Home Blog Page 774

*सशस्त्र सेना झंडा दिवस वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : श्री हरिचंदन*

0

*सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए राज्यपाल*

रायपुर, / राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में कहा कि हमारे वीर सशस्त्र बलों ने निस्वार्थ और उल्लेखनीय बहादुरी के साथ हमारे महान राष्ट्र की सेवा की है। झण्डा दिवस उनके और उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारियों एवं माताओं, वीरता अलंकरण विजेताओं, शहीद सैनिकों के परिजनों और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन के दौरान इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि झण्डा दिवस निधि से लगभग 27 महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिससे हम अपने भूतपूर्व सैनिकों की उचित तरीके से देखभाल करने में सक्षम होंगे। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि राज्य सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए ग्रुप सी के पदों में 10 प्रतिशत और गु्रप डी में 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है इससे इन पूर्व सैनिकों को विभिन्न नौकरियों के रिक्त पदों में उचित लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सैनिक कल्याण वेबसाईट ‘‘फ्लेम‘‘ का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस नये एप्लीकेशन में हमारे भूतपूर्व सैनिकों के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं। यह एप्लीकेशन कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया को बहुत सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और खुद को लगातार अपग्रेड करते रहें। श्री हरिचंदन ने भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।

राज्यपाल ने झण्डा दिवस के अवसर पर 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।
समारोह की शुरूआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक बैज लगाकर श्री हरिचंदन को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के संदेश का वाचन किया।

समारोह में झण्डा दिवस निधि संग्रहण के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राज्यपाल ने रायपुर और दुर्ग के जिला कलेक्टरों और जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों को राज्यपाल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के ब्रोशर संक्षेपिका-2023 का भी विमोचन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों ने ओजपूर्ण देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, गृह विभाग के सचिव श्री अरूणदेव गौतम, सचिव गृह विभाग श्री बसव राजू, राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

*युवती से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी का नाम*- चंद्र कांत साहू पिता गौरीशंकर साहू उम्र 20 साल साकिन लोहर्सि थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियां ने रिपोर्ट कराया कि दिनांक 10.11.2023 के अपने घर के मोहल्ले खुद बोर में पानी भरने गई थी पानी भरकर वापस घर लौट रही थी तभी गांव के चंद्रकांत साहु रोक कर हाथ पकड़ कर इज्जत लेने के नियत से छेड़खानी करने लगा प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध धारा 354,506 भादवि का अपराध. पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार परआरोपी चन्द्रकांत साहू को मोपका बिलासपुर से दबिश देकर पकड़ा गया, आज दिनांक 07.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,उ.नि पिल्लु राम मंडावी, आरक्षक प्रीतम मरावी, किशन राय का विशेष योगदान रहा

*रास्ता रोककर लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी प्रकाश राठौर उर्फ लाला उम्र 20 साल निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर*

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीजी 11 एम 8508 को बरामद किया गया*

* पूर्व में प्रकरण के एक अन्य आरोपी के कब्जे से एक लूट का मोबाइल बरामद किया जाकर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 368/23 धारा 394, 341, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04/06/23 को प्रार्थी नजीर अहमद उम्र 53 वर्ष निवासी निलियम कालोनी जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की आनंद होटल के पीछे जांजगीर के पास दिनांक 04.06.23 को सुबह 04.00 बजे के आस पास दो व्यक्ति प्रार्थी के स्कूटी को सामने से रोककर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुऐ प्रार्थी के जेब में रखे 5000/रूपये और मोबाइल फोन को लूट कर ले गए है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 368/23 धारा 394, 341 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की आरोपी नवीन राठौर ऊर्फ नक्खा निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर के कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद किया जाकर पूर्व में गिरफ्तार कर दिनांक 22.11.23 को भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।

*आरोपी प्रकाश राठौर उर्फ लाला उम्र 20 साल निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर द्वारा घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसको हिरासत में लेकर मेमोरंडम कथन लिया गया जो अपने साथी के साथ लूट करना तथा लूट की बटवारा रकम को खा पीकर खर्च करना बताया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलोच और फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी हरीश कश्यप उम्र 22 साल निवासी खैरताल थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 509 ख भादवि के तहत की कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.12.2023 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जाता था उसी दौरान आरोपी हरीश कश्यप दोनों का जान पहचान हुवा था और आरोपी के द्वारा उसका मोबाइल नंबर लिया था दोनो आपस में बात चित करते थे पीड़िता कही भी आती जाती तो आरोपी उसे जाने के लिए मना करता था जिससे पीड़िता काफी परेशान रहती थी एक साल से पीड़िता आरोपी से बातचीत बंद कर दिया था तब *आरोपी के द्वारा इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलौच एवं फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर वायरल कर रहा था जिसे मना करने पर नही मान रहा है* की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/23 धारा 509 (ख) भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

*आरोपी हरीश कश्यप उम्र 22 साल निवासी खैरताल को उसके सकुनत पर जाकर पकड़ कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे, सउनि संतोष केरकेट्टा, प्र.आर. राधेश्याम, आरक्षक कुलदीप खुटे एवं थाना स्टाफ योगदान रहा है।

*रात्रि में नैला रेलवे स्टेशन के पास नगदी रकम एवं मोबाइल को लूट कर भागने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*रात्रि में नैला रेलवे स्टेशन के पास नगदी रकम एवं मोबाइल को लूट कर भागने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) मुकेश सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष 07 माह*

*(02) निखिल गुप्ता उम्र 19 वर्ष*

*(03) विवेक खरे उम्र 19 वर्ष*

*सभी निवासी नैला चौकी नैला थाना जांजगीर*

* आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) नगदी रकम 2500/₹*

*(02) एक लोहे का एयर गन*

*(03) एक नग चाकू*

*(04) 10 नग मोबाइल*

*जुमला कीमती मोबाइल 2,10,000 रुपए*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 392,34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चंद्रकांत देवांगन निवासी अकलतरा थाना अकलतरा का दिनांक 25.11.23 को रात्रि करीबन 08.30 बजे जांजगीर में स्थित अपना मोबाइल दुकान बंद करके अकलतरा जाने के लिए नैला रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था ट्रेन विलंब होने के कारण टहल रहा था तभी दो-तीन लड़के आकर के कहां जा रहे हो कहकर पूछने लगे और *एक लड़का अचानक से कोई लोहे के कुछ चीज से सर को मारा जो चोट लगकर खून बहने लगा और हाथ में रखे बैग जिसमें ₹20,000/ नगदी था एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल को लूट कर भाग गया* की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 842/23 धारा 392, 34 भादवी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिली कि *कुछ व्यक्ति नैला तरफ मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछने पर अपना नाम मुकेश सूर्यवंशी, निखिल गुप्ता, विवेक खरे निवासी नैला बताया जिसको मोबाइल रखने के संबंध में पूछताछ करने पर लूट का मोबाइल होना बताया गया। *आरोपियों के मेमोरंडम कथन लिया जाकर नगदी 2,500/₹, एक लोहे का एयर गन, एक नग चाकू व 10 नग मोबाइल बरामद किया गया है* तथा आरोपियों द्वारा बताया कि लूट का रकम 20 हजार में से 2,500/₹ बचना शेष रकम को खा पीकर खर्चा कर देना। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है।

* विवेचना दौरान आरोपी (01) मुकेश सूर्यवंशी (02) निखिल गुप्ता (03) विवेक खरे सभी निवासी नैला चौकी नैला थाना जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी संगम राम चौकी प्रभारी नैला, सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू, प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण, आरक्षक संतोष प्रधान, राजेश कश्यप एवं साइबर सेल टीम व चौकी नैला स्टाफ का योगदान रहा।

*किसान नेता ने जिला सहकारी बैंक के सी,ई ओ से पूछा कब मिलेगा मंडी ब्रांच के किसानों का पैसा*

0

छत्तीसगढ़:-किसान नेता धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में जिला सहकारी बैंक के मंडी शाखा में हुए 116 किसानों के 1करोड़ अस्सी लाख के गबन का अभी पूरे किसानों का भुगतान नही हुआ है ,इस विषय को लेकर धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधि मंडल रामसेवक कुशवाहा ,राकेश भोसले , मणिशंकर कौशिक ने जानकारी ली ,सी.ई.ओ ने जानकारी दी कि अभी तक 30 किसानों का भुगतान हो चुका है , 56 किसानों का राइटिंग एक्सपर्ट से जांच होकर आडिटर के पास आडिट होने गया है जिसकी प्रकिया होने पश्चात भुगतान की कार्यवाही की जाएगी साथ 30 किसानों का अभी जांच राइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच रायपुर में चल रहा है , इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन द्वारा दी गयी जिस पर चिंता जताते हुए किसान नेता ने कहा एक साल से केवल जांच ही चल रहा है और अभी तक केवल 30 किसानों का ही भुगतान हुआ है आडिट प्रक्रिया में लेट लतीफी को लेकर बैंक प्रबंधन नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर जल्दी आडिट नही हो पा रहा तो आडिटर को बदले जिस पर सी. ई.ओ ने जानकारी दी कि 1/12/2023 को आडिटर अंतिम पत्र लिखा गया है साथ 7 दिन के अंदर जवाब देने कहा गया है ,किसान नेता ने धान खरीदी ,भुगतान ,बारदाने की स्तिथि एवम टोकन व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली ।
धीरेंद्र दुबे
किसान नेता
जिला बिलासपुर

*स्कूल शिक्षा विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने निर्देश दिए हैं कि समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेनू के आधार पर ही दिया जाए। सभी स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर मेनू लिखा होना अनिवार्य है। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र 15 दिवस के भीतर स्कूल में ही कैम्प लगवाकर बनाया जाए। कलेक्टर ने

आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मेनू के अनुरूप बच्चों को गरम भोजन देने पर जोर दिया। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।


कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान चलाकर 15 दिवस के भीतर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में ही कैम्प लगाकर यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न कार्यो जैसे आवेदन भरने, छात्रवृत्ति आदि के लिए जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है। इसके अभाव में उनके कार्य रूकने नहीं चाहिए। उन्होंने स्कूल में मध्यान्ह भोजन बच्चों को परोसे जाने के पहले इसे चखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में बच्चों से फीडबैक जरूर लें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चे स्कूलों में बड़ी उम्मीद से आते हैं। उनके साथ उनके पालकों के सपने भी सजते है। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करने स्कूलों में अपना शत प्रतिशत दें। बच्चों में बहुत प्रतिभा है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है।

स्कूलों का वातावरण अच्छा होना चाहिए। उन्होंने स्कूूल के बाहर लगे ठेले-गोमचे प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरटीई की समीक्षा करते हुए बड़े स्कूलों में इस योजना के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी आर साहू ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में शासकीय 1110 प्राथमिक स्कूल, 519 पूर्व माध्यमिक स्कूल, 108 हाई स्कूल एवं 115 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है। शहरी और ग्रामीण दोनों मिलाकर 198 संकुल है। 34 स्वामी आत्मानंद स्कूल है, जिनमें 21 अंग्रेजी माध्यम एवं 13 हिंदी माध्यम के स्कूल है। इसके अलावा उन्होंने सरस्वती सायकल योजना, निशुल्क गणवेश वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

*व्यवहार न्यायाधीश पदों पर पदोन्नति हेतु चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम 5(2) के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2022 के चयनित उम्मीदवारों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

*मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आवेदन 15 तक*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 तक है। आवेदक निर्धारित आवेदन प्रपत्र निःशुल्क जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। योजना अंतर्गत शिक्षित युवको एवं युवतियों को विनिर्माण उद्यम के लिए 25 लाख, सेवा के लिए 10 लाख एवं व्यवसाय के लिए 2 लाख रूपये अधिकतम राशि तक की परियोजना स्वीकृत की जाती है। योजना के अंतर्गत किराना दुकान, कपड़ा दुकान, जूता चप्पल दुकान, सुहाग भंडार, जनरल स्टोर्स, कंप्यूटर सेंटर, मोटर सायकल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग, कार रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग, टेंट हाउस, सिलाई सेंटर, फ्लाई ऐश ब्रिक्स, थैला निर्माण, फेसिंग तार निर्माण, मिनी राईस मिल, अचार, पापड़, बड़ी निर्माण, इत्यादि से संबंधित कार्य हेतु बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
आवेदन करने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी तथा न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग पुरूष की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो शेष हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट होगी। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो। इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदन पत्र 15 दिसंबर 2023 तक मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये प्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय, मो.नं 7898609895, प्रबंधक श्री नरेंद्र साहू, मो.नं. 8319989622 एवं कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082, 83 से संपर्क कर सकते है।

*पुलिस और साइबर सेल को मर्डर के मामले में मिली अहम सफलता*

0

 *आरोपी ने मृतक की ईट से मार कर एवं गला दबाकर की थी हत्या*

*नाम आरोपी-*
चंदन बाल्मिक (बैरीसार) पिता राममूरत बाल्मिक उम्र 22 वर्ष साकिन प्रगति नगर झोपड़पट्टी दीपिका जिला कोरबा।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रवि उसरवर्षा निवासी प्रगति नगर झोपड़पट्टी दीपिका। बस स्टैंड के सामने मिक्सर, बिस्किट का दुकान चलाता हूं। दिनांक 2/12/23 को रात्रि लगभग 10:30 बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। दूसरे दिन दिनांक 03/12/23 को रोज की तरह सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान को खोल साफ सफाई किया कचरा को दुकान के पीछे तरफ फेंकने गया तो देखा कि वाटर ATM के पीछे एक व्यक्ति ईट के ढेर के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पढ़ा हुआ है। जिसकी जानकारी थाना दीपका में दिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला को घटना के बारे में जानकारी दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस

अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया की मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के पास कैंप कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया चश्मदीद गवाह से घटना के बारे में पूछा गया। घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंघाला गाल गया। पुलिस टीम को फुटेज में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी में जुट गई इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घटना दिनांक से ही एक व्यक्ति हुलिया बदलकर लिया है और अपने घर भी नहीं आ रहा है। मूकबीर के बताए अनुसार उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पड़कर पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की बाद में पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म शिवकर किया और बताया कि घटना की रात मृतक निकोलस टोप्पो से सामुदायिक भवन के पास किसी बात को लेकर विवाद हो मृतक नशे की हालत में उसका पीछा कर दुकान के पास उसे रोक कर उससे मारपीट करने लगा तो गुस्से में आकर मैंने उसे दुकान के पीछे ईट के पास पटक कर लात और ईट से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।