Home Blog Page 761

*छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के दादू मनहर बने जिला अध्यक्ष,महासचिव बने अरविंद पांडेय*

0

कोरबा:,छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी प्रदेश निर्देशन व प्रदेश सचिव अब्दुल असलम संभागीय सचिव अरुण नायडू की उपस्थित में पंचवटी विश्रमग्रह में आहूत की गई ,जिसमे संघ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया और विस्तार पर चर्चा की गई ,बैठक में कार्यकारिणी का गठन कर राज्यभूमि के संपादक दादू मनहर को सर्वस्मत्ति से अध्यक्ष बनाया गया
महासचिव अरविंद पांडेय को बनाया गया,
उपाध्यक्ष के पद पर रवि शिवहरे व अविनाश प्रसाद को बनाया गया,वही कोषाध्यक्ष संतोष सोनी , सचिव के पद पर बाल कृष्ण राय ,जितेंद्र हठेल ,संतोष सारथी मनोनित किए गए है ,
बैठक में पदाधिकारियों के साथ कार्यकारणी का भी गठन किया गया जिसमे राजा मुखर्जी , तोपचद बैरागी ,दिनेश मनहर राजू चंद्रा शैलेंद्र राठौर नवाब हुसैन ,शैलेश भावनानी ,तरूण मनहर ,धनंजय जांगडे ,राजेश साहू ,मनहर साहू ,परमेश्वर यादव,मोहम्मद आरिफ को शामिल किया गया।

*2006 बैच के IAS पी दयानंद सेकरेट्री टू सीएम होंगे…आदेश जारी*

0

2006 बैच के IAS पी दयानंद सेकरेट्री टू सीएम होंगे…आदेश जारी

रायपुर। पी दयानंद मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। जीएडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 2006 बैच के IAS पी दयानंद के सचिव मुख्यमंत्री बनने के साथ ही, एसीएस सुब्रत साहू, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, अंकित आनंद , सोलई भारती दासन और डीडी सिंह को सचिवालय से मुक्त कर दिया है।

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव भापूसे द्वारा रक्षित केंद्र जांजगीर में जारी अग्निवीर भर्ती स्थल का निरीक्षण*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव भापूसे द्वारा रक्षित केंद्र जांजगीर में जारी अग्निवीर भर्ती स्थल का निरीक्षण किया गया,, भारतीय सेना के अधिकारियों से चर्चा की गई तथा भर्ती में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया इस अवसर पर सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्री संजय शर्मा ब्रिगेडियर राणावत एवं कर्नल सेम्युल्टी भी उपस्थित रहे,, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव द्वारा भारतीय सेना के अधिकारियों से पूरे भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की गई

*नाबालिग बालिका को नागपुर से किया गया बरामद।*

0

🛑 अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
🛑 कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री अजय कुमार यादव द्वारा बिलासपुर रेंज में लंबित गुमशुदगी के प्रकरणों की समीक्षा उपरांत समस्त लंबित गुम इंसान को दस्तयाब किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में नाबालिक बालकों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ एवं साइबर सेल टीम के साथ मिलकर चौकी सीएसईबी क्षेत्र अंतर्गत से दिनांक 24.10.2023 से लापता हुई एक नाबालिक बालिका को अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी सावन सारथी नामक युवक के कब्जे से दिनांक 17.12.2023 को नागपुर से बरामद कर लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

प्रकरण में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर दिनांक 27.10.2023 को अपराध क्रमांक 478/2023 धारा 363 ipc पंजीबद्ध किया गया था। अतः वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत आरोपी सावन सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 19 साल निवासी वाल्मीकि आवास पंपहाउस कोरबा को आज दिनांक 19.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं जेल वारंट बनने से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल, सहायक उप निरीक्षक छेदीलाल जाटवर, आरक्षक पुरुषोत्तम मुखर्जी एवं साइबर सेल टीम कोरबा से आरक्षक डेमन ओग्रे महिला आरक्षक रेनू टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है

*थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद कोकड़ी नाला पूल में लगे लोहे का सरिया चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद कोकड़ी नाला पूल में लगे लोहे का सरिया चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

* आरोपी*

*(01) त्रिलोक उर्फ त्रिलोचन उम्र 32 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

*(02) समीर कुमार रात्रे उम्र 23 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

*(03) रवि कुमार भैना उम्र 23 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

*आरोपियो के विरुद्ध धारा 379, 511, 431, 304, 34 भादवि एवं लोक संपत्ति छती निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ईश्वर भेड़पाल उम्र 37 साल निवासी PWD पामगढ़ स्थल सहायक के द्वारा दिनांक 17.10.2023 को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया था की कुछ लोगो के द्वारा कोकड़ी नाला कटौद पूल में लगे लोहे के सरिया को चोरी करने की नियत से काट दिए है तकनीकी रूप से पूल का स्लैब कभी भी छतीग्रस्त होने की प्रबल संभावना है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 302/23 धारा 379, 511, 431 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रार्थी गवाहों का कथन लिया गया और प्रकरण में धारा 304, 34 भादवी लोक.स.छ.निवा. अधि. 1984 की धारा 03 जोड़ा गया ।

विवेचना दौरान आरोपी राजेश कश्यप उम्र 24 साल निवासी कटौद के कब्जे से लोहे काटने का मशीन को जप्त कर आरोपी को दिनाक 19.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

प्रकरण के आरोपी (01) त्रिलोक उर्फ त्रिलोचन (02) समीर कुमार रात्रे (03) रवि कुमार भैना सभी निवासी कटौद थाना नवागढ़ घटना दिनांक से फरार था जिसकी नवागढ़ पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी की मुखबिर सूचना से आरोपियों के सकुनत से दिनांक 19.12.2023 को पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश सेंडे एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) पुनीराम उर्फ राम यादव उम्र 36 साल*

*(02) लक्ष्मण यादव उम्र 28 साल*

*(03) लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव उम्र 28 साल*

*(04) कृष्णा बाई यादव उम्र 60 साल*

*सभी निवासी देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर*

*आरोपियों द्वारा मृतक को शादी करने के लिए करता था प्रताडित*

*मृतक राकेश कुमार यादव उम्र 29 साल निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा दिनांक 09.11.2023 को फांसी लगाकर की गई थी आत्म हत्या*

* मर्ग जांच दौरान घटना स्थल से सुसाइडल नोट बरामद किया गया था*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक राकेश कुमार यादव निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा दिनांक 09.11.23 रेलवे कालोनी अकलतरा में फांसी लगाकर आत्म कर लिया था जिसकी सूचना पर थाना अकलतरा में मर्ग क्रमांक 97/2023 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतक का पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान घटना स्थल से सुसाइडल नोट बरामद किया गया, सुसाइडल नोट के आधार एवम मृतक के परिजनो का कथनानुसार, आरोपी पुनी राम उर्फ राम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव एवं कृष्णा बाई यादव सभी निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर के द्वारा मृतक को शादी करने के लिए प्रताड़ित करता था, जिसके द्वारा मना करता था फिर भी आरोपियों द्वारा बार-बार प्रताड़ित करता था जिस कारण से मृतक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्म हत्या करना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 630/2023 धारा 360, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी पुनी राम उर्फ राम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव एवं कृष्णा बाई यादव सभी निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी. बी.एल. कोसरिया, महिला आर. अंजना लकड़ा, रश्मि भदौरिया, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

*जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा। -विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित।*

0

सुकमा:-सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर सुकमा जिले में निरंतर जारी है। आज जिले के सुकमा विकासखण्ड के ग्राम कोयाबेकुर और फुलबगड़ी तथा छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पेदारास और तंगारास और कोंटा विकासखण्ड के गगनपल्ली और मारईगुड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था।

*गरियाबंद पुलिस कप्तान द्वारा नक्सल पीड़ित परिवार से रूबरू होते हुए साल, कम्बल, साडी वितरण कर आर्थिक रूप से मदद करने का आश्वासन दिए* ।

0

गरियाबंद :- जिला गरियाबंद के थाना शोभा अंतर्गत ग्राम नवापारा (गोना) की प्रमीला जो विगत कई वर्षों से प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुडकर धमतरी गरियाबंद सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय है। उनके परिवार वालो से अमित तुकाराम काम्बले उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, अशोक वाडेगांवकर अति. पुलिस अधीक्षक (आप्स) गरियाबंद, बाजीलाल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर दिनांक 17.12.2023 को मुलाकात कर हालचाल साथ ही साथ कम्बल, साल, साडी, मिठाईयां एवं आर्थिक रूप से मदद पहुंचने का आश्वासन दिए।
इसी बीच मुलाकात के दौरान उनके परिवार वालो ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से प्रमीला को वापस लाने के लिए गुहार लगाई गई। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमीला जो की समाज की मुख्यधारा से भटक चुकी है उसे आत्मसर्मण एवं शासन की पुर्नवास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा से जोडने एवं सभ्य नागरिक की तरह शहरी जीवन में वापस लाने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा प्रयासरत् रहेगी आश्वासन दिया गया। गरियाबंद पुलिस द्वारा जीतने भी युवक-युवतियां जो नक्सलियों के डराने-धमकाने/बहकावे में आकर समाज से दूर जंगलों में भटक रहे है या मजबूरी में जीवन जी रहे है उनको शासन की लाभकारी योजनाओं एवं आत्मसमर्पण नीति के तहत वापस लाने निकट भविष्य में क्रम बद्ध योजना बनाया जायेगा।

*पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित हुई।*

0

 थाना क्षेत्रों के गांवों में चलित थाना लगाने, पैदल पेट्रोलिंग करने अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए कड़े निर्देश।

🔸 जिले की सभी थानों के रिकॉर्ड रूम/माल खाना को दुरुस्त करने, साइबर अपराध आईटी एक्ट के प्रकरणों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी, अवैध चखना सेंटर पर लगाम कसने, मड़ई मेला ड्युटी समेत अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

बालोद:-दिनांक 19.12.2023 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। उक्त मीटिंग में लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही, आरोपियों की गिरफ़्तारी, गुम इंसान की जानकारी, पेंडिंग शिकायत का निराकरण, थाना क्षेत्र के गांवों में चलित थाना लगाने, अपराध पर अंकुश पैदल पेट्रोलिंग, थाने के माल खाना/रिकार्ड रूम को दुरूस्त रखने, अवैध चखना सेंटर पर कार्यवाही, चोरी नकबजनी पर लगाम कसने, साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए। मीटिंग के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी श्री गीता वाधवानी, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी श्री दीपक भगत, समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए।

*स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं को कराया शैक्षणिक भ्रमण।*

0

सुकमा-औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान सुकमा का भ्रमण राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम टेलीकम्युनिकेशन छात्र एवं छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से भ्रमण कराया गया।