Home Blog Page 771

*शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 860/2023, धारा-376 (2) (N) भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़....

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में दिनांक – 08.12.2023 को थाना क्षेत्र की प्रार्थीया द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि राजेश धुर्वे से मेरा वर्ष 2019 से जान पहचान है। जो मुझसे कहता था की तुम मुझे अच्छी लगती हो, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ, तुमको अपनी पत्नि बनाकर रखूंगा, कहकर मेरे मना करने पर भी मेरे साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। जब मै शादी करने को बोली, तो आज करूंगा, कल करूंगा, कहकर एक साल से घुमा रहा है। दिनांक- 20.11.23 को मै पुनः बोली कि तुम मेरे साथ शारीरिक शोषण करते आ रहे हो। अब शादी करने से इंकार कर रहे हो। तो कहने लगा कि तुम दूसरे समाज की हो, मैं दूसरे समाज का हूँ, मेरे घर वाले तुमको स्वीकार नहीं करेंगे जिस कारण मैं तुमसे शादी नहीं करना चाहता। तुमको जो करना है, कर लो कहकर चला गया। मेरे बार बार मनाने के बाद भी कहने लगा कि मैं तुमसे आज शादी करूंगा ना कल करूंगा कहकर शादी करने से इंकार कर रहा है। राजेश धुर्वे मुझे शादी का झांसा देकर मेरा शारीरिक शोषण किया है। मेरे मना करने के बाद भी मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक – 860/23 धारा 376 (2) (N) भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री संजय तिवारी के

मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम. बी. पटेल द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश कर उचित वैधानिक कार्रवाई करने रवाना किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लिया गया है। प्रकरण में अब तक की विवेचना से आरोपी राजेश धुर्वे पिता सहसराम धुर्वे उम्र 26 साल साकिन पालीगुडा थाना पिपरिया जिला कबीरयाम (छत्तीसगढ़) के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने का साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक – 09.12.2023 को आरोपी राजेश धुर्वे पिता सहसराम धुर्वे उम्र 26 साल साकिन पालीगुडा थाना पिपरिया जिला कबीरयाम (छत्तीसगढ़) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री एम. बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप. निरीक्षक उमा उपाध्याय, आरक्षक गोपाल ठाकुर, लक्ष्मण राजपूत का सराहनी भूमिका रहा।

*थाना पिपरिया पुलिस की बडी कार्यवाही अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।*

0

 आरोपी रोहित कुमार सिंगरौल(कुर्मी) पिता तुलाराम सिंगरौल उम्र 30 साल साकिन कोदवा गोबर्रा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम (छ0ग0) के द्वारा अवैध शराब रखने वाले आरोपी को लिया हिरासत में
 आरोपी के कब्जे से एक जूट बोरा के अंदर प्लास्टिक बोरे में 96 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180-180ml भरा हुआ नीला ढक्कन सीलबंद, लेबल लगा हुआ कुल 17.280 बल्क लीटर किमती करीबन 7680/ रूपये।
 आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपराध धारा सदर का घटित करना किया जुर्म स्वीकार ।
 आरोपी रोहित कुमार सिंगरौल(कुर्मी) को द.प्र.सं. की धारा 41(1)(b)(ii) के परिपालन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्रिमिनल अपील नंबर 1277/2014 के पालन करते हुए आरोपी रोहित कुमार सिंगरौल(कुर्मी) को अभिरक्षा पत्रक/उपस्थित पंचनामा भरकर आज दिनांक 09.12.2023 के 11.30 बजे तैयार कर दिनांक 22.12.2023 को न्यायालय उपस्थित होने नोटिश तामील किया गया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

रायपुर/कवर्धा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 अभिषेक पल्लव जिला कबीरधाम (छ0ग0) के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री व परिवहन करने वाले पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के उपर उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के कुशल मार्ग निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम तैयार कर मुखबीर के द्वारा बताये गये सुचना पर ग्राम इन्दौरी के देशी शराब भटठी की तरुफ से अपने कब्जे मे देशी शराब लेकर आ रहा है कि सुचना तस्दीक पर टीम रवाना किया गया था जो ग्राम इंदौरी मे पुलिया के पास जुट के बोरी मे शराब रखकर गाडी का इंतजार कर रहा था जिसे आरोपी रोहित कुमार सिंगरौल(कुर्मी) पिता तुलाराम सिंगरौल उम्र 30 साल साकिन कोदवा गोबर्रा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम (छ0ग0) के कब्जे से एक जूट बोरा के अंदर प्लास्टिक बोरे में 96 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180-180ml भरा हुआ नीला ढक्कन सीलबंद, लेबल लगा हुआ कुल 17.280 बल्क लीटर किमती करीबन 7680/ रूपये। को जप्त कर आबकारी एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए समक्ष गवाहन के जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अभिरक्षा पत्रक/उपस्थिति पंचनामा मुताबिक द.प्र.सं. की धारा 41(1)(b)(ii) के परिपालन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरनेश कुमार विरूद्ध बिहार राज्य एवं अन्य क्रिमिनल अपील नंबर 1277/2014 निर्णय दिनांक 2 जुलाई 2014 में दिय गये निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी रोहित कुमार सिंगरौल(कुर्मी) पिता तुलाराम सिंगरौल उम्र 30 साल साकिन कोदवा गोबर्रा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम छ0ग0 को अभिरक्षा पत्रक/उपस्थित पंचनामा भरकर आज दिनांक 09.12.2023 के 11.30 बजे तैयार कर दिनांक-22.12.2023 को न्यायालय उपस्थित होने नोटिश तामील किया गया उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया से निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उनि रजनीकांत दीवान, अरविंद साहु, आर0 योगेन्द्र वर्मा, नवल जायसवाल, अनिल लहरे, मनोज टण्डन, दिनेश चन्द्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।

*घर में अकेली पाकर महिला को छेडछाड करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार,*

0

*आरोपी लक्ष्मी प्रसाद कश्यप उम्र 56 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 354, 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.2023 को पीडिता अपने घर में सुबह थी तभी आरोपी लक्ष्मी प्रसाद कश्यप निवासी कोसमंदा थाना चांपा द्वारा पीड़िता को अकेली पाकर पीड़िता को बेइजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, मना करने पर मारपीट कर, गाली गलौच करने लगा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 528/23 धारा 294, 354, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी *लक्ष्मी प्रसाद कश्यप निवासी कोसमंदा थाना चांपा घटना घटित कर फरार था जिसकी चांपा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी*। की थाना चांपा पुलिस को दिनांक 10.12.23 को मुखबिर सूचना मिला की *आरोपी अपने सकुनत पर छिपा है जिसको घेराबंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.12.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया* ।

उपरोक्त कार्यवाही मे महिला प्रधान आरक्षक श्याम जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*ट्रक एवं कार से हुए भीषण एक्सीडेंट जिसमे 05 लोगो की मौत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा* आज दिनांक को सुबह थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन में ट्रक एवं कार से हुए भीषण एक्सीडेंट जिसमे 05 लोगो की मृत्यु हो गई है, जिसमे का ट्रक चालक आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसको मुलमुला पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं*

*आरोपी वाहन चालक रवि कुमार सारथी उम्र 24 साल निवासी वार्ड न 14 अकलतरा थाना अकलतरा*

* आरोपी चालक के विरूद्ध आपराधिक मानव वध की धारा 304 भादवि एवम 184 MV ACT के तहत की कार्यवाही की जा रही है*

*BIG BREAKING: विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति……

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं।

राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।

इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया।

वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।

*मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष सहित युवाओं की टीम तखतपुर माता परमेश्वरी महोत्सव में हुए शामिल*

0

माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज की सुख, शांति और खुशहाली की कामना

मुंगेली // देवांगन समाज तखतपुर द्वारा 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी की सात दिवसीय संगीतमय माँ परमेश्वरी देवी महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन, युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन (यूट्यूबर) सहित बड़ी सँख्या में युवाओं की टोली कल 08 दिसम्बर को तखतपुर पहुँची और वहाॅ विराजमान माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज की सुख, शांति , समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने नवनियुक्त समाज के युवाओ से परिचित कराते हुए माता परमेश्वरी महोत्सव कार्य की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी बुजुर्ग, वरिष्ठ, युवाओं, बच्चों, महिलाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए 09 दिसम्बर को होने वाली भव्य शोभायात्रा की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा कि माता परमेश्वरी महोत्सव आयोजन से समाज में भाई चारा और एकता बढ़ता है। युवा टीम के अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने कहा कि किसी भी समाज का सार्वभौमिक उत्थान शिक्षा से ही संभव है। सक्रिय सदस्य कोमल देवांगन ने समाज के सदस्यों से कहा कि सामाजिक कार्य करने से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है। ऐसे कार्य से तन और मन दोनों ही निर्मल रहते है। इस दौरान तखतपुर देवांगन समाज के सदस्यों द्वारा युवाओं की टोली को पीला रंग की गमछा भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व संगीतमय भजन गायक छोटू देवांगन रायगढ़ वाले को श्रीफल भेंट कर मुंगेली जिले में होने वाली 01 जनवरी से 07 जनवरी तक 07 दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव कथावाचक को आमंत्रित किया। इस अवसर पर युवा टीम के सदस्य विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, शरद देवांगन, बलराम देवांगन, नानू देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

*मंत्र मुग्ध कर देते हैं गायक छोटू देवांगन का सु-मधुर गीत*

0

छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के सबके प्रसन्ददीदा गायक छोटू देवांगन जो कि अपने कला व सु-मधुर भजनों गीतों के माध्यम से देवांगन समाज के लोगों को मंत्र मुग्ध कर रहे है ,,, छोटू देवांगन द्वारा माता परमेश्वरी महोत्सव में अपने गीतों के माध्यम से देवांगन समाज के लोगों को जागने का काम कर रहा है वही देवांगन समाज के सामाजिक गीत गाकर समाज के लोगो को जोड़ने की काम कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेली देवांगन समाज के लोगों द्वारा माता परमेश्वरी महोत्सव को चार चांद लगाने के लिए छोटू देवांगन को 01 जनवरी से 07 जनवरी तक होने वाली मुंगेली महोत्सव के लिए नारियल भेंट कर आमंत्रण किया है ,,,, इस दौरान गायक छोटू देवांगन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए माता परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होने की बात कही। उल्लेखनीय है कि छोटू देवांगन के गीतों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति व सामाजिक एकता की मुख्य धारा में जोड़ने की काम कर रही है,,,

*यातायात पुलिस की सघन चेकिंग अभियान एव इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से सिग्नल पर 36 वाहनों पर कार्यवाही*

0

*यातायात पुलिस की सघन चेकिंग अभियान एव इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से सिग्नल पर 36 वाहनों पर कार्यवाही*
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

*सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व संभावित दुर्घटनाओं एवं शहर यातायात व्यवस्था प्रबंध के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाई गई।*

आशीष कश्यप बिलासपुर*इस संबंध में (यातायात) डीएसपी संजय साहू ने बताया कि हुंडई चौक, राजेंद्र नगर चौक, प्रताप चौक, कोनी आईटीआई चौक, वैष्णवी विहार रोड, गुंबर पेट्रोल पंप चेकिंग पॉइंट लगाई गई थी। चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ब्रिथ एनालाइजर मशीन के साथ नशे में वाहन चलाने वालो,बिना नंबर तीन सवारी, गलत तरीके से लिखो नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहन एवं संदेहहास्पद वाहन चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।*

*यातायात की चेकिंग अभियान के अंतर्गतयातायात पुलिस के द्वारा दौरान ➖174 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए➖62,400/- का चालान काटा गया। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल के माध्यम से शहर के सिग्नल पॉइंट अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, नेहरू चौक एवं महामाया चौक में सिंगनल जंप करने में 36 वाहन पर कार्यवाही कर 10,800/- चालान काटा गया।*
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

*नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

आरोपी – विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते पिता श्याम आश्रय उम्र 30 साल साकिन अमने थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया घटना के 24 घंटे के अंदर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

विवरण – दिनांक 07.12.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 7 साल को गांव का ही विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते पिता श्याम आश्रय पोर्ते उम्र 30 साल के द्वारा दिनांक 07.12.2023 के 12:20 बजे खाई दूंगा कहकर अपने घर ले गया और मेरी लड़की के साथ अश्लील हरकत किया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान अपराध धारा सबूत के आधार पर आरोपी विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते को दिनांक 08.12.2023 के 22.00 बजे विधिवत‌् गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, स.उ.नि. मेलाराम कठौतिया, आरक्षक असीम भारद्वाज का सराहनीय योगदान है।

*बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही ♦️सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, मैदान आदि में शराब पीने लोगों पर की गई 127 कार्यवाहियां*

0

♦️ढाबा/होटल वालों को किया गया चेक तथा शराब पिलाने वाले 5 होटल/ढाबे वालों पर भी की गई कार्यवाही
♦️असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना,अपराधों में कमी लाना, गुंडागर्दी कम करना तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाना है उद्देश्य

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 08.12.23 को जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, खुले मैदान में, चौक-चौराहों पर शराब पीने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इसके साथ ही सभी होटल तथा ढाबा संचालकों को चेक किया गया है तथा ऐसे होटल/ढाबा संचालक जो अपने परिसर में शराब पिलाने का काम

करते हैं उन पर भी कार्रवाई की गई। इस क्रम में शहरी क्षेत्र में खुले में शराब पीने वालों के ऊपर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 104 कार्यवाहियां की गई हैं, वहीं 5 ऐसे होटल/ढाबा संचालकों पर कार्यवाही की गयी है जो शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी खुले में शराब पीने वालों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 23 कार्यवाहियां की गई हैं। जिले को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी ही कार्यवाहियां जारी रहेंगी। उक्त कार्यवाही में सभी थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।