Home Blog Page 765

*मोबाइल के माध्यम से दूसरे व्यक्ति के नाम से 04 लाख रुपए का बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन निकाल कर अपने खाते में पैसा को ट्रांसफर कर आहरण कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी मनीष सिंह उर्फ सोनू उम्र 28 वर्ष साकिन अवरीद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/12/23 को प्रार्थी लहरी बरेठ उम्र 28 वर्ष साकीन खोखरा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन का किस्त नही पटाने के संबंध में फोन आया तब प्रार्थी के द्वारा लोन नही लिए जाने पर बैंक में पता किया तो पता चला कि प्रार्थी के मोबाइल के माध्यम से उसके खाता से मनीष सिंह निवासी अवरिद के द्वारा 4,00,000/रु का लोन निकाल के आपने खाता में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 868/23 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।

दौरान विवेचना आरोपी मनीष सिंह निवासी अवरिद थाना नवागढ़ को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने प्रार्थी से धोखाधड़ी कर उसके खाते से चार लाख रुपए लोन निकाल कर अपने खाते में ट्रांसफर करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक राजेश साह एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*बैक का कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपया वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी निर्मल चंद्रा उम्र 24 साल साकिन उच्चभिट्टी थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420,34 भादवी के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी दिनांक 16.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000/₹ एवं नगदी 10000/₹ कुल 20000 रूपया लिया है। और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध मे पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी द्वारा प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा को सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कुल 1,08,839/ रूपया लेना बताया, जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक माणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह सउनि बीरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया लूट के आरोपी को गिरफतार*

0

आरोपी:- बिसु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

जप्ती:- 1000/रूपये

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅक 22.11.2023 को प्रार्थिया श्रीमती अलका गुप्ता पति चन्द्र प्रकाश गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी आर. के. बुट हाउस गली नंबर 03 थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर थाना उपस्थित आकरं रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.11.2023 को शाम लगभग 5.00 बजे कश्यप कालोन से टियुशन पढाकर वापस अपने घर पैदल तेलीपारा जा रही थी कि गली नंबर 03 के पास एक्टिवा वाहन में बैठे 03 लोग आये और उसमे ंसे एक व्यक्ति प्रार्थिया के कंधे में टांगे पर्स को छीन कर ले गयंे। पर्स में ओप्पो कंपनी का मोबाईल, चश्मा और 9000 रूपये था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियो को तत्तकाल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा

कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपी बिसु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को चांडीडीह सब्जी बाजार में घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियो विशाल एवं ओम उडिया के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी द्वारा बताया गया कि लूट की रकम में से 2000 रूपये उसे हिस्सा में मिला था। जिसमें से उसके द्वारा 1000 रूपये को खर्च करना बताया, आरोपी के कब्जे से 1000 रूपये बरामद किया गया। प्रकरण के अन्य 02 आरोपियो विशाल एवं ओम उडिया की पता तलाश जारी है।

विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि भानू पात्रे, सउनि विजय राठौर, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, समर बहादुर सिंह, रंजीत खांडे, रंजीत खरे, रत्नाकर सिंह

 *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ,श्री अजय यादव सर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा अपहृत बालकों/बालिकाओं की बरामदगी का विशेष अभियान*

0

 *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ,श्री अजय यादव सर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा अपहृत बालकों/बालिकाओं की बरामदगी का विशेष अभियान*

🔹 *इसी तारतम्य में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश किये जा रहे हैं विशेष प्रयास*

🔹 *बिलासपुर जिले में विगत 10 दिनों में कुल 43 बालक/बालिकाओं को किया गया बरामद*

🔹*सभी प्रकरणों में आईपीसी की धारा 363 के तहत पंजीबद्ध थे अपराध*

🔹*सिंगरौली, हैदराबाद, चंडीगढ़, पुणे, कन्नौज, लखनऊ तथा अयोध्या एवम् राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेज कर की गई बरामदगी*

🔹 *बिलासपुर जिले के सभी थानों द्वारा की जा रही , अपहृत बालक/बालिकाओं की बरामदगी*

🔹 *आगे भी जारी रहेगा यह अभियान*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री अजय यादव सर ने रेंज के सभी जिलों को अपहृत बालक/बालिकाओं की बरामदगी एवं उन्हें परिजनों को सुपुर्द करने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज बालिकाओं के अपहरण के मामलों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोलकाता, कटनी एवम् राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेजी गई , जिसके अंतर्गत विगत 10 दिनों में कुल 42 बालक/बालिकाओं की बरामदगी कर, उनको परिजनों को सौंपा गया है और साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है। दिनांक 20/11/2023 से आज दिनांक तक कुल 67 अपहृत बालक/बालिकाओं को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है। ऐसे ही कुछ प्रमुख प्रकरणों की संक्षिप्त का विवरण इसप्रकार है-

1. नाबालिग के पिता साकिन मेन्ड्रा थाना सकरी द्वारा थाना सकरी आकर अपनी पुत्री की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना सकरी द्वारा अपराध क्रमांक 752/23 धारा 363 भादवि कायम ओर विवेचना में लिया गया। स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने के दौरान बालिका के उत्तरप्रदेश में होने की लोकेशन प्राप्त हुई। इस पर तत्काल एक विशेष टीम गठित करते हुए बालिका की बरामदगी हेतु टीम उत्तरप्रदेश भेजी गयी। साइबर सेल के माध्यम से बालिका की लोकेशन अयोध्या जिले में प्राप्त हुई। अयोध्या जिला पुलिस के सहयोग से बालिका को सकुशल बरामद किया गया एवं बालिका ने इस दौरान किसी भी प्रकार के अपराध न होना बताया। बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

2. नाबालिग के पिता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बालक 12.11.2023 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 23.11.2023 को अपराध क्रमांक 473/23 कायम कर विवेचना में लिया गया। पता तलाश दौरान पता चला कि उक्त गुमशुदा बालक उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में है। सूचना पर तत्काल दीगर राज्य टीम भेजकर स्थानीय पुलिस एवं सायबर सेल की मदद से पता तलाश किया जाकर बालक को कन्नौज जिले के ग्राम तहापुर थाना टालग्राम से बरामद किया गया। थाना लाकर गुमशुदा बालक से पूछताछ करने पर किसी भी अपराध का न होना स्वीकार किया गया। जिसे समक्ष गवाहान के बरामद कर पिता को सुपुर्द किया गया।

3. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 29.04.2023 को थाना आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को दिनांक 27.04.2023 के रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया था। कायमी पश्चात अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया गया जा रहा था जो वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशानुसार व सायबर सेल के माध्यम से अपहृता का ग्राम व चौकी जयंत थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश लोकेशन प्राप्त हुआ। जो विशेष टीम तैयार कर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश टीम रवाना कर दिनांक 09.12.2023 को अपहृत नाबालिक लड़की को ग्राम व चौकी जयंत थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश मे नेसार असरफ के मकान में अर्जुन खरे पिता विजय खरे उम्र 21 साल साकिन गुडी के द्वारा रखा था, जहां से पीडिता को बरादम किया गया। आरोपी अर्जुन खरे को भनक लग जाने से वह वहां से भाग गया, जिसे वहां की पुलिस एवं अन्य लोगो से मिलकर उसका पता तलाश कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। प्रकरण में पीडिता का कथन कराया गया जो अपने कथन में बतायी कि अर्जुन खरे के द्वारा नाबालिक होना जानते हुये भी उसके मां बाप से बिना सहमति लिये उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर अपनी पत्नि बनाकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करना बतायी। प्रकरण में पृथक से धारा 366,376 भादवि व 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी अर्जुन खरे को दिनांक 11.12.2023 गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में रिमांण्ड पर पेश किया गया है।

*बिलासपुर सहित जांजगीर चांपा जिले में चोरी करने वाले नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफतार*

0

*थाना सिविल लाइन बिलासपुर में 1, थाना सकरी में 1 एवम जांजगीर चांपा में घटित 3 चोरी की घटना का खुलासा*

*सोने ,चांदी के आभूषण ,नगदी ,घटना में प्रयुक्त स्कूटी,मोबाइल, दुकान में किए चोरी का सामान सहित लगभग 4 लाख रुपए का मशरुका बरामद*

*ए.सी.सी.यू. बिलासपुर,सिविल लाइन एवम् सकरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

*विवरण :–*

*थाना सकरी जिला बिलासपुर*

*अपराध क्रमांक 710/23 धारा 457, 380, 34 आईपीसी*

*नाम गिरफ्तार आरोपी -*

*2 अपचारी बालक*

*बरामद मशरुका -* *दो नग सोने की अंगूठी, एक नग सोने का लॉकेट , एक जोड़ी सोने की कान की बाली ,एक नग सोने की नथनी , चांदी के अन्य जेवर ₹5000 नगदी , एक ओप्पो मोबाइल फोन , कुल जुमला कीमती 1 लाख रुपए*

*थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर*

*अपराध क्रमांक 1172/2023 धारा 457 380 34 भादवि*

*नाम गिरफ्तार आरोपी -*

*1. श्रीमती सरिता यादव पति अमरदीप यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गोकुलधाम के पास गुरु थाना सकरी जिला बिलासपुर*

*2 . दो अन्य अपचारी बालक*

*बरामद मशरुका* – एक नग स्कूटी, नगदी रकम ₹8000, पान दुकान का सामान कीमती ₹4000, कुल जुमला कीमती करीब 1 लाख रुपए

*आशीष कश्यप * – इस प्रकार हेै कि करीब 1 माह पहले उसलापुर गीता पैलेस के पास सुने मकान में चोरी की घटना घटित होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) द्वारा बिलासपुर शहर एवं आस-पास ग्रामीण इलाको में चोरी की वारदात करने वाले शातिर चोर पर निगाह रखने के निर्देश दिए थे ए . सी.सी.यू. प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा अपनी टीम को शातिर चोरों की सूची तैयार करने एवं उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देश दिया गया था इसी कड़ी में टीम को सूचना मिली कि 2 नबालिकों द्वारा के चोरी की घटना को अंजाम दिया है उपरोक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराकर थाना सकरी की टीम के साथ पहुंचकर पूछताछ किया गया नाबालिक पहले पुलिस को गुमराह करते रहे , किंतु पुलिस टीम द्वारा घटना का सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर जुर्म स्वीकार कर लिए एवं चोरी की मशरूका अपने घर से बरामद कराए।

इसी प्रकार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में इमलीपारा स्थित पान दुकान में घुसकर संबल से ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹15000 नगद व पान दुकान का सामान कीमती करीब ₹10000 जुमला कीमती ₹25000 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था उपरोक्त चोरी के प्रकरण में भी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर संदिग्धों की पहचान की गई, पहचान किए गए संदिग्धों पर से पूछताछ दौरान ज्ञात हुआ कि 2 अपचारी बालक घटना को अंजाम दिए हैं प्राप्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराकर थाना सिविल लाइन टीम के साथ जाकर संदिग्ध पता तलाश किया गया घटना को 2 अन्य अपचारी बालको द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया चोरी में मिले समान को सरिता यादव नामक महिला के पास रखवाना बताए अपचारी बालकों एवम सरिता यादव नामक महिला से चोरी का संपत्ति बरामद कर थाना सिविल लाइन द्वारा वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार थाना सकरी के मामले में पकड़े गए अपचारी बालकों द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 3 अलग अलग स्थानों चोरी करना स्वीकार किया गया ,जिनसे चोरी का मशरूका सोने चांदी के आभूषण कीमत करीब 2 लाख रुपए का जप्त किया गया है ,मामला जांजगीर चांपा पुलिस को सौंपने की कार्यवाही की जा रही है ।

महत्वपूर्ण योगदान

थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ,ए.सी.सी.यू. उप निरीक्षक कृष्णा साहू, सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केसरवानी, सत्या पाटले, निखिल जाधव, सुरेंद्र पोर्ते , तदबीर सिंह , वीरेंद्र गंधर्व, थाना सकरी सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय थाना सिविल लाइन उप निरीक्षक गिरधारी साव सहायक उप निरीक्षक राजेशधर दीवान, महिला आरक्षक हेमलता उराव, आरक्षक रवि यादव, वीरेंद्र कौशिक आदि का विशेष योगदान रहा।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा का एक्शन मोड, बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

0

0. हरिनाला निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने का निर्देश व सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य को जल्द शुरू करने किया निर्देशित।

0. पोंडी से पांडातराई एवं पंडरिया तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के लिए दिए जांच के निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं सभी विभागों के अधिकारियों तथा पुलीस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई मत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल कार्य करने के निर्देश जारी किये हैं इनमें प्रमुख रूप से शिक्षा स्वास्थ्य एवं जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण सहित हरिनाला निर्माण कार्य,बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य में रुकावट को दूर कर उसे जल्द प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिए पीएम आवास योजना के तहत पूर्ण व अपूर्ण घरों व लाभार्थियों की सूचि तथा जिनके घर अधुरें हैं उन्हें जल्द से जल्द आवास योजना का लाभ दिलाने के साथ शक्कर कारखाना में शेयर धारकों को हो रही परेशानी को दूर करने के संबंध में चर्चा कर कारखाने की क्षमता बढ़ाने ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके व रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने की भी बात कही जिससे लोगों को रोजगार मिल सके इसके साथ ही भावना बोहरा ने अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को अवैध कारोबार पर नकेल कसने और जनता के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ जल्द दूर करने की बात भी कही। वहीं रुके हुए विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करने के भी निर्देश दिए।

*हरिनाला निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने का निर्देश*

बैठक में भावना बोहरा ने प्रमुख रूप से पंडरिया में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की उन्होंने जनता को हो रही समस्या को देखते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द हरिनाला निर्माण कार्य को शुरू करने के साथ ही महतारी एक्प्रेस को समय पर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचने कुकदुर व जंगल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा विधानसभा में सर्वसुविधा युक्त एक आदर्श अस्पताल एवं आदर्श विद्यालय की स्थापना करने की बात कही। साथ ही सभी विभाग के अधिकारियों को एकजुट होकर और आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने की बात कही जिसका सकारात्मक परिणाम जनता को जमीनी स्तर पर दिखाई दे और उन्हें लाभ मिले इस दौरान भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए क्षेत्र में व्याप्त अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा जैसे जितने भी अवैध कारोबार हैं उनपर पूर्णतःरोक लगाने और अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का व्यापार तथा अवैध कारोबार कर रहें हैं उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और पूरे विधानसभा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर ऐसे कारोबारों को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए इसके साथ ही पुलीस प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को भी जनता के साथ बेहतर सामंजस्य एवं तालमेल बनाने की भी बात कही ताकि जनता को अपनी शिकायतें प्रशासन तक पहुँचाने में आसानी हो और प्रशासन के लिए उनके मन में जो भी गलत अवधारणा बनी हुई है उसे दूर किया जा सके इससे जनता एवं पुलिस विभाग व प्रशासन के मध्य एक मधुर व सकारात्मक तालमेल बनेगा और क्षेत्र में अवैध कारोबार तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जनता के सहयोग से बेहतर कार्य किया जा सकता है बैठक में भावना बोहरा ने शिक्षा,स्वास्थ्य और जनता की समस्याओं के निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा में जितने भी विद्यालय के भवन जर्जर हैं अथवा जहाँ पर्याप्त साधन सुविधा, शौचालय तथा बाउंड्रीवाल जैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी को चिन्हांकित कर उसमें जल्द सुधार करने की बात कही इसके साथ ही आदर्श विद्यालय स्थापित करते हुए सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा हेतु शिक्षकों की आवाजाही के समय, उपस्थिति एवं जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां तत्काल शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त चिकित्सकों नर्स की उपलब्धता तथा उनकी उपस्थिति एवं ओपीडी के तय समय का विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को सूचना जारी करने की बात कही अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई की बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों एवं दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था पर जोर देते हुए मरीजों व उनके परिजनों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की जनता के सुगम आवागमन के लिए भावना बोहरा ने लोक निर्माण के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्यों की समीक्षा की और रुके हुए कार्यों को तय समय पर तथा विलंब से हो रहे कार्यों पर ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जितने भी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति जर्जर हैं उनकी पूरी जानकारी एकत्रित करते हुए रिपोर्ट तैयार करने और सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की उन्होंने नेशनल हाइवे 130ए जिसके तहत पोंडी से पांडातराई एवं पंडरिया तक सड़क निर्माण जो की विगत एक वर्षों से चल रहा उसपर विशेष चर्चा करते हुए कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और कार्य की धीमी गति होने के कारण सम्बंधित ठेकेदार पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं और एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट सौंपने की भी बात कही है बताते चले कि पंडरिया होते हुए मुंगेली-तखतपुर-बिलासपुर तक टू-लेन सड़क निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 351.19 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है विगत एक वर्ष में इस निर्माण कार्य की गति बहुत ही धीमी चल रही है वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता बहुत ही निम्न स्तर की है निर्माण में उपयोग किये जा रहे निर्माण सामग्रियों की गुणवता स्तरहीन है इसकी वजह से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांडातराई एवं पंडरिया सहित आस-पास के विधानसभा की आम जनता को अपने दैनिक व रोजमर्रा के कार्यों तथा नौकरी पेशा लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोंडी से पांडातराई एवं पंडरिया आने वाले लोगों को पोंडी से आगे सारंगपुर चोरबट्टा एवं मोहगांव,कुंडा होकर आवागमन करना पड़ रहा है जिससे उन्हें 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफ़र करना पड़ रहा है. इससे उनके समय व पैसों दोनों व्यय हो रहें हैं।

सुतियापाट नहर विस्तारीकरण व पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना कार्य की रुकावटों को करें दूर:- भावना बोहरा

इस दौरान भावना बोहरा ने विभाग के अधिकारियों को सुतियापाट नहर विस्तारीकरण एवं पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना के सर्वे स्वीकृति, बांध व नाली निर्माण के कार्य में आई रुकावटों को तत्काल दूर करने एवं उसपर कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए रोक के कारणों के विषय में जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इस बहुप्रतीक्षित मांग पर कार्य शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है विदित हो की पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा 2017 में बहुप्रतीक्षित परियोजना सुतियापाट जलाशय के ग्राम पिपराटोला से रणवीरपुर तक लेफ्ट बैक केनाल (दाहिने नहर लाइन) के लगभग 16 किलोमीटर लंबे नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 16.50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी थी परन्तु कांग्रेस सरकार ने इस पर रोक लगा दिया भावना बोहरा के नेतृत्व में इस परियोजना को शुरू करने के लिए लगातार आन्दोलन भी किया गया और उन्होंने अपने निजी घोषणा पत्र में इस परियोजना को शुरू कराने की भी बात कही थी जिसपर एक्शन मोड में काम करते हुए उन्होंने आज अधिकारियों को बैठक में इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ जल्द शुरू करने एवं आ रहे अवरोधों को दूर करने के लिए निर्देशित किया है इस दौरान बैठक में उपस्थित अधिकारियों से भावना बोहरा ने और भी कई विषयों पर चर्चा करते हुए विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए तत्काल इन पर कार्यवाही करने की बात कही साथ ही विधानसभा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी जोर दिया जिससे क्षेत्र में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

—————————————-

*पंडरिया और पांडातराई में भावना बोहरा की आभार रैली पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत*

0

0. पंडरिया का सर्वांगीन विकास और जनता की सेवा ही मेरा प्रथम लक्ष्य और कर्तव्य है :- भावना बोहरा

0. आभार रैली पदयात्रा में जनता ने भावना बोहरा का पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में जनता ने इस बार ऐतिहासिक मतों के साथ भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक भावना बोहरा पर भरपूर विश्वास जताया है उनका यह विश्वास आज और दिखाई दिया जब विधायक निर्वाचित होने के बाद उनका पंडरिया में प्रथम आगमन हुआ. पुष्प वर्षा और फूल माले के साथ जनता ने अपने जनप्रिय विधायक को जीत की बधाई दी इस दौरान भावना बोहरा के आभार रैली पदयात्रा में उमड़ी भीड़ ने जनसेवा ही भावना के नारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया पंडरिया और पांडातराई में आज भावना बोहरा ने आज विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग व समर्थन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आभार रैली पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करने पहुंची इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। जनता में अपार उत्साह देखते ही बन रहा था और भावना बोहरा ने भी जनता के अभिवादन को स्वीकार करते हुए पंडरिया विधानसभा चुनाव में अब तक हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत के साथ जीत दिलाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि आपने जिस विश्वास के साथ अपना अपार समर्थन दिया है उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ की आपने जिस भरोसे के साथ मुझे अपना समर्थन दिया है उस विश्वास पर मैं जरुर खरा उतरूंगी चुनाव के दौरान भावना दीदी की गारंटी में मैनें जो भी वादे किये हैं अब उन वादों को पूरा करने के लिए मैं निरंतर कार्य कर रही हूँ और जल्द ही आपको वे सभी कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई देने शुरू हो जाएंगे हमने विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र स्थापित करने की बात कही थी जिस पर हमें कार्य भी प्रारंभ कर दिया है और जल्द आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए इन केन्द्रों की स्थापना भी हो जाएगी अब पंडरिया विधानसभा विकास उन्नत और प्रगति के क्षेत्र में अपना एक नया अध्याय शुरू करेगा और मुझे पूरा विश्वास है की मेरे इस संकल्प में आपका भरपूर सहयोग मिलेगा पूरे प्रदेश में पंडरिया विधानसभा हम सभी के प्रयासों से विकास की एक नई पहचान बनेगी यही नहीं पंडरिया और पांडातराई में शहरों जैसी सुविधाएँ होंगी भावना बोहरा ने आगे कहा कि मैंने हमेशा ही जनसेवा को अपना कर्तव्य माना है मेरे जीवन का लक्ष्य और संकल्प यही है की अपने परिवारजनों अर्थात आप सभी की सेवा का सुअवसर मुझे हमेशा प्राप्त हो इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए आगामी पांच वर्षों में पंडरिया के विकास और आप सभी की आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किये हैं उनपर मैं अडिग हूँ और उनके पूरा करने के लिए संकल्पित भी हूँ आने वाले समय में पंडरिया और पांडातराई में भी वह सभी सुविधाएँ होंगी जो एक विकसित शहर में होती हैं स्मार्ट बस स्टैंड के माध्यम से सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स के माध्यम से यहां के प्रतिभावान युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा बेहतर खेल सुविधाएँ मिलेंगी बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए सुगम आवागमन की निशुल्क सुविधा हेतु बस का संचल होगा निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब व निशुल्क एम्बुलेंस सेवा से सभी के स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भी ऐसे कई कार्य जल्द ही आपके क्षेत्र एवं पूरे पंडरिया विधानसभा में देखने को मिलेगी शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी जिनसे हर व्यक्ति, वर्ग,समाज एवं क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा इन आगामी पांच वर्षों में पंडरिया विधानसभा का एक अलग स्वरुप आपको देखने को मिलेगा। कल ही अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी कई मत्वपूर्ण विषयों पर मैनें चर्चा की है और आप सभी की समस्या एवं क्षेत्र के विकास हेतु प्रमुख मुद्दों पर निर्देश भी दिए गए हैं इसमें सबसे प्रमुख पंडरिया विधानसभा में चल रहे अवैध कारोबार जैसे जुआ-सट्टा और अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए हमने अभियान शुरू कर दिया है क्षेत्र में लचर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही पुलिस विभाग तथा शासकीय अधिकारियों को जनता से बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आप सभी क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

—————————————-

*वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का हुआ जिला रायपुर में सफल आयोजन – लाखो की संख्या में पक्षकारों को मिला न्याय। प्रदेश में नेशनल लोक अदालत में रहा रायपुर जिला अव्वल।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी महोदय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 16/12/2023 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौते से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये गये।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा जिला रायपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, पक्षकारगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारीगण, राजस्व अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालिगल वालिंटियर, विधि छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। इस बार की नेशनल लोक अदालत भी हाईब्रिड तरीके से आयोजित की गयी, जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल या ऑनलाईन के माध्यम से भी राजीनामा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अभूतपूर्व पहल से दिव्यांग जनों के उत्थान हेतु चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत नेशनल लोक अदालत के माध्यम से माननीय श्रीमान अब्दुल जाहिद कुरैशी जिला एवं सत्र न्यायाधीा/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर
द्वारा 154 से अधिक हितग्राहियो को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, ट्राईसिकल, बैटरी चलित एवं विभिन्न यंत्रो का वितरण एवं नोनी योजना के अंतर्गत राशि प्रदान किया गया ।

सैकड़ो किलोमीटर से आये पक्षकारों के न्याय के साथ-साथ निःशुल्क भोजन भी प्राप्त हुआ ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा जिला रायपुर नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं गुरुद्वारा धन-धन बाबा साहिब जी, तेलीबांधा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में सभी पक्षकारों हेतु निःशुल्क आहार का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने निःशुल्क भोजन ग्रहण किया।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पेंशन लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन पेंशन लोक अदालत में 05 प्रकरण रखे गये जिसमें से 01 प्रकरणो का तत्वरित निराकरण कर पेंशन धारी को लाभ पहुँचाया गया ।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये नये संकल्प मोहल्ला लोक अदालत में पहुँचे न्यायाधीश / सभापति जनोपयोगी लोक अदालत डॉ० श्री मनोज कुमार प्रजापति के द्वारा पक्षकारों को तत्वरित निर्णय करते हुए राहत पहुँचायी गयी।

मोहल्ला लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी श्रीमान डॉक्टर मनोज प्रजापति सभापति / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत द्वारा घटना सील पर जाकर ही जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों का निराकरण किया उनके द्वारा 511 से अधिक प्रकरण घटना स्थल पर जाकर न्यायाधीश द्वारा निराकृत किया गया, जोन क्रमांक-01, वीरसावरकर वार्ड, वार्ड क्रमांक 04, 5, 15 16, 27,33, कन्हैया बंजारी वाड, बीरगाँव, उरला, उरकुरा, पर मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन किया गया । उक्त लोक अदालत का न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया।

छोटे अपराध की श्रेणी में 1011 से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराया गया जो कि अभी तक की नेशनल लोक अदालत में सर्वाधिक आकड़ा रहा ।

श्रम न्यायालय- 38 प्रकरण

राजस्व न्यायालय- 92516 प्रकरण

कुटुम्ब न्यायालय-116

छोटे अपराध से जुड़े प्रकरण 1011 प्रकरण

छ०ग० राज्य वाणिज्यिक न्यायालय – 02 प्रकरण ।

न्यायालय में लम्बित लगभग-11136 प्रकरण ।

5 वर्ष से अधिक लम्बित मामले निराकरण – 153

10 वर्ष से अधिक लम्बित मामले निराकरण-5

वरिष्ठजनों से जुड़े मामले निराकरण- 14

जनोउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण 511 प्रकरण

मोहल्ला लोक अदालत 193

खबर लिखे जाने से सभी प्रकार के राजीनामा योग्य 1,64,332 लगभग प्रकरण का निराकरण हुआ। जिसमें कुल राशि 122,71,41,208 रूपये विभिन्न मामलों में पक्षकारों को प्राप्त हुए

सफल कहानी। 01

पुराने प्रकरण के शीघ्र निराकरण की कानून की मंशा को साकार किया गया- न्यायाधीश नेहा यति मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर

प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं पक्षकारों को शीघ्र न्याय एवं लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से पुराने प्रकरण जो कि, पिछले पाँच वर्षों से अधिक अवधि से लम्बित थे ऐसे 17 प्रकरणो का निराकरण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर द्वारा किया गया, जो कि जिले में एक साथ पुराने प्रकरणों के निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सर्वोत्तम आकड़ा रहा। इसके अतिरिक्त उक्त न्यायालय द्वारा, सर्वाधिक चेक बांउस के मामले जिनकी संख्या 136 का भी शीघ्र सुनवाई करते हुए निराकरण किया गया । जिसके बाद पक्षकारों के द्वारा शीघ्र निराकरण के प्रति जिला न्यायालय के न्यायाधीश श्रीमती नेहा यति मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।

//02//

न्यायालय मोहित सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर

10 वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत किया गया ।

लम्बित में पक्षकारों की आपसी सहमति से राजीनामा किया गया। परिवादी संस्था द्वारा

62,300/-रूपये आरोपी को ऋण स्वरूप प्रदाय किया गया था, जिसका भुगतान आरोपी द्वारा परिवादी को किया गया । उक्त प्रकरण वर्ष 2005 से लम्बित प्रकरण आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किया गया ।

//03//

वैचारिक मतभेदो को दूर करते हुए पति-पत्नि हुए एक मीनू नंद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर

पत्नि द्वारा ससुराल वालों के विरूद्ध घरेलू मामलों में वैचारिक मतभेद के कारण प्रकरण प्रस्तुत किया गया था, जिसमें न्यायालय द्वारा कांउसिलिंग के माध्यम से दोनों के विचार सुनने के बाद उन्हे परिवार के महत्व को बताते हुए एवं भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से उन्हे समझाईश देते हुए किया गया एक और न्यायालय से राजीखुशी गये घर ।

// 4 //

हर दर्द को कम करता है स्नेह एवं प्रेम और जब प्रेम ईश्वर की भाँती लोगों को क्षमा करने की सीमा तक पहुँच जाये तो फिर ना दर्द रहता है ना कोई विवाद रहता है। न्यायाधीश कुमारी गायत्री साय, न्या. मजि. प्रथम श्रेणी रायपुर

10 वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित गाली से शुरू हुए झगड़े का मिनटों में न्यायाधीश गायत्री साय ने किया निराकरण प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत किया गया ।

अनावेदक द्वारा दिनांक 09-10-2005 की शांम के समय गुरुद्वारे के पास आवेदक को माँ-बहन की गंदी-गदी गाली दिया जिससे उसे और अन्य सुनने वाले को क्षोभ कारित हुआ तथा आरोपीगण ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जमीन पर पटक दिया । आज न्यायालय समक्ष आरोपीगणों एवं प्रार्थी आवेदक को समझाईश देकर उभयपक्षों को प्रेमपूर्वक रहने की एवं राजीनामा करने की समझाईश दी गई जिस हेतु उभयपक्ष राजीनामा हेतु तैयार हुये व आपसी राजीनामा किये इस प्रकार वर्ष 2005 से लंबीत प्रकरण आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किया गया ।

// 5 //

नेशनल लोक अदालत में शासकीय संस्थानों ने भी लोंगों के उत्थान में हाथ बंटाने का लिया प्रण ।

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी का उद्देश्य हर वर्ग एवं समाज संस्था को जोड़कर प्रदेश तथा देश के लोगों के उत्थान में सहभागी बनाने का रहा है। इसी
परिप्रेक्ष्य में पहली बार पंजाब नेशनल बैंक कलेक्टोरेट शाखा रायपुर के द्वारा नेशनल लोक अदालत के आयोजन के दौरान नालसा एवं सालसा की योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों के हित को ध्यान में रखकर व्हीलचेयर का वितरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, श्री अब्दुल जांहिद कुरैशी व नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख श्री मनोज कुमार राय द्वारा किया गया, इस वितरण में समाज कल्याण विभाग की विशेष रूप से भूमिका थी, इस दौरान समाज कल्याण विभाग एवं पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारीगण उपस्थित थे।

// 6 //

मित्रो की लड़ाई को कृष्ण एंव सुदामा की दोस्ती का उदाहरण देकर पाँच वर्ष पुराने प्रकरण को सुश्री. काम्या अय्यर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर द्वारा लोक अदालत में निराकरण किया गया ।

पिछले 05 वर्षों से दो दोस्तों के मध्य लड़ाई, झगड़ा होने से अहंकार वश प्रकरण 05 वर्षा से लम्बित चल रहा था, मित्रों के लड़ाई को कृष्ण सुदामा की दोस्ती का उदाहरण देकर न्यायालय द्वारा प्री-सिंटिंग कर पक्षकरों के मध्य वाद विवाद को समाप्त कर विडियों क्रांफॅन्स के माध्यम से 05 वर्ष से लम्बित मामले का निराकरण राजीनामा के माध्यम से किया गया ।

// 7 //

पंजाब नेशनल बैंक तथा एक विधवा महिला जिसने अपने पति को असमय खो दिया उसके प्री-लिटिगेशन के ऋण मामले को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर श्रीमान प्रवीण मिश्रा के प्रयासों से न्यायालय तक पहुँचने से पहले ही निराकरण किया गया ।

एक विधवा महिला जिसके पति ने पंजाब नेशनल बैंक से 60000 /- रूपये का ऋण लिया था, और ऋण लेंने के उपरांत लंबी बीमारी के कारण उसके पति का निधन हो गया और बैंक ब्याज सहित राशि लेने हेतु महिला के पास गये परन्तु महिला के पास उतने आय के साधन नही थे कि वह अपना पुरा ऋण चुका सकती, तब वह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सामने उपस्थिति होकर उसके सहायता करने का निवेदन किया, तब सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैंक एंव उस महिला के मध्य समझौता कराके प्रकरण को 30000 /- रूपये में ही निराकृत करा दिया ।

//08//
डिफेन्स काउसिंल ने भी नेशनल लोक अदालत में अपनी विशिष्ट सक्रियता को प्रमाणित किया ।

एक वर्ष से कम अवधि में ही प्रारंभ की गई लीगल एड डिफेन्स काउसिंल सिस्टम रायपुर द्वारा कई इतिहास रचते हुए इस नेशनल लोक अदालत में भी चोरी के चार प्रकरणों में
आरोपी की ओर से पैरवी करते हुए प्रार्थी से राजीनामा कराकर आरोपीगण को दोषमुक्त कराया गया

//09//

दाम्पत्य जीवन साथ रहने से ही संतानों के भविष्य को उज्जवल बनाता है। प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय-न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र सिंह

प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर में आवेदिका कें प्रकरण प्रस्तुत किये जाने के बाद कुटुम्ब के महत्व को समझाते हुए न्यायाधीश ने राजीनामा कराया गया । अनावेदक एंव आवेदिका के बीच दूरियो को खत्म करते हुए बिटिया के भविष्य के लिए पिता प्रति माह भरण पोषण देने हेतु हुआ राजी। दूसरे अन्य प्रकरण में भी भरण पोषण हेतु आई आवेदिका एवं अनावेदक पुर्नमिलन से परिवार के महत्व को समझते हुए प्रस्तुत किये गये प्रकरण को समाप्त किया गया । जिसके बाद सभी प्रकरण को निराकृत किया गया ।

// 10 //

अलग रह रहे पति-पत्नि व बच्चे हुए एक

अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर- न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य

पत्नि द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण अलग होने के बाद पति के विरूद्ध स्वयं तथा पुत्र के लिए भरण पोषण प्रकरण प्रस्तुत किया गया था, जिसके संबंध में न्यायाधीश महोदय द्वारा लगातार समझाईश देने के पश्चात प्रकरण को लोक अदालत में रखा गया। जिसमें नेशनल लोक अदालत के दौरान पुनः दाम्पत्य जीवन संतान का सुख परिवार का सुख के महत्व को समझाते हुए एवं उभय पक्ष द्वारा सभी महत्व को समझते हुए दोनों परिवार खुशी-खुशी रहने को तैयार हुए और भविष्य में भी दाम्पत्य जीवन को सुखी से व्यतीत करने हेतु शपथ लिये। माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा पौधा देकर अपने परिवार भी साथ-साथ पौधे को भी संतान के जैसे बड़ा करने हेतु प्रेरित किया ।

*वर्ष 2023 का अंतिम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, 4370 प्रकरणों का हुआ निराकरण*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर 16 दिसम्बर 2023 को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्री डी0एल0 कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला

विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आतिथ्य में एवं विशिष्ठ अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश कु. संघपुष्पा भतपहरी, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा श्रीमति ज्योति अग्रवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा श्री अश्वनी चतुर्वेदी, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश, श्री बृजेश राय, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक कोरबा के

अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, श्रीमती प्रतिक्षा अग्रवाल, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो श्री मंजीत जांगडे, श्री संजय जायसवाल, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा, श्री बी.के. शुक्ला, सदस्य, छ0ग0 राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर, श्रीमती रंजना दत्ता, अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम, श्री मानसिंह यादव, चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम कोरबा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में उपस्थित थे। नालसा थीम सांग न्याय सबके लिये के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जिसमें न्यायालय में कुल 10724 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरण 2300 एवं प्री-लिटिगेशन के 8424 प्रकरण थे। जिसमें राजस्व मामलों के प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के

कुल प्रकरणों सहित 4370 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत मंे समझौते के आधार पर हुआ।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर आयुष चिकित्सा विभाग के सामंजस्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण कराया एवं उनके स्वास्थ्यगत समस्याओं के अनुसार उन्हें दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में निःशुल्क चिकित्सा

परामर्श एवं उनके रोग के अनुसार निःशुल्क दवा वितरण, निःशुल्क बीपी, सुगर जांच, मरीजों को खाने-पीने की सलाह सहित आमजनों को जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सकगण एवं अधिकारी कर्मचारीगण ने अपनी भागीदारी दी।

*गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर जिले में आगामी गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर 2023 को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस में जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.3 बार एवं मद्य भण्डारण-भण्डागार 18 दिसम्बर 2023 को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रहेंगे।