Home Blog Page 778

*युवाओं के लिए देश में आगे बढ़ने बेहतरीन अवसर*

0

*उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने रायपुर में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय को संबोधित किया*

*लोकतंत्र में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता है-उपराष्ट्रपति*

*एक दशक पहले हमारे देश को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था-उपराष्ट्रपति*

*भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगा -उपराष्ट्रपति*

*महिला आरक्षण विधेयक का पास होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि-उपराष्ट्रपति*

*आज दुनिया भारत की ओर देख रही है-उपराष्ट्रपति*

*अब न्याय के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा-उपराष्ट्रपति*

*23 अगस्त को राष्ट्रीय स्पेस डे घोषित किया जाना बड़ी उपलब्धि -उपराष्ट्रपति*

*उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा आज देश में अवसरों की कमी नहीं है*

रायपुर, / हमने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान भेजा है, हमने संसद के विशेष सत्र में महिलाओं को आरक्षण देकर युगांतकारी विकास किया है। हम विघटनकारी प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और इसे विकसित करने के लिए दूसरों की प्रतीक्षा नहीं कर रहे हैं, चाहे वह क्वांटम कंप्यूटिंग हो, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन या 6जी, अब आपके लिए सब कुछ उपलब्ध है। आप दुनिया के सबसे अच्छे हिस्से में हैं। आपको केवल फ्रंटफुट पर खेलना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य उन्मुख निर्णायक नेतृत्व दे रहे हैं। युवाओं के लिए आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर हैं। यह बात उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के अवसर पर कही।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि आज देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का शुभ अवसर मिला है आप सब सौभाग्यशाली हैं।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए देश में आज एक ऐसा वातावरण बना है जिसमें सबके साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को समान अवसर उपलब्ध हैं। लोकतंत्र का सही मतलब सबको समान अवसर प्रदान करना है, उन्होने कहा कि जब तक सभी को सामान अवसर नहीं मिलते तब तक प्रजातंत्र का कोई अर्थ नहीं होता, देश में सभी के लिए समान कानून व्यवस्था का होना आवश्यक है। कानून से ऊपर कोई नहीं है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में एक ऐसी न्यायिक व्यवस्था बनाई जा रही है जिसमें आपको न्याय के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, उन्होने कहा कि इस समय हमारे देश में एक बहुत ही प्रतिभाशाली मुख्य न्यायाधीश हैं उन्होंने न्याय चाहने वालों के लिए न्यायिक व्यवस्था तक उनकी पहुंच को आसान बनाया है।

उपराष्ट्रपति ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब मैं 1981 में संसद का सदस्य बना उस समय देश की आर्थिक साख को बचाने के लिए देश के सोने को विदेशों में गिरवी रखना पड़ा था, एक दशक पहले हमारे देश को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था और दुनिया चिंतित थी, अब देखो दस साल में हम कहां से कहां पहुंच गए आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गए हैं, हमने फ्रांस और यूके को जिन्होंने हम पर सदियों तक राज किया उनको पीछे छोड़ दिया है भारत पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बना यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, 2030 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

उपराष्ट्रपति ने आगे जोड़ देते हुए कहा कि आज देश में अवसरों की कमी नहीं है आपको अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ना होगा सरकार आपकी हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, आज डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी हमारे सामने एक चुनौती बनकर उभरी है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकी का सामना करना एक चुनौती है, आज दुनिया आज भारत की ओर देख रही है, भारत दुनिया में इन्वेस्टमेंट के लिए निवेश के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने वर्ष 2022 में कमाल कर दिया है भारत का डिजिटल ट्रांजेक्शन यूके, यूएसए, फ्रांस और जर्मनी से चार गुना ज्यादा रिकॉर्ड किया गया,भारत का प्रति व्यक्ति डाटा कंजप्शन अमेरिका और चीन से भी ज्यादा है, भारत का उदय अभूतपूर्व रूप से आगे बढ़ रहा है और यह विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा अमृत काल गौरव कल बन चुका है, 2047 में हम में से कुछ लोग यहां नहीं होंगे लेकिन आप भारत के योद्धा बनकर भारत को विकसित भारत बनाएंगे, हमें पूरा विश्वास है कि भारत विश्व गुरु होगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत में जो भी विकास संभव हुआ है और जो भारत ऊंचाइयों पर जा रहा है उसके पीछे एक दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है हमारे प्रधानमंत्री ने विश्व स्तर पर भारत को जो सम्मान दिलाया है वह अभूतपूर्व है आज दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत की राई मानती है और भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। देश के बाहर जाकर देश की खिलाफ गलत नॉरेटिव बनाने वाले लोगों को और उनके चेहरे को सबके सामने एक्सपोज करना पड़ेगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया उन्होंने कहा महिला आरक्षण विधेयक का पास होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है आने वाले समय में उसके परिणाम दिखाई देंगे और महिलाओं की प्रतिभा गीता राजनीति में अभूतपूर्व रूप से बढ़ेगी।

उपराष्ट्रपति ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के लिए अभूतपुर उपलब्धि है जो कोई देश नहीं कर पाया भारत ने वह संभव करके दिखाया 23 अगस्त को राष्ट्रीय स्पेस डे घोषित किया जाना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है हमें भारतीय उपलब्धियां पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और लोकाचार 5000 वर्षों से भी अधिक पुराने हैं दुनिया ने जी-20 के दौरान भारत की संस्कृति को बारीकी से देखा और भारत की सभ्यतागत लोकाचार और संस्कृति का लोहा माना भारत जैसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत दुनिया में किसी भी देश के पास नहीं है।

श्री धनखड़ ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज देश में हर घर में टॉयलेट, गैस सिलेंडर और नल से जल पहुंचाया गया है सभी नागरिकों को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ा जाना एक महान उपलब्धि है, आज किसानों को सीधे उनके खातों में सहायता पहुंचाई जा रही है भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम हमारे देश में उपलब्ध है यशोभूमि एक अत्यंत भव्य कन्वेंशन सेंटर भी बनाया गया है जो कि देखने लायक है। श्री धनखड़ ने कहा कि भारत तेज गति से क्वांटम कंप्यूटर और हाइड्रोजन कमिशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह उपलब्धियां हासिल करने वाले देश दुनिया में अभी बहुत कम हैं। उपराष्ट्रपति ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय के छात्रों से संवाद किया और उन्हें नई संसद भवन को देखने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायधीश, एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय के कुलपति, रमेश सिन्हा, पूर्व न्यायाधीश, उप कुलपति, प्रोफ़ेसर डॉ. विवेकानंद, जस्टिस डी. रघुराम, पूर्व निदेशक, रजिस्ट्रार, विश्विद्यालय के प्रवक्ता, विश्वविद्यालय के छात्र तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र 30 से विजयी बीजेपी के प्रत्याशी श्री अमर अग्रवाल को प्रमाण पत्र सौंपा गया।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र 30 से विजयी बीजेपी के प्रत्याशी श्री अमर अग्रवाल को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

*मतगणना शुरू होने से पहले रमन सिंह बोले – कोई संदेह नहीं, छग में भी बनेगी बीजेपी की सरकार*

0


रायपुर। भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है इसमें कोई संदेह नहीं है।”बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दो महीने से चल रही हलचल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सूबे की 90 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. अब नतीजों की बारी है. 17 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद हर किसी को ईवीएम खुलने, मतगणना और चुनाव नतीजों के ऐलान का इंतजार था. अब वह घड़ी आ गई है. मतगणना के साथ ही सूबे में अगली सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी.

चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर के अनुमान जताए गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 42 और बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं.

*मर्डर के फरार आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

▪️ *पैसे की लेनदेन में युवक ने अपने साथी की की थी हत्या*
*आरोपी:-*
भिखारी उर्फ राज कवर पिता स्व० बिरडु कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन दर्रापारा भुलसीडीह चौकी रजगामार जिला कोरबा छ०म०
अपराध क्रमांक 315/23 धारा 302 भादवी

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.05.2023 को मृतक बसत कुमार अपने साथी राज कंवर के साथ अपने मजदूरी का पैसा लेने कोरबा गये थे जो कोरबा से दोनों अपने काम का पैसा लेकर शाम करीबन 05-06 बजे अपने गांव भुलसीडीह वापस आये थे। जो मृतक के घर के पास गली में दोनों के मध्य पैसे को लेकर विवाद हुआ तब राज कंवर अपने साथी बसत कुमार कंवर को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और अपने पास रखे खटिया के पाटि नुमा लकड़ी के डण्डा से उसके सिर एवं मस्तक में मार कर गभिर चोट पहुंचाया था। जिसका सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ईलाज दौरान दिनांक 15.05.2023 को मृत्यु हो गया। जिसकी जानकारी श्रीमान पुलिस

अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला भा.पु.से को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा रा.पु.से एवम नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर चौकी प्रभारी रजगामार सउनि राकेश सिंह को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर पुलिस की टीम के द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी से जानकारी प्राप्त कर होने पर आरोपी राज कंवर के विरूध्द धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर उसकी पताशा जी किया जाने लगा आरोपी घटना के बाद से ही फरार था, विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी को दबिश देकर कर पकड़ा गया आरोपी भिखारी उर्फ राज कंवर पिता स्व० बिरनु कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन दर्रापारा भुलसीडीह चौकी रजगामार जिला कोरबा को आरोपी घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि राकेश सिंह चौकी प्रभारी रजगामार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार सिंह, गुरुवार सिंह, आरक्षक रूप नारायण साहू सायबर सेल से महिला आरक्षक रेनू टोप्पो, डेमन ओगरे, विकेश्वर प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*मानिकपुर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर चोर से चोरी किये 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक मोटर साईकल जप्त करने में मिली सफलता*

0

*आरोपी से 11 नग साईकल और एक मोटर साइकिल जप्त कर 41(1)(4)/379 द प्र स के तहत की गयी कार्यावाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01/12/2023 को चोरी किये गए 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक नग मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है. दिनांक 01/12/2023 को सुचना प्राप्त हुआ था कि भदरापारा बालको निवासी भूपेश साहू उर्फ़ राहुल साहू चोरी के साइकिल और मोटर साइकिल को बेचने के लिए

मानिकपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहा है, उक्त सूचना पर आरोपी भूपेश साहू को रेलवे कॉलोनी में घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके बताये जगहों से 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्र CG 12 AH 4103 को बरामद कर 41(1)(4)/379 द प्र स के तहत कार्यवाही किया गया है!

*अपने ही नाबालिक पुत्री को गला दबाकर पिता एवं सौतेली मां ने किया हत्या*

0

*अपने ही नाबालिक पुत्री को गला दबाकर पिता एवं सौतेली मां ने किया हत्या*

*हत्या की घटना को आरोपियों द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की झुठी सूचना थाना जांजगीर को दी गई*

*आरोपी*

*(01) विजय कुमार विजय उम्र 38 साल निवासी पिसौद थाना जांजगीर (पिता)*

*(02) रेखा विजय उम्र 32 सा निवासी पिसौद थाना जांजगीर (सौतेली मा)*

*नबालिक पुत्री की किसी अन्य नबालिक बालक से था प्रेम संबंध जिस कारण से आरोपी पिता, सौतेली मां द्वारा गला दबाकर हत्या करना*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 120 बी, 201 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.11.23 की सुबह मृतिका के पिता विजय कुमार विजय उम्र 38 वर्ष द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 28.11.23 की रात्रि 10:00 बजे से 29.11.2023 के सुबह 4:00 बजे के मध्य घर में पड़ी रस्सी से अपने कमरे के पंखे में रस्सी फंसा कर अपने गले में रस्सी फंसा कर आत्महत्या कर ली है रस्सी टूटने से वह पर गिर गई है की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 158/2023 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर *मृतिका का पीएम डाक्टरो के टीम से कराया गया डा० द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने से हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख कियें है।* मर्ग जांच दौरान एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध पायें जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 830/23 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान *मृतिका के पिता विजय कुमार विजय एवं सौतेली माँ रेखा विजय से पूछताछ करने पर अपनी पुत्री का किसी अन्य लड़के के साथ का पता चलने के बाद बार-बार मना करने पर भी न मानने पर हमेश लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिस कारण से माता पिता ने अपनी पुत्री की हरकत से छुटकारा पाने के लिए गले दबाकर हत्या कर रस्सी से पंखे से लटकाना बतायें जाने* पर तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से विधिवत् दिनांक 02.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरिक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, साइबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह, गिरीश कश्यप का विशेष योगदान रहा

*सुने घर का रात में ताला को तोड़कर नगदी रकम चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

*सुने घर का रात में ताला को तोड़कर नगदी रकम चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) निक्का साहू उम्र 33 वर्ष रामनगर बलौदा*

*(02) मोहन सिंह राजपुत उर्फ सीनू उम्र 35 वर्ष रामनगर बलौदा*

* आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4,500/ रू बरामद*

* आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयूक्त सब्बल हथौड़ी व छीनी बरामद*

* आरोपियों के विरूध्द धारा 457, 380 भादवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनील कुमार हलवाई पिता स्व0 लखनलाल हलवाई उम्र 53 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा द्वारा दिनांक 28.11.2023 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.11.23 को जरूरी काम से सपरिवार घर में ताला लगाकर चांपा गया था दिनांक 27.11.23 को अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ है घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे नगदी रकम 16,000/रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अप0क्र0 388/23 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की *रामनगर बलौदा के मोहन सिंह राजपुत उर्फ सीनू व निक्का साहू द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया* जिसकी पतासाजी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर दिनांक 26.11.23 को रात्रि में सब्बल, हथौड़ी व छीनी से प्रार्थी के मकान में दीवाल से कुदकर घर एवं कमरे के दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी रकम 16,000/₹ को चोरी करना स्वीकार किए व चोरी की रकम को आपस में 8000-8000 बंटवारा करना बताये तथा चोरी की उक्त रकम में से आरोपी निक्का साहू द्वारा 2500 रू व घटना में प्रयूक्त सब्बल हथौड़ी व छीनी तथा मोहन सिंह उर्फ सीनू द्वारा चोरी की रकम में से 2000 रू पेश करने पर समक्ष गवाहो के बरामद किया गया बंटवारा में मिले शेष रकम को दोनो खा पीकर खर्च करना बताये।

*विवेचना दौरान आरोपी निक्का साहू एवं मोहन सिंह राजपुत उर्फ सीनू रामनगर बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 01.12.23 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जिला जेल जांजगीर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 जगदीष अजय, मुकेश यादव, आरक्षक संतोष रात्रे, श्यामभूषण राठौर, देवकुमार मरकाम, हेमंत साहू, रूपेश डहरिया युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*बीच रोड़ में बाथरूम करने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर लोहे का धारदार चाकूनूमा हथियार से हमला करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*

0

*आरोपी विशाल बरेठ उम्र 20 वर्ष साकिन शंकर नगर जगदल्ला चांपा थाना चांपा*

* घटना में प्रयुक्त आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकुनूमा हथियार बरामद*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 324, 427 भादवि एवम 25, 27 आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कुलदीप सिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी कोरबा बुधवारी बाजार चौकी CSEB थाना सिटी कोतवाली कोरबा दिनांक 01.12.2023 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मौसी का लड़का दीपक राठौर भाई को देखने NKH अस्पताल चाम्पा आया था शाम को वापस घर जाने के लिए बस का पता करने के लिए नया बस स्टैण्ड चापा गया था नया बस स्टैण्ड चांपा के पास विशाल बरेठ के द्वारा *बीच रोड़ में बाथरूम कर रहा था जिसे मना करने पर तुम कौन होते हो बोलने वाले कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लोहे का धारदार हथियार से हमला कर दिया* जिससे दाहिना कान एवं दाहिना सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा तथा मेरे साथ में मौसेरा भाई रिकेश राठौर भी था जो बीच बचाव करने आया तो उसे भी विशाल बरेठ धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसके बायां हाथ के कोहनी में चोट लगा घटना को होते देख पीछे से आ रहे कार में बड़ी मां का लड़का सतीश राठौर रुका और खून को देखकर तत्काल गाड़ी में बैठाकर NKH अस्पताल के पास वापस लाया हमारे पीछे-पीछे विशाल बरेठ भी आया तथा सतीश राठौर के कार को तुम बैठाकर लाये हो कहते हुए कार क्रमांक CG11BK9900 को हाथमुक्का से सामने शीशा को एवं इंट से कार के पीछे शीशा को तोड़ दिया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 570/23 धारा 294, 506, 323, 324, 427 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान *आरोपी विशाल बरेठ उम्र 20 वर्ष शंकर नगर जगदल्ला चांपा थाना चांपा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरेंडम कथन में जुर्म स्वीकर कर घटना में प्रयुक्त किये गये धारदार लोहे के चाकू नुमा हथियार को बरामद कराया है* आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 02.12.2023 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म एक्ट जोड़ी गई है

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा एवम ASI रामप्रसाद बघेल का राहनीय योगदान रहा।

*खेत जमीन, फसल काटने की विवाद को लेकर एक राय होकर हत्या करने के नियत से तलवार, चाकू, रॉड, हसिया से प्राण घातक हमला करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*खेत जमीन, फसल काटने की विवाद को लेकर एक राय होकर हत्या करने के नियत से तलवार, चाकू, रॉड, हसिया से प्राण घातक हमला करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) सोमदेव सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष*

*(02) लम्बोदर प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 47 वर्ष*

*(03)सूर्यदेव प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष*

*(04) ओमदेव सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष*

*सभी निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर*

* आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार, चाकू, रॉड, हसिया को किया गया बरामद*

* आरोपीयो के विरूद्ध धारा 307, 34 भादवि. 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/11/23 को प्रार्थी शिव किशोर प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी भोजपुर चांपा द्वारा दिनांक 28.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 28/11/23 को दोपहर 03.45 बजे प्रार्थी ग्राम पुटपुरा अपने खेत के फसल को काटने गया था तभी ग्राम पुटपुरा निवासी लम्बोदर सूर्यवंशी अपने पुत्र ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव के साथ आया और खेत को अपना बोलते हुए गाली, गलौच देते हुऐ भगाने लगा तब प्रार्थी के द्वारा उक्त जमीन को खरीदना व जमीन के पेपर अपने पास होना बताया इतने में आरोपी लम्बोदर सूर्यवंशी, ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव एक राय होकर मारपीट करते हुए पहले से रखे तलवार, चाकू, रॉड, हासिया लेकर प्रार्थी को जान से मरने की नीयत से दौड़ाने लगे और जान से मार कर खेत में दफना देने की धमकी देने लगे जो गांव वालों के द्वारा बीच बचाव किए अगर गांव वाले बीच बचाव नही करते तो निश्चित ही आरोपी लोग प्राथी को जान से मार डालते । प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 826/23 धारा 307, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी सोमदेव सूर्यवंशी, लंबोदर सूर्यवंशी, सूर्यदेव सूर्यवंशी, ओमदेव सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपियों के मेमोरंडम के आधार पर एक तलवार, चाकू, रॉड एवं हसिया को जप्त बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 29.11.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर ASI उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक सितेश यादव, नितीश विश्वकर्मा, शिवराय सागर, महिला आरक्षक रेखा यादव एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी राजू यादव उम्र 21 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376(2) (N), 376 (3) 384, 506 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट 66 (ड) 67 (ख) आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी राजू यादव द्वारा प्यार करता हूं शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती डरा धमका कर दैहिक शोषण कर अश्लील फोटो खींच कर एवं विडियो बनाया है, विडियो को पोस्ट करने की धमकी देकर पैसा की मांग करने की रिपेार्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 610/2023 धारा 376, 376 (2)(N),376(3) 384, 506 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट 66(ड),67(ख) आईटी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

विवेचना के दौरान *आरोपी राजू यादव उम्र 21 वर्ष साकिन पोडीदल्हा को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से था उसके विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटावी, म.प्र.आर. अनिता पाटले म.आर.अंजना लकडा, आरक्षक शशीकांत कश्यप , राजेश कश्यप, कृष्णा पटेल, शेषनारायण साहू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।