Home Blog Page 776

*सोशल मिडिया पर अश्लील गाली गलौच एवं फोटो, विडियो को वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी शांति लाल कटकवार उम्र 31 साल साकिन सिलादेही थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 509 ख भादवि एवम 12 पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.04.2023 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिक बालिका का आरोपी शांति लाल कटकवार साकिन सिलादेही थाना बिर्रा के द्वारा मोबाईल में *सोशल मिडिया पर अश्लील गाली गलौच एवं फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर विडियो को वायरल कर रहा था तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था* एवं पीड़िता के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर पीड़िता का फोटो अपलोड करना की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क. 58/23 धारा 509 (ख) भादवि 12 पॉक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

*आरोपी शांति लाल कटकवार निवासी सिलादेही द्वारा अपराध घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सायबर सेल की मदद से पकड़ा गया जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्र.आर. विनोद खुंटे, आरक्षक कार्तिक राम कंवर एवं साइबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

*शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर, नही देने पर एक राय होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर, नही देने पर एक राय होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

* आरोपी*

*( 01) कृष्णा कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी बैजलपुर थाना बलौदा*

*(02) रामेश्ववर प्रसाद बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा*

*आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, चूड़ा बरामद किया गया*

* आरोपी कृष्णा कश्यप के विरूद्ध थाना बलौदा में पूर्व में भी दर्ज है अपराधिक प्रकरण*

* आरोपियों के विरूध्द धारा 294, 323, 327, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमित कुमार बियार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नवापारा खैजा चैकी पंतोरा का दिनांक 10.10.2023 को रिपोट दर्ज कराया की अपने भाई के साथ दिनांक 09.10.2023 को रात्रि 8 बजे करीबन रोड किनारे पुल मे बैठ कर समोसा खा रहे थे तभी वहां पर बैजलपुर का कृष्णा कश्यप और अपने अन्य साथीयो के साथ सफेद रंग के ब्रेजा गाडी मे आये और प्रार्थी व उसके भाई से *शराब पीने के लिए 2,000 रू अवैध रूप मांग करने लगे, पैसा देने से मना किये तो कृष्णा कस्यप और उनके अन्य साथियों द्वारा मिलकर मां बहन का गंदी-गंदी गाली देने लगे और सभी मिलकर हाथ, मुक्का, चप्पल, चुडा, बेल्ट से मारपीट कर भाग गये* है की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपियों के अपराध क्रमांक 355/23 धारा 294, 323, 327, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि *आरोपी कृष्णा कस्यप, अपने साथी रामेश्वर प्रसाद बरेठ के साथ अपने गांव में घुम रहा है, तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा बैजलपुर रवाना जो आरोपी पुलिस को देख भाग रहे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा दौडाकर पकडा गया* जिसे थाना लाकर पुछताछ किया जो घटना दिनांक को अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया तथा पैसे नही देने पर प्रार्थी एवं उसके भाई से हाथ, मुक्का, बेल्ट एवं चुडा से मीरपीट करना स्वीकार किया।

*आरोपी 01 कृष्णा कष्यप उम्र 23 वर्ष निवासी बैजलपुर 02 रामेश्ववर प्रसाद बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, संदीप सोनत, हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*प्रेमिका पहुंची शादीशुदा प्रेमी के घर, भनक लगते लाल हुई पत्नी फिर जो हुआ…पढ़िये पूरी खबर*

0

यूपी। बागपत में एक अजब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने बाहर वाली के चक्कर में बीवी को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। दूसरी ओर पीड़िता ने इस मामले की सूचना थाने में दी। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

ये घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के महोल्ला रामपुर का है। जहां एक शादीशुदा शख्स का गांव के ही एक लड़की के साथ अवैध प्रेम संबंध थे। युवक उसे बार-बार शादी का झांसा दे रहा था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। प्रेमिका उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर युवक प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा। लेकिन जैसे ही युवक की बीवी को इस बात की भनक लगी उसने हंगामा करते हुए मोहल्ले वालों को एकत्रित कर लिया। फिर प्रेमिका को घर से भगाने लगी। दूसरी ओर मोहल्ले वालों के सामने प्रेमिका का अपना होता देख युवक आपा खो बैठा। उसने सभी के सामने बीवी पर लात घूंसे और डंडे बरसाना शुरू कर दिया।

पति की बेरहमी से मार खाने के बाद पत्नी खेकड़ा कोतवाली पहुंच गई और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

*बिलासपुर जिले के तत्कालीन डीईओ के आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा आज चालान पेश किया गया, तो वही कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।….पढ़िये पूरी खबर*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले के तत्कालीन डीईओ व जे डी आर एन हीराधर के आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा आज श्री सुनील कुमार जायसवाल न्यायाधीश के न्यायालय में चालान पेश किया, कतो वही कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया बता दे कुछ दिन पहले हाई कोर्ट ने बिलासपुर के तत्कालीन डीईओ और संयुक्त संचालक शिक्षा के खिलाफ आय से अधिक मामले में की गई शिकायत में 6 सफ्ताह में जांच पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक रह चुके आर एन हीराधर के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में एसीबी से शिकायत की गई थी मामले में वर्ष 2021 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13,1 बि व 13,2 के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया था, इसके बाद से मामले में कार्यवाही नहीं की गई इस पर बिलासपुर के एक शख्स ने हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था, व इस मामले में जल्द से जल्द जॉच पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश देने की मांग की गई थी याचिका में बताया गया कि इस संबंध में संबंधित विभाग में कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई याचिका पर चीफ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा और जस्टिस श्री एन के चंद्रवंशी के बेंच में सुनवाई हुई हाई कोर्ट ने एसीबी के एएसपी और एसपी को छै सप्ताह के भीतर जॉच पूरी कर सीआरपीसी की धारा 173,2 के तहत् संबंधित कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे ।
इसी कड़ी में आज रामानंद हीराधर , तत्कालीन सयुंक्त संचालक , एवम जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर दे द्वारा स्वम् , पत्नी और दोनो पुत्रो के नाम पर करोड़ो की संपत्ति अर्जित करने, विभाग में भ्रस्टाचार कर रायपुर, कांकेर, बिलासपुर, में जमीन , मकान,फ्लेट क्रय करने, दोनो पुत्रो को मेडिकल में पढ़ाई करने , बेनामी सम्पती खरीदकर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा चालान पेश, कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया । गिरफ्तारी से बचने के लिए रामानंद हीराधर ने अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया जिसकी सुनवाई 7 दिसंबर को होगी ।

*कलेक्टर ने बेमौसम बारिश से धान को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश*

0

*जिले में 08 लाख 16 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी*

*93 प्रतिशत धान का डीओ जारी कर मुंगेली जिला प्रदेश में प्रथम*

*03 लाख 80 हजार 588 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव*

मुंगेली// राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 08 लाख 16 हजार 753 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 07 लाख 06 हजार 712 क्विंटल मोटा, 02 हजार 609 क्विंटल पतला और 01 लाख 07 हजार 432 क्विंटल सरना धान शामिल है। खरीदे गए कुल धान में से 07 लाख 57 हजार 160 क्विंटल धान का उठाव हेतु डीओ जारी कर मुंगेली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। बता दें कि जारी डीओ में से 03 लाख 31 हजार 788 क्विंटल मोटा, 01 हजार 440 क्विंटल पतला और 47 हजार 360 क्विंटल सरना धान मिलाकर कुल 03 लाख 80 हजार 588 क्विंटल धान का उठाव भी हो चुका है।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के धान उपार्जन केंद्रों में की जा रही अब तक कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के सुरक्षित रख रखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों का पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने उपार्जन केन्द्रों में खरीदी पश्चात रखे गए शेष धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर और पानी के निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए।
कलेक्टर ने राइस मिलों के पंजीयन की जानकारी लेते हुए धान के उठाव में और तेजी लाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप मिलर्स को डीओ जारी करने तथा संबंधित नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री देवेन्द्र बग्गा, एआरसीएस श्री हितेश श्रीवास, सीसीबी नोडल श्री संतोष सिंह ठाकुर, डीएमओं श्री शीतल भोई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में सुव्यवथित धान खरीदी की जा रही है। बेमौसम बारिश से बचाव हेतु उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर व पानी के निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई है। खरीदे गए धान का उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचिंयों एवं बिचैलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

*बिलासपुर जिले में विगत 10 दिनों में कुल 25 बालिकाओं को किया गया बरामद*

0

🔹*सभी प्रकरणों में आईपीसी की धारा 363 के तहत पंजीबद्ध थे अपराध*

🔹 *बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा विशेष अभियान*

🔹*कोलकाता, कटनी एवम् राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेज कर की गई बरामदगी*

🔹 *बिलासपुर जिले के सभी थानों द्वारा की जा रही , अपहृत बालिकाओं की बरामदगी*

🔹*थाना मस्तूरी में 6, सिविल लाइन में 5, रतनपुर में 4, सरकंडा में 3, कोटा , तखतपुर, बिल्हा में 2-2, संकरी में 1 प्रकरण में हुई बरामदगी*

🔹 *आगे भी जारी रहेगा यह अभियान*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज बालिकाओं के अपहरण के मामलों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोलकाता, कटनी एवम् राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेजी गई , जिसके अंतर्गत विगत 10 दिनों में कुल 25 बालिकाओं की बरामदगी कर, उन बालिकाओं को परिजनों को सौंपा गया है और साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है। थाना मस्तूरी में 6, सिविल लाइन में 5, रतनपुर में 4, सरकंडा में 3, कोटा , तखतपुर, बिल्हा में 2-2, संकरी में 1 प्रकरण में बालिकाओं की बरामदगी की गई। ऐसे ही कुछ प्रमुख प्रकरणों की संक्षिप्त का विवरण इसप्रकार है-

1. नाबालिग के पिता द्वारा थाना तोरवा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 412 / 2023 धारा 363 भादवि कायम किया गया था। तत्काल अपहृत नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो नाबालिग को दिनांक 01.12.2023 को कटनी रेल्वे स्टेशन से आरोपी जसबीर , हरदीप सिंह परवीर के कब्जे से बरामद किया गया जो प्रकरण की विवेचना में नाबालिग के कथन में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ परवीर के द्वारा नाबालिग को बहलाफुसला कर एवं रेलवे स्टेशन में कुछ नशे की गोली खिलाअपहरण कर बलात्कार करने की पुष्टि होने पर आरोपी जसबीर सिंह उर्फ परवीर को गिरफतार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

2) नाबालिग के पिता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बालिका साकिन दईहानपारा, बटालियन रोड, थाना सकरी दिनांक 11.11.2023 के 02.30 बजे सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी कि आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 11.11.2023 को अपराध क्रमांक 774/23 कायम कर विवेचना में लिया गया। पता तलाश दौरान पता चला कि उक्त गुमशुदा बालिका कोलकाता के अमड़गा क्षेत्र में है। सूचना पर तत्काल दीगर राज्य टीम भेजकर थाना लाकर गुमशुदा बालिका से पूछताछ करने पर माता-पिता को डांट से नाराज होकर ट्रेन से कोलकाता चले जाना और इस दौरान किसी भी अपराध का न होना स्वीकार किया गया। जिसे समक्ष गवाहान के बरामद कर पिता को सुपुर्द किया गया।

आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ।

** प्रतिबन्धित नशीली टेबलेट बेचते 01आरोपी  पुलिस के गिरफ्त में।*

0

** आरोपियो के कब्जे से कुल 1728 नग टेबलेट
किमती 11232 /- किया गया जप्त
** आरोपियो के विरुद्ध NDPS एक्ट
के तहत की गई कार्यवाही ।
** थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने
वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी
कार्यवाही।

**नाम आरोपी**

01- इंद्रजीत महतो पिता रामचंद्र महतो उम्र-45 वर्ष
निवासी लालखदान, तोरवा

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात’ अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गाजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है इसी क्रम मे मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति छठ घाट के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है उक्त सूचना से अति अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर छठ घाट की ओर रवाना किया गया टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम इंद्रजीत महतो निवासी लाल खदान का बताया

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट NRX Dicyclomine Hydrochloride TRAMADOL & Acetaminophen capsules कुल 1728 नग जिसकी कुल किमती 11232/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के कार्यवाही किया गया और आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

*सरगुजा की तेज तर्रार आदिवासी विधायक बनेंगी छत्तीसगढ़ की पहली महिला सीएम? जानें कौन हैं रेणुका सिंह*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें एक नाम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का है. रेणुका सिंह प्रदेश की एक नंबर की विधानसभा भरतपुर सोनहत से विधानसभा चुनाव जीतकर आई हैं और महिला और आदिवासी विधायक हैं. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की पहले नंबर की विधानसभा भरतपुर सोनहत से चुनाव जीतकर आई हैं. उन्होंने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं.

रेणुका सिंह फिलहाल छत्तीसगढ़ से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. उनके राजनीतिक सफ़र की शुरुआत जनपद पंचायत चुनाव से हुई. 1999 में वो पहली बार जनपद पंचायत की सदस्य चुन कर राजनीति में आईं. उसके बाद सन् 2000 मे बीजेपी ने उनको रामानुजनगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया और साल 2002 मे समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही रेणुका सिंह 2003 में पहली बार सरगुजा संभाग की रामानुजनगर विधानसभा से विधायक चुनी गईं.साल 2019 में बनीं सरगुजा सांसद

चर्चा है कि डिप्टी सीएम कोई OBC चेहरा हो सकता है। ऐसे में अरूण साव का नाम सामने आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी दावेदारी ऐसे भी मजबूत है, लिहाजा उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।

*कोटा पुलिस की तत्परता से 01 नाबालिक लडकी को किया गया बरामद*

0

🔶 *नाबालिक लड़की को किया गया परिजनों के सुपुर्द*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है। कि दिनांक 28.11.2023 को प्रार्थीया साकिन डोंगरीपारा

कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 14 साल 05 माह दिनांक 26.11.2023 के रात्रि करीबन 10:00 बजे घर में बिना बताएं कहीं चली गई है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आज दिनांक 04.12.2023 को उक्त नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर बागेश्वरधाम मध्यप्रदेश चली जाना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

*कोटा पुलिस ने 07 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद*

0

🔶 गुमशुदा को बरामद कर किया उसके पति को सुपुर्द
🔶 गुमशुदा द्वारा प्रेम प्रसंग होने से अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी करना बतायी

आशीष कश्यप बिलासपुर – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को त्वरित पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पतासाजी की जा रही है। कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की उम्र 20 साल साकिन सल्का धनुहारपारा दिनांक 19.06.2017 के 06.00 बजे सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी कि आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 07.07.2017 को गुम इंसान क्रमांक 48/17 कायम कर पतासाजी में लिया गया। पता तलाश दौरान 06 साल बाद आज दिनांक 04.12.2023 को पता चला कि उक्त गुमशुदा महिला अपने पति मिथुन सोनवानी के साथ गौरेला-पेंड्रा में है। सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा महिला से पूछताछ करने पर बतायी कि उक्त दिनांक घटना को मैं अपने प्रेमी मिथुन सोनवानी के साथ भागकर शादी कर ली थी उसके बाद से अपने पति मिथुन सोनवानी के साथ रहना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर पति मिथुन सोनवानी को सुपुर्द किया गया।