Home Blog Page 763

*लापरवाही पूर्वक ट्रेलर/हाइवा वाहन को मेन रोड/आम रोड में खड़ें कियें 11 वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही*

0

*लापरवाही पूर्वक ट्रेलर/हाइवा वाहन को मेन रोड/आम रोड में खड़ें कियें 11 वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही*

*वाहन चालक*

*(01) मनोज यादव उम्र 22 साल निवासी सरखों चौकी नैला*

*(02) देवगुन यादव उम्र 28 साल निवासी भैंसो नवापारा थाना पामगढ़*

*(03) गुड्डु कुमार सिंह उम्र 33 साल निवासी विश्वनगर तिफरा बिलासपुर*

*(04) प्रवीण कुमार साहू उम्र 24 साल निवासी सरखों चौकी नैला*

*(05) अफरान अंसारी उम्र 39 साल निवासी वाना मेराल जिला गढ़वा (झारखंड)*

*(06) मुनीर अंसारी उम्र 23 साल निवासी बुलका रमना जिला गढ़वा (झारखंड)*

*(07) नितिश कुमार चेलकर उम्र 26 साल निवासी पोड़ी दहला थाना अकलतरा*

*(08) संजय पोर्ते उम्र 30 साल निवासी कशियरा रतनपुर जिला बिलासपुर*

*(09) कन्हैया लाल पासवान उम्र 55 साल निवासी गेवरा जिला कोरबा*

*(10) रामगोपाल साहू उम्र 50 साल निवासी बांकीमोगरा जिला कोरबा*

*(11) उमाकांत यादव उम्र 30 साल निवासी झुलनना मारो जिला नांदघाट*

*वाहन चालको के विरूद्ध धारा 283 के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वाहन चालको के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.12.2023 वाहन चालकों के द्वारा बड़े वाहनो को लापरवाही पूर्व खड़ी कर दिया गया था जिसे आने- आने वाले लोगो को परेशानी हो रही थी। वाहन चालक मनोज यादव, देवगुन यादव, गुड्डु कुमार सिंह, प्रवीण कुमार साहू, उमाकांत यादव के विरूद्ध थाना जांजगीर में अलग-अलग अपराध धारा 283 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर वाहन क्रमांक ट्रेलर CG-04-PD- 8119, ट्रेलर CG-17-AQ- 2050, ट्रेलर CG-04-NX- 8419, ट्रेलर CG-10-AJ- 9785, हाईवा CG-11-BH- 5132 को जप्त किया गया है।

इसी प्रकार थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम तरौद में रोड में वाहन क्रमांक ट्रेलर CG-04- PA- 8074, ट्रेलर CG-10- BP-2507, हाइवा CG-10- BM-7226, ट्रेलर MP- 18-H- 5413, ट्रेलर CG-12- BG – 2178 को वाहन चालक अफरान अंसारी, मुनीर अंसारी, नितिश कुमार, संजय पोर्ते, कन्हैया लाल पासवान के द्वारा लापरवाही पूर्वक खड़े कियें जाने पायें जाने पर थाना अकलतरा में अलग-अलग अपराध धारा 283 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वाहन को जप्त किया गया है।

थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा मुख्य मार्ग रोड में वाहन चालक रामगोपाल साहू द्वारा लापरवाही पूर्व ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-07-AA- 8158 को खड़ा किए जाने पर, उक्त वाहन को जप्त किया जाकर चालक के विरूद्ध थाना चाम्पा में धारा 283 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए, यातायात नियमों का उलंघन करने वालो वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*जांजगीर चांपा के एनएच 49 में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला हुई मौत,मृतक की नही हुई पहचान मर्चुरी में रखा गया है शव*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा……..

जांजगीर चांपा जिले के नवापारा गांव एनएच 49 में बीती रात अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपटे में लेते हुई कुचला है। हादसे में युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकता है। मृतक युवक के शव कोजिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है घटना

मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को रात्रि करीबन 1 बजे सूचना मिली की ग्राम नवापारा के एनएच 49 रोड में एक युवक के अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच की है। मृतक युवक के पहने कपड़े की जेब को तलाशी ली गई मगर उसकी पहचान हो सके इस प्रकार का कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, डाइविंग लाइसेंस नहीं मिला है उसके जेब से कुछ 10,20 रु चिल्हर मिला है। मृतक युवक की पहचान हो सके इसके लिए उसकी फोटो सभी थाना क्षेत्रों को भेज दिया गया है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। मृतक युवक ने नीले रंग का टी शर्ट,काले रंग की पेंट और जैकेट पहना हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

*रायपुर-भिलाई रोड में प्रेमी जोड़े ने की बेशर्मी की हद पार, फोटो वायरल…पढ़िये पूरी खबर*

0

भिलाई। बाइक और कार में रोमांस करना और फिर वीडियो सोशल मिडिया में डालकर लाइक कमाना आज कल फैशन बन चूका है. रील्स के ये दीवाने अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाते है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बाइक के फ्यूल टैंक पर लड़की को बैठाकर फर्राटे भरने वाले एक प्रेमी जोड़े का वीडियो निकलकर सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो दुर्ग के NH-53 का है जहां युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के आगे बैठाकर रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि, रायपुर से लेकर भिलाई तीन चौक तक कई चौराहों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, इसके बाद भी इस प्रेमी जोड़े की बेशर्मी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई यह एक बड़ा सवाल है।

वीडियो बनाने वाले ने बताया कि, वे अपने परिवार के साथ रायपुर से भिलाई आ रहे थे। इसी दौरान भिलाई तीन चौक के पास एक युवक बाइक से तेजी से निकला। उस युवक ने बाइक के आगे फ्यूल टैंक पर लड़की को बैठाया हुआ था। वो लड़की उसकी बाहों में बाहें डाले बैठी थी और लड़का तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था।

*IED ब्लास्ट में शामिल 04 नक्सली जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार*

0

• IED ब्लास्ट में शामिल 04 नक्सली जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार,

(1) मुकुंद नरवास पिता सदाराम उम्र 45 वर्ष
(2) जग्गू राम आंचला पिता मनीराम आंचला उम्र 45 वर्ष
(3) अजून पोटाई पिता रैजू राम पोटाई उम्र 26 वर्ष
(4) दशरथ दुग्गा पिता गस्तु राम उम्र 35 वर्ष सभी निवासी परतापुर

कांकेर:-दिनोंक 14.12.2023 को थाना परतापुर से बीएसएफ की पार्टी आरएसओ ड्यूटी के लिए महला की ओर निकली थी जिस पर नक्सलियों के द्वारा परतापुर सडकटोला के पास पूर्व से घात लगाकर आईडी ब्लास्ट किया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण में एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के नेतृत्व में बीएसएफ परतापुर के असिस्टेंट कमाण्डेट श्री जगमल सिंह खींची, थाना प्रभारी पखांजूर, थाना प्रभारी परतापुर व बस्तर फाईटर परतापुर की सयुक्त कार्यवाही में दिनाँक 14.12.2023 को परतापुर सड़कटोला में हुए आईडी ब्लास्ट में शामिल साक्रिय नक्सली जन मिलिशियाको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना कबूल करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*एक पति दो पत्नी…जानें क्यों हाईकोर्ट ने लताड़ा*

0

एक पति दो पत्नी…जानें क्यों हाईकोर्ट ने लताड़ा


मुंबई: जब शादी के कुछ साल तक लड़का नहीं हुआ तो उसने दूसरी शादी रचा ली। दूसरी पत्नी से उसे एक बेटा हो गया। कुछ वक्त बाद समझौते से पहली पत्नी भी साथ रहने लगी। सबकुछ अच्छा चल रहा था कि तभी पहली पत्नी को भी बेटा हो गया और फिर दूसरी पत्नी को दूसरा बेटा। बस यहीं से पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। मामला यूं है कि महिला का आरोप है कि पहली पत्नी के कहने पर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में भरण-पोषण के लिए भत्ता भी देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद महिला ने हार नहीं मानी और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले में पति को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पहली शादी के बरकरार रहते हुए उसने दूसरी शादी की और अब दूसरी पत्नी को अलग करके वह उसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद माना है कि उस व्यक्ति ने 1989 में ‘पुनर्विवाह’ किया था, जबकि उसकी पहली शादी कानूनी रूप से बरकरार थी। ऐसे में वह अब जब ‘दूसरी पत्नी’ से अलग होना चाहता है तो उसे भरण-पोषण भत्ता देने इनकार नहीं कर सका। शख्स की दूसरी पत्नी, जो अब 55 वर्ष की हो चुकी है, ने कोर्ट में दावा किया कि उसके पति ने उसे यह विश्वास दिलाया था कि उससे शादी करने से पहले उसने (पति ने) अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया था, क्योंकि वह बेटा जन्म नहीं दे पा रही थी।दरअसल, शख्स ने साल 1989 में दूसरी शादी की थी। महिला का आरोप है कि उसने यह कहकर उससे शादी की कि पहली पत्नी बेटा नहीं पैदा कर पा रही है। दूसरी पत्नी को बेटा हुआ तो पहली पत्नी भी साथ रहने लगी। फिर पहली पत्नी को भी बेटा हो गया और कुछ वक्त बाद दूसरी वाली को दूसरा बेटा। इस तरह पूरा परिवार चल रहा था। दिसंबर 2012 में दूसरी पत्नी ने अपने पति पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए येवला मैजिस्ट्रेट कोर्ट की शरण ली और भरण-पोषण के लिए मासिक भत्ता मांगा। साल 2015 में कोर्ट ने शख्स को आदेश दिया कि वह उसे मासिक भत्ते के तौर पर 2500 रुपए देगा।

2011 तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन महिला का आरोप है कि पहली वाली के कहने पर पति ने मासिक भत्ता देना बंद कर दिया है। अब महिला ने हाई कोर्ट की शरण ली। हाई कोर्ट ने पति को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब उसने दूसरी शादी की है तो वह उसे भरण पोषण के लिए भत्ता देने से इनकार नहीं कर सकता।न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की एचसी एकल-न्यायाधीश पीठ ने 14 दिसंबर को पत्नी के भरण-पोषण के लिए कानूनी प्रावधानों के तहत 2,500 रुपये के मासिक भरण-पोषण के लिए एक मजिस्ट्रेट द्वारा पारित 2015 के आदेश को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने महिला को गुजारा भत्ता राशि बढ़ाने के लिए नई याचिका दायर करने की भी अनुमति दी।

*चोरी के दो आरोपियों को बिलासपुर से किया गिरफ्तार*

0

▪️ *आरोपियों के कब्जे से नगद 95,000 रु. एवं सोने चांदी जेवर बरामद*
▪️ *आरोपी बिलासपुर जिले के शातिर चोर हैं।*
अपराध क्रमांक 547/2023 धारा 457, 380, 411, 34 भादवि
*आरोपी-*
01. सुरेष पटेल उर्फ पान्तनु पटेल पिता गुहाराम पटेल उम्र 33 साल पता-पटेलपारा तोरवा वार्ड नंबर 41, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर छ.ग
02. भीम कुमार साहू पिता रघुराम साहू उम्र 30 साल पता-सूर्यवंषी मोहल्ला थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग.
*मामले में दो आरोपी फरार है*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकी चौरसिया पिता राजकिषोर चौरसिया पता-एम.आई.जी. 1/67 महाराणा प्रताप नगर के घर से दिनांक 08.12.2023 के मध्य रात्रि अज्ञात चोर प्रार्थी के घर अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम की चोरी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 547/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। चोरी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के द्वारा जिले के सायबर सेल की टीम एवं सिविल लाईन रामपुर पुलिस को चोरों की धरपकड़ के लिए निर्देषित किया गया था। पुलिस की चार टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। एक टीम संदिग्ध नंबरों की डाटा एनालिसेस की जा रही थी, दो टीमें घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। फुटेज में तीन संदेहियों की संलिप्तता दिख रही थी। जिसका फोटो निकालकर वाट्सअप एवं सोषल मीडिया में वायरल किया गया था। जो मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त संदेहीगण थाना तोरवा जिला बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाला शातिर व बदमाष किस्म का आरोपी सुरेष पटेल उर्फ पान्तनु है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस व सायबर सेल कोरबा की एक-एक टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुआ। पुलिस की टीम बिलासपुर पहुंचकर पटेलपारा तोरवा में घेराबंदी कर आरोपी सुरेष पटेल उर्फ पान्तनु को पकड़ा गया। सुरेष पटेल से पूछताछ करने पर पहले तो चोरी करने से इनकार करता रहा। बाद में टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी राजेष साहू उर्फ बंबईया और शषीकांत वैष्णव उर्फ फुन्थरु के साथ कोरबा जाकर चोरी करना बताया। आरोपी सुरेष पटेल चोरी गए सामान को एक नीला रंग के बैग में नगद 45,180/- रु एवं सोने चांदी के जेवर एवं चोरी के रकम से खरीदा हुआ एक मोबाइल जप्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी सुरेष पटेल ने बताया कि राजेष साहू अपने हिस्सा के पैसा व सोने चांदी को अपने भाई भीम कुमार साहू उर्फ राजू के पास रखना बताया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। भीम साहू से चोरी गए मषरुका नगद 50,000/- रु. एवं सोने के अंगूठी को बरामद किया गया है। मामले में दो अन्य आरोपी राजेष साहू उर्फ बंबईया और शषीकांत वैष्णव उर्फ फुन्थरु फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।

आरोपियों को पकड़कर कोरबा लाया गया। पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 0812.2023 की दोपहर 03.00 बजे तीनों दोस्त बस में बैठकर टीपी नगर कोरबा आये। टीपी नगर कोरबा से लालूराम कॉलोनी तरफ सूने मकान की तलाषी किये जो नहीं दिखा। बाद आटो से बैठकर घंटाघर आये। घंटाघर से आगे सूने मकान की रेकी किये जहां रात्रि में एक घर के सामने ताला लगा हुआ देखा जिसे देखकर वापस निहारिका तरफ आ गये। रात्रि में निहारिका के पास शराब लेकर पानी टंकी के पास शराब पीकर खाना खाकर रात्रि 02.00 बजे सूने मकान में जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी कर कोरबा से चांपा और चांपा से बिलासपुर जाना बताये।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक किरण गुप्ता थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, उनि सुमनलाल पोया, सउनि परमेष्वर गुप्ता, सउनि दुर्गेष राठौर, आर. योगेष सिंह, आर. ज्योति टोप्पो, सायबर सेल कोरबा प्रभारी सउनि अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंह, चंद्रशेखर पांडे आर.आलोक, सुशील यादव, रितेश शर्मा, रवि चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अपराधिक गतिविधियो पर पोड़ी पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही*

0

अपराधिक गतिविधियो पर पोड़ी पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही
⏩ एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
⏩ 02 आरोपीयो के कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा एंव 02 नग एंड्रॉयड मोबाइल कुल जुमला कीमती 70000 रुपए को किया गया जप्त

रायपुर/कवर्धा:-जिले के कप्तान डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी एवम् थाना प्रभारी बोडला श्री व्यासनारायण चुरेंद्रके दिशा निर्देशन मे चौकी क्षेत्र मे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर दिनांक 16/12/202 को मोटर साइकल क्रमांक MP 20 ND 8930 से गांजा परिवहन करते लक्ष्मीकांत पिता ईश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र 33 वर्ष निवासी दुर्गा नगर जबलपुर एवं कुणाल झरिया पिता लोकनाथ झरिया उम्र 23 वर्ष शारदा मंदिर बेरला जिला जबलपुर मध्य प्रदेश के कब्जे से 5 kg मादक पदार्थ गांजा बरामद कर
NDPs act के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इस कार्यवाही में Asi राजकुमार चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक लोकेश खरे आरक्षक हेमंत भट्ट सटखोजन लहरें , रमेन चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा

*पुलिस ने ग्राम गांगचुआ जंगल किनारे खेत खार में रेड कार्यवाही कर 04 जुआरियों को दर दबोचा।*

0

• 04 जुआरियों से नगदी रकम 21,300/-रूपये, 52 पत्ती तास एक प्लास्टिक तिरपाल एवं 12 नग मोटर सायकल किया जप्त्।
• जप्ती का विवरण – नगदी रकम 21,300/-रूपये, 52 पत्ती तास एक प्लास्टिक तिरपाल 12 नग मोटर सायकल क्रमांक (1)CG09H2474 (2)बिना नम्बर पैशनप्रो (3)CG09JB0623 (4)CG09J5792 (5)CG09JJ0465 (6)CG09JN6815 (7)CG09JN3150 (8)बिना नम्बर हीरो डिलक्स (9)CG09JB3927 (10)CG28M2150 (11) बिना नम्बर बुलेट रायल इंनफिल्ड (12)CG09JK5221
थाना बोडला क्षेत्रांर्गत अपराध पर अंकुश लगाने

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..

रायपुर/कवर्धा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डां. अभिषेक पल्लव द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान हरीश राठौर, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्रीमान संजय तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक व्यासनाराण चुरेन्द्र के कुशल नेतृत्व् में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था। आज दिनांक मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम गांगचुआ जंगल किनारे खेत खार आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जिले एवं अन्य जिले के थाना क्षेत्रयान के जुआडियान अपने मोटर सायकल का साधन संसाधन लेकर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगा कर अवैध धन लाभ अर्जित करने जुआ खेलने आये हुऐ हैं और जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना मिलने पर से थाना बोडला चौकी बैजलपुर प्रधान आरक्षक रमेश कश्यप को सूचना से अवगत करा कर अतिरिक्त बल पुलिस चौकी से लेकर रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया

गया जिस पर चौकी बैजलपुर से प्र.आर.174 रेमेश कश्यप हमराह आर. 639, 854, 882, 325, 999 के रवाना हुए जो मुखबीर सूचना से गवाहन 01- सिद्धराम साहू पिता भाई राम साहू उम्र 41 वर्ष 02- द्वारिका मानिकपुरी पिता सुकमन दास मानिकपुरी उम्र 34 वर्ष साकिनान बैजलपुर चौकी बैजलपुर थाना बोडला जिला कबीरधाम को मुखबीर सूचना से अवगत करा कर धारा 160 जा.फौ. का नोटिस तामिल कर रेड कार्यवाही में शामिल किया जा कर मौका स्थल पहुंच कर घेराबंदी कर दबिश दिया जो मौके पर पुलिस को आते देखकर कुछ जुवाडियान अपने-अपने आये हुए संसाधन मोटर सायकल को छोड़ कर भाग गये मौके पर 4 जुवाडियान को 52 पत्ती तास से रूपये का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये जिसका नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 01.धर्मेन्द्र जांगडे पिता राजकुमार जांगड़े उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 घोघरापरा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छग 02. अशोक साहू पिता मालिक राम साहू उम्र 45 वर्ष साकिन गोलहा पारा थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ.ग. 03. अरूण पिता बिरेन्द्र कुर्रे उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 घोघरापरा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छग 04. संजय चंद्रवंशी पिता अयोध्या चंद्रवंशी उम्र 34 वर्ष साकिन चार भाठा खुर्द थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग.। का रहने वाला बताये उक्त् जुवाडी 01.धर्मेन्द्र जांगडे के फड़ से 5000रू एवं पास से 2000 रूपये 02. अशोक साहू के फड़ से 3500रू एवं पास से 1500 रूपये 03. अरूण कुर्रे के फड़ से 3000रू एवं पास से 1000 रूपये 04. संजय चंद्रवंशी के फड़ से 4000रू एवं पास से 1300 रूपये जुमला नगदी रकम 21,300=00 रूपये, दो बंडल 52 पत्ती तास , नीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जप्त् किया गया आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना बोडला क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ-सट्टा, शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त् कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, प्र.आर.453,420,174,आर.650,383,142,सीएएफ आर.128 का सराहनीय योगदान रहा।

*कार्मिक संपदा पोर्टल में 26 दिसंबर तक ओपीएस या एनपीएस विकल्प अपलोड करना अनिवार्य*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि छत्तीसगढ़ द्वारा कार्मिक संपदा पोर्टल में ओपीएस या एनपीएस विकल्प अपलोड कर प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 26 दिसम्बर 2023 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। इस सिलसिले में जिले के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने परिपत्र जारी कर सभी आहरण-संवितरण अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री राज ने बताया है कि ऐसे प्रकरण जिनमें ओपीएस या एनपीएस चयन हेतु निर्धारित समय-सीमा में विकल्प प्रस्तुत कर दिया गया है,किन्तु कार्मिक संपदा में अपलोड नहीं किया जा सका है। उन प्रकरणों को परीक्षण उपरांत कार्मिक संपदा पोर्टल में अपलोड करने हेतु जिला कोषालय अधिकारी को अधिकृत किया गया है। विगत 01 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 तक नियुक्त शासकीय सेवक जो विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08 मई 2023 तक सेवानिवृत्त या मृत हो चुके हैं तथा संबंधित के द्वारा विकल्प प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे प्रकरणों में संबंधित सेवानिवृत्त शासकीय सेवक या मृत शासकीय सेवक के नॉमिनी द्वारा पुरानी पेंशन योजना में आने का विकल्प प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान किये जाने के फलस्वरूप परीक्षण उपरांत विकल्प स्वीकार कर अपलोड किया जाना है। उपरोक्त प्रकरणों को कार्मिक संपदा पोर्टल में अपलोड करने हेतु नयी व्यवस्था का निर्धारण किया गया है जिसके तहत संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा मेकर आईडी से संबधित दस्तावेज अपलोड किये जायेंगे एवं चेकर आइडी से विकल्प को वेरिफाई किया जावेगा तदुपरांत कोषालय अधिकारी द्वारा प्रकरणों को ऑथोराइज्ड किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह कार्य विशेष अभियान के तहत आगामी 26 दिसम्बर 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है। अतएव संबधित समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय- सीमा में कार्मिक संपदा पोर्टल में ओपीएस या एनपीएस विकल्प अपलोड कर प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए।

**संकल्प शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़,मिल रहा योजनाओं का लाभ **

0

**संकल्प शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़,मिल रहा योजनाओं का लाभ **

*विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल, कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा जीवन **

*दूसरे दिन शिविर में पांच हजार से अधिक लोग हुए शामिल*

*कल सुबह लालबहादुर स्कूल और दोपहर को घोड़ादाना में शिविर*


बिलासपुर,/केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में आज दूसरे दिन बिलासपुर शहर में दो अलग-अलग स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक आदिवासी छात्रावास जरहाभाटा और दूसरा शिविर शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल दयालबंद में आयोजित किया गया। जिसमें 5047 नागरिक शिविर में पहुंचे,इस दौरान केंद्रीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों ने लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरकेना और बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर एवं धूमा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किया गया जिसमें हजारों ग्रामीण लाभांवित हुए।

शहर में आयोजित दोनों शिविर के मुख्य अभ्यागत रहे बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब कहा था की मेरी सरकार देश के गरीबों को समर्पित होगी और इस बात को उन्होंने साकार किया है। आज देश के करोड़ो गरीब परिवारों के पास आवास है,उज्जवला योजना के ज़रिए महिलाओं को गैस देकर उन्हें धूएं से मुक्ति दिलाया है। कोरोना काल में नुकसान उठाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि के ज़रिए फिर से ऊपर उठाया जा रहा है आयुष्मान योजना से करोड़ो लोगों को मुफ्त में इलाज चल रहा है
शौचालय बनवाकर स्वच्छता का दीप तो जलाया ही साथ में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भी सुरक्षित किया गया है। मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक की चिंता की है,जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है, हर वर्ग का जीवन संवर रहा है।
यह शिविर लोगों के कल्याण के लिए है,छूटे हुए लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने शिविर में लगे स्टाल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा भी।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 587, आयुष्मान कार्ड के लिए 617, आधार कार्ड के लिए 480 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 427 लोगो ने पंजीयन कराया। शिविर में 1123 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 23 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।

उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली ओम नगर की गायत्री मनहर और नारियल कोठी की पूनम यादव ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। शिविर में पात्र हितग्राही सुरेश सोनवानी,रूखमड़ी यादव,रविंद्र गढ़ेवाल और प्रकाश सोनवानी को पीएम आवास योजना के तहत आवास का तोहफा मिला।

18 दिसम्बर को लाल बहादुर स्कूल और घोड़ादाना स्कूल में शिविर

कल 18 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह और और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक घोड़ादाना स्कूल तालापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।