Home Blog Page 767

*छात्रों के लिए एकदिवसीय सेमीनार आयोजित*

0

*परीक्षा से भयमुक्त रहने दिए गए टिप्स*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय तिलकनगर में छात्रों के लिए एक दिवसीय सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार में शासकीय कन्या हाई स्कूल बैमा के प्राचार्य डॉ. आर.के. गौराहा के द्वारा ’’पढ़े तो कैसे पढ़े’’ विषय पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के छात्रों को जानकारी दी गई है। सेमिनार छात्रों के लिए काफी लाभदायी एवं प्रभावी रहा। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से भय को किस प्रकार दूर किया जा सकता हैं इस पर भी प्रकाश डाला गया। सेमीनार में छात्रों के अलावा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी के शिक्षक एवं संस्था के प्राचार्य श्री आर.के.चारी उपस्थित रहे।

*पीएम नरेंद्र मोदी 16 को हरी झंडी दिखाकर करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ*

0

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि और सभी विधायक होंगे अतिथि

बिलासपुर में 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगी यात्रा, छूटे हुए हितग्राहियों को मिलेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग स्थानों में लगेगा शिविर,16 दिसंबर को मुंगेली नाका मैदान में शिविर

कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर ने की नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

आशीष कश्यप बिलासपुर, / केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे देश में पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व पहल करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। इस अभियान के तीसरे चरण में पीएम नरेंद्र मोदी कल वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर सहित राज्य में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शहर के मुंगेली नाका स्थित मैदान में किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मौजूद रहेंगे । विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, बेलतारा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया शामिल होंगे। इस यात्रा के तहत 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों में दो शिविर का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के पहले दिन याने 16 दिसंबर को शिविर दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा । इस शिविर के माध्यम से वे नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, वे इन योजनाओं के लिए आवेदन देंगे और योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित होंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित शिविर स्थल पर आम नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किया जाएगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। जिसके तहत 16 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक यह वैन बिलासपुर शहर में रहेगी इस वैन में ऑडियो विजुअल, ब्रोशर, पॉम्पलेट, बुकलेट उपलब्ध रहेंगे जिनके माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन योजनाओं में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला,पीएम आवास योजना,स्टार्टअप योजना,मुद्रा लोन जैसी अन्य योजनाएं शामिल है। शिविर में हितग्राही मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से लाभान्वित होने का अपना अनुभव भी साझा करेंगे। शिविर स्थल में कोई भी व्यक्ति अपनी शुगर, बीपी की जांच करा सकता है। टी.बी. स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जो अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है वे मौके पर बनवा सकते है। पीएम उज्जवला (रसोई गैस) के लिए नामांकन भी कराया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों की सूची की पोर्टल में एंट्री भी की जानी है। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी-

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।
ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।

*संभाग आयुक्त श्री के डी कुंजाम ने किया धान उपार्जन केंद्र खटोला, कोटगढ़ एवं जावलपुर का निरीक्षण*

0

किसानों से चर्चा कर ली सुविधाओं की जानकारी
शासन के नियमानुसार धान क्रय करने के दिए निर्देश

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:…….

जांजगीर-चांपा/ शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी का जायजा लेने संभाग आयुक्त श्री के डी कुंजाम धान उपार्जन केंद्र खटोला, कोटगढ़ एवं जावलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की संख्या, धान की गुणवत्ता, बारदाना की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की और उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि उपार्जन केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। संभागायुक्त ने धान खरीदी प्रभारी को शासन के निर्देशानुसार निर्धारित मात्रा में धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय पर तौल एवं बारदाना वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलना चाहिए और किसानों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होने धान के उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*भाजपा की धोखेबाजी शुरू मोदी की गारंटी सरकार बनने के तुरंत बाद लागू करने का वादा था, अब 5 साल की बात कर रहे:- कांग्रेस*

0

भाजपा की धोखेबाजी शुरू मोदी की गारंटी सरकार बनने के तुरंत बाद लागू करने का वादा था, अब 5 साल की बात कर रहे:- कांग्रेस

0. 21 क्विंटल प्रति एकड़ तथा 3100 रू. में धान खरीदी एकमुश्त भुगतान पर मंत्रिमंडल में कोई फैसला न होना किसानों से धोखा।

0. 2 लाख तक ऋण माफी पर भी केबिनेट में कोई निर्णय नहीं महतारी वंदन के 1000 रू. प्रतिमाह पर भी भाजपा सरकार ने निर्णय नहीं लिया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार की पहली ही केबिनेट की बैठक के निर्णयों से छत्तीसगढ़ की जनता को निराशा हुई प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य में धान खरीदी शुरू है भाजपा ने वायदा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रू. के भाव में धान की खरीदी करेंगे साथ ही भाजपा ने वायदा किया था धान खरीदी केन्द्रों में गांव में ही एकमुश्त नगद भुगतान किया जायेगा लेकिन केबिनेट की बैठक में इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया यह ऐसा विषय है जिसमें तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता है जब धान खरीदी केंद्रों में 21 क्विंटल के आधार पर निर्णय नहीं पहुंचेगा 3100 के मूल्य तथा नगद भुगतान की व्यवस्था नहीं होगी तो किसानों के इस वायदे का क्या होगा प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने किसानों का 2 लाख तक कर्जामाफ का वायदा भी किया था इस संबंध में विजय शर्मा का प्रचार का अनेक वीडियों सोशल मीडिया में भी वायरल है, जिसमें वे 2 लाख तक कर्ज माफी करने का वायदा कर रहे है केबिनेट में उसके बारे में भी कोई फैसला नहीं हुआ किसानों से लिकिंग में कर्जा वसूली शुरू है कर्ज माफी पर तुरंत आदेश की जरूरत है ताकि किसानों से वसूली बंद हो प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों से फार्म भरवा कर सरकार बनते ही 1000 रू. प्रति माह, साल में 12000 रू महतारी वंदन के तहत देने का वायदा किया था लेकिन केबिनेट में इस पर भी निर्णय नहीं हुआ साथ ही 500 रू. सिलेंडर पर भी केबिनेट में विचार नहीं हुआ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहली ही बैठक में भाजपा की सरकार ने वायदाखिलाफी के लिये जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है चुनाव के पहले सरकार बनते ही मोदी की गारंटी लागू करने का वायदा किया था अब कह रहे पांच साल में गारंटी लागू करेंगे कोई सरकार 24 घंटे में ही अपने वायदे से मुकर जायेगी इसका बड़ा उदाहरण भाजपा की सरकार ने पेश किया।

—————————————-

*सांसद ने रेल मंत्री से की मुलाक़ात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर की चर्चा*

0

0. रेल मंत्री ने डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने को लेकर दिया आश्वासन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाक़ात की उन्होंने मंत्री से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर चर्चा कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया जिस पर रेल मंत्री ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी यह केंद्र सरकार व राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय इसका शिलान्यास भी किया गया था रेलवे लाइन के विकास हेतु भू-अधिग्रहण राज्यांश हेतु स्थानीय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है गत पांच वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जो उक्त मामले पर उदासीन बनी रही कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया जबकि केंद्र सरकार ने अपनी सभी प्रक्रिया पूरी कर दी थी रेल मंत्रालय से सर्वे व प्रारंभिक कार्य हेतु प्राप्त 500 करोड़ में से एक पैसा भी तत्कालीन राज्य सरकार ने खर्च नहीं किया उदासीनता और कर्तव्यहीनता का उदाहरण देखिए कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रगति के पथ पर रोड़े अटकने में कोई भी कमी नहीं की। समस्त बिंदुओं से अवगत कराने पर रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र की उन्नति व विकास हेतु किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी सांसद पांडेय ने बिलासपुर से जोधपुर तक चलने वाली ट्रेन भगत की कोठी (18243-44) एवं बिलासपुर से नागपुर के मध्य चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन (20825-26) का डोंगरगढ़ में ठहराव एवं पूरी-गांधीधाम (22973-74) व पूरी-अजमेर (18421-22) का राजनांदगांव में ठहराव हेतु मांग पत्र सौपा। जिस पर मंत्री ने परीक्षण कर ठहराव की आवश्यक व्यवस्था करने आश्वासन दिया है।

—————————————-

*अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने जिले के पात्र युवाओं के लिए प्रशासन द्वारा बस की गई है व्यवस्था*

0

*अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने जिले के पात्र युवाओं के लिए प्रशासन द्वारा बस की गई है व्यवस्था*

*जिला पंचायत परिसर से शाम शाम 05 बजे पात्र युवाओं को लेकर बस होगी रवाना*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा 15 दिसम्बर 2023/ भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की सामान्य प्रवेश (सीईई) परीक्षा में उत्तीर्ण कोरबा जिले के युवाओं हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाइन खोखराभांठा में आयोजित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा रैली में शामिल होने वाले युवाओं के आवागमन की सुविधा हेतु बस की व्यवस्था की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 15 दिसम्बर शाम 05 बजे जिला पंचायत परिसर से बस पात्र युवाओं को लेकर जांजगीर चाम्पा जिले के लिए रवाना होगी। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय पर जिला पंचायत प्राँगढ़ में उपस्थित होकर परिवहन सुविधा का लाभ ले सकते है।

*ताइक्वांडो एकेडमी के बच्चों ने जीते 16 गोल्ड मैडल जिसमें गजेंद्र खत्री की पुत्री भव्या खत्री भी शामिल*

0

*ताइक्वांडो एकेडमी के बच्चों ने जीते 16 गोल्ड मैडल जिसमें गजेंद्र खत्री की पुत्री भव्या खत्री भी शामिल*

मुंगेली:- सातवीं… राज्यस्तरीय ताइक्वांडो
प्रतियोगिता में ताइक्वांडो अकादमी लोरमी के दस बच्चों ने ।6 मैडल जीते।

इनमें ताइक्वांड 5 में मुस्कान अनंत,भव्या खत्री, श्रीयांस कश्यप ,शिवा निर्मलकर, देवराज अनंत, कविता ध्रुव, खुशी कश्यप,वैष्णवी गुप्ता, गोमती निषाद, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को
गौरवान्वित किया।

** देवरीखुर्द स्थित सूने मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला विधि से संघर्षरत बालक को तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार*

0

** देवरीखुर्द स्थित सूने मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला विधि से संघर्षरत बालक को तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार

** विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवर व चांदी का हाथी किया गया जप्त

** विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रवेन्द्र बुंदेला निवासी देवरीखुर्द के द्वारा दिनांक 10.10.2023 को अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास से अलमारी का लॉकर तोडकर उसके रखे सोने चांदी के जेवर नगदी रकम एवं चांदी का हाथी के चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 526 / 2023 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह(भापुर्स) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) को दी गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर विधि से संघर्षरत बालक को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से चोरी गये चांदी का हाथी 1 नग चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, सोने का टॉप्स 02 नग सोने की फुल्ली जप्त किया गया है। उक्त विधि से संघर्षरत बालक लगातार चोरी कर रहा है जिसे रोकने के उद्देश्य से माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशो को ध्यान में रखकर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर उनि. दिनेश पुरैना उनि. कमल नारायण शर्मा , आरक्षक अजय शर्मा, अनूप किण्डो लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।

*अंतर जिला ट्रेलर वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।*

0

*▪️गिरोह के 04 मुख्य आरोपी एवं 02 खरीददार गिरफ्तार।*
▪️ *आरोपियों द्वारा जिले में टीपी नगर, स्याहीमुड़ी दर्री तथा दीपका क्षेत्र से 04 वाहनों को बनाया निशाना।*
*▪️कोरबा पुलिस व सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही*

जिले के अन्य थाना दर्री में अपराध क्रमांक 132/23 धारा 379 भादवि, थाना दीपका का अपराध क्रमांक 408/23 धारा 379 भादवि दर्ज है

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-दिनांक 06.12.2023 को प्रार्थी मोह० मंसूर अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.12. 2023 को रात्रि करीब 09:30 बजे से दिनांक 04.12.2023 के सुबह 06:00 बजे के मध्य टीपी नगर महिन्द्रा शोरुम के सामने रोड किनारे से कोई अज्ञात व्यक्ति इसके पुराना ट्रेलर वाहन कमांक सीजी 12 एस 1305 जिसका इंजन नंबर 11E63136622 एवं चेचिस नंबर MAT44721283E13371 जिसे चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 545/2023 धारा 379 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा कि मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे तत्काल त्वरित

कार्यवाही करने व अज्ञात आरोपी की धरपकड़ हेतु चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरी. नवीन पटेल एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी एवम साईबर सेल कोरबा टीम को आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी सीएसइबी एवं सायबर सेल टीम कोरबा के द्वारा घटनास्थल का बारीकि से अवलोकन कर आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों कों खंगाले जाने पर संदिग्धों के पता चलने पर सायबर सेल टीम के सहयोग से संदिग्ध आरोपीगण की पतासाजी किया गया, जो मुख्य आरोपी भोलेष पाल पिता जगदीश प्रसाद जाति गढ़रिया उम्र 25 साल सा० हास्पिटल रोड दर्राखांचा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ०ग०) तथा उसके सहयोगी साथियों विनोद कुमार आदित्य पिता शिवकुमार जाति कहरा उम्र 35 साल सा० कहरापारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ०ग०), संदीप कुमार राय पिता तुलसी राय जाति सतनामी उम्र 28 साल सा० बाजारपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ०ग०) एवं किर्ती कुमार शर्मा उर्फ यश पिता विजय कुमार शर्मा उम्र 28 साल सा० खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ०ग०) हाल मुकाम वार्ड नं. 52 अशोकनगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर गहनता से पुछताछ करने पर टीपी नगर कोरबा से ट्रेलर कमांक सीजी 12 एस 1837 को दिनांक 22.02.23 एवं ट्रेलर कमांक सीजी 12 एस 1305 को दिनांक 03.12.23 को स्याहीमुड़ी, दर्री से दिनांक 13.02.23 को ट्रेलर कमांक सीजी 22 ए सी 6619 व एसीबी कोल वासरी के सामने दीपका से दिनांक 26.11.23 को ट्रेलर कमांक सीजी 12 एस 6013 को चोरी कर गाजी खॉन तथा रासीद खॉन उर्फ बाबू निवासी सरोरा बस्ती उरला जिला रायपुर के पास बिकी करना बताये जिसके आधार पर वाहन खरीददार गाजी खॉन पिता सबीर खॉन उम्र 44 साल सा० नयापारा फूल चौक वार्ड नं. 49 थाना गोलबाजार जिला रायपुर व रासिद खॉन उर्फ बाबू पिता मोहम्मद खॉन उम्र 51 साल सा० गाजीनगर बीरगांव वार्ड क्रमांक 30 रायपुर थाना उरला जिला रायपुर को पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपियों से 04 ट्रेलर वाहन कय करना स्वीकार किया गया तथा सभी ट्रेलर वाहनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अपने परिचित एक अन्य कबाड़ व्यवसायी के पास बिकी कर देना बताया गया है। मामले में साक्ष्य के आधार पर आरोपियों से पृथक-पृथक कुल 07 नग मोबाईल फोन, 01 नग देशी कट्टा, नगदी रकम 50000/-, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग बोलेरो वाहन तथा प्रार्थी मंसूर अंसारी के वाहन कुछ पार्ट्स बरामद कर जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध धारा 379,120 (बी), 201,34,411,413 भा.द.वि. 25 आर्म्स एक्ट के तहत आज दिनांक 14.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय कोरबा न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही पुलिस थाना दर्री एवं दीपका जिला कोरबा को वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सूचना दिया गया है तथा वाहन खरीददार 01 अन्य आरोपी की पता साजी की जा रही है, जिसे जल्द ही प्रकरण में गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेजा जावेगा।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप. निरी. नवीन पटेल, सउनि छेदीलाल जाटवर, प्रआर, सुधांशु शर्मा, उदय सिंह आरक्षक देवनारायण कुर्रे, विनोद तिवारी, गोपीराम दिव्य, पुरुषोत्तम मुखर्जी, सुरज खरे, लखन लाल रात्रे एवं साईबर सेल कोरबा टीम से स.उ.नि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिंन्हा, राजेश कंवर, चन्द्रशेखर पाण्डेय आरक्षक डेमन ओग्रे, विरकेश्वर सिंह, प्रशांत सिंह, रितेश शर्मा, आलोक टोप्पो, रवि चौबे, रामू कुर्मी , महिला आरक्षक रेनु टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है।

*गिरफ्तार आरोपी गण का विवरण :-*

01. भोलेष पाल पिता जगदीश प्रसाद जाति गढ़रिया उम्र 25 साल सा० हास्पिटल रोड दर्शखांचा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ0ग0)
02. विनोद कुमार आदित्य पिता शिवकुमार जाति कहरा उम्र 35 साल सा० कहरापारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ०ग०)
03. संदीप कुमार राय पिता तुलसी राय जाति सतनामी उम्र 28 साल सा० बाजारपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ०ग०)
04. किर्ती कुमार शर्मा उर्फ यश पिता विजय कुमार शर्मा उम्र 28 साल सा० खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ०ग०) हाल मुकाम वार्ड नं. 52 अशोकनगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
05. गाजी खॉन पिता सबीर खॉन उम्र 44 साल सा० नयापारा फूल चौक वार्ड नं. 49 थाना गोलबाजार जिला रायपुर (छ०ग०)
06. रासिद खॉन उर्फ बाबू पिता मोहम्मद खॉन उम्र 51 साल सा० गाजीनगर बीरगांव वार्ड क. 30 रायपुर थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०)

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी दशरथ कुमार धीवर उम्र 28 वर्ष साकिन बाना परसाही थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376 (3) भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वार दिनांक 12.12.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी दशरथ कुमार धीवर द्वारा शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किये है, की रिपेार्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 625/2023 धारा 376, 376 (3) भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपी दशरथ कुमार धीवर उम्र 28 वर्ष साकिन बाना परसाही थाना अकलतरा को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.12.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटावी, उप निरी.बी.एल कोसरिया म.प्र.आर. अनिता पाटले म.आर.रश्मि भदौरिया, आरक्षक शशीकांत कश्यप , राजेश कश्यप, शेषनारायण साहू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।