Home Blog Page 775

*सशस्त्र सेना झण्डा दिवस आज*

0

*सैनिकों के कल्याण के लिए दान की अपील*

रायपुर, / सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।

विदित हो कि दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि, ‘सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए समामेलित विशेष निधि’’ ए/सी नंबर- 20246292607 IFSC Code-IDIB000R518 के नाम पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा समीप के सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर चेक/आरटीजीएस/ड्रॉफ्ट के माध्यम या बारकोड के व्दारा दिया जा सकता हैं।

*पॉजिटिव होना जरूरी नहीं, निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है: सौरभ कुमार*

0

*निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका वाले कर्मचारियों को किया कलेक्टर ने सम्मानित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी मास्टर ट्रेनर्स, माइक्रो ऑब्जरवर्स तथा छोटे से लेकर बड़े कार्यों में निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आभार प्रकट करने के साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने बड़ी मेहनत से काम किया है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को भी बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी की कोई शिकायत भी नहीं आई, सामने वालों का भरोसा भी कायम रहा। आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगे। मेरा मानना है कि पॉजिटिव ही होने से ज्यादा जरूरी निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है।
जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन होने पर निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी गई। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि यदि किसी से गलती हुई हो तो वे कार्यों में सुधार अवश्य करें। निर्वाचन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रक्रियात्मक तरीके से संपादित की जाती है। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा का भी चुनाव है, ऐसे में आपके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आपको मिलेगा। निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लेना चाहिए, लापरवाही पर करियर में दाग लग जाता है। इसलिए निष्पक्षता, पारदर्शिता का ध्यान जरूरी है। कार्यों में कोताही पर कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगी टीम अच्छी थी, जो कार्य सौंपा गया था समय पर पूरा किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश तथा लगातार समीक्षा के पश्चात अनेक शंकाओं को दूर कर निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई। जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना भी संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही हाथ मिलाकर कलेक्टर ने किया कर्मचारियों को सम्मानित -*
निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताने के साथ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कार्यों को जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी रामनिवास साहू, आर. के. श्रीवास, शीतल अग्रवाल, दीनदयाल भारद्वाज, पीताम्बर पटेल को प्रमाण पत्र देकर और हाथ मिलाकर सम्मानित किया।

*प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया के प्रति भी जताया आभार -*
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले में निर्वाचन कार्य के सफलता पूर्वक संपन्न होने और आचार संहिता के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया द्वारा सकारात्मक माहौल बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

*अपर कलेक्टर श्री नाग को मिला डीएमएफ का प्रभार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण को मद्देनजर रखते हुए अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग को आदेश पर्यन्त उनके मूल दायित्वों के साथ-साथ कोरबा जिला खनिज संस्थान न्यास के नोडल अधिकारी का प्रभार सौंपा है।

*जिला पंचायत सीईओ ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक*

0

*समय सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे ने बुधवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभागार में ली। समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, क्रियान्वयन एजेंसी के कार्यों की प्रगतिवार समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाय। मनरेगा कार्यों में प्रतिदिन चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा का मूल उद्देश्य सभी जॉबकार्डधारी परिवारों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराया जाना है। इसके लिए कार्य की सूचना और रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूलों में बाउंड्रीवाल, पानी की सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाए, स्कूल शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग मिलकर प्लान तैयार करें। इसके अलावा लक्ष्य के विरूद्ध सृजित मानव दिवस की उपलब्धि, चल रहे कार्यों में नियोजित श्रमिकों की समीक्षा, महिलाओं द्वारा सृजित मानव दिवस, 100 दिवस रोजगार प्राप्त किए परिवार, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, कार्यपूर्णता का प्रतिशत, हितग्राही मूलक कार्यों को लेकर समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास के तहत बनाए जा रहे आवास की जनपद पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा में आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा किश्त प्राप्त उपरांत अप्रारंभ, अपूर्ण, प्रगतिरत आवासों की प्रगति, स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को शतप्रतिशत प्रथम एवं अंतिम किश्त भुगतान किये जाने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की जियोटैगिंग एवं निर्माण को लेकर सतत रूप से मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के निर्माण के बाद उसका उपयोग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जियोटैगिंग एवं संचालन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण चालू करने एवं सेग्रीगेशन शेड, गोबरधन योजना के अंतर्गत बायोगैस संयंत्र स्थापना एवं संचालन, ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम की समीक्षा की गई। बैठक में वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्री विजय पांडेय, क्रियान्वयन एजेंसी के जिला अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, आरईएस एस.डी.ओ., मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एसबीएम ब्लॉक समन्वयक, पीएम आवास योजना ब्लॉक कॉर्डिनेटर, तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 दिसम्बर तक*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अंतर्गत संस्थानों के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथि अनुसार छ0ग0 राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 30 दिसम्बर 2023 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर 2023 से 20 जनवरी 2024 तक एवं से स्वीकृति लॉक करने 15 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात जिला सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृति नहीं किए जाएंगे एवं लॉक/स्वीकृति करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः ही जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनके द्वारा दर्ज किया गया बैंक खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।

*फसल बीमा जागरूकता रथ को अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति……..

सक्ती, 06 दिसंबर 2023/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा अवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार रथ का शुभारम्भ किया गया है। जिला सक्ती अंतर्गत फसल बीमा जागरूकता रथ को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के सामने अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा श्री बी. एल कंवर, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा श्री आशीष पटेल, राजस्व निरीक्षक श्री मनीष सिंह राज, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. प्रहलाद साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुमित प्रेमी, जिला बीमा प्रतिनिधि श्री मनजेश यादव एवं अन्य ब्लाक बीमा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह फसल बीमा जागरूकता रथ जिले में अधिसूचित ग्रामों में जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी उपलब्ध करायेगा। जिले में रबी मौसम में गेहूं सिंचित फसल को अधिसूचित किया गया है। इस वर्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत गेहूं सिंचित फसल के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी, अऋणी, भूधारक कृषक, बटाईदार व वनपट्टाधारी कृषक ले सकते है। इस वर्ष जिला सक्ती में फसल बीमा के लिए बीमा कम्पनी बजाज जनरल इन्शोरेस कम्पनी लिमिटेड को अनुबंध किया गया है।


उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे के द्वारा बताया गया कि 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2023 तक मैदानी अमलों द्वारा फसल बीमा सप्ताह का आयोजन कर किसानों को अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने के लिय प्रचार किया जा रहा है तथा अधिसूचित ग्रामों में सभी गेहूं उत्पादक कृषकों को फसल बीमा का लाभ लेने के लिये अपील की गई है। फसल बीमा आपदा की स्थिति में फसल सुरक्षा का बेहतर विकल्प होता है। बीमांकित राशि गेहूं सिंचित के लिये 10400 रू. रूपये प्रति एकड़ है तथा कृषकों के लिये प्रीमियम राशि 1.5 प्रतिशत् है। फसल बीमा के लिये किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी या अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर/संबंधित बैंक से सम्पर्क कर सकते है। अऋणी किसान आवश्यक दस्तावेज -बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पर्ची, बी-1 तथा पी-2 फसल विवरण के साथ अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर / संबंधित बैंक में जा कर फसल बीमा करा सकते हैं।

*SPA CENTERS केबिन में ऐसे हाल में मिले 65 युवक-युवतियां देख पुलिसकर्मी भी चौंके,हाई प्रोफाइल SEX RACKET का भंडाफोड़:पढ़िये पूरी खबर…..*

0

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने वैभव खंड के आदित्य मॉल में छह स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार कराने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से 65 लोगों को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि मालिक और मैनेजर युवती एवं महिलाओं को डरा-धमकाकर उनसे जबरन देह व्यापार करा रहे थे

छापे की कार्रवाई में पुलिस को लैपटॉप, ऑनलाइन वॉलेट के बारकोड, रजिस्टर, फोन, नकदी व कुछ पर्चियां मिलीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि आदित्य मॉल के अंदर जगह-जगह स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार चलने की खबर मिली थी।

दो दिन पहले टीम को सिविल कपडों में भेजकर सटीक जानकारी ली गई। शुक्रवार को दोपहर से सेंटर में आने वाले लोगों पर नजर रखी गई। मौका मिलते ही पुलिस टीम के साथ रिनिशा स्पा सेंटर, सतवा स्पा सेंटर, पल्स एंड पेटल्स मसाज व स्पा सेंटर, पल्स एंड पेटल्स सेंटर, रिलीफ थैरेपी व कोकून स्पा सेंटर में छापे की कार्रवाई की गई।

पुलिस को देखकर मैनेजर और मालिक भागने लगे। महिला पुलिसकर्मियों को अंदर भेजा गया तो वहां छोटे-छोटे कैबिन बनाकर देह व्यापार हो रहा था। टीम ने युवती व महिलाओं को दरवाजा खटखटाकर बाहर आने के लिए कहा।

सभी स्पा सेंटरों पर टीम ने एक साथ कार्रवाई कर मालिक, मैनेजर और ग्राहकों समेत 65 लोगों को पकड़ लिया। इनमें 44 महिला व 21 पुरुष थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, ऑनलाइन वॉलेट के बारकोड, रजिस्टर, पर्चियां, नकदी व फोन कब्जे में लिए हैं।

नौकरी के लिए पहुंचीं युवती-महिलाएं, संचालकों के जाल में फंसी

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियां और महिलाएं दिल्ली, नोएडा, हापुड़ और अन्य जगह से नौकरी की तलाश में इंदिरापुरम पहुंची थी। शुरुआत में इन सभी को मसाज और ब्यूटी पार्लर का काम बताया गया, लेकिन संचालक और मैनेजरों ने साजिश रचकर उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली।

इसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर दिया। युवतियों ने कई बार रोते हुए नौकरी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन मैनेजर और मालिकों ने मना कर दिया। जांच में सामने आया कि स्पा सेंटरों में देह व्यापार कई महीनों से चल रहा था।

यह हैं स्पा सेंटरों के मालिक और मैनेजर
रिनिशा स्पा सेंटर – मालिक- जितेंद्र कुमार , मैनेजर विष्णु

सतवा स्पा सेंटर
मालिक दीपक गौर, मैनेजर पवन शर्मा

पल्स एंड पेटल्स मसाज पार्लर
– मालिक ललित भाटी , मैनेजर हसीब

पल्स एंड पेटल्स स्पा सेंटर
– मालिक, महिला संचालिका

रिलीफ थैरेपी
– मालिक- महिला संचालिका
कोकून स्पा सेंटर- मालिक ओमप्रकाश, मैनेजर अनुज अग्रवाल

यह लोग हुए गिरफ्तार: 

मैनेजर विष्णु, पवन शर्मा, हसीब, पल्स एंड पेटल्स की महिला मालिक जबकि अनुज अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हाई प्रोफाइल Sex Racket का भंडाफोड़: Spa Centers केबिन में ऐसे हाल में मिले 65 युवक-युवतियां देख पुलिसकर्मी भी चौंके

*सुखदेव सिंह निर्मम हत्या पर आक्रोशित राजपूत समाज*

0

*सुखदेव सिंह निर्मम हत्या पर आक्रोशित राजपूत समाज*


छत्तीसगढ़:-श्री राजपूत करणी सेना मूँगेली द्वारा महाराणा प्रताप चौक मुंगेली में दादा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और राजिस्थान प्रशासन को आरोपियों को जल्द से जल्द खोज कर दंड या एनकाउंटर करने की चेतावनी दी गई है साथ ही जल्द से जल्द कार्यवाही नही होने पर देश सहित छत्तीसगढ़ में भी बंद और आंदोलन कर विरोध करने की चेतावनी दिया गया , उक्त श्रद्धांजलि सभा मे प्रदेश

अध्यक्ष करणी सेना श्री आलोक सिंह जी , रामपाल सिंह जी , यशवंत सिंह , श्री निवास सिंह , छोटे दाऊ सिंह ,दिलबाग सिंह , भवानी सिंह , रविराज सिंह ,अनुराग सिंह , अंकित सिंह सन्दीप सिंह , श्रीहरी सिंह ,राजा सिंह , मनीष सिंह , अजर सिंह , दीपक सोनकर ,राहुल साहू ,कुशध्वज सिंह ,हरिओम सिंह , अजय ठाकुर , आनंद सिंह , आनंद सारथी सहित बड़ी संख्या में आम लोग सहित करणी सेनिक उपस्थित रहे ।।

*भावना के जनसेवा के कार्यों पर पंडरिया की जनता ने लगाई जीत की मुहर*

0

0.पंडरिया विधानसभा में भाजपा की भावना बोहरा ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़े जीत।

0.कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों में रहा सबसे ज्यादा मत और वोट प्रतिशत का अंतर।

  1. 4

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए गए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हुई बीजेपी को 55 सीटें मिली है तो वहीं कांग्रेस के हाथ 35 सीटें आई हैं गोंगपा को सिर्फ एक सीट मिली है इस दौरान कवर्धा जिले की दो सीटों कवर्धा और पंडरिया में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि मैं सबसे पहले पंडरिया विधानसभा की जनता जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ की चुनाव प्रचार से लेकर नतीजों तक उन्होंने अपना भरपूर स्नेह समर्थन और आशीर्वाद मुझे प्रदान किया यह जीत पंडरिया के हर एक व्यक्ति की जीत है उनकी आकाँक्षाओं और क्षेत्र के विकास के लिए उनके विश्वास की जीत है जिस पर खरा उतरने के लिए मैं अपनी क्षमता से भी बढ़कर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ मैनें अपने पंडरिया के परिवारजनों से जो भी वादे किये हैं वो सभी उनके सहयोग एवं आशीर्वाद से मैं जरुर पूरा करुँगी और पंडरिया विधानसभा को हम पूरे छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभाओं से विकास कार्यों में सबसे आगे रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे इसके लिए पंडरिया विधानसभा की प्रबुद्ध जनता का मार्गदर्शन मुझे हमेशा मिलता रहेगा यह मुझे पूरा विश्वास है मैं भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करती हूँ की उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी उनके विश्वास और चुनाव के दौरान दिन रात एक करने वाले सभी कार्यकर्ता साथियों एवं पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त करती हूँ मेरी इस जीत में उन सभी का विशेष योगदान है।

*भावना बोहरा को मिले ऐतिहासिक 51 प्रतिशत वोट*

पंडरिया विधानसभा की अगर बात करें तो अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं उसमें भाजपा से भावना बोहरा ने 51 प्रतिशत वोट के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है भावना बोहरा ने कांग्रेस के नीलू चंद्रवंशी को 26398 वोटों से शिकस्त देते हुए अब तक पंडरिया विधानसभा में ऐतिहासिक 51 प्रतिशत वोट हासिल किये वोट प्रतिशत के आधार पर देखा जाए तो पंडरिया विधानसभा में 2008, 2013 और 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में अब तक भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत के साथ भावना बोहरा ने जीत दर्ज की है।

*393 में से 242 से ज्यादा बूथ में जीती भाजपा*

मतदाता और बूथ की दृष्टि से देखा जाए तो पंडरिया विधानसभा में 393 बूथ हैं जो लगभग अन्य विधानसभा की तुलना में अधिक हैं वहीं मतदाता की दृष्टि से भी पंडरिया विधानसभा एक बड़ी विधानसभा है इसमें भाजपा से भावना बोहरा ने 393 बूथ में से 242 से अधिक बूथ में जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी को हराया है इससे यह स्पष्ट है कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने इस बार क्षेत्र के विकास और प्रत्याशी की छवि को प्राथमिकता देते हुए मतदान किया है जनता ने इस बार प्रत्याशी के द्वारा किये गए कार्यों एवं पूर्व में भावना बोहरा द्वारा किये गए कार्यों और उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा के लिए निजी तौर पर जारी किये गए घोषणा पत्र पर विश्वास जताते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत उन्हें दिलाई।

*केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं ने भी पंडरिया को बनाया हॉट सीट*

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय नेताओं एवं प्रदेश प्रभारियों ने जमकर मेहनत की पंडरिया विधानसभा में भी अमित शाह,जे.पी.नड्डा और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित किया और भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया यहां देखने वाली एक बात यह भी रही की भावना बोहरा के निवास ग्राम पंडरिया में गृह मंत्री अमित शाह की सभा में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही इससे साफ़ हो गया था की जनता आखिर किसे इस बार जिताना चाहती थी और 3 दिसंबर को जनता का जनादेश भाजपा के पक्ष में देखने को मिला।

*मोदी और भावना की गारंटी पर जनता ने जताया विश्वास*

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी किये भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मोदी की गारंटी के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया जो की जनता और खासकर महिलाओं के बीच काफी प्रभावी रहा महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की घोषणा भाजपा का मास्टर स्ट्रोक रहा इसके साथ ही दो वर्ष का बकाया धान बोनस और 3100 रुपए में 21 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी 18 लाख नए आवास, युवाओं के लिए 1 लाख शासकीय पदों में भर्ती और 6 लाख रोजगार की घोषणा ने प्रदेश में चुनाव को भाजपा के पक्ष में मोड़ने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है इसके साथ ही भावना बोहरा ने भी पंडरिया विधानसभा के लिए निजी तौर पर भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र भी लांच किया जिसपर जनता ने पूरा विश्वास जताया भावना बोहरा द्वारा जिला पंचायत चुनाव के दौरान किये गए अपने सभी वादों को अपने क्षेत्र में पूरा किया जिन्हें देखते हुए जनता ने उनके वादों को गंभीरता से लिया और उनकी छवि तथा जनसेवा के उनके द्वारा किये गए कार्यों को भी जनता ने भली भांति देखा है जिससे उनके प्रति जनता में एक सकारात्मक प्रभाव भी दिखा भावना बोहरा ने अपने घोषणा पत्र में मुख्य रूप से महिला, युवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के मूलभूत जरूरतों एवं विकास कार्यों को शामिल किया उनके द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण व अन्य किसी भी प्रकार की दुविधाओं के निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना अपने जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा को पूरे विधानसभा में संचालित करने की घोषणा, महिलाओं के लिए कौशल विकास केंद्र महिला स्वसहायता समूह एवं मितानिनों के लिए भवन, रायपुर में पंडरिया आवासीय भवन निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, निशुल्क एम्बुलेंस सेवा रायपुर में पंडरिया के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास पंडरिया में महाविद्यालय की स्थापना, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स दिव्यांग कल्याण क्लब,नए शक्कर कारखाने की स्थापना व शेयर ट्रांसफर की पुनः शुरुआत, किसान समृद्धि भवन, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, कुकदुर में एकलव्य विद्यालय की स्थापना, आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्य के साथ-साथ सड़क,बिजली,स्वच्छ पानी, नाली निर्माण जैसे मूलभूत व आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने की घोषणा जनता के बीच प्रभावी रूप में पहुंची विगत वर्षों में भावना बोहरा की कार्यशैली,जनसेवा के कार्य, जरुरतमंदों की सहयता व अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक कार्यों ने जनता के बीच में उनके एक विशेष छवि निर्मित की और पंडरिया विधानसभा की जनता ने उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्हें अपना वोट दिया है।

*बूथ स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी जीत*

पंडरिया विधानसभा में कुल 7 मंडल हैं जिसमें 393 बूथ हैं वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से केवल 67 बूथ जीते थे लेकिन 2023 में ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए 242 से अधिक बूथ पर भाजपा ने जीत प्राप्त की इन 242 बूथों में से 174 ऐसे बूथ हैं जिनमे 2018 में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार भाजपा ने इन बूथों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बहुमत से जीत दर्ज की है इसके साथ ही इन 174 में से 22 बूथ ऐसे है जिनमें 2018 में भाजपा को 100 से भी कम वोट मिले थे और 2023 में भाजपा ने इन बूथों पर कड़ी मेहनत करते हुए जीत हासिल की है भाजपा ने रणवीरपुर मंडल की 86 में से 60 बूथ जिसमें जीत का अंतर 10000 से अधिक रहा पांडातराई मंडल की 42 में 29 बूथ इंदौरी मंडल की 57 में से 39 बूथ, कुंडा मंडल की 70 में से 46 बूथ और पंडरिया की 49 में से 28 बूथ पर भाजपा की भावना बोहरा ने जीत दर्ज करते हुए 26 हजार से अधिक वोट से अपनी जीत सुनिश्चित की।

—————————————-

*नेतनागर डबल मर्डर का खुलासा : महिला और बच्चे का कातिल पुलिस की गिरफ्त में….*

0

● एसएसपी सदानंद कुमार ने सीएसपी अभिनव उपाध्याय और डीएसपी अमन लखीसरानी के नेतृत्व में गठित की स्पेशल टीम….

● स्पेशल टीम की कड़ी मशक्कत में पकड़ा गया डबल मर्डर का शातिर आरोपी, आरोपी से अहम सबूत बरामद….

● मृतिका का बॉयफ्रेंड ही निकला उसका कातिल….

रायगढ़ । बिलासपुर-झारसुगुड़ा नेशनल हाईवे 49 पर 27 नवंबर की सुबह ग्राम नेतनागर में पैरावट में अधजले महिला व बच्चों का शव बरामद होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल रामकिंकर यादव ने घटनास्थल पहुँचकर इसकी जानकारी सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसपर एसएसपी सदानंद कुमार, एडिशनल एसपी संजय महादेवा सीएसपी अभिनव उपाध्याय, साइबर सेल एवं फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर शव, घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ कर तत्काल जांच में जुट गई । घटनास्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टिया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पैरावट में जलाए जाने का प्रतीत हुआ । जघन्य हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में 3 अलग-अलग टीमें अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगाई गई । इन टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें एक टीम घटनास्थल से लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई थी, साइबर की टीम मोबाइल टावर से टेक्निकल एनालिसिस में लग गई । वहीं प्रशिक्षु डीएसपी अमन और थाना प्रभारी जूटमिल के नेतृत्व में एक टीम ह्यूमन इंट के जरिये आरोपी का पता लगा रही थी जिसमें जानकारी मिली की घटना दिनांक को ग्रामीणों ने एक सफेद रंग की कार की आवाजाही घटनास्थल के आसपास देखा है । पुलिस के पास अब तक एक सफेद रंग की कार प्रथम संदेह उत्पन्न कर रहा था जिसकी जांच में सीएसपी अभिनव एवं डीएसपी अमन लखीसरानी की टीम नेशनल हाईवे और नेतनागर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थी, जल्द ही पुलिस को संदिग्ध सफेद कलर की महिंद्रा एक्सयूवी कार टोल नाके, मार्ग पर लगे सीसीटीवी और बैरियर में दिखाई दी । एक्सयूवी कार का आरटीओ से जानकारी प्राप्त कर उसके ऑनर का पता लगाया गया । कार विभा गुप्ता पति सूरज गुप्ता निवासी रायपुर का पता चला । पुलिस की एक टीम तत्काल रायपुर रवाना हुई जहां पुलिस को टीम को पता चला कि कार का उपयोग सूरज गुप्ता द्वारा किया जा रहा है जो पिछले कुछ समय से अपनी कंपनी में धोखाधड़ी कर कंपनी में काम करने वाली विवाहित महिला निधि औसरिया (28 साल) और उसके पहले पति से हुये बच्चे पार्थ (05 साल) के साथ रायपुर से बाहर कहीं रहता है ।

वहीं संदिग्ध एक्सयूवी कार का घटना दिनांक की गतिविधियों को चेक कर रही टीम ने एक्सयूवी कार को अकलतरा से आगे बढ़ते बिलासपुर की ओर देखा गया जो बिलासपुर शहर से कहीं और नहीं दिखी जिसके बाद सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में पुलिस टीम बिलासपुर पहुंचकर संदेही सूरज गुप्ता की पतासाजी में जुट गई । बिलासपुर शहर के सीसीटीवी चेक करते हुए टीम शांतिनगर बिलासपुर पहुंची जहां सूरज गुप्ता एक किराए मकान लेकर एक महिला और बच्चे के साथ रह रहा था, एक्सयूवी कार पोर्च में खड़ी थी घर पर कोई नहीं थे । मकान मालिक से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि सूरज गुप्ता और उसके साथ रहने वाली महिला निधि औसरिया और उसका 5 साल का बेटा पार्थ जो 2-3 दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं जिससे पुलिस का शक बढ़ गया । पुलिस टीम सूरज के साथ रहने वाली निधि औसरिया का फेसबुक अकाउंट चेक किया गया निधि के फोटोग्राफ्स में दाहिने कान में लॉन्ग (सोने का आभूषण) पहनी हुई थी, जले शव वाली महिला के कान पर भी इस तरह का आभूषण देखा गया था जिससे पुलिस का संदेह और बढ़ गया कि जली हुई महिला निधि औसरिया उसका बच्चा पार्थ हो सकते हैं । वही साइबर टीम की मदद से निधि के मोबाइल नंबर जांच में रखा गया जिसकी मृत्यु के पश्चात भी संभावित आरोपी द्वारा उसके व्हाट्सएप के संचालन की जानकारी मिली । पुलिस की टीम को निधि के मोबाइल नंबर के एनालिसिस पर पता चला कि मोबाइल पर और नंबर एक्टिव थे जिसे जांच करते हुए पुलिस संदिग्ध सूरज गुप्ता का लोकेशन लिया गया जो पुलिस से छुपते हुए मुंबई भाग चुका था । तत्काल एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर डीएसपी अमन लखीसरानी के नेतृत्व में एक टीम पुणे रवाना हुई । वहीं संदेही सूरज गुप्ता पुलिस को गुमराह करने अपना मोबाइल बंद-चालू कर रहा था जिसका मोबाइल ऑन होने पर अगला लोकेशन दुर्ग-भिलाई प्राप्त हुआ । पुणे रवाना हुई टीम भिलाई पहुंची जहां आरोपी सूरज गुप्ता द्वारा अपनी पहचान छुपा कर नया फोन और नया सिम लेकर पीजी किराया में लेकर वहीं रहने की फिराक में था । टीम द्वारा आरोपी पतासाजी करते हुए भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर पहुंच कर संदेही सूरज गुप्ता को हिरासत में लिया गया जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ की हत्या कर शव को बिलासपुर-झारसुगुड़ा हाईवे में रोड किनारे पैरावट में जलाना कबूल किया और घटना का वृतांत बताया।

आरोपी सूरज गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 41 साल निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी रायपुर हाल मुकाम शांति नगर बिलासपुर बताया कि पूर्व में रियल एस्टेट कंपनी में काम करता था । आरोपी ने बताया कि उसने क्लाइंट के रूपयों की धोखाधड़ी कर रायपुर में काम बंद कर इसके साथ कंपनी में काम करने वाली विवाहिता महिला निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ के साथ बिलासपुर में रहने लगा । सूरज गुप्ता और निधि पहले से विवाहित थे जो पिछले कुछ समय से बिलासपुर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे । आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा विवाद होता था । 24 नवंबर की रात निधि और सूरज में झगड़ा हुआ था जिसे लेकर सूरज दूसरे दिन भी गुस्से में था और 25 नवंबर के दोपहर दोनों के बीच फिर बहसा बहसी हुई और सूरज आवेश में आकर घर में रखे हथौड़े से निधि के सिर पर ताबड़तोड़ कई बार वार किया जिससे निधि अधमरी हो गई जिसका पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया और पकड़े जाने के डर से घर में मौजूद मासूम पार्थ की वायर से गला दबाकर हत्या कर दिया । इसके बाद शव ठिकाने लगाने की प्लानिंग में सूरज जुट गया उसने पेट्रोल, प्लास्टिक व अन्य सामान की व्यवस्था कर शव को शहर से दूर ठिकाने लगाने 26 नवंबर की सुबह दोनों लाश को एक्सयूवी कार के डिक्की में डालकर रायगढ़ की ओर निकाला 26 नवंबर के दोपहर में ही आरोपी सूरज गुप्ता नेतनागर पहुंच गया और पैरावट रखे स्थान की रैकी कर स्थान को उचित मानकर रात्रि होने का इंतजार किया और देर रात शव को जलाकर पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार मार्ग बदल-बदल कर अकलतरा-बिलासपुर होते हुए अपने घर शांति नगर पहुंचा और कार पोर्च पर खडी कर रफू चक्कर हो गया । पुलिस ने आरोपी से मृतिका औसरिया के सोने चांदी के जेवरात करीब सात आठ लाख रुपए नगद कैश करीब ढाई लाख रुपये और एक्सयूवी 700 कार की जप्त की गई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर उक्त घटना को एक हफ्ते के भीतर सुलझाने में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम में शामिल प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी, थाना प्रभारी जूटमिल रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर आरक्षक विकास सिंह, धनंजय कश्यप, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, प्रताप बेहरा, पुष्पेंद्र जाटवार, प्रशांत पंडा, नरेश रजक, कान्हा पोर्ते (गाड़ी की पहचान करना) परमानंद पटेल, तारीक अनवर, धर्नुजय बेहरा, विनय तिवारी, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, छबल के आरक्षक सुदर्शन पांडे, महिला आरक्षक मेनका चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।