Home Blog Page 768

*नाबालिक बालिका को चाकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ कर दैहिक शोषण करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष निवासी सरखो चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 354, 511 भादवि 4, 8 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 13.12.2023 को शाम को घर पर अकेली थी तभी आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी उम्र 43 वर्ष साकिन सरखों द्वारा चाकलेट दूंगा कहकर अपने घर ले गया, छेड़छाड़ करते हुए, दैहिक शोषण करने का प्रयास किया गया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 860/2023 धारा 376, 354, 511भादवी धारा 4, 8 पॉक्सो अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया।

विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनाक 14/12/23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, आरक्षक शैलेंद्र राठौर, चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*उपमुख्यमंत्री ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि शहीद के पिता से गले लगकर व्यक्त की सांत्वना पूरे क्षेत्र में है शोक की लहर*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…….
सक्ती / विगत दिवस बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे सपूत श्री कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आज छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पिता से गले लगकर सांत्वना व्यक्त की। श्री कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता श्री मुंगेश्वर साहू, माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी श्रीमती वृंदाबाई साहू समेत शहीद की बड़ी बहन श्रीमती कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई श्री यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को इस दर्द को सहने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शहीद श्री कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है, उनकी शहादत को नमन है। इसके साथ ही विधायक श्री केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, श्री कृष्ण कांत चंद्रा, श्री निर्मल सिंहा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

*चलती कार में 10 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार…पढ़िये पूरा मामला*

0

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में 10 दिसंबर को घर से दूर बारात देखने पहुंची एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ एक बुजुर्ग और एक युवक ने चलती कार में गैंगरेप किया और फिर बच्ची को झाड़ियां के पास छोड़ फरार हो गए थे। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने इस मामले में गुरुवार की सुबह एक आरोपी जिसकी उम्र 58 साल है उसे गिरफ्तार किया था। उसकी सूचना के आधार पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब दूसरे आरोपी को वारदात वाली जगह पर ले गई तो उसने एक पुलिसवाले से उनकी पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की थी। जिसमें पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली से आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।दरअसल, 10 दिसंबर की हुई घटना के बाद डरी सहमी बच्ची रात में घर आकर सो गई। अगली सुबह यानी 11 दिसंबर को उसने मां को पूरा मामला बताया। पीड़ित परिवार ने 12 दिसंबर की रात को लोनी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जाकिर और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में नाजिम के दोनों पैरों में गोली लगी है।

लोनी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला शादी समारोहों में काम करके परिवार चलाती है। 10 दिसंबर की शाम 6 बजे महिला की 10 साल की बेटी राशिद अली गेट के पास एक बारात देखने के लिए गई थी। इसी दौरान ईको कार सवार दो लोग वहां पहुंचे और घर छोड़ने के बहाने बच्ची को कार में बैठा लिया। इसके बाद लोनी-निठोरा मार्ग पर दोनों ने दरिंदगी की।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जाकिर की उम्र करीब 58 साल है, वो फिलहाल कुछ काम नहीं करता है। जबकि, दूसरा आरोपी 32 साल का है और अपने रिश्तेदार की ईको गाड़ी चलाता है। इसी गाड़ी में बच्ची से दुष्कर्म हुआ है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में गुरुवार सुबह एक आरोपी जाकिर की गिरफ्तारी कर ली गई। जाकिर से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी की पहचान नाजिम के रूप में हुई। नाजिम को पुलिस गिरफ्तार करके घटनास्थल पर सीन री-क्रिएट कराने के लिए लाई थी। इसी दौरान वो सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें नाजिम के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है।

 

 

 

*सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज,एक लाख रुपया का लगा जुर्माना*

0

छत्तीसगढ़:-कोयला लेव्ही के मामले में सालभर से जेल में निरुद्ध सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया।जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ईडी की कार्यवाही के विधिक अधिकारों को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में पेश याचिका में कहा है कि याचिकाकर्ता महिला है, और उसके छोटे बच्चे हैं. मामले की सुनवाई में लंबा समय लगना है, इसलिए उसे ज़मानत दी जाए. इसके पहले हाईकोर्ट सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर चुका है.

*श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव में उत्सुकता और उत्साह का माहौल*

0

*पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन*

*गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत*

रायपुर / छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।
मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

*Shri Vishnu Deo Sai pays tribute to former Prime Minister Shri Atal Bihari Vajpayee and freedom fighter Shaheed Veer Narayan Singh, before taking the oath of office*

0

*Chief Minister remembered the contribution of late Shri Atal Bihari Vajpayee in formation of Chhattisgarh state and the sacrifices of Shaheed Veer Narayan Singh for Chhattisgarh Mahtari*

Raipur, / Before heading for the oath-taking ceremony scheduled today, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to two great personas and commemorated their significant contributions towards the state of Chhattisgarh. In the morning, Chief Minister Shri Sai reached Avanti Vihar ATM chowk and garlanded the statue of former Prime Minister Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee, the pioneer of Chhattisgarh state. Later, Shri Sai reached Jai Stambh Chowk and garlanded the statue of Chhattisgarh’s first freedom fighter Shaheed Veer Narayan Singh and paid tribute to his dedication and sacrifices for Chhattisgarh Mahtari.

With the determination and efforts of the former Prime Minister late Atal Bihari Vajpayee, Chhattisgarh state was carved out of Madhya Pradesh on 1 November 2000. Shri Atal Bihari Vajpayee had decided in the year 1990 itself that Chhattisgarh region should be declared a state, separate from Madhya Pradesh. Shri Vajpayee admired Chhattisgarh for its tribal culture and forest resources. It is noteworthy that the demand for Chhattisgarh state was being raised since year 1965, but it was eventually met by the government of Prime Minister Shri Atal Bihari Vajpayee in year 2000.

Chhattisgarh’s first freedom fighter Shaheed Veernarayan Singh was a tribal hero who sacrificed his life for Chhattisgarh Mahtari. He was born in 1795 in a zamindar family of Sonakhan. Veer Narayan Singh is an important name among the martyrs who sacrificed their lives in the freedom struggle of 1857. He fought valiantly against the British rule to save poor from starvation during the severe famine of 1856. He formed an army of gunmen and fought bravely against the oppression of British rulers. To curb the rebellion, British administration imprisoned Veer Narayan Singh through diplomacy and hanged him to death on 10 December 1857, after trial. The struggle and sacrifices of Shaheed Veer Narayan Singh for the motherland will continue to inspire us for generations to come. To commemorate his contribution, State Government has established “Shaheed Veer Narayan Singh Samman” for excellent work in the field of upliftment of tribal and backward classes.

*Prime Minister Mr. Narendra Modi received a warm welcome at Raipur Airport*

0

Raipur*Prime Minister Mr. Narendra Modi received a warm welcome at Raipur Airport. Rajya Sabha MP Ms. Saroj Pandey, MP Mr. Santosh Pandey, Director General of Police Mr. Ashok Juneja, Principal Secretary Mr. Manoj Pingua, Collector Dr. Sarveshwar Bhure, SSP Mr. Prashant Agrawal and other distinguished public representatives were present at the airport*

*मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्रीय मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों के प्रति आभार प्रकट किया*

0

*नई सरकार की केबिनेट की प्रथम बैठक 14 दिसम्बर को*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सांसदों विधायकगणों और पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित वरिष्ठजनों और हजारों की संख्या में प्रदेश से आए लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि नई सरकार की प्रथम केबिनेट की बैठक 14 दिसम्बर को आयोजित होगी। इसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद आज मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद आज प्रथम दिवस काम-काज शुरू किया।

*अधिवक्ता से उपमुख्यमंत्री तक का सफर, लोकसभा में छत्तीसगढ़ की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव*

0

रायपुर, / आज साइंस कालेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक श्री अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही श्री साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। श्री साव साहू समाज से आते है। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ। वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। श्री साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है।

*Chief Minister Mr. Vishnu Deo Sai expresses gratitude to Prime Minister Mr. Narendra Modi, Union Ministers, various public representatives, and people for attending the oath-taking ceremony*

0

*CM Mr. Sai will hold the first cabinet meeting on December 14*

Raipur, //Chief Minister Mr. Vishnu Deo Sai expressed heartfelt gratitude to Prime Minister Mr. Narendra Modi, Union Minister of Home Affairs Mr. Amit Shah, various Union Ministers, Chief Ministers of various states, various public representatives, MPs, and MLAs to attend his oath-taking ceremony. He also expressed gratitude to the thousands of people for attending the oath-taking ceremony and all voters of Chhattisgarh.

The Chief Minister further announced the cabinet meeting for the new government will be held on December 14, followed by introductory sessions with senior officials and secretaries and a press conference.