Home Blog Page 766

*संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती बाराद्वार और डुमरपारा का किया औचक निरीक्षण*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…...
सक्ती / राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 1 नवंबर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिसका आज बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री के. डी. कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती बाराद्वार और डुमरपारा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री कुंजाम ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने समय पर तौल एवं बारदाना वितरण सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा,एसडीएम सक्ति श्री पकंज डाहिरे, बाराद्वार तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव, जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर , जिला विपणन अधिकारी सुश्री हीना खान, सहकारिता अधिकारी सुश्री माहेश्वरी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*अतिरिक्त सचिव भारत सरकार श्री सीएस कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ली बैठक*

0

*कलेक्टर वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से हुए शामिल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाँपा/ केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर 2023 से किया जा रहा है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अतिरिक्त सचिव भारत सरकार पंचायतराज मंत्रालय श्री सीएस कुमार ने आज छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर इसे सुचारू रूप से सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे, उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*जिले में 16 दिसंबर से प्रारंभ होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा -*

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आयोजन के दौरान आम जनता को केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आदि योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा सभी हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने को प्रयास किया जाएगा। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे ने बताया कि जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कल 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन नवागढ़ के ग्राम पुटपुरा में, अकलतरा के ग्राम तिलई में, बलौदा के ग्राम बुड़गहन में, पामगढ़ के ग्राम मुलमुला एवं बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम हथनेवरा में होगा।

*सर्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले/शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले 19 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार*

0

*सर्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले/शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले 19 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) संतोष यादव उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं. 10 नैला चौकी नैला*

*(02) प्रकाश निर्मलकर उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 10 नैला चौकी नैला*

*(03) संतोष कुमार कश्यप उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं. 05 नैला चौकी नैला*

*(04) नरेश बंजारे उम्र 60 साल निवासी वार्ड नं. 15 अकलतरा थाना अकलतरा*

*(05) खोलेश्वर जलतारे उम्र 29 साल निवासी शांति नगर नवागढ़*

*(06) मनहरण जलतारे उम्र 37 साल निवासी नवागढ़ थाना नवागढ़*

*(07) मुन्ना जलतारे उम्र 55 साल निवासी नवागढ़ थाना नवागढ़*

*(08) मनोज रत्नाकर उम्र 44 साल निवासी बरभांठा थाना नवागढ़*

*(09) मनोज यादव उम्र 19 साल निवासी मेऊ थाना पामगढ़*

*(10) साजन पाटले उम्र 21 साल निवासी उरैया थाना पामगढ*

*(11) संतोष उर्फ दुकालू यादव उम्र 39 निवासी अवरीद थाना नवागढ*

*(12) राहुल बंजारे उम्र 30 साल निवासी उरैया थाना पामगढ़*

*(13) देवेन्द्र लहरे उम्र 22 साल निवासी उरैया थाना पामगढ़*

*(14) दिलीप कुमार साहू उम्र 46 साल निवासी मेऊ थाना पामगढ़*

*(15) अरूण यादव उम्र 42 साल निवासी मेऊ थाना पामगढ़*

*(16) परमेश्वर साहू उम्र 24 साल निवासी कोसला थाना पामगढ़*

*(17) जयकरण कैवर्त उम्र 32 साल निवासी भैसों थाना पामगढ़*

*(18) जीवन सतनामी उम्र 48 साल निवासी केपटाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर*

*(19) दिलेश्वर यादव उम्र 39 साल निवासी भदरा थाना पामगढ़*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 च (1) एवं 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध शराब बिक्री तथा सार्वजनीक जगह पर शराब पीने एवं शराब पीलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरूद्ध अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 14.12.2023 को जिले के थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें चौकी नैला में 03 आरोपियों के विरुद्ध 03 प्रकरण, थाना अकलतरा में 01 आरोपी के विरूद्ध 01 प्रकरण, थाना पामगढ़ में 10 आरोपियों के विरूद्ध 10 प्रकरण, थाना नवागढ़ में 05 आरोपियों के विरूद्ध अलग- अलग 05 प्रकरण अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम चौकी प्रभारी नैला, निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. कमलेश सेन्डे थाना प्रभारी नवागढ़ उपनिरी. राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

*लापरवाही पूर्वक मेन रोड/आम रोड में खडे किए 03 बड़े वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों को किया गिरफ्तार*

0

*लापरवाही पूर्वक मेन रोड/आम रोड में खडे किए 03 बड़े वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों को किया गिरफ्तार थाना बिर्रा पुलिस की कार्यवाही*

* वाहन चालक*

*(01) पवन कुमार सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन आदमपुर थाना सराये ख्वाजा जिला जौनपुर (उ०प्र०)*

*(02) सहाबुद्दीन अंसारी उम्र 46 वर्ष साकिन लोटो थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखण्ड)*

*(03) साहेब दास मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष साकिन गढ़ी थाना गढ़ी जिला बालाघाट (म०प्र०)*

* वाहन चालकों के विरूद्ध धारा 283 भादवि. के तहत अलग अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वाहन चालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 14.12.23 को थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी पेट्राल पंप के पास कुछ वाहन चालको द्वारा मेन रोड पर लापरवाही पूर्वक अपनी वाहनो को खड़ा कर दिए थे जिसमें लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी वाहन चालक (01) ट्रक बलकर वाहन कमांक सीजी 22 वाई 4053 के वाहन चालक पवन कुमार सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन आदमपुर थाना सराये ख्वाजा जिला जौनपुर (उ०प्र०) (02) ट्रक वाहन कमांक सीजी 12 ए आर 2699 के वाहन चालक सहाबुद्दीन अंसारी उम्र 46 वर्ष साकिन लोटो थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखण्ड) (03) ट्रक वाहन कमांक सीजी 04 पी सी 2400 के वाहन चालक साहेब दास मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष साकिन गढ़ी थाना गढ़ी जिला बालाघाट (म०प्र०) के विरूद्ध थाना बिर्रा में अलग अलग अपराध कमांक 178/23, 179/23 एवम 180/23 धारा 283 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही पर उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शेख सफी उल्लाह खान, आरक्षक रघुवीर यादव थाना बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा है।

*CG News :- किसानो के खाते में बरस रहा धान के बदले पैसा अब तक पहुंचा 7313 करोड़ पैसा*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति….

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपनण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। गत डेढ़ माह में अब तक राज्य के 7 लाख 86 हजार 463 पंजीकृत किसानों से 35 लाख 57 हजार 374 लाख टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 7 हजार 313.02 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

*असमाजिक तत्वों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही*

0

*◼️ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 31 तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 कुल 32 आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही*

मुंगेली:-जिला पुलिस मुंगेली द्वारा असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना जरहागांव द्वारा 03 आरोपी, थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी, थाना फास्टरपुर द्वारा 03 आरोपी, थाना मुंगेली द्वारा 05 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 04 आरोपी, चौकी साकेत द्वारा 06 आरोपी, थाना सरगांव द्वारा 06 आरोपी, चौकी खुड़िया द्वारा 02 आरोपी के विरूद्ध 36-च आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार अवैध शराब बिकी्र करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लालपुर द्वारा ग्राम राजपुर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी राजेन्द्र प्रसाद चतुुर्वेदी के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

*तीन नाबालिग अपहृता को दस्तयाब करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।*

0

*◾ थाना चिल्फी द्वारा एक नाबालिग अपह्रता को विधि से संघर्षरत् बालक के कब्‍जे से जिला राजनांदगांव से किया गया बरामद। थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 208/23 धारा 363, 366, 368, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*
*◾ एक नाबालिग अपहृता को जरहागांव पुलिस ने रायपुर से दस्तयाब कर विधिवत् परिजनों को किया सुपूर्द।*
*◾ एक अन्य नाबालिग अपहृता को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया दस्तयाब।*

मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी ने दिनांक 21.11.2023 को थाना चिल्फी में उसकी नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 208/23 धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर नाबालिग अपहृता एवं आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक का जिला राजनांदगांव में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए मौके पर जाकर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक को अभिरक्षा में थाना लाया गया एवं नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 368, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक को किशोर न्याय बोर्ड मुंगेली के समक्ष पेश किया गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, सउनि माधव टांडिया, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह राजपूत, आरक्षक विनोद बंजारे, प्रफुल्ल ठाकुर, महिला आरक्षक संगीता बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार दिनांक 08.12.2023 को प्रार्थी ने थाना जरहागांव में उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर लेजाने की रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 222/23 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर नाबालिग अपहृता को रायपुर से दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए परिजनों को सुपूर्द किया गया।
इसी प्रकार प्रार्थिया ने दिनांक 07.12.2023 को थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर लेजाने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 532/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए शासकीय बालिका गृह नूतन चौक सरकंडा जिला बिलासपुर में सुरक्षार्थ रखा गया।

*नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 को*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 16 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जानी है। उक्त लोक अदालत जिला न्यायालय बिलासपुर एवं अधिनस्थ समस्त तालुका न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालय, ट्रिब्यूनल एवं पेंशन लोक अदालत में आयोजित की जावेगी। उक्त नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जिला बिलासपुर एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में न्यायिक अधिकारियों की कुल 36 खण्डपीठ तथा राजस्व न्यायालयों की कुल 46 खण्डपीठ एवं पेंशन लोक अदालत की 01 खण्डपीठ सहित कुल 83 खण्डपीठों का गठन किया गया है।

*सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 07 (पंचशील मोहल्ला) एवं वार्ड क्र. 09, परसदा, तिफरा, बिलासपुर में मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन -*
छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा जिला न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में न्यायालय स्थायी लोक अदालत (जनोपयागी सेवाएं) बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी श्री मोहम्मद रिजवान खान द्वारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 07 (पंचशील मोहल्ला) एवं वार्ड क्र. 09, परसदा, तिफरा, बिलासपुर में मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। उक्त मोहल्ला लोक अदालत में आम-जनों से संबंधित जनोपयोगी सेवाएं जैसे नगर निगम के जलकर, सम्पतिकर, सार्वजनिक विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल से संबंधित प्रकरणों का नागरिकों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर निराकरण किया जावेगा।

*डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदिका ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।
डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्रेमेन्द्र सिंह के परिवार से उनकी पुत्री कु. आशिवना सिंह ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

*सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 21 तक*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /उचित प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार सहकारी समिति मर्यादित चिंगराजपारा की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 21 दिसम्बर तक कार्यालयीन समय में सोसाइटी कार्यालय में श्री व्यास यादव के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण कर सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 दिसम्बर को किया जाएगा।