Home Blog Page 764

*पुलिस ने ग्राम गांगचुआ जंगल किनारे खेत खार में रेड कार्यवाही कर 04 जुआरियों को दर दबोचा।*

0

• 04 जुआरियों से नगदी रकम 21,300/-रूपये, 52 पत्ती तास एक प्लास्टिक तिरपाल एवं 12 नग मोटर सायकल किया जप्त्।
• जप्ती का विवरण – नगदी रकम 21,300/-रूपये, 52 पत्ती तास एक प्लास्टिक तिरपाल 12 नग मोटर सायकल क्रमांक (1)CG09H2474 (2)बिना नम्बर पैशनप्रो (3)CG09JB0623 (4)CG09J5792 (5)CG09JJ0465 (6)CG09JN6815 (7)CG09JN3150 (8)बिना नम्बर हीरो डिलक्स (9)CG09JB3927 (10)CG28M2150 (11) बिना नम्बर बुलेट रायल इंनफिल्ड (12)CG09JK5221
थाना बोडला क्षेत्रांर्गत अपराध पर अंकुश लगाने

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..

रायपुर/कवर्धा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डां. अभिषेक पल्लव द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान हरीश राठौर, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्रीमान संजय तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक व्यासनाराण चुरेन्द्र के कुशल नेतृत्व् में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था। आज दिनांक मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम गांगचुआ जंगल किनारे खेत खार आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जिले एवं अन्य जिले के थाना क्षेत्रयान के जुआडियान अपने मोटर सायकल का साधन संसाधन लेकर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगा कर अवैध धन लाभ अर्जित करने जुआ खेलने आये हुऐ हैं और जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना मिलने पर से थाना बोडला चौकी बैजलपुर प्रधान आरक्षक रमेश कश्यप को सूचना से अवगत करा कर अतिरिक्त बल पुलिस चौकी से लेकर रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया

गया जिस पर चौकी बैजलपुर से प्र.आर.174 रेमेश कश्यप हमराह आर. 639, 854, 882, 325, 999 के रवाना हुए जो मुखबीर सूचना से गवाहन 01- सिद्धराम साहू पिता भाई राम साहू उम्र 41 वर्ष 02- द्वारिका मानिकपुरी पिता सुकमन दास मानिकपुरी उम्र 34 वर्ष साकिनान बैजलपुर चौकी बैजलपुर थाना बोडला जिला कबीरधाम को मुखबीर सूचना से अवगत करा कर धारा 160 जा.फौ. का नोटिस तामिल कर रेड कार्यवाही में शामिल किया जा कर मौका स्थल पहुंच कर घेराबंदी कर दबिश दिया जो मौके पर पुलिस को आते देखकर कुछ जुवाडियान अपने-अपने आये हुए संसाधन मोटर सायकल को छोड़ कर भाग गये मौके पर 4 जुवाडियान को 52 पत्ती तास से रूपये का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये जिसका नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 01.धर्मेन्द्र जांगडे पिता राजकुमार जांगड़े उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 घोघरापरा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छग 02. अशोक साहू पिता मालिक राम साहू उम्र 45 वर्ष साकिन गोलहा पारा थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ.ग. 03. अरूण पिता बिरेन्द्र कुर्रे उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 घोघरापरा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छग 04. संजय चंद्रवंशी पिता अयोध्या चंद्रवंशी उम्र 34 वर्ष साकिन चार भाठा खुर्द थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग.। का रहने वाला बताये उक्त् जुवाडी 01.धर्मेन्द्र जांगडे के फड़ से 5000रू एवं पास से 2000 रूपये 02. अशोक साहू के फड़ से 3500रू एवं पास से 1500 रूपये 03. अरूण कुर्रे के फड़ से 3000रू एवं पास से 1000 रूपये 04. संजय चंद्रवंशी के फड़ से 4000रू एवं पास से 1300 रूपये जुमला नगदी रकम 21,300=00 रूपये, दो बंडल 52 पत्ती तास , नीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जप्त् किया गया आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना बोडला क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ-सट्टा, शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त् कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, प्र.आर.453,420,174,आर.650,383,142,सीएएफ आर.128 का सराहनीय योगदान रहा।

*कार्मिक संपदा पोर्टल में 26 दिसंबर तक ओपीएस या एनपीएस विकल्प अपलोड करना अनिवार्य*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि छत्तीसगढ़ द्वारा कार्मिक संपदा पोर्टल में ओपीएस या एनपीएस विकल्प अपलोड कर प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 26 दिसम्बर 2023 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। इस सिलसिले में जिले के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने परिपत्र जारी कर सभी आहरण-संवितरण अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री राज ने बताया है कि ऐसे प्रकरण जिनमें ओपीएस या एनपीएस चयन हेतु निर्धारित समय-सीमा में विकल्प प्रस्तुत कर दिया गया है,किन्तु कार्मिक संपदा में अपलोड नहीं किया जा सका है। उन प्रकरणों को परीक्षण उपरांत कार्मिक संपदा पोर्टल में अपलोड करने हेतु जिला कोषालय अधिकारी को अधिकृत किया गया है। विगत 01 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 तक नियुक्त शासकीय सेवक जो विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08 मई 2023 तक सेवानिवृत्त या मृत हो चुके हैं तथा संबंधित के द्वारा विकल्प प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे प्रकरणों में संबंधित सेवानिवृत्त शासकीय सेवक या मृत शासकीय सेवक के नॉमिनी द्वारा पुरानी पेंशन योजना में आने का विकल्प प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान किये जाने के फलस्वरूप परीक्षण उपरांत विकल्प स्वीकार कर अपलोड किया जाना है। उपरोक्त प्रकरणों को कार्मिक संपदा पोर्टल में अपलोड करने हेतु नयी व्यवस्था का निर्धारण किया गया है जिसके तहत संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा मेकर आईडी से संबधित दस्तावेज अपलोड किये जायेंगे एवं चेकर आइडी से विकल्प को वेरिफाई किया जावेगा तदुपरांत कोषालय अधिकारी द्वारा प्रकरणों को ऑथोराइज्ड किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह कार्य विशेष अभियान के तहत आगामी 26 दिसम्बर 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है। अतएव संबधित समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय- सीमा में कार्मिक संपदा पोर्टल में ओपीएस या एनपीएस विकल्प अपलोड कर प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए।

**संकल्प शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़,मिल रहा योजनाओं का लाभ **

0

**संकल्प शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़,मिल रहा योजनाओं का लाभ **

*विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल, कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा जीवन **

*दूसरे दिन शिविर में पांच हजार से अधिक लोग हुए शामिल*

*कल सुबह लालबहादुर स्कूल और दोपहर को घोड़ादाना में शिविर*


बिलासपुर,/केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में आज दूसरे दिन बिलासपुर शहर में दो अलग-अलग स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक आदिवासी छात्रावास जरहाभाटा और दूसरा शिविर शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल दयालबंद में आयोजित किया गया। जिसमें 5047 नागरिक शिविर में पहुंचे,इस दौरान केंद्रीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों ने लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरकेना और बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर एवं धूमा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किया गया जिसमें हजारों ग्रामीण लाभांवित हुए।

शहर में आयोजित दोनों शिविर के मुख्य अभ्यागत रहे बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब कहा था की मेरी सरकार देश के गरीबों को समर्पित होगी और इस बात को उन्होंने साकार किया है। आज देश के करोड़ो गरीब परिवारों के पास आवास है,उज्जवला योजना के ज़रिए महिलाओं को गैस देकर उन्हें धूएं से मुक्ति दिलाया है। कोरोना काल में नुकसान उठाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि के ज़रिए फिर से ऊपर उठाया जा रहा है आयुष्मान योजना से करोड़ो लोगों को मुफ्त में इलाज चल रहा है
शौचालय बनवाकर स्वच्छता का दीप तो जलाया ही साथ में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भी सुरक्षित किया गया है। मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक की चिंता की है,जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है, हर वर्ग का जीवन संवर रहा है।
यह शिविर लोगों के कल्याण के लिए है,छूटे हुए लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने शिविर में लगे स्टाल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा भी।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 587, आयुष्मान कार्ड के लिए 617, आधार कार्ड के लिए 480 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 427 लोगो ने पंजीयन कराया। शिविर में 1123 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 23 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।

उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली ओम नगर की गायत्री मनहर और नारियल कोठी की पूनम यादव ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। शिविर में पात्र हितग्राही सुरेश सोनवानी,रूखमड़ी यादव,रविंद्र गढ़ेवाल और प्रकाश सोनवानी को पीएम आवास योजना के तहत आवास का तोहफा मिला।

18 दिसम्बर को लाल बहादुर स्कूल और घोड़ादाना स्कूल में शिविर

कल 18 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह और और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक घोड़ादाना स्कूल तालापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।

*दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं सुगम्य केन वितरण के लिए शिविर 19 से*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं सुगम्य केन आदि के वितरण के पूर्व पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं मूल्याकंन करने के लिए 19 दिसम्बर से शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 दिसम्बर को शासकीय अंधमुक बाधिर शाला तिफरा, 20 दिसम्बर को सत्कार भवन मस्तुरी, 21 दिसम्बर को जनपद कार्यालय तखतपुर एवं 22 दिसम्बर को जनपद सभाकक्ष कोटा में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के प्रभारी जिला पुनर्वास अधिकारी श्री एपी गौतम है।
शिविर में इच्छुक दिव्यांग हितग्राहियों (80 प्रतिशत या उससे अधिक) को मोटराइज्ड ट्राइसायकल हेतु अपने साथ यूडीआईडी कार्ड लाना अनिवार्य है एवं सुगम्य केन के लिए 100 प्रतिशत नेत्रहीन दिव्यांगजनों को भी अपने साथ यूडीआईडी कार्ड लाना होगा। इसके साथ ही उपकरण की निःशुल्क प्राप्ति के लिए 22500 रूपये या उससे कम मासिक आय का आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड अनिवार्य है। आवासीय प्रमाण पत्र या आधार कार्ड एवं पासपोर्ट फोटो की 2 प्रति के साथ शिविर में उपस्थित होना है।
यह शिविर साउथ ईस्टर्न कोल्फील्डस लिमिटेड के सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) भारत कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

*गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 में शामिल होंगे मुख्य मंत्री*

0

*सीएम श्री विष्णुदेव साय करेंगे कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल की सम्पादित पुस्तक का विमोचन*


आशीष कश्यप बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि एवं माननीय उप मुख्य मंत्री श्री अरुण साव जी अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में माननीय मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों एवं छात्र -छात्राओं में काफी खुशी और उत्साह है।
प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 मनाया जायेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्थित गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर सुबह 11.00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, गुरु घासीदास जी की प्रतिमा स्थल से शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रातः 11.45 पहुंचेगी। शोभायात्रा में प्रतिमा स्थल से सभागार तक पंथी नृत्य का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।
तत्पश्चात, रजत जयंती सभागार के मुख्य कक्ष में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं अति विशिष्ट अतिथि माननीय उप मुख्य मंत्री श्री अरुण साव जी तथा विशिष्ट अतिथि ए.टी.ई.क्यू. इंटरनेशनल के अध्यक्ष डाॅ. विलियम पेंटर होंगे। इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक” गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक” का विमोचन मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया जाएगा।
इससे पूर्व मुख्य मंत्री जी विश्वविद्यालय स्थित गुरू घासीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्य मंत्री जी एवं अन्य सभी विशिष्ट जन रजत जयंती सभागार को प्रस्थान करेंगे जहां सभागार के कक्ष संख्या 02 में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का उदघाटन करेंगे।

*पहले संकल्प शिविर को मिला लोगों का अच्छा प्रतिसाद*

0

*हजारों लोगों ने लिया योजनाओं का फायदा*

 

आशीष कश्यप बिलासपुर, / केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों लागो ने शिविर का फायदा लिया। इस शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 179, आयुष्मान कार्ड के लिए 155, आधार कार्ड के लिए 56, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 142 लोगो ने पंजीयन कराया। शिविर में 233 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 19 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाआंे की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हंे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।
उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली बापू नगर की सरिता चौहान और गणेश नगर की रहने वाली अनिता साहू ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। नीलम कुशवाहा, सुचित्रा सिंह, ममता जायसवाल और बलराम सिंह ठाकुर ने बताया की शिविर में आकर उन्हे उन योजनाओें के बारे में पता चला जिसका लाभ वे जरूर लेंगें।
17 दिसम्बर को शहर में आयोजित होने वाले शिविर-
कल 17 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास जरहाभाठा में एवं दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गांधी चौक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।

*प्रधानमंत्री ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ*

0

*गांव-गरीब तक केन्द्रीय योजनाओं को पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव*

*मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान और ताकत बढ़ा*

*केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवासहीनों के सपने पूरे*

*उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत बनाने लोगों को दिलाया संकल्प*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ और अन्य 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मोदी की गांरटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यात्रा को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे छोटे कस्बे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम मोदी की गारंटी को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगें। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने मुंगेली नाका मैदान में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए इसकी शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 साल से मोदी की सरकार देशसेवा में लगी हुई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का सम्मान और ताकत बढ़ा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए पूरा विश्व आज भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय येाजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है, इसे मोदी जी ने कर दिखाया है। मोदी जी ने धुंआरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेण्डर प्रदान किए। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री जी ने कई योजनाएं चलाई। इन सबका असर अब गांव, घर में दिख रहा है। लोग आश्वस्त हैं कि सरकार उनके साथ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि यह एक जन अभियान है। जिले की हरेक गांव एवं घरों तक इस यात्रा का संदेश जायेगा। लोगों को केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ उठाने के तरीके बतायेगा। उन्होंने सभी लोगों को इस महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में नई सरकार ने काम-काज संभाल लिया है। केबिनेट की पहले ही बैठक में हमने 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का नीतिगत निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पहली गारण्टी बताया था। पिछले पांच साल से आवास से वंचित गरीब परिवारों को अब अच्छा और पक्का मकान मिलेगा और उनका बरसों से संजोया हुआ सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हर गारण्टी को पूरा करने के लिए नई सरकार वचनबद्ध है। श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में और बुलंदी के साथ छत्तीसगढ़ की आवाज देश में गुंजेगी। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने मंे अपने योगदान प्रदान करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि श्री साव ने स्वच्छता पखवाड़ा, समाजसेवा एवं खेलकूद में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पालिक निगम की ओर से दर्जन भर लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में सभी स्टॉलों का निरीक्षण की। इस अवसर पर पौधा भी लगाया।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने बताया कि पहले दिन आज बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण इलाके में मोहभट्ठा (बिल्हा) बोड़सरा (तखतपुर) में अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किये गये। फिलहाल तीन वाहन जिले में उपलब्ध हैं। जल्द ही 9 और प्रचार वाहन आएंगे। इनके दौरे का रूट चार्ट तैयार है। अभियान के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र में 26 और ग्रामीण क्षेत्र में 483 शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेत्त्व में पिछले लगभग 10 साल की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के चुनिंदे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानी सुनी और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री केडी कुंजाम, आईजी श्री अजय यादव, एसपी श्री संतोष सिंह, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू श्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं लाभार्थी उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने आभार प्रकट किया।

*धमतरी में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा किया गया*

0

*नेशनल लोक अदालत में कुल 2549 प्रकरण निराकृत तथा अवार्ड राशि 1,76,58,558 रूपये रहा*

*नेशनल लोक अदालत में सड़क दुर्घटना के पक्षकारों को 17 लाख 30 हजार रूपये की मुआवजा राशि*

आशीष कश्यप बिलासपुर,:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धमतरी के निर्देशन में श्री के.एल.चरयाणी में जिला न्यायालय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर प्रातः किया गया ।
नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण न्यायमूर्ति के द्वारा न्यायालय परिसर में गठित खण्डपीठों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पक्षकारों से रू-ब-रू हुये तथा नेशनल लोक अदालत से संबधित कार्यो का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के साथ श्री के.एल.चरयाणी जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी, श्री आनन्द वारियाल सदस्य सचिव छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य पदाधिकारीगण, न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण उपस्थित रहे। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा लोक अदालत की महत्ता को बताते हुए कहा गया कि लोक अदालत में प्रकरण के निपटारे का अनुपात छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत अच्छा है। लोक अदालत में दोनों पक्षकार खुश रहते हैं तथा राजीनामा होने से प्रकरण का शीघ्र निपटारा हो जाता है, इसमें न तो किसी की हार होती है और न ही किसी की जीत होती है। नेशनल लोक अदालत में कुल 1023 न्यायालयीन प्रकरण तथा कुल 1526 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए जिनमें कुल समझौता राशि 1,76,58,558 रूपये रहा ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एल.चरयाणी के न्यायालय में आज मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकृत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक ने अनावेदक के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 77 लाख रूपये का दावा पेश किया था। घटना में आवेदक के पतिध्पिता की मृत्यु वर्ष 2022 में मोटर दुर्घटना में हो गयी थी, जिसकी सुनवाई लगातार हो रही थी। इसमें न्यायालय द्वारा प्रारंभ से ही आपसी राजीनामा के आधार पर प्रकरण के निराकरण के लिए प्रयास किया जाता है। न्यायालय द्वारा आवेदक एवं अनावेदकों की पक्षकारों को राजीनामा का लाभ का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए समझाने का प्रयास किया गया है और अनावेदक ने आज नेशनल लोक अदालत में आवेदक को 17 लाख रूपये दावा राशि प्रदाय करने की सहमति प्रदान की। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा प्रीसिटंग कराकर नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कराया गया और उक्त राजीनामा से आवेदक एवं अनावेदक के मध्य विवाद समाप्त हो गया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका का वर्ष 2022 में वाहन दुर्घटना से चोट आई थी। आवेदिका ने अनावेदक के विरूद्ध शारीरिक चोट में आयी खर्च एवं क्षतिपूर्ति के लिए चार लाख रूपये का दावा प्रस्तुत किया था, जिसकी सुनवाई लगातार हो रही थी। आज नेशनल लोक अदालत में आवेदिका उपस्थित नहीं थीं, किन्तु हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के अधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवेदिका से सम्पर्क किया गया और पुनः आवेदिका और अनावेदक को आपसी राजीनामा हेतु समझाईश एवं लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस पर आवेदिका और अनावेदक के मध्य 30 हजार रूपये की दावा राशि पर सहमति हुई और प्रकरण निराकृत हो गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग द्वारा स्टॉल लगाये गये थे। न्यायमूर्ति श्री भादुड़ी ने स्टॉल का निरीक्षण कर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियां की जानकारी ली तथा हितग्राहियों को चेक का वितरण किया। इसमें श्रीमती संगीता नागरची को 80 हजार रूपये, सीता यादव को दो लाख रूपये और समाज कल्याण विभाग की ओर से अस्थिबाधित श्रीमती तामेश्वरी निर्मलकर 50 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया।

*37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी सत्यप्रकाश पाटले उम्र 30 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.12.2023 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ठडगाबहरा का सत्यप्रकाश पाटले अपने चाय,अंडा दुकान में अवैध रूप से बडी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखा है कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी सत्यप्रकाश पाटले द्वारा दुकान के पास में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 37 पाव देशी प्लेन शराब 180 एम.एल. वाली शीशी में भरी कुल 6.660 लीटर किमती 2960/रूपये को वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 404/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी सत्यप्रकाश पाटले उम्र 30 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 17.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, रूपेश डहरिया, देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।

*37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

0

*37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी सत्यप्रकाश पाटले उम्र 30 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.12.2023 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ठडगाबहरा का सत्यप्रकाश पाटले अपने चाय,अंडा दुकान में अवैध रूप से बडी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखा है कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी सत्यप्रकाश पाटले द्वारा दुकान के पास में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 37 पाव देशी प्लेन शराब 180 एम.एल. वाली शीशी में भरी कुल 6.660 लीटर किमती 2960/रूपये को वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 404/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी सत्यप्रकाश पाटले उम्र 30 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 17.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, रूपेश डहरिया, देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।