Home Blog Page 769

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में किया कार्यभार ग्रहण*

0

*घर लौटने पर मां, पत्नी सहित परिजनों ने किया स्वागत*

रायपुर/// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण उपरांत मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यभार ग्रहण के उपरांत राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, धर्मपत्नी सहित परिजनों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफ़रनामा*

0

*कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली*

रायपुर, / कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विधायक श्री विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है।

श्री विजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। श्री शर्मा मूलतः कवर्धा के निवासी है। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को एक किसान परिवार में हुआ।

भौतिकशास्त्र में स्नातकोत्तर श्री विजय शर्मा ने इसके साथ ही इंग्लिश लेग्वेज में डिप्लोमा लिया। श्री शर्मा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में कदम रख लिया था। डिप्टी सीएम बने श्री शर्मा क्रिकेट, पर्यटन, कविता पाठ एवं भाषण में गहन रुचि रखते हैं। क्रिकेट में वे राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं और एथलेटिक्स में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं।

श्री शर्मा निरंतर क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से रखते आये हैं तथा सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण का कार्य करते आये हैं।

खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गंभीर रुचि रखते हैं। पर्यटन और अध्ययन उन्हें प्रिय है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ रखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, राज्यसभा सांसद श्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी हजारों लोग बनें।

*मुख्यमंत्री ने जवान श्री कमलेश साहू की शहादत को किया नमन*

0

*परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान श्री कमलेश साहू की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी श्री विनय कुमार के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे:- कांग्रेस*

0

0. भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान कर्जमाफी का वायदा किया था।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कांग्रेस ने मांग किया कि भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख तक के कर्जा माफ करने की घोषणा करें प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था इस संबध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था भाजपा नेता विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियों भी शोसल मीडिया में वायरल है जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे है विजय शर्मा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक है ऐसी संभावना भी बतायी जा रही है कि वे भाजपा के सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जा रहे है उन्होंने चुनाव के दौरान कवर्धा की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा अब भाजपा की सरकार बन गयी है किसान अपेक्षा कर रहे है कि विजय शर्मा पहले कैबिनेट के बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कराये कि 2 लाख तक किसानों का कर्जा माफ होगा जैसा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अनेक सभा में भाजपा ने जनता से वायदा किया था।

—————————————-

*लाश देख पुलिस भी हैरान,पति ने पत्नी को दी ऐसी खौफनाक मौत*

0

चिक्कमगलुरु। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खाने में साइनाइड मिला दिया, जिसे खाकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दर्शन के रूप में हुई है। दर्शन की पत्नी श्वेता जिले के गोनीबीडु पुलिस थाना क्षेत्र के गांव देववृंदा में अपने आवास पर मृत पाई गई। महिला के माता-पिता को तब संदेह हुआ जब उन्होंने उनके आने से पहले अंतिम संस्कार करने की कोशिश की।

दर्शन ने इसे आत्महत्या के मामले के रूप में पेश करने का प्रयास किया था। उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने सिरिंज से खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया और खुद की जान ले ली। बाद में उसने दावा किया कि श्वेता को दिल का दौरा पड़ा था। मृतका के माता-पिता को संदेह था कि आरोपी (पति) ने श्वेता की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यह दिल का दौरा पड़ने का मामला नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, श्वेता और आरोपी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे और तीन साल पहले उन्होंने शादी की थी। हालांकि, दर्शन का हाल ही में अपने कार्यस्थल पर एक अफेयर शुरू हो गया था। अफेयर के बारे में पता चलने के बाद श्वेता ने पति की प्रेमिका को फोन किया था और उसे अपने पति के साथ अफेयर जारी न रखने की चेतावनी दी थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसे खत्म करने की योजना बनाई थी। उसने रागी बॉल में साइनाइड मिलाकर उसे दे दिया था। इसे खाने के बाद श्वेता की मौत हो गई थी।

*नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*नाबालिक बालिका से दुष्कर्म कर छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर फरार हो गया था आरोपी, जिला भरूच गुजरात से आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

*आरोपी के विरुद्ध थाना बोडला में अपराध क्रमांक-297/2023 धारा 376,376(2),341,342,506 भा.द.वि.,4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाने में दर्ज प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना बोडला के अपराध क्रमांक 297/23 धारा 376,376(2),341,342,506 भादवि,4,6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। कि दिनांक- 06.11.23 को नाबालिक पीड़िता अपने घर से अपने रिश्तेदार के घर जान के लिए चिल्पी से बस बैठकर चोरभठ्ठी आ रही थी। इसी दौरान आरोपी श्यामलाल पिता वीरन राम धुर्वे ग्राम चोरभठ्ठी के द्वारा नाबालिक पीडिता को अकेला देख कर, रास्ता रोक, पीडिता को जांन से मारने की धमकी देकर बंधक बना कर जबरदस्ती दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी के पता तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बोडला द्वारा टीम गठित कर लगातार फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर गुजरात में छुपा हुआ है। सूचना के तस्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा दीगर राज्य गुजरात

पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा भरूच, देहज गुजरात से आरोपी श्यामलाल उर्फ छोटू धुर्वे पिता वीरन धुर्वे को दहेज जिला भरूच गुजरात से पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिसे गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक -11.12.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त् कार्यवाही में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना बोडला प्रभारी निरीक्षक श्री व्यासनारायण चुरेंद्र के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप.निरीक्षक राजेश्वर ठाकुर, स.उ.नि. गोविंद चंद्रवंशी, प्र0आर0 422 नन्हेसिंह नेताम, आर0 164 अमन वाहने एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप. निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी का सराहनीय योगदान रहा है।

*एस एन जी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मानवाधिकार विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन*

0

मुंगेली:-शा एस एन जी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य डा रजत दवे के मार्गदर्शन एवम निर्देशन में मानवाधिकार विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो एस के तिग्गा शा नवीन कन्या महाविद्यालय मुंगेली से आमंत्रित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य वक्ता प्राचार्य, मुख्य वक्ता, व विभागाध्यक्ष और प्राध्यापको का स्वागत किया गया तपश्चात प्रो एम आर पटेल द्वारा अगली कड़ी में प्राचार्य महोदय को

आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया गयाध् कार्यक्रम का संचालन प्रो अशोक कुमार गुप्ता द्वारा करते हुए प्रो एस के तिग्गा को व्यख्यान हेतु आमंत्रित किया गया जिन्होंने मानवाधिकार की आवश्यकता, आयोग की स्थापना का उद्देश्य, इसके लाभ हानि चुनौतिया व आगे की राह पर विभिन्न आयाम पर केस स्टडी के माध्यम से चर्चा की गई अंतिम कड़ी में एम ए राजनीति विज्ञान की छात्रा मुस्कान सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम में प्रो पी के देवांगन डॉ एम के मिश्रा प्रो जे पी उपाध्याय प्रो ब्रजेश उपाध्याय प्रो गोचंद पटेल प्रो एम राजपूत लाइब्रेरियन रंजीत कुमार व एम ए राजनीति विज्ञान के सीनियर छात्र राहुल मल्लाह व छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले को मंत्री बनाये जाने को लेकर देवांगन समाज मे किया मांग*

0

मुंगेली// देवांगन समाज द्वारा मुंगेली विधानसभा के विधायक पुन्नू लाल मोहले को मंत्री बनाये जाने को लेकर मांग उठाई जा रही है ,देवांगन समाज के लोगों ने बैठक लेकर यह मांग उठाया है। देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा कि पुन्नूलाल मोहले चार बार के सांसद,6 बार विधायक ,2 बार मंत्री और अब 7 वी बार विधायक चुनकर आये है। राजनीति के अपराजेय योद्धा व प्रदेश में बड़ा चेहरा होने के साथ ही बेहद शांत स्वभाव के पुन्नूलाल मोहले प्रदेश में जब भाजपा की सरकार काबिज थी तब बीते दो कार्यकाल राज्य मंत्रिमंडल का प्रमुख चेहरा रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ ही प्रदेश की राजनीति में सभी वर्गों में उनका तालमेल काफी अच्छा है ।पुराना व अनुभवी चेहरा होने के कारण सभी वर्ग के बीच उनको मंत्री बनाये जाने पर एक अच्छा संदेश भी जाएगा।

*कांग्रेसियों का राजनीतिक कचरा साफ करने का संकेत देते भाजपाई*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-विगत 5 सालों में कांग्रेस सरकार के द्वारा जो प्रदेश में एवं बिलासपुर में जो राजनीतिक गंदगी की गई और कचरा फैलाया गया है उसे सांकेतिक रूप से साफ करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा अंबेडकर चौक जीडीसी के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें अंबेडकर जी की मूर्ति एवं आसपास की गंदगी को कार्यकर्ताओं के द्वारा साफ किया गया और पुनः मोदी जी एवम अमर भईया के मार्गदर्शन में स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाया गया तथा साथ ही सांकेतिक रूप से संदेश दिया गया की कांग्रेस के द्वारा जो भी कचरा और गंदगी फैलायी गई है उसे लगातार भारतीय जनता पार्टी इसी तरह स्वच्छताअभियान चला कर साफ करने का काम निरंतर करते रहेगी एवम बिलासपुर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का सार्थक प्रयास सदैव करते रहेगी। इसमें प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे ,धीरेंद्र केसरवानी , नारायण गोस्वामी , अमित तिवारी, नवीन मसीह, बरकाती जी,विष्णु सोनी, शोभा कश्यप, मीना गोस्वामी, स्नेह लता शर्मा ,कविता वर्मा , रीना गोस्वामी, सुब्बाराव, नीरज वर्मा , मनोज कश्यप ,प्रशांत कश्यप, सिकंदर खान,शिव पटेल, रत्तू उर्मलिया,परेश गुप्ता, मोनू रजक, रवि वर्मा , देव शर्मा आदि उपस्थित रहे

*ऋषभ तिवारी बने मानवाधिकार संघ के जिला प्रभारी*

0

मुंगेली //मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम मुंगेली में समस्त पदाधिकारियो के द्वारा कम्बल और फल वितरण समारोह मनाया गया और नये पदाधिकारियो की नियुक्ति की गयी । कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश वैष्णव महिला प्रदेश अध्यक्ष बिन्दु यादव उपस्थित रहे जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम कन्तेली के ऋषभ तिवारी को जिला प्रभारी के पद पर मानवाधिकार संघ में नियुक्त किया गया । इस दौरान तिवारी ने कहा संघ के तरफ से दिये गये कार्यों को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूँगा। उन्होंने कहा कि हमेशा समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहने और अत्याचार हिंसा के विरूद्ध आवाज को बुलंद करने की बात कही।