* आरोपी मोनू कहरा उर्फ छोटू उम्र 27 वर्ष निवासी कहरापारा जांजगीर थाना जांजगीर*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (b), 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर**
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है *जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर अंकुश लाने के लिए* सायबर टीम/जांजगीर पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 07/12/23 को मुखबिर सूचना मिला की भीमा तालाब जांजगीर के पास में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा हुआ है सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके *आरोपी मोनू कहरा उम्र 27 वर्ष निवासी कहरापारा जांजगीर को पकडे जिसके कब्जे से 1.700 किलो ग्राम गांजा कीमती 10,000/रु एवं 585 नग नशीली टेबलेट कीमती 1248/रु एवं 170/रु नगदी बिक्री रकम को बरामद किया जाकर*। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B), 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना जाजंगीर में अपराध क्रमांक 844/23 कायम किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
*आरोपी मोनू कहरा उर्फ छोटू उम्र 27 वर्ष निवासी कहरापारा जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम से निरी. प्रवीण द्विवेदी, थाना जांजगीर से निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान एवम ASI मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप सायबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।
*आरोपी लवकेश राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर*
* आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी भुनेश्वर राठौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 03/06/22 को पुटपुरा फर्नीचर फैक्ट्री में कामप्रेशर बनाने गया था जो गांव *पुटपुरा का लवकेश राठौर शराब पीने के लिऐ पैसों की मांग करने लगा मना करने पर हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने लगा प्रार्थी द्वारा अपने परिजनों को बुलाया तो आरोपी के अन्य साथी भी आ गए और उनसे मारपीट करने लगे* । प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/2022 धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी *लवकेश राठौर घटना घटित कर फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की दिनांक 08.12.23 को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.12.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टाफ जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।
*35 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*
*आरोपी राजू कहरा उम्र 31 वर्ष निवासी कहरापारा जांजगीर*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में दिनांक 07/12/23 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की कहरापारा जांजगीर निवासी राजू कहरा काफी मात्रा में शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा हुआ है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से *एक झोला के अंदर 35 पाव देशी प्लेन शराब कुल 06.300 लीटर कुल कीमती ₹ 2800/ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 843/ 23 कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
*सर्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं शराब पीलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले 12 आरोपियों को जिले के अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट तहत की गई कार्यवाही*
*आरोपी*
*(01) सालिक राम उम्र 35 साल निवासी उदयपुर बुडगहन थाना बलौदा*
*(02) अनिकेत लहरे उम्र 19 साल निवासी भैंसो थाना पामगढ़*
*(03) शिवा सिंह उम्र 20 साल निवासी उदयबंद थाना जांजगीर*
*(04) सीता राम राठौर उम्र 58 साल निवासी सिवनी थाना चाम्पा*
*(10) रूपेश यादव उम्र 40 साल निवासी सोनसरी थाना मुलमुला*
*(11) कुमार दास मानिकपुरी उम्र 40 साल निवासी गोंदाडीह आरसमेटा थाना मुलमुला*
*(12) कृष्ण कांत साहू उम्र 42 साल निवासी सोनसरी थाना मुलमुला*
*आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 च (1) एवं 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *जिले में अवैध शराब बिधि तथा सार्वजनीक जगह पर शराब पीने एवं शराब पीलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरूद्ध अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में दिनांक 08.12.2023 को जिले के थाना / चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया
जिसमें *थाना बम्हनी4डीह* क्षेत्र में आरोपी सालिक राम धनुहार *थाना पामगढ़* क्षेत्र में अनिकेत लहरे *थाना जांजगीर* क्षेत्र में आरोपी शिवा सिंह *थाना चाम्पा* क्षेत्र में आरोपी सीता राम राठौर, हरी धीवर, राधेश्याम देवांगन *थाना अकलतरा* क्षेत्र में आरोपी धनीराम साण्डे, राम लाल सिंह *थाना मुलमुला* क्षेत्र में आरोपी संतोष दास मानिकपुरी, रूपेश यादव, कुमार दास मानिकपुरी, कृष्ण कांत साहू को *सार्वजनीक स्थानों पर शराब पीने पायें
जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग थाना में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।*
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि सुनील टैगोर एवं महिला प्रआर बालमती थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
* नाम आरोपी पुस्कर करियारे उम्र 25 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा*
* आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2) (N) 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 08.12.23 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम देवरी थाना सारागांव निवासी पुस्कर करियारे के द्वारा *शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करते आ रहा है, शादी करने की बात बोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है* की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 509/2023 धारा 376 (2) (N), 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान *आरोपी पुस्कर करियारे उम्र 25 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव को उसके सकुनत से घेरा बंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.12.2023 के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है* ।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, ASI सुनील टैगोर का सराहनीय योगदान रहा।
आशीष कश्यप बिलासपुर*शहर यातायात व्यवस्था एवं प्रबंध के अंतर्गत संचालित आईटीएमएस प्रोजेक्ट और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से चौक चौराहो की व्यवस्था देखने के साथ ही ऐसे वाहन चालक जो रेड सिग्नल जंप करते हैं एवम रॉन्ग साइड वाहन चलाते पाए जाते हैं, पर विशेष अभियान चलाया गया*
*इस संबंध में डी0एस0पी0 ट्रैफिक साहू ने बताया की यातायत के नियमो का उल्लंघन कर सिग्नल जंप करने वाले एवं रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों को चौक पर लगे “कैमरों” से देख कर एवम “पब्लिक एड्रेस सिस्टम में एनाउंस” के माध्यम से वाहन चिन्हांकित (ट्रेस) कर अगले चौक पर ट्रैफिक जवान द्वारा रोका जाकर चलान काटे गए, साथ ही साथ 240 ऐसे वाहन चालक जिन्होंने यातायात का उल्लंघन किए, उन्हे पोस्ट आफिस के मध्यम से उनके निवास स्थान के पते पर ई-चलान नोटिस भेजी गई।अभियान महामाया चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग,अग्रसेन चौक, नेहरू चौक, में विशेष अभियान के अन्तर्गत रेड सिग्नल ,रॉन्ग साइड में 63 वाहनों पर कार्यवाही करते 18,900/-का चलान काटा गया।*
*विशेष अभियान के साथ ही रेंडम चलानी में आज सहायक उप निरीक्षक डी0डी0 सिंह की टीम द्वारा कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर युक्त 25 बुलेट पर विशेष कार्यवाही की गई, जिसमें अन्य धाराओं के साथ यातायात पुलिस द्वारा कुल 189 वाहनों पर कार्यवाही करते 61,200 रु0 का चलान काटा गया एवम मा0न्यायालय में 16 प्रकरण में 32,00/- का चलान काटा गया।*
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
🔶 *01 नाबालिक लड़की को परिजनों के द्वारा रखने से इनकार करने पर सीडब्लुसी बिलासपुर भेजा गया* 🔶 *एक नाबालिक लड़की को किया गया उसके परिजनों को सुपुर्द*
आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है।
01. प्रार्थी दिनांक 07.07.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.07.2023 इसकी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी दौरान पतासाजी के आज दिनांक 08.12.2023 को कापन जांजगीर चांपा में अपहृत बालिका की होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर आज दिनांक को ही उक्त नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर चली जाना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
02.दिनांक 06.07.2023 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल 1 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 583/23 धारा 363 भा.द.वी. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। उक्त अपहृता का पुणे महाराष्ट्र में पता चलने पर पुलिस टीम भेज कर उक्त नाबालिक बालिका को आरोपी संजय नेताम पिता स्वर्गीय अजीतराम उम्र 23 साल साकिन टांडा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) के कब्जे से दिनांक 06.12.2023 को बरामद कर थाना कोटा लाया गया। उक्त आरोपी संजय नेताम के द्वारा अपराध धारा सबूत का पाए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अपहृत बालिका को परिजनों के द्वारा रखने से इनकार करने पर सीडब्ल्यूसी बिलासपुर भेजी गयी। मामले में विवेचना जारी है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग,उ.नि. ओंकारधर दीवान, स.उ.नि. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर.प्रवीण पांडे, म.आर. योगिता केंवट,आर. संजय कश्यप तथा थाना बिल्हा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही ♦️सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, मैदान आदि में शराब पीने लोगों पर की गई 127 कार्यवाहियां ♦️ढाबा/होटल वालों को किया गया चेक तथा शराब पिलाने वाले 5 होटल/ढाबे वालों पर भी की गई कार्यवाही ♦️असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना,अपराधों में कमी लाना, गुंडागर्दी कम करना तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाना है उद्देश्य
आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 08.12.23 को जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, खुले मैदान में, चौक-चौराहों पर शराब पीने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इसके साथ ही सभी होटल तथा ढाबा संचालकों को चेक किया गया है तथा ऐसे होटल/ढाबा संचालक जो अपने परिसर में शराब पिलाने का काम
करते हैं उन पर भी कार्रवाई की गई। इस क्रम में शहरी क्षेत्र में खुले में शराब पीने वालों के ऊपर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 104 कार्यवाहियां की गई हैं, वहीं 5 ऐसे होटल/ढाबा संचालकों पर कार्यवाही की गयी है जो शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी खुले में शराब पीने वालों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 23 कार्यवाहियां की गई हैं। जिले को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी ही कार्यवाहियां जारी रहेंगी। उक्त कार्यवाही में सभी थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।