देने में हम कामयाब हुए यह हमारी सब से बड़ी उपलब्धि हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

*चाची का दिल भतीजे पर आया, लेकिन अब भेजवाया जेल…पढ़िये पूरी खबर*

0

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के एका में जेठ के लड़के की बारात जाने से पहले चाची ने भतीजे को थाने पहुंचा दिया। उसका आरोप है कि पहले उसके साथ संबंध बनाए फिर उससे मंदिर में शादी कर दो वर्ष से उसके साथ रह रहा था। दूल्हे के जेल जाने के बाद सब उसके छूटने का इंतजार करते रहे। अब शादी की जाए या नहीं इसके जवाब के लिए पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुईं रहीं।

मामला एका क्षेत्र के गांव नगला पसी का है। पिंकी पुत्री नंदलाल थाना बिछवा जिला मैनपुरी की शादी सितंबर 2021 में थाना एका के गांव नगला पसी निवासी विशेष पुत्र बांकेलाल से हुई थी। विशेष के भतीजे ओम ने सितंबर 2021 में अपनी चाची पिंकी से मंदिर में शादी कर ली वह उसके साथ फरीदाबाद रहने लगा। इधर ओमवीर के घर वालों ने ओमवीर की शादी जिला एटा में तय कर दी।

जहां मंगलवार को बारात थाना धूमरी के बिछंद गांव में जानी थी। किसी तरह से पिंकी को पता लग गया और वह पुलिस लेकर ओमवीर के घर पहुंच गई। जहां से पुलिस दूल्हे को हिरासत में ले लिया।करीब दो-तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पिंकी का आरोप है कि घर जाने पर ओमवीर के घर वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसने पुलिस का सहारा लिया।जैसे ही दुल्हन पक्ष को पता लगा कि दूल्हे को एक महिला ने आरोप लगाकर थाने में बिठा दिया है तो वहां हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष पल-पल की जानकारी फोन पर ले रहा था। साथ ही वह लोगों से बातचीत कर रहा था कि अब शादी की जाए या नहीं। पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।

चाची द्वारा युवक की शादी रुकवाने के चलते सारी रस्म में रुक गई और जो बाराती सज धज कर बारात में जाने की तैयारी कर रहे थे वह भी दूल्हे के थाने से छूटने का इंतजार करने लगे।

 

*कलेक्टर ने विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण*

0

*धान को बेमौसम बारिश से बचाने व सुरक्षित रखने के दिए निर्देश*

मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज धान खरीदी केन्द्र देवरी, कंतेली और मनोहरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। कलेक्टर श्री देव ने बेमौसम बारिश को देखते हुए धान को पानी से बचाने ड्रैनेज सिस्टम तथा कैप कव्हर की मात्रा को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य शासन की प्राथमिकता कार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने समिति प्रभारी को उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का कार्य शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खरीदने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में अब तक 05 लाख 24 हजार क्विंटल से अधिक की धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 61 हजार 938 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।
कलेक्टर श्री देव ने धान उपार्जन केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, अब तक की धान खरीदी की मात्रा एवं गुणवत्ता, कुल उठाव, किसानों का पंजीयन, किसानों के लिए धान उपार्जन केंद्र में पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी चर्चा कर वहां सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी, ए.आर.सी.एस. एवं सी.सी.बी. नोडल को धान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण कर धान को सुरक्षित रखवाने तथा किसानों की सुविधानुरूप धान खरीदी कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री देव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक से किसानों को धान खरीदी की राशि भुगतान के संबंध में जानकारी ली और किसानों की सुविधा के हिसाब से भुगतान करने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि किसानों को पूर्ण भुगतान किया जा रहा है तथा भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र से धान के उठाव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*मतगणना प्रक्रिया के संबंध में गणना अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित*

0

*इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं मोबाईल मतगणना स्थल में रहेगा वर्जित*

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन में मतगणना प्रक्रिया के संबंध में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष एवं लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लिए तहसील सभाकक्ष लोरमी में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे ने बताया कि 03 दिसंबर को लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार में की जाएगी। मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू होगी। सर्वप्रथम ईटीपीबीएस उसके बाद पोस्टल बैलट की मतगणना तत्पश्चात ईवीएम के मतों की गणना होगी। मतगणना स्थल में 03 दिसंबर को गणना अभिकर्ताओं को सुबह 07 बजे प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट एवं इटीपीबीएस मतों की गणना अलग टेबलों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में सुबह 07 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा तथा स्ट्रांग रूम परिसर में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। अभ्यर्थी एवं उनके गणना अभिकर्ताओं को गणना स्थल पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी परंतु मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर रखने की सुविधा दी जायेगी। मतगणना के दिन सुबह 08 बजे से गोपनीयता बनाए रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो एवं रिटर्निंग अधिकारी लोरमी श्रीमति पार्वती पटेल ने बताया कि अभ्यर्थियों को मतगणना के लिए नियत तारीख के तीन दिवस पूर्व अधिकतम 05 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर को अपने-अपने अभिकर्ताओं की फोटो सहित सूचियाँ प्रस्तुत करनी होगी तत्पश्चात प्रत्येक गणना अभिकर्ता के लिए पहचान पत्र तैयार कर अभ्यर्थी को प्रदान कराया जायेगा। मतगणना स्थल पर पेयजल, वाहन पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

*पेंड्रीतालाब (बी) से 03 लापता व्यक्तियों को परिवारजनों को किया गया सुपुर्द*

0

*कलेक्टर-एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा*

मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में पुलिस एवं प्रशासनिक अमलों द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए पेण्ड्रीतालाब (बी) से लापता 03 व्यक्तियों को अन्यत्र स्थानों से ढूंढकर उनके परिवारजनों से मिला दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्राम पेंड्रीतालाब (बी) से चार लोग लापता हो गए थे, जिनमें से तीन लोगों को ढूंढ निकाला गया है तथा लापता अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर सेना और एसडीआरएफ दल बिलासपुर के जवानों द्वारा लापता अन्य व्यक्ति को ढूंढने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि तालाब में सर्चिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति के डूबने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। ऐहतियात के तौर पर सर्चिंग कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि पेंड्रीतालाब में स्नान के लिए प्रत्येक सोमवार को भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एवं एसपी ने मेडिकल टीम, पुलिस एवं एसडीआरएफ दल को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।