Home Blog Page 762

*रायगढ़ जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, एक ही दिन 26 मामलों में 140 लीटर अवैध शराब किए गए जप्त….*

0

रायगढ़ । एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अभियान चलाकर अवैध शराब के विरूद्ध जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, कोतरारोड़, जूटमिल, खरसिया, तमनार, कापू, पूंजीपथरा में 26 मामलों में करीब 140 लीटर अलग-अलग प्रकार की शराब के साथ 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर के 05 स्थानों पर रेड किया गया । इसी क्रम में साइबर सेल और खरसिया पुलिस द्वारा खरसिया थानाक्षेत्र में 07 स्थानों पर, कोतरारोड़ की टीम द्वारा 07 स्थानों पर, जूटमिल की टीम ने 04 स्थानों और चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने 02 स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं तमनार, धरमजयगढ और पूंजीपथरा पुलिस द्वारा 01-01 कार्रवाई अवैध शराब की गई । वहीं कल लैलूंगा पुलिस द्वारा गांजा रेड की कार्रवाई कर आरोपी से 15 किलो गांजा जप्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में रिमांड पर भेजा गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यवाही समानांतर जारी है ।

*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी, 185 नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…।

कवर्धा. कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर यातायात पुलिस न शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे नशे़ड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 17 दिसम्बर को रात्रि 10 से 12 बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव में 185 प्रकरणो पर कार्यवाही किया गया.
कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 6 माह तक कि जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। वहीं दोबारा पकड़े जाने पर 2 साल तक कि जेल और 15 हजार तक का जुर्माना हो सकता है।

*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान*

कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश के बाद जिले भर में अभियान की शुरुआत की गई है। कवर्धा सहित सभी थाना क्षेत्र मे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर चेकिंग की। इसमें ट्रक चालकों समेत कई बाइक और कार चालक भी नशे की हालत में पाए गए। उनके खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया है।

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने किया गिरफतार*

0

गिरफ्तार आरोपी – 1.मोहन ध्रुव पिता कमल ध्रुव उम्र 27 साल साकिन भैंसमुड़ी थाना अमलीपदर जिला गरियाबंद (छ0ग0)

आशीष कश्यप बिलासपुर:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थीया दिनांक 01.11.23 के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मोहन ध्रुव इसे शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक शोषण कर रहा था जो अब शादी करने से इंकार कर रहा हैं कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 376 भादवि का दर्ज किया गया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा महिला एवं बच्चो के विरूद्ध दर्ज अपराधो में त्वरित निराकरण के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा , अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पचपेड़ी उप निरीक्षक ओम प्रकाश कुर्रे के द्वारा आरोपी मोहन ध्रुव के पतासाजी हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया आरोपी मोहन ध्रुव गरियाबंद से हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को दिनांक 19.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे , प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह , आरक्षक किशन राय, रघुनाथ रेड्डी का विशेष योगदान रहा ।

*डायल 112 के अधिकारी-कर्मचारियों की ली गयी समीक्षा बैठक*

0

🔶*ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने सभी कर्मचारियों को किया निर्देशित*

🔶*डायल 112 के सुचारू संचालन , रिस्पांस टाइम बढ़ाने एवं कॉलर्स को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*

*🔶डायल 112 के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी दिक्कतों और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुए पुलिस अधीक्षक*

🔶 *सराहनीय कार्य करने वाले डायल 112 के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 19.12.2023 को रक्षित केन्द्र स्थित बिलासागुडी में श्री संतोष सिंह (IPS) ज़िला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी डायल-112 के द्वारा डायल-112 में कार्यरत कर्मचारियों तथा डीपीसीआर प्रभारी व स्टाफ एवं जिला एबीपी प्रबंधक की संयुक्त बैठक ली गई।

डायल-112 सेवा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए, पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए:
• घटना स्थल पर त्वरित कार्यवाही के लिए स्थिति का मूल्यांकन करना, ईआरव्ही स्टाफ को निर्धारित समय में कार्रवाई करना।


• रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुछताछ करना, नशे का सेवन नहीं करना, संदिग्ध इलाकों में भ्रमण करना, एटीएम और बैंक की सुरक्षा को ध्यान में रखना।
• महिला संबंधित घटनाओं में त्वरित कार्यवाही, सामान्य लोगों और पीड़ितों के साथ उदार और सहानुभूतिपूर्ण बातचीत करना।
• डायल-112 सेवा का जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और पीड़ितों की मदद करने के लिए समुचित रूप से उपयोग करने के लिए निर्देश दिए।

इसके साथ ही डायल-112 में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

1. सिविल लाईन ईगल -1 आरक्षक 236 छत्रपति दीक्षित, चालक जितेन्द्र कुमार द्वारा अज्ञात चोर द्वारा लोहे का सरिया चोरी करने वाले आरोपी एवं लोहे का सरिया को पकड़कर संबंधित थाना सिविल लाईन को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

2. सकरी ईगल -1 आरक्षक 430 कृष्ण कुमार पाण्डेय चालक महेश साहू द्वारा 5 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को पतासाजी कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।

3. कोनी ईगल -1 आरक्षक 1508 रोहित कौशिक चालक प्रदीप केंवट द्वारा डीजल चोरी कर लूट के प्रयास के आरोपी को थाना सकरी सुपर्द किया गया।

4. सरकण्डा ईगल – 2 आरक्षक 1221 सूर्यकांत राठौर, चालक सरजू धनवार द्वारा आत्महत्या के प्रयास से छटघाट पुल से नदी में कुद गया था जिसे सुरक्षित बाहर निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सरकण्डा को सुपुर्द किया गया।

*●नाबालिक लडका के साथ अप्राकृति शोषण करने वाले आरोपी को थाना सीपत पुलिस ने चंद घंण्टे के अंदर किया गिरफ्तार।*

0

आरोपी – कृष्णा गंधर्व उर्फ गोलू गंधर्व पिता स्व. बेचन गंधर्व उम्र 27 साल निवासी ग्राम रांक दर्रीपारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 18.12.2023 को थाना आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै काम करके घर रात 10 बजे वापस आया तो इसकी पत्नी ने बतायी कि हमारा लडका गोलू गंधर्व के घर बर्थडे पार्टी मे गया था तो 8 बजे गोलू गंधर्व ने हमारे लडका के साथ टायलेट जाने के बहाने ले जाकर पाईप लाइन के आड मे गलत काम किया है तो प्रार्थी अपने बेटे से पूछा तो बताया कि गोलू गंधर्व ने मेरे साथ गलत काम किया तब आरोपी के घर जाकर उनके बड़े भाई सन्टी और मन्टी को बोला कि तुम्हारा भाई मेरे बेटे के साथ गलत काम किया है उनको समझा देना फिर गोलू गंधर्व रात करीबन 10 बजे घर पे आकर लाठी लेकर गाली गलौच किया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी के घर रॉक दर्रीपारा में जाकर दबिश देकर आरोपी को दिनॉक 18.12.23 के 18.00 बजे, गिरफ्तार किया गया है, आरोपी को दिनॉक 19.12.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक 195 उमाशंकर राठौर आर 1105 धर्मेंद सूर्यवंशी की विशेष भुमिका रही ।

*सुरक्षाकर्मी भर्ती*

0

सुरक्षाकर्मी भर्ती


नई दिल्ली SIS लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा गार्ड भर्ती हेतु बालोद जिले के थाना/चौकी परिसर में पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रपत्र में भर्ती से सम्बन्धित जानकारी दी गई है। बेरोजगार युवक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन कराकर उक्त भर्ती शिविर सम्मिलित हो सकते हैं।

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाये – कलेक्टर*

0

सुकमा:-कलेक्टर श्री हरिस. एस ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें भारत सरकार द्वारा चालाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संचालन करने के निर्देश साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए। संकल्प यात्रा को सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर प्रकरण के निराकरण, स्वास्थ्य जांच संबंधित आवश्यक परामर्श, शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि रिकार्ड का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओडीएफ प्लस उपलब्धि, जल जीवन मिशन की संतृप्ति आदि की उपलब्धियों पर अभिनन्दन पत्र वितरित करने को कहा। सााथ ही यात्रा की दैनिक रिपोर्ट में प्राप्त आवेदन को एंट्री कराने के निर्देश दिए।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर जोशीला स्वागत*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला बिलासपुर दौरा है। श्री साय गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माभी साथ में आए। उनका भी जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित हेलीपैड पर प्रमुख रूप से कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक रजनीश सिंह,कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के युवाओं ने भी गाजे बाजे के साथ मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

*सामाजिक समरसता एवं समानता का बाबा जी का संदेश आज के समय में अधिक सार्थक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

*बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*

*घासीदास पर कुलपति द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन*

*विश्वविद्यालय के विजेता बच्चों को बांटे पुरस्कार*

*जयंती पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभ*

आशीष कश्यप बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा घासीदास जी की जयंती समारोह एवं कुल उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा जी का सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश आज अधिक प्रासंगिक एवं सार्थक है। उनके उपदेश का असर है कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता बनी हुई है। बाबा जी के बताये रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक समरसता को और समृद्ध करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल ने की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुलपति द्वारा संपादित किताब ‘गुरू घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक’ का विमोचन भी किया। श्री साय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र -छात्राओं को सम्मानित भी किया। विशेष अतिथि के रूप में समारोह में एटीईक्यू इन्टरनेशन के अध्यक्ष डॉ. विलियम पेन्टर ,बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल,बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा घासीदास जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शैक्षणिक संस्थाओं के अंतर्गत घासीदास विश्वविद्यालय में पहला कार्यक्रम बना है। विशाल स्तर पर जयंती समारोह आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। श्री साय ने कहा कि 18 वीं सदी में देश में सामाजिक भेदभाव एवं छूआछूत की भावना चरम पर थी। समाज में ऊंच-नीच की भावना गहराई लिए थी। ऐसी हालात में बाबा घासीदास जी का अवतरण हुआ। उन्हेांने मनखे-मनखे एक समान का उपदेश देकर सामाजिक समरसता का सूत्रपात किया। हमें गर्व है कि बाबा घासीदास जी के नाम पर पूरे देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ को और समृद्ध राज्य बनाएंगे। प्रकृति ने छत्तीसगढ़ की भूमि को उर्वरा बनाया है। खनिज एवं वन ससंाधनों की बहुलता है। छत्तीसगढ़ को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के अन्य प्रकल्पों पर काम के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जयंती के अवसर पर कॉलेज के एनएसएस ईकाई द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। 2 सौ यूनिट ब्लड संकलन का लक्ष्य इस शिविर में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में बच्चों के लिए संचालित सस्ते केन्टीन की प्रशंसा की। मात्र 10 रूपये में बच्चों को भरपेट एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन परोसी जाती है। फिलहाल 600 बच्चे इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घासीदास विश्वविद्यालय का राजधानी में विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने बाबा जी के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 18 लाख आवासहीन परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया। ये सब पिछले पांच साल से मकान को लेकर काफी परेशान थे। राज्य सरकार ने मकान देने में काफी सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिया है। बाबा जी ने अपने संपूर्ण जीवन काल में सामाजिक समरसता बनाने और विषमता को दूर करने का काम किया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब उनके बताये रास्ते पर चलकर समृद्व छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को गर्व है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहले दौरे पर हमारी शैक्षणिक संस्थान में आये। उन्हांेने कहा कि मनखे-मनखे एक समान का बाबाजी का संदेश अभूतपूर्व है। उनके संदेशों की भावना को हमारे सविधान में भी शामिल किया गया है। जिसके कारण देश आज तरक्की के नये आयाग विकसित कर रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल एटीईक्यू इन्टरनेशन के अध्यक्ष डॉ. विलियम पेन्टर ने भी बाबा जी के जीवन संदेश और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया । संस्था के प्रोफेसर डॉ. टीआर रात्रे ने बाबा जी के जीवन दर्शन, शिक्षा एवं संदेश पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण -*
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का किसी शैक्षणिक संस्थान में पहला दौरा था, जिससे छात्र-छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह था। प्रतिमा स्थल पर छात्रों ने पंथी नृत्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला एवं गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल भी मौजूद थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर जोशीला स्वागत -*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला बिलासपुर दौरा है। श्री साय गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माभी साथ में आए। उनका भी जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित हेलीपैड पर प्रमुख रूप से कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक रजनीश सिंह,कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के युवाओं ने भी गाजे बाजे के साथ मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

*विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ते जा रहे लोग,योजनाओं का मिल रहा है फायदा*

0

**तीसरे दिन शिविर में 6640 लोग हुए शामिल **

**कल सुबह आत्मानंद स्कूल तारबाहर और दोपहर को सामुदायिक भवन हेमूनगर में शिविर*

आशीष कश्यप बिलासपुर/भारत सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में रोजाना हजारों की संख्या में हितग्राही योजनाओं का लाभ पाने पहुंच रहे है। यात्रा के तीसरे दिन बिलासपुर में आयोजित पंडित लालबहादुर शास्त्री स्कूल और घोड़ादाना स्कूल में आयोजित शिविर में 6640 लोग शामिल हुए।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 322, आयुष्मान कार्ड के लिए 364, आधार कार्ड के लिए 200 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 553,पीएम आवास के लिए आज 1575 लोगो ने आवेदन दिया । शिविर में 1481 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया इसके अलावा अन्य योजनाओं के लिए भी हितग्राही आवेदन देने पहुंचे और स्टालों का भ्रमण किए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 26 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।
शिविर में उपस्थित जनसमूह को भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाए जाने को लेकर शपथ भी दिलाया गया।

19 दिसम्बर को आत्मानंद स्कूल तारबाहर और हेमूनगर में शिविर

कल 19 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्व.शेख गफ्फार आत्मानंद स्कूल तारबाहर और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक यादव समाज सामुदायिक भवन हेमूनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।