Home Blog Page 777

*जीवन साथी डॉटकॉम से ढूंढा था रिश्ता,एसडीओ की पत्नी भागी…..पढ़िये पूरी खबर*

0

यूपी। बरेली में जीवन साथी डॉटकॉम पर रिश्ता तय होने के बाद बिजली विभाग के एसडीओ ने मथुरा की युवती से शादी की। इसके कुछ समय बाद उनकी पत्नी मायके वालों के साथ कार और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई। मोबाइल चेक करने पर पता चला कि वह कई अन्य लड़कों से भी चैटिंग करती है। उसके अलावा उसकी बहनें विनीता, अनुप्रिया, भानुप्रिया, लाक्षी सिंह और भानुदय प्रताप व दो सहेलियां अमीर लोगों से दोस्ती करके उन्हें ब्लैकमेल कर वसूली करती हैं। उन्होंने पत्नी समेत दस नामजद और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रामपुर गार्डन में ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी विशाल गौतम बिजली विभाग में एसडीओ हैं। विशाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जीवन साथी डॉटकॉम पर रजिस्ट्रेशन किया था, जिसके बाद मथुरा में इंदिरापुरम टाउनशिप निवासी कनिष्का सिंह ने उनसे संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आठ दिसंबर 2022 को मथुरा में उनकी दहेज रहित शादी हुई। कनिष्का की मांग पर उन्होंने उसके नाम 18.5 लाख रुपये की कार भी खरीदकर दी। मगर शादी के बाद कनिष्का का व्यवहार बदल गया और उसने कभी भी पत्नी धर्म नहीं निभाया। उन्हें पता चला कि कनिष्का अपने बहनोई महेंद्र सिंह जाटव के संपर्क में है, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।  विशाल का कहना है कि विभाग की ओर से उन्हें पीजीडीएम की शिक्षा के लिए नामित किया गया है, जिसके लिए वह नोएडा के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। आठ नवंबर को कनिष्का और एक अन्य महिला ने वहां जाकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की।

विशाल गौतम का कहना है कि दस अप्रैल को वह ऑफिस से लंच के लिए अचानक ही घर पहुंचे तो उनकी पत्नी कनिष्का, अपनी मां पुष्पा सिंह, मौसी गुड़िया व दो अन्य लोगों ने उनके घर में पांच ट्रॉली बैग में सामान भरकर रखा था। उन्होंने इसके बारे में पूछा तो मारपीट की और सारा सामान कार में लेकर चले गए। आरोपियों के जाने के बाद उन्हें पता चला कि वे साढ़े तीन लाख रुपये और जेवरात समेत तमाम सामान उनके द्वारा खरीदकर दी गई कार में भरकर ले गए।

 

*कलेक्टर ने सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर सभी को दिया धन्यवाद*

0

*कलेक्टर ने सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर सभी को दिया धन्यवाद*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति सक्ती:-04 दिसम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में आवश्यक सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया है।

*सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को*

0

*सैनिकों के कल्याण के लिए दान की अपील*

रायपुर, / सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।

विदित हो कि दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि, ‘सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए समामेलित विशेष निधि’’ ए/सी नंबर- 20246292607 IFSC Code-IDIB 000R518 के नाम पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा समीप के सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर चेक/आरटीजीएस/ड्रॉफ्ट के माध्यम या बारकोड के व्दारा दिया जा सकता हैं।

*विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में उत्साह से हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।

*भाजपा मोहले की जीत पर देवांगन समाज के लोगों ने किया स्वागत*

0

*भाजपा मोहले की जीत पर देवांगन समाज के लोगों ने किया स्वागत*

 

मुुंगेली 04 दिसम्बर 2023// मतदान के बाद 17 नवम्बर को छाई खामोशी को नगाड़ा पटाखे और धामको ने रविवार को तोड़ दिया। लोग टीवी पर नजर बनाएं बैठे थे। रूझान के साथ जश्न और बधाईयों का दौर शुरू हो गया। चौराहों में देर रात तक पटाखे फूटे और आतिशबाजी भी की गई। इसी तारतम्य में विधानसभा मुंगेली के भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के जीत होने पर देवांगन समाज के लोगों द्वारा माता परमेश्वरी चौक में

देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए उनका स्वागत भव्य किया है। समाज के जिला अध्यक्ष देवांगन ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डो में देवांगन समाज के लोग रहते है। देवांगन समाज में बाहुल्य वार्डों से

विधायक मोहले की एकतरफा जीत मिली है। इस दौरान स् विधायक मोहले ने देवांगन समाज के प्रति प्यार और स्नेह के लिए समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज के विकास लिए हर सम्भव मदद करने की बात कहीं है।

*जिला रोजगार कार्यालय में 07 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 07 दिसम्बर 2023 दिन गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक केडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड हैदराबाद द्वारा ट्रेनी केन्द्र मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी । उक्त पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 12वी उत्तीर्ण रखी गई है। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं का वेतनमान 12250 रुपये व अन्य भत्ता निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीद्वारों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ के अंतर्गत रहेगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप भाग ले सकते है अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

*विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया से निर्वाचित प्रत्याशी भावना बोहरा और 72-कवर्धा से निर्वाचित प्रत्याषी विजय शर्मा को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :- विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत 07 नवंबर को हुए मतदान के बाद जिले के दोनों विधानसभा के मतगणना परिणाम रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा आज 03 दिसम्बर को घोषित किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया की प्रत्याशी भावना बोहरा (भारतीय जनता पार्टी) और विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के प्रत्याशी विजय शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) निर्वाचित हुए मतगणना के पष्चात कृषि उपज मण्डी कवर्धा में दोनो निर्वाचित प्रत्यिाषियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे मंच पर उपस्थित थे रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया के प्रत्याशी भावना बोहरा को कुल 1 लाख 20 हजार 847 मत मिले और उनके निकटम कांग्रेस प्रत्याषी नीलू चंद्रवंशी को 94 हजार 449 मत मिले इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के प्रत्याशी विजय शर्मा को 1 लाख 44 हजार 257 मत मिले और उनके निकटम कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को 1 लाख 4 हजार 665 मत मिले विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया के रिटर्निंग अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि चमेली कुर्रे (आम आदमी पार्टी) को 1651 मत चैतराम राज (बहुजन समाज पार्टी) को 6214 मत भाई रवि चंद्रवंषी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे.) को 4783 मत कमल बांधे (अधिवक्ता) (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी) को 502 मत परदेषी राम जांगड़े (प्रबुद्ध रिपब्लिक पार्टी) को 276 मत संदीप तिवारी राज (भारतीय सर्व हिताय समाज पार्टी) को 346 मत अलिन्द कुमार साहू (निर्दलीय) को 337 मत ओमकार साहू (निर्दलीय) को 451 मत रेखा साहू (निर्दलीय) को 1001 मत सच्चिदानंद कौषिक (निर्दलीय) को 2414 मत, सत्यप्रकाष बौद्ध (निर्दलीय) को 2053 मत और हरेन्द्र कुमार डाहिरे (निर्दलीय) को 1054 मत मिले इस प्रकार डाले गए विधि मान्य मतों की कुल संख्या 02 लाख 36 हजार 378 मत नोटा 2167 मत प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 202 निविदत्त मतो की कुल संख्या 8 मत है विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के रिटर्निंग अधिकारी पी.सी. कोरी ने बताया कि अकबर भाई (बहुजन समाज पार्टी) को 1556 मत खड्गराज सिंह (आम आदमी पार्टी) को 6334 मत सुनील केषरवानी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे.) को 2119 मत परसादी लाल कुम्हरे (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी) को 2200 मत अजय पाली (निर्दलीय) को 319 मत पुष्पलता जोशी (निर्दलीय) को 213 मत प्रकाष लहरे (निर्दलीय) को 237 मत बिंदेष्वरी चंद्रिका (निर्दलीय) को 407 मत बृजलाल देवांगन (निर्दलीय) को 598 मत रामजी मेरावी (निर्दलीय) को 784 मत राम लोचन (निर्दलीय) को 1772 मत लक्ष्मी सत्यवंषी को 905 मत लाखन सिंह(निर्दलीय) को 1700 मत और षिवनाथ निषाद को 2056 मत मिले इस प्रकार डाले गए विधि मान्य मतों की कुल संख्या 2 लाख 70 हजार 122 मत नोटा 925 मत, प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 463 निविदत्त मतो की कुल संख्या 23 मत है।

—————————————-

*कटघोरा पुलिस बडी सफलता अपहत मृत बालक की शिनाख्त उपरांत 24 घण्टे के भीतर आरोपीगणों को किया गिरफ्तार।*

0


*आरोपीगण -*
01- कन्हैयाराम यादव पिता स्व षिवराम यादव उम्र 39 साल सा. कुटेशरनगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
02- लक्ष्मीनारायण पिता भरत लाल पोर्ते उम्र 34 साल साकिन डुमरमुडा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
03- अंजय यादव उर्फ अज्जे पिता संतराम यादव उम्र 25 साल सा. कुटेशरनगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
04- पंचराम बिरहोर उर्फ पंच्चू पिता राम सिह बिरहोर उम्र 30 साल साकिन नागरमुडा बिंझरा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
05- इन्द्रभुवन नेटी उर्फ पप्पू पिता बुधवार सिह नेटी उम्र 34 साल साकिन डुमरमुडा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
06- भवन सिह कंवर पिता घासी सिह कंवर उम्र 24 साल सा. कुटेशरनगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
07- फूलसाय धनवार पिता भांवर साय धनवार उम्र 42 साल सा. कुटेशरनगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०
08- गोपाल सिह कंवर पिता जीरजोधन सिह कंवर उम्र 36 साल सा. कुटेशरनगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.12.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27.11.2023 के शाम 07:30 बजे प्रार्थी का भाई परमेश्वर यादव उम्र 17 साल 07 माह का अपने दोस्तो के साथ कार्तिक पूर्णिमा मनाने गया था उसके बाद शाम 07:00 बजे घर वापस आया था कुछ देर बाद शाम 07:30 बजे घर से बाहर घुमने निकला था, जो घर वापस नही आया कि प्रार्थी को शंका है कि उसके नाबालिक भाई परमेश्वर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कमांक 60/23 अपराध कमांक 489/2023 धारा 363 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे), से अपराध निकाल के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रापुसे), अनुविभागीय अधिकारी महोदय कटघोरा पंकज ठाकुर (रापुसे), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में संदेही भवन सिह कंवर को पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को भवन सिह कंवर, गोपाल सिह कंवर, फूलसाय धनुहार प्रार्थी के नाबालिक भाई परमेश्वर को मानगुरू पहाड झोका नाला तरफ जंगली सुअर होने एवं फसल देखने जाना है कहकर ले गये जो रात्रि 09:30 बजे करीब झोका तालाब के पास पगडडी रास्ते में कोई अज्ञात व्यक्ति सेंट्रिग खुला तार में बिजली करेंट लगने से भुवन सिह करेंट के चपेट में आने से वहीं गिर गया जो लगभग 02 घंटा बाद होश आने पर घर आया तथा गोपाल व फूलसाय वहां से भाग गये तथा दो दिन बाद तक परमेश्वर का कोई पता नही चला कहकर बताया तथा घटना दिनांक को गवाह शिशुपाल सिह धनुहार, संतोष कुमार कंवर के द्वारा गांव का कन्हैया, राम यादव लक्ष्मी नारायण पोर्ते के द्वारा जंगली सुअर मारने के लिए सेटिंग तार बिछाने के लिए मना किया गया था, बताने पर संदेही लक्ष्मीनारायण पोर्ते पिता भरत लाल पोर्ते तथा अंजय यादव को तलब कर कडाई से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना दिनांक को लक्ष्मीनारायण पोर्ते, कन्हैया यादव, पंचराम बिरहोर, अंजय यादव, इन्द्रकुमार नेटी, दशरथ यादव लोग मिलकर जंगली सुअर फंसाने के लिए अवैध रूप से सेंट्रिंग तार बिछा कर बिजली करेंट सप्लाई किये थे जिसमें परमेशवर यादव की बिजली करेंट से मृत्यु हो जाने पर उसके शव को मानगुरू पहाड़ उपर छिपा देना चल कर बरामद करा देना कथन दिया संदेही के निशानदेही पर मानगरू पहाड से मृतक का शव को बरामद कर शिनाख्ती पंचनामा तैयार किया गया मौके पर देहाती मर्ग चाक कर शव पंचनामा किया गया जो मृतक का शव 06-07 दिन पुराना होने से सड गल कर कीडे लगा गया था शव पंचनामा बाद शव का पीएम हेतु सीएचसी कटघोरा रवाना किया गया है।

प्रकरण में आरोपी लक्ष्मीनारायण पोर्ते के बताये अनुसार कन्हैया राम यादव, अंजय यादव, इंन्द्र कुमार नेटी, पंचराम बिरहोर को उनके सकुनत से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर किये तथा मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी लक्ष्मीनारायण पोर्ते, कन्हैया राम यादव, पंचराम बिरहोर से घटना में प्रयुक्त सेटिंग तार को जप्त किया गया है, तथा आरोपीगण लक्ष्मीनारायण पोर्ते, कन्हैया राम यादव, अंजय यादव, इंन्द्र कुमार नेटी, पंचराम बिरहोर के विरूद्ध धारा 304,201,34 भादवि एवं 135 विद्युत अधिनियम का पाये जाना एवं आरोपी भवन सिह कंवर, गोपाल सिह, फुलसाय के द्वारा मृतक परमेश्वर यादव के करेंट लगने की सूचना उनके परिजनो को नही दिया था जिनके विरूद्ध धारा 363,201,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से गवाहों के समक्ष दिनांक 03.12.2023 के 16:30 बजे विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक आरोपी दशरथ यादव फरार है, विवेचना जारी हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि कुवर साय पैकरा, विनोद खाण्डे, प्रआर दीपक कश्यप, राजेन्द्र मरकाम, संदीप पाण्डेय, आरक्षक महेन्द्र चंद्रा, नंदलाल सारथी, मनीष साहू, भुनेश्वर आदिले, अजय खुटले, अरूण पाटले, सुखदेव मुण्डा, खम्हन सिंह, राजेन्द्र कंवर, रामसुददीन मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

*दो साल से फरार दो आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

0

> सम्पत्ति की ब्रिकी रकम जुमला 5000/- नगदी बरामद किया गया

> 03 दिनो तक दूसरे राज्य में कड़ी मेहतन करके मध्य प्रदेश से पकड़ कर लाये गये

• आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थिया रेखा साहू पति स्व. राजेश साहू साकिन रविहाईट्स जरहामाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनके वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 ए सी 4838 को चालक मनीष शर्मा व सुरेन्द्र कुमार पटेल चलाते थे जो दिनाक 17.08.2021 को दीपका जिला कोरबा से कोयला लोड कर पारस पावर प्लांट एण्ड कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड घुटकू आफिस में कोयला खाली करने के लिए वाहन क्रमांक सीजी 15 ए सी 4838 से निकले थे जो दिनांक 19.08.2023 को पावर प्लांट पहुंचे पावर प्लांट द्वारा कोयला को चेक करने पर मानक अनुरूप कोयला नही मिला वाहन को पारस पावर प्लांट में खड़ी कर चले गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना की जा रही थी प्रकरण गंभीर अपराध एवं दो साल से लंबित होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया था जिस पर से आरोपियों का लगातार पता साजी किया जा रहा था जो मुखबिर सुचना मिला की ग्राम लहिया जिला सिधी में उक्त प्रकरण के आरोपी पीछ कर रह रहे है कि उक्त सुचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री कृष्णकुमार पटेल को अवगत कराया गया एवं वरिष्ठ अधिकारीयो से प्राप्त दिशा निर्देशो पर थाना हिर्री पुलिस द्वारा मुखबिर सुचना पर से ग्राम लहिया जिला सिधी में टीम बनाकर 03 दिनो से आरोपियो की निगरानी की जा रही थी जो आरोपियो के मिलने पर मनीष शर्मा एवं सुरेन्द्र कुमार पटेल को मध्य प्रदेश से पकड़कर लाया गया। पूछताछ करने पर घटना कारित करना एवं बेचे कोयले के कुछ पैसो को खर्च कर देना एवं बचत पैसा 5000 रूपये को पेश किये जिससे आरोपीयों के सयुक्त कब्जे से जुमला नगदी 5000/- रुपये को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपीगण-
01 मनीष शर्मा पिता बैकुण्ठ शर्मा उम्र 35 साल साकिन लहिया थाना कमरजी जिला सिधी गप्र 02 सुरेन्द्र कुमार पटेल पिता शंकरदयाल उम्र 32 साल साकिन लहिया थाना कमरजी जिला सिधी म.प्र.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकार Aai साहू HC1024 बृजेश मिश्रा म.आर.332 विनिषा पटेल

*पिता ने 6 महीने के बच्चे की पटक-पटककर की हत्या, पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज :- डभरा थाना मामला*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-दिनांक 2.12.2023 को थाना डभरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया मंजू सिदार पति रोहित सिदार साकिन खोंघरी सिदार मोहल्ला थाना डभरा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ अपने बच्चे फनिश सिदार उम्र 6 महीने का सर्दी बुखार से तबीयत खराब होने से उसकी सास पितरबाई के साथ दोपहर करीबन 03:30 बजे इलाज कराणे एन पी मिश्रा अस्पताल लाए थे l इलाज के दौरlन इसके पति रोहित सिदार द्वारे चरित्र संदेह करते हुए, फनिश सिदार मेरा बच्चा नहीं है कहते हुए लडाई झगड़ा करते हुए इसका इलाज मैं नहीं करूंगा बोला गया l साथ ही धमकी देते हुए कहा कि इसको जान से मार दूंगा कहते हुए पुत्र फनिश सिदार को डॉ एन.पी. मिश्रl अस्पताल के सामने मेन रोड डभरा में कई बार पटका गया जिससे पुत्र फनिश सिदार के आँख के पास एवं सर के पास चोट आई जिससे ख़ून का निशान पड़ गया है बच्चे को बार-बार पटका गया जिससे बच्चा बेहोश हो गया जिसका बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ ले जाया जा रहा था परंतु ग्राम छुहिपाली के चौक के पास बच्चे की मृत्यु हो जाती है | बच्चे के मृत शरीर को दोबारा घर लाया गया | इसके बाद बच्चे की कि मृत्यु उसके पिता के रोड में पटक पटक कर हत्या कर दिया गया है का रिपोर्ट थाना डभरा में अपराध क्रमांक-397/23 धारा 302 भादवी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है | घटना के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव द्वारा तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह को अवगत करा कर उछित निर्देश प्राप्त किया गया इस दौरान प्रार्थी के द्वारा अपराध पंजीकृत कराने की जानकारी रोहित सिदार को हो गई थी इसलिए वह अपने घर से फरार होने के फिराक में था जिसे थानाप्रभारी द्वार उचित कार्यवाही करते हुए उसक गांव से गिरफ़्तार किया गया तथा आज दिनांक 03/12/2023 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है |