Home Blog Page 770

*थाना चाम्पा क्षेत्र में अवैध अनैतिक देह ब्यापार करने वाले दो आरोपी एवं एक महिला तथा संचालिका गिरफ्तार, साइबर सेल एवं चाम्पा पुलिस की कार्यवाही*

0

*थाना चाम्पा क्षेत्र में अवैध अनैतिक देह ब्यापार करने वाले दो आरोपी एवं एक महिला तथा संचालिका गिरफ्तार, साइबर सेल एवं चाम्पा पुलिस की कार्यवाही*

*नाम आरोपी*

*(01) निर्मल प्रसाद बरेठ उम्र 29 साल निवासी दारंग थाना चाम्पा*

*(02) राजेन्द्र खोबरागड़े उम्र 44 साल निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र)*

*(03) संचालिका एवं एक महिला*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 3,940 / रूपया, 02 नग मोबाईल,एवं आपत्तिजनक वस्तुएं*

* *घटना स्थल से दो नग मोटर सायकल कीमती ₹ 21,000* /

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत कार्यवाही किया कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को दिनांक 11.12.2023 को मुखबीर सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है कि सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया, जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुए एवं 02 नग मोबाईल बरामद की गई तथा घटना स्थल से दो मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी (01) निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा (02) राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र), संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 12.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर. दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

*जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत 10 दिवस में जिले के 100 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुष को बरामद किया गया है*

0

*जिले के गुम बालक 02, गुम बालिका 05, गुम पुरूष 16, गुम महिला 77 को बरामद किया गया है*

*दिनांक 01.10.23 से 10.12.23 तक (10 दिवस) थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ के अन्य जिलो में पुलिस टीम को भेजा गया था* ।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत् दिनांक 01.12.2023 से 10.12.2023 तक (10 दिवस) जिले में गुम बालिका/बालिका, गुम पुरुष /महिला की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। *गठीत टीमों के द्वारा गुम बालक/बालिकाओं एवं गुम पुरूष /महिला को जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं एवम अन्य राज्यो से तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलो से बरामद कर दस्तायाब किया गया है* जिसमें थाना जांजगीर में 02 बालिका, 01 पुरूष एवं 05 महिला, चौकी नैला में 03 पुरूष एवं 02 महिला, थाना बलौदा में 01 पुरुष एवं 12 महिला, चौकी पंतोरा में 02 महिला, थाना अकलतरा में 01 बालक, 01 बालिका, 01 पुरूष एवं 08 महिला, थाना मुलमुला में 02 पुरूष 13 महिला, थाना पामगढ़ में 01 बालक, 01 बालिका, 01 पुरुष, 08 महिला, थाना शिवरीनारायण में 01 पुरुष, 06 महिला थाना नवागढ़ में 02 पुरूष, 14 महिला, थाना बिर्रा में 01 बालिका, 01 महिला, थाना बम्हनीडीह में 02 महिला, थान सारागांव में 01 महिला, थाना चाम्पा में 04 पुरूष एवं 03 महिला *इस प्रकार जिले में कुल 100 गुम बालक/बालिका, गुम पुरुष / महिला को बरामद किया गया है।*

जिला पुलिस जांजगीर – चांपा द्वारा लगातार गुम बालक/बालिकाओं गुम पुरूष/महिला का *पतासाजी दस्तयाबी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।*

*सेवा सहकारी समिति ग्राम कर्रापाली के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ*

0

*सेवा सहकारी समिति ग्राम कर्रापाली के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सेवा सहकारी समिति ग्राम कर्रापाली के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ सोमवार को हुआ है । गाँव के किसानों की उपस्थिति में किसानों द्वारा लाये गए धान ,कांटा बाट एवं फड़ का पूजा अर्चना कर किया गया । किसान द्वारा धान तौल हेतु आवक टोकन मोबाइल एप के माध्यम से बनाया गया था इसका सोमवार को विधिपूर्वक पूजन अर्चना कर खरीदी किया गया। आज प्रथम बार के खरीदी में किसानों से 51.60 क्विंटल धान खरीदी बायो मेट्रिक सिस्टम से की गई ।
आज के धान खरीदी केंद्र कर्रापाली में धान खरीदी का शुभारंभ के दौरान कर्रापाली केंद्र के प्रबंधक गजेंद्र गवेल जी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कमल महंत के साथ वहा राजकुमार गवेल, राजेंद्र राठौर, छोटेलाल राठौर,योगेन्द्र गवेल, अनिल शर्मा, हीरा गवेल मोहन गवेल, सौकी सिदार वह अन्य किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति……

सक्ती,/आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

*शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर*
*वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा*

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्री केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ श्री ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार श्री टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर श्री सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया लूट के आरोपियो को गिरफतार*

0

आरोपीगण:- 1.मन्नू सिंह पिता सुखदेव सिंह रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन भाठापारा ग्राम गिध्धा जिला जाॅजगीर चाॅपा (छ.ग.)
2.नागमणी पटेल पिता हरिराम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बरेली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार (छ.ग.)

जप्ती:- कुल जप्त रकम 1,72,000/रूपये

आशीष कश्यप बिलासपुर:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅक 27.11.2023 को प्रार्थी पुरूषोत्तम केंवट पिता अंतराम केवट उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम ओखर थाना पचपेढी जिला बिलासपुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाॅक 27.11.2023 को देवरिया उत्तरप्रदेश से पाॅच लाख रूपये लेकर बिलासपुर आया था। पुराना बस स्टैण्ड के पास अपने ग्राम पचपेडी जाने के लिए साधन देख रहता था उसी समय कार मे सवार तीन अज्ञात व्यक्तिो द्वारा प्रार्थी को पचपेडी छोडने की बात कहते हुए अपने साथ कार में बैठा लिए और रास्ते में प्रार्थी के साथ मारपीट कर 5,00,000 रूपये लूट कर चले गये, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मे अज्ञात आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 549/2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियो को तत्तकाल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम

गठित कर आरोपियो की पता तलश की गई आरोपी मन्नू सिंह रात्रे पिता सुखदेव सिंह रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन भाठापारा ग्राम गिध्धा जिला जाॅजगीर चाॅपा (छ.ग.) से 1,29,000 रूपये एवं आरोपी नागमणी पटेल पिता हरिराम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बरेली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) से 43,000 रूपये जुमला रकम 1,72,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी मिथलेष अहिरवार पिता राजेन्द्र अहिरवार उम्र 35 साल साकिन बड़पार दमोह हाल निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश घटना दिनांक से फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।

विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, उनि चंदन सिंह मरकाम, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. दीपक केरकेट्टा ,आर. प्रेम सूर्यवंशी

*अलग अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी करने वाले सातिर चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार | आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 डब्लू 6709 कीमती 20,000 रूपये को जप्त किया गया।*

0

नाम आरोपीधीरेन्द्र टंडन पिता पुरूषोत्तम टंडन उम्र 21 साल निवासी डंगनिया चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. हामु सीपत किराये का मकान

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी पुरूषोत्तम गढेवाल रिपोर्ट दर्ज कराया कि दर्ज कराया कि दिनांक 09-05-2023 को रात्रि में यह अपने मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स लाल / काला क्रमांक सीजी 10 डब्लू 6709 इंजन नंबर HA11EKE9M06570 चेचिस नंबर MBLHA11ANE9M06490 कीमती 20,000 रूपये से ग्राम कुकदा बरात गया था, अपनी उक्त मोटर सायकल को ग्राम कुकदा में धनसाय सूर्यवंशी घर के सामने रोड किनारे खड़ी कर खाना खाने अंदर शादी घर चला गया था, रात्रि करीबन 02.00 से 02.30 बजे मध्य खाना खाकर वापस आकर देखा मो.सा. वहां पास नही था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लांक तोड़कर या खोलकर चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था । प्रकरण मे विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की एक धीरेन्द्र टंडन नामक व्यक्ति अपने किराये के मकान के पास चोरी की मोटर सायकल छिपाकर रखा हैं जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात दिशा निर्देश प्राप्त कर विशेष टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान उषा वस्त्रालय सीपत के पास मौके पर जाकर दंबिस देने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम धीरेन्द्र टंडन बताया जो घटना दिनांक को ग्राम कुकदा से एक मोटर सायकल एच एफ डीलक्स काले रंग का जिसका नंबर सीजी 10 डब्लू 6709 को चोरी कर अपने किराये के मकान में लाकर रखना एवं कुछ दिन बाद महामाया चौक बिलासपुर एवं गनियारी से काले रंग का पल्सर, एचएफ डीलक्स लाल काला रंग का एक प्लेटिना लाल काले रंग का चोरी किया था जिसको विक्की सूर्यवंशी पोंडी के पास पच्चीस हजार रूपये में बेचना तथा एक नग एचएफ डीलक्स काला लाल रंग का तथा एक नग प्लेटिना मोटर सायकल अब्दुल कलाम पोंडी खैरवार पारा को पांच हजार रूपया में बिक्री करना एवं मस्तुरी बाजार के पास से एक नग मोटर सायकल स्पलेंडर काला नीला रंग का तथा एक नग स्पलेंडर काला सफेद रंग को दुर्गेश खरे निवासी सीपत के पास आठ हजार रूपये में बिकी करना तथा एक सुपर स्पलेंडर सिल्वर काले रंग तथा एक यामहा काला सिल्वर रंग का प्रदीप सूर्यवंशी साकिन गुडी के पास दस हजार रूपये में बिकी करना इस तरह अलग अलग दिनों में कई जगहों में घूम घूम कर चोरी करना तथा गाडियो को विक्की, अब्दुल कलाम दुर्गेश खरे एवं प्रदीप सूर्यवंशी को बेचना तथा एक मोटर सायकल मै अपने पास अपने किराये के मकान के पास छिपाकर रखना बताया उक्त चोरी डिलक्स सीजी 10 डब्लू 6709 को अब्दुल कलाम निवासी खैरवार पारा के पास बिकी करना बताये जिससे विधीवत प्रार्थी पुरूषोत्तम से पहचान कार्यवाही कराया जो अपना मोटर सायकल होना बताया जिससे विधिवत अब्दुल कलाम पिता सुबरात उम्र 22 साल निवासी खैरवारपारा पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया हैं। जो आरोपी अब्दुल के खिलाफ अपराध धारा 411.34 भादवि का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी धीरेन्द्र टंडन अब्दुल कलाम को आज दिनॉक 10.12.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है। मोटर सायकल एचएफ

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक 1102 कौशल वस्त्रकार धीरज कश्यप प्रदीप सोनी चंद्रप्रकाश भारद्वाज साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप बलवीर सिंह आरक्षक सरफराज सुरेंद्र सिंह प्रशांत राठौर निखिल जाधव की विशेष भूमिका रही की विशेष भुमिका रही।

*अलग अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी करने वाले सातिर चोर एवं चोरी के मोटर सायकल खरीददारो को थाना सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

अलग अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी करने वाले सातिर चोर एवं चोरी के मोटर सायकल खरीददारो को थाना सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार | आरोपीगणों के कब्जे से कुल 09 नग मोटर सायकल जुमला कीमती 20,0000 रूपये को जप्त किया गया।

नाम आरोपी1- धीरेन्द्र टंडन पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 21 साल निवासी डंगनिया चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. हामु सीपत किराये का मकान थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. 2- जितेन्द्र उर्फ विक्की पिता सुमन प्रकाश उम्र 22 साल निवासी पोंडी थाना सीपत | 3- अब्दुल कलाम मोहम्मद पिता सुबरात उम्र 25 साल निवासी खैरवार पारा थाना सीपत 4- प्रदीप सूर्यवंशी पिता जीवराखन लाल उम्र 25 साल निवासी गुडी थाना सीपत | 5- दुर्गेश कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष उम्र 22 साल निवासी सीपत थाना सीपत

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 09.12.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि सीपत में धीरेन्द्र टंडन नामक आदमी अपने किराये की मकान के पास चोरी की मोटर सायकल छिपाकर रखा हैं जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात दिशा निर्देश प्राप्त कर विशेष टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान उषा वस्त्रालय सीपत के पास मौके पर जाकर दबिस देने पर एक व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर वह अपना नाग धीरेन्द्र टंडन पिता पुरुशोत्तम टंडन उम्र 21 साल साकिन डंगनिया चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. का होना बताया तथा वर्तमान में ग्राम सीपत में उषा वस्त्रालय के मालिक के मकान में किराये से रहना बताया तथा वह कई स्थानों में कई मोटर सायकल चोरी करने के बाद चोरी किये गये मोटर सायकल को जितेन्द्र, अब्दुल, प्रदीप, दुगेश को बेचना बताया तथा चोरी का एक मोटर सायकल को अपने पास रखना बताया जिसके द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिन पूर्व रायपूर राजकुमार कालेज के पास से एक टीवीएस कंपनी का अपाचे मोटर सायकल के पास से चोरी करना बताया जिसे घर के पास छिपाकर रखना बताया तथा अपने द्वारा चोरी किये गये ग्राम पोड़ी के जितेन्द उर्फ विक्की सूर्यवंशी निवासी पोडी के पास 1. पल्सर मोटर सायकल काले रंग का, एक एच एफ डिलक्स लाल काले व बाजाज प्लेटिना लाल काले रंग को 25,000 रूपये में बिक्री किया हूं तथा अब्दुल कलाम खैरवारा पारा पोडी के पास एक नग बाजाज प्लेटिना 5000 रूपये में बेचा हैं, तथा प्रदीप सूर्यवंशी निवासी गुडी के पास एक नग सुपर स्पेंलंडर काले नील रंग का तथा एक यामहा मोटर सायकल को 10,000 रूपये में बेचा हैं, तथा दुर्गेश कुमार के पास एक नग स्पेंलंडर काला नीला एवं एक नग स्पलेंडर काले सफेद रंग को 8000 रूपये में बेचा हैं तथा एक नग मो सा अपाचे नीला कलर को चोरी कर स्वयं अपने पास किराये के मकान में रखना, आरोपी धीरेन्द्र टंडन के निशानदेही पर आरोपीगण क्रमांक 02 से 05 को हिरासत में लेकर उनके बताये गये स्थान पर से क्रमशः जितेन्द्र उर्फ विक्की से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 व्ही 9052 चेचिस नंबर MD2AAOXYMOG47455 इंजन नंबर DHXCHG00362 कीमती 40,000 रूपय, 2. एक नग एचएफ डिलक्स लाल काले रंग का नंबर प्लेट नही हैं, चेचिस नंबर MBLHAR239HHG00978 इंजन नंबर HA11ENHHG01234 कीमती 25,000 रूपये, 3. एक नग बाजाज प्लेटिना लाल काले रंग का सीजी 10 एटी 6848 चेचिस नंबर इंजन नंबर घिसा हुआ हैं कीमती 23,000 रूपये तथा अब्दुल कलाम खैरवार पारा पोडी से एक नग प्लेटिना मोटर सायकल कमांक सीजी 13 जी 5720 चेचिस नंबर MD2DDDZZZPWC50163 इंजन नंबर DUMBPC90481 कीमती 22,000 रूपये तथा प्रदीप सूर्यवांशी निवासी गुडी के पास से एक नग मोटर सायकल 1. सुपर स्पेंलंडर सीलर काले रंग का कमांक सीजी 11 सीके 0375 चेचिस नंबर MPLIA05EGC9D12395 इंजन नंबर JA05EBC9D12438 कीमती 25,000 रूपये, एक नग यामहा काले सिल्वर रंग का मोटर सायकल सीजी 04 केए 1599 चेचिस नंबर ME154B031C2069580 इंजन नंबर 5483069361 कीमती 20,000 रूपये, व दुर्गेश कुमार निवासी सीपत के पास एक नग मोटर सायकल स्पेलेंडर काले नीले रंग क्रमांक सीजी 10 ई 4828 चेचिस नंबर 05F16CD6773 इंजन नंबर05 F15M02024 कीमती 23,000 रूपये, दुसरा एक नमः मोटर सायकल स्पेलेंडर काला सफेद रंग का नंबर प्लेट नहीं हैं, चेचिस नंबर MBHA103EHE70563 इंजन नंबर HA10ELEHE05486 कीमती 22,000 रूपये को बरामद कर उक्त 09 नग मोटर सायकल कुल जुमला कीमती 2,00000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर चुराई हुई संपत्ति का होना पाये जाने पर उक्त आरोपीगण को अपराध धारा 41 (1-4) जा.फौ., 379,411,34 भादवि के अंतर्गत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण धीरेन्द्र टण्डन, अब्दुल कलाम, जितेन्द्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी एवं दुर्गेश सूर्यवंशी को दिनांक 09.12.2023 को हिरासत में लिया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.12.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार आरक्षक प्रदीप सोनी धीरज कश्यप चंद्र प्रकाश भारद्वाज साइबरसेल प्रभारी कृष्णा साहू देवमून पुहुप बलवीर सिंह आरक्षक सरफराज निखिल जाधव प्रशांत राठौर सुरेंद्र सिंह की विशेष भुमिका रही।

.

*गुमशुदा दोनो बालिका को बरामद कर उनके माता-पिता को किया गया सुपुर्द।*

0

 

आशीष कश्यप बिलासपुर– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा बालिकाओं की पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में एक टीम बनाकर लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पतासाजी की जा रही है। इसी कड़ी में थाना के अप क्र. 441/23 धारा 363 भादवि में नाबालिक बालिका दिनांक 17-08-2023 को अपने घर से बिना बताये कही चली गई परिजनों कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर गुम बालिका की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान अपहृत बालिका का पता साजी हेतु अथक प्रयास किया जा रहा था कि अपहृत बालिका को मस्तुरी पुलिस टीम द्वारा सायबर टीम के सहयोग से पुणे से बरामद कर उसके माता पिता को सुपुर्दनामा मे दिया गया है। इसी तरह अप.क्र. 559/23 धारा 363 भादवि के गुम बालिका दिनांक 16-10-23 को बिना बताये घर से चली गई थी। नाबालिक पिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपहत बालिका को भी पुणे महाराष्ट्र से बरामद कर उसके माता पिता को सुपुर्दनामा में दिया गया है। अब तक थाना मस्तूरी से 10 बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेमन्त पाटले,आरक्षक रूपेश साहू,महिला आरक्षक चंदा यादव का विशेष योगदान रहा।

*मस्तूरी पुलिस ने चोरी के मामले मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह द्वारा जिले में हो रही चोरी की वारदातों में कमी लाने एवं चोरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक रबिन्द्र अनंत के नेतृत्व में चोरी के मामलो में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। थाना के अप क्र. 427/23 धारा धारा 457, 380, 34 भादवि के फरार आरोपी शेख जुबेर मोहम्मद पिता शेख शाबीर उम्र 20 साल साकिन दरीघाट थाना मस्तूरी को रात्रि में पेट्रोलिंग करते समयअपने गांव में होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए

बताया कि दिनांक 11-12/08/23 के दरमियानी रात अपने साथी आदर्श उर्फ भोलू कुरे के साथ सरस्वती इंटरप्राइजेश दुकान दर्रीघाट में चोरी करना स्वीकार कर बटवारा में प्राप्त सामान 7 नग सिलिंग पंखा, 2 नग कुलर का पंखा,। नग एडजास्ट पंखा में से एक आक्लर कंपनी का पंखा अपने घर में रखकर शेष सामान को घटना के 4-5 दिन बाद एनएच 49 रोड में एक अज्ञात ड्राइवर को 10000 रू में बेचकर चुराई संपत्ती की बिक्री रकम व बटवारे में प्राप्त 2000रू को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा चुराई संपत्ति में से अपने घर में रखे एक नग आक्सलर कंपनी के पंखा को समक्ष गवाह के अपने घर से निकाल कर पेश किया जिसे समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जिसके विरुद्ध सबुत अपराध पाये जाने में दिनांक 10-12-23 को गिरफ्तार माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*किराना दुकान मे फ्रीज़ के नाम से 10 हजार का ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार*

0

*किराना दुकान मे फ्रीज़ के नाम से 10 हजार का ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार*

नाम आरोपी – परविंद्र सिंह उर्फ़ जशमित सिंह उर्फ़ शामिसिंह पड़वार पिता शमशेर सिंह उम्र 34 सा राजीव गाँधी वार्ड मुड़वारा थाना सिटी कोतवाली जिला कटनी म प्र

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 21.06.2022 को ग्राम उपका मे प्रार्थी गजेंद्र जायसवाल के किराना दुकान मे कोको कोला और फ्रिज देने की बात पर 10 हजार की ठगी कर दिया जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सादर का अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया था.घटना के बारे मे वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया. मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी बिलासपुर जूना पारा मे फिर से छदम नाम से ठगी करने की फिराक मे घूम रहा है, सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमती अर्चना झा,श्रीमान अनुविभागीय

अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर आरोपी परविंद्र सिंह उर्फ़ जशमित सिंह उर्फ़ शामिसिंह पड़वार पिता शमशेर सिंह उम्र 34 सा राजीव गाँधी वार्ड मुड़वारा थाना सिटी कोतवाली जिला कटनी म प्र को आज दिनांक 11.12.23 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे ASI अशोक मिश्रा, आर. देवेंद्र शर्मा, रवि कवर, कौशल बिंझवार की विशेष योगदान रहा ।